29 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 216

न्यू ईयर ऑफर: LG के इस स्मार्टफोन के साथ Free मिल रही है LED TV, जल्दी करें

टेक डेस्क। मोबाइल निर्माता कंपनी LG ने ग्राहकों के लिए एक बड़ा धमाका किया है। पिछले दिनों ही लांच किया गया स्मार्टफोन LG G8X ThinQ पर कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऑफर रखा है। इस फेस्टिवल सीजन में कंपनी ने अपने ग्राहकों को इस स्मार्टफोन के साथ LED TV ऑफर कर रही है।

बताया जा रहा है LG G8X ThinQ स्मार्टफोन खरीदने वाले हर यूजर को 24 इंच की LED TV ऑफर किया जा रहा है। ये ऑफर 15 जनवरी 2020 तक जारी रहेगा। आपको बता दें, LG G8X ThinQ को भारत में Rs 49,999 की कीमत में Launch किया है। इसे खरीदने के लिए LG G8X ThinQ को ड्यूल स्क्रीन फीचर के साथ Launch किया गया है। इस ऑफर का लाभ यूजर्स Online और offline दोनों चैनल्स के माध्यम के साथ ले सकते हैं।

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को Amazon India के Online or offline स्टोर से स्मार्टफोन को 15 जनवरी 2020 तक खरीदना होगा। ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर नाम, मोबाइल नंबर, पता, स्मार्टफोन का IMEI नंबर, सीरीयल नंबर आदि बेसिक जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा परचेज वेरिफिकेशन के लिए स्मार्टफोन के बिल या इनवॉयस को भी अटैच करना होगा। इसके बाद कंपनी आपके पते पर LED TV डिलीवर करेगी।

LG G8X ThinQ फोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6।4 इंच के फुल एचडी FullVision OLED डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल है और आसपेक्ट रेश्यो 19।5:9 है। इसके अलावा इसमें एक 2।1 इंच का मोनो कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 12MP का है और 13MP का सेकेंडरी सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

पाकिस्तान से आई बुरी खबर, पैसों की तंगी के बाद अब इस वजह से बेहाल पाक

वर्ल्ड डेस्क। पैसों की तंगी और भुखमरी झेल रहे पाकिस्तान से एक और बड़ी खबर सामने आई है। जहां भारत पोलियो मुक्त देश घोषित हो चुका है तो वहीं पाकिस्तान में इसके मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। जो पाकिस्तान सरकार के बेहद हैरान करने वाली खबर है।

साल 2019 की बात करें तो पाकिस्तान में 119 मामले पोलियों के आए हैं। जिसमें खैबर पख्तूनख्वा में 83 मामले, सिंध से 21, बलूचिस्तान में 9 और पंजाब में 6 मामले दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 2018 में 12 जबकि 2017 के आठ मामले सामने आए थे।

पोलियो संस्थान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि 2019 में पूरे साल पोलियो वायरस फैलने के कई कारण हैं। असल में पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकवाद के कट्टरपंथी आकाओं का मानना है कि पोलियो की खुराक बांझपन की वजह बनती है। यही नहीं पाकिस्‍तान में पालियो टीमें भी बीते एक दशक से आतंकियों के निशाने पर हैं। दिसंबर 2012 से पोलियो टीमों पर हुए हमलों में 68 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई जख्‍मी हुए हैं। यही वजह है कि पाकिस्‍तान आज भी पोलिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।

