29 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 215

उद्धव ठाकरे सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, NCP-कांग्रेस से ये नेता बन सकते हैं मंत्री

मुंबई। महाराष्ट्र की Uddhav Thackeray सरकार के सोमवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले विभाग के बंटवारे को लेकर शिवसेना (Shiv Sena) और एनसीपी (NCP) के बीच फिर से मतभेद सामने आ रहे हैं। सरकार बनने के लगभग एक माह बाद यह मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनसीपी की नजर गृह और नगर विकास विभागों पर है, लेकिन शिवसेना इसे अपने पास रखना चाहती है। हालांकि महा विकास अघाड़ी के नेता किसी भी प्रकार के विवाद से इनकार कर रहे हैं और उनका कहना है कि सरकार में सब कुछ ठीक चल रहा है।

सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले गठबंधन की पार्टियों में क्या सब कुछ ठीक है? क्या शिवसेना-एनसीपी के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर अब भी विवाद है? ऐसे तमाम सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं क्योंकि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनसीपी अपने लिए शिवसेना से गृह और नगर विकास मंत्रालय चाहती है, लेकिन शिवसेना इसके लिए तैयार नहीं है।

शिवसेना की कोशिश है कि वह इन दोनों विभागों को अपने पास रखे क्योंकि 2022 में बीएमसी का चुनाव होना है, जिसमें इन दोनों विभागों की ज्यादा अहमियत रहेगी। शपथ ग्रहण की तैयारियां भले ही जोर-शोर से चल रहीं हों, लेकिन विभागों के बंटवारे को लेकर मतभेद अभी भी बरकरार हैं। इसे सुलझाने के लिए पार्टी नेताओं के बीच लगातार बातचीत चल रही है। इस विषय पर एनसीपी नेता नवाब मलिक का कहना है कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है, लेकिन उनकी इस बात में विश्वास कम दिखाई दे रहा है।

मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब डिजिटल ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा MDR शुल्क

नई दिल्ली। नए साल पर केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। डिजिटल पेमेंट यानि कि Rupay Card, UPI ट्रांजैक्शन करने वालों को अब एमडीआर शुल्क नहीं देना होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक के बाद चुनिंदा पेमेंट मोड पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क को खत्म करने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री ने कहा है कि नोटिफाइड पेमेंट पर कोई एमडीआर शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में आपके दिमाग में यह बात आ रही होगी कि आखिर एमडीआर शुल्क होता क्या है और इसका भुगतान किसे करना होता है।

दरअसल, जब किसी दुकान पर कोई व्यक्ति अपना कार्ड स्वैप करता है तो जो शुल्क दुकानदार को अपने सर्विस प्रोवाइडर को देना होता है, उसे ही एमडीआर शुल्क कहते हैं। यह शुल्क ऑनलाइन लेनदेन एवं क्यूआर आधारित ट्रांजैक्शन पर लागू होता है।

इस मामले में मुकेश अंबानी से आगे निकले देश के ये 10 बिजनेस मैन

बिजनेस डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी मल्टीनेशल टेक्नालॉजी संस्थाओं में शुमार Google ने ईयर इन सर्च 2019 की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में साल 2019 में Google की पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों की लिस्ट जारी की है।

साल 2019 में Google पर सबसे पहले नंबर पर भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान हैं। वहीं बिजनेसमैंस की लिस्ट में टाटा पहले नंबर पर हैं। इसके बाद विप्रो के अजीम प्रेमजी और आर्सेलर मित्तल के एल एन मित्तल का स्थान है। इस रिपोर्ट की सबसे खास बात ये है कि पहले 10 लोगों की सूची में एशिया के सबसे अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी, Paytm के विजय शेखर शर्मा और ओयो को फाउंडर रितेश अग्रवाल जैसे उद्योगपतियों के नाम शामिल नहीं हैं।

1। रतन टाटा 2019 में सबसे अधिक सर्च किये गए भारतीय कारोबारी शख्सियत हैं। टाटा शनिवार को अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2012 में टाटा समूह के चेयरमैन पद से रिटायर होने के बावजूद वह टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स के मानद चेयरमैन हैं। रतन टाटा को देश के एक पारंपरिक कॉरपोरेट घराने को 100 अरब डॉलर का कारोबारी समूह बनाने का श्रेय जाता है। टाटा को वर्ष 2008 में देश का दूसरा सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

