29 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 167

आज के दिन ही हुआ पुलवामा अटैक,  शहीदों को पूरा देश दे रहा श्रद्धांजलि

नई दिल्ली. हमारे देश के 40 जवान आज के दिन देश के खातिर अपनी जान निछावर कर दिया. ये दिन भारत का वह दिन है जब पूरा देश शोक में डूब गया था. आज के दें ही पुलवामा में हमारे देश की जवानो की ब्लास्ट में शहीद हो गए थे. ये ऐसा मंजर था जब हर भारतीय के आँख में आँसू और दिल में बदले की ज्वाला धधक रही थी.

जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के द्वारा किए गए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. आज इस आतंकी हमले की पहली बरसी है और देश जवानों को सलामी दे रहा है. पुलवामा आतंकी हमले के एक साल पूरे हो गए है.

पुलवामा आतंकी हमले के एक साल पूराजैश ने CRPF के काफिले पर किया था हमलासीआरपीएफ ने ट्वीट कर किया सलाम पाकिस्तान की नापाक करतूत के कारण आज ही के दिन पिछले साल हमने अपने 40 जवानों को खो दिया था. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है और देश शहीद जवानों को सलाम कर रहा है. सीआरपीएफ ने भी अपने जवानों को याद किया है और लिखा है ‘हमने भूला नहीं, हमने छोड़ा नहीं’. 14 फरवरी को जब हमला हुआ था, तब भी सीआरपीएफ ने कुछ ऐसा ही ट्वीट किया था.शुक्रवार को CRPF ने ट्वीट कर लिखा, ‘तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं. गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं.’ आगे लिखा गया, ‘हमने भूला नहीं, हमने छोड़ा नहीं. हम अपने भाईयों को सलाम करते हैं, जिन्होंने पुलवामा में देश के लिए जान दी. हम उनके परिवारों के साथ कंधे से कंधा लगाकर खड़े हैं.’

जिस तरह का ट्वीट आज किया गया है, कुछ ऐसा ही ट्वीट पिछले साल किया गया था. जब पूरा देश जवानों को खोने का गम मना रहा था, तब जोश भरने के लिए सीआरपीएफ ने एक ट्वीट किया था. ट्वीट में लिखा था, ‘हम भूलेंगे नहीं, हम बख्शेंगे नहीं. पुलवामा में शहीद हुए जवानों को हम सलाम करते हैं और उनके परिवारों के साथ हैं. इस जघन्य अपराध का बदला लिया जाएगा’.

पुलवामा का हमला करने वाले आतंकियों को सेना ने तुरंत मारना शुरू कर दिया था. 100 घंटे के अंदर पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और जैश के स्थानीय आतंकी कामरान को मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद कुछ ही दिन बाद 27 फरवरी को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने का दावा किया था. इसके अलावा उन आतंकियों का भी खात्मा कर दिया गया, जिनका नाम पुलवामा के आतंकी हमले से जुड़ा था. इनमें आदिल अहमद डार, मुदसिर खान, कामरान और सज्जाद भट्ट जैसे नाम शामिल थे..

मेट्रो में लड़के ने लड़की के सामने किया ऐसा काम, सुन कर आप भी हो जाओगे हैरान

नई दिल्ली. मेट्रो में ऐसी घटनाएँ अक्सर होती रहती है. जिससे अब मेट्रो में महिलाओ की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है. मेट्रो में यात्रा करते समय महिलाओ को ऐसी दिक्तो का सामना करना पड़ता है. इसको लेकर मेट्रो पुलिस का कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है.

मेट्रो में चलते समय आपको बेहद अजीब स्थिति की सामना करना पड़ता है. मे़ट्रो में यात्रा कर रहे लोगों में से कुछ लोग गलत हरकतें करते हैं. ऐसा ही एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है, जिसमें दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही एक लड़की के सामने एक लड़के ने पैंट खोलकर प्राइवेट पार्ट का प्रदर्शन किया. फोटो में दिख रहा लड़का ही इस मामले में आरोपी है. इसी ने उस लड़की के सामने अश्लील हरकत की थी.घटना बुधवार शाम की 6 बजे की है. जब लड़की शाम को 6 बजे यलो मेट्रो लाइन में दिल्ली से गुड़गांव जा रही थी. तभी उसके सामने खड़े एक लड़के ने अपने पैंट की जिप खोल दी और शर्मनाक अश्लील हरकतें करने लगा. फोटो में दिख रहा लड़का ही इस मामले में आरोपी है. इसी ने उस लड़की के सामने अश्लील हरकत की थी. इस घटना से घबराई लड़की ने उस वक्त किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन उसने लड़के की फोटो ले ली और बाद में पुलिस से शिकायत की. लड़की ने आरोप लगाया कि पहले तो पुलिस ने FIR करने में आनाकानी की. बाद में जब लड़की ने महिला हेल्पलाइन पर फोन किया तो पुलिस एक्टिव हुई.

