28 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 178

RBI 6 फरवरी को पेश करेगा चालू वित्तवर्ष में अंतिम मौद्रिक नीति समीक्षा

मुंबई. रिजर्व बैंक चालू वित्त वर्ष की अंतिम मौद्रिक नीति समीक्षा गुरुवार को पेश करेगा। यह समीक्षा ऐसे समय आएगी, जब आर्थिक वृद्धि में नरमी है, और मुद्रास्फीति बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए छठी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा इस वित्त वर्ष की आखिरी समीक्षा होगी।

RBI ने अपनी एक विज्ञप्ति में बताया कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की चार से छह फरवरी के बीच बैठक होगी। मौद्रिक नीति समीक्षा छह फरवरी को वेबासाइट पर दोपहर से पहले डाली जाएगी। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है, जो 11 साल का न्यूनतम स्तर है। इसका कारण विभिन्न घरेलू और वैश्विक कारक हैं। इसमें उपभोग मांग में कमी शामिल है। दिसंबर में खुदरा मुद्रास्फीति भी 7.3 प्रतिशत के उच्च स्तर पर रही। इसका कारण सब्जी खासकर प्याज और टमाटर का महंगा होना है।

डीबीएस ग्रुप रिसर्च की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अर्थशास्त्री राधिका राव ने कहा हमारा मानना है कि केंद्रीय नीतिगत दर को यथावत रख सकता है, लेकिन वह नरम रुख बनाए रखेगा ताकि पूंजी की लागत स्थिर और अनुकूल बनी रहे। पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा में RBI ने नीतिगत दर को यथावत 5.15 प्रतिशत पर बरकरार रखा था। रेपो दर वह दर है जिसपर केंद्रीय बैंक अपने बैंकों को कर्ज देता है।

PFI के संपर्क में था शरजील इमाम, लैपटाप ने उगले कई चौंकाने वाले राज

नई दिल्ली. शरजील इमाम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जांच में सामने आया है कि व पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के लोगों से निकटता से जुड़ा हुआ था। इस जेएनयू छात्र की रिमांड तीन दिन के लिए बढ़ा दी गई है। वह बेहद वाक्पटु है और पिछले पांच दिनों में पूछताछ के दौरान लगातार क्राइम ब्रांच के अफसरों को बरगलाने की कोशिश करता रहा है।

तफ्तीश में सामने आया है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े लोग शरजील की निकटता में थे। शरजील ने अपने बचाव में तर्क दिया कि वह उनकी निकटता में ज-जरूर था, लेकिन उसे पता नहीं था कि उन लोगों के रिश्ते रिश्ते PFI से हैं। क्राइम ब्रांच ने तीन दिन की रिमांड दौरान उसके करीबी 10-12 लोगों को नोटिस देकर जांच में शामिल होने को कहा जाएगा।

इन सभी से बुधवार को पूछताछ हो सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की तफ्तीश में भीड़ को भड़काने और हिंसा फैलाने के लिए PFI के देश भर में खुले 73 बैंक खाते में 120 करोड़ रुपए की रकम जमा होने की बात सामने आई है। इसलिए सीएए और एनआरसी के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हिंसा फैलाने में PFI का भी हाथ बताया जा रहा है। इसका ऑफिस शाहीन बाग में है।

