क्राइम डेस्क। अयोध्या मामले पर Supreme Court के फैसले के बाद सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए किए आपत्तिजनक Social Media पोस्ट के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
लखनऊ पुलिस द्वारा दिए गए बयान में कहा गया कि 34 मामले दर्ज कर लिए गए हैं और 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
8275 पोस्ट में से करीब 4563 ऐसे पोस्ट पर कार्रवाई की गई है, जो आपत्तिजनक थे। ये पोस्ट फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर किए गए थे।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने पहले ही बताया था कि मीडिया, Social Media और अन्य माध्यमों की रिपोटरें पर नजर रखने के लिए राज्य में पहली बार एक इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (ईओसी) की स्थापना की गई है।
इसी बीच, पुलिस बल ने अनैतिकता को रोकने के लिए धारा 144 को लागू करने जैसे निषेधात्मक कदम उठाए, साथ ही संवेदनशील और व्यस्त बाजारों में गश्ती कर असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश भी दिए।
मुंबई. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच संघर्ष जारी है। इसी बीच NCP चीफ शरद पवार ने एक बड़ा बयान दिया है।
NCP चीफ शरद पवार ने साफ कर दिया है कि जनता ने उन्हें जिस भूमिका के लिए चुनाव है वो उसे निभाएंगे। पवार ने कहा कि जनता ने कांग्रेस-NCP को विपक्ष की भूमिका के लिए चुना और वो हम निभाएंगे।
शरद पवार ने कहा कि आज नहीं तो कल बीजेपी और शिवसेना साथ आएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि है मैं मुख्यमंत्री नहीं बनूंगा और ना बनना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि संजय राउत के साथ राजनीतिक समीकरण पर कोई बात नहीं हुई है। 18 नवंबर से महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है।
पवार ने कहा कि मेरे पास अभी तक कहने के लिए कुछ भी नहीं है। भाजपा और शिवसेना को लोगों ने जनादेश दिया है, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द सरकार बनानी चाहिए। हमारा जनादेश विपक्ष की भूमिका निभाना है।
NCP चीफ ने कहा कि केंद्र को उन किसानों की मदद करनी चाहिए जिनकी फसलें बारिश के कारण खराब हो गई हैं। मैंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और महसूस किया कि किसानों को राहत दी जानी चाहिए। एक बीमा कंपनी किसानों को फसल क्षति के लिए भुगतान नहीं कर रही है, वित्त मंत्रालय को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
नई दिल्ली. मोदी सरकार ने नेहरु स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (NMML) सोसाइटी का पुनर्गठन किया है। सरकार ने पुनर्गठन करते हुए NMML सोसाइटी के सदस्य कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और कर्ण सिंह को हटा दिया है तथा टीवी पत्रकार रजत शर्मा, प्रसून जोशी और राज्यसभा सदस्य स्वामी दासगुप्ता को इसमें शामिल किया है।
मंगलवार को जारी एक आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोसाइटी के अध्यक्ष हैं और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके उपाध्यक्ष हैं। आदेश के अनुसार केंद्र सरकार ने NMML सोसाइटी का पुनर्गठन किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपाध्यक्ष हैं।
NMML सोसाइटी के सदस्यों में केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, निर्मला सीतारमण, रमेश पोखरियाल, प्रकाश जावड़ेकर, वी मुरलीधरन और प्रह्लाद सिंह पटेल के अलावा आईसीसीआर अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, प्रसार भारती अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश आदि शामिल हैं।
आदेश में कहा गया है कि सदस्यों का कार्यकाल पांच साल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए है। आदेश के अनुसार, अन्य सदस्यों में अनिर्बान गांगुली, सच्चिनानंद जोशी, कपिल कपूर, लोकेश चंद्र, मकरंद प्रान्जपे, किशोर मकवाना, कमलेश जोशीपुरा, रिजवान कादरी शामिल हैं।
इससे पहले, केंद्र ने टेलीविजन पत्रकार अर्नब गोस्वामी, पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, भाजपा विधायक विनय सहस्रबुद्धे और आईजीएनसीए के अध्यक्ष राम बहादुर राय को NMML सोसाइटी का सदस्य नियुक्त किया था।
Job Desk. इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) दिल्ली में हुए कैंपस प्लेसमेंट में इस बार रिकार्ड छात्रों को प्लेसमेंट मिला है, जिसमें Facebook की तरफ से सालाना 1.45 करोड़ सालाना का पैकेज का प्रस्ताव सबसे अधिक है।
