30 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 1277

भारत सहिष्णु और ख़ास देश -कटरीना कैफ

Bureau@Navpravah.com

असहिष्णुता पर बयानबाज़ी थमती नज़र नहीं आ रही है. ज़रा सा मामला शांत होता है, तब तक कोई और फ़िल्मी हस्ती कुछ न कुछ बोल ही देती है. इस बार अभिनेत्री कटरीना कैफ ने असहिष्णुता मामले पर अपनी राय रखकर सबको चौंका दिया है. कटरीना ने आमिर और शाहरुख़ खान से अलग बयान दे डाला. अभिनेत्री ने कहा कि भारत सहिष्णु और ख़ास देश है.

असहिष्णुता मामले पर इस बार कटरीना कैफ ने अपनी राय रखी है. कटरीना ने कहा कि उन्हें भारत से बेहद लगाव है और वे पूरी ज़िंदगी इसी देश में गुज़ारना चाहती हैं. गौरतलब है कि आमिर खान और शाहरुख खान जैसे कई बॉलीवुड कलाकार देश में असहिष्‍णुता की बढ़ती घटनाओं को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके है. इन कलाकारों को असष्णिुता पर दिए अपने बयानों की वजह से काफी विरोध भी झेलना पड़ा है.

कटरीना और आदित्य रॉय कपूर अपनी आगामी फिल्म फितूर के प्रचार के लिए दिल्ली में हैं. इसी दौरान असहिष्णुता से जुड़े सवालों के जवाब में कटरीना ने कहा कि वे कतई नहीं मानती कि भारत में असहिष्णुता है. उन्होंने कहा कि यह देश बेहद असहिष्णु, सहनशील और मेरे लिए महत्वपूर्ण है और मैं ताउम्र यहीं रहना चाहती हूँ.

कटरीना ने कहा कि भारत जैसा देश और कोई नहीं. इतनी गर्मजोशी का अनुभव आजतक कभी नहीं किया. यहां पर लोग आपको जितना प्यार करते हैं, उतना आप कहीं और सोच भी नहीं सकते. जब मैं इंडिया आई थी, तो मुझे लगा जैसे मैं अपने घर वापस आ गई हूँ.

तम्बाकूयुक्त उत्पादों का प्रचार न करें -दिल्ली सरकार

Bureau@Navpravah.com
केजरीवाल सरकार ने फिल्म सितारों से अपील किया है कि वे ऐसे उत्पादों का प्रचार-प्रसार न करें, जिनसे कैंसर होने का खतरा होता है. सरकार ने कुछ प्रमुख फ़िल्मी हस्तियों को चिट्ठी लिखकर तम्बाकू निषेध अभियान में सहयोग करने की बात कही है.

दिल्ली सरकार ने चिट्ठी लिखकर उन सभी फ़िल्मी हस्तियों को ‘तम्बाकू निषेध अभियान; में सहयोग करने की अपील की है जो पान मसाला जैसे उत्पादों के ब्रांड एम्बेसडर हैं. पत्र में सुपारी से भी कैंसर होने के वैज्ञानिक कारणों का हवाला देते हुए लिखा गया है कि सितारों की छवि का समाज पर बुरा असर पड़ रहा है, इसलिए समाज हित में वे इन उत्पादों के प्रचार न करें. दिल्ली सरकार ने अजय देवगन, शाहरुख खान, सैफ अली खान, गोविंदा, अरबाज़ खनौर सनी लियोनी जैसे अन्य फ़िल्मी सितारों को चिट्ठी लिखकर सहयोग करने का निवेदन किया है.

दिल्ली सरकार ने एक आकड़ा पेश करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष लाखों लोग मुँह के कैंसर से जान गंवाते है, इसके बावजूद भी तम्बाकू सेवन करने वालो की संख्या में कमी नहीं हो रही. ऐसे में यदि फ़िल्मी सितारे इन उत्पादों का प्रचार करते हैं तो आम जनमानस में इसके प्रति और भी जुड़ाव देखा जाता है.