2। अजीम प्रेमजी ने कूकिंग ऑयल की कंपनी विप्रो को 8।5 अरब डॉलर की दिग्गज आईटी कंपनी बना डाला। भारत में वह अपनी परोपकारी गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं।

3। सबसे अधिक सर्च किये गए बिजनेस लीडर्स में लक्ष्मी मित्तल का नाम तीसरे स्थान पर है। उनकी कंपनी ArcelorMittal ने इसी महीने Essar Steel का अधिग्रहण करते हुए भारतीय बाजार में प्रवेश किया।

4। आपने पूनावाला को खबरों में नहीं सुना होगा लेकिन वह Google पर काफी लोकप्रिय व्यक्तियों में से एक हैं। पूनावाला 77 वर्ष के हैं और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का संचालन करते हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा वैक्सिन मैन्यूफैक्चरर है।

5। आनन्द महिंद्रा ट्विटर पर बहुत अधिक सक्रिय रहने वाले उद्योगपति हैं। उन्हें परोपकार से जुड़ी चीजों के लिए भी जाना जाता है।

6। शिव नाडर इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। वह 8।6 अरब डॉलर की आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक हैं। नाडर भी अपनी परोपकारी गतिविधियों के लिए चर्चा में रहते हैं।

7। गौतम अडाणी के वर्ष में अडाणी समूह का जबरदस्त उदय हुआ है। वह 57 वर्ष के हैं और अडाणी इंटरप्राइजेज, अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन्स और अडाणी गैस का संचालन करते हैं।

8। किरण मजूमदार शॉ एशिया की प्रमुख बॉयोटेक कंपनी बॉयोकॉन की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वर्ष 2010 में इनका नाम दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया था।

9। कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ उदय कोटक अक्सर खबरों में रहते हैं। इनका जन्म 15 मार्च, 1959 को हुआ था।

10। राधाकृष्ण दमानी ने स्टॉक ब्रोकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। दमानी को भारतीय रिटेल जगत का किंग कहा जाता है।

ये हैं Reliance Jio के टॉप ईयरली प्लांस, एक साल तक के मिल रहा सब कुछ

टेक डेस्क। टेलीकॉम कंपनी में क्रांति लाने वाली Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए एक नया धमाकेदार प्लान लांच की है। Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए New Year Offer पेश किया है। जिसमें कंपनी अपनी ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर दे रही है। इस ऑफर को खास तौर पर JioPhone और Smartphone यूजर्स के लिए Launch किया है।

Reliance Jio New Year Offer प्लान की कीमत Rs 2020 है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा डाटा भी ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही Smartphone यूजर्स के लिए भी कंपनी ने एनुअल ऑफर निकाला है जिसमें यूजर्स को एक साल की अनलिमिटेड सर्विस का लाभ दिया जा रहा है।

Smartphone यूजर्स को इस प्लान में 547।5GB डाटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365GB है और इसमें प्रतिदिन 1।5GB डाटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 12,000 फ्री मिनट्स ऑफर किए जा रहे हैं। वहीं, यूजर्स को अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग ऑफर की जा रही है। इसके अलावा नेशनल फ्री रोमिंग और कॉम्प्लीमेंटरी Apps का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है।

इस प्लान के अलावा Reliance Jio अपने यूजर्स को दो एनुअल प्लान्स ऑफर कर रहा है। ये प्लान्स Rs 1,299 और Rs 2,199 में उपलब्ध है। दोनों ही प्लान्स में यूजर्स को ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 12,000 फ्री मिनट्स ऑफर किए जा रहे हैं। वहीं, यूजर्स को अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग ऑफर की जा रही है। Rs 1,299 वाले प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डाटा ऑफर किया जाता है, जबकि Rs 2,199 वाले प्लान में यूजर्स को डेली 1।5GB डाटा ऑफर किया जाता है।

बीच मैदान इस तूफानी गेंदबाज ने अचानक कर दिया संन्यास का ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज के अचानक संन्यास लेने के फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज Peter Siddle ने संन्यास लेने का एलान किया है। तेज गेंदबाज Peter Siddle का अचानक संन्यास लेने के फैसले पर कई तरह के सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस सीरीज के आखिरी टेस्ट मैट के लिए Peter Siddle को बाहर कर दिया गया। तेज गेंदबाज Peter Siddle के संन्यास लेने की यही वजह बताई जा रही है।

