30 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 206

जम्मू-कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना ने मार गिराया हिजबुल का एक आतंकी

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने आंतकियों से हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। बताया जा रहा है मंगलवार को सुबह पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच सुबह मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। इलाके में और आतंकियों के मौजूद होने की भी सूचना है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया हुआ है।

मारे गए आतंकी की पहचान शाहिद अहमद पुत्र मोहम्मद आशान निवासी अरवानी बिजबिहाड़ा के तौर पर हुई है। शाहिद चार दिन पहले ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। मारे गए आतंकवादी से काफी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि क्षेत्र में और आतंकी भी मौजूद हो सकते हैं। उनकी तलाश के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें विश्वसनीय सुत्रों से पता चला कि अवंतीपोर के चारसू गांव में आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही सेना, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर ली। अपने को घिरा देख आतंकी ने पुलिस दल पर गोलाबारी की। सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण को कहा परंतु उसने इस बात को अनसुना कर गोलाबारी जारी रखी। कुछ ही मिनटों तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छिपे आतंकी को ढेर कर दिया।

सुरक्षाबलों का कहना है कि नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर आए इन आतंकवादियों की संख्या तीन से चार के करीब है। उनकी तलाश के लिए खोजी कुत्तों से लेकर ड्रोन तक का भी इस्तेमाल हो रहा था। दल में शामिल जवान मुठभेड़ स्थल से जुड़ने वाले रूट व इलाकों को खंगाल रहे थे। बारिश भी तलाशी अभियान में बाधा नहीं बन पाई। जवानों का यही लक्ष्य था कि उनके साथियों को शहीद करने वाले आतंकियों को जल्द से जल्द ढूंढ उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए।

ईरान ने चली ऐसी चाल, जिससे अमेरिकी सेना हुई इराक छोड़ने को तैयार !

वर्ल्ड डेस्क। ईरान और अमेरिका अभी भी एक दूसरे पर बंदूके ताने हुए खड़े है, जिसके बाद से ही पूरे दुनियाभर में इस मामले को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीँ अब कुछ ऐसी खबर आने लगी है जिसके वजह से लोगों ये जानकर हैरानी होने लगी है। आपको बता दें कि सुलेमानी की मौत के बाद ईरान-इराक और अमेरिका के बीच तल्खी इस कदर बढ़ गई है कि सेना के वापस भेजे जाने पर भी चर्चा चल रही है।

आपको बता दें कि इस चर्चा का खबरों में आने के बाद लोगों ने अमेरिका के इस कदम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। बता दें इसी बीच अमेरिका के रक्षा सचिव मार्क एस्पेर ने अमेरिकी सैनिकों के इराक छोड़ने की रिपोर्ट को खारिज करते हुए है कि इराक से अमेरिकी सेना को वापस भेजने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

ज्ञात है कि रक्षा सचिव एस्पेर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इराक से सेना को वापस बुलाने संबधी किसी मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका मध्य पूर्वी क्षेत्र में सैनिकों की नयी तैनाती कर रहा है।

दरअसल, इराक की संसद में विदेशी सैनिकों द्वारा देश के हवाई क्षेत्र और अन्य स्रोतों को इस्तेमाल करने के खिलाफ और सेनिकों को वापस उनके देश भेजने के लिये प्रस्ताव पारित किया गया था। एस्पेर ने हालांकि अमेरिकी सेना के वापस जाने की रिपोर्टस को खारिज कर दिया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों अमेरिका ने इराक की राजधानी बगदाद में एयरपोर्ट पर हवाई हमला कर ईरान के टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी थी। इसके बाद ईरान ने अमेरिका को बदला लेने की धमकी दी थी। हालांकि, अमेरिका ने भी चेतावनी दी थी कि अगर ईरान हमला करता है तो अमेरिका जोरदार पलटवार करेगा।

अमेरिका और ईरान में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने डानोल्ड ट्रंप से कही ये बात

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पीएम मोदी ने फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप, उनके परिवार और अमेरिका के लोगों को नए साल में अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इसकी जानकारी दी। PMO के अनुसार पीएम मोदी ने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

PMO के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नए साल में भारत के लोगों की समृद्धि और प्रगति की कामना की। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों में उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया और द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने के लिए अपनी तत्परता को दोहराया।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत-अमेरिका संबंध काफी मजबूती से आगे बढ़ा है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों के देशों के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर काम करने पर भी जोर दिया।

JNU हिंसा: दिल्ली पुलिस ने JNUSU अध्यक्ष Aishe Ghosh पर दर्ज की FIR !