लड़की की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है. इसके बाद मेट्रो के सीसीटीवी कैमरे से घटना के समय की तस्वीर निकाली गई. अब सीसीटीवी और लड़की से मिली तस्वीर के आधार पर पुलिस उस शर्मनाक हरकत करने वाले लड़के को खोज रही है. इस घटना से आहत हुई लड़की ने अपनी कहानी फिर सोशल मीडिया पर भी शेयर की. इसके बाद संज्ञान लेते हुए SDM ने कहा कि वह तुरंत मेट्रो या सीआईएसएफ की हेल्पलाइन पर कॉल करें. इसी ने उस लड़की के सामने अश्लील हरकत की थी.

लड़की ने बताया कि शाम को दफ्तर से घर लौट रही थी. मेट्रो के सातवें कोच के लास्ट में लगी 2 सीटर कुर्सी पर बैठी हुई थी. सामने गेट पर एक लड़का खड़ा था. वो लगातार मुझे देख रहा था. अचानक से लड़का पलटा और उसने मेरे सामने पैंट की जिप खोल दी. लड़की ने बताया कि वह मेरे साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट कर रहा था. सामने की तरफ उसने अपना बैग लटका रखा था ताकि किसी को कुछ पता न चले. उसकी यह हरकत किसी को न दिखाई दे. कुछ देर बाद लड़का दरवाजे की तरफ मुड़कर खड़ा हो गया. फिर चुपचाप दूसरे कोच में चला गया.

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने रचाई शादी, वायरल हुई शादी की तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क. इंडियन आइडल 11 की जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण की शादी की खबर ने सभी को उत्साहित किया हुआ था. फैंस को 14 फरवरी के दिन का इंतजार था क्योंकि इसी दिन दोनों की शादी होनी थी. हालांकि अब लगता है कि इंडियन आइडल के सेट्स पर ही दोनों का ब्याह हो गया है. दर्शकों को ये शादी 14 फरवरी को देखने को मिलने वाली है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप आदित्य नारायण को जयमाला लेते हुए देख सकते हैं. इस मौके पर यज्ञ कुंड भी देखा जा सकता है. यहां नेहा कक्कड़ के साथ इंडियन आइडल 11 के जज और कंटेस्टेंट भी मौजूद हैं.

इतना ही नहीं इस मौके पर जज हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर भी पहुंचने वाली हैं. इस शूट से कई फोटोज भी वायरल हो रही हैं, जिनमें आप शादी के माहौल और स्टार्स की खुशियों को देख सकते हैं. हाल ही में आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुई है. इस म्यूजिक वीडियो में नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने गाना गाया है. नेहा के इस नए गाने का नाम गोवा बीच है.

सभी को नेहा और आदित्य की शादी का इंतजार था. इस शादी के चर्चे पूरी टीवी इंडस्ट्री में काफी समय से हो रहे हैं. जब से नेहा कक्कड़ की शादी की खबर मीडिया में आई है तभी से लोगों का उत्साह बना हुआ है. जाहिर सी बात है इस शादी की वजह से इंडियन आइडल 11 को बढ़िया टीआरपी भी मिली
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण असल जिंदगी में बहुत अच्छे दोस्त भी हैं. अब शो पर इनकी शादी के बाद क्या होता है, ये देखना वाली बात होगी.

IPL में इस धुरंधर की वापसी पर, सुरेश रैना ने कहि ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में अब महेंद्र सिंह की वापसी हो गई है. धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते है. जिनकी अब फिर से वापसी हो गई है. माही की वापसी को लेकर सुरेश रैना ने कहा की धोनी भारत टीम के ऑल टाइम ग्रेट कैप्टन है. और वो हमेशा ही टीम के लिए बहुत ही कूल कैप्टन के नाम से जाने जाते है.

धोनी इस टीम के कप्तान भी हैं. स्टार स्पोर्ट्स तमिल पर ‘द सुपर किंग्स शो’ के दौरान रैना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे पास ग्रेट कैप्टन थे जिन्होंने भारतीय टीम को बदलकर रख दिया. अब यही तेज हमारे ड्रेसिंग रूम में भी है.’

धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इस 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज के सीमित ओवरों के प्रारूप में भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है. दो बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की टीम के कप्तान रहे धोनी 2019 वर्ल्ड कप के बाद से ब्रेक पर हैं. धोनी के मार्च के आखिर में शुरू हो रहे आईपीएल में वापसी करने की उम्मीद है जहां वह सीएसके की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे.

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अंतत: तीन स्टैंड को खोलने की स्वीकृति मिलने के बाद रैना ने प्रशंसकों से अपील की कि वे सीएसके के प्रत्येक मैच के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे. भारत के लिए पिछली बार 2018 में खेलने वाले रैना सीएसके के साथ जुड़ने वाले नए खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर रोमांचित हैं. सुरेश रैना ने कहा, ‘इस साल हमारी टीम में काफी नई प्रतिभा है. पीयूष है, हमारे पास हेजलवुड, सैम कुरेन, तमिलनाडु के साई किशोर हैं. इसलिए मुझे लगता है कि हमारे पास युवाओं और सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है.’

भारत के इस राज्य में मिलती है इतनी बड़ी मछली, लोग कर रहे ये काम

नई दिल्ली. भारत में बहुत से राज्यों में मछली का शिकार कर अपना व्यपार करते है. समुंद्र में शार्क और व्हेल को छोड़कर कुछ ही मछलियां 150 किलो तक मिलती है, हम सबने वैसे तो बाजार में बहुत सी मछलियां देखी और खाई होंगी, लेकिन क्या कभी बाजार में 60 से 150 किलो तक की मछली बिकते हुए देखा है. नहीं ना! लेकिन ऐसा कुछ भारत के एक राज्य में देखने को मिल रहा है, जहाँ 150 किलोग्राम से भी ज्यादा की मछली बाजार में मिल रही है.

छत्तीसगढ़ में एक ऐसी भी मछली पाई जाती है जिसका वजन 150 किलोग्राम से भी ज्यादा होता है. वहीं इस खास मछली का नाम बोध है जो छत्तीसगढ़ के इंद्रवाती नदी में पाई जाती है. हालंकि लगातार पकड़ कर बेचे जाने की वजह से इस मछली की प्रजाति ही विलुप्त होने के कगार तक पहुंच चुकी है. बता दें कि इस मछली को बस्तर का शार्क भी कहा जाता है.

वहीँ गर्मी के दिनों में इंद्रावती नदी का जलस्तर नीचे आते ही बड़े पैमाने पर इस मछली को पकड़ने का काम शुरू हो जाता है. लगातार पकड़े जाने की वजह से अब इनकी संख्या तेजी से घटने लगी है. बारसूर बाजार में इसे खुलेआम बेचा भी जाता है. मछली पकड़े जाने के बाद गांव के लोग कुल्हाड़ी से काट कर अपने हिस्से का बंटवारा करते हैं.

आपको बता दें कि बस्तर के मछुआरा संघ ने इस मछली को लगातार पकड़े जाने के बाद कहा है कि बोध मछली क्या है? और इसकी महत्ता क्या है? इस दिशा में कभी गंभीरता से काम नहीं किया गया. जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो यह प्रजाति खत्म हो जाएगी.

फ़िरोज़ाबाद सड़क हादसे में 14 की गई जान, नशे में था बस ड्राइवर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बस हादसा सामने आया है, जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है. यूपी के फिरोजाबाद में एक सवारियों से भरी एक लग्जरी डबल डेकर बस एक ट्रक में जा घुसी. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हुए हैं. घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

 

यह घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फिरोजाबाद और इटावा के बॉर्डर पर बुधवार रात हुई. वहीँ घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात 10 बजे एक्सप्रेस वे पर  माइल स्टोन 71 पर एक विशालकाय ट्रक  सड़क के किनारे पंक्चर होने के बाद खड़ा था. उसी रास्ते पर एक निजी डबल डेकर बस भी आ रही थी.

लखनऊ की तरफ जा रही डबल डेकर लग्जरी बस ने ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. बस इतनी तेजी से टकराई कि नींद में सोये यात्रि‍यों को संभलने का मौका ही नहीं म‍िला. इसके साथ वहीँ एक बस यात्री का कहना है कि इस डबल डेकर बस में 120 यात्री थे. बस का ड्राइवर नशे में था और तेज स्पीड से बस चला रहा था. उसे कुछ यात्रियों ने रोका भी लेक‍िन वह माना नहीं.

