28 C
Mumbai
Monday, September 7, 2026
Home Blog Page 240

पिछले 5 साल में IIT से बीटेक कर रहे 7 हजार से अधिक छात्रों ने छोड़ी पढ़ाई !

करियर डेस्क। IIT इंस्टीट्यूट को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पिछले 5 साल में देशभर के IIT इंस्टीट्यूट से BTech कर रहे छात्रों में से 7 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने पढ़ाई छोड़ दी है। इसका खुलासा मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में दिए एक बयान के बाद हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में पिछले पांच वर्षों में 7,248 छात्रों ने इंजीनियरिंग की पढाई छोड़ी है। लोकसभा में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए बताया कि पिछले पांच साल में सात हजार से अधिक छात्रों को बीटेक पहले ही छोड़ने की अनुमति दी गई है।

हालांकि सभी छात्रों को दूसरे विषय को विकल्प के रूप में चयन करने की मंजूरी दी गई। जिसके तहत सभी छात्रों को दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई के बाद बीटेक की पढ़ाई छोड़कर बीएससी पढ़ने की अनुमति दी गई। माना जा रहा है कि पढाई के दबाव के चलते छात्र यह कदम उठा रहे है।

इससे पहले एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि पिछले पांच वर्ष के दौरान देश के 10 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) के 27 छात्रों ने आत्महत्या की। इस लिस्ट में IIT मद्रास का नाम सबसे ऊपर है, जहां सर्वाधिक सात छात्रों ने अपनी जान दी।

आरटीआई के तहत मिले जवाब में बताया गया है कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच अब तक 18 छात्रों ने आत्महत्या की है। जिसमें IIT मद्रास के सात, IIT खड़गपुर के पांच और IIT दिल्ली और IIT हैदराबाद के तीन-तीन छात्रों ने आत्महत्या की।

भारत देने जा रहा म्यामांर को सबसे ताकतवर हथियार, निशाने पर होगी चीन

वर्ल्ड डेस्क। भारत और म्यामांर के रिश्तों में आए सुधार के बाद अब इंडिया रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। भारत जल्द ही रुसी तकनीक वाले INS Sindhuvir को म्यांमार को सौंपने वाली है। रूसी तकनीक वाले INS Sindhuvir को म्यांमार को सौंपने की पीछे भारत का चीन पर निशाना बनाना है।

दरअसल भारत इसके जरिये म्यामांर में चीन के दखल को रोकने की रणनीति पर काम कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रूसी तकनीक वाले INS Sindhuvir को सौंपना भारत की इसी रणनीति का हिस्सा है।

INS Sindhuvir 31 साल पुराना है, जबकि इसका वजन 3,000 टन है। पिछले कई सालों से इसकी रूस और भारत दोनों ही जगहों पर लगातार मरम्मत की गई है। कुछ महीने पहले ही विशाखापट्टनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में इसमें डीजल इलेक्ट्रिक बोट के आधुनिकीकरण पर काम किया गया है।

म्यांमार की ओर से INS Sindhuvir का इस्तेमाल अपने नाविकों को ट्रेंड करने के लिए किया जाएगा। इसके जरिए म्यामांर अपने नाविकों को पानी के अंदर कॉम्बैट ऑपरेशन की ट्रेनिंग देगा। कहा जा रहा है कि ट्रेनिंग की शुरुआत अगले साल मार्च-अप्रैल से हो सकती है।

Sanna Marin बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की PM, जानें इनके बारे में…

वर्ल्ड डेस्क। Finland की की सोशल डेमोक्रेट पार्टी ने रविवार को प्रधानमंत्री के लिए एक 34 साल की युवा नेता Sanna Marin को चुना। जिसके बाद वह न सिर्फ देश के बल्कि दुनिया के इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गई हैं। Sanna Marin ने रविवार को हुआ मतदान जीतकर निवर्तमान नेता एंटी रिने का स्थान लिया, जिन्होंने डाक हड़ताल से निपटने को लेकर गठबंधन सहयोगी सेंटर पार्टी का विश्वास खोने के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था।