यूपी पुलिस ने कई जिलों में धरपकड़ अभियान चलाकर कई आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। इसलिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच अपनी जांच में PFI के एंगल की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस को शरजील के बैंक खातों में फिलहाल कोई भी संदिग्ध लेनदेन नहीं दिखाई दिया है। क्राइम ब्रांच ने दावा किया कि शरजील के जब्त लैपटॉप, डेस्कटॉप, मोबाइल, किताबों और पंपलेट में चौंका देने वाले सबूत मिले हैं। उसके लैपटॉप से 15 दिसंबर को जामिया और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी एरिया में हुए उपद्रव से पहले सीएए और एनआरसी के खिलाफ उर्दू और अंग्रेजी में एक विवादित पोस्टर बनाया गया था, जिसे सभी छात्र समूहों में डाला गया था। इसे पंपलेट के रूप में आसपास के मस्जिदों में भी बांटा गया गया था। मोबाइल के सभी ग्रुपों को खंगाला जा रहा है और उनकी चैटिंग को पढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का दावा है कि मोबाइल से डिलीट किया गया डेटा भी रिकवर कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शरजील इमाम को जामिया मामले में भी गिरफ्तार किया जा सकता है। जांच के दौरान पुलिस को शरजील के लैपटॉप से कई ऐसे सबूत मिले हैं जो यह दर्शाते हैं कि वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शनों के लिए लोगों को उकसा रहा था। उसके लैपटॉप से कई पंपलेट बरामद हुए हैं, जिसमें सीएए और एनआरसी को लेकर भड़काऊ बातें लिखी हुई हैं। उसने जामिया इलाके में 14 दिसंबर को पर्चे बांटे थे, जिसके बाद 15 दिसंबर को उस इलाके में हिंसा की घटना हुई थी। उसके वॉट्सएप ग्रुप से भी कई संदिग्ध लोगों की पहचान की गई है।

टाइटैनिक का रीमेक बनाना चाहते हैं जैकी भगनानी, रणवीर-आलिया आएंगी नजर

मनोरंजन डेस्क. जैकी भगनानी के पास कुली नं 1 और बेल बॉटम जैसे कई इंट्रेस्टिंग प्रोजेक्ट्स हैं। अब वे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ टाइटैनिक का रीमेक बनाना चाहते हैं।

बॉलिवुड में चल रहे फिल्मों और गानों के रीमेक के ट्रेंड पर जैकी कहते हैं, हमारे पास दोनों तरह की फिल्में हैं जैसे हमारी लेटेस्ट रिलीज जवानी जानेमन और आने वाली फिल्म बेल बॉटम के कॉन्सेप्ट्स ऑरिजनल हैं। दूसरी तरफ, कुली नं. 1 रीमेक है। ऐसे में यह लोगों की चॉइस पर निर्भर करता है।

कोरोना वायरस: केरल में बिगड़ रहे हालात, कटक में 8 संदिग्ध भर्ती

नई दिल्ली. केरल में कोरोना वायरस का तीसरा पॉजिटिव मामला सामने आया है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने इसे राज्य आपदा घोषित कर दिया है। वहीं, ओडिशा के कटक में आठ लोगों को भर्ती किया गया जिनमें कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका है। केरल सरकार की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया है। इसके साथ ही सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पीडि़त छात्र वुहान में पढ़ाई कर रहा था। इसके अलावा करीब दो हफ्ते पहले चीन से लौटे दो लोगों को केरल के कोट्टयम के सरकारी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। ओडिशा के कटक में आठ लोगों को भर्ती किया गया जिनमें कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका है। इनमें से पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक मेडिकल छात्र को एससीबी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक महिला और चीन में पढ़ रहे एक और मेडिकल छात्र को एससीबी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। महिला के पति का भी परीक्षण किया जा रहा है।

चीन जाने से बचने की एडवाइजरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को चीन जाने से बचने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही सरकार ने कहा है कि जो भी व्यक्ति 15 जनवरी 2020 से चीन गया है, उसके साथ यात्रा करने से भी बचा जाए। केंद्र सरकार ने कहा है कि चीनी नागरिकों के लिए फिलहाल ई वीजा सुविधा रोक दी गई है। इसके अलावा हले से जारी ई वीजा और आवेदनों को भी निलंबित कर दिया गया है।

मंत्रियों के समूह की बैठक

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए तैयारियों की समीक्षा, निगरानी और मूल्यांकन करने के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने सोमवार को अपनी पहली बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, हरदीप पुरी, एस जयशंकर, जी किशन रेड्डी, अश्विनी कुमार चौबे और मनसुख लाल मंडाविया शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में केरल से रिपोर्ट किए गए तीन पुष्ट मामलों और निवारक कदमों और उपायों से मंत्रियों को अवगत कराया गया। भारत सरकार ने पड़ोसी देश में रहने वाले चीनी यात्रियों और विदेशियों के लिए ई-वीजा सुविधा के अस्थायी निलंबन की घोषणा करते हुए सलाह दी कि 15 जनवरी के बाद से चीन जाने वाले किसी भी व्यक्ति की जांच की जाए।

