28 C
Mumbai
Monday, September 7, 2026
Home Blog Page 242

माइग्रेन की समस्या के लिए कारगर साबित हो सकती है Aspirin, शोध में खुलासा

हेल्थ डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलते खान पान और तनाव की वजह से हर 7 लोगों में से एक लोग माइग्रेन की समस्या से परेशान हैं। वहीं वैज्ञानिकों ने माइग्रेन से पीड़ित 4 हजार लोगों पर एक शोध कर इसकी दवा ढूंढ निकाली है।

सामान्य जैसा दर्द होने पर तुरंत राहत देने वाली Aspirin जैसी दवा माइग्रेन के इलाज में कारगर साबित हो सकती है। वैज्ञानिकों ने इस बारे में 4,000 से ज्यादा मरीजों पर 13 क्लीनिकल ट्रायल किए। उन्‍होंने अपने परीक्षणों में पाया कि Aspirin का इस्तेमाल माइग्रेन के इलाज में किया जा सकता है।

शोध के मुताबिक, माइग्रेन दुनिया की तीसरी सबसे आम बीमारी है। हर सात में से एक व्यक्ति इसका शिकार है। डायबिटीज, मिर्गी और अस्थमा से ज्यादा लोग माइग्रेन से पीड़ित हैं। इस बीमारी में सिर का आधा हिस्सा दर्द करता है। पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण माइग्रेन के ज्यादातर मरीजों को इलाज नहीं मिल पाता है।

शोध में पाया गया Aspirin की 900 से 1,300 मिलीग्राम की हाई डोज माइग्रेन के भयंकर दर्द से बचाने में मददगार हो सकती है। बार-बार माइग्रेन के दर्द के दौरे से बचने में रोजाना 81 से 325 मिलीग्राम तक की Aspirin की डोज प्रभावी हो सकती है। वैज्ञानिकों ने Aspirin को माइग्रेन के इलाज के लिए आसानी से उपलब्ध एवं सस्ता विकल्प माना है।

अब यूपी में हैदराबाद जैसी दरिंदगी, रेप पीड़िता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

क्राइम डेस्क। उन्नाव में गुरुवार की सुबह में गैंगरेप पीड़िता को आरोपितों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब पीड़िता मुकदमे की तारीख पर रायबरेली के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही थी।

रेप पीड़िता की हालत गंभीर होने पर रेप पीड़िता को लखनऊ किया गया रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शिवम त्रिवेदी और शुभम त्रिवेदी पर अगवा कर गैंगरेप का आरोप है। दोनों आरोपित जमानत पर छूटे थे।

पुलिस ने दोनों चचेरे भाइयों को घर से ही गिरफ्तार किया है। इनके साथ पीड़िता को जिंदा जलाने में मदद करने वाले उमेश बाजपाई, हरिशंकर त्रिवेदी और राम किशोर त्रिवेदी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला बीजेपी के बर्खास्त विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा हुआ नहीं है।

बिहार क्षेत्र के हिंदूनगर भाटनखेडा गांव के रहने वाले शिवम त्रिवेदी और शुभम त्रिवेदी ने 12 दिसंबर 2018 को इलाके की एक युवती को अगवा करके रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गैंगरेप किया था। जिसका मुकदमा रायबरेली जिले के थाना लालगंज में पंजीकृत है और रायबरेली कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। गुरुवार की भोर में करीब 4 बजे पीड़िता रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकडने बैसवारा स्टेशन के लिए निकली थी।

पीड़िता ने बताया कि वह गाैरा माेड के पास पहुंची तो पहले से मौजूद गांव के हरिशंकर त्रिवेदी, रामकिशोर त्रिवेदी, उमेश बाजपेयी व रेप के आराेपित शिवम त्रिवेदी, शुभम त्रिवेदी ने लाठी, डंडे, चाकू से वार कर दिया । उसके बाद बदन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चीखने चिल्लाने पर वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो आरोपित भाग गए। पुलिस ने पीड़िता को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष की ओर से मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उसने मुकदमा वापस नहीं लिया तो हमलावरों ने जान से मारने की कोशिश की। एसपी विनोद पांडे का कहना है कि रायबरेली जिले में रेप का मामला हुआ था। पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया है आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

फैंस के सवालों के जवाब देती नजर आएगी Mimi Chakraborty, खुद किया खुलासा

मनोरंजन डेस्क। टॉलीवुड एक्ट्रेस एवं टीएमसी सांसद Mimi Chakraborty अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। यूं तो मिमी हमेशा ही अपनी दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

बंगाली एक्ट्रेस Mimi Chakraborty ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक मजेदार विडियो शेयर किया है। यह विडियो मिमी ने अपने यूट्यूब चैनल के बारें में बात कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत फोटो शेयर की हैं।

