29 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 247

अमेरिका: सड़क हादसे में 2 भारतीय छात्रों की मौत, भारत लाए जाएंगे शव

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय जूडी स्टेनली 26 वर्षीय वैभव गोपीसेट्टी टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी के स्नातक के छात्र थे और वे कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर से खाद्य विज्ञान की पढ़ाई कर रहे थे।

विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत में इनके अंतिम संस्कार का बंदोबस्त करने के लिए 42,000 डॉलर से अधिक का फंड जुटाया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि स्टेनली और गोपीसेट्टी की 28 नवंबर की रात को हिट एंड रन मामले में मौत हो गई।

Police ने रविवार को बताया कि इस हादसे में शामिल ट्रक के मालिक डेविड टोरेस (26) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि टोरेस ने सवालों के जवाब नहीं दिए। अधिकारियों ने डीएनए नमूने लिए हैं। जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार, टोरेस के ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी जिसमें दोनों भारतीय छात्र सवार थे।

सोशल मीडिया पर छाईं मॉडल Poonam Pandey, शेयर की टॉपलेस PHOTOS

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की एडल्ट मॉडल एवं सोशल मीडिया पर अपने हॉट एंड सेक्सी अंदाज से एक बार फिर तहलका मचाती हुई नजर आ रही हैं। Poonam Pandey ने इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो की है जिसमें वो काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।

Poonam Pandey ने अपनी Topless Photo शेयर कर एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया है। हमेशा से इंटरनेट पर अपने Erotic Videos और Sexy Videos एक चलते सुर्खियों में रहने वाली Poonam Pandey एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Poonam Pandey ने फोटो को शेयर करते हुए उसे कैप्शन दिया, “मेरी सबसे पसंदीदा फोटो। क्या तुम्हें ये पसंद है?” अपने इस नॉटी कैप्शन के साथ Poonam Pandey एक बार फिर अपने फैंस को छेड़ती हुईं दिख रही हैं।

आपको बता दें कि Poonam Pandey सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इन पोस्ट्स से लोगों के बीच सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वो अक्सर लाइव आकर अपने फैंस के साथ बातचीत भी करती हैं।

अब उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है और उनकी अदा देखकर लोग उनके दीवाने हो उठे हैं। ये पहली दफा नहीं है जब Poonam Pandey की कोई इस तरह से वायरल (Viral) हुई है। इससे पहले भी कई बार उनकी हॉट फोटोज (Hot Photos) सोशल मीडिया पर वायरल होती आई है।

भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनीं शिवांगी, रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। सब लेफ्टिनेंट शिवांगी आज नौसैनिक महिला पायलट बनकर एक नया इतिहास रच दिया है। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। शिवांगी कोच्चि नौसेना बेस में तैनात हुई हैं। वह भारतीय नौसेना के ‘डोर्नियर सर्विलांस’ विमान को उड़ाएंगी।

नौसेना में महिला पायलट नियुक्त होने पर शिवांगी ने कहा- मैं बहुत लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी और आखिरकार यह मौका आ ही गया। इसलिए यह एक शानदार पल है। मैं अपने प्रशिक्षण के तीसरे चरण को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं।

नौसेना के मुताबिक, सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने शार्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) का 27वें एनओसी कॉर्स में प्रवेश लिया था और पिछले साल जून में केरल के ऐझीमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी में अपनी कमीशनिंग पूरी कर ली थी। शिवांगी ने करीब डेढ़ साल तक पायलट का परीक्षण लिया, जिसके बाद दो दिसंबर को शिवांगी को नौसेना की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल हुआ।

कोच्चि स्थित नौसेना की दक्षिणी कमान में सैन्य परंपरा के अनुरूप शिवांगी को पायलट के तौर पर शामिल किया गया। बता दें कि हर साल चार दिसंबर को नौसेना अपना स्थापना दिवस मनाती है। ये स्थापना दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय नौसेना की बड़ी और निर्णायक कार्रवाई में विजय के तौर पर मनाया जाता है।

48वें स्थापना दिवस से पहले भारतीय नौसेना ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली महिला पायलट नियुक्त किया। शिवांगी उस ‘डोर्नियर सर्विलांस’ विमान को उड़ाएंगी, जो समुद्र में देश की समुद्री सीमाओं की निगरानी करता है।

अनुष्का हत्याकांड: 3 छात्रों और 2 शिक्षकों को लखनऊ लेकर आई पुलिस, करवाएगी पॉलीग्राफी टेस्ट

लखनऊ। अनुष्का पांडेय हत्याकांड मामले में अचानक आई सरगर्मी के बीच मैनपुरी पुलिस ने अनुष्का के स्कूल नवोदय विद्यालय के तीन छात्रों और दो टीचरों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने का फैसला किया है।