Somalia: मोगादिशु में हुए कार बम विस्फोट में 90 की मौत, सैंकड़ो घायल

वर्ल्ड डेस्क। Somalia से एक कार बम विस्फोट की खबर सामने आई है। जहां Somalia की राजधानी मोगादिशु में शनिवार की सुबह एक कार बम विस्फोट में 90 से अधिक लोग मारे गए है। वहीं सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर भी है। आनन-फानन घायलों को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मोगादिशु के मेयर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि विस्फोट में कम से कम 90 नागरिक मारे गए, ज्यादातर छात्र घायल हुए हैं। अभी तक किसी भी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हुए इस कार बम विस्फोट में 17 पुलिस अधिकारी, 73 नागरिक और 4 विदेशी नागरिक विस्फोट के पीड़ितों में शामिल हैं। ये बम विस्फोट शहर के टैक्स आफिस के पास हुआ है। इसमें 4 तुर्की इंजीनियरों के साथ 50 लोगों के मारे जाने की बात कही गई है। इसके अलावा अन्य लोग मारे गए हैं। ये भीड़भाड़ वाला इलाका बताया जा रहा है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने नए साल पर दिया ये बड़ा तोहफा, अब आपको नहीं देना होगा ये शुल्क

बिजनेस डेस्क। मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मणा सीतारमण ने नए साल पर एक बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मणा सीतारमण ने शनिवार को पब्लिक सेक्टर बैंको के प्रमुखों का साथ समीक्षा बैठक कर एक बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्री निर्मणा सीतारमण ने समीक्षा बैठक के बाद चुनिंदा पेमेंट मोड पर Merchant Discount Rate (MDR) शुल्क को खत्म करने की घोषणा की है।

वित्त मंत्री निर्मणा सीतारमण ने कहा है कि नोटिफाइड पेमेंट पर कोई MDR शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में आपके दिमाग में यह बात आ रही होगी कि आखिर MDR शुल्क होता क्या है और इसका भुगतान किसे करना होता है। दरअसल, जब किसी दुकान पर कोई व्यक्ति अपना कार्ड स्वैप करता है तो जो शुल्क दुकानदार को अपने सर्विस प्रोवाइडर को देना होता है, उसे ही MDR शुल्क कहते हैं। यह शुल्क Online लेनदेन एवं क्यूआर आधारित ट्रांजैक्शन पर लागू होता है।

वित्त मंत्री ने कहा कि जनवरी से 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाले सभी कारोबारी बिना किसी MDR शुल्क के रूपे डेबिट कार्ड और यूपीआई क्यूआर कोड के जरिए भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा पाएंगे। वित्त मंत्री ने पांच जुलाई, 2019 को अपना पहला बजट पेश करते हुए इस संबंध में संकेत दिया था। इस बात की उम्मीद की जा रही है कि सीतारमण एक फरवरी, 2020 को अपना दूसरा बजट पेश करेंगी।

सलमान खान की Dabangg 3 ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई, कमाए इतने करोड़

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान आजकल बेहद सुर्खियों में है। सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले ही दिन 50 करोड़ कमाने वाली दबंग 3 को दर्शकों से काफी प्यार मिला है।

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म दबंग 3 हिट साबित हुई है। सलमान, तीसरी बार चुलबुल पांडे के रूप में सामने आए हैं। हालांकि, इनकी फिल्म को देश में हो रहे सीएए विरोध प्रदर्शन का भी सामना करना पड़ा। फिर भी बॉक्स ऑफिस पर आठ दिनों में सलमान खान की ‘दबंग 3’ ने 130 करोड़ का बिजनेस किया है।

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन ‘दबंग 3’ ने 24। 50 करोड़, दूसरे दिन 24।75 करोड़, तीसरे दिन 31।90, चौथे दिन 10।70 करोड़, पांचवे दिन 12 करोड़, छठे दिन 15।70 करोड़, सातवें दिन 7 करोड़ की कमाई कर 126।55 करोड़ कमाए हैं। वहीं, बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन तीन से चार करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है जिसके चलते 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

UPTET 2019: अब इस दिन होगी UPTET 2019 की परीक्षा !