तेज गेंदबाज Peter Siddle को दूसरे टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अंतिम एकादश में उनको जगह नहीं मिली। वहीं, आखिरी टेस्ट मैच के लिए उनकी जगह युवा स्पिनर मिचेल स्वेप्शन को टीम में जगह दी गई है। Peter Siddle ने अपना आखिरी टेस्ट मैच एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन में खेला था। ये मुकाबला 12 सितंबर को खेला गया था। इसके बाद उन्हें Playing 11 में जगह नहीं मिली।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज Peter Siddle को Playing 11 में जगह इसलिए भी नहीं मिलती है, क्योंकि कंगारू टीम के पास मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जेम्स पैटिंसन जैसे धाकड़ तेज गेंदबाजों की तिकड़ी है, जो किसी भी टीम के होश उड़ाने के लिए काफी है। कोई भी कप्तान अपने टॉप के गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना चाहता है। ऐसे में Peter Siddle बैंच स्ट्रेंथ का हिस्सा होते हैं। हालांकि, इनमें से कोई अगर बाहर होता है तो Peter Siddle को Playing 11 में जगह मिलती है।

Peter Siddle का करियर

Peter Siddle ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 67 टेस्ट, 20 वनडे इंटरनेशनल और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 67 टेस्ट मैचों की 126 पारियों में गेंदबाजी करते हुए Peter Siddle ने 221 विकेट अपने नाम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में Peter Siddle ने 1164 रन बल्ले से बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 20 वनडे मैचों में उन्होंने 17 विकेट चटकाए हैं। Peter Siddle ने 2 टी20 मैचों में 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

88 साल की उम्र पेजावर मठ के स्वामी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। Karnataka के पेजावर मठ के विश्वेशा तीर्थ स्वामी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। स्वामी को पिछले कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से वह आईसीयू में भर्ती थे। शुरुआती इलाज के दौरान डॉक्टरों ने स्वामी जी को निमोनिया का इलाज की बात कही थी। रविवार को हालत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

Karnataka के पेजावर मठ के विश्वेशा तीर्थ स्वामी के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया। पीएम मोदी ने विश्वेशा तीर्थ स्वामी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि श्री पीजवारा मठ के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी, उडुपी में उन लाखों लोगों के दिलों और दिमाग में रहेगा, जिनके लिए वह हमेशा एक मार्गदर्शक थे। सेवा और आध्यात्मिकता का एक पावरहाउस थे। उन्होंने समाज के लिए लगातार और अधिक न्यायपूर्ण और दयालु काम किया है। ओम शांति।

पीएम मोदी ने ट्वीट में आगे लिखा कि मैं खुद को धन्य मानता हूं कि मुझे श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी से सीखने के कई अवसर मिले। हाल ही में गुरु पूर्णिमा के पुण्य दिवस पर हुई मुलाकात भी यादगार रही। उनका त्रुटिहीन ज्ञान हमेशा बना रहा, साथ ही उनके भक्तों के प्रति संवेदना जताई।

Karnataka के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पीजावरा मठ के द्रष्टा विश्वेश्वर तीर्थ स्वामी के निधन पर कहा कि भगवान कृष्ण उनकी आत्मा को शांति प्रदान हैं। मैं भक्तों के लिए भी प्रार्थना करूंगा कि उन्हें इस दर्द को दूर करने की शक्ति दे।

विधायक रघुपति भट ने भी दुख जताते हुए कहा कि पीजवारा मठ के सीर विश्वेश्वर तीर्थ स्वामी जी का आज सुबह 9:30 बजे निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज अजराकाडू महात्मा गांधी मैदान में 3 तीन घंटे तक के लिए रखा जाएगा, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सीएम बीएस येदियुरप्पा वहां आएंगे।

मिशन 2022: यूपी चुनाव को लेकर पहली बार प्रियंका गांधी ने दिया ये बड़ा बयान

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बीते 2 दिनों से लखनऊ में हैं। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हैं। इस बात के संकेत उन्होंने खुद दिए हैं। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को यूपी में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी सौंपी है। इसी बीच प्रियंका गांधी ने एक बड़ा बयान दिया है।

