28 C
Mumbai
Monday, September 7, 2026
Home Blog Page 243

Sports Club में आतंकी हमला, 8 बच्चे समेत 10 की मौत

वर्ल्ड डेस्क. Syria के उत्तरी अलेप्पो प्रांत में बुधवार को आतंकियों के मोर्टार हमले में 8 बच्चों समेत दस लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में करीब 13 लोग घायल हुए हैं। इस बात की जानकारी सीरिया के स्पूतनिक समाचार ने दी है।

जानकारी के अनुसार अलेप्पो प्रांत के ताल रिफत शहर में आतंकियों ने एक स्पोर्टस क्लब पर 120 एमएम मोर्टार से हमला कर दिया, जिसमें आठ बच्चों समेत करीब 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हमले में एक महिला और एक पुरुष के साथ आठ बच्चे मारे गए हैं।

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला- SC-ST आरक्षण 10 साल के लिए बढ़ाया !

यहां पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने मेजर जनरल यूरी बोर्नकोव ने बताया कि अगले दिन मीडिया को भी इसके बारे में मीडिया ब्रीफिंग में जानकारी दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। बता दें कि उत्तरी सीरिया में कुछ ही दिनों पहले कुर्दिश सेना और तुर्की समर्थित विद्रोहियों के बीच हिंसा में 30 लोगों की मौत हो गई थी।

सनी लियोनी और अनन्या पांडे ने पहनी ऐसी ग्लैमरस ड्रेस, कायल हुए फैंस, PHOTOS VIRAL

मनोरंजन डेस्क. फिल्मफेयर ग्लैमरस एंड स्टाइल अवॉर्ड का आयोजन मुंबई में मंगलवार रात्रि किया गया। अवॉर्ड ग्लैमर और स्टाइल का था तो इसमें आए सितारों की ड्रेस भी गजब की ग्लैमरस और स्टाइलिश रही।

आलिया ने पिंक एंड ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं सनी लियोनी ने ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की थी। इस स्टनिंग ड्रेस का नेक डीप था। अनन्या पांडे पिंक ऐंड ब्लैक कलर की बॉडी हगिंग बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आईं। मौनी रॉय का रेड गाउन भी काफी खूबसूरत था।

बात करें कबीर सिंह फेम कियारा आडवाणी की तो वह यलो कलर की ड्रेस कैरी किए दिखीं। वहीं मलाइका अरोड़ा सिल्वर कलर की ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही थीं। मलाइका अरोड़ा की ड्रेस में सफेद बेस पर किए गए मिरर वर्क की खूब तारीफ हो रही है। अवॉर्ड समारोह में पहुंची अनुष्का शर्मा और दीया मिर्जा का लुक भी सभी को पसंद आया।

6 साल की मासूम से रेप, आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत नाजुक

क्राइम डेस्क. राजस्‍थान के टोंक जिले में 6 साल की मासूम से रेप के और गला घोटकर हत्या के बाद अब महाराष्ट्र में एक 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पीड़ित के परिजनों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया है। फिलहाल मासूम अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के समय लड़की शाम को खेलने के लिए घर से बाहर गई थी। शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने मंगलवार (3 दिसंबर) को अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद संबंधित धाराओं के तहत विनोबा भावे पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था।

इससे पहले राजस्‍थान के टोंक जिले में दो दिन पहले एक 6 साल की मासूम से रेप के बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव रविवार को बबूल की घनी झाड़ियों में पड़ा मिला। बक्सर में भी एक युवती के बलात्कार और हत्या की वारदात सामने आई है। युवती का बलात्कार करने के बाद उसे गोली मारी गई और उसके बाद उसे जला दिया गया। अब महाराष्ट्र में एक 6 साल की मासू के साथ दरिंदगी की गई है।

मोदी सरकार को मिला शिवसेना का साथ, राउत बोले- हम हमेशा घुसपैठियों के खिलाफ

Mumbai. नागरिकता संशोधन विधेयक के मुद्दे को लेकर शिवसेना, केंद्र सरकार के साथ खड़ी नजर आ रही है। बुधवार को शिवसेना सांसद Sanjay Raut ने कहा कि हमारा रुख हमेशा घुसपैठियों के खिलाफ रहा है। मुंबई में हमने अवैध बांग्लादेशियों का सामना किया।

