30 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 195

लखनऊ यूनिवर्सिटी को मिली यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा-2020 की जिम्मेदारी, आदेश जारी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित लखनऊ यूनिवर्सिटी को शिक्षा विभाग ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शिक्षा विभाग ने यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 के आयोजन का जिम्मा लखनऊ यूनिवर्सिटी को सौंपा है। गुरुवार को इसका आदेश जारी किया गया है। आपको बता दें, बीते वर्ष महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी।

जानकारी के मुताबिक, UP B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 की प्रक्रिया फरवरी, 2020 में शुरू की जाएगी। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। उत्तर प्रदेश में बीएड का कोर्स करना चाहते हैं। उन्हें यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 में शामिल होना होगा। राज्य स्तर की इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने वालों को राज्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलता है।

UP B.Ed प्रवेश परीक्षा 2020 में शामिल होने के लिए छात्रों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होते हैं। आवेदन पत्र केवल वही छात्र भर सकते हैं जिन्होंने योग्यता मापदंडो को पूरा किया हो। जिन छात्रों के आवेदन स्वीकार किये जाएंगे उनका यूपी बीएड Admit Card 2020 जारी किया जाएगा।

Admit Card प्राप्त करने के बाद ही छात्र UP B.Ed जेईई 2020 में शामिल हो सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 2020 होने के बाद छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिसके बाद मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा उन छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। काउंसलिंग के दौरान ही छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।

आपको बता दें, 2019 में UP B.Ed जेईई की परीक्षा का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने किया था। इससे पहले लखनऊ यूनिवर्सिटी ने 2004 में बीएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था।

अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा के लिए 100 करोड़ की मंजूरी, खरीदी जाएगी जमीन

अयोध्या. अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर अब इंतजार खत्म हो गया है। मोदी सरकार द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट का गठन होते ही अय़ोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण शुरु हो जाएगा। इसी बीच रामनगरी में भगवान राम की प्रतिमा लगाने के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि शासन ने अवमुक्त कर दी है।

बताया जा रहा है ये शासनादेश एक महीने प़ुराना है। इस धनराशि से प्रतिमा लगाने के लिए जमीन खरीदी जानी है। सरकारी खजाने में धनराशि मिलने के बावजूद भूमि खरीद शुरू नहीं हो सकी। बताया जा रहा है माझा बरहटा में भूमि का चयन किया गया। चयनित भूमि में सबसे बड़ा हिस्सा महर्षि योगी की संस्था के नाम है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम की सहमति मिलने के बाद सबसे पहले यही भूमि भगवान राम की प्रतिमा लगाने के लिए खरीदी जाएगी।

राज्यपाल की तरफ से भूमि खरीदने के लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी (आरटीओ) आरपी यादव नामित हैं। यादव के अनुसार स्थानीय स्तर से चयनित भूमित का प्रस्ताव शासन भेजा गया है। प्रस्तावित भूमि के बारे में अभी किसी निर्णय की जानकारी नहीं है। भगवान राम की प्रतिमा लगाने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। बताते हैं कि चयनित भूमि के लिए मुख्यमंत्री की सहमति जरूरी है।

सूत्रों के अनुसार माझा बरहटा में भूमि खरीदने का प्रस्ताव शासन भेजने के बाद जिलाधिकारी अनुज कुमार झा छह सदस्यीय भूमि मूल्य अनुमोदन समिति का गठन कर चुके हैं। प्रस्तावित भूमि के संबंध में मुख्यमंत्री से सहमति के बाद सर्वे करा भूमि खरीदने में होने वाली धनराशि का आकलन किया जाएगा। किसानों से क्रय की जाने वाली भूमि की दर यही कमेटी अनुमोदित करेगी। 85 हेक्टेयर भूमि चयन भगवान राम की प्रतिमा के लिए किया गया है। प्रस्तावित जमीन किसानों से खरीदी जानी है।

 

RSS प्रमुख के नाम से वायरल हो रहा आपत्तिजन लेख, साजिश करने वालों पर दर्ज हुई FIR !

