31 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 1250

आज का राशिफल -19/04/2016

प्रोफ़ेसर एम. तिवारी

(खगोल शास्त्री)

⚜मेष (Aries): गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है।

⚜वृष (Tauras): शराब से दूर रहें, क्योंकि इससे आपकी नींद में खलल पड़ेगा और आप गहरे आराम से महरूम रह सकते हैं। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें।

⚜ मिथुन (Gemini): आज अतीत के ग़लत फ़ैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आप ख़ुद को अकेला पाएंगे और सही-ग़लत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। दूसरों की सलाह लें। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

⚜कर्क (Cancer): अगर बच्चा परीक्षा में बहुत अच्छा न कर सके तो उसे फटकारें नहीं, बल्कि अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उसे उत्साहित करें। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा।

⚜सिंह (Leo): अपनी सेहत के बारे में ज़रूरत से ज़्यादा चिंता न करें। निश्चिंतता बीमारी की सबसे बड़ी दवा है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों।

⚜कन्या (Virgo): आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। होशियारी से निवेश करें। पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे बच्चों से निराशा होगी। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है।

⚜तुला (Libra): भावनाओं का ज्वार तेज़ी पर होगा – आपका व्यवहार आस-पास के लोगों को भ्रमित करेगा – अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो।

⚜वृश्चिक (Scorpio): दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है।

⚜धनु (Sagittarius): परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।

⚜मकर (Capricorn): आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी, कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

⚜कुम्भ (Aquarius): आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।

⚜मीन (Pisces): अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर कोई बड़ी चीज़ होने वाली है, जो आपके और आपके परिवार के लिए उल्लास लेकर आएगी। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।

 

(प्रोफ़ेसर एम. तिवारी प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं दस महाविद्याओं के ज्ञाता हैं। अपनी समस्याओं का हल प्राप्त करने के लिए आप पंडित जी से 09919499991 पर संपर्क कर सकते हैं।)

 

गुजरात में इंटरनेट सेवा शुरू

ब्यूरो

पाटीदार आंदोलन के चलते गुजरात में इंटरनेट सेवा रोक दी गई थी, जिसे आज से शुरू कर दिया गया। राज्य के कई प्रमुख शहरों में पाटीदार आन्दोलनों की वजह से माहौल भयावह हो गया था। आंदोलन और भी हिंसक स्वरुप न ले ले इसलिए एहतियातन प्रशासन ने यह कदम उठाया था।

गुजरात की आम जनता इंटरनेट सेवाओं के बंद हो जाने की वजह से काफी परेशान थी, जिसे अब राहत मिली है। इंटरनेट की हर काम में बढ़ती उपयोगिता के चलते निर्भरता बढ़ गई है, जिसकी वजह से इसके ज़रिए होने वाले तमाम काम रुके थे। डिजिटल प्लेटफर्म पर काम करने वाले सूरत के कुछ युवाओं ने बताया कि इंटरनेट के बंद हो जाने के चलते हम जैसे पंगु हो गए थे। उन्होंने बताया कि आजकल ज़्यादातर लोग इंटरनेट का इस्तेमाल मोबाइल के ज़रिए करते हैं।

जेल में बंद पटेल समुदाय के नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर समुदाय की विशाल रैली ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने दो भवनों में आग लगा दी और कुछ पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद महेसाणा शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था और इंटरनेट सेवा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

100 शहरों में लांच होगा हाउसफुल-3 का ट्रेलर

एंटरटेनमेंट डेस्क 

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म हाउसफुल-3 के निर्माताओं ने बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े ट्रेलर लॉन्च की योजना बनाई है। पहली बार इस फिल्म का ट्रेलर 100 शहरों में एक साथ, एक ही समय पर दिखाया जाएगा। इस तरह अलग-अलग शहरों के तकरीबन 50 हजार लोग फिल्म के ट्रेलर को एक ही समय पर देखेंगे।

फिल्म की स्टारकास्ट अक्षय कुमार, रितेश देशमुख,अभिषेक बच्चन,जैकलीन फर्नांडिज़, नरगिस फ़ाखरी, लिज़ा हेडन के अलावा फिल्म की यूनिट के सभी प्रमुख सदस्य विशेषकर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर इस बड़े लॉन्च इवेंट में मुंबई में एक ही मंच पर दिखाई देंगे। देश के 100 बड़े शहरों में जब ट्रेलर बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा तब उनमें बी और सी टायर के कुछ शहर भी होंगे। इनमें ग्वालियर, कोटा, उदयपुर, रायपुर,राजकोट, सूरत, नासिक, पटना, गया, रांची, जमशेदपुर और बनारस आदि शामिल हैं। ट्रेलर के अंत में फिल्म की स्टारकास्ट इस फ्रेंचाइज के प्रसंशकों को एक स्पेशल मैसेज भी देगी।

