29 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 186

FATF की बैठक में आतंकवाद को लेकर लगेगी पाकिस्तान की क्लास, ग्रे लिस्ट से बाहर होने की संभावना

New Delhi. FATF की पेरिस में अगले महीने होने वाली बैठक में विस्तार से चर्चा होगी कि वैश्विक आतंकवाद निरोधक निगरानी संस्था द्वारा सुझाई गई कार्य-योजना का पाकिस्तान ने पालन किया है या नहीं।

फ्रांस के राजनयिक सूत्रों ने बताया कि फ्रांस धनशोधन और आतंकी वित्त पोषण से लड़ाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है और आतंकवाद पर रोक लगाने में पाकिस्तान की कार्रवाई पर बेहिचक आकलन करेगा। इस तरह के संकेत थे कि बुधवार को बीजिंग में FATF के एशिया। प्रशांत चैप्टर की बैठक के दौरान चीन से समर्थन मिलने और कुछ पश्चिमी देशों से रणनीतिक समर्थन मिलने के बाद पाकिस्तान ‘संदिग्ध सूची’ से बाहर हो सकता है।

सूत्रों ने बताया बीजिंग की बैठक में तकनीकी दृष्टिकोण से पाकिस्तान की स्थिति का विश्लेषण किया गया। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को अपनी धरती से संचालित आतंकवादी नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाने के लिए समयबद्ध कार्रवाई योजना का सुझाव दिया था। इस संबंध में पेरिस में होने वाली FATF की बैठक में फरवरी में रिपोर्ट पेश की जाएगी।

अमित शाह ने BJP कार्यकर्ता के घर खाया खाना, केजरीवाल बोले- मैंने ही रखा इनका ख्याल

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ट्विटर से भी विरोधियों को जवाब दे रहे हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को कहा कि आपने जिस पार्टी का कार्यकर्ता के घर खाना खाया है, उसका पूरे 5 साल तक ख्याल मैंने ही रखा है।

चुनाव प्रचार के सिलसिले में वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने यमुना विहार में पार्टी कार्यकर्ता मनोज के घर में भोजन किया। इसके बाद अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि उनके परिवार की आत्मीयता और आतिथ्य के लिए वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। अमित शाह ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।

अमित शाह के इस ट्वीट पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि आप बीजेपी समर्थकों से जरूर पूछिएगा 5 साल उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा, उनके लिए 24 घंटे बिजली किसने की, जब आपने इतनी महंगाई कर दी तो उनके बिजली पानी बस यात्रा फ्री करके किसने उन्हें गले लगाया? ये सब मेरे दिल्ली परिवार के लोग हैं सर, मैंने इनका बड़ा बेटा बनके ख्याल रखा है।

सीएम केजरीवाल ने कहा, “सर, आपको चुनाव के पहले अपनी गरज के लिए इनकी याद आयी, हम सब 2 करोड़ दिल्ली वाले एक परिवार की तरह हैं। 5 सालों में हमने मिलके दिल्ली को बदला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए इस वक्त दिल्ली में प्रचार अभियान जोरों पर है। सीएम अरविंद केजरीवाल का दावा है कि बीते पांच साल में उन्होंने अच्छा काम किया है और इसी दम पर दिल्लीवालों से वोट मांग रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि केजरीवाल तो हमेशा से ये कहते रहे हैं कि नरेंद्र मोदी उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं, तो फिर उन्होंने पांच साल में अच्छा काम कैसे कर लिया। दिल्ली में मतदान 8 फरवरी को है। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

योगी के मंत्री बोले- मायावती की पार्टी बसपा यूपी में इतिहास बनाने जा रही है !

लखनऊ. नागरिकता संसोधन कानून (CAA) पाठ्यक्रम को लेकर यूपी के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार कर कहा कि बसपा सुप्रीमो को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। अब वह और उनकी पार्टी देश के इतिहास का हिस्सा बनने जा रही है।महाना ने कहा कि जिस दल को सत्ता में आना ही नहीं है उसकी क्या बात की जाए।

औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने कहा कि मायावती की पार्टी यूपी में इतिहास बनने जा रही है। कम से कम वह इतिहास लोग याद रखें कि कभी एक पार्टी हुआ करती थी। वह अपने इतिहास की चिंता करें। बाकी देश का इतिहास गौरवशाली इतिहास है उसको पढ़ाया जाएगा। जो वास्तविकता है, जो सत्य है, जो आम जनता से जुड़े हुए प्रकरण हैं, जो इस देश के स्वाभिमान से जुड़े हुए हैं, वह सारे के सारे पढ़ाए जाएंगे।

बता दें कि मायावती ने लिखा कि CAA पर बहस आदि तो ठीक है, लेकिन कोर्ट में इस पर सुनवाई जारी होने के बावजूद लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा इस अतिविवादित व विभाजनकारी नागरिकता कानून को पाठ्यक्रम में शामिल करना पूरी तरह से गलत व अनुचित। बसपा इसका सख्त विरोध करती है तथा यूपी में सत्ता में आने पर इस अवश्य वापस ले लेगी।

CAA पर बोले सपा सांसद बोले- हिंदुस्तान किसी के बाप की जागीर नहीं !

लखनऊ. नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जनपद संभल में मुस्लिम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने का नेतृत्व करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीक उर रहमान बकने अनिश्चितकालीन तक धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर धरना स्थल पर ही झंडा फहराने का ऐलान कर धरना प्रदर्शन वाली स्थल को संभल शाहीन बाग का नाम दे दिया है।

बता दें कि नागरिक संशोधन कानून के विरोध में जहां एक तरफ दिल्ली और लखनऊ में मुस्लिम महिलाएं दिन-रात धरना देकर प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं अब संभल में भी मुस्लिम महिलाएं नागरिक संशोधन कानून के विरोध में धरने पर बैठ गई है। धरने का नेतृत्व करने के लिए समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क भी धरना स्थल पर पहुंचे।

जहां मुस्लिम महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क की मौजूदगी में हमें चाहिए आजादी, सीएए से आजादी एनआरसी से आजादी हम लेकर रहने वाले हैं, आजादी जैसे नारे लगाए। जिसके बाद महिलाओं ने धरना स्थल पर ही राष्ट्रगान गाया और इसी के साथ सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत भी गाया गया। जिसके बाद इंकलाब जिंदाबाद, जय हिंद जय भारत के नारे धरना स्थल पर गूंजे। जिसके बाद सपा सांसद डॉ शफीक उर रहमान वर्क ने मुस्लिम महिलाओं के अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया और कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक इसी तरह से यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

26 जनवरी के एक दिन पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 7 आंतकियों के मददगारों को पकड़ा

नई दिल्ली. घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरु किया हुआ है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में लश्कर के सात ओजीडब्ल्यू (ओवर ग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले इनकी गिरफ्तारी काफी अहम है। इनके पास से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में गोला बारूद, 2 पिस्टल, 6 ग्रेनेड, 2 वायरलेस सेट सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा एजेंसियां इन सभी से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही हैं।

दरअसल, यह ओजीडब्ल्यू वर्कर सुरक्षाबलों की सूचनाएं आतंकियों के पास पहुंचाने और उनेक लिए हथियारों, पैसा व सुरक्षित स्थानों का बंदोबस्त करते हैं।इसकारण सेना के लिए ओजीडब्ल्यू को पकड़ना किसी आतंकवादी से कम नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो घाटी में 300 आतंकी सक्रिय हैं। वहीं घाटी में ओजीडब्ल्यू की संख्या छह हजार से अधिक है। वहीं सुरक्षाबलों ने रणनीति बनाई है कि ओजीडब्ल्यू वर्करों का घाटी के लोगों के साथ संपर्क न हो पाए, जिसकी बदौलत घाटी में पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 16 नवंबर को लश्कर के पांच ओवर ग्राउंड वर्करो (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार ओजीडब्ल्यू से दो हैंड ग्रेनेड के अलावा अन्य सामग्री भी बरामद की गई थी। बता दें कि यह सभी ओजीडब्ल्यू सीमा के उस परा बैठे अपने आकाओं के इशारे पर आतंक फैलाते थे। सभी ओजीडब्ल्यू वर्कर इलाकों में धमकी भरे पोस्टर लगाने के साथ-साथ आतंकवाद की जड़े जमाने में लगे रहते हैं।