सितारों को लिखी गई चिट्ठी में दिल्ली सरकार में स्वास्थय विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर एस. के. अरोड़ा ने लिखा है कि आप पान मसाला जैसे उत्पादों का प्रचार करते अक्सर दीखते हैं, जिससे आपके चाहने वाले उससे प्रभावित होकर उसके सेवन को लेकर आकर्षित होते हैं. तम्बाकू व निकोटिन के अलावा सुपारी से भी कैंसर होने के वैज्ञानिक साक्ष्य सामने आए हैं. इसलिए आपसे निवेदन है कि इसका प्रचार न करें और समाज का सहयोग करें.

चिट्ठी में इस बात का भी ज़िक्र किया गया है कि किस जतरह से महिलाओं में भी तम्बाकू से बनी चीज़ों के प्रति उत्सुकता बढ़ रही है. और फिलहाल जो आंकड़े प्राप्त हुए हैं वे चिंताजनक हैं. आंकड़े के मुताबिक़ विश्वभर में भारतीय महिलाओं में तम्बाकू प्रयोग के औसत में तेज़ी से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, जो समाज के लिए चिंतनीय है.

मुश्किल में नवाज़, महिला ने दर्ज़ कराया केस

Bureau@Navpravah.com

फिल्म अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी एक महिला से बदसलूकी करने के मामले में फंस गए हैं. वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक महिला ने अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज़ कराया है. महिला ने पुलिस को बताया कि नवाज़ुद्दीन ने पार्किंग की जगह को लेकर विवाद किया और उसके साथ बदसलूकी की.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ नवाज़ जिस सोसाइटी में रहते हैं, उसी सोसाइटी में महिला भी रहती है. महिला ने शिकायत की है कि पार्किंग स्पेस को लेकर हुए विवाद में नवाज़ ने उन्‍हें धक्‍का दिया और गलत बर्ताव किया. एक्‍टर के लिखाफ महिला से मारपीट के मामले में धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है.

यारी रोड स्‍थ‍ित सोसाइटी में रहने वाली सोना ढांढेकर के मुताबिक़ उनकी 24 साल की बेटी के साथ अभिनेता सहित उनके भाई और सहयोगियों ने दुर्व्‍यवहार किया. ढांढेकर ने बताया कि एक साल पहले से हमारी सोसाइटी में रह रहे नवाजुद्दीन का सोसाइटी वालों से विवाद है. उन्‍होंने बिल्‍डिंग के पार्किंग स्‍पेस पर कब्‍जा कर लिया है.

महिला के मुताबिक़ आज जब उनकी लड़की ने ज़बरदस्ती हथियाए गए पार्किंग स्पेस की फोटो खीचने की कोशिश की तो नवाज़ व उनके सहयोगियों ने उनकी लड़की के साथ गलत बर्ताव किया. हालाँकि इस सम्बन्ध में नवाज़ से बात नहीं हो सकी है.

महिला ने केजरीवाल पर फेंकी स्याही

Bureau@Navpravah.com
odd-even की सफलता के बधाई समारोह में भाषण दे रहे अरविन्द केजरीवाल पर स्याही फेक कर एक लड़की ने हंगामा मचा दिया. हालाँकि समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने लड़की को हिरासत में ले लिया लेकिन जानकारी के मुताबिक़ कुछ छ्हीटेें केजरीवाल पर भी पडी हैं.

केजरीवाल आज दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में odd-even फॉर्मूले को मिले अच्छे प्रतिसाद पर एक बधाई समारोह में भाषण दे रहे थे. तभी अचानक एक महिला ने चिल्लाते हुए स्याही भेजने की कोशिश की. हालाँकि वहाँ उपस्थित प्रशासन ने तुरंत उस लड़की को हिरासत में ले लिया.

odd-even फॉर्मूले को लेकर केजरीवाल सरकार को काफी अच्छा सपोर्ट मिला, जिसके चलते सरकार ने आज एक बधाई समारोह का आयोजन किया था. कार्यक्रम के दौरान ही इस गतिविधि के चलते माहौल पूरी तरह से बदल गया.
हिरासत में लिए जाने के बाद महिला ने पुलिस को सीएनजी फ़िटनेस की समस्याओं की भी बात बताई. भावना ने कहा कि उसके पास सीएनजी फिटनेस स्कैम में गड़बड़ी के कुछ कागजात हैं. उनसे स्याही फेंकने के साथ-साथ सीडी और कुछ कागजात भी फेकें.

