28 C
Mumbai
Friday, September 11, 2026
Home Blog Page 159

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रेप, मंगेतर के दोस्तों ने किया शर्मनाक काम

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक युवती का ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया तो महिला ने अपने मंगेतर को फोन करके घटना की जानकारी दी और मदद मांगी. जिसके बाद मदद करने आए 3 दोस्तों ने विवाद को सल्ब कर महिला को अपने साथ मोटरसाइकिल से चने को बोले. रास्ते में दोस्तों की नियत खराब हो गयी और उस महिला के साथ तीनो ने मिलकर रेप किया.पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बुलंदशहर जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार महिला जनपद के अरनिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है और फ‍िलहाल गाजियाबाद में रह रही है. मह‍िला बुधवार को ट्रेन से अरनिया से गाजियाबाद जा रही थी. रास्ते में ट्रेन में ही सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से महिला का विवाद हो गया तो उसने अपने मंगेतर को फोन करके घटना की जानकारी दी और मदद मांगी. इसके बाद मंगेतर ने अपने तीन साथियों को मदद के लिए बैर स्टेशन पर भेज दिया. पुलिस का दावा है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार स‍िंह घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं.

UP की कानून व्यवस्था पर बनी फिल्म  ‘लखनऊ जंक्शन’ का ट्रेलर लॉन्च,  24 अप्रैल होगी रिलीज़

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पिछले वर्ष एक फिल्म की निर्देशन शुरू किया जा रहा है. आपको बता दें कि इस फिम्ल को  लखनऊ जंक्शन के नाम से प्रचारित किया गया। बता दें कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ने फ़िल्म लखनऊ जंक्शन का शुभ-मुहूर्त किया था। बीते कल फ़िल्म लखनऊ जंक्शन का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया गया। यह कार्यक्रम SR ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में सम्पन्न हुआ।आपको बता दें कि फिल्म के पोस्टर और कार्यक्रम में भारी संख्या में दर्शकों ने हिस्सा लिया। चूंकि ये कार्यक्रम  एक इंस्टिट्यूट के कैंपस में आयोजित किया गया था इसलिए छात्रों की संख्या सबसे अधिक रही। कार्यक्रम के दौरान छात्रों का उत्साह भी देखने लायक था। वहीं इस फ़िल्म के निर्माण में पूर्व डीजीपी ओ पो सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओ पी सिंह के साथ-साथ  एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह की उपस्तिथि भी रही।

 

गौरतलब है कि फ़िल्म लखनऊ जंक्शन उत्तर प्रदेश की आपराधिक पृष्ठ भूमि पर बनी है जिसको एक खास अंदाज में बनाया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस फ़िल्म के निर्माण में  स्थानीय कलाकारों से लेकर फ़िल्म के निर्देशन में भी स्थानीय प्रतिभावों का बड़ा योगदान रहा। फ़िल्म के डिरेक्टर विजय पाल सिंह ने फ़िल्म के निर्माण को लेकर सभी से अपील की है कि वो फ़िल्म जरूर देखें।फ़िल्म लखनऊ जंक्शन आगामी 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होने जा रही है।फ़िल्म लखनऊ जंक्शन में प्रोडूसर रंजन सिंह डायरेक्टर विजय पाल सिंह, केशव अरोरा, सपना चौधरी, अमित बहल,राहुल रॉय, ज़ाकिर हुसैन,  अहसान खान, सुखदेव सिंह, कृति वर्मा, गीतांजलि मिश्रा, शशि वरदान और ताहिर खान  की अहम भूमिका रही।

जानिए, डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत दौरे पर आएंगे उनके ये करीबी !

वर्ल्ड डेस्क. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत के दो दिन के दौरे के लिए आ रहे है. 24 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद पहुँचेगे. उनके सुरक्षा के सारे इंतजाम हो गए है. अमेरिका की टॉप सुरक्षा एजेंसी खुद ट्रंप की सुरक्षा की जिम्मेदारी में लगा है. ट्रंप के साथ उनकी बेटी और दामाद भी भारत आएंगे. 25 फरवरी को ट्रंप अपने लोगो के साथ आगरा का ताजमहल देखने जाएंगे। पहली बार ट्रंप अपने पुरे परिवार के साथ भारत दौरे पर आ रहे है. ट्रंप के स्वागत में लगभग 1 करोड़ लोग शामिल होने का दवा किया जाता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा सोमवार से शुरू होने वाला है. नई दिल्ली से लेकर अहमदाबाद में उनके दौरे की तैयारियां हो रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी भारत आ रही हैं, इतना ही नहीं ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जेरेड भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति 24 और 25 फरवरी को भारत में रहेंगे. इवांका ट्रंप का ये दूसरा भारत दौरा होगा, इससे पहले हो एक ग्लोबल इवेंट में बतौर मुख्य अतिथि हैदराबाद आई थीं. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने थे और दोनों नेताओं ने एक रोबोट के साथ बातचीत की थी.