लखनऊ. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC का विरोध प्रदर्शन देश के कई हिस्सों में जारी है। वहीं CAA और NRC को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत को बदनाम करने की साजिश सामने आई है। बताया जा रहा है, RSS प्रमुख मोहन भागवत का नाम और फोटो के साथ ‘नया संविधान’ नाम से एक लेख वायरल किया जा रहा है, जिसमें कई आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। संघ पदाधिकारियों ने हजरतगंज और गोमतीनगर थाने में FIR दर्ज कराई हैं।

‘नया भारतीय संविधान’ शीर्षक से Social Media पर वायरल किए जा रहे लेख को संघ प्रमुख की ओर से लिखित बताया जा रहा है जबकि संघ कार्यालय ने इस तरह के किसी भी संदेश की जानकारी से इंकार किया है। दरअसल, जिस ढंग से आपत्तिजनक लेख लिखा गया है, पुलिस भी मौजूदा माहौल को बिगाडऩे की बड़ी साजिश के रूप में देख रही है। इसमें सिर्फ एक जाति को महिमामंडित करते हुए शेष को उकसाने का प्रयास किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे भारत विरोधी तत्वों की संलिप्तता तो नहीं है।

संघ ने बताई गहरी साजिश

नगर कार्यवाह तुलाराम निमेश की तहरीर में आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। इसके चलते ही भारतीय संविधान के नाम का प्रयोग कर उसकी संप्रभुता से खिलवाड़ किया गया है। लेख के जरिए समाज में फूट डालने एवं संघ की छवि धूमिल की साजिश है। समाज में जाति, वर्ण, और धर्म को हथियार बनाकर लोगों में विभेद उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है। लेख का उद्देश्य जाति व समुदाय के लोगों में एक-दूसरे के प्रति घृणा पैदा करना है।

सोना-चांदी की कीमतों में आज दिखी चमक, जानें क्या रहा आज का भाव

बिजनेस डेस्क. सर्राफा बाजार में आज गुरुवार को सोना चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। जहां सोना की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली तो वहीं चांदी की कीमतों में भी उछाल दिखा। सोने में गुरुवार को 43 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,458 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। रुपये में गिरावट के चलते सोने की कीमत में यह उछाल देखा गया है। गौरतलब है कि सोना बुधवार को 40,415 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को उछाल दर्ज किया गया है। चांदी में गुरुवार को 209 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से चांदी का भाव 47,406 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 47,197 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने के चलते चांदी की कीमतों में यह उछाल आया है।

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना और चांदी दोनों ही गुरुवार को स्थिर बने हुए थे। सोना 1,553 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। बता दें कि यूएस और चीन के बीच शुरुआती ट्रेड डील के चलते वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख देखा जा रहा है। इसी कारण सेंसेक्स गुरुवार को पहली बार 42,000 के स्तर के पार गया और निफ्टी ने भी अब तक का उच्चतम स्तर छुआ है।

प्लेन में एक्ट्रेस से छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को 3 साल की सजा, सुनाई थी आपबीती

मनोरंजन डेस्क. मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री के साथ छेड़छाड के जुर्म में 41 वर्षीय व्यक्ति को तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इस अभिनेत्री ने पिछले साल यह घोषणा की थी कि अब वह फिल्मों में एक्टिंग नहीं करेंगी।

विशेष न्यायाधीश एडी देव ने यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के तहत मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी विकास सचदेव को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या बलप्रयोग) के तहत दोषी ठहराया। विकास को पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया, क्योंकि अभिनेत्री घटना के वक्त नाबालिग थीं।

सचदेव के वकील अदनान शेख ने उन्हें न्यूनतम सजा देने का अनुरोध करते हुए दलील दी कि आरोपी अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति है। शेख ने यह भी कहा कि उनके मुवक्किल ने पहली बार ऐसा अपराध किया है और इससे पहले उनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

वहीं दूसरी ओर अभियोजन पक्ष ने आरोपी को अधिक से अधिक सजा सुनाने का अनुरोध किया। दिसंबर 2017 में अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि एयर विस्तारा के विमान से दिल्ली से मुंबई जाने के दौरान उनके सह-यात्री ने उनसे छेड़छाड़ की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के जरिए अपनी आपबीती सुनाई थी।

पीड़िता ने अपने पोस्ट में कहा था कि उनके पीछे बैठे शख्स ने अपने पैर उनकी सीट के आर्मरेस्ट पर रख दिया। घटना के बाद उन्होंने वीडियो पोस्ट में कहा, ‘मैं आज दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में यात्रा कर रही थी और मेरे पीछे अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बैठा था, जिसने दो घंटे की मेरी यात्रा को तकलीफदेह बना दिया। मैंने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए अपने फोन में रिकॉर्ड करने की भी कोशिश की, क्योंकि केबिन की रोशनी मंद होने के कारण मुझे पता नहीं चल सका…’ उन्होंने कहा, ‘रोशनी मद्धिम थी तो उसने और ज्यादा बुरा किया। यह पांच से दस मिनट तक चलता रहा और फिर मुझे इसके बारे में पूरा यकीन हो गया। वह मेरे कंधों को कोहनी मार रहा था और लगातार अपने पैर मेरी कमर और गर्दन पर रगड़ रहा था।’

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की फिल्म Tanhaji !