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ यह महिला आम आदमी सेना की पंजाब इकाई की है.

सीमा पर होगी ‘लेज़र सुरक्षा’

Bureau@Navpravah.com
सीमा सुरक्षा को मज़बूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है. गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक़ भारत-पाक सीमा पर 40 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर लेज़र दीवारें बनाई जाएँगी. जिससे आतंकवादियों के घुसपैठ को रोका जा सके.

गृह मंत्रालय लेज़र दीवारों के निर्माण को तरजीह दे रहा है. पठानकोट हमले के बाद केंद्र सुरक्षा को लेकर कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहता, जिसकी वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

लेजर वॉल एक ऐसा तंत्र है, जो लेजर स्रोत और डिटेक्टर के बीच ‘लाइन ऑफ साइट’ से गुजरती चीजों का पता लगा सकता है. नदी पर लगाई जाने वाली लेजर बीम उल्लंघन की स्थिति में एक जोरदार साइरन बजाती है.

भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अभी कुल संवेदनशील इलाकों में से मात्र 6 पर ही लेज़र सुरक्षा मौजूद है, जिसकी वजह से आतंकी उन इलाकों से घुसने की फिराक में रहते हैं, जहां लेज़र सुरक्षा घेरा नहीं है. बामियाल में उज नदी का संदिग्ध घुसपैठ इलाका लेजर वॉल से लैस नहीं था, इसी इलाके से जैश ए मोहम्मद ने 6 आतंकवादियों को भेजा था और फिर पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हमला किया था.

 

स्टार्ट अप और मेक इन इंडिया पर भड़के राहुल

Bureau@Navpravah.com

‘स्टार्टअप इंडिया’ कैंपेन की शुरुआत होते ही मुंबई के दौरे पर गए कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर सवाल उठा दिए. राहुल गांधी ने स्टार्टअप को असहनशीलता से जोड़ दिया. राहुल ने आरएसएस की सोच का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा माहौल में स्टार्टअप कैसे.

मुंबई के एक मैनेजमेंट कॉलेज में छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि स्टार्टअप के लिए बुनियादी ढांचे की जरूरत है और लालफीताशाही इसमें बड़ी समस्या है. जीएसटी पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि जीएसटी बिल कांग्रेस ही लेकर आई थी और भाजपा 7 सालों तक उसमें टांग अड़ाती रही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘कर’ पर कोई सीमा नहीं चाहती बल्कि विवादों के निष्पक्ष एवं उचित समाधान की व्यवस्था चाहती है.

छात्रों से बात करने के बाद राहुल ने बांद्रा से धारावी तक पदयात्रा की. स्टार्ट अप के बाद राहुल गांधी ने ‘मेक इन इंडिया’ पर भी निशाना साधा. एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी तक पदयात्रा कर के पहुंचे राहुल ने कहा, ‘मेक इन इंडिया’ की असली ताकत बड़े उद्योगपतियों से ज्यादा धारावी जैसे जगह पर रहने वाले छोटे कारोबियों में है. राहुल द्वारा धारावी में इस वक़्त यह बयान देने का कारण मोदी के अगले महीने के मुंबई दौरे को बताया जा रहा है.

गौरतलब है कि पीएम मोदी अगले महीने 13 फरवरी को 200 बड़ी कंपनियों के अध्यक्षों की मौजूदगी में मेक इन इंडिया वीक का उद्घाटन करने धारावी से सटे बीकेसी ग्राउंड में शिरकत करेंगे. उसी जगह राहुल के भाषण पर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट के छात्रों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही है. कई छात्रों का कहना है कि राहुल के भाषण में कुछ ज़्यादा ही राजनीती थी. उनका कहना था कि राहुल को राजनीति पर अपना दृष्टिकोण और खुलकर सामने रखना चाहिए था.

छात्रों के अनुसार राहुल को सिर्फ और सिर्फ राजनीती की बजाय हमारे विज़न के बारे में भी पूछना चाहिए था व थोड़े अराजनीतिक मुद्दों पर भी बात करनी चाहिए थी. भारतीय राजनेताओं को ‘जैसे को तैसा ‘वाली भावना छोड़ देनी चाहिए. सरकार व विपक्ष दोनों को मिलकर काम करना चाहिए.