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन होगा शामिल?

– डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति

– मेलानिया ट्रंप, अमेरिका की फर्स्ट लेडी

– इवांका ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी और सलाहकार

– जेरेड कुशनर, अमेरिकी राष्ट्रपति के दामाद और सलाहकार

– रॉबर्ट लाइथीज़र, ट्रेड रिप्रेंजेटिव

– रॉबर्ट ओब्रायन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

– स्टीव म्नूचिन, ट्रेज़र सेक्रेटरी

– विल्बर रॉस, कॉमर्स सेक्रेटरी

– मिक म्युलेनेवी, बजट-मैनेजेमेंट सेक्रेटरी

मानसिक रोगी बन बैठा MBBS डॉक्टर, दर्जन से ज्यादा लोगों का किया ‘इलाज’

हेल्थ डेस्क. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक मानसिक रूप से बीमार शख्स डॉक्टर की कुर्सी पर जाकर बैठ गया. इतना ही नहीं उसने कई रोगियों को दवाई भी लिख दी. इस मामले का दिलचस्प खुलासा हुआ. घटना छतरपुर के जिला अस्पताल की है, जहां एक मानसिक रोगी ने डॉक्टर के चैंबर में बैठकर कई लोगों का इलाज कर दिया. लोग आ रहे थे और वह चेक करके दवाइयां लिख रहा था. उसने एक दर्जन से ज्यादा लोगों के टेस्ट करके परचे पर दवा लिख दी.यह वाकया उस वक्त का है जब अस्पताल में ओपीडी के समय भीड़ लगी हुई थी और सारे डॉक्टर मरीजों को देखने में व्यस्त थे तभी चैंबर नंबर 20 में मरीजों की लाइन लग गई, जबकि इसमें बैठने वाले डॉक्टर हिमांशु बाथम सीट पर नहीं थे. इतने में लोगों ने देखा कि अंदर कोई शख्स बैठा मरीज देख रहा है, दवाइयां लिख रहा है.

दवा लेने जब लोग दवा स्टोर पर पहुंचे तो मेडिकल स्टोर पर बैठे शख्स को दवा की लिखावट समझ नहीं आई तब उन्होंने दवाइयां लिखने वाले डॉक्टर का चैंबर नंबर पूछा. वहां वे पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ. वहां बैठा एक मानसिक रोगी ही मरीजों की जांच कर रहा था. अस्पताल प्रबंधन को इस बारे में पता लगा तो हड़कंप मच गया.

भीम आर्मी के चीफ का बड़ा एलान, कहा RSS मुख्यालय के बाहर फहराउंगा तिरंगा

नई दिल्ली. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि फर्जी राष्ट्रवादियों का संगठन आरएसएस जिसने आज तक तिरंगे को सम्मान नहीं दिया. कल हम उनके हेडक्वार्टर के सामने तिरंगा फहराएंगे. भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद कल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दफ्तर के बाहर तिहंरा फहराएंगे. ट्विटर पर ऐलान करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि मैं कल नागपुर आ रहा हूं. हम आरएसएस के हेडक्वार्टर के सामने तिरंगा फहराएंगे. मैं चाहूंगा कि कल सभी साथी रेशमबाग तिरंगा लेकर पहुंचे और बता दें कि इनके भगवे पर हमारा तिरंगा भारी है.चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीटर पर लिखा, ‘मैं कल 2 बजे रेशमबाग नागपुर आ रहा हूं. फर्जी राष्ट्रवादियों का संगठन आरएसएस जिसने आज तक तिरंगे को सम्मान नहीं दिया. कल हम उनके हेडक्वार्टर के सामने तिरंगा फहराएंगे. मैं चाहूंगा कि कल सभी साथी रेशमबाग तिरंगा लेकर पहुंचे और बता दें कि इनके भगवे पर हमारा तिरंगा भारी है.’मैं कल 2 बजे रेशमबाग नागपुर आ रहा हूँ। फर्जी राष्ट्रवादियों का संगठन आरएसएस जिसने आज तक तिरंगे को सम्मान नही दिया कल हम उनके हेडक्वार्टर के सामने तिरंगा फहराएंगे। मैं चाहूंगा कि कल सभी साथी रेशमबाग तिरंगा लेकर पहुंचे और बता दें कि इनके भगवे पर हमारा तिरंगा भारी है।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार आरक्षण छीनने की कोशिश कर रही है. अब ‘आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ, सीएए, एनआरसी, एनपीआर हटाओ, संविधान बचाओ’ नाम से आंदोलन शुरू किया जाएगा. अगर केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण पर दिए फैसले को नहीं पलटा तो 23 फरवरी को भारत बंद होगा. यह उसी तरह का प्रदर्शन होगा जैसे एससी-एसटी एक्ट को लेकर पूर्व में आए फैसले के खिलाफ इससे पहले हो चुका है.

