28 C
Mumbai
Monday, September 7, 2026
Home Blog Page 244

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला- SC-ST आरक्षण 10 साल के लिए बढ़ाया !

New Delhi। मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में बुधवार को 6 महत्वपूर्ण बिलों पर मुहर लगी। जिसमें सबसे अहम नागरिकता संशोधन बिल, SC-ST को आरक्षण और सीनियर सिटीजन अमेंडमेंट बिल को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि SC-ST को जो आरक्षण मिलता है उसे हर 10 साल बाद बढ़ाना पढता है। इस बार भी सरकार ने SC-ST आरक्षण को 10 साल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि यह आरक्षण 2020 में खत्म हो रहा था जिसे 2030 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने सिटिजन अमेंडमेंट बिल को भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटिजन को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कैबिनेट ने सीनियर सिटीजन अमेंडमेंट बिल को हरी झंडी दिखा दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बैठक में व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2019 को भी मंजूरी दी गई। संसद के वर्तमान सत्र में इस बिल को पेश किया जाएगा।

मोदी कैबिनेट में सिटिजन अमेंडमेंट बिल समेत इन 6 बिलों को हरी झंडी !

New Delhi। मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में बुधवार को 6 महत्वपूर्ण बिलों पर मुहर लगी। जिसमें सबसे अहम नागरिकता संशोधन बिल, SC-ST को आरक्षण और सीनियर सिटीजन अमेंडमेंट बिल को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि SC-ST को जो आरक्षण मिलता है उसे हर 10 साल बाद बढ़ाना पढता है। इस बार भी सरकार ने SC-ST आरक्षण को 10 साल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि यह आरक्षण 2020 में खत्म हो रहा था जिसे 2030 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने सिटिजन अमेंडमेंट बिल को भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटिजन को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कैबिनेट ने सीनियर सिटीजन अमेंडमेंट बिल को हरी झंडी दिखा दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बैठक में व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2019 को भी मंजूरी दी गई। संसद के वर्तमान सत्र में इस बिल को पेश किया जाएगा।

ITBP जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोलियां, 6 की मौत, 2 जवानों की हालत गंभीर

New Delhi। छत्तीसगढ़ से बेहद दर्दनाक गोलीकांड की घटना सामने आई है। यहां सुरक्षाबल के एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड में 5 जवान और गोली चलाने वाले आरोपी जवान समेत 6 की मौत हो गई है, वहीं 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी जवान ITBP के थे।

घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया ITBP जवानों के बीच आपस में हुई फायरिंग के कारण 6 जवानों की मौत हो गई है। वहीं, इस गोलीकांड में बीचबचाव के दौरान दो जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल हुए दोनों जवानों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी जवानों के शवों को रायपुर लाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि धौड़ाई जिले के ITBP कैंप कड़ेनार में ITBP के जवान एम रहमान ने अपने निजी हथियार के साथ अपने साथी पर गोली चलाई थी। गोलीकांड में रहमान खान, महेंद्र, विश्वरूप महतो, सुरप्रीत सरकार, उल्लास और दलजीत सिंह की मौत हो गई है। वहीं, घायल दो जवानों बीजीश और सीताराम की हालात गंभीर बनी हुई है।

ITBP के पीआरओ ने बयान जारी करते हुए बताया कि मृतक जवानों के नाम मसुदुल रहमान, सुरजीत सरकार, बिश्वरुप महतो, महेंद्र सिंह, दलजीत सिंह और बीजीश है। वहीं, घायल जवानों के नाम उल्लास और सीताराम हैं।

बताया जा रहा है कि मृतकों में पश्चिम बंगाल के मसुदुल रहमान, सुरजीत सरकार, बिश्वरुप महतो, हिमाचल प्रदेश के महेंद्र सिंह, पंजाब के दलजीत सिंहऔर केरल के बीजीश हैं। वहीं, घायल जवानों में केरल के उल्लास और राजस्थान के सीताराम दून हैं।