जानकारी के मुताबिक, Sanna Marin दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बन गई हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जैकिंडा आर्डेन 39 साल, यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी होन्चारुक 35 साल और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन भी 35 साल के हैं। लॉमेकर्स के मारिन और उनकी नई सरकार की नियुक्ति को जल्द ही मंजूरी देने की संभावना है ताकि वह ब्रसेल्स में 12-13 यूरोपीय संघ के नेताओं के शिखर सम्मेलन में Finland का प्रतिनिधित्व कर सकें।

Sanna Marin समलैंगिक पैरेंट्स की औलाद हैं। Sanna Marin शादीशुदा हैं और उनको एक बच्चा है। माना जा रहा है कि Sanna Marin के मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी।

Sanna Marin का जन्म Finland की राजधानी हेलसिंकी में हुआ और उनक शिक्षा-दीक्षा टंपेरे शहर में हुई। उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ टंपेरे से ऐडमिनिस्ट्रेटिव साइंस में बैचलर की डिग्री हासिल की है। साल 2012 में उन्होंने टंपेरे शहर सिटी काउंसिल का चुनाव जीता। वो 2013 से 2017 तक शहर के सिटी काउंसिल की चेयरपर्सन रहीं। 2017 में उन्होंने सिटी काउंसिल का चुनाव एक बार फिर जीता। वो टंपेरे क्षेत्र असेंबली ऑफ काउंसिल की भी सदस्य हैं।

Finland की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी में Sanna Marin का कद तेजी के साथ बढ़ा है। वो 2014 में इस पार्टी की डिप्टी चेयरपर्सन बनी थीं। 2019 में देश के ट्रांसपोर्ट और कम्यूनिकेशन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रधानमंत्री एंटी रिने के मंत्रिमंडल में उनकी लोकप्रियता बढ़ती रही। उनके पद छोड़ने के बाद अब Sanna Marin प्रधानमंत्री बनी हैं।

Sania Mirza की बहन करने जा रही इस क्रिकेटर से शादी, ब्राइडल शावर तस्वीरें Viral

मनोरंजन डेस्क. टेनिस खिलाड़ी Sania Mirza की बहन अनम मिर्ज़ा का ब्राइडल शावर हुआ। अनम की शादी मशहूर क्रिकेटर और हैदराबाद क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन से हो रही है। यह उनकी दूसरी शादी है। अपनी बहन के ब्राइडल शावर की तस्वीरें सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया (Sania Mirza pictures) पर शेयर की है।

इस ब्राइडल शावर की थीम फूलों से सजी थी। Sania Mirza और अनम मिर्ज़ा दोनो ने इस ब्राइडल शावर की तस्वीरें अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल्स पर शेयर की। इन तस्वीरों के बहाने आप भी इस जश्न का लुत्फ उठाइये।

सानिया ने एक बेहतरीन दर्जे की लाल पोशाक पहनी हुई थी। अनम ने गुलाबी ट्यूल स्कर्ट के साथ एक सफेद टी शर्ट पहन रखी थी। अनम के सिर एक टियारा नजर आ रहा है। अपनी दूसरी शादी के लिए कृतज्ञता महसूस करते हुए, अनम ने चित्रों के साथ एक भावुक टिप्पणी लिखी।

अनम मिर्ज़ा ने कैप्शन दिया “जीवन में ऐसे क्षण होते हैं जिनके आप बहुत आभारी होते हैं। मुझे तो यह पिछले एक सप्ताह से लग रहा है। अपने ब्राइडल शावर के बाद मुझे लग रहा है कि मै खुशकिस्मत हुं जो इतना अच्छा परिवार और दोस्त मिले हैं। मैं बेहद उत्सुक और खुश हूं। आखिरकार ऑफीशियली। #AbBasAHHH शुरू करते हैं। ”

अनम की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अकबर रशीद से शादी की थी। लेकिन दोनो के बीच यह शादी ज्यादा नहीं चली और 2015 में तलाक लेना पड़ा। असद पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे हैं और वर्तमान में गोवा क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं।

सिंचाई घोटाला: NCP सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे अजित पवार को क्लीन चिट !

