32 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 1275

कोर्ट की शरण में उमर, याचिका में सुरक्षा की मांग की

Bureau@navpravah.com

दिल्ली हाईकोर्ट में आज उमर खालिद के वकील सरेंडर करने के लिए अर्ज़ी देंगे. हालाँकि सरेंडर सम्बन्धी याचिका कल ही दायर की गई थी लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ याचिकआ में उमर ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.

इस मामले को शुरू से ट्रैक कर रहे जानकार कहते हैं कि उमर खालिद की अर्ज़ी से से यह साफ़ पता चलता है कि वह पूरी योजना के साथ लापता हुआ था. विवाद होने के बाद कैम्पस आना और कैम्पस में ही सरेंडर करने की बात पर अड़ना, कई चीज़ें दर्शाती हैं कि सबकुछ योजना के अनुरूप करवाया गया.

उमर खालिद ने अपनी याचिका में स्पष्ट लिखा है कि उसे दिल्ली पुलिस से सुरक्षा चाहिए क्योंकि वो नहीं चाहता कि जो कन्हैया के साथ हुआ था, वही उसके साथ भी हो.

गौरतलब है कि उमर खालिद और उसके अन्य साथियों के कैम्पस में उपस्थित होने की ख़बर के बाद से ही दिल्ली पुलिस कैम्पस के बाहर खड़ी है. जेएनयू प्रशासन ने पुलिस को कैम्पस में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी है. इस सम्बन्ध में कमिश्नर बस्सी ने स्पष्ट कियाहै कि यदि छात्र खुद को बेक़सूर मानते हैं तो वे उसका प्रमाण दें.

संसद का बजट सत्र आज से शुरू

ShikhaPandey@navpravah.com

संसद का बजट सत्र आज से शुरु हो रहा है. सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने सोमवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई .इस बैठक का उद्देश्य था कि विपक्ष किसी भी मुद्दे में अड़ंगा न लगाए और संसद को सुचारू रूप से चलने दे मगर जेएनयू और रोहित वेमुला मामले में विपक्ष के तेवर पहले ही से गर्म हैं.

आज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संयुक्त रुप से संबोधित करेंगे. बजट सत्र का पहला चरण 23 फरवरी से 16 मार्च तक और दूसरा चरण 25 अप्रैल से 13 मई तक चलेगा. बजट सत्र के काफी हंगामेदार रहने की उम्मीद है जिसमें जेएनयू विवाद, दलित शोधार्थी रोहित वेमुला की आत्महत्या, पठानकोट आतंकी हमला जैसे मुद्दों पर विपक्ष, सरकार को घेरने का प्रयास कर सकता है.

25 फरवरी को रेल मंत्री सुरेश प्रभु अपना दूसरा रेल बजट पेश करेंगे. 26 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली आर्थिक सर्वे और 29 फरवरी को आम बजट पेश करेंगे.

संसद में कई अहम बिल फंसे हुए है जिनमें, जीएसटी बिल, व्हिसल ब्लोअर्स प्रोटेक्शन बिल (संशोधित) और इंडस्ट्रीज (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) संशोधन बिल मुख्य हैं. इसके अलावा कंज्यूमर प्रोटेक्शन बिल, इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, बेनामी ट्रांजैक्शंस (संशोधित) बिल, लैंड एक्विजिशन बिल और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (संशोधित) बिल जैसे अहम बिल संसद में अटके हुए हैं.

लगातार विपक्ष से हो रहे दबाव के चलते सरकार ने कहा है कि वह जेएनयू, जाट आरक्षण और रोहित वेमुला समेत अहम मुद्दों पर बहस को तैयार है.

आरक्षण पर फिर बोले भागवत

Bureau@navpravah.com

आरक्षण को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक बड़ा बयान दिया है. पीटीआई के मुताबिक़ संघ प्रमुख ने कहा कि आरक्षण के सही निर्धारण के लिए गैर राजनीतिक लोगों की एक समिति बनाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि आरक्षण जैसे मसले पर राजनीति ठीक नहीं है.

आरक्षण का मामला इस समय देश में काफी गरमाया है. ऐसे में संघ प्रमुख ने एक और बड़ा बयान दे दिया. संघ प्रमुख ने कहा कि आरक्षण सिर्फ योग्य लोगों को ही मिलनी चाहिए, जिससे समाज का सही तरीके से विकास हो सके. और यह तभी संभव है, जब इसके निर्धारण समिति के सदस्य राजनीतिक न हों.