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में रविवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों द्वारा हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेएनयू की JNUSU President Aishe Ghosh के अलावा 19 अन्य लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है इन लोगों पर आरोप है कि 4 जनवरी को सर्वर रूम में तोड़फोड़ की थी और सुरक्षाकर्मियों को भी पीटा था। इस बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर 5 जनवरी को FIR दर्ज की गई है। वहीं, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार शाम को हुई जबरदस्त हिंसा के बाद लगातार तीसरे दिन कैंपस में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आपको बता दें, रविवार देर शाम को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हॉकी और रॉड से लैस कुछ नकाबपोश बदमाशों कैंपस में छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया। यहां उपद्रवियों ने जमकर तोडफ़ोड़ की और संपत्ति को खासा नुकसान पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए JNU प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। दिल्ली पुलिस के अलावा कैंपस में पैरा मिलिट्री को भी तैनात करना पड़ा। वहीं JNU प्रशासन ने मामले में एफआइआर दर्ज करा दी है। इस हमले में करीब 25 लोग घायल हुए हैं।

इस हमले में छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष को गंभीर चोट आई है। उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल भी एम्स में ही भर्ती हैं। तीन शिक्षक अतुल सूद, सौगता भादुड़ी और सुचरिता भी घायल हुए हैं। हिंसा के लिए वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है।

Smoking करने वालों से रहें दूर नहीं तो आपको हो जाएगी ये जानलेवा बीमारी, अध्ययन में खुलासा

हेल्थ डेस्क। Smoking करना सेहत के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। लेकिन क्या ये आपको पता है किसी बंद जगह पर लगातार पैसिव Smoking की जगह पर जाने से भी आपके ‎दिल के ‎लिए बड़ा खतरा बन सकता है। बताया गया ‎कि धूम्रपान के धुएं के संपर्क में रहने से हृदय की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में बदलाव आ जाता है, जिससे आपके हृदय की गति यानी हार्ट बीट असामान्य हो जाती है। इस बात का खुलासा हाल ही में हुए एक अध्ययन में हुआ है।

इस अध्ययन में पाया गया कि धूम्रपान भले ही कोई और कर रहा हो, लेकिन अगर आप उस धुएं के संपर्क में लगातार रहते हैं तो आपके हार्ट के वैसे सेल्स जो हार्ट बीट को रेग्युलेट रखते हैं, ‎जिससे उनमें बदलाव आ सकता है। इस अध्ययन को इन्वायरनमेंटल हेल्थ पर्सपेक्टिव नाम के जर्नल में प्रकाशित ‎किया गया है। ‎जिसमें जोर ‎‎दिया गया है कि तंबाकू का धुआं न सिर्फ धूम्रपान करने वालों के लिए बल्कि नॉन स्मोकर यानी धूम्रपान न करने वाले व्यक्ति के भी दिल को नुकसान पहुंचा सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया के एसोसिएट प्रोफेसर क्रिस्टल रिपलिंगर ने बताया ‎कि यह बेहद जरूरी है कि लोगों को इस बात की जानकारी दी जानी चाहिए कि सीधे तौर पर धूम्रपान करने से ही नहीं, बल्कि पैसिव Smoking से भी आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है। इसके ‎लिये धूम्रपान न करने के साथ-साथ धूम्रपान करने वालों से भी दूरी बनानी जरूरी है।

Delhi Election 2020: दिल्ली में आचार संहिता लागू, 8 फरवरी को वोटिंग तो 11 फरवरी को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस हो रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिल्ली की विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस बार दिल्ली चुनाव में 1।46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी 70 विधानसभा सीटों पर ईवीएम का प्रयोग होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। नियमानुसार उससे पहले ही चुनाव संपन्न कराकर नई विधानसभा का गठन करना होगा।