मुंबई. महाराष्ट्र एसीबी ने NCP नेता अजित पवार को सिंचाई घाटाले में क्लीन चिट दे दी। ब्यूरो की ओर से मुंबई हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में नवंबर में दिए गए हलफनामे में कहा गया है कि NCP नेता भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। इसके बाद उनका नाम सिंचाई घोटाला मामले में हटा दिया है। NCP नेता अजित पवार साल 1999-2004 के बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP गठबंधन सरकार में वीआरडीसी (डब्ल्यूआरडी मंत्री) के चेयरमैन पद पर थे।

एसीबी की ओर से 27 नवंबर को कोर्ट में 16 पेज के दिए गए हलफनामे में कहा गया कि मंजूरी देने की प्रक्रिया के संबंध में वीआईडीसी के तत्कालीन अध्यक्ष अजित पवार को एजेंसियों के भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। इसको लेकर उनका कोई कानूनी कर्तव्य नहीं था। यह शपथ पत्र एसीबी अधीक्षक रश्मि नांदेड़कर ने नागपुर बेंच प्रस्तुत किया था। इससे पहले भी 25 नवंबर को महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच एसीबी ने सिंचाई घोटाले से जुड़े नौ केस बंद कर दिए थे।

एसीबी ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह भी कहा कि इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है कि विभाग के सचिव ने जल संसाधन विभाग के मंत्री को निविदा कार्य के दायित्व को स्वीकार नहीं करने के बारे में बताया था। ब्यूरो ने यह भी कहा कि वीआईडीसी के अध्यक्ष ने निगम की तत्कालीन प्रचलित नीति के अनुरूप काम किया है। साथ ही कहा गया कि जांच के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर देयता को मंजूरी देने की प्रक्रिया के संबंध में वीआईडीसी के तत्कालीन अध्यक्ष की ओर से कोई आपराधिक दायित्व नहीं है।

ये कारनामा करने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज हैं Ravindra Jadeja !

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के ऑलराउंडर Ravindra Jadeja को शानदार फील्डिंग और स्पिन गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। Ravindra Jadeja की फील्डिंग बेहद चुस्त हैं और गेंदबाजी दुरुस्त लेकिन बल्लेबाजी में भी कई कारनामे कर दिखाए हैं। Ravindra Jadeja ने बल्लेबाजी करते हुए एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया हुआ है जो आज तक भारतीय कप्तान Virat Kohli नहीं बना पाए।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS धोनी के चहेते सर Ravindra Jadeja आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के नवगाम में जन्में Ravindra Jadeja को धोनी ने सर Ravindra Jadeja का नाम दिया था। सोशल मीडिया पर उनको धोनी ने इस नाम से भारतीय ऑलराउंडर को मशहूर किया। आज जन्मदिन के दिन Ravindra Jadeja वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में अपना जलवा दिखाने उतरेंगे।

कोहली भी नहीं तोड़ पाए जड़ेजा का रिकॉर्ड

भारत के घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हुए Ravindra Jadeja ने तीन बार तिहरा शतक लगाया है। ऐसा करने वाले वो भारत के अकेले बल्लेबाज हैं। Virat Kohli ने भले ही दोहरे शतक का भारतीय रिकॉर्ड बनाया हो लेकिन वह तिहरा शतक बनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। साल 2011 में ओडिसा, 2012 में गुजरात और रेलवे के खिलाफ तिहरा शतक बनाया है। फर्स्ट क्लास में तीन तिहरा शतक बनाने वाले Ravindra Jadeja दुनिया के आठवें और भारत के अकेले बल्लेबाज हैं।

Jadeja का क्रिकेट करियर

Ravindra Jadeja ने अब तक टीम इंडिया के लिए 156 वनडे मैचों में 30।84 की औसत से 2128 रन बनाए हैं 48 टेस्ट में Jadeja के नाम 1844 रन हैं वनडे में उन्होंने और 178 जबकि टेस्ट मैचों में 211 विकेट झटके हैं। 44 टी20 मैच खेलकर Jadeja ने 33 विकेट चटकाने के साथ 154 रन बनाए हैं।