वहीं एसएसपी के मुताबिक, इस बस में 45 यात्री सवार थे. ये बस द‍िल्ली से बिहार के मोतिहारी जा रही थी. हादसे के बाद सभी घायलों को बस में से निकालकर एंबुलेंस के द्वारा मेडिकल कॉलेज, सैफई भेजा गया. बस में सवार यात्री ने बताया, ”हम केबिन में सो रहे थे क‍ि पता नहीं अचानक से एक धमाका हुआ. हमें कुछ नहीं पता लग पाया.”

लखनऊ कोर्ट में हुआ धमाका, कई वकील हुए घायल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है. एक तरफ सरकार पुख्ता सुरक्षा का दावा करती रही है, वहीँ दूसरी तरफ कानून व्यवस्था के बिगडते हाल पर सरकार की सुरक्षा को लेकर ढोल के अंदर पोल वाली बात नज़र आ रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोर्ट में धमाका हुआ है. धमाका वजीरगंज इलाके में हुआ है. इसमें कई वकील घायल हो गए हैं.बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में 3 जिंदा बम मिले हैं. वकील संजीव लोधी पर हमला हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है.हमले में कुछ लोगों को मामूली चोट आई है. यहां से जो तीन जिंदा बम मिले हैं, उन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. बताया जा रहा है कि ये बम हमला आपसी विवाद की वजह से हुआ है.

कुछ लोगों का मानना है कि कचहरी में चुनाव भी होना है, उसी वजह के कारण रंजिश में ये हमला किया गया. वहीं दो वकीलों की आपसी विवाद में यह हमला हुआ है. जीतू यादव नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि उसने बम फेंका. मौके पर जिंदा बम मिले हैं. एक व्यक्ति को ज्यादा चोट लगी है. बाकी दो लोगों को मामूली चोटें है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कोरोना वायरस की तबाही का थमने का नाम नहीं, चीन में मरने वालो की सख्या 1300 के पार

हेल्थ डेस्क. चीन में कोरोना वायरस का जानलेवा कहर जारी है. कोरोना वायरस से मरने वालों के आंकड़े में लगातार इजाफा हो रहा है. चीन में कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, सिर्फ बुधवार को ही चीन में 242 लोगों की मौत हुई है. चीन में कोरोना वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इंटरनेशनल हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी है.

चीन में कोरोना वायरस की चपेट में 45 हजार से ज्यादा लोग है. वुहान और हुबेई प्रांत कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित लोग है. कोरोना से सहमी दुनिया, भारत के CEA बोले- चीन को व्यापार में मात देने का मौकाबीते कुछ समय से कोरोना वायरस की वजह से चीन में अस्थिर माहौल हो गया है. वहीं भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन इसे एक मौके की तरह देखते हैं. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन का कहना है कि चीनी प्रांत में कोरोना वायरस का प्रकोप, भारत के लिए निर्यात बढ़ाने का बेहतर अवसर हो सकता है.सुब्रमण्यन ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘यह कहना बहुत कठिन है कि ट्रेड के लिहाज से भारत और चीन के रिश्‍तों पर क्‍या असर पड़ेगा. हालांकि, कोरोनो वायरस का प्रकोप भारत के लिए निर्यात-केन्द्रित मॉडल का अनुसरण करने का एक अच्छा अवसर देता है.

जापानी क्रूज में 2 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित मिले. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय जन-स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है. वहीं अब जापान के योकोहामा तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेज क्रूज में 2 भारतीय भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं. क्रूज पर 3711 लोग सवार हैं जिनमें 2666 गेस्ट और 1045 चालक दल के सदस्य हैं. इसमें 132 चालक दल के सदस्य और 6 यात्री भारतीय नागरिक हैं. भारत के क्रू मेंबर्स ने प्रधानमंत्री मोदी से खुद को बचाने की गुहार लगाई है.

एक साथ ये दो बड़े नेता करेंगे बिहार चुनाव का नेतृत्व!

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे के जरिए ध्रुवीकरण का खुला खेल खेला है. और अब बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी साथ में चुनाव लड़ रही है. अब बिहार में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि बिहार के बाबू नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी क्या एक ही नाव पर सवारी करेंगे?