दिल्ली चुनाव आयोग ने आज शाम में राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। दिल्ली विधानसभा की तारीखों के ऐलान से पहले ही आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही चुनावी साल में पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रही हैं।

दिल्ली में 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, 11 फरवरी को होगी मतगणना। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि नाम वापस लेने का आखिरी दिन 21 जनवरी होगा। प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयोग ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 14 जनवरी से लागू होगा।

दिल्ली में आज से आचार संहिता लागू, EC कर रहा चुनाव की तारीखों का ऐलान। चुनाव आयोग ने बताया कि मीडिया मॉनिटरिंग टीमें का गठन किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस बार दिल्ली चुनाव में 1।46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

आपको बता दें, 2015 विधानसभा चुनाव में 21 जनवरी तक नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख थी। 22 जनवरी को नॉमिनेशन पेपर की स्क्रूटनी की गई थी। इसके अलावा 24 जनवरी तक नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख रखी गई थी।

JNU हिंसा पर CM उद्धव ठाकरे बोले- JNU हिंसा ने दिलाई 26/11 मुंबई आतंकी हमले की याद

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में रविवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों द्वारा हुई हिंसा से सियासत भी तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उद्धव ठाकरे ने JNU में हुई हिंसा की तुलना मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले से की है।

JNU हिंसा पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि JNU के छात्रों पर हमले ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की याद दिला दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि JNU में हमला करने वाले नकाबपोश हमलावर कायर हैं, उनकी पहचान का खुलासा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में छात्र सुरक्षित हैं, उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोई कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी। ये बातें उद्धव ठाकरे ने मुंबई के बांद्रा स्थित मातोश्री पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि अगर सरकार को जरूरत महसूस होगी तो महाराष्ट्र के विश्वविद्यालय की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। महाराष्ट्र में छात्रों की सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए सरकार हर कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यहां छात्रों का कोई कूछ भी नहीं बिगाड़ सकता। यहां तक कि कोई छू भी नहीं सकता।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय हिंसा के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने कुलपति सहित विश्वविद्यालय प्रशासन को सोमवार को बैठक के लिए बुलाया। मंत्रालय ने रविवार को JNU रजिस्टार प्रमोद कुमार से छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले के संबंध में तत्काल रिपोर्ट देने को कहा था।

JNU के कुलपति एम। जगदीश कुमार ने कहा पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट एचआरडी मंत्रालय को भेज दी गई है। मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी देने के लिए प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मंत्रालय में मौजूद हैं।

आपको बता दें, रविवार देर शाम को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हॉकी और रॉड से लैस कुछ नकाबपोश बदमाशों कैंपस में छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया। यहां उपद्रवियों ने जमकर तोडफ़ोड़ की और संपत्ति को खासा नुकसान पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए JNU प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। दिल्ली पुलिस के अलावा कैंपस में पैरा मिलिट्री को भी तैनात करना पड़ा। वहीं JNU प्रशासन ने मामले में एफआइआर दर्ज करा दी है। इस हमले में करीब 25 लोग घायल हुए हैं।

इस हमले में छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष को गंभीर चोट आई है। उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल भी एम्स में ही भर्ती हैं। तीन शिक्षक अतुल सूद, सौगता भादुड़ी और सुचरिता भी घायल हुए हैं। हिंसा के लिए वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है।

क्या Deepika Padukone प्रेग्नेंट है ? एक्ट्रेस खुद दिया ये जवाब

मनोरंजन डेस्क। बालीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone आजकल अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म ‘छपाक के प्रमोशन के Deepika Padukone रविवार को लखनऊ पहुंची और एसिड पीड़िताओं के साथ अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट कर इसको यादगार बनाया। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी रणवीर सिंह और Deepika Padukone की है।

एक इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने दीपिका से उनकी प्रेग्नेंसी के लेकर सवाल किया। पत्रकार ने पूछा कि ऐसी अफवाह हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि क्या मैं प्रेग्नेंट दिखती हूं? मैं आपसे पूछूंगी कि मैं कब इसके लिए प्लान करूं? अगर आप मुझे अनुमति देते हैं तो मैं योजना बनाऊंगी। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो जाती हूं, तो नौ महीने हैं। आप देखेंगे।