शनिवार देर रात कांग्रेस दफ्तर से घर वापस जाते समय पत्रकारों से बीतचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने एक बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ सकती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को किसी के साथ बर्बर व्यवहार नहीं करना चाहिए।

इससे पहले प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा कि अकेले चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को मजबूत बनाना होगा। प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कई बार कार्यकर्ता अनोखे लाल तिवारी का नाम लिया। तिवारी रोजाना पार्टी दफ्तर आते हैं और हर कार्यक्रम में पार्टी का झंडा लहराते हैं।

आपको बता दें, प्रियंका गांधी रविवार को भी लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। शनिवार को एसआर दारापुरी के घर से वापस आने के बाद रात 10 बजे तक उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

लखनऊ में मर्डर: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, देखती रह गई पुलिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। योगी सरकार के सख्त कदम के बावजूद बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। ताजा मामला लखनऊ के PGI का है। जहां शनिवार रात प्रॉपर्टी डीलर प्रह्लाद पटेल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तेलीबाग स्थित वृंदावन योजना में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है लखनऊ के PGI थाने में शनिवार रात मुकदमा दर्ज कराके लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर प्रह्लाद पटेल की बदमाशों ने पुलिस के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद होमगार्ड ने थाने पर फोन करके घटना की सूचना दी। थाने से पहुंची पुलिस ने प्रह्लाद को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी नॉर्थ अमित कुमार के मुताबिक आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर प्रह्लाद पटेल वृंदावन योजना के सेक्टर-8बी में बसेरा-2 अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी-11 में परिवार के साथ रहते थे। वह प्रॉपर्टी डीलिंग और जीवन बीमा का काम करते थे। शनिवार शाम प्रह्लाद का अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी-15 में रहने वाले गुड्डू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर गुड्डू, उसके बेटे आदित्य उर्फ आदि और सत्यम ने मिलकर प्रह्लाद की लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई कर दी। बर्बर पिटाई से वह बेहोश होकर गिर गए और आरोपी उन्हें वहीं छोड़कर चले गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रह्लाद की पत्नी एडवोकेट हैं। शाम को पत्नी के लौटने पर वह उन्हें साथ लेकर PGI थाने गए और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने गुड्डू, आदित्य और सत्यम के खिलाफ बलवा, मारपीट व धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस से शिकायत की बात पर बौखलाए आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए प्रह्लाद को एक के बाद एक तीन गोलियां मार दी। बदमाशों के फायरिंग करने पर होमगार्ड ने थाने पर सूचना दी। इससे पहले कि फोर्स पहुंचती आरोपी फरार हो गए थे। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है।

हेमंत सोरेन ने दूसरी बार ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। झामुमो नेता हेमंत सोरेन राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रुप में झारखंड का कार्यभार संभालेंगे। आपको बता दें, हेमंत सोरेन अक्सर अपनी सादगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव में गठबंधन बनाकर बीजेपी की बादशाहत को खत्म करने वाले हेमंत सोरेन आज झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

झामुमो नेता हेमंत सोरने के साथ झामुमो के प्रो। स्टीफन मरांडी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के भी मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। 44 वर्षीय हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। इसके पहले वह 2013 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि महागठबंधन सरकार चलाने के लिए हम न्यूनतम साझा कार्यक्रम लागू करेंगे। पूर्व की सरकार भी हमने कामन मिनिमम प्रोग्राम के तहत चलाई थी। साथी दलों के साथ बैठकर हम इसे पुख्ता तौर पर तैयार करेंगे। चुनाव के दौरान भी हमने साझा प्रचार अभियान चलाया था और आम जनता के समक्ष अपने मुद्दे रखे थे। जल, जंगल, जमीन पर लोगों का अधिकार है। यह अधिकार हर हाल में बना रहेगा। हमारी पृष्ठभूमि इसी से जुड़ी है और इससे समझौते का कोई सवाल ही नहीं उठता।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस बार जनता ने ठोस जनादेश दिया है। अगले पांच साल इस राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। हम लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि हम देश में झारखंड की अलग पहचान कायम करेंगे। झारखंड तेजी से आगे बढ़ेगा। शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से लोग आ रहे हैं और वे भी इसका अहसास करेंगे कि झारखंड में परिवर्तन होना एक शुभ संकेत है।