Jaspreet Bumrah ने अपने पहले मैच में ही झटके थे कई दिग्गज खिलाड़ियों के विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के सबसे तेज गेंदबाज Jaspreet Bumrah का आज 6 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। Bumrah भले ही चोट की वजह से टीम से बाहर चले रहे हों लेकिन अभी भी वनडे में नंबर एक जबकि टेस्ट में 5वीं रैंकिंग पर काबिज हैं। 6 दिसंबर को Bumrah का जन्मदिन होता है और आज वो अपना 26वां जन्मदिन मना रहा है।

टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की जान Jaspreet Bumrah ने दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजो को अपने आगे घुटने टेकने पर मजबूर किया है। Bumrah ने तेज रफ्तार गेंदबाजी के साथ ही अपनी सटीक यॉर्कर से हर किसी को परेशान किया है। 6 दिसंबर 1993 को गुजरात से अहमदाबाद में जन्में Bumrah को बुम बुम Bumrah पुकारा जाता है।

दिग्गजों को बनाया पहला शिकार

Jaspreet Bumrah तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। मैच विनर गेंदबाज Bumrah ने तीनों ही फॉर्मेट में अपना पहला विकेट किसी ना किसी दिग्गज बल्लेबाज को आउट कर हासिल किया है। वनडे क्रिकेट में Bumrah के पहले शिकार बनने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ थे।
टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को आउट कर पहला विकेट हासिल किया था। वहीं टी20 में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वार्नर का विकेट झटक Bumrah ने अपना खाता खोला था। इंडियन प्रीमियर लीग में Bumrah ने भारतीय कप्तान Virat Kohli को अपना पहला शिकार बनाया था।

Bumrah का क्रिकेट करियर

जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Bumrah ने अपने टी20 करियर की शुरुआत की थी। 42 टी20 खेल चुके इस गेंदबाज ने अब तक कुल 51 विकेट हासिल किए हैं। 58 मैच में Bumrah के नाम कुल 103 विकेट हैं। महज 12 टेस्ट मैच खेलकर Bumrah ने 62 विकेट हासिल किए हैं।

Suhana Khan की शॉर्ट फिल्म के सीन्स Leak, Video वायरल

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan की बेटी Suhana Khan बेहद सुर्खियों मे हैं। Suhana Khan के बॉलीवुड डेब्यू का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में अब इंटरनेट पर उनकी Short Film का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की Suhana Khan की एक शॉर्ट फिल्म का सीन है जिसे उन्होंने अपने कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए बनाया था।

इस फिल्म का टाइटल है ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ जिसमें Suhana Khan ने अपने कॉलेज फ्रेंड्स के साथ काम किया है। फिल्म के Suhana Khan के स्क्रीन प्रेजेंस और उनकी खूबसूरती को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर Suhana Khan का ये वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है और ये काफी चर्चा में भी है।

आपको बता दें कि Suhana Khan को लेकर भी कयास लगाया जा रहा है कि वो भी एक्टिंग में ही अपना करियर बनाएंगी। एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी एक बार Suhana Khan के प्ले को देखने के बाद उनकी जमकर सराहना की थी और भविष्य की बेहतरीन एक्ट्रेस बताया था।

सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये काम, वरना तेजी से बढ़ जाएगा आपका वजन !

हेल्थ डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान के चलते लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है। जबकि मोटापे को कंट्रोल में रखने के लिए सही डायट और नियमित व्यायाम की जरुरत होती है। हमारे दैनिक जीवन में कई ऐसी आदतें शामिल हैं जो शरीर के वजन को तेजी से बढ़ाती हैं।

आप अपनी रोजमर्रा की कुछ आदतों में परिवर्तन लाकर अपने मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। खासकर आपको सुबह के समय कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, ताकि आपका वजन न बढ़ पाए। चलिए जानते हैं सुबह के वक्त की जाने वाली किन गलतियों की वजह से शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है।

1- देर तक सोना

अगर आप अपने शरीर के वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। सुबह उठने के बाद किसी पार्क में टहलें और सुबह की हल्की धूप में कुछ समय बिताएं।