हाउसफुल-3 की टीम ने प्रसंशकों के उत्साह को देखते हुए अपना स्पेशल मैसेज तैयार किया है। एक बड़ी कामयाबी की श्रृंखला बनाने वाली इस फ्रेंचाइज फिल्म ने दर्शकों के मन में अच्छी-खासी जिज्ञासा जगा दी है। फैन्स जानना चाहते हैं कि इस बार उनके लिए क्या विशेष है। इरोज़ इंटरनेशल और एनजीई’एस की हाउसफुल-3 को इस बार साजिद-फरहाद की जोड़ी डायरेक्ट कर रही है। फिल्म 3 जून को रिलीज होगी।

बुरे फंसे माल्या, अब होगी गिरफ्तारी

ब्यूरो

विजय माल्या की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आईडीबीआई बैंक से लिए लोन मामले में सोमवार को मुंबई की विशेष अदालत ने विजय माल्या के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिया है। अदालत ने ये वारंट प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्डरिंग एक्ट के तहत ये गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही माल्या की ईडी के दावे के विरुद्ध की गई अपील को भी निरस्त कर दिया है।

ईडी का आरोप था कि माल्या ने IDBI से 430 करोड़ रुपयों का लोन लेकर विदेशों में संपत्ति खरीदी और नियमों का उल्लंघन किया। माल्या की किंगफिशर एयरलाइन्स ने ईडी के इस आरोप को गलत बताया जिसे विशेष अदालत ने नहीं माना। इससे पहले भी विदेश मंत्रालय ने विजय माल्या का पासपोर्ट स्थगित ईडी के आग्रह पर ही किया था। ईडी का कहना था कि उन्होंने तीन बार माल्या को समन जारी किया लेकिन उन्होंने इसकी अवहेलना की है। ये समन ईडी द्वारा IDBI बैंक के 900 करोड़ वाले मामले में जारी किये गये थे।

समुद्र मार्ग से मिस्र से इटली जा रहे 400 माइग्रेंट डूबे

ब्यूरो 

एक बोट में मिस्र से इटली आ रहे 400 ज्यादा माइग्रेंट लोगों के भूमध्यसागर में डूबने की खबर है। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इनमें से ज्यादातर लोग सोमालिया के हैं, कुछ लोग इरिट्रिया और इथिओपिया के भी हैं। इस हादसे में अब तक 108 लोगों को बचा लिया गया है। ये सभी नाव के सहारे भूमध्यसागर पार कर रहे थे। लीबिया के समुद्री किनारे से 6 लोगों के शव मिले हैं।

यूनाइटेड नेशंस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि गत एक वर्ष में लगभग 180000 लोगों ने महासागर के मार्ग से योरोप जाने का प्रयास किया, जिसमें लगभग 800 लोग मारे भी गए हैं। एक वर्ष पहले भी एक हादसे में सैकड़ों लोगों के जान गवाने की खबर आई थी।

गुजरात: पटेलों के हिंसक आंदोलन से जनजीवन अस्त व्यस्त

ब्यूरो
अभी जेएनयू ,हैदराबाद एवं एनआईटी की आग ठंडी भी नही हुई थी की गुजरात में पटेलों द्वारा आरक्षण की मांग ने एक बार फिर बड़ा और हिंसात्मक रूप अख्तियार कर लिया है । राज्य सरकार ने मेहसाना में पटेल समुदाय की एक विशाल रैली के बाद रविवार को गुजरात के कई हिस्सों में भड़की हिंसा और कुछ पटेल संगठनों द्वारा सोमवार के ‘गुजरात बंद’ के आह्वान को देखते हुये अहमदाबाद, मेहसाना और सूरत में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया और अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
मेहसाणा में कल लगाया गया कर्फ्यू और धारा 144 भी हटा ली गई है। वैसे इस पूरे प्रदर्शन का असर कई जगह बाजार बन्द के रूप में दिख रहा है।
गुजरात के मुख्य सचिव जी आर अलोरिया ने पत्रकारों को बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 5 कंपनियां इन 3 शहरों में तैनात की गयी है। इसके अलावा, स्टेट रिजर्व पुलिस (एसआरपी) की 20 कंपनियों को भी पूरे राज्य में तैनात किया गया है।वही दूसरी ओर सरदार पटेल ग्रुप (एसपीजी) के साथ-साथ हार्दिक पटेल की अगुवाई वाली पाटीदार अमानत आंदोलन समिति (पीएएएस) ने आज (सोमवार) ‘गुजरात बंद’ का आह्वान किया है।
कल देर शाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के बाद अलोरिया ने बताया, ‘नियमित पुलिस बल के अलावा, हमने अहमदाबाद और मेहसाना में आरएएफ की दो-दो कंपनियां और एक कंपनी सूरत में तैनात किया है। अगर जरुरत हुई तो स्थिति से निपटने के लिए हम केन्द्र से आरएएफ से 10 और कंपनियां आवंटित करने को कहेंगे।’
बताते चले की कल आरक्षण और जेल में बंद समुदाय के नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर पटेल समुदाय की विशाल रैली ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने दो भवनों में आग लगा दी और कुछ पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद महेसाणा शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था और इंटरनेट सेवा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। वैसे एक बार फिर प्रदेश की आनंदीबेन सरकार के ऊपर इस आंदोलन को बड़ा रूप लेने से रोकने की अग्निपरिक्षा है । वैसे भी केंद्र की भाजपा सरकार कुछ समय से ऐसे ही मुद्दों को लेकर बैकफुट पर दिख रही है।