काठमांडू: निजी अंग में छिपाकर 1 किलो सोना ले जा रहा चीनी गिरफ्तार

वर्ल्ड डेस्क। नेपाल के काठमांडू से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। काठमांडू के एयरपोर्ट से ऐसे चीनी शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो अपने निजी अंग में एक किलो सोना छिपा रखा था। पुलिस की कड़ी मशक्कत और डॉक्टरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है, एयरपोर्ट पर उतरते ही सुरक्षाकर्मियों को उसकी चाल-ढाल पर संदेह हुआ जिसके बाद उन्होंने उसे दबोच लिया और जांच करने पर उसके पास से एक किलो सोना निकला जिसे उस शख्स ने अपने मलाशय में छिपा रखा था।

यह मामला काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का है जहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने चीनी नागरिक लुईतुई (22) को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया। एक्स-रे मशीन से गुजरते समय लुईततुई के शरीर में धातु होने का पता चला था। वह टाइबेट एयर की उड़ान से चीन से वहां उतरा था।

पूछताछ के दौरान उसने मलाशय में सोना छिपे होने की बात कबूली जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर की मदद से उसे निकाला। उसने अपने शरीर के अंदर कंडोम में सोना छिपा रखा था।

आपको खर्राटों से मुक्ति दिला सकता है Face Mask, शोध में खुलासा

हेल्थ डेस्क. रात में सोते समय अगर आपको भी खर्राटे की आदत है तो आपके लिए ये अच्छी खबर है। शोधकर्ताओं ने खर्राटे लेने वाले 200 से अधिक लोगों पर अध्ययन किया तो पाया कि अगर रात को सोते समय चेहरे पर मास्क लगाकर काफी हद तक सुधार लाया जा सकता है। जो स्लीप एपनिया या खर्राटे से पीड़ित हैं।

स्लीप एपनिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें रात को सोते समय सांस लेने में तकलीफ और खर्राटे आने की शिकायत रहती है। फेस मास्क को सीपीएपी मशीन भी कहा जाता है। यह वर्तमान में केवल उन लोगों के लिए ही अनुशंसित है, जिनकी स्लीप एपनिया मध्यम स्तर से गंभीर हो चुकी है।

एक पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, जिसके लिए इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन के 11 राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) स्लीप सेंटर से 200 से अधिक रोगियों को शामिल किया। उन्होंने स्लीप एपनिया से जुड़े मध्यम मामलों में उपचार के विभिन्न पहलुओं की जांच की।

अध्ययन के मुख्य लेखक मैरी मोरेल ने कहा, “हम स्लीप एपनिया और इसके रोगियों के बढ़ते मामलों को देख रहे हैं। पहले हालांकि यह मुख्य रूप से अधिक वजन वाले पुरुषों को प्रभावित करता रहा है। अब हम जानते हैं कि इसका असर रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं, बुजुर्गो और यहां तक कि बच्चों पर भी होता है।

स्लीप एपनिया विश्व स्तर पर एक अरब से अधिक वयस्कों को प्रभावित करता है और नींद के दौरान वायु मार्ग बहुत संकीर्ण हो जाता है, जिससे लोग रात में कई बार सांस लेना बंद कर देते हैं। यह जोर से खर्राटे आने का कारण भी बन सकता है।

इसका उपचार मास्क है जो नाक या मुंह पर फिट किया जाता है। इसे एक निरंतर सकारात्मक वायुमार्ग दबाव (सीपीएपी) मशीन कहा जाता है, जो सांस लेने के मार्ग को खुला रखते हुए धीरे-धीरे मुंह और गले में हवा को धकेलता है।

इमरान खान के मंत्री का दावा- पाकिस्तान में बेलगाम महंगाई के पीछे भारत का हाथ !

World Desk. पाकिस्‍तान में बेलगाम महंगाई के लिए इमरान खान के एक मंत्री ने पड़ोसी देश भारत को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्‍तान के आर्थिक मामलों के मंत्री हमाद अजहर ने देश में खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के लिए भारत के साथ व्यापार रद होने को प्रमुख कारण बताया है। बता दें कि पाकिस्तान में टमाटर के दाम 400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। इसके साथ तंगी में चल रहे पाकिस्‍तान में महंगाई चरम पर है।

जानकारी के मुताबिक, अजहर ने खाद्य पदार्धों के दाम बढ़ने का ठीकरा भारत पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आसमान छूती कीमतें खास तौर से खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि भारत के साथ व्यापार रद होने से हुई है।