2- चाय/कॉफी पीना

अधिकांश लोग सुबह उठते ही अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी पीकर करते हैं, जबकि खाली पेट चाय या कॉफी पीना सेहत के लिए नुकसानदेह माना जाता है। अगर आप अपने मोटापे को कंट्रोल करना चाहते हैं तो सुबह उठने के बाद नियमित रूप से दो गिलास पानी पीएं। वैसे भी हर कोई सुबह-सुबह उठने के बाद पानी पीने की ही सलाह देता है।

3- नाश्ता न करना

कई लोग वजन कम करने के चक्कर में खाना खाना छोड़ देते हैं, यहां तक कि वो सुबह का नाश्ता भी स्किप कर देते हैं। दरअसल, सुबह का हेल्दी नाश्ता सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी होता है और अगर आप नाश्ता नहीं करते हैं मोटापे के साथ-साथ बीमारियों के भी शिकार हो सकते हैं, इसलिए सुबह सही और हेल्दी नाश्ता जरूर करें।

4- मसालेदार भोजन

सुबह-सुबह हेल्दी नाश्ता करने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर को काम करने के लिए भरपूर ऊर्जा मिल सके। ऐसे में अगर आप सुबह उठने के बाद हेल्दी नाश्ता करने की बजाय मसालेदार खाना खाते हैं तो इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपके शरीर का वजन भी तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में सुबह के समय हल्का और पौष्टिक खाना खाएं और मसालेदार भोजन से परहेज करें। यह भी पढ़ें: बिना एक्सरसाइज किए करना चाहते हैं मोटापे को कंट्रोल तो अपने डेली डायट में जरूर करें ये 5 बदलाव

5- व्यायाम न करना

सुबह देर से सोने के अलावा अगर आप शारीरिक गतिविधियों से दूर रहते हैं तो मुमकिन है कि आपका वजन से तेजी से बढ़ने लगे और आप मोटापे के शिकार हो जाएं। शरीर के वजन को नियंत्रित रखने के लिए सुबह के समय नियमित तौर पर शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। नियमित रूप से योग, एक्सरसाइज, एरोबिक्स, मॉर्निंग वॉक जैसी गतिविधियों को करें और अपने वजन को नियंत्रित रखें।

Paak एक्ट्रेस समीरा चौधरी का Private Video हुआ Leak, इंटरनेट पर वायरल

मनोरंजन डेस्क। पाकिस्तानी सिंगर Rabi Pirzada के बाद अब पाक एक्ट्रेस एवं Model Samara Chaudhry का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई Model Samara Chaudhry की पाकिस्तान में काफी आलोचना भी हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, Lahore की रहने वाली Samara Chaudhry के प्राइवेट वीडियो लीक हुए है। जिसमें समरा अपने कपड़े निकालती दिखाई दे रही है। तो किसी वीडियो में वो पूरी तरह से न्यूड हैं। जबकि उनके साथ एक शख्स भी दिखाई दे रहा है। जिसका चेहरा ब्लर किया हुआ है। खबरों की माने तो ये साल 2018 लाहौर के होटल का है।

Samara Chaudhry का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। आखिर कैसे एक के बाद एक पाकिस्तानी इंडस्ट्री से जुड़ी महिलों के वीडियो सामने आ रहे हैं। तो वहीं कई रिपोर्ट्स के मुताबिक लाहौर में मौजूद गैंग एक्टिव है जो फिल्मी सेलेब्स के फोन को अपना निशाना बना रहे हैं। जिसे इंटरनेशनल प्रोनोग्राफी साईट पर बेच दिया जाता है।

इससे पहले जब रबी पीरजादा के कई अंतरंग वीडियो सामने आए थे। तब Rabi Pirzada ने शोबिज (Showbiz) इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला कर लिया। इस बात का ऐलान खुद रबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया था। रबी ने ये बात ट्वीट करके कही थी। रबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि मैं रबी पीरजादा ने फैसला किया है कि अब मैं शोबिज़ इंडस्ट्री से दूर रहूंगी। उन्होंने आगे लिखा कि ‘अल्लाह मेरी गलतियों को माफ करे।