मैनपुरी पुलिस इन पाचों लोगों को सोमवार को लखनऊ लेकर आई है। ताकि पता चल सके कि अनुष्का मामले से जुड़े घटनाक्रम में ये सच बोल रहे हैं या ये लोग पुलिस को झूठ बोलकर कुछ छिपा रहे हैं। दो स्कूल टीचर और तीन स्टूडेंट्स लखनऊ टेस्ट के लिए जाएंगे। यह जानकारी स्कूल प्रबंधन को बता दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह का कहना है मामले की जांच अंतिम दौर में है। स्कूल के बच्चों से पूर्व में बयान लिए गए हैं। पर सच जानने के लिए पॉलीग्राफी टेस्ट कराने का फैसला लिया गया है। भोगांव पुलिस की एक टीम सोमवार को इन्हें लखनऊ लेकर जाएगी और इनका टेस्ट कराएगी।

जांच में देरी पर मैनपुरी एसपी हटे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मृत्यु के मामले की पुलिस विवेचना में देरी को बेहद गम्भीरता से लिया है। उन्होंने जिले के एसपी अजय शंकर राय को तत्काल प्रभाव से हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। शामली के एसपी अजय कुमार को मैनपुरी का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

संसद में बोलीं जया बच्चन- बलात्कारियों को बीच सड़क पर पीट-पीटकर मार देना चाहिए !

नई दिल्ली। हैदराबाद में 26 वर्षीय वेटरनिटी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ दरिंदगी कर रेप और बलात्कार की जो घटना सामने आई है उस पर पूरे देश के लोगों में आक्रोश है। जहां एक तरफ देशव्यापी गुस्सा है तो वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा में भी इसकी गूंज सुनाई पड़ी।

राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सोमवार को कहा कि ऐसे बलात्कारियों को जनता के बीच लाकर मार देना चाहिए। समाजवादी पार्टी की सांसद ने कहा- “ऐसे लोगों को जनता के बीच लाकर उसे पीट-पीटकर मार देना चाहिए।

26 वर्षीय महिला डॉक्टर का जल हुआ शव गुरुवार की सुबह हैदराबाद के पास मिला था। इसके साथ ही, जया बच्चन ने इस बात को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया है कि वे महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर नियंत्रित करने के लिए क्या कर रहे हैं।

जया बच्चन ने कहा- यह समय है जब सरकार को यह बताना चाहिए कि कैसे वे रेप केस को सुलझाते हैं। ऐसी ही घटना वेटरनिटी डॉक्टर के रेप से पहले हैदराबाद में एक दिन पहले हुई थी।

केवल 50 हजार रुपए लगाकर कमाए मोटी रकम, सिर्फ करना होगा ये एक काम

बिजनेस डेस्क। देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी मोदी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। वहीं विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार को लगातार घेरता चला आ रहा है। इसी बीच परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने देशभर के National Highway से गुजरने वाली गाड़ियों के लिए Toll Plaza पर एक ​खास नियम को लागू करने का ऐलान किया है।

परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि 15 दिसंबर 2019 से टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों पर FASTag के जरिए Toll Payment अनिवार्य हो जाएगा।

सरकार ने यह फैसला डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के साथ यात्रियों को टोल पर लंबी लाइनों से बचने और प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया है। ऐसे में मोदी सरकार के इस फैसले से आप भी मात्र 50,000 रुपये के निवेश से कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

देशभर के हाईवे पर चलने वाली 4 पहिया या उससे अधिक पहिये वाले वाहनों को फास्टैग लगाना अनिवार्य है। ऐसे में आप उन वाहनों को फास्टैग बेच सकते हैं जो 15 दिसंबर के बाद नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा से गुजरते हैं और उनके वाहन पर कोई फास्टैग नहीं लगा है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

एक लैपटॉप और प्रिंटर से भी हो जाएगा काम

फास्टैग के लिए प्वाइंट ऑफ सेल एजेंट बनने के लिए आपको मात्र 3 चीजों की ही जरूरत होगी। सबसे पहले तो आपको कम्प्यूटर के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी हो। आपको कम से कम, 1 लैपटॉप या डेस्कटॉप, प्रिंटर और बायोमेट्रिक डिवाइस होना चाहिए। साथ में आपको पास क्षमता हो कि आप कम से कम 50,000 रुपये का निवेश कर सकें।

pics: टीम इंडिया के बल्लेबाज मनीष पांडे ने इस एक्ट्रेस संग लिए सात फेरे !

मनोरंजन डेस्क। टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और कर्नाटक के कप्तान Manish Pandey अपनी दूसरी इनिंग में डेब्यू करने वाले हैं। Manish Pandey की आज शादी है। मुंबई में वह साउथ इंडियन एक्ट्रेस Ashrita Shetty के साथ 7 फेरे लेने वाले हैं।

Manish Pandey भारतीय क्रिकेट का जाना-माना नाम हैं। वहीं आश्रिता भी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। 26 साल की आश्रिता साउथ की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंद्रजीत, ओरू कन्नियुम, उड्डयम, एनएच 4 जैसी फिल्मों में काम किया है।

Manish Pandey और आश्रिता काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब ये दोनों कपल मुंबई में सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी वेडिंग सेरेमनी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। ये विवाह समारोह दो दिनों तक चलेगा।

राजस्थान: 6 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार !

