29 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 1259

8 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, तैयारियां ज़ोरों पर

आचार्य प्रदीप द्विवेदी 

कल (8 अप्रैल) से चैत्र नवरात्रि का शुभारम्भ हो रहा है। हर घर में जगत जननी माँ जगदम्बा के आगमन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस बार यह नवरात्रि मात्र 8 दिनों का ही है। विद्वानों के मतानुसार चैत्र नवरात्रि का महात्म्य शारदीय नवरात्रि से भी अधिक होता है। इस समय माँ दुर्गा पृथ्वी में ही विराजती हैं।

नवरात्रि के इस पावन समय में हर भक्त अपनी भक्ति-आराधना से माँ भगवती को प्रसन्न करना चाहता है। भक्त मां के नौ स्वरुपों की पूजा-अर्चना और व्रत रखता है। जिससे मां की कृपा उन पर सदैव बनी रहे।

देवी के नौ रूपों के संबंध में एक श्लोक है, जिसमे माँ के सभी रूपों का वर्णन है।

यह श्लोक कुछ इस प्रकार है-

 

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रम्हचारिणी, तृतीयं चंद्रघंटेति, कुष्मांडेति, चतुर्थक, पंचमम स्कंदमातेति, षष्ठं कात्यायनीति, च सप्तम कालरात्रिति, महागौरीति, चाष्ठमं, नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता।

इस श्लोक के अनुरूप नौ दिनों तक इस रूप का विधि विधानपूर्वक आह्वान, पूजन और जप के बाद नवें दिन हवन करने से मां दुर्गा अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करती है।

चैत्र नवरात्रि-

पंचांगों के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र प्रतिपदा को ही होती है। जोकि हिंदू कैलेण्डर का पहला दिवस होता है। माँ जगदम्बा के सभी भक्त नूतन वर्ष के पहले 9 दिन पूजा-अर्चना में लीन रहते हैं। इस चैत्र नवरात्रि को वंसत नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है।

चैत्र नवरात्रि को राम नवरात्र भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, जो कि चैत्र के अन्तिम दिन पड़ता है। चैत्र नवरात्रि उत्तर भारतीय प्रदेशों में अधिक प्रचलित है। महाराष्ट्र में चैत्र नवरात्रि की शुरूआत गुढी पाड़वा से होती है।

 

BJP नेता एल. के. आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का निधन

Bureau@Navpravah.com
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी को बुधवार के दिन दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तत्काल दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उनका निधन हो चुका है।

 

कमला आडवाणी की निधन की खबर मिलते ही देश के राजनेताओं ने मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कि अत्यंत दुःखद खबर है कि श्रीमती कमला आडवाणी नहीं रहीं। कमलाजी आडवाणी जी की पिलर थीं। उनसे हुई तमाम मुलाक़ातों को भुला पाना कठिन है। श्रद्धांजलि।

 

कन्नड़ फ़िल्म का निर्माण करेंगे डीनो मॉरिया

Entertainment desk
​पिछले कुछ समय से ​बॉलीवुड के सितारे फिल्म निर्माण में बतौर निर्माता नज़र आ रहे हैं। ज़्यादातर का मानना है कि अच्छे विषयों और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देना आवश्यक है। अब क्षेत्रीय सिनेमा के निर्माण में अभिनेता, उद्यमी डिनो मोरिया भी शामिल हो गए हैं।
सूत्रों की माने तो फिटनेस के प्रति जागरूक अभिनेता जल्द ही एक कन्नड़ ​फिल्म का निर्माण करेंगे। जानकारी के मुताबिक़ डीनो को क्षेत्रीय सिनेमा देखना पसंद है, फिर वह मराठी हो या और कोई भाषा। डिनो का मानना है की क्षेत्रीय सिनेमा में बहुत अच्छे विषय और उम्दा प्रदर्शन होता है इसीलिए वे क्षेत्रीय सिनेमा के जरिये खुद का प्रोड्कशन हाउस शुरू करना चाहते हैं।
​डिनो मोरिया कहते हैं ‘बैंगलोर में पाला-बढ़ा हूँ और मैंने कई कन्नड़ फिल्में देखी हैं। 5 साल पहले कन्नड़ फिल्म जूली में गेस्ट अपीयरेंस दे चुका हूँ। यह इंडस्ट्री मेरे लिए बहुत जानी पहचानी है।
मेरे कई दोस्त इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इसीलिए मैंने सोचा कि बैंगलोर में प्रोडक्शन हाउस शुरू करूँ। यहाँ की इकोनॉमी में रिस्क कम है और मौके ज्यादा हैं। मैं बहुत ही गौर से स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहा हूँ। यह फिल्म एक रोम कॉम होगी और हफ्ते भर में सब कुछ फाइनल कर लिया जायेगा।  ​