दिल्ली के बाद साल के आखिर में बिहार विधानसभा चुनावबिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीजेपी लड़ेगी चुनाव मोदी-नीतीश पहली बार विधानसभा चुनाव में एक साथ हो सकते है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब बिहार में सियासी मुकाबला होना है. बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. यही वजह है कि दिल्ली के चुनाव नतीजों पर जिन लोगों की सबसे गहरी नज़र रही होगी, उनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम मुख्य रूप से शामिल है.

दिल्ली के सियासी दंगल में बीजेपी नेताओं ने हिंदुत्व और राष्ट्रवाद कार्ड के जरिए ध्रुवीकरण का खुला खेल खेला है. ऐसे में सवाल उठता है कि बिहार के सुशासन बाबू नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या एक ही नाव पर सवारी करेंगे या फिर अपनी-अपनी ढपली और अपना-अपना राग होगा? दिल्ली के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार लंबे अरसे के बाद पहली बार बिहार के बाहर बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरे थे. जेडीयू का बेशक दिल्ली के चुनाव में कोई खास दांव नहीं था, वो दो ही सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन जिस तरह से उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चुनावी जनसभाएं की हैं. ऐसे में दिल्ली के चुनाव के नतीजे बिहार की राजनीति पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से असर डाल सकते हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव दो दलों के बजाय दो गठबंधनों के बीच होने की संभावना है. एनडीए में बीजेपी के अलावा जेडीयू और एलजेपी हैं और दूसरी ओर महागठबंध में आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी और कुछ अन्य छोटी पार्टियां होंगी. इसके अलावा जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार इन दिनों बिहार में काफी सक्रिय हैं और सीएए के खिलाफ लगातार बड़ी-बड़ी जनसभाएं कर रहे हैं, ऐसे में वामपंथी दल भी मैदान में किस्मत अजमाने उतरेंगे.

बीजेपी नेता गोली मारो और विरोधियों की जीत पाकिस्तान की जीत होगी जैसी बातें चुनावी सभाओं में कही. बीजेपी का भले ही दिल्ली की सत्ता का 22 साल का वनवास न खत्म हुआ है लेकिन वो 3 सीटों से बढ़कर 8 पर पहुंच गई और अपने वोट फीसदी में भी 6 फीसदी की बढ़ोतरी की.

अली अनवर कहते हैं कि बिहार में बीजेपी ने पहले ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखा है. नीतीश कुमार अपने काम और सुशासन के नाम पर तीन चुनाव जीत चुके हैं और अब उनके पास कुछ नया बताने के लिए नहीं है. वहीं, मौजूदा समय में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पास उपलब्धि के तौर पर धारा 370, नागरिकता संशोधन कानून और राम मंदिर जैसे मुद्दे हैं. इसके सिवा कोई विकास के काम नहीं है. इसीलिए बीजेपी नेता बिहार विधानसभा चुनाव में इसी एजेंडे को लेकर मैदान में होंगे. वही, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन कहते हैं कि दिल्ली की तर्ज पर बिहार में भी सारे संशाधनों और प्रचार तंत्र के स्तर पर चुनाव लड़ा जाएगा लेकिन कन्टेंट अलग होगा. नीतीश कुमार के चेहरा होगा तो बीजेपी का संगठन होगा और नरेंद्र मोदी के कामों के बखान भी होंगे. जेडीयू बीजेपी के उग्र हिंदुत्व वाले बयान देने वाले नेताओं की वजह से असहज रहती थी, लेकिन अब ये नीतीश के लिए मायने नहीं रखता है.

उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव नीतीश कुमार के एजेंडे पर लड़ा जाएगा. पीएम मोदी भले ही हिंदुत्व की बात न करें, लेकिन उनके नेता जरूर करेंगे. 2015 के चुनाव में भी बीजेपी के कुछ नेताओं ने पाकिस्तान, गोहत्या और गाय की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाया था. ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस बार वो न करें.

भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा, ओवरब्रिज गिरने से कई लोग घायल

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां स्टेशन पर ओवरब्रिज से नीचे उतरने वाले रैंप का शेड गिर गया. हादसे में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद घायलो को हॉस्पिटल ले जाया गया. जब लोग उस ब्रिज से नीचे उतर रहे थे तो अचानक उसकी रैंप का एक शेड नीचे गिर गया. जिसमे कई लोग घायल हो गए.यहां स्टेशन पर ओवरब्रिज से नीचे उतरने वाले रैंप का शेड गिर गया. हादसे में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं और बचावकार्य चल रहा है. प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई इस घटना के बाद स्टेशन पर अचानक भगदड़ का माहौल बन गया था.