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अजय देवगन की ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। ‘तान्हाजी’ ने 15 करोड़ के आसपास की ओपनिंग दी थी। इस फिल्म को रिलीज हुए अभी 6 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 100 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी कायम किए हैं।

अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तान्हाजी ने 6 दिनों में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ‘तान्हाजी’ ने छह दिनों में ही 104 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस फिल्म ने बुधवार यानी मकर संक्रांति के मौके पर शानदार कमाई की है। इस फिल्म ने 15 जनवरी को 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली थी। यानी पहले ही हफ्ते में ये फिल्म 100 करोड़ कमा चुकी है।

बताया जा रहा है कि ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ और ‘दबंग 2’ को पछाड़ते हुए बॉलीवुड की 20 सबसे बड़ी फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ ने पहले दिन 15।10 करोड़, दूसरे दिन 20।57 करोड़, तीसरे दिन 26।26 करोड़, चौथे दिन 13।75 करोड़, पांचवें दिन 15।28 करोड़ और छठवें दिन 16 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

बता दें कि अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराई थी। वहीं क्लैश के बावजूद इस फिल्म ने शानदार कमाई की। इस फिल्म को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने टैक्स फ्री भी कर दिया है। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी इसे टैक्स फ्री करने की बात चल रही है। अब देखना होगा कि आने वाले दूसरे वीकेंड पर ‘तान्हाजी’ क्या कमाल करती है।

वायु और जल प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य सरकारों को दिए ये निर्देश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में वायु एवं जल प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्र व दिल्ली सरकार को दिशानिर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने केलिए कनॉट प्लेस और आनंद विहार में पायलट परियोजना के तौर पर स्मॉग टावर को स्थापित करने के लिए दोनों सरकारों को तीन महीने का समय दिया है।

न्यायाधीश अरुण मिश्रा और न्यायाधीश दीपक गुप्ता की पीठ ने दिल्ली सरकार को तीन महीने के भीतर कनॉट प्लेस में स्मॉग टावर लगाने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी द्वारा आनंद विहार में चिह्नित जगह पर स्मॉग टावर लगाया जाए। इसके लिए दिल्ली सरकार सात दिनों के भीतर 30 गुणा 30 मीटर की जगह उपलब्ध कराए।

इसे वित्तीय मदद केंद्र सरकार देगी। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय इसकी निगरानी करेगी। परियोजना तीन महीने मंण पूरी हो जानी चाहिए। वहीं दिल्ली में सप्लाई होने वाले पानी की गुणवत्ता के सवाल पर पीठ ने संबंधित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ ही भारतीय मानक ब्यूरो से एक महीने में औचक निरीक्षण कर सैंपल की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के उन इलाकों में एंटी स्मॉग गन लगाने के निर्देश दिए हैं, जहां बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य हो रहा हो, सड़क निर्माण, खनन गतिविधियां, बड़े पार्किंग स्थल और जहां विध्वंस गतिविधियों हो रही हों। वहीं फसल के अवशेष जलाने से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए एक व्यापक योजना बनाने के लिए केंद्र, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिए।

इसके अलावा दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान सरकार को निर्देश देते हुए कोर्ट ने कहा कि सरकारें सुनिश्चित करें कि कचरे को जलाया न जाए और एक समय अवधि में इनका निपटारा हो। साथ ही छह सप्ताह में अपनी रिपोर्ट दाखिल करें। उक्त राज्य खास तौर से रात में औद्योगिक इलाकों की निगरानी करे और जो भी औद्योगिक इकाई मानकों के अनुरूप न हों उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

सामना के जरिए शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला- ‘अच्छे दिन छोड़ो, पुराने ‘ठीक दिन’ ही वापस ला दो !

