28.7 C
Mumbai
Saturday, August 8, 2026
Home Blog Page 187

ये कंपनी 2020-21 में कैंपस प्लेसमेंट में 15 हजार छात्रों को देगी नौकरी, लाखों में होगी सैलरी

करियर डेस्क. युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। सुस्ती से जूझ रही अर्थव्यवस्था में रोजगार के मोर्चे पर देश की शीर्ष सूचना तकनीक कंपनी एचसीएल टेक्नॉलजी आगामी वित्त वर्ष में कॉलेज कैंपसों से दोगुनी संख्या में छात्रों की भर्ती करेगी। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में कॉलेज कैंपस में 8,600 छात्रों को नौकरी दी थी, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी 15,000 छात्रों की भर्ती करेगी। इसमें कंपनी देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों से 500 छात्रों की भर्तियां भी शामिल हैं। कंपनी के चीफ ह्यूम रिसॉर्स ऑफिसर अप्पाराव वीवी ने बताया, ‘इस वित्त वर्ष में हमने जिन लोगों की मैनेजमेंट और टेक्निकल डिपार्टमेंट में भर्ती की है, उनकी सैलरी में 15-20फीसदी की बढ़ोतरी की है।’

आईआईएम- अहमदाबाद, बेंगलुरु और कलकत्ता, आईएसबी, एक्सएलआरआई तथा एसपी जैन के मैनेजमेंट ग्रैजुएट्स को सैलरी के रूप में एचसीएल सालाना 20-23 लाख रुपये देती है। आईआईएम-कोझिकोड, इंदौर तथा लखनऊ के मैनेजमेंट ग्रैजुएट्स को कंपनी सालाना 15-18 लाख रुपये देती है। वहीं, अन्य कॉलेजों के ग्रैजुएट्स को कंपनी सालाना 4.5-7 लाख रुपये तक देती है। मैनेजमेंट ग्रैजुएट्स को एचसीएल के ग्लोबल इंगेजमेंट मैनेजर (जीईएम) ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना पड़ता है।

अप्पाराव ने कहा, ‘जीईएम ट्रेनिंग करने वालों को मूलतः सेल्स तथा प्री-सेल्स डिपार्टमेंट में रख लिया जाता है, जबकि बाकी बिजनेस ऐनालिस्ट के रूप में काम करते हैं।’ जहां तक टेक्निकल छात्रों को नौकरी बात है तो कंपनी आईआईटी ग्रैजुएट्स को सालाना 12-15 लाख रुपये, जबकि एनआईटी के छात्रों को 8-12 लाख रुपये देती है।

एचसीएल 12वीं पास छात्रों की भी भर्ती करती है, जिन्हें एक साल का गहन प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें 9 महीने की क्लासरूम ट्रेनिंग और 3 महीने की नौकरी शामिल होती है। कंपनी एक जांच परीक्षा लेती है, जिसमें पास करने वाले छात्र बिट्स-पिलानी से इंजिनियरिंग करने के पात्र हो जाते हैं।

डार्क चॉकलेट का सेवन बेहद फायदेमंद, आपका तनाव कम होगा, बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता

हेल्थ डेस्क. डार्क चॉकलेट के सेवन को लेकर नया खुलासा हुआ है इस खाने से तनाव को कम होता है, जबकि मूड, याददाश्त और प्रतिरोधक क्षमता को भी यह दुरुस्त करती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि सभी यह जानते हैं कि कोको फ्लेवनॉयड का मुख्य स्रोत है। लेकिन यह पहली बार है, जब यह जनने का प्रयास किया गया है कि यह मनुष्य के दिमाग, हृदय एवं रक्तवाहिनी संबंधी तंत्रिका तंत्र को कैसे प्रभावित करता है और कैसे इनके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। फ्लेवनॉयड एक प्राकृतिक पोषक तत्व है जो फलों, सब्जियों तथा अनाजों में पाया जाता है।

अमेरिका की लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी के लीएस बर्क ने कहा कि वर्षों तक हमने यह अध्ययन किया कि डार्क चॉकलेट की शुगर की मात्रा का तंत्रिका संबंधी कार्यों पर क्या असर पड़ता है। अधिक चीनी खाने से हम ज्यादा खुश होते हैं। बर्क ने कहा, यह पहली बार था, जब हमने मनुष्यों में एक नियमित आकार के चॉकलेट बार के रूप में कोको की अधिक मात्रा के प्रभाव का आकलन लंबे समय तथा कम समय के लिए किया और हम इसके नतीजों से बहुत उत्साहित हुए।