Facebook की तरफ से यह प्रस्ताव कंप्यूटर विज्ञान से इंजीनियरिंग कर रही एक छात्रा को दिया गया है, जो IIIT दिल्ली में किसी भी छात्रा इंजीनियर को मिला अब तक सबसे अधिक सालाना वेतन वाला प्रस्ताव है।
IIIT दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2019-20 में स्नातक करने वाले छात्रों के लिए प्लेसमेंट अभियान का आयोजन किया गया था।
जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी कंपनियां शामिल हुई है। इस अभियान में कुल 562 छात्रों को नौकरी का प्रस्ताव मिला है। जिसमें 310 छात्रों को पूर्णकालिक नौकरी तो 252 छात्रों को इंटर्नशिप का प्रस्ताव शामिल है।
इसमें Facebook की तरफ से मिला प्रस्ताव सबसे अधिक है, जबकि इसके अलावा अन्य दो छात्रों को 43 लाख और 33 लाख रुपये वेतन का प्रस्ताव कंपनियों की तरफ से मिला है।
IIIT दिल्ली के एक अधिकारी के अनुसार दिसंबर में प्लेसमेंट अभियान का दूसरा चरण आयोजित होना है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कंपनियां शामिल होगी।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में बिजली इंजीनियरों और कर्मचारियों के भविष्य निधि घोटाले की जांच तेज कर दी गई है। वहीं इस घोटाले के विरोध में बिजली विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी दफ्तर से बाहर निकल कर प्रदर्शन शुरु कर दिया है। लखनऊ स्थित शक्ति भवन पर सैकड़ों की तादाद में बिजली कर्मचारी और इंजीनियर प्रदर्शन कर रहे हैं। बिजली दफ्तरों में सन्नाटा पसरा है।
विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग भविष्य निधि के भुगतान की गारंटी लिए जाने और पावर कारपोरेशन चेयरमैन आलोक कुमार को पद से हटाकर गिरफ्तार किए जाने की है।
मंगलवार को यहां हुई सभा में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने CBI से घोटाले की जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। साथ ही निष्पक्ष जांच के लिए पावर कारपोरेशन चेयरमैन सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को हटाकर तत्काल गिरफ्तार किए जाने की जरूरत बताई। समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने चेयरमैन के पद पर रहते हुए साक्ष्यों से छेड़छाड़ और जांच प्रभावित होने की आशंका जताई।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि DHFL में निवेश करना ही गलत था, जबकि एफडी में रकम लगाना तो और भी असुरक्षित था, जिसके लिए चेयरमैन पर कार्रवाई किया जाना जरूरी है। अनपरा, ओबरा, पारीछा, हरदुआगंज, पिपरी, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, अयोध्या, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बांदा, अलीगढ़ व आगरा में भी बिजलीकर्मियों ने नारेबाजी व प्रदर्शन कर सरकार से ट्रस्ट द्वारा निवेश की गई रकम की जिम्मेदारी लेने की मांग की।
सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों के रुख को देखते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कारपोरेशन के उच्च प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रबंध निदेशक को हटाए जाने के बाद अध्यक्ष व अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
घोटालेबाजों की संपत्ति होगी कुर्क
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का कहना है कि ऊर्जा विभाग के कार्मिक मेरे परिवार का हिस्सा हैं। उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। घोटालेबाजों की संपत्ति कुर्क होगी।
लखनऊ। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले आतंकी साजिश के इनपुट है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट मोड पर हैं। नेपाल के रास्ते भारत में आतंकियों की घुसपैठ की सूचना से अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्ता बढ़ा दी गई है। इस संदिग्धों की नापाक नजर अयोध्या पर होने की आशंका है।
नेपाल के रास्ते भारत में संदिग्धों की घुसपैठ का इनपुट मिलने के बाद रामनगरी में निगरानी बढ़ा दी गई है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) अयोध्या पुलिस के सहयोग के लिए पहुंच चुका है। अयोध्या में चिह्नित स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ATS कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। आतंकी इनपुट की सूचना मिलने के बाद अयोध्या पुलिस के जिम्मेदार ATS के उच्चाधिकारियों से लगातार संपर्क में है। एक पुलिस अधिकारी की मानें तो इनपुट है कि आतंकी भारत में प्रवेश करने की फिराक में हैं। हालांकि इनपुट पर पुलिस-प्रशासन के जिम्मेदार खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन सतर्कता बढ़ाया जाना स्वीकार कर रहे हैं।