इसके पहले भी मोहन भागवत ने आरक्षण को लेकर समीक्षा की बात कही थी लेकिन उनकी सलाह पर सरकार ने विचार नहीं किया. आरक्षण सबंधी समीक्षा वाले मामले पर देश के कई नेताओं ने मोहन भागवत का विरोध भी किया था.

मायावती ने तो चेतावनी भी दी थी कि यदि आरक्षण की नीति बदली जाती है तो पार्टी आंदोलन करेगी.
अब भागवत के इस बयान पर राजनीतिक पार्टियों की क्या प्रतिक्रिया आएगी यह तो समय बताएगा लेकिन देश में आरक्षण की व्यवस्था पर टिप्पणी की शुरुआत हो चुकी है.

जाट आरक्षण की आग में सुलगी 20 हज़ार करोड़ से अधिक की संपत्ति

Bureau@navpravah.com

गृह मंत्रालय के आश्वासन के बावजूद हरियाणा में जाट आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा. आगजनी और बढ़ाते हिंसक प्रदर्शन की वजह से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. जाट आरक्षण के आंदोलन की वजह से अब तक लगभग 20 हज़ार करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है. और लगातार घाटे का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक़ केंद्रीय गृह मंत्रालय अब तक आश्वस्त नहीं हुई है कि राज्य में पूरी तरह से बवाल ख़त्म होते नज़र आ रहे हैं. वर्तमान हालात पर केंद्र सरकार ने आज भी राज्य के आला अधिकारियों से बात की. फिलहाल केंद्र सरकार ने आरक्षण को लेकर जाट नेताओं से खुले तौर पर हामी भर दी है लेकिन इसके बावजूद अभी तक प्रदर्शन ख़त्म नहीं हुए हैं.

प्रदेश के मंत्री रामविलास शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कोशिशों से दिल्ली-चंडीगढ़ और दिल्ली-जयपुर रेलवे लाइन पर से आंदोलनकारियों का कब्जा हटाया जा चुका है.बाकी अन्य जगहों पर शान्ति की कोशिश की जा रही है.

एनएच-1 पर सोनीपत के लडसोली गांव में ग्रामीणों और सेना के जवानों में भिड़ंत हो गई. इस भिड़ंत में हुई गोलीबारी से कई लोग घायल हो गए. इसके बाद प्रदर्शनकारियों में अधिक उत्तेजना फैल गई.

बिग बी परेशान, कहा कटा-कटा सा महसूस कर रहा हूँ

Entertainment desk

महानायक अमिताभ बच्चन आजकल अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान नज़र आ रहे हैं. अपने स्वास्थ्य की जानकारी उन्होंने रविवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग के ज़रिए दी. उन्होंने लिखा कि वो एक साधारण शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं. जिसकी वजह से आजकल वे सबसे कटा-कटा सा महसूस कर रहे हैं.

बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने स्वास्थय को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि स्वास्थ्य की वजह से आजकल बड़ा परेशान रहने लगा हूँ. उन्होंने कहा कि कोई चिंता की बात नहीं है लेकिन शारीरिक पीड़ा की वजह से आजकल बिस्तर से भी नहीं उठ पा रहा हूँ. उन्होंने कहा कि शरीर की तकलीफ की वजह से मन और आत्मा भी तकलीफ में आ जाते हैं.

बिग बी ने कहा कि मुझे दुःख है कि इसी कारण मैं ज़ी अवार्ड्स में भी शरीक नहीं हो सका. जहां मुझे एक्शन डायरेक्टर, प्रोडूसर और अजय देवगन के पिता वीरू देवगन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान करना था. ब्लॉग में अंत में उन्होंने लिखा कि आशा करता हूँ कि शीघ्र ही मैं स्वस्थ हो जाऊँगा.

देश विरोधी नारे नहीं दिए, तो सबूत पेश करें -बीएस बस्सी

Bureau@navpravah.com

जेएनयू मामले में आज दिल्ली पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में ले सकती है. उमर और उसके फरार साथी इस समय कैम्पस में ही मौजूद हैं. खबर है कि पुलिस कैम्पस में दाखिल नहीं होगी, जेएनयू प्रशासन आरोपियों को गेट के बाहर ही सुपूर्त करेगा.