MP राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का ऐसा फरमान, स्वास्थ्यकर्मियों की नौकरी संकट में

हेल्थ डेस्क. एमपी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए एक आदेश जारी किया है जिसमें नसबंदी का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई गई है और कम से कम एक नसबंदी करवाने की हिदायत दी गई है. एक आदेशनसबंदी की असंतोषजनक प्रगति को लेकर जारी किया गया है यह आदेश मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक आदेश से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की नींद उड़ी हुई है. यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने नसबंदी को लेकर एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया है. सरकारी आदेश से स्वास्थ्यकर्मियों के अंदर एक डर समा गया है. एनएचएम ने एमपी के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि कम से कम एक सदस्य की नसबंदी कराओ वरना उनको VRS दे दिया जाएगा.

साल 2019-20 में पुरुष नसबंदी में आई कमी को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश की मिशन संचालक छवि भारद्वाज द्वारा जारी यह आदेश राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, जिला अधिकारियों, सीएमओ और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजा गया है. आदेश में पुरुष नसबंदी की गंभीरता से समीक्षा करने की अपील भी की गई है.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि 20 फरवरी 2020 तक अपने काम में सुधार न कर पाने वाले एमपीडब्ल्यू के वीआरएस की लिस्ट जिला कलेक्टर के जरिए एनएचएम के मिशन संचालक के पास प्रेषित कि जाये. उसके बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही करने का आदेश दिया जा सकता है.

 

महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड के ये सॉन्ग्स, हर साल मचाते है धूम

मनोरंजन डेस्क. आज शिवरात्रि को लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है. भगवान शिव और महाशिवरात्रि को लेकर कई गाने भी लिखे गए हैं जिन्हें हर साल महाशिवरात्रि के त्योहार पर सुना जाता है. महाशिवरात्रि हिन्‍दू धर्म के प्रमुख त्‍योहरों में से एक है. इस दिन शिवालयों में शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाकर भक्‍त शिव शंकर को खुश करने की कोशिश करते हैं. इसके अलावा बॉलीवुड में भी इस त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है. यही कारण है कि भगवान शिव और महाशिवरात्रि को लेकर कई गाने भी लिखे गए हैं जिन्हें हर साल महाशिवरात्रि के त्योहार पर भक्तों द्वारा सुना जाता है.1. बम लहरी- कैलाश खेर ने शंकर भगवान को समर्पित इस गाने को गाया है. उत्तर भारत के कांवड़ियों के बीच भी ये सॉन्ग काफी लोकप्रिय है. ये गाना फिल्म शोर इन दि सिटी का है. इस गाने को महाशिवरात्रि के दिन भी खूब बजाया जाता है.

2. बोलो हर हर हर- अजय देवगन की फिल्म शिवाए भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन ना कर पाई हो लेकिन भगवान शिव पर आधारित ये सॉन्ग काफी लोकप्रिय है. इसे मोहित चौहान,सुखविंदर सिंह, बादशाह, मेघा और अनुग्रह ने मिलकर गाया है.

3. नमो नमो – सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर फिल्म केदारनाथ ना केवल सुपरहिट साबित हुई थी बल्कि इस फिल्म के म्यूजिक की भी काफी तारीफ हुई थी. फैंस के बीच ‘नमो नमो’ सॉन्ग ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी. इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है. वहीं, गाने को आवाज़ अमित त्रिवेदी ने दी है. इस सॉन्ग को भी महाशिवरात्रि के दिन सुना जा सकता है.

4. जय जय शिव शंकर- राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माए गए इस गाने को आज भी क्लासिक सॉन्ग्स में शुमार किया जाता है. भगवान शिव से जुड़े किसी भी त्योहार पर इस सॉन्ग को जरुर बजाया जाता है.
.