श्रीराम जन्मभूमि के लंबे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 40 दिन तक चली लंबी सुनवाई पूरी होने के बाद अब अयोध्या जमीन विवाद पर फैसले का इंतजार है। 17 नवंबर से पहले कभी भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।
मंगलवार से 14कोसी परिक्रमा के साथ कार्तिक मेले का उल्लास भी शुरू हो चुका है। ऐसे में सुरक्षा तंत्र बेहद सतर्क है। राज्य के साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने भी अयोध्या में डेरा डाल रखा है। नेपाल के रास्ते सात आतंकियों के भारत में घुसने का इनपुट मंगलवार को सार्वजनिक हुआ है। रामनगरी पहले से ही आतंकियों के निशाने पर है। सीओ अयोध्या का कहना है कि ATS कमांडो लगाए गए हैं। उन्हें अलग-अगल तैनाती दी गई है।
आतंक से निपटने की तैयारी
अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे के साथ CCTV कैमरे लगाए गए हैं। जिले में 18 हजार स्थानों पर पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर पहले ही लिखवाए जा चुके हैं। पुलिस सोशल मीडिया का सहारा लेकर आम लोगों से सूचना संकलन कर रही है। अयोध्या में 80 से अधिक स्थानों पर मोर्चा लेने के लिए सैंडबैग बनाए गए हैं। आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष स्कीम के तहत पुलिस कार्य कर रही है।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में बिजली इंजीनियरों और कर्मचारियों के भविष्य निधि घोटाले की जांच में EOW ने अपनी जांच तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को EOW ने पूर्व एमडी अयोध्या प्रसाद मिश्र को हिरासत में लिया तो वहीं बसपा मुखिया मायावती ने योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी पीएफ घोटाला को महाघोटाला बताया है। बसपा मुखिया मायावती ने इस घोटाले के दोषी को सख्त से सख्त सजा की मांग की है।
बसपा मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में बिजली इंजीनियरों और कर्मचारियों के भविष्य निधि घोटाले को महाघोटाला बताया और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाघोटाले में यूपी सरकार की पहले घोर नाकामी व अब ढुलमुल रवैये से कोई ठोस परिणाम निकलने वाला नहीं है। इस बड़े मामले में CBI जांच के साथ-साथ इस गंभीर प्रकरण पर लापरवाही बरतने वाले सभी बड़े ओहदे पर बैठे लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। प्रदेश की जनता को सरकार की इस कार्रवाई का इंतजार है।
मायावती ने कहा कि यूपी के हजारों बिजली इंजीनियरों/कर्मचारियों की कमाई के भविष्य निधि (PF) में जमा 2200 करोड़ से अधिक धन निजी कम्पनी में निवेश के महाघोटाले को भी भाजपा सरकार रोक नहीं पाई। अब इस मामले में दोषी को सामने लाने में तत्परता बरतें।
महाघोटाला में अब तो आरोप-प्रत्यारोप से क्या होगा। अब तो प्रदेश सरकार सबसे पहले कर्मचारियों का हित व उनकी क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करे। उनकी गाढ़ी कमाई लौटाने का इंतजाम पहले हो। इसके साथ ही दोषी को भी कड़ा से कड़ा दंड मिले। जिससे कि यह प्रकरण नजीर बने।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में बिजली इंजीनियरों और कर्मचारियों के भविष्य निधि घोटाले की जांच में EOW ने अपनी जांच तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को EOW ने पूर्व एमडी अयोध्या प्रसाद मिश्र को हिरासत में लिया है। PF घोटाले में पावर कारपोरेशन के पूर्व एमडी एपी मिश्रा से EOW पूछताछ कर रही है। इनकी भूमिका की जांच के बाद अब गिरफ्तारी भी हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, EOW की टीम डीआइजी हीरालाल के नेतृत्व में मंगलवार को अलीगंज में एपी मिश्रा के आवास पर पहुंची। इसके बाद हजरतगंज थाने की पुलिस ने उनको घर से गाड़ी में बैठाया। एपी मिश्रा से पुलिस अफसर अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रहे हैं। EOW के के अफसर भी एपी मिश्रा से पूछताछ करने पहुंच रहे हैं। यूपी सरकार ने इस घोटाला की सीबीआई जांच की सिफारिश की है।
सीबीआइ जांच की सिफारिश करने के साथ ही आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) अपनी जांच के कदम तेजी से बढ़ा रही है। इसके बाद डीजी EOW डॉ.आरपी सिंह ने इस बड़े घोटाले की विवेचना के लिए डीआइजी हीरालाल व एसपी शकीलुज्जमा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम गठित की है।