Sanjay Raut ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हम हमेशा किसी भी सरकार के साथ हैं। हर राज्य की विधेयक के बारे में अलग-अलग राय है, दूसरों की राय भी लेनी चाहिए। असम में भाजपा के मुख्यमंत्री भी इसका विरोध कर रहे हैं। मैं किसी भी धर्म के बारे में चिंतित नहीं हूं। मुझे पता है कि मुंबई में क्या हो रहा है। हम देखेंगे कि यह बिल कब सदन में आएगा।

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक, 2019 को मंजूरी दी है। इससे अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के गैर मुस्लिमों (हिंदुओं, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को भारतीय नागरिकता देने में आसानी होगी। सरकार इसी सत्र में अलगे हफ्ते विधेयक को संसद में पेश कर सकती है।

मोदी सरकार ने पिछले कार्यकाल के दौरान इसी साल जनवरी में बिल लोकसभा में पास करा लिया था, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के कारण राज्यसभा में अटक गया था।

कार खरीदने की कर रहें प्लानिंग तो ये खबर आपके लिए, जान लें नहीं तो होगा नुकसान

बिजनेस डेस्क. अगर आप Tata की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि Tata की कारें अगले साल यानी कि जनवरी 2019 से महंगी होने जा रही हैं। दरअसल Tata Motors ने घोषणा की है कि जनवरी महीने से कंपनी की पैसेंजर गाड़ियां महंगी हो जाएगी। कंपनी ने बढ़ी कीमतों के पीछे BSVI इमिशन नॉर्म्स को लेकर गाड़ियों में किए जा रहे अपडेट्स को बताया है।

Tata Motors के प्रेसिडेंट Mayank Pareek ने बताया, BSVI प्रोडक्ट्स के आने के बाद जनवरी महीने से कीमतें महंगी हो जाएंगी। हालांकि, कीमतें कितनी बढ़ाई जाएंगी इसको लेकर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि पिछले हुए बढ़ोतरी के मुकाबले कारों की कीमतें ज्यादा बढ़ाई जाएंगी।

Mayank Pareek ने आगे कहा सामान्य रूप से अगर कोई भी बदलाव होता है तो कीमतों में 10,000 से 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी आएगी। इसके दो सबसे बड़े कारण हैं, पहला BSVI और दूसरी कॉमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी।

यहां जानना जरूरी है कि 1 अप्रैल 2020 से देशभर में केवल BSVI इमिशन नॉर्म्स वाली गाड़ियों की बिक्री होगी। ऐसे में केवल 31 मार्च 2020 तक ही BS-4 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। इससे पहले देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने पहले ही बता दिया है कि जनवरी 2020 से उसके गाड़ियों की कीमतें बढ़ जाएंगी। ऐसे में दूसरी कंपनियां जैसे कि Toyota, Mahindra & Mahindra और Mercedes-Benz भी अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों को बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

15 दिसंबर से बदल जाएंगे ICICI Bank में पैसों के लेनदेन के नियम, अभी जानें

बिजनेस डेस्क। अगर आपका Saving Accounts देश के दूसरा सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ICICI Bank में है तो आपके लिए एक खबर है। जो आपके लिए बेहद जरूरी है, नहीं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

दरअसल, ICICI बैंक 15 दिसंबर से Cash transaction चार्जेज में बदलाव करने जा रहा है। 15 दिसंबर से एक तय लिमिट से ज्यादा Cash transaction पर आपको ज्यादा चार्ज देने होंगे।

ICICI Bank से मिली जानकारी के मुताबिक, Cash transaction में जमा और निकासी दोनों शामिल है। रेगुलर Saving Account धारकों को बैंक अपनी ब्रांच में एक निश्चित संख्या तक फ्री Cash transaction की सुविधा देता है। बैंक विभिन्न बैंक खातों पर अलग-अलग फ्री Cash transaction की सीमात तय की है। इस लिमिट के पार जाने पर बैंक खाताधारकों से चार्ज वसूलता है।

Cash transaction के लिए ये होंगे चार्ज

ग्राहक प्रत्येक महीने रेगुलर बचत खाते से 4 बार फ्री में पैसा जमा व निकासी कर सकते हैं। इसके बाद 150 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा।