कॉन्डम, डायपर और सेनेटरी पैड्स के साथ मिलेगा पाउच, पर्यावरण मंत्रालय सख़्त

Bureau@Navpravah.com
कॉन्डम, डायपर और सेनेटरी पैड्स की वजह से पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान न हो, इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय ने वेस्ट मैनेजमेंट के तहत एक अहम निर्देश जारी किया है। पर्यावरण मंत्रालय के निर्देश के अनुसार अब इन प्रोडक्ट्स को बनाने वाली कंपनियों को इनके साथ रैपर या पाउच भी देना होगा।

 

एक रिपोर्ट में मंत्रालय की समिति को पता चला कि कूड़ा बीनने वाले कर्मचारी इन प्रोडक्ट्स को छूने से इनकार करते पाए गए हैं, जिसके मद्देनज़र यह महतवपूर्ण निर्देश दिया गया है। पता चला कि कर्मचारियों का कहना है कि ये सभी प्रोडक्ट्स बिखरे हुए होते हैं, इसलिए वे इसे उठाते ही नहीं।

 

निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि निर्माताओं को उपभोक्ताओं को यह बताना पड़ेगा कि इन चीजों को किस तरह समाप्त करना है। सिर्फ निर्माताओं ही नहीं बल्कि मार्केटिंग कंपनियों को भी इसपर काम करना होगा, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक यह जानकारी पहुंचाई जा सके।

 

सेनिट्री वेस्टर को निपटाने की योजना को ‘एक्सटेंडेड प्रॉड्यूसर रिस्पॉन्सिबिलिटी’ कॉन्स्पेट के तहत अमल में लाया जाएगा। एक प्रतिष्ठित दैनिक के मुताबिक़ जो इन नियमों का पालन नहीं करेगा, उन्हें जुर्माना भी देना होगा।

 

राजनाथ ने NIT मामले में महबूबा से की बात, पड़ताल के लिए HRD मिनिस्ट्री ने भेजा 2 सदस्यीय टीम

Bureau@Navpravah.com
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में छात्रों व पुलिस के बीच मंगलवार को हुई झड़प का जायज़ा लेने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की 2 सदस्यीय टीम श्रीनगर एनआईटी में पहुँच चुकी है। टीम इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

श्रीनगर एनआईटी के गैर स्थानीय छात्रों और पुलिस के बीच हुए झड़प के मामले को गंभीरता से लेते हुए एचआरडी मिनिस्ट्री ने 2 सदस्यीय टीम एनआईटी कैम्पस भेज दिया है। संस्थान ने एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि परिसर में स्थिति शांतिपूर्ण है और किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है। सुरक्षा के मद्देनज़र परिसर में मंगलवार से ही अर्धसैनिक बल और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, गैर-स्थानीय छात्र मंगलवार को मार्च निकाल रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें परिसर के मुख्य द्वार पर रोक दिया तब प्रदर्शनकारी छात्रों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ उस समय बदसलूकी की कोशिश की।

 

राजनाथ सिंह ने महबूबा से की बात-
श्रीनगर एनआईटी में पुलिस बल और छात्रों के बीच हुई झड़प की जानकारी लेने के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से फोन पर बात की। इस बात की जानकारी सिंह ने ट्वीट के ज़रिए दी। उन्होंने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया कि महबूबा मुफ्ती ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

प्रत्युषा मर्डर मिस्ट्री: राहुल की बढ़ी मुश्किलें, वक़ील ने केस लड़ने से किया इंकार