CAA-NRC: अनुपम खेर ने ट्रोलर्स को इस अंदाज में दिया जवाब, फैंस जमकर कर रहे तारीफ

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह के बीच CAA / NRC को लेकर तीखी नोक-झोंक हुई थी। शाह ने अनुपम खेर को जोकर कहा था। उनके तंज का पलटवार कर अनुपम ने भी एक वीडियो ट्वीट कर उन्हें हताश इंसान बताया था। इसके बाद अब अनुपम अपने एक और ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं।

दरअसल अनुपम खेर ने एक ट्वीट कर हेटर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, ना मैं गिरा और ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे….पर….कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे…’. उनका यह ट्वीट किसी पलटवार से कम नहीं है। अनुपम खेर ने इस टवीट के द्वारा उन लोगों को जवाब दिया है जो उनकी बातों को गलत मानते हैं। वे लोग जो अनुपम के खिलाफ बोलते हैं या फिर अनुपम को पसंद नहीं करते, उनके लिए अनुपम ने यह शानदार पंच दिया है।

अनुपम खेर के इस ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस अनुपम के ‘शेर’ की दाद दे रहे हैं। फैंस ने कहा कि अनुपम का यह ट्वीट उनके हेटर्स के लिए जोरदार तमाचा है। मालूम हो कि पिछले दिनों अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह के बीच CAA / NRC मामले को लेकर तनातनी हो गई थी। जिसके बाद कई लोगों सोशल मीडिया पर अनुपम खेर के खिलाफ अभ्रद भाषा का प्रयोग कर रहे थे।

मैंने अपना रंग और अंतर्रंग नहीं बदला है, यह भगवा ही रहेगा: उद्धव ठाकरे

मुंबई. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना की सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि भले ही राजनीति में उन्हें नए सहयोगी मिले हैं लेकिन उन्होंने अपना ‘भगवा’ रंग और अंतर्रंग नहीं बदला है। हिंदुत्व के मुद्दे को शुरुआत से उठाते रहे ठाकरे ने पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा से अलग होकर राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार बना ली।

शिवसेना ने उद्धव ठाकरे को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने बाल ठाकरे को दिया गया अपना वह वचन पूरा कर लिया जिसमें उन्होंने राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। सत्ता के लिए हिंदुत्व को दरकिनार करने की आलोचना का जवाब देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को सहयोगी बनाकर मैंने नया राजनीतिक रास्ता अपनाया है। मैंने अपना रंग अपना अंतर्रंग नहीं बदला है। यह भगवा ही रहेगा।’

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की यह टिप्पणी मनसे प्रमुख राज ठाकरे के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘मैं सरकार बनाने के लिए अपनी पार्टी का रंग नहीं बदलता हूं।

अमित शाह का आरोप- राहुल बाबा और केजरीवाल जो कहते हैं, इमरान खान भी वही कहते

नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर शहर में उपद्रव के पीछे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का हाथ था और अगर वे लोग फिर से सत्ता में आ गए, तब राष्ट्रीय राजधानी असुरक्षित हो जाएगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा, जिन्होंने एक टीवी चैनल को कहा था कि वह शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े हैं। शाह ने कहा कि ‘आप’ ने शहर में शांति बिगाड़ने का काम किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अब तक जो भी फैसले किए, जिनमें अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का हो, फौरी तीन तलाक पर रोक का हो, राम मंदिर के निर्माण का हो, विपक्षी दल ने सभी का विरोध किया। शाह ने कहा, राहुल बाबा (राहुल गांधी) जब भी बयान देते हैं। केजरीवाल भी तुरंत बयान देते हैं। तुरंत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बयान देते हैं।

अमित शाह ने कहा कि मैं हमेशा सोचता हूं उनके बीच क्या संबंध हैं। राहुल बाबा और केजरीवाल जो कहते हैं, इमरान खान भी वहीं कहते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस और आप पर दिल्ली में अल्पसंख्यकों को भड़काने का आरोप लगाकर कहा कि अगर ये लोग सत्ता में आ गए,तब दिल्ली सुरक्षित नहीं रहेगी। जो दंगा कराना चाहते हैं उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने मानी पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मांग, खुली अदालत में होगी सुनवाई

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फडणवीस की पुनर्विचार याचिका पर खुली अदालत में सुनवाई की मांग मान ली है। फडणवीस से जुड़ी चुनावी हलफनामे मामले की सुनवाई अब खुली अदालत में होगी।