ग्राहक होम ब्रांच से जमा व निकासी मिलाकर एक अकाउंट से हर महीने 2 लाख रुपये बिना किसी चार्ज के निकाल सकेंगे। 2 लाख रुपये से ज्यादा रकम पर प्रति 1000 रुपये पर 5 रुपये के हिसाब से चार्ज होगा, जो मिनिमम 150 रुपये होगा।

नॉन-होम ब्रांच के मामले में एक दिन में 25,000 रुपये तक का Cash transaction फ्री होगा। 25,000 रुपये से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर प्रति 1000 रुपये पर 5 रुपये के हिसाब से चार्ज लगेगा, जो मिनिमम 150 रुपये होगा।

थर्ड पार्टी Cash transaction के मामले में प्रतिदिन 25,000 रुपये तक के लेन-देन पर 150 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा। 25,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन की अनुमति नहीं होगी।

डोनाल्ड ट्रंप की बीवी मेलेनिया को लेकर हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा !

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार Donald Trump के चर्चा की वजह उनकी तीसरी बीवी Melania Trump है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की प्रथम महिला पर “Free Melania के नाम से किताब लिखकर उसमें कुछ ऐसी जानकारियां दी हैं कि अमेरिका में सनसनी फैल गई है। किताब में दावा किया गया है कि मेलेनिया की अपने पति से बन नहीं रही, वो White House में अलग बेडरूम में सोती हैं, जिसमें उनके पति का आना नहीं होता।

किताब की लेखिका कैट ब्रेटन हैं। उन्होंने लंबे समय तक व्हाइट हाउस कवर किया। अमेरिका में उनकी गिनती जाने-माने पत्रकारों में होती है। उनके अपने पुख्ता स्रोत हैं। उन्होंने किताब में जो बातें लिखी हैं वो हैरान करने वाली तो हैं लेकिन किताब का दावा है कि इसमें दी गई जानकारियां सच हैं।

किताब में कहा गया है कि वो अपनी पब्लिक छवि और निजता के बीच संघर्ष कर रही हैं। व्हाइट हाउस में आए हुए उन्हें तीन साल हो चुके हैं लेकिन वो अब सबसे रहस्यों में लिपटी हुई, शांत और प्रेस से घबराने वाली फर्स्ट लेडी हैं-कभी वो गर्मजोशी से भरी दिखती हैं तो कभी भावशून्य चेहरे के साथ।

इस किताब में कहा गया है कि व्हाइट हाउस में उनका अलग बेडरूम है। मियां-बीवी अलग अलग बेडरूम में सोते हैं। कई स्रोतों ने इस बात की तसदीक की है कि ट्रंप और मेलेनिया अलग-अलग बेडरूम में सोते हैं। मेलेनिया के पास तीसरी मंजिल पर अपना दो कमरों का लंबा-चौड़ा सूइट है। ये व्हाइट हाउस में मेलेनिया का ऐसा हिस्सा है, जो केवल उनका प्राइवेट है।

वो इस तरह के कपड़े भी पहनती हैं, जो अक्सर मौकों के मूड के हिसाब से सही नहीं होते। जो जाहिर करते हैं कि वो ये दिखाती हैं कि किसी की परवाह नहीं करतीं लेकिन कपड़ों के रंग ये अहसास भी देते हैं कि वो खुश नहीं हैं।

बीच मैदान भारतीय क्रिकेटर को आया हार्ट-अटैक, हुई मौत

स्पोर्ट्स डेस्क। त्रिपुरा की अंडर-23 टीम के खिलाड़ी Mithun Debbarma की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। देबबर्मा को मैच के दौरान हार्ट अटैक आया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

युवा क्रिकेटर की मौत

बताया जा रहा है, मंगलवार को अगरतला के महाराजा बिर बिक्रम क्रिकेट स्टेडियम में एक प्रैक्टिस मैच चल रहा था जिसमें Mithun Debbarma भी खेल रहे थे। मिथुन फील्डिंग कर रहे थे लेकिन अचानक वो मैदान पर गिर पड़े।