BIG BOSS में छपाक के प्रमोशन के लिए आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि BIG BOSS में जाने की कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सलमान और मेरे प्रशंसक इसको लेकर उत्सुक रहते हैं कि क्या हम एक साथ फिल्म कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि वास्तव में मैं सलमान खान के साथ काम करना चाहती हूं। उन्होंने कहा लेकिन ये जरूरी है कि किसी अच्छी फिल्म का प्रपोजल आए।

Deepika Padukone ने Salman Khan के साथ अभी तक कोई फिल्म नहीं की है, लेकिन संभावना है कि जल्द वह सलमान खान के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। Deepika Padukone छपाक के बाद गली बॉय फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस अनटाइटल्ड रिलेशनशिप ड्रामे में अनन्या पांडे भी नजर आने वाली हैं।

सेक्स रेकेट के में बॉलीवुड की इस बड़ी हस्ती का नाम, फोर-स्टार होटल से गिरफ्तार

मनोरंजन डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में कई बड़ी हस्तियों के नाम आ चुके हैं। वहीं कई बड़ी हस्तियों पर शामिल होने के सबूत भी मिले हैं। इसी बीच कथित रुप से बॉलीवुड का प्रोडक्शन मैनेजर को सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जो मुंबई के जूहू स्थित एक 4 सितारा होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सामाजिक सेवा (एसएस) शाखा ने जेड लक्जरी रेजिडेंसी होटल पर शुक्रवार को छापा मारा और प्रोडक्शन मैनेजर राजेश कुमार लाल को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि छापेमारी से उज्बेकिस्तान की दो लड़कियों को वहां से बचाया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले 23 दिसंबर को एस एस शाखा ने इसी होटल से सेक्स रैकेट में शामिल तीन महिलाओं को बचाया था।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को इस बात की जानकारी मिली थी जरीना नामक उज्बेक महिला लाल की मदद से विदेश से ही वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही है। उन्होंने बताया कि वह वह विदेशी महिलाओं को होटलों में भेजती थी और प्रति ग्राहक 80 हजार रुपये वूसलती थी। लाल को संबधित धाराओं के अधीन गिरफ्तार किया गया है।

ईरानी संस्था ने किया एलान, ट्रंप का सिर कलम करने वालो को 80 मिलियन डॉलर का इनाम

वर्ल्ड डेस्क. बगदाद में हुए अमेरिकी हमले में कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान और अमेरिका के बीच काफी तनाव है। इसी बीच ईरान की एक संस्था ने बड़ा एलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, ईरानी संस्था ने कहा कि जो भी ट्रंप का सिर कलम करेगा, उसे 80 मिलियन डॉलर का इनाम दिया जाएगा। रविवार को ट्रंप ने ईरान को ब्रैंड न्यू हथियारों से हमले की धमकी दी थी, जिसके कुछ देर बाद ही ईरान ने ये ऐलान किया।

जनरल सुलेमानी के जनाजे के दौरान एक संस्था ने ईरान के सभी नागरिकों से एक डॉलर दान करने की अपील की, ताकि ट्रंप के सिर के बदले रखे गए 80 मिलियन डॉलर की रकम इकट्ठा की जा सके।

जवाब में ट्रंप ने किया ये ट्वीट

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘ईरान अगर किसी यूएस प्रतिष्ठान और अमेरिकन को चोट पहुंचाता है, तो उसे तत्काल और पूरी तरह से खतरनाक अंदाज में जवाब दिया जाएगा। ऐसे कानूनी नोटिस की यूं तो जरूरत नहीं है, लेकिन मैंने फिर भी चेता दिया है।

बता दें कि ईरान और अमेरिका में तीसरे विश्व युद्ध के हालात बन रहे हैं। जनरल कासिम सुलेमानी का स्थान ईरान में काफी ऊंचा था और उनकी हत्या से देशवासी उत्तेजित हैं। हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा था कि 2015 में हुए परमाणु समझौते के किसी भी शर्तों को अब नहीं माना जाएगा।