एक्ट्रेस Mimi Chakraborty अपना वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि कल व्लॉग पर आपके सवाल और मेरे जबाव।।। बनें रहे मेरे यूट्यूब चैनल पर हैशटैग मिमी और Mimi Chakraborty क्रिएशन। वीडियो में Mimi Chakraborty बंगाली में बोलती हुई नजर आ रही हैं। उनके वीडियो के वॉल पर ‘योर क्वेशचन माई आन्सर’ लिखा हआ है। उनकी बातों से लग रह हा है वह अपने फैंस और दर्शकों से मिलने के बेहद एक्साइटेड हैं।

Mimi Chakraborty की फोटो की बात करें को मिमी अपनी लेटेस्ट फोटो में वह स्काई ब्लू साड़ी में नजर आ रही हैं। लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपने गले में चोकर पहन रखा है, जो उनपर काफी फब रहा है। खुले बालों में मिमी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

यूपी: मनचलों से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

क्राइम डेस्क। मैनपुरी स्थित नवोदय विद्यालय की छात्रा अनुष्का पांडेय की रेप फिर हत्या की घटना का खुलासा अभी तक हो नहीं पाया कि एक और छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट स्कूल में क्लास 9 की छात्रा मनचलों से तंग आकर अपनी जान दे दी। छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर रस्सी से झूलता मिला। जिससे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से सनसनी फैल गई है। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवक स्कूल आते जाते कई दिनों से परेशान कर रहे थे। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा भी है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये घटना मैनपुरी जिले के कस्बा घिरोर से जुड़ी है। बताया जा रहा है कक्षा 9 की छात्रा को कई दिनों से स्कॉर्पियो सवार युवक परेशान कर रहे थे। एक दिन पहले ही घिरोर पुलिस को इस मामले की शिकायत की गई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को तड़के छात्रा का शव पंखे पर लटका मिला।

मृतका के भाई का आरोप है कि पीड़िता ने उसे मनचलों की हरकत की जानकारी दी थी। इसकी शिकायत की गई थी। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घिरोर थाना प्रभारी आदित्य कुमार का कहना है कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

प्याज की बढ़ती कीमतों से मोदी सरकार चिंतित, Amit Shah ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग !

New Delhi। देशभर में प्‍याज के दामों में बेतहाश वृद्धि से मोदी सरकार भी चिंतित है। इसी संदर्भ में आज शाम गृह मंत्री Amit Shah की अगुवाई में एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है। मंत्रियों के समूह की इस अहम बैठक में Amit Shah के अलावा केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान, कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद होंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में प्याज की कीमतों पर काबू पाने के लिए तुरंत कदम उठाने पर चर्चा होगी।

वहीं, प्याज़ के बढ़ते दामों पर खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट कर सफ़ाई दी कि बाजार में प्याज की बढ़ी कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस बार मॉनसून में एक महीने की देरी के कारण प्याज की बुवाई में देरी भी हुई और पिछले साल से कम रकबे में बुवाई हुई। जिसके कारण उत्पादन घटा और नई फसल के भी बाजार में आने में देर हो रही है।

उन्‍होंने कहा कि प्याज उत्पादक प्रमुख राज्यों कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान में काफी ज्यादा बारिश होने के कारण प्याज की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है, नतीजतन प्याज का उत्पादन 26% कम हुआ है।

प्याज (Onion) की कीमतें आसमान छू रही हैं। आलम यह है कि आम जनता अब प्याज के नाम से भी डरने लगी है। कोलकाता (Kolkata) में तो प्याज के दामों में आग ही लग गई है। यहां खुदरा बाजार में 160 रुपए प्रति किलो प्याज बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र समेत ओडिशा और आंध्र प्रदेश में प्याज 120 से लेकर 140 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार (4 दिसंबर) शाम तक प्याज के दाम 140 रुपए प्रति किलो थे, जो गुरुवार सुबह 20 रुपए बढ़कर 160 रुपए हो गए। वहीं एक बोरे प्याज की कीमत थोक बाजार में 4800 रूपए थी। मंगलवार रात को आंध्र प्रदेश से बंगाल में 21 ट्रक प्याज पहुंचे थे लेकिन बुधवार रात को सिर्फ 11 ट्रक ही पहुंचे जिसके कारण रातों रात प्याज की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला।

इंसानियत के लिए Priyanka Chopra हुईं सम्मानित, Video शेयर कर कही ये बात

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखर रही एक्ट्रेस Priyanka Chopra आए दिन देश का मान बढ़ाती रहती हैं। वह एक बार फिर से विश्वस्तर पर देश का नाम रोशन किया है। क्योंकि उन्हें एक बार फिर अपने सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। Priyanka Chopra को यूनिसेफ ने इस बार बाल अधिकारों के लिए किए कामों के लिए सम्मानित किया है।