मिथुन को बेहोश होते देख उनके साथियों ने उन्हें तुरंत उठाया और नजदीकी इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने Mithun Debbarma की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई, जिसे जानकर सभी हैरान रह गए।

Mithun Debbarma की मौत की खबर सुनकर त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यश्र डॉ। मानिक शाह भी अस्पताल पहुंचे। और इस हादसे से खेल जगत के खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई।

अनुष्का हत्याकांड: पांचो संदिग्धों का होगा DNA टेस्ट, SIT ने की जल्द रिपोर्ट की गुजारिश

लखनऊ। मैनपुरी के नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली 11वीं का छात्रा अनुष्का पांडेय की रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने 2 छात्र समते 5 संदिग्धों का लखनऊ में DNA टेस्ट करवाएगी।

SIT ने डीएनए टेस्ट के लिए संदिग्धों के खून के नमूने लेकर FSL लखनऊ भेजा है। संदिग्धों के 12 नमूनों की जांच की जाएगी। साथ ही छात्रा के कपड़े और मौके से मिले सामान को भी जांच के लिए FSL भेजा गया है।

एसआईटी ने FSL से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने की गुजारिश भी की है। इसके अलावा कोर्ट की इजाज़त के सभी संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। गौरतलब है कि मामले में तीन शिक्षक और दो छात्रों को जांच के लिए टीम लखनऊ लेकर आई है।

बता दें इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद एसपी और डीएम पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया गया है।

रिपोर्ट में रेप का खुलासा

परिजन शुरू से ही दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कर रहे थे, लेकिन तत्कालीन एसपी मैनपुरी अजय शंकर राय लगातार आत्महत्या की दुहाई दे रहे थे। बहरहाल दोनों अधिकारी अब सरकार के निशाने पर हैं एसपी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने जो पंचनामा किया था उसमें बदन पर चोटों के निशान पाए थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सब नहीं था। आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

स्कूल छोड़ने के बहाने 11वीं की छात्रा से गैंगरेप, हालत बिगड़ने पर दरिंदे फरार

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश के कानपुर से 11वीं की छात्रा से गैंगरेप की एक घटना सामने आई है। जहां दरिंदो ने छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर आरोपी क्लीनिक में ही छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बिधनू क्षेत्र की रहने वाली बेटी घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। वह 22 नवंबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।

पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में प्रॉपर्टी डीलर राज सिंह कार से मिला और कहा कि कार में बैठ जाओ स्कूल तक छोड़ देता हूं। स्कूल छोड़ने के बजाय वह घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के कुल्हौली गांव के पास स्थित एक क्लीनिक ले गया। आरोप है कि यहां डॉक्टर संजू और एक अज्ञात पहले से मौजूद थे। छात्रा को बंधक बनाने के बाद डॉक्टर ने नशीला इंजेक्शन लगाया। अर्धबेहोशी की हालत में तीनों दरिंदों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

स्कूल की छुट्टी के काफी देर बाद तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो मां ने खोजबीन शुरू की। आरोपित राज सिंह पीड़िता की मां से मिला और बताया कि उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई थी। स्कूल से थोड़ी दूरी पर स्थित क्लीनिक में भर्ती है। मां क्लीनिक पहुंची तो छात्रा बेहोशी की हालत में थी। उसे ग्लूकोज चढ़ रहा था।

क्लीनिक के डॉक्टर ने बताया कि उल्टी और पेट दर्द के कारण हालत बिगड़ी है। ग्लुकोज चढ़ने पर सही हो जाएगी। तीन बोतल ग्लुकोज चढ़ने के बाद देर शाम मां अपनी बेटी को लेकर अपने घर पहुंची। दूसरे दिन पूरी तरह होश में आने पर बेटी ने आपबीती बताई। घर वालों ने अहमदाबाद में पिता को घटना की जानकारी दी।

छात्रा के पिता घर लौटे और मंगलवार देर शाम बेटी को लेकर एसएसपी आवास पहुंचे। एसएसपी नहीं मिले, लेकिन कैंप कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पहले घाटमपुर थाना क्षेत्र का मामला बताया गया लेकिन देर रात तय किया गया कि बिधनू थाना क्षेत्र की घटना है। बिधनू एसओ ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर, क्लीनिक के डॉक्टर और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।