बर्क ने दो नए शोध अध्ययनों में प्रमुख जांचकर्ता के रूप में कार्य किया, जिसमें पाया गया कि कोको की अधिकता से स्मरण शक्ति, मनोदशा, प्रतिरक्षा पर अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ा। कोको में पाए जाने वाले फ्लेवनॉयड्स बेहद शक्तिशाली प्रतिरोधक और सूजन रोधी होते हैं, जो दिमाग, हृदय तथा अन्य अंगों के लिए लाभकारी होते हैं।

हुक्का पीने से आपको हो सकता है हार्ट अटैक, अध्ययन में खुलासा

हेल्थ डेस्क. हु्क्का और स्मोकिंग शरीर के लिए बेहद खतरनाक है। हु्क्का और स्मोकिंग करने वाले लोगों को किसी भी वक्त हार्ट अटैक पड़ने का चांस बढ़ जाता है। जो आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। हाल ही में चूहों पर हुए पहले अध्ययन में पता चला कि हुक्का पीने से शरीर में खून के थक्के जम सकते हैं और हृदयाघात या दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ सकता है।

हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि हुक्का से निकलने वाले तंबाकू के धुएं से करीब 11 सेकंड के औसत समय के अंदर खून के थक्के बनने लगे। सामान्य तौर पर इसमें पांच मिनट लगते हैं। इस अध्ययन में शामिल अमेरिका स्थित अल पासो की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के फडी खासावनेह ने कहा ‎कि “पश्चिम देशों में बहुत लोकप्रिय हो रहा हुक्का पीना, जो‎कि सिगरेट की तुलना में कम हानिकारक माना जाता है, जबकि हुक्के में जो विषैले तत्व होते हैं उनकी तुलना परंपरागत सिगरेटों से की जा सकती है और कई बार ये ज्यादा भी होते हैं।

बता दें ‎कि वैज्ञानिकों ने अध्ययन में चूहे का संपर्क एक मशीन के माध्यम से हुक्के के धुएं से कराया जिसने असल जिंदगी में सिगरेट पीकर धुआं छोड़े जाने की तरह ही यह काम किया। इन मशीनों में व्यावसायिक रूप से उपलब्ध 12 ग्राम फ्लैवर वाला तंबाकू इस्तेमाल में लाया गया। इसमें तंबाकू, ग्लिसरिन, खांड़ के साथ ही निकोटीन तथा टार वाले प्राकृतिक फ्लेवर हैं। बता दें ‎कि धुएं के संपर्क में आए चूहों और धुएं के संपर्क में नहीं आये चूहों के बीच गतिविधियों की तुलना करते हुए अनुसंधानकर्ताओं ने पता लगाया कि हुक्का पीना सेहत के लिए हानिकारक है।

Jammu-Kashmir के विकास के लिए मोदी सरकार ने दिए 80 हजार करोड़ रुपए !

370 के खंड ए को छोड़कर बाकी सभी खंडों को हटाने का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही, सीमा से लगे इस राज्य को केंद्र शासित प्रदेशों में तबदील कर दिया गया था। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 6,000 करोड़ रुपए की ‘अटल जल मिशन योजना’ को भी मंजूरी दी। ‘अटल टनल’ के लिए भी 4,000 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। वहीं स्वदेश पर्यटन योजना के लिए मंत्रिमंडल ने 1,854 करोड़ रुपए की योजना को मंजूर किया है।

केंद्र शासित प्रदेश ‘दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली’ की नई राजधानी दमन होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों का एकीकरण गत वर्ष दिसम्बर में किया गया था। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने वस्तु एवं सेवाकर, मूल्य वर्द्धित कर तथा राज्य उत्पाद शुल्क के अधिनियमों में तदानुसार बदलावों को भी मंजूरी प्रदान की है। सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के वर्गीकरण के लिए गठित आयोग का कार्यकाल जुलाई महीने तक बढ़ा दिया है और अब उसे 31 जुलाई, 2020 तक अपनी रिपोर्ट मोदी सरकार को सौंपनी है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बैठक के बाद बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को छह महीने कार्य विस्तार देते हुए उसका कार्यकाल इस साल 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। आयोग का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा था। देश के छह नए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) के स्थायी परिसरों के निर्माण के लिए मंत्रिमंडल ने बुधवार को 4371 करोड़ रुपए की मंजूरी दी। अरुणाचल, नागालैंड, पुड्डुचेरी, मिजोरम, मेघालय, दिल्ली आदि में इन संस्थानों के स्थायी परिसर खोले जा रहे हैं। पहले हर एनआईटी के लिए 250-250 करोड़ यानी कुल 1500 करोड़ रुपए का बजट था जिसे बढ़ाकर अब 4371 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

दिल्ली चुनाव 2020: आम आदमी पार्टी के समर्थन में उतरा हैदराबाद का MBA चायवाला !