केंद्र ने बनाया बनाया टास्क फोर्स

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से उपजे हालात की निगरानी के लिए एक टॉस्क फोर्स बनाया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि यह टॉस्क फोर्स यह तय करेगा कि इस वायरस को रोकने लिए क्या उपाय अपनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन में रहने वाले ऐसे भारतीय, जो वापस आने के इच्छुक हैं, उन्हें वहां से निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी भारत आना चाहते हैं, उन्हें दूतावास से संपर्क करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी अपनी यात्रा सलाह को नवीनतम करते हुए कहा है कि लोगों को चीन जाने से बचना चाहिए और वहां से वापस आ रहे लोगों को ऐहतियात के चलते अलग रखा जाना मुनासिब होगा।

Shilpa Shetty हैंडबैग लिए एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपको होश

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन Shilpa Shetty हैंडबैग लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। जिसकी कीमत सुनकर लोगो होश उड़ गये हैं। इस मौके पर शिल्पा ने टॉप्सहॉप से ब्राउन रंग का ड्रेस पहना था, लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह उनका हेमीज बिर्किन बैग था, जिसे Shilpa Shetty ने अपने ड्रेस से मैचिंग करते हुए कलर में कैरी किया था। उस बैग की चौंका देने वाली कीमत अब सबको हैरान कर रही है।

हेमीज बिर्किन आज के दौर के सबसे महंगे हैंडबैग्स में शुमार है। जो दुनिया भर की सेलेब्स की पहली पसंद भी माना जाता है। Shilpa Shetty भी इसी लग्जरी लेबल से फ्लैग बैग को लेकर चल रही हैं। इन बैगों की कीमत रुपये से 10 लाख से शुरू होती है। इस ब्रांड ने बीते साल चीन में एक नई रेंज लॉन्च की थी जिसकी कीमत 89 लाख भारतीय रुपए से शुरु होती है।

शिल्पा ने उसी ट्रांसअटलांटिक रेंज का बैग कैरी किया है। बताया गया ‎कि इसकी कीमत एक सेडान कार के बराबर हैं। बताया गया ‎कि हेमीज बिर्किन हैंडबैग्स बैरेनिया चमड़े से बने हैं, जो बहुत उच्च गुणवत्ता का है। यह मूल रूप से बछड़े का चमड़ा है जो एक स्मूद चट देता है। इन बैगों में प्राकृतिक चमक होती है। बिर्किन टोट बैग स्क्रैचप्रूफ और वाटर प्रूफ होते हैं और वर्षों तक चलते हैं. लोग उन्हें पीढ़ी से पीढ़ी तक विरासत के रूप में दे सकते हैं।

Delhi Election 2020: दिल्ली में वोट दो, ये विमान आपको देगी FREE टिकट

नई दिल्ली. किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि वह 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने जा रहे कुछ लोगों को ‘सैकड़ों फ्री टिकट देगी। कंपनी का कहना है कि इन यात्रियों को बेस किराया नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ कर और अन्य उपकर देने होंगे।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि लोगों को इन टिकटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उनका चुनाव कंपनी का आंतरिक पैनल करेगा। चुने गए यात्रियों को सभी कर, उपकर, लेवी और अन्य शुल्क देने होंगे। ‘स्पाइसडेमोक्रेसी के तहत कंपनी ने कहा कि अगर कोई आठ फरवरी को ही दिल्ली जा रहा है और उसी दिन लौट रहा है तो वह दोनों टिकटों पर लगी बेस किराए की राशि वापस कर देगी।

रेड लाइट पर किया ऐसा काम, तो मुश्किल का करना पड़ेगा सामना

नई दिल्ली. हमारे देश में बड़े शहरों में हमेशा बहुत ट्रैफिक रहती है. जिसके चलते हमे बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है. ट्रैफिक सिग्नलों पर हमेशा हॉर्न का बहुत शोर सुनाई देता है. जिससे देखते हुए ट्रैफिक नियम में बड़ा बदलाव किया गया है.