Entertainment desk
अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की मौत का रहस्य गहराता ही जा रहा है। खबर है कि प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के वकील ने यह केस लड़ने से इनकार कर दिया है। सूत्रों की मानें तो वक़ील ने केस लड़ने से मना इसलिए किया क्योंकि उसे पूरा मामला स्पष्ट नहीं बताया गया था।

 

राहुल राज सिंह के वकील नीरज गुप्ता राहुल का केस लड़ने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा मामला स्पष्ट नहीं बताया गया था, इसलिए वे इंसानियत के नाते यह केस छोड़ रहे हैं। पुलिस ने पहले ही राहुल पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है और अब वक़ील के केस से हटने के बाद उनकी मुश्किलें और भी बढ़ती नज़र आ रही हैं।

 

इस पूरे मामले में प्रत्युषा के माँ और पिता ने राहुल पर गंभीर आरोप लगाए थे कि उसकी वजह से प्रत्युषा का जीवन नर्क बन गया था। प्रत्युषा के पिता ने बताया कि आखिरी बार जब उनकी बेटी ने उनसे बात किया था कि वह बहुत परेशान थी।

 

प्रत्युषा के पिता ने कहा कि राहुल को कड़ी से कड़ी सज़ा होनी चाहिए ताकि ऐसे अपराधियों को सज़ा मिल सके और किसी और लड़की की ज़िन्दगी बर्बाद न हो।

 

बिहार में ‘शराब बैन’ से शराबी परेशान, कर रहे हैं उल्टी-सीधी हरकतें

Bureau@Navpravah.com
बिहार में शराब पूरी तरह से बैन होने से आम जनमानस जो शराब नहीं पीता है, वह तो काफी खुश है। लेकिन ऐसे लोग जो नशे के आदी हैं, उनकी हालत ख़राब है। विधानसभा में विधायकों की शपथ के बाद मंगलवार से यह फैसला पूरे राज्य में लागू हो गया है। शराबियों की हालत पागलों जैसी हो गई है, कई लोगों को विक्षिप्तों जैसा व्यवहार करते देखा जा रहा है।

 

बिहार के एक ग्रामीण इलाके में एक ऐसा व्यक्ति है जो पिछले 25 सालों से शराब पी रहा है। जब उसे इस बात की खबर लगी और शराब नहीं मिली तो उसने घर में रखा साबुन ही खा लिया। परिवार वालों ने किसी तरह उसे रोका। अब पास के ही एक नशा विमुक्ति केंद्र में इस व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

 

इस फैसले को सफल बनाने के लिए सरकार ने आर्मी कैंटीन से भी कुछ समय के लिए शराब हटवा दिया है। कुछ रिटायर्ड फौजियों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। बाद में इन्हें समझाया गया। हालाँकि सरकार ने स्पष्ट किया कि आर्मी कैंटीन में शराब जस की तस मिलेगी, इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

 

नितीश सरकार के इस फैसले पर अभिनेता ऋषि कपूर ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार रखने वालो को 5 साल की सजा और शराब के लिए 10 साल? उन्होंने आगे लिखा कि आपके इस फैसले से बिहार में शराब की तस्करी और अवैध शराब का धंधा बढ़ेगा। शराबबंदी का फैसला विश्वस्तर पर फेल हो चुका है। जाग जाओ! इससे आपको 3 हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान भी होगा।

 

25 अप्रैल से 13 मई तक चलेगा संसद का ‘दूसरा सत्र’

Bureau@navpravah.com

संसद के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 25 अप्रैल से 13 मई तक चलेगा. केंद्र सरकार को उम्मीद है कि आगामी सत्र के दौरान विपक्षी दल जीएसटी समेत अन्य विधेयकों को पारित करने में सहयोग करेंगे.

संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि संसद के सत्र का अगला हिस्सा 25 अप्रैल को शुरू हो रहा है. नायडू ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं ने बिना ये जाने कि सत्र आगामी दिनों में शुरू होगा, आलोचना आने लगे थे कि बीजेपी सत्र को हटाने जा रही है. नायडू ने कहा कि सत्र को वहीं इसलिए रोक दिया गया था क्योंकि उत्तराखंड में विचित्र संवैधानिक संकट पैदा हो गया और हमें विनियोग विधेयक पर गौर करना पड़ा. सत्र एक बार फिर से 25 अप्रैल को शुरू होगा और 13 मई को समाप्त होगा.