करियर डेस्क। नागरिकता कानून संसोधन के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रद्द हुई UPTET 2019 की परीक्षा अब 8 जनवरी को हो सकती है। बताया जा रहा है अपर मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। आपको बता दें, UPTET की परीक्षा 22 दिसबंर को होनी थी लेकिन नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए बवाल और इंटरनेट न चलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 8, 11 और 19 जनवरी के लिए प्रस्ताव भेजा था लेकिन विभाग इस परीक्षा को जल्द कराना चाह रहा है। इसलिए रविवार का इंतजार न करते हुए आठ जनवरी की तारीख को निश्चित किया जा रहा है। जनवरी के पहले पखवारे में ही एसएससी और भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षाएं भी होनी हैं।

आपको बता दें कि परीक्षा के स्थगित होने से सबसे ज्यादा नुकसान 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों को हुआ है जो पिछले ढाई महीने से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दरअसल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के कारण नेट नहीं होने की वजह से 70 हजार से ज्यादा अभ्यार्थी शुक्रवार तक अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड नहीं कर पाए थे।

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार में खुश नहीं है कांग्रेस, जाहिर की अपनी नाराजगी

मुंबई. महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में शामिल कांग्रेस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसका कारण यह है कि कांग्रेस को लगता है कि उसे अहम मंत्रालय नहीं दिए गए हैं। शिवसेना नीत ‘महा विकास अघाड़ी’ सरकार में कांग्रेस भी शामिल है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बाला साहब थोराट (Balasaheb Thorat) ने शनिवार को कहा, कांग्रेस के पास अभी जितने मंत्रालय हैं, उनके अलावा उसे कुछ और वजनदार मंत्रालय चाहिए।’ कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना के सामने अपनी मांग रख दी है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस कुछ बड़े मंत्रालय चाहती है। गृह निर्माण, इंड्रस्ट्री, ग्रामीण विकास और कृषि जैसे मंत्रालयों पर कांग्रेस की नजर है। इनमें से कम से कम दो मंत्रालय कांग्रेस हर हाल में अपने खाते में चाहती है।

कांग्रेस के पास अभी जो विभाग हैं, उनमें से अधिकतर विभागों से जनता सीधे कनेक्ट नहीं होती है। इसको लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस ने दिल्ली आलाकमान को अपनी नाराजगी से अवगत करा दिया है। आलाकमान ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार को भी इसकी जानकारी दे दी है।

उद्धव सरकार ने 2 लाख तक कर्जमाफी का किया था ऐलान, अब रख दी ये शर्त

मुंबई। Maharashtra में जिन किसानों ने अप्रैल 2015 और मार्च 2019 के बीच कृषि ऋण लिया है और कर्ज की राशि दो लाख रुपये से अधिक है, वे कर्ज माफी योजना (Loan Waiver Scheme) के पात्र नहीं होंगे। शनिवार को मुंबई में जारी एक सरकारी प्रस्ताव में यह जानकारी दी गई। बता दें कि उद्धव ठाकरे की सरकार ने गत सप्ताह कर्ज माफी योजना की घोषणा की थी।

विभिन्न किसान नेताओं और विपक्षी बीजेपी ने शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि यह किसानों के साथ धोखा है, क्योंकि अधिकतर किसान इस शर्त की वजह से योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे। बीजेपी नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे की सरकार ने किसानों को धोखा दिया।

हालांकि वित्त मंत्री तथा एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि सरकार दो लाख से अधिक बकाया कर्ज वाले किसानों को राहत देने के लिए योजना पर काम करेगी।

सरकारी प्रस्ताव में कहा गया है, “महात्मा ज्योतिराव फुले किसान कर्ज माफी योजना के अनुसार, एक अप्रैल 2015 और 31 मार्च 2019 के बीच लिया गया दो लाख रुपये तक का कर्ज और जिसे 30 सितंबर 2019 तक चुकाया न गया हो, वह माफ कर दिया जाएगा। जिन किसानों का फसल कर्ज और पुनर्गठन कर्ज दो लाख रुपये से अधिक है, वे योजना के तहत किसी तरह के लाभ के पात्र नहीं हैं।”