5. जय जय शिवशंकर- साल 2019 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर में भी भगवान शिव को एक गाना डेडिकेट किया गया है. गाने के बोल हैं ‘जय जय शिवशंकर, मूड है भयंकर’. इस गाने को विशाल और शेखर ने कम्पोज किया है. ये सॉन्ग शिवभक्तों के बीच तो पॉपुलर है ही वहीं इस सॉन्ग में ऋतिक और टाइगर श्रॉफ ने शानदार डांस भी किया है.

फिल्म एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा चोरीछुपे किया ये काम, तश्वीरें हुई वायरल

नई दिल्ली. फिल्म एक्टर और पूर्व लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी में शरीक हुए और इसी समारोह के दौरान उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं. पाकिस्तान के परवेज मुगल नाम के फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आ रहे हैं. परवेज ने एक दिन पहले फोटो शेयर करते हुए लिखा, हना और अहमद की कव्वाली नाइट पर रीमा और शत्रु जी.इसी शादी में पाकिस्तानी स्टार रीमा भी मौजूद थीं. भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों की वजह से कुछ लोग शत्रुघ्न सिन्हा के पाकिस्तानी शादी में शरीक होने को लेकर नाराजगी जता रहे हैं. वीडियो में शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी स्टार रीमा व अन्य मेहमानों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं. शत्रुघ्न ने ब्लैक सूट पहना हुआ था और उस पर एक मफलर भी डाला हुआ था. लेकिन इस पर अभी तक शत्रुघ्न सिन्हा ने कोई बयान नहीं दिया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों ने दी दस्तक, लिटिल एंजेल का हुआ जन्म

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. वो एक फिर मां बन गई हैं. उनके घर बेटी ने जन्म लिया है. सोशल मीडिया पर शिल्पा ने इसकी जानकारी दी. बता दें कि बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ. शिल्पा शेट्टी ने 44 साल की उम्र में इस नन्ही सी परी ने कदम रखा है. जिसके बाद शिल्पा शेट्टी बहुत खुश है. उन्होंने कहा की हमारी ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब हमे दे दिया है. इस एंजेल का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा है. समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया. घर में जूनियर SSK आ गई हैं. जिसके बाद परिवार में काफी ख़ुशी है.

शिल्पा पहले से एक बेटे की मां हैं. उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है. जिसका जन्म 2012 में हुआ था. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नंवबर 2009 को शादी के बंधन में हैं. शादी के 11 साल बाद शिल्पा एक बार फिर मां बन गई हैं. इन दिनों शिप्ला पति राज कुंद्रा और बेटे वियान संग अपनी लाइफ खुशी से एन्जॉय कर रही हैं. अब बेटी के आ जाने से वो और भी एक्साइटेड हैं. अपनी बेटी की तश्वीर सोशल मिडिया पर पोस्ट कर के जानकारी दी.

हिंदुस्तान में ओवैसी ने मंच से लगे, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

क्राइम डेस्क. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की एक सभा से फिर देश द्रोह के का मामला सामने आया है. एक सभा के दौरान ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए गए. उनकी सभा के बीच एक एक लड़की ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगी. उसको इस काम के लिए वहा पर उपस्थित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. इस लड़की का नाम अमूल्या लियोना है.अमूल्या लियोना के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज हो चुका है. कोर्ट ने अमूल्या लियोना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस बीच बीजेपी मीडिया सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने आरोपी लड़की अमूल्या लियोना का एक वीडियो ट्वीट किया और आशंका जाहिर की है कि जो दिख रहा है उसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं. अमूल्या का ये वीडियो 21 जनवरी का है, जिसमें उसने एक यू ट्यूब चैनल को इंटरव्यू में ये सारी बातें कहीं हैं, जिसे अमित मालवीय ने जारी किया है.

अमूल्या लियोना के विवादित नारों को सुनकर ना सिर्फ राजनीति सुलग रही है, बल्कि खुद उसके पिता ने बेटी के बयानों से पल्ला झाड़ लिया है. चिक्कमंगलुरु में पिता जेडीएस के नेता हैं लेकिन कहते हैं कि बेटी के बयान से लेना देना नहीं. उन्होंने कहा कि मैंने कई बार उनसे कहा कि वे मुसलमानों से न जुड़ें. उसने नहीं सुना. मैंने उसे कई बार भड़काऊ बयान नहीं देने के लिए कहा है लेकिन उसने नहीं सुना.

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में गुरुवार को एंटी सीएए रैली का आयोजन किया गया था. इस रैली को असदुद्दीन ओवैसी संबोधित करने वाले थे, तभी मंच पर एक लड़की आई और वह पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने लगी. मंच पर लोग भौचक्के हो गए. सबसे पहले ओवैसी ने लड़की को रोकने की कोशिश की, फिर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड़की से माइक छीन लिया.