कल रात से ही उमर खालिद अपने सभी आरोपी दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय कैम्पस में मौजूद है. इन आरोपियों को हिरासत में लेने के सन्दर्भ में कमिश्नर बीएस बस्सी और विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर की बातचीत चल रही है. इस सन्दर्भ में बस्सी ने कहा कि अगर वे कहते हैं कि भारत विरोधी नारे में उनका हाथ नहीं है तो उन्हें इसका सबूत पेश करना चाहिए.

खबर है कि शनिवार रात उमर खालिद ने उपस्थित छात्रों को सम्बोधित किया. उसने अपने सम्बोधन में कहा कि मई मुस्लिम हूँ लेकिन आतंकवादी नहीं हूँ. उसने अपनी सफाई में यह भी कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगाया गया है कि मैंने पाकिस्तान और कश्मीर में कुछ लोगों से बात की. हालाँकि किसी से बात करना कोई जुर्म नहीं है लेकिन प्रशासन मेरे कॉल रेकॉर्ड्स जांच सकता है.

कल रात जब उमर खालिद को हिरासत में लेने पुलिस पहुँची तो वहाँ उपस्थित सैकड़ों छात्रों ने उन्हें अंदर प्रवेश ही नहीं करने दिया. जानकारी के मुताबिक़ पुलिस के जाने के कुछ समय के बाद उमर ने छात्रों को सम्बोधित किया.

साथियों सहित JNU लौटा उमर, आज कर सकता है सरेंडर

Bureau@navpravah.com

देश विरोधी नारों के आरोपी खालिद उमर अपने 4 साथियों समेत रविवार रात से ही जेएनयू कैम्पस में मौजूद हैं. एक प्रतिष्ठित चैनल के मुताबिक़, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस छात्रों की तलाश में कैम्पस में आई, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई.

आरोपी पांचों छात्र वाइस चांसलर से मिलने की कोश‍िश कर रहे हैं और इस मुलाकात के बाद ही अगला कदम उठाएंगे.
खबर है कि रविवार रात 8 बजे से ही उमर अपने सभी साथियों के साथ जेएनयू कैम्पस के एडमिन ब्लॉक में मौजूद है और उसके साथ लगभग 250 छात्र भी मौजूद हैं.

एक निजी चैनल से हुई बातचीत में उमर ने स्पष्ट किया कि वह कैम्पस में ही है और अगर पुलिस चाहे तो उसे गिरफ्तार कर सकती है. उमर ने कहा कि मैं आतंकवादी नहीं हूँ और मेरे पास पाकिस्तान का पासपोर्ट नहीं है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ आज उमर और साथी वसंत विहार थाने में सरेंडर भी कर सकते हैं. देश विरोधी नारों से इंकार करते हुए उमर ने कहा कि कोई भाषण नहीं दिया उस दिन.

खबर है कि पुलिसबल सादी वर्दी में वहां मौजूद है और आरोपियों के सरेंडर का इंतजार कर रही है, ऐसा ना करने पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है. फिलहाल इस सन्दर्भ में अभी तक जेएनू प्रशासन की और से कोई भी बयान नहीं आया है.

वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी, संत रविदास के जयंती समारोहों में होंगे शामिल

Bureau@navpravah.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तड़के वाराणसी पहुंच गए. वाराणसी दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 15वीं सदी के श्रेष्ठ कवि श्री रविदास के जयंती समारोहों में हिस्सा लेंगे. उसके बाद वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे.

प्रधानमंत्री सुबह रविदास मंदिर का दौरा करेंगे. यहाँ वह आयंगर सामूहिक रसोईघर में तैयार भोज में भी हिस्सा लेंगे. मोदी ‘रविदास’ संप्रदाय के प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात कर सकते हैं, जिसमें मुख्यत: पंजाब के सिख हैं जो वाराणसी में जन्मे आध्यात्मिक कवि के अनुयायी हैं.

मंदिर के निर्माण में इस समुदाय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रत्येक वर्ष पूर्वी उत्तरप्रदेश के इस शहर में श्री रविदास की जयंती मनाई जाती है जिसमें पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरकत करते हैं. मंदिर में कुछ समय बिताने के बाद मोदी बीएचयू जाएंगे जहां वह दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे.