थर्ड क्लास आदमी है संजय -रणधीर

संजय कपूर और करिश्मा कपूर के डाइवोर्स मामले में संजय के करिश्मा पर लगाए गए तमाम आरोपों के बाद
इस पूरे मामले पर करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने चुप्पी तोड़ी है. अपनी बेटी का पक्ष लेते हुए रणधीर कपूर ने  एक लीडिंग डेली से बात करते हुए कहा कि हमारे बारे में सब जानते हैं. हम कपूर हैं और हम दूसरों के पैसों पर जीने वाले नहीं हैं. हमें भगवान ने सिर्फ पैसे ही नहीं हुनर भी दिया है जिसकी बदौलत पूरी जिंदगी हम आराम से गुजार सकते हैं.

रणधीर ने कहा कि मैं करिश्मा के संजय से शादी करने के फैसले के खिलाफ था. संजय थर्ड क्लास आदमी है. वह हमेशा से अय्याश था. उसने कभी भी अपनी पत्नी का ध्यान नहीं रखा. उसके दूसरी औरतों से संबंध थे. पूरी दिल्ली उसकी सच्चाई जानती है. मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहना चाहूंगा.’

दूसरी ओर संजय कपूर का कहना है कि उनके बीमार पिता से उनके बच्चे समायरा और कियान को नहीं मिलने दिया और 6 महीने पहले उनका निधन हो गया.

गौरतलब है कि करिश्मा कपूर और संजय दोनों आपसी सहमित से तलाक लेने वाले थे, लेकिन नवंबर 2015 में अचानक करिश्मा कपूर ने तलाक की अपील से अपनी मंजूरी वापस ले ली.  करिश्मा का कहना था कि तलाक की अर्जी देते समय जो फाइनेंनशियल कमिटमेंट उनके पति संजय कपूर और उनके बीच हुए थे, संजय उन्हें पूरा करने में असफल रहे हैं. अब संजय कपूर ने फिर फॅमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर करिश्मा पर ये बड़े आरोप लगाए हैं.

करिश्मा ने सिर्फ पैसों के लिए शादी की -संजय

Bureau@Navpravah.com

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और बिजनेसमैन संजय कपूर के तलाक के मामले ने एक नया मोड़ लिया है. बांद्रा फैमिली कोर्ट में दायर एक याचिका के मुताबिक़ करिश्मा ने संजय कपूर से सिर्फ पैसों के लिए शादी रचाई और उन्हें उनके परिवार से दूर कर दिया. इसके अलावा भी उस याचिका में कई सनसनीखेज़ इलज़ाम लगाए गए हैं.

अंग्रेजी अख़बार मुंबई मिरर की एक खबर के मुताबिक, इस याचिका में संजय कपूर ने दावा किया है कि करिश्मा ने अभिषेक बच्चन से ब्रेकअप के बाद उनसे शादी रचाई. साथ ही यह भी कहा है कि करिश्मा कपूर एक कुशल पत्नी, बहू और मां की जिम्मेदारी निभाने में असफल रही हैं. करिश्मा बच्चों के नाम का इस्तेमाल करके उनसे ज्यादा पैसे ऐंठना चाहती हैं.

संजय ने कहा है कि करिश्मा ने उनके बीमार पिता से उनके बच्चे समायरा और कियान को नहीं मिलने दिया और बच्चों से मिलने की आखिरी ख़्वाहिश लिए 6 महीने पहले उनके पिता चल बसे.

हालांकि करिश्मा और संजय कपूर, दोनों आपसी सहमित से तलाक लेने वाले थे लेकिन नवंबर 2015 में अचानक करिश्मा कपूर ने तलाक की अपील से अपनी सहमति वापस ले ली. करिश्मा का कहना था कि तलाक की अर्जी देते समय जो फाइनेंनशियल कमिटमेंट उनके पति संजय कपूर और उनके बीच हुए थे, संजय उन्हें पूरा करने में असफल रहे हैं.