अखिलेश यादव के बेहद खास है एमपी मिश्रा
एपी मिश्रा मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बेहद खास थे। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में इनको सेवानिवृत होने के बाद भी नियम विरुद्ध तीन बार एक्सटेंशन मिला था। पूर्व एमडी एपी मिश्रा को राजनीतिक रसूख वाला अधिकारी और अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है।
राशिफल: 05 नवंबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, देखें अपनी राशि
आज का राशिफल
मेष
परिवार के साथ समय बिताना उपयोगी और सकारात्मक रहेगा। आप कोशिश करेंगे तो उलझे हुए मामले शाम तक सुलझ भी सकते हैं। आज बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। ऐसा कोई मददगार भी आपको मिल सकता है, जो आपको नई शुरुआत करने का मौका देगा। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। अपनी बात कहने में आप सफल हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से ली गई सलाह आपके लिए कारगर हो सकती है।
वृषभ
लव लाइफ में संबंध मधुर हो सकते हैं। संबंधों में नई शुरुआत भी हो सकती है। अविवाहित लोगों के सामने विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। किसी भी काम के लिए मन से तैयार रहें। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। मनोरंजन या पिकनिक के प्लान भी आपके सामने आ सकते हैं। खुद कोई नया प्लान भी बना सकते हैं। ज्यादातर काम अकेले करना चाहेंगे। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है और बड़े फायदे के योग बन रहे हैं। छोटे-छोटे कामों की सूची बना लें। निवेश से भी फायदा हो सकता है। प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है।
मिथुन
करियर में सफलता के लिए आपके दिमाग में कोई न कोई नया विचार चलता रहेगा। पैसों का कोई उलझा मामला सुलझाने का आपको दूसरा मौका भी मिल सकता है। जहां तक संभव हो सारा काम आज ही निपटा लें। एक बार में एक काम ही हाथ में लें। सफलता मिल सकती है। नया दौर भी शुरू हो सकता है। आज ही कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं। अपनी दिनचर्या पूरी तरह बदलने की कोशिश करेंगे। सारे कामकाज से निपटने के बाद आपका मन थोड़ा ठीक रहेगा। साथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
कर्क
हर बात की गहराई में जाने की इच्छा हो सकती है। कोई अनबन सुलझाने का अच्छा मौका भी मिल सकता है। ऑफिस में किसी एक काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। नौकरी बदलने का इरादा है, तो उस बारे में विचार करें। कुल मिलाकर करियर में आगे बढ़ने के लिए छिटपुट कदम उठा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुरानी चुनौतियों से मुक्ति भी मिल सकती है। अचानक फायदेमंद यात्रा होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के मामले में भी समय अच्छा हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
सिंह
किसी की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार का कोई विवाद या तनाव सुलझाने के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन और उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। फल की चिंता न करें। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। निवेश या बचत का कार्यक्रम जारी रखें। निवेश से फायदा हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। चंद्रमा के प्रभाव से अचानक धन लाभ भी हो सकता है।
कन्या
महत्वाकांक्षाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल हो सकते हैं। धैर्य रखें। सोच-समझकर बोलें। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। आपको कहीं से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। विपरीत लिंग के लोगों के साथ रहने से जरूरी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपका आकर्षण भी बढ़ सकता है। सम्मान की चिंता हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में भी फायदा हो सकता है। परिवार से भी मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव खत्म हो सकता है।
तुला
आपके लक्ष्य साफ रहेंगे। पैसों का कोई पुराना मामला बाकी है, तो उसे निपटाने की कोशिश करें, सफलता भी मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा मिल सकती है। नयापन भी महसूस हो सकता है। आप खुश रहेंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जिम्मेदारी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। नए कपड़े या गहनों की खरीददारी हो सकती है। बिजनेस में कुछ नया कर सकते हैं। जिससे आपको फायदे के योग हैं। कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है।