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के तहत आम आदमी पार्टी ने काम की चाय अभियान शुरू किया है। इसके तहत MBA चायवाला युवक ने पार्टी मुख्यालय में चाय की स्टॉल लगाई है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस स्टॉल की शुरुआत की। इस स्टॉल को लगाने वाले अहमदावाद के निवासी प्रफुल्ल बिल्लोर हैं। वह MBA की पढ़ाई कर चुके हैं।

आम आदमी पार्टी सरकार के काम से प्रभावित होकर वह केजरीवाल का प्रचार करना चाहते हैं। इसलिए वह अहमदाबाद से दिल्ली आए हैं। काम की चाय अभियान के तहत MBA चायवाला स्टाल में एक बैनर लगा है। इसमें सरकार के कामकाज को चार तरह की चाय का नाम दिया है। पहला, शिक्षा वाली चाय। दूसरा, स्वास्थ्य वाली चाय। तीसरा, स्पेशल चाय और चौथा, विकास वाली चाय।

उन्होंने इस चाय के जरिए अरविंद केजरीवाल सरकार के किए गए विकास कार्यों को बताने की कोशिश की है। MBA चायवाला प्रफुल्ल बिल्लोर के मुताबिक वह चाय बनाने के पेशे में करीब चार वर्ष से हैं। सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल को फॉलो करते हैं। उन्होंने आप नेताओं से स्टाल लगाने की इच्छा जताई। मंजूरी मिल गई है।

30-40 वालंटियर लगाएंगे स्टॉल

अहमदाबाद में MBA चायवाला के नाम से मशहूर प्रफुल्ल बिल्लोर ने कहा कि वह किसी विशेष पार्टी के समर्थन नहीं करते हैं। जो अच्छा काम करता है, उसकी प्रशंसा करने से भी नहीं चूकते हैं। उन्होंने कहा कि 30 से 40 स्वयंसेवी अहमदाबाद से आने वाले हैं। वो सभी विधानसभाओं में MBA चायवाला स्टाल लगाएंगे। पार्टी से भी स्टाल लगाने में मदद लें रहे है।

जामिया हिंसा: दिल्ली पुलिस की नोटिस मिलने पर बोले कांग्रेस के पूर्व MLA- मेरे खिलाफ सबूत नहीं

नई दिल्ली. दिल्ली के न्यू फ्रेंडस कालोनी हिंसा मामले में आरोपी बनाए गए कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी कर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। दिल्ली पुलिस ने यह नोटिस सीआरपीसी के सेक्शन 160 के तहत जारी कर 24 जनवरी को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के लिए कहा है।

दिल्ली पुलिस के नोटिस पर कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद ने कहा कि पुलिस के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा है कि जब बसों में आग लगाई जा रही थी उस वक्त मैं शाहीन बाग के चल रहे प्रदर्शन में शामिल था। इस दौरान पुलिस मेरे भाषण को रिकॉर्ड कर रही थी और यह मेरा सबसे बड़ा सबूत है। आसिफ मोहम्मद के अलावा क्राइम ब्रांच ने स्थानीय नेता आशू खान को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है।

दिल्ली पुलिस ने आसिफ खान और आशू खान को एक ही दिन यानी 24 जनवरी को तलब किया है। वही पिछले साल दिसंबर महिने में जामिया मिलिया इस्लामिया के पास हिंसा मामले में आसिफ मोहम्मद खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान 18 दिसंबर को जामिया नगर थाने भी पहुंच गये थे और कहा था कि पुलिस को अगर लगता है कि मैं दोषी हूं तो मुझे गिरफ्तार करे। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था।

BJP प्रत्याशी कपिल मिश्रा के ‘हिन्दुस्तान-पाकिस्तान’ वाले बयान पर सिसोदिया ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट कपिल मिश्रा के ‘हिन्दुस्तान-पाकिस्तान मैच’ और ‘मिनी पाकिस्तान’ वाले बयान के बाद सियासत गरमा हो गई है। कपिल मिश्रा के ‘भारत-पाकिस्तान मैच’ वाले बयान पर उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया आई है। मनीष सिसोदिया ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले वाले बयान पर कहा कि 11 तारीख को जीतेगा तो भारत ही। कपिल मिश्रा को रिटर्निंग अधिकारी ने शाहीनबाग प्रदर्शन को लेकर ‘मिनी पाकिस्तान’ वाले ट्वीट पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 8 फरवरी को चुनाव हैं और 11 को नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा कि मैं एक भारतीय होने के नाते फक्र करता हूं 11 तारीख को जीतेगा तो भारत ही। अब उनको तय करना है कि क्या वो पाकिस्तान बनेंगे?। दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन स्थल को विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने ‘मिनी पाकिस्तान’ करार दिया था।