क्राइम डेस्क। हैदराबाद में प्रियंका रेड्डी से हुए जघन्य अपराध का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब राजस्थान में 6 साल की बच्ची से दंरिंदगी की नई घटना सामने आई है। जिसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, पहली कक्षा की छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी ने रेप के बाद उसका गला इतने जोर से दबाया कि आंखें निकल आईं। टोंक जिले में इस घिनौनी वारदात को खेड़ली गांव में उस समय अंजाम दिया गया, जब शनिवार दोपहर को बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी।

आरोपी बच्ची को उठाकर जंगल में ले गया और वहीं पर रेप किया। रेप के बाद बच्ची की बेल्ट से ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची का खून से लथपथ शव रविवार को सुबह मिला था। मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार बच्ची टोंक के खेड़ली गांव में अपने दादा-दादी के पास रहती थी। बच्ची के माता-पिता मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के मानपुर थाना इलाके के एक गांव में रहते हैं। बच्ची की हत्या के बाद सूचना मिलते ही माता-पिता के के पैरों तले जमीन खिसक गई। रातों-रातों खबर मिलते ही वो टोंक के लिए रवाना हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी महेंद्र उर्फ धोलिया खेड़ली गांव का ही निवासी है। उसने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था। एएसपी विपिन शर्मा ने इसकी पुष्टि की। वहीं एडीजी मानवाधिकार ने भी मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

महाराष्ट्र: BJP के लिए एक और बुरी खबर, पंकजा मुंडे ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत

मुंबई। Maharashtra में बीजेपी को एक और बड़े झटके के संकेत दिखाई दे रहे हैं। जहां शिवसेना से गठबंधन में मिली प्रचंड जीत के बावजूद विपक्ष में बैठना पड़ा तो वहीं अब बीजेपी नेता Pankaja Munde भी अब बड़ा फैसला लेने जा रही हैं।

बीजेपी नेता Pankaja Munde ने अपने Twitter हैंडल से बीजेपी शब्द हटा लिया है। इससे पहले उनकी प्रोफाइल का यूजरनेम Pankaja Munde बीजेपी था, लेकिन अब उनके ट्विटर पेज पर सिर्फ @Pankajamunde ही लिखा दिख रहा है। माना जा रहा है कि उनका फैसला कोई बड़ा संकेत है।

इससे पहले Pankaja Munde ने Maharashtra में बदले राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनजर अपनी ‘भावी यात्रा’ को लेकर फेसबुक पर रविवार को एक पोस्ट लिखकर खलबली पैदा कर दी है।

पूर्ववर्ती भाजपा नीत Maharashtra सरकार में मंत्री रहीं पंकजा ने अपने समर्थकों को अपने दिवंगत पिता एवं पूर्व भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की जयंती के मौके पर 12 दिसंबर को गोपीनाथगढ़ आने का न्योता दिया है। गोपीनाथगढ़ बीड जिले में गोपीनाथ मुंडे का स्मारक है।

पंकजा ने मराठी में लिखी फेसबुक पोस्ट में कहा था, राज्य में बदले राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए यह सोचने और निर्णय लेने की आवश्यकता है कि आगे क्या किया जाए। मुझे स्वयं से बात करने के लिए आठ से 10 दिन की आवश्यकता है। मौजूदा राजनीतिक बदलावों की पृष्ठभूमि में भावी यात्रा पर फैसला किए जाने की आवश्यकता है।

मोदी सरकार घुसपैठियों को पूरे देश से चुन-चुनकर निकालेगी: अमित शाह

नई दिल्ली। मोदी सरकार में गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के एक चुनावी सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीधी चुनौती दी है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा जब मर्जी आप अपने शासनकाल का हिसाब-किताब लेकर मैदान में आ जाओ।

अमित शाह ने पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर और पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ विकास के काम करती है। हमारा एक लक्ष्‍य है, भ्रष्‍टाचार मुक्‍त शासन। मोदीजी सुशासन के लिए अब देश-दुनिया में जाने जाते हैं। चक्रधरपुर से भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा जबकि बहरागोड़ा से कुणाल षाड़ंगी प्रत्‍याशी है।

चक्रधरपुर में सभा करने के बाद अमित शाह बहरागोड़ा पहुंचे गए है। उनका हेलीकॉप्‍टर आसमान में चक्कर काट रहा है और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभा स्‍थल पर भाजपा जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। सभास्‍थल पर लोगों की भारी भीड़ है। यहां शाह प्रत्‍याशी कुणाल षाड़ंगी के लिए वोट मांगेंगे।

अमित शाह ने कहा कि आप बताइए कि देश में से घुसपैठिए जाने चाहिए कि नहीं? कांग्रेस पार्टी कहती है कि एनआरसी मत लाओ, घुसपैठियों को मत निकालो। राहुल बाबा जो बोलना हो बोलो, पर अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं और भाजपा सरकार पूरे देश में एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेगी। मैं आज आप से कहना चाहता हूं कि 2024 चुनाव से पहले पूरे देश में लगाकर घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा करेगी।