वृश्चिक
आज आप पूरा ध्यान अपने टारगेट पर रखें। किसी खास काम की जिम्मेदारी भी आप पर हो सकती है। गोचर कुंडली के लाभ भाव में चंद्रमा रहेगा, लिहाजा बातचीत से ही ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है और आप लोगों से अपनी बात मनवाने में भी सफल रहेंगे। किसी चलते काम, निवेश, बिजनेस या रोजगार को लेकर आप खास फैसला भी ले सकते हैं। दूसरों से जिस काम की अपेक्षा करते हैं, उसमें आसानी से सफल भी हो सकते हैं। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। पुराना काम समेटने और नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। हर फैसला सोच-समझ कर करें। कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।
धनु
कन्या राशि के चंद्रमा से आपको नौकरी और कारोबार में फायदा हो सकता है। व्यावहारिकता से सफलता मिलने के योग हैं। मजबूती से काम करें। अपने लक्ष्य की दिशा में कोशिश करना शुरू करें। समय के साथ रहें। जो होता है, उसे होने दें, उसका विरोध न करें। इससे आपको ही फायदा होगा। पैसों के कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने में कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। किसी सामूहिक काम से आप करियर में आगे बढ़ सकते हैं। अचानक कोई पुराना दोस्त भी आपकी मदद कर सकता है। आसपास वाले लोग और दोस्तों की मदद से धन लाभ के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी।
मकर
जिस काम को पूरा करने के बारे में आपने सोचा न होगा वो आज पूरा हो जाएगा। सितारे आपके फेवर में रहेंगे। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। पुराने बेजान रिश्तों में मधुरता आ सकती है। दोस्तों की मदद से करियर में आगे बढ़ सकते हैं। निवेश या लेन-देन के किसी खास मामले में आपको जानकार लोगों से सलाह करनी चाहिए। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा हो सकता है। परिवार और संतान से सुख मिल सकता है। बिजनेस बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ
एक्स्ट्रा इनकम की कोशिश करेंगे। आप ऐसा कुछ करेंगे, जिससे आपके खर्चे कम हो सकते हैं। आसपास की कोई छोटी यात्रा हो सकती है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कामों के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे। आसपास के लोगों से भी आपको मदद मिल सकती है। किए गए कामों का फायदा आने वाले दिनों में मिल जाएगा। आराम से दिन बीतेगा।
मीन
हिम्मत और कॉन्फिडेंस रहेगा। साथी के फैसले लेने में आज आप मदद करेंगे। पैसों के कुछ मामले सुलझाने होंगे। कहीं से पैसों की व्यवस्था भी हो सकती है। धैर्य रखें, परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। पैसों के जो मामले कल तक उलझे हुए थे, आज आप उनको निपटा सकते हैं। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। चंद्रमा की स्थिति से आपको फायदा हो सकता है। गोचर कुंडली के सप्तम भाव का चंद्रमा आपकी राशि के लिए शुभ है। बिजनेस में फायदा और प्रेम संबंधों में तनाव खत्म होने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। कोई पुरानी देनदारी भी आप चूका सकते हैं।
क्राइम डेस्क. पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है।
शनिवार को लड़की ने अपनी मां के फोन से पुलिस को सूचना दी, तब मामले का खुलासा हुआ। गोहद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता फरार है।
बताया जा रहा है कि पिता की पिछले एक साल से बेटी पर नीयत खराब थी। वह बेटी चाहता था और इसे लेकर अपनी 16 वर्षीय बेटी को मारता-पीटता भी था। पत्नी इसका विरोध करती तो वह उसकी भी बेरहमी से पिटाई करता।
31 अक्टूबर की रात पिता ने बेटी को जबरन दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे कमरे में बांध दिया। आरोपी पिता को जब ये पता चला कि पुलिस को सूचना दे दी गई है तो वह फरार हो गया। आरोप है कि उसने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है।
गोहद थाने में पदस्थ इंस्पेक्टर केके दुबे के मुताबिक, हमें शनिवार देर शाम को फोन पर शिकायत मिली। जब हम मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पीड़ित लड़की को कई चोट के निशान थे। उसे वहां से छुड़ाया गया। रेप का केस दर्ज किया गया है।