इसके बाद फिर से संजय कपूर ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की. यहां संजय ने दावा किया कि करिश्मा तलाक की शर्तों को पूरा नहीं कर रही हैं. अब संजय कपूर ने फिर से करिश्मा पर ये बड़े आरोप लगाए हैं,लेकिन करिश्मा के वकील ने इन आरोपों को गलत बताया हाउ और कहा है कि संजय मनगढ़ंत कहानियाँ बना रहे हैं.

गौरतलब है कि करिश्मा और संजय की शादी 2003 में हुई थी. इनके 2 बच्चे हैं,समायरा और कयान जो अब करिश्मा के साथ रहते हैं.

मेरा भी हुआ है शारीरिक शोषण- कंगना रनौत

AmitDwivedi@Navpravah.com

बॉलीवुड में अपनी ख़ास जगह बनाने के लिए किस हद तक परेशानी झेलनी पड़ती है, यह अभिनेत्री कंगना रनौत के खुलासे से पता लगाया जा सकता है. कंगना ने अपने शारीरिक शोषण की बात कह कर सबको चौंका दिया. साथ यह भी स्पष्ट कर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में फ्री में कोई लांच नहीं होता.

क्वीन और तनु वेड्स मनु जैसी बेहतरीन फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने संघर्ष के दिनों की बात कह कर सबको चौंका दिया. एक कार्यक्रम में पहुंची कंगना ने कहा कि जिन दिनों वे फिल्मों के लिए संघर्ष कर रही थी, उस समय उनका मेंटर ही उनका शारीरिक शोषण करता था.

कंगना ने कहा कि ‘उस समय ऐसा महसूस होता था कि मैं बुरी तरह से फंस चुकी हूँ क्योंकि जिस व्यक्ति को मैं अपना मेंटर मानती थी, वही मेरा शोषण करता था. हालाँकि उस व्यक्ति का नाम कंगना ने नहीं लिया.

कंगना ने संघर्ष की दास्ताँ याद करते हुए बताया कि वह इंसान मुझपर दबाव डालता था और जब मैं विरोध करती थी तो मुझे मारता भी था. उस समय तो ऐसा लगाने लगा था जैसे दुनिया ऐसी ही है. और मैं बहुत परेशान हो गई थी. कंगना ने आगे कहा कि एक बार तो विरोध करते समय उस व्यक्ति ने मुझे इतना पीटा कि मेरे सिर से खून निकलने लगा, गुस्से में मैंने भी अपने सैंडिल से उसके सिर पर मारा. और बचाव करते हुआ बहार निकली और पास के ही पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज़ कराया.

कंगना ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां आपकी कोई मदद नहीं करता, बस लोग मौके की फ़िराक में रहते हैं और जैसे ही मिलता है वो फायदा उठा लेते हैं.

‘निल बटे सन्नाटा’ की रीमेक में इलैयाराजा का संगीत 

Bureau@Navpravah.com

​कलर येल्लो प्रोडक्शंस और जार पिक्चर्स के बैनर तले ​अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित ​​​फिल्म निलबटे सन्नाटा’​ की कई ​अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में तारीफ़ की जा रही है. दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष को भी यह फिल्म काफी पसंद आई और खासकर स्वरा का अभिनय. तमिल में बनाने वाली इस फिल्म में अभिनेता धनुष ने संगीतकार इलैयाराजा को साइन किया है.

​फिल्म निलबटे सन्नाटा फिलहाल रिलीज़ नहीं हुई है. लेकिन चीन में पिछले साल सिल्क रोड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ​को ​सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार ​मिल चुका है. धनुष के मुताबिक़, फिल्म में संगीत की अहम भूमिका होती है, इसलिए वे चाहते हैं कि इसका संगीत उत्कृष्ट हो. इस वजह से उन्होंने यह ज़िम्मा इलैयाराजा को ही सौंपा.

​धनुष ने बताया कि जब मैंने अपने मेंटर ​इलैयराजा के सामने यह भावना प्रकट की कि वे इस खास फिल्म को अपना संगीत दे, तो उन्होंने कांसेप्ट को सुना. कांसेप्ट उन्हें काफी पसंद आया उसके बाद उन्होंने स्वीकृति दे दी.

​अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित फिल्म ​निलबटे सन्नाटा में स्वरा भास्कर, रत्ना पाठक तथा पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में नजर आयेंगे.