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित करने की इच्छा जताई थी परंतु, मोदी ने इस पेशकश को सविनय ठुकरा दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह की डिग्री हासिल करने की उनकी कोई नीति नहीं है. प्रधानमंत्री वाराणसी हवाई अड्डे से कल दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

गौरतलब है कि कोलकाता में गौडिया मठ के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करने के बाद मोदी कल वाराणसी पहुंचे. हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव एवं दूसरे भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया.

SC ने चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता को किया अनिवार्य

Bureau@navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में एक अहम फैसला किया है. न्यायालय ने पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है, जिससे अब यह चुनाव लड़ना पहले जैसे आसान नहीं होगा. पंचायत चुनाव के लिए उच्चतम न्यायालय ने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के साथ ही कुछ और महत्वपूर्ण शर्तें पूरी करने की बात कही है. इन सभी मापदंडों में खरा उतरने वाला व्यक्ति ही पंचायत चुनाव लड़ने के योग्य माना जाएगा.

दरअसल हरियाणा सरकार के एक फैसले के खिलाफ हुई सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने यह अहम फैसला किया. न्यायालय ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव लड़ने के लिए कुछ प्रमुख बिन्दुओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए, जिससे साफ़ सुथरे छवि के लोग ही चुनाव में हिस्सा ले सकें.

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार पंचायत चुनाव लड़ने के लिए निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान देना होगा.

 
1. जो व्यक्ति सामान्य श्रेणी (जनरल कैटेगरी) से सम्बन्ध रखता है, उसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होगा.
2. दलित और महिलाओं के लिए चुनाव लड़ने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास है.
3. किसी भी उम्मीदवार का बिजली का बिल या बैंक लोन बाकी नहीं होना चाहिए और
4. उम्मीदवार पर किसी गंभीर आरोप का चार्जशीट फाइल नहीं होनी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट के इस नियम के लागू होते ही उम्मीदवारों की लिस्ट में भारी गिरावट आने की संभावना है. एक आंकड़े के मुताबिक न्यायलय के इस नए नियम के बाद लगभग 43 प्रतिशत उम्मीदवारों की संख्या खुद-ब-खुद कम हो जाएगी, क्योंकि ज़्यादातर पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी इन मापदंडों पर खरे नहीं उतरते.

जाटों के हिंसक आंदोलन पर बोले विज, भीड़ से बात संभव नहीं

Bureau@navpravah.com

हरियाणा में जाटों के हिंसक आंदोलन को मंत्री अनिल विज ने भीड़तंत्र की संज्ञा देते हुए कहा कि सरकार से बात करने के लिए उन्हें एक समिति गठित करनी चाहिए. सरकार इन मसलों पर भीड़ से बात तो कर नहीं सकती. मंत्री विज ने कहा कि आंदोलन वह होता है, जिसका कोई नियंत्रण होता है. यह भीड़ उग्र और अनियंत्रित है. भीड़तंत्र हावी है, सरकार बात किससे करेगी.

जाटों को आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर हरियाणा के मंत्री अनीज विज ने आज स्पष्ट कहा कि जटों को आरक्षण देने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है लेकिन वे बात भी करें तो किससे. ऐसे मामले में जाटों को अपने कुछ नेताओं को सरकार से बात करने के लिए भेजना चाहिए, जिससे इन मुद्दों पर चर्चा की जा सके.

गौरतलब है कि जाट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटा के तहत नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग कर रहे हैं. खट्टर सरकार की ओर से हाल में दिए गए विशिष्ट पिछड़ा वर्ग कोटा को उन्होंने खारिज कर दिया.

अनिल विज ने कहा कि हमारी सरकार (राज्य/केंद्र) जाटों के आरक्षण के लिए तैयार है. अब इस विषय में फैसला जाटों के हाथ में है कि वे हमसे बात करना चाहते हैं या नहीं. अब बिना बैठे इस मसले पर हल तो निकलेगा नहीं.

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जाटों और अन्य चार जातियों को विशिष्ट पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) कोटा में शामिल किया था. लेकिन, बाद में इसे अदालतों ने खारिज कर दिया.