इससे पहले आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले मिश्रा ने कहा कि आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सड़कों पर ‘हिंदुस्तान और पाकिस्तान’ का मुकाबला होगा। रिटर्निंग अधिकारी के नोटिस में गुरुवार को कपिल मिश्रा से उनके द्वारा किए गए ट्वीट्स को लेकर जवाब मांगा है। नोटिस में कहा कि कपिल मिश्रा के कृत्य से आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन होता है और इस कानून के अंतर्गत यह दंडनीय अपराध है। उनसे पूछा गया है कि कारण बताएं कि आपके खिलाफ क्यों न कार्रवाई शुरू की जाए?। हालांकि, आज सुबह कपिल मिश्रा ने एक और ट्वीट किया और लिखा-सच बोलने में डर कैसा, सत्य पर अडिग हूं।

कपिल मिश्रा ने गुरुवार को दो ट्वीट किया, एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘8 फरवरी को दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान होगा। 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। कपिल ने कहा, ‘पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी हैं और दिल्ली में छोटे छोटे पाकिस्तान बनाये जा रहे हैं। शाहीन बाग, चांद बाग, इंद्रलोक में देश का कानून नहीं माना जा रहा है और पाकिस्तानी दंगाइयों का दिल्ली की सड़कों पर कब्जा है।

आप पार्टी के नेता रह चुके कपिल

अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रह चुके कपिल मिश्रा दिल्ली के मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार हैं। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता को केजरीवाल ने 2017 में मंत्री पद से हटाया था। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के इन 2 दिग्गजों की सबसे ज्यादा मांग, सभाओं के साथ करेंगे रोड शो

नई दिल्ली. कांग्रेस का चुनाव प्रचार रविवार के बाद रफ्तार पकड़ेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रचार के लिए सबसे ज्यादा मांग राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की है। इन दोनों नेताओं की चुनावी सभाओं के साथ-साथ रोड शो भी कराने की योजना है। प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए पत्र भेज दिया है। राजधानी की सियासत में कांग्रेस के स्टार प्रचारक अगले सप्ताह से मैदान में उतरेंगे।

भाजपा और आप की तरफ से स्टार प्रचारकों ने मोर्चा संभाल लिया है। अब कांग्रेस भी रविवार के बाद चुनाव प्रचार को तेज करेगी। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के आला नेताओं के साथ दूसरे सूबों के बड़े नेताओं को भी इसमे शामिल किया गया है। दिल्ली के स्थानीय नेता स्टार प्रचारकों की सूची में कम हैं।

इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया था। दोनों नेताओं के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कई महत्वपूर्ण नेताओं की जनसभा की भी तैयारी की जा रही है। कांग्रेस अलग-अलग इलाकों में प्रवासियों की संख्या के हिसाब से भी नेताओं के कार्यक्रम तय कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि रविवार तक कार्यक्रम तय हो जाएंगे और उसके बाद कांग्रेस जनसभा और रोड शो का दौर चलेगा।

दिल्ली चुनाव में बढ़ी महिलाओं की हिस्सेदारी, कुल 25 महिलाएं अजमा रहीं किस्मत

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनावों में इस बार महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है। भाजपा, कांग्रेस और आप से 25 महिलाएं चुनावी दंगल में हैं। यह संख्या अभी तक विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा है। पिछली बार हुए चुनावों में 20 महिलाओं को टिकट मिला था। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने इस बार 9 महिलाओं को टिकट दिया है।

2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट से छह महिलाएं चुनाव मैदान में उतरी थीं। आप ने इस बार उनकी संख्या में इजाफा किया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस के टिकट पर दस महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था। इस बार उसने चार अधिक टिकट महिलाओं को दिए गये हैं।

भाजपा में सबसे कम महिला प्रत्याशी

भाजपा ने सबसे कम महिला प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। बीजेपी के टिकट पर छह महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। बीते चुनाव में भाजपा ने छह महिलाओं को चुनाव लड़ाया था। वर्ष 2015 विधानसभा चुनाव में कुल 66 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। यह कुल प्रत्याशियों का दस फीसदी था। तब 607 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। इससे पहले 2013 में कांग्रेस ने छह और आप ने छह महिलाओं को चुनाव लड़ाया था। भाजपा ने उस दौरान पांच महिलाओं को टिकट दिया था।

यूपी: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला पुलिसकर्मी से गैंगरेप, दंरिदों ने बनाया अश्लील वीडियो

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने एक वकील और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला पुलिसकर्मी ने मेरठ के शोभापुर निवासी एक वकील ललित उसके दोस्तों के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोपी वकील पर महिला के अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया था।

आरोपी उसके वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहे थे। पुलिसकर्मी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर गहनता से मामले की जांच शुरू कर दी है।