सुत्रों के मुताबिक, खरमास के बाद अब हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें सभी नामों पर फैसला होगा। फिलहाल कांग्रेस से 5, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से 6 और राजद से 1 को मंत्रिमंडल में शामिल करने के फॉर्मूले पर महागठबंधन में सहमति बनी है।

हेमंत सरकार में स्टीफन मरांडी और रामेश्वर उरांव को उपमुख्यमंत्री बनाकर सियासी संतुलन साधा गया है। हेमंत सोरेन शिबू सोरेन की आदिवासी राजनीति के विरासत के प्रतीक हैं। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक 29 दिसंबर की शाम करेंगे। पहली बैठक में विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर के नाम की अनुशंसा होगी।

लखनऊ: Priyanka Gandhi ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला, कहा- देश की मिट्टी में सभी का खून

लखनऊ। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस शनिवार को अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। जहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया तो वहीं राष्ट्रीय महासचिव Priyanka Gandhi Vadra ने लखनऊ में ध्वजारोहण कर नेताओं को संविधान की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राज बब्बर, सलमान खुर्शीद व जितिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया आदि नेतागण मौजूद रहे। इस दौरान Priyanka Gandhi Vadra ने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर भी हमला बोला है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव Priyanka Gandhi Vadra ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस दौरान Priyanka Gandhi ने कहा कि आज देश में वही शक्तियां सरकार चला रही हैं जिनसे हमारी ऐतिहासिक टक्कर रही है। Priyanka Gandhi ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना आजादी की लड़ाई के नेतृत्व के लिए हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम में सभी जाति धर्म के लोगों ने भागीदारी की। इस देश की मिट्टी में सभी का खून मिला है। एक दमनकारी विचारधारा है, आज भी हम उसी से लड़ रहे हैं जिससे हम आजादी के समय लड़े थे। जिन्होंने आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं दिया वे देशभक्त बनकर देशभर में भय फैलाना चाहते हैं।

Priyanka Gandhi ने कहा कि जब-जब देश में भय का माहौल फैलाया जाता है तब-तब कांग्रेस का कार्यकर्ता खड़ा होता है। ऐसा इसलिए है कयोंकि हम अहिंसा की विचारधारा से उपजे हैं। इस समय देश संकट में है, आपने देखा कि पिछले दिनों में किस तरह की अराजकता फैली। देश के कोने-कोने में संविधान के खिलाफ बने कानून के विरोध में युवा आवाज उठा रहे हैं। Priyanka Gandhi ने सीएए को नोटबंदी का दूसरा रूप भी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर देश की सभी पार्टियां भाजपा की केंद्र की तथा उत्तर प्रदेश की सरकार से डर रही हैं। हम तो इनकी हर दमनकारी नीति का जमकर और हर स्तर पर विरोध कर रहे हैं।

इसके बाद प्रियंका सीधे नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर आ गईं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों से देश में किस तरह की अराजकता है। संविधान की रक्षा के लिए ऐसे गलत क़ानूनों का विरोध करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास सरकार ने किया। प्रियंका ने हिंसा में मारे गए युवक, उन्नाव दुष्कर्म कांड आदि का जिक्र किया। फिर कहा कि पहले डराए, दबाए और फिर पीछे हटे, वह कायर की निशानी होती है। सरकार को भी देखिए। पहले दमन कर दबाने का प्रयास किया, फिर कहने लगे कि एनआरसी की चर्चा ही नहीं की। यह सरकार की कायरता की निशानी है।

सभा को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी संबोधित किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आज का दिन एतिहासिक दिन है। आज के दिन ही कांग्रेस की स्थापना हुई थी। पार्टी की स्थापना अंग्रेजों की दमन कारी नीतिओं के खिलाफ आवाज उठाने को की गई थी। एक वो समय था जब हम गोरों से लड़ रहे थे लेकिन आज चोरों से लड़ रहे है। देश व प्रदेश में जो सरकार है वो घमंडी है। सरकार महिलाओं के साथ बच्चों की आवाज को कुचलने के काम कर रही है।