जीएसटी विधेयक के राज्य सभा में अटके होने पर नायडू ने स्पष्ट किया कि बीजेपी को सदन में बहुमत नहीं है लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि कर सुधार से जुड़े विधेयक के पारित होने में कांग्रेस सहित विपक्ष से समर्थन मिलेगा. उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों का कहना है कि जीएसटी विधेयक के पारित होने के बाद जीडीपी में डेढ़ से दो प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है. इसलिए यह प्रयास किया जा रहा है कि बिल पास हो जाए, जिससे हम आर्थिक संकट से निजात पाने में सफल हों.

नायडू ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि उन सभी बिंदुओं पर विचार किया गया है और किया जा भी रहा है, जिनपर लोगों को आपत्ति थी. उन्होंने यह भी बताया कि हम सभी दलों से बात भी कर रहे हैं कि विधेयकों को लेकर किसी को कोई आपत्ति न हो.

मेरे नाम का हुआ गलत इस्तेमाल- अमिताभ बच्चन

Bureau@Navpravah.com

पनामा पेपर्स लीक मामला काफी गरमा गया है. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम भी इस मसले में सामने आया है, जिसपर बिग बी ने सबके सामने अपनी बात रखी है.

पनामा पेपर्स लीक मामले में अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनपर गलत आरोप लगाया गया है और इंडियन एक्सप्रेस ने जिन कंपनियों का नाम बताया है, उनमे से वे एक को भी नहीं जानते.

बिग बी अमिताभ बच्चन ने कहा कि एक्सप्रेस द्वारा बताए जा रहे कंपनियों में से वे किसी को भी नहीं जानते. उन्होंने कहा कि ‘सी बल्क शिपिंग कंपनी लिमिटेड’, ‘लेडी शिपिंग लिमिटेड’, ‘ट्रेजर शिपिंग लिमिटेड’ और ‘ट्रैंप शिपिंग लिमिटेड’. मैं इनमें से किसी भी कंपनी का डायरेक्टर नहीं रहा.

अमिताभ बच्चन ने स्पष्ट किया कि हो सकता है कि मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया गया हो. उन्होंने कहा कि मैंने अब तक अपने सभी कर चुकाए हैं, यहां तक कि विदेश में खर्च किए गए पैसे पर भी चुकाया है. और जो भी पैसा विदेश भेजा है, वह कानून के तहत है. जिसमें एलआरएस के जरिए भेजा गया पैसा भी शामिल है.

मोदी प्रधानमंत्री या ISI एजेंट?- कपिल मिश्र

Bureau@Navpravah.com
दिल्ली सरकार के मंत्री विवादित बयानों के ज़रिए सुर्ख़ियों में आने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते। एक तरफ आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी को धोखेबाज़ बताया तो उन्ही की सरकार में पर्यटन और संस्कृति विभाग के मंत्री ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी को ISI एजेंट कहकर हंगामा खड़ा कर दिया।

 

दिल्ली के पर्यटन और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्र ने प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा कि ‘क्या PM के रूप में देश को एक ISI एजेंट मिला है?’ मिश्र यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री भारत विरोधी ताकतों के आगे घुटने टेक रहे हैं वह गंभीर चिंता का विषय है।

 

कपिल मिश्रा ने यह ट्वीट पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की जेआईटी टीम को भारत आने की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए किया। मिश्र ने कहा है कि जिस तरह पीएम मोदी भारत विरोधी ताकतों के सामने सरेंडर कर रहे हैं, वह उनपर प्रश्न खड़ा करता है।

 

हालाँकि जैसे ही कपिल के ट्वीट की आलोचना होनी शुरू हुई तो कपिल मिश्रा के ट्वीट का बचाव करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो गई है। मोदी सरकार ने पठानकोट मामले में पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिए हैं।

 

मिश्र के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में उनकी काफी खिंचाई हुई। लोगों ने यहां तक कह डाला कि काम की जगह आम आदमी पार्टी के नेता दूसरे की बुराई में ही लगे रहते हैं।