बाल अधिकारों के लिए यूनिसेफ सद्भावना राजदूत के रूप में उनके परोपकारी कार्यों के लिए डैनी केए मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। न्यूयॉर्क में बुधवार को 15 वीं वार्षिक यूनिसेफ स्नोफ्लेक बॉल में उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जहां बोलते हुए Priyanka Chopra ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो के साथ Priyanka Chopra ने कैप्शन में लिखा है, “मैं उन अथक प्रयासों के प्रति अचंभित हूं और #UNICEF के लिए काम करने वाले लोगों की अटूट प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद। मुझे इस यात्रा का हिस्सा बनने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद। आपके सद्भावना राजदूत के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सौभाग्य है।

घुंघरू टूट गए…गाने पर Monalisa ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, Video वायरल

मनोरंजन डेस्क। भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। Monalisa अक्सर अपने डांस वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर करती रहती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ के गाने घुंघरू में डांस किया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए Monalisa ने लिखा है कि काफी दिनों बाद दिल से डांस किया। बेशक, इस वीडियो में Monalisa बेहद दिलकश अंदाज में डांस कर रही हैं।

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ के गाने घुंघरू पर किए Monalisa के डांस की फैंस ने खूब तारीफ कर रहे हैं। कोई Monalisa की ब्यूटी की तारीफ कर रहा है तो कोई डांस की। बहरहाल, ऋतिक और टाइगर के इस गाने के साथ Monalisa अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रही हैं।

राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हुईं भारतीय मूल की Kamala Harris, जानें वजह

वर्ल्ड डेस्क। सीनेटर व डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार Kamala Harris राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हो गई हैं। Kamala Harris ने अपना नाम वापस ले लिया है। मजबूत शुरुआत के बावजूद उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए वित्तीय समस्या के कारण यह कदम उठाया है।

Kamala Harris ने मंगलवार को ट्वीट किया, यह गहरे अफसोस के साथ, लेकिन साथ ही बेहद कृतज्ञता के साथ बता रही हूं कि मैं आज अपना अभियान खत्म कर रही हूं।

Kamala ने अपने समर्थकों को दिए संदेश में कहा कि आज सच यह है कि अभियान जारी रखने के लिए मेरे पास उतना वित्तीय संसाधन नहीं है। Kamala Harris ने कहा, “मैंने इसे हर कोण से देखा है और पिछले कुछ दिनों में मेरे जीवन के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक रहा है।”

Kamala Harris कैलिफोर्निया (California) से हैं, वह आंशिक भारतवंशी हैं। दिवंगत कैंसर शोधकर्ता श्यामल गोपालन उनकी मां थीं और उनके पिता डोनाल्ड हैरिस, अफ्रीकी जमैकन हैं। वह एक प्रमुख पार्टी के राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए प्रयास करने वाली भारतीय मूल की दूसरी उम्मीदवार हैं।

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की हालत बेहद नाजुक, एयरलिफ्ट कर दिल्ली के लिए रवाना !

लखनऊ। जिंदा जलाए जाने के बाद बुरी तरह झुलसी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। लखनऊ के Civil Hospital के डॉक्टरों की राय के बाद प्रशासन अब उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराने जा रहा है। पीड़िता को एयरलिफ्ट करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने सिविल अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस को शाम 6 बजे से ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। जानकरी के अनुसार प्रशासन ने एयरलिफ्ट कराने के लिए सिविल हॉस्पिटल को कह दिया है। शाम 7 से 7।30 के बजे तक पीड़िता को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा।

बता दें इससे पहले पीड़िता को देखने के लिए गुरुवार को उसकी मां और बहन पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सिविल अस्पताल पहुंचीं। लखनऊ के सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर डीएस नेगी ने बताया कि पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि पीड़िता 90 फीसदी से ज्यादा जली हुई है। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान पीड़िता ने कुछ बातचीत भी की। यहां प्लास्टिक सर्जन की देखरेख में पीड़िता का इलाज हो रहा है।

बालों में करती हैं डाई का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

लाइफस्टाइल डेस्क। अपने बालों को काला करने के लिए ऐसी कई महिलाएं हैं जो डाई का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कभी इसके साइड इफेक्ट के बारे में नहीं सोचती होंगी।

बालों को डाई करने से आप अनजाने में ही ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को बढ़ावा दे रही हैं। National Institutes of Health द्वारा कराए गए एक हालिया अध्ययन में यह बात सामने आई कि जो महिलाएं बालों को कलर करने के लिए परमानेंट हेयर डाई या केमिकल हेयर स्ट्रैटनर का इस्तेमाल करती हैं तो उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जो महिलाएं बालों को कलर करने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल करती थीं उनमें ब्रेस्ट कैंसर की आशंका ज्यादा पायी गई अपेक्षाकृत उन महिलाओं के जो हेयर डाई का इस्तेमाल नहीं करती थीं।

शोधकर्ताओं ने इस स्टडी को 46,709 महिलाओं पर किया। इसमें से हेयर डाई करने वाली 9 प्रतिशत महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा पाया गया। इस अध्ययन में, केमिकल हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे को लगभग 30% तक पाया गया।