 

एक सितंबर 2019 से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो गया है. इसी के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि भी कई गुना बढ़ गई है. शुरुआती दिनों में खूब चालान कटने की खबरें आईं. कई जगहों पर नए मोटर व्हीकल एक्ट को विरोध भी हुआ. लेकिन अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को लेकर एक सख्ती से पेश आएगी .

मुंबई ट्रैफिक पुलिस रेड लाइट पर बेवजह हॉर्न बजाने वालों से बहुत परेशान थी. लोग सड़क पर थोड़ा-सा जाम लग जाने के बाद हॉर्न बजाना शुरू कर देते हैं. जिससे आम आदमी को परेशानी होती है. देश के कई जगहों पर लिखा भी होता है कि यह नो-हॉर्न एरिया है, और यहां बेवजह हॉर्न बजाना बैन है, फिर लोग हॉर्न बजाने से बाज नहीं आते है.

इसको लेकर मुंबई पुलिस एक ऐसी तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जिससे अगर कोई बेवजह रेड लाइट पर खड़े होकर हॉर्न बजाता है तो फिर ग्रीन सिग्नल आने में और देरी होगी. हॉर्न बजाने से रेड लाइट का वक्त बढ़ जाएगा. और आप को लंबा इंतजार करन पड़ सकता है.

पुलिस का मानना है कि लोग अब बेवजह हॉर्न नहीं बजाएंगे, क्योंकि जब वो हॉर्न बजाएंगे तो उन्हें ही लंबा इंतजार करना पड़ेगा. रेड लाइट पर ग्रीन सिग्नल होने में कुछ सेकेंड बाकी ही रहता है और लोग जल्दी निकलने के चक्कर में हॉर्न बजाने लगते हैं.लेकिन अब ऐसा करने पर आप को और देर होगी.

अब रेड लाइट पर नहीं होगा शोर. मुंबई पुलिस ने इस मुहिम को Honk More, Wait More नाम दिया है. यानी जितना ज्यादा हॉर्न बजाओगे उतनी ही ज्यादा देर ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार करना पड़ेगा. मुंबई पुलिस की यह पहल बेंगलुरु में भी लागू करने की बात हो रही है.

शरीर के इस दर्द का तुरंत करे इलाज, हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

डॉक्टरों का मानना है कि शरीर का ये दर्द एक खतरनाक बीमारी का कारण बन सकती है. डॉक्टरों ने बताया कि आज दुनिया में कैंसर की बीमारी बढ़ती जा रही है. अक्सर लोगो को ये जानलेवा बीमारी हो रही है. कैंसर अब कई प्रकार का होता है.कैंसर के मरीजों की सख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है.

4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है. इस बार  कैंसर डे की थीम है  ‘आई एम एंड आई विल’. विश्व भर में साल करीब 96 लाख लोगों की मौत कैंसर की  वजह से ही होती है. और भारत में हर साल एक लाख से अधिक नए कैंसर के मामले सामने आते हैं. कैंसर आजकल बहुत ही कॉमन बीमारी हो गई है और इसके लक्षण भी अलग-अलग होते हैं.

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर के किसी एक हिस्से में कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं. कैंसरग्रस्त कोशिकाएं पूरे शरीर के ऊतकों और अंगों को नुकसान पहुंचाने लगती हैं.और हमारा शरीर धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है.

नैशनल हेल्थ सर्विस  के मुताबिक, हर तीन में से एक व्यक्ति को किसी ना किसी तरह का कैंसर हो रहा है. कैंसर भी करीब 200 प्रकार के होते हैं जिसमें से हर प्रकार के कैंसर के अलग-अलग लक्षण होते हैं.  4 ऐसे कैंसर हैं जिनके लक्षण कुछ-कुछ एक ही तरह के हैं. इन 4 तरह के कैंसरों में एब्डोमिनल एरिया में दर्द भी एक सामान्य लक्षण है.

इस बीमारी में होता ये है. कि लोगों को कैंसर का पता आखिरी स्टेज में ही चलता है इसलिए अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो शायद हमें इससे निपटने में मदद मिल जाए. इसके लिए आपको सबसे ज्यादा अपने शरीर में होने वाले किसी भी अजीब से बदलाव पर ध्यान देना होगा.