फडणवीस ने सुप्रीम कोर्ट से उस आदेश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है, जिसमें 2014 के चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक केसों की जानकारी छिपाने के मामले में नागपुर की कोर्ट को ट्रायल फिर से चलाने का आदेश दिया गया था। इसमें एक मामला मानहानि का और दूसरा मामला ठगी का है।
कोर्ट ने कहा था कि फडणवीस ने केसों की जानकारी छिपाई थी। वकील सतीश उके ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर

आरोप लगाया कि 2014 के चुनाव का नामांकन दाखिल करते समय फडणवीस ने झूठा हलफनामा दायर किया था। आरोप हैं कि उन्होंने अपने खिलाफ दो आपराधिक मामलों की जानकारी भी छिपाई थी।

बता दें वकील सतीश उके, देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ साल 1996 और 1998 में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के दर्ज मुकदमे की बात कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों ही केसों में उनपर कोई आरोप तय नहीं हुए थे। वकील सतीश उके का आरोप है कि फडणवीस ने नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामा में इन दोनों ही क्रिमिनल केसों का जिक्र नहीं किया था।

बहादुर बच्चों से बोले PM मोदी- कुछ पा लें तो लक्ष्य से भटके नहीं, मेहनत से न घबराएं

नई दिल्ली. राष्ट्रीय वीरता पुरस्कारों से सम्मानित बहादुर बच्चों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूबरू हुए। पीएम मोदी ने उन्हें देश का भविष्य बताते हुए कई अचूक मंत्र दिए। पीएम ने इस दौरान अपनी भी एक दिलचस्प कहानी बताई। दरअसल, वह मेहनत के कारण दिन में चार बार पसीना आने की बात करते हुए अपने बारे में भी एक रोचक बात बताई। पीएम ने कहा कि एकबार एक शख्स ने उनसे पूछा कि आपके चेहरे पर इतना तेज कैसे है? तब पीएम ने कहा कि मैंने उस शख्स को बताया कि मैं दिनभर खूब मेहनत करता हूं और शरीर में निकलने वाला पसीना अपने चेहरे पर मल लेता हूं। इसी से मेरे चेहरे पर इतना तेज दिखता है।

पीएम ने बहादुर बच्चों से कहा कि उनकी कहानी सुनकर उन्हें और हर किसी को गर्व होता है। पीएम ने कहा कि वह सभी बच्चों की बहादुरी के किस्से दुनिया से शेयर करूंगा। उन्होंने कहा, ‘आप सब कहने को तो कम आयु के हैं पर आपने जो काम किया है, उसको करने की बात तो छोड़ दीजिए, सोचने में भी बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं।’ बच्चों से बात करते हुए पीएम ने कई अपनी बातें भी बताईं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि किसी ने क्या उन्हें मां की याद नहीं आती है? इसपर पीएम ने जवाब दिया, ‘जब याद करता हूं तो सारा थकान उतर जाती है।’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कारों के दायरे को बढ़ाया गया है। ये पुरस्कार पाए बच्चों पर देशभर का ध्यान जाता है। आप सब उनके हीरो बन जाते हैं।’

पीएम ने इस दौरान बच्चों को 2 सीख भी दी। उन्होंने कहा कि जब कुछ पा लें तो अपने लक्ष्य से भटके नहीं और अवसर को आगे भुनाते रहें। दूसरा मेहनत करने से बिल्कुल भी न घबराएं। उन्होंने बच्चों से पूछा भी कि दिनभर में किसे कितनी बार पसीना आता है। इस दौरान उन्होंने बच्चों से ठिठोली भी की। बच्चों से मिलने के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी भी मौजूद थीं। इस दौरान पीएम ने बच्चों को पानी पीने के तरीके और उसके लाभ को बता रहे थे। पीएम ने कहा कि जब टीवी पर कोई सीरियल चल रहा होता है तो मां कहती हैं कि जल्दी से दूध पी लो क्योंकि उन्हें सीरियल देखना होता है। पीएम इसके तुरंत बाद बच्चों से पूछा कौन सा सीरियल देखती हैं, ‘सास भी कभी बहू थी’। इसपर कार्यक्रम में मौजूद ईरानी जोर से हंस पड़ी और वहां मौजूद अन्य लोग भी हंसने लगे।