वित्त एवं सहयोग विभाग की एक समिति इस पर फैसला लेगी कि क्या किसानों की गैर निष्पादित संपत्तियों को कर्ज माफी योजना में राष्ट्रीयकृत, निजी और ग्रामीण बैंकों में शामिल किया जाए या नहीं।सरकारी प्रस्ताव में कहा गया है कि राष्ट्रीयकृत, जिला, सहकारी बैंकों और सहकारी समितियों से लिए गए कर्ज को माफ करने पर विचार किया जाएगा। जो लोग गैर कृषि क्षेत्र से हुई आय, पेंशन पर टैक्स देते हैं और जिनकी मासिक आय 25,000 रुपये से अधिक है, उन्हें भी यह लाभ नहीं मिलेगा।

दिल्ली के इन 2 खिलाड़ियों ने होटल में महिला से की छेड़छाड़

स्पोर्ट्स डेस्क. दिल्ली अंडर-23 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। कोलकाता के एक होटल में महिला से छेड़छाड़ करने वाले 2 खिलाड़ी कुलदीप यादव और लक्ष्य थरेजा पर DDCA ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप साबित होते ही दोनों खिलाड़ियों को घर भेज दिया है।

बल्लेबाज थरेजा ने दिल्ली की तरफ से एक लिस्ट ए मैच खेला है जिसमें उन्होंने अर्धशतक लगाया था जबकि तेज गेंदबाज कुलदीप का पंजाब के खिलाफ होने वाले अगले रणजी मैच में इशांत शर्मा की जगह लेना तय था। पता चला है कि मामले की पुलिस में शिकायत नहीं की गयी है लेकिन DDCA ने अपने निदेशक संजय भारद्वाज को कोलकाता भेज दिया है।

DDCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया संजय भारद्वाज कोलकाता में हैं। दोनों खिलाड़ी बंगाल के खिलाफ आज से शुरू हुए मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन के कारण वापस घर भेज दिया गया है।

टेस्ट विशेषज्ञ का नहीं चला बल्ला तो टीम की हुई 72 रनों से हार

स्पोर्ट्स डेस्क. रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में शनिवार को बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। शनिवार को उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र को पारी और 72 रन से शिकस्त दी जिसमें Cheteshwar Pujara दूसरी पारी में बल्ले से विफल रहे। उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र को पहली पारी में 331 रन पर समेट दिया और फिर मध्यक्रम बल्लेबाज मोहम्मद सैफ के 165 रन के बूते 523 रन का विशाल स्कोर बनाया। इससे उत्तर प्रदर्शन ने पहली पारी के आधार पर 192 रन की बढ़त हासिल कर ली। चौथे और अंतिम दिन जब खेल शुरू हुआ तो सौराष्ट्र को मैच बचाने और हार से बचने के लिए टिककर बल्लेबाजी करने की जरूरत थी।

उत्तर प्रदेश के कप्तान सौरभ कुमार ने अपनी फिरकी की जादू से प्रतिद्वंद्वी टीम के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इससे सौराष्ट्र की टीम 120 रन पर सिमट गई और उत्तर प्रदेश ने बोनस अंक भी हासिल किया। सौराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई (50) और स्नेल पटेल (19) ने पहले विकेट के लिए 38 रन की भागीदारी निभाई। जीशान अंसारी (42 रन देकर तीन विकेट) ने पटेल को आउट किया। सौरभ ने इस मैच में कुल 10 विकेट लिए।

पुजारा कई मौकों पर टीम को मुश्किल से निकालते रहे हैं, उनसे ऐसा ही करने की उम्मीद थी। लेकिन वह सिर्फ 10 गेंद ही खेल सके और सौरभ की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद सौरभ और जीशान ने जल्दी-जल्दी विकेट लिए। सलामी बल्लेबाज देसाई डटे थे जो मेजबानों के लिये एकमात्र उम्मीद थी लेकिन जीशान ने लंच से पहले उनका विकेट झटक लिया जिससे टीम का स्कोर आठ विकेट पर 98 रन था।

उत्तर प्रदेश ने जल्द ही अंतिम दो विकेट झटककर सात अंक अपनी झोली में डाले। यह जीत इसलिए भी विशेष थी क्योंकि उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र को उसके ही मैदान पर पस्त किया।