ओडिशा: कलाकारों को ले जा रही बस खाईं में गिरी, 25 की मौत 11 घायल

ब्यूरो
ओडिशा के देवगढ़ ज़िले में कलाकारों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बस से यात्रा कर रहे ओपेरा ग्रुप के 25 कलाकारों की मृत्यु हो गई और बाकी के 11 यात्रियों को गंभीर चोट लगी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ यह बस महिलाओं और बच्चों समेत कुल 40 लोगों को देवगढ़ से बारगढ़ लेकर जा रही थी। तभी अचानक बस पहाड़ी इलाके में संतुलन खोने की वजह से तकरीबन 250 फुट से भी ज़्यादा गहरी खाईं जा गिरी। घटना की जानकरी मिलने के बाद जब पुलिस पहुँची तो दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसके बाद यात्रियों का शव निकाला गया और अन्य घायल यात्रियों को निकालकर अस्पताल भेजा गया।
दुर्घटना की खबर मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्गम पहाड़ी, घने जंगलों और अंधेरे के कारण हादसा स्थल पर बचाव कार्य में बाधा आ रही थी। उन्होंने बताया कि ड्राइवर द्वारा एक तीखा मोड़ काटने के चलते हादसा हुआ।

रियलिस्टिक फिल्मों को प्राथमिकता देते हैं मनोज बाजपेयी

एंटरटेनमेंट डेस्क

मनोज बाजपेयी जो अपने रीयलिस्टिक रोल्स के लिए जाने जाते हैं, एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार मनोज अपनी बैक टू बैक रियल स्टोरी पर बेस्ड फिल्मों में काम करने के लिए सुर्खियों में हैं। अलीगढ़ के बाद एक बार फिर सत्य घटना पर आधारित फिल्म ‘ट्रैफिक’ में नज़र आएंगे। बकौल मनोज, उनकी प्राथमिकता रियलिस्टिक फिल्में ही होती हैं।

ट्रैफिक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। जिसका बुधवार को ट्रेलर लॉन्च हुआ है। फिल्म 6 मई को रिलीज होगी। मनोज फिल्म के प्रोटोगोनिस्ट हैं। फिल्म की क्रू ने मनोज को ही फिल्म का फेस बनाया है। फर्स्ट लुक में मनोज बाजपेयी कांस्टेबल के लुक में दिखे।

2 महीने पहले आई मनोज की फिल्म अलीगढ़ भी एक रियल स्टोरी पर आधारित थी। जिसमें मनोज बाजपेयी की अदाकारी की सबने तारीफ की। मनोज इतने मंजे हुए कलाकार हैं कि जिस भी फिल्म में होते हैं, उसमें मनोज का टच जरूर आ जाता है। फिर चाहे वो गैंग्स ऑफ वासेपुर का सरदार खान हो या शूल का इंस्पेक्टर समर प्रतात सिंह, मनोज द्वारा निभाए गए हर कैरेक्टर लोगों के ज़हन में बसे हुए हैं। मनोज के खाते में तारीफों के अलावा दो नेशनल फिल्म अवार्ड और दो फिल्म फेयर पुरस्कार शामिल है।

लेकिन रियल स्टोरी पर बनने वाले फिल्म के किरदार को निभाने में उन्हें खासा आनंद आता है। मनोज ने माना कि उनकी पहली प्राथमिकता इसी प्रकार की फिल्मों को करने की ही होती है। मनोज ने आगे कहा कि वो किरदार को समझते नहीं बल्कि जीते हैं। एक किरदार को जीना आसान नहीं होता, क्योंकि हर फिल्म के लिए आपको ऐसा करना होता है। ताकि मेहनत अपनी सार्थकता को साबित कर सके। ट्रैफिक का फेस मनोज हैं तो ऐसे में ट्रैफिक से दर्शकों की उम्मीदें बढ़ती नज़र आ रहिए हैं।