पाकिस्‍तान में आर्थिक मामलों के मंत्री हमाद अजहर ने मीडिया के सामने यह बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस वक्त विदेशी कर्ज के बोझ से दबी है और महंगाई भी लोगों को परेशान कर रही है।

पाकिस्‍तान में महंगाई बढ़ने के लिए इमरान के मंत्री मौसमी कारणों और बिचौलियों को भी जिम्मेदार ठहराया है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सस्ता बाजार लगाने के लिए प्रांतीय सरकार के साथ इस मामले पर विचार कर रहा है। महंगाई से बेहाल देशवासियों को भरोसा दिलाया कि कि जनवरी-फरवरी से महंगाई कम होना शुरू होगी।

मृत पति को न्याय दिलाने के लिए सालों से भटक रही पीड़िता, पुलिस ने किया किनारा

लखनऊ। वैसे तो कहने को उत्तर प्रदेश पुलिस पीड़ितों को अपना हितैषी बताती है लेकिन जब बात फर्ज निभाने की आती है तो पुलिस पीछे हटने लगती है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है लखनऊ में जब एक पीड़िता अशोका सक्सेना रोड एक्सीडेंट में मारे गए अपने पति को न्याय दिलाने के लिए सालों से पुलिस थानों का चक्कर लगा रही है। बावजूद इसके उनको न्याय दिलाना तो दूर पुलिस संवेदनहीन रवैया अपना कर अपने फ़र्ज़ से दूर भाग रहा है।

बता दें कि 6 अप्रैल 2018 को एक न्यूज़पेपर विक्रेता शंकर लाल सक्सेना सुबह अपने न्यूज़पेपर लगाने के काम से निकले, जैसे ही वो निशातगंज चौराहे पर पहुंचे तो तेज़ रफ्तार से आ रही एक स्कूली वैन ने उनको सामने से टक्कर मार दी, जिसकी वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गए और जब उनको सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। लेकिन पुलिस की लापरवाही यहां भी दिखती है कि मृतक की सूचना परिवार वालों को 18 घंटे बाद रात में दी गई। जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया।

परिवार ने हिम्मत बांध कर क्रिया-कर्म किया और मृतक को इन्साफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई की ठानी, जिसके बाद इस मामले में 11 अप्रैल 2018 को पहली बार FIR दर्ज की गई। इसके बाद से जैसे पुलिस ने अपना रंग ही बदल लिया हो और मृतक की पत्नी को आश्वासन देने के सिवा इस मामले में कोई भी तरक्की नहीं मिली। हद तो तब हो गई जब पुलिस को इस मामले में चार्जशीट दायर करने में करीब डेढ़ साल का समय लग गया। सब इंस्पेक्टर से लेकर पुलिस कप्तान तक से गुहार लगा चुकी मृतक की पत्नी को कही से भी न्याय नहीं मिला। पीड़िता के मुताबिक जिसने एक्सीडेंट किया था उसका गाड़ी नंबर पुलिस को बताया गया था लेकिन फिर भी कोई कार्यवाई नहीं हुई।

इस मामले को लेकर पीड़िता ने SPTG से मिलने के लिए समय माँगा तो मिलने से ही इंकार कर दिया और कहा कि मुझसे कोई मतलब नहीं, आप चंद्रकांत मिश्रा से संपर्क करिए।

गाजियाबाद: आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने 2 बच्चों की हत्या कर पत्नी संग किया सुसाइड !

क्राइम डेस्क। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से एक शख्स ने अपनी दोनों पत्नियों संग नीचे कूद गया। जिसमें एक महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रुप से घायल दूसरी महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक कूदने से पहले मृतक पति और पत्नी ने सो रहे अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही उन्होंने अपने घर में मौजूद एक खरगोश की भी हत्या कर दी थी।

घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने घटना के पीछे घरेलू कलह और आर्थिक तंगी की आशंका जताई है।

एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मामला कृष्णा अपरा सफायर के फ्लैट नंबर A-805 का है। यहां रह रहे एक पुरुष और दो महिलाओं ने आत्महत्या की नीयत से अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो हुई।