डॉक्टरों का मानना है कि शरीर के किसी हिस्से में कहीं गांठ, यूरीन में ब्लड या फिर आंतों में किसी तरह का बदलाव महसूस हो तो सतर्क हो जाएं. अगर आपके शरीर के एब्डोमिनल हिस्से में दर्द होता रहता है तो ये इन 4 तरह के कैंसरों का लक्षण हो सकता है.हुए इसका तुरंत इलाज कराये.

कैंसर से मरने वालो कि सख्या बढ़ती जा रही है. दुनिया में यह बीमारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. कैंसर की बीमारी तो एक कॉमन बात हो गयी है. ये बीमारी इतनी खतरनाक होती है कि अगर टाइम पे इसका इलाज नहीं हुआ तो मरीज की मोत हो जाती है. कैंसर  की कई स्टेज होती है लेकिन इसका पता आखरी स्टेज में ही चलता है. अग्रि स्टेज में मरीज का बचना बहुत ही मुश्किल होता है.

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने कप्तान विराट कोहली को बताया चमत्कारी खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 5।0 से मिली जीत के बाद कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ हो रही है। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान चैपल ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को चमत्कारी खिलाड़ी बताया है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान चैपल ने कहा, ‘जब विराट पहली बार कप्तान बने, खासकर टेस्ट टीम के तो मुझे लगा कि उनका अत्यधिक भावनात्मक स्वभाव उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए हानिकारक हो सकता है पर इसके विपरीत उन्होंने अपनी भावनाओं का इस्तेमाल इस तरह से किया कि वह टीम के लिए सकारात्मक रहा।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि वह खेल में अपने दृष्टिकोण को लेकर बिलकुल स्पष्ट हैं। कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम की एक और खूबी लगातार अच्छा प्रदर्शन करना रहा है। तीनों प्रारुपों की अलग-अलग चुनौतियों के बाद भी टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है। इससे टीम बहुमुखी प्रतिभा की धनी हो गई है जिससे वह विदेशों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।’

इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘टीम में इस जीतने वाली मानसिकता का निर्माण कप्तान कोहली के आने से आया है। जब एक कप्तान नियमित रूप से सफलतापूर्वक टीम का नेतृत्व करता है और कठिन हालातों में टीम को जीत दिलाता है तो सभी उसे चमत्कारी खिलाड़ी मानने लगते हैं।

Coronavirus: कोरोना की वैक्सीन विकसित करने के लिए अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने दिए 100 करोड़

वर्ल्ड डेस्क। अलीबाबा के संस्थापक और चीन के सबसे अमीर व्यक्ति जैक मा के चीन में महामारी का रुप ले चुके कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित करने के लिए 14।4 मिलियन डालर (करीब एक अरब रुपए) दान किए हैं। जैक मा फाउंडेशन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर जानकारी दी कि जैक मा ने दो सरकारी रिसर्च संस्थानों को 5।8 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता दी है। फाउंडेशन ने बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल कोरोना वायरस से ‘बचाव और इलाज’ के लिए किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को अलीबाबा ने जानकारी दी थी कि करोना से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान और हुबेई प्रांत के लिए मेडिकल सप्लाई खरीदने के लिए 144 मिलियन डॉलर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने कोरोना की वैक्सीन और इलाज की सर्च में सपॉर्ट के लिए साइंटिफिक रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन के लिए मुफ्त कंप्यूटिंग पावर भी ऑफर किया है।

अलीबाबा उन चीनी टेक्नॉलाजी कंपनियों में से एक है, जिसने करॉना वायरस के इलाज के लिए पैसे दान किए हैं। टेलिकॉम इक्विपमेंट और स्मार्टफोन निर्माता ह्यूवेई, ई-कॉमर्स कंपनी टेन्सेंट, सर्च इंजन बायदू, टिकटॉक की मालिकाना कंपनी बाइटडांस ने भी पैसे दान किए हैं। अमेरिका और चीन कोरोना के लिए वैक्सीन बनाने पर काम कर रहे हैं। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 305 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 15,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।