मुंबई। बढ़ती मंहगाई को लेकर शिवसेना ने मुखपत्र सामना के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। अखबार में कहा गया है, ‘महंगाई का विस्फोट पहले से ही है। हालांकि अब उसकी ज्वालाएं कुछ ज्यादा ही भड़क उठी हैं। खुदरा मुद्रास्फीति दर गत 5 वर्षों के शिखर पर है।

‘संपादकीय में कहा गया, ‘रिजर्व बैंक को अपेक्षा थी कि महंगाई की दर 4 प्रतिशत के आसपास रहेगी। लेकिन हकीकत में ये दर 7।35 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मतलब ये कि महंगाई अंदाज से लगभग दोगुनी हो गई है। एक तरफ आर्थिक विकास की दर नीचे चली गई, वहीं दूसरी तरफ महंगाई का सूचकांक आसमान को छू रहा है।’

पत्र में लिखा है, ‘2014 और 2019 में भी उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी लेकिन आर्थिक विकास का गिरना नहीं थमा और महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही। सब्जी से लेकर खाद्यान्न तक और जीवन के लिए जरुरी वस्तुओं से लेकर सोना-चांदी तक सब कुछ महंगा हो रहा है।’ इस पर पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमत बढ़ी तो महंगाई की आग में तेल डाला जाएगा। पहले ही सब्जियों की कीमत लगभग 60 प्रतिशत और अनाज व खाद्य पदार्थों की कीमत 15 से 20 प्रतिशत बढ़ चुकी है। ये कीमत और बढ़ी तो आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा।

‘अर्थव्यवस्था गिरने से उद्योग-व्यवसाय पर मंदी की छाया है। जनता की क्रय शक्ति घटने के कारण बाजार में मंदी आई है। इससे बेरोजगारी बढ़ रही है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार गत वर्षों की तुलना में वर्तमान आर्थिक वर्ष में रोजगार निर्माण के क्षेत्र में 16 लाख नौकरियों पर तलवार लटकेगी। मतलब अपेक्षा से 16 लाख कम रोजगार निर्माण होगा।

अखबार में प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करते हुए कहा, ‘देश की अशांति या अस्थिरता हो, अर्थव्यवस्था का गिरना हो या महंगाई और बेरोजगारी का मामला हो। उन्होंने इन मुद्दों पर मौन धारण किया हुआ है। जो लोग इसके खिलाफ बोलते हैं उन्हें ‘भक्त’ लोग देश विरोधी ठहराने का काम करते हैं।’ 2014 के लोकसभा चुनाव में ‘महंगाई डायन खाये जात है’ का प्रचार करके जिन्होंने सत्ता हासिल की, उनके राज में यही ‘महंगाई डायन’ फिर से आम जनता की पीठ पर सवार गई है। ‘अच्छे दिन’ जब आएंगे तब आएंगे लेकिन इस महंगाई को देखते हुए आम जनता के जीवन में कम-से-कम पहले जो ‘ठीक दिन’ थे, वही ले आओ।

RTI की रिपोर्ट में खुलासा- उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण खर्च हुए 2.79 करोड़ रुपए

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेनानीत उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर 2।79 करोड़ रुपये का खर्च आया। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के अंतर्गत मांगी गई जानकारी के जवाब से यह पता चला है। शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने 28 नवंबर को मध्य मुंबई में शिवाजी पार्क मैदान में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा से छह अन्य मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ली थी।

उस्मानाबाद के आरटीआई कार्यकर्ता निखिल चनभट्टी द्वारा मांगी गई सूचना पर मिले जवाब के मुताबिक समारोह पर 2।79 करोड़ रुपये का खर्च आया। इसमें फूलों से सजावट पर तीन लाख रुपये लगे। पांच साल पहले देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर 98।37 लाख रुपये खर्च हुआ था। शहर के वानखेड़े स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह हुआ था। चूनभट्टी ने पिछले 10 साल में आयोजित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों ब्यौरा मांगा था।

7 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। देश की राजधानी नई दिल्ली से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां नई दिल्ली के बुध विहार इलाके में एक 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। ये आरोप उसी मकान में रहने वाले एक पड़ोसी युवक पर है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पीड़ित बच्ची अपने परिजनों के साथ रहती है और सरकारी स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा है। इसी मकान की ऊपरी मंजिल पर आरोपी सपरिवार रहता है। वह आईएनए मार्केट में गार्ड है। बच्ची अक्सर उसके घर आती-जाती थी।

शिकायत के मुताबिक बच्ची 10 जनवरी को आरोपी के घर गई थी। उस समय वह वहां अकेला था। उसने बच्ची को डरा-धमका कर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी वजह से बच्ची काफी डर गयी।

बच्ची ने हिम्मत जुटाकर बुधवार सुबह अपने परिवार वालों को सारी बात बतायी। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग करवाकर उसे सामान्य करने की कोशिश की।