आज का राशिफल -18/04/2016

प्रोफ़ेसर एम. तिवारी

(खगोल शास्त्री)

⚜मेष (Aries): दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है।

⚜वृष (Tauras): प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। इसे महसूस करने के लिए कुछ वक़्त बचाकर रखें। कामकाज के दौरान कोई अच्छा मित्र काफ़ी व्यवधान डाल सकता है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज आपका जीवनसाथी आपकी वजह से दुःखी महसूस कर सकता है।

⚜ मिथुन (Gemini): अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज़ हो सकते हैं। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर लुत्फ़ लेंगे।

⚜कर्क (Cancer): चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने की आपकी महत्वाकांक्षा फलीभूत हो सकती है। इससे आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी और इस काम को पाने के लिए झेली गयी सारी मुसीबतें मिट जाएंगी। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

⚜सिंह (Leo): इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें ख़त्म कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। अपना नज़रिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। क्योंकि न सिर्फ़ यह आपके लिए कुछ ख़ास फ़ायदेमंद साबित नहीं होगा, बल्कि ऐसा करना उन्हें नाराज़ भी कर सकता है। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफ़ी संवेदनशील रहेंगे- अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें और ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके लिए बाक़ी की ज़िन्दगी आपको पछताना पड़े। बदलते समय के साथ क़दमताल करने के लिए नई तकनीक से तालमेल बैठाना महत्वपूर्ण रहेगा। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

⚜कन्या (Virgo): सेहत की तरफ़ ज़रा ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आप अपने वैवाहिक जीवन में दिलचस्पी कम होती हुई महसूस कर सकते हैं। लेकिन जल्दी ही सब ठिक हो जाएगा।

⚜तुला (Libra): कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं – कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन के ख़राब क्षणों का चरम आज आपको देखने को मिल सकता है।

⚜वृश्चिक (Scorpio): आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। एक-तरफ़ा इश्क़ के चक्कर में अपना वक़्त बर्बाद न करें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

⚜धनु (Sagittarius): अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप अपने जीवनसाथी पर क्रोध ज़ाहिर करेंगे, तो आपको तुरन्त प्रतिक्रिया मिल सकती है। इसलिए ख़ुद पर क़ाबू रखेंगे।

⚜मकर (Capricorn): ख़ुशनुमा ज़िन्दगी के लिए अपना ज़िद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ़ समय की बर्बादी ही होती है। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। बदलते समय के साथ क़दमताल करने के लिए नई तकनीक से तालमेल बैठाना महत्वपूर्ण रहेगा। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुजझाई जा सकती हैं।

⚜कुम्भ (Aquarius): दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी।

⚜मीन (Pisces): स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख़याल है, आपको तनाव दे सकती है। दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।

 

(प्रोफ़ेसर एम. तिवारी प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं दस महाविद्याओं के ज्ञाता हैं। अपनी समस्याओं का हल प्राप्त करने के लिए आप पंडित जी से 09919499991 पर संपर्क कर सकते हैं।)

लखनऊ मेट्रो की टूटी शटरिंग, 3 मज़दूर घायल

ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित लखनऊ मेट्रो परियोजना में खम्बों के निर्माण के दौरान शटरिंग टूट गई, जिससे तीन मज़दूर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन खम्बों के बीच कंक्रीट की शटरिंग बनाई जा रही थी, शटरिंग के टूट जाने की वजह से मज़दूर उसके मलबे में दबकर घायल हो गए। हालांकि सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मेट्रो की सुरक्षा के लिए हर सावधानी बरती जाएगी।

लखनऊ मेट्रो में खम्बों की शटरिंग टूटने से तीन मज़दूर घायल हो गए। घायल मज़दूरों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक को गम्भीर हालत के मद्देनजर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में दाखिल कराया गया है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वह पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश देंगे, ताकि मजदूरों को भविष्य में कोई नुकसान नहीं हो।

परियोजना के अधिकारियों की मानें तो काम लगभग पूरा हो चुका था, तभी शटरिंग ढह गई, जिसकी वजह से मज़दूर दुर्घटना के शिकार हो गए। जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी। मलबे के ढह जाने की वजह से यातायात कुछ समय के लिए काफी प्रभावित हुआ। हालाँकि बाद में सब सामान्य हो गया।