सुधीर कुमार ने बताया कि फ्लैट खोलकर देखा गया तो अंदर दो बच्चों के शव पड़े थे। इनमें से एक लड़का है जिसकी उम्र करीब 12 साल है जबकि दूसरा शव लड़की की है जिसकी उम्र लगभग 11 साल है। घर में एक कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। जिससे ये पता चल रहा है कि आर्थिंक तंगी की वजह से यह कदम उठाया गया है। ये परिवार एक महीने पहले ही यहां रहने आया था। परिवार मूलतः दिल्ली का रहने वाला है। इनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। आगे की तफ्तीश जारी है।

हैदराबाद गैंगरेप पर बोलीं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती- बलात्कारियों को करें जनता के हवाले, तुरंत मिले सजा

क्राइम डेस्क। हैदराबाद में वेटरनिटी डॉक्टर की हत्या से पूरे देश के लोगों में आक्रोश है। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी इस दुखदायी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद जया बच्चन के बयान का समर्थन किया है।

टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कहा, दुष्कर्मियों को जनता के हवाले कर देने से वाली बात से मैं सहमत हूं। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे गुनाहगारों को संरक्षण के साथ कोर्ट ले जाकर न्याय का इंतजार करने की जरूरत है। ऐसे दोषियों को तुरंत सजा दिए जाने की आवश्यकता है।

मिमी आगे बोलीं, मैं सभी मंत्रियों से अनुरोध करती हूं कि कड़ा कानून बनाएं। ताकि कोई भी व्यक्ति ऐसे अपराध करने से पहले 100 बार सोचे। यहां तक कि किसी महिला को गलत इरादे से देखने से पहले भी सोचे।

मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि कड़े कानून बनाने के लिए सरकार को कदम उठाना पड़ेगा। जिससे की कोई बेटी चाहे हैदराबाद की हो, केरल की हो, कोलकाता या दिल्ली की हो। उसके साथ वहशी कुछ न कर पाएं। ऐसे गुनाहगार मानसिक रूप से विकृत होते हैं और इनके खिलाफ फैसला तुरंत ही करना चाहिए।

गौरतलब है कि सपा सांसद जया बच्चन ने कहा था कि चाहे निर्भया हो या कठुआ। सरकार को उचित जवाब देना चाहिए। जिन गुनाहगारों ने ऐसा किया, उनकी सार्वजनिक तौर पर लिंचिंग करनी चाहिए। वहीं जिन पुलिसवालों ने लापरवाही बरती है, उनका नाम सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उनको शर्मिंदा करना चाहिए। जया ने आगे रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर मैं पता नहीं कितनी बार बोल चुकी हूं। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। कुछ देशों में जनता दोषियों को सजा देती है। ऐसे लोगों को अब जनता ही सबक सिखाए। दोषियों की सार्वजनकि लिंचिंग होनी चाहिए।

लंदन ब्रिज पर आतंकी हमले का आरोपी नजम हुसैन पीओके से गिरफ्तार

वर्ल्ड डेस्क. लंदन ब्रिज पर आतंकी हमले में शामिल होने के शक में सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आतंकी हमला शुक्रवार को हुआ था और इसमें दो लोगों की छुरे से हत्या करने वाले उस्मान खान को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया था। उस्मान पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर का रहने वाला था।

गिरफ्तार किए गए नजम हुसैन का परिवार भी गुलाम कश्मीर के उसी गांव से आया है, जहां का उस्मान था। ये दोनों लंदन स्टॉक एक्सचेंज की इमारत में बम फिट करने की साजिश में शामिल थे, जिसमें दोनों को दोषी ठहराया गया था। दोनों ने 2012 में गुलाम कश्मीर के एक मदरसे में आतंकी शिविर भी चलाया था और युवकों को उसमें आतंकी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया था।

अपनी गतिविधियों के सिलसिले में उस्मान और नजम पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। स्टैफोर्डशायर पुलिस लंदन ब्रिज हमले की जांच के सिलसिले में लगातार छापेमारी कर रही है। उस्मान को समय से पहले जेल से रिहा करने के मुद्दे पर ब्रिटेन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। विपक्षी लेबर पार्टी ने जहां रिहाई के लिए सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसके लिए लेबर पार्टी के सत्ताकाल में बदली गई नीतियों को कारण बताया है।