28.2 C
Mumbai
Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 1249

श्रावस्ती : थाना प्रभारी पंकज ने की आत्महत्या

ब्यूरो
श्रावस्ती क्राइम ब्रांच प्रभारी पंकज कुमार मिश्र ने बीती रात अपने आवास पर खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली सिर में लगने से मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार दिन में जानकारी होने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी हत्या का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है।
पंकज कुमार मिश्र पिछले तीन वर्षों से श्रावस्ती जिले में तैनात थे। वह श्रावस्ती चौकी प्रभारी के साथ ही मल्हीपुर के थानाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके आवास से शव के साथ ही सर्विस रिवाल्वर भी बरामद की गई है।
पंकज मूल रूप से संतकबीर नगर जिले के थाना धर्म सिहनवा ग्राम बाराघाट के निवासी थे, लेकिन उनके पत्‍नी और बच्‍चे अभी गोरखपुर में रह रहे हैं। पंकज मिश्र बहुत ही गंभीर,हँसमुख व दिलेर किस्म के व्यक्ति थे। ये संतकबीर नगर के मूल निवासी हैं। इनके परिवार गोरखपुर में रहते हैं। मृतक के पत्नी व दो बच्चे है।

राष्ट्रपति का फैसला अटल नहीं, हो सकती है संवैधानिक समीक्षा – नैनीताल हाईकोर्ट

ब्यूरो
आज उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ याचिका को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमे केंद्र की ओर से आए एएसजी पर न्यायालय ने नाराज़गी व्यक्त की। एएसजी ने कहा कि राष्ट्रपति के फैसले पर कोर्ट को दखल देने का अधिकार नहीं। एएसजी की इस बात पर नाराज़ न्यायालय ने स्पष्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति राजा नहीं हैं कि उनका फैसला अटल हो। फैसले की भी समीक्षा की जा सकती है।
बुधवार को केंद्र की तरफ से पेश हुए एएसजी की बातों पर न्यायालय ने काफी नाराज़गी व्यक्त की। न्यायालय ने राज्यपाल का ज़िक्र करते हुए एएसजी से कहा कि वोटों के बंटवारे के संबंध में एक दिन पहले की जानकारी मिल गई थी, फिर भी राज्यपाल ने अपने पत्र में इस पर कुछ भी क्यों नहीं लिखा।
जिरह करते हुए कॉंग्रेसी नेता मनु सिंघवी ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाना केंद्र सरकार के अधिकारों का स्पष्ट दुरुपयोग है। उन्होंने न्यायालय से कहा कि यदि ऐसा ही होता रहा तो किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री सुरक्षित ही नहीं रहेगा।
मनु ने अधिकारों की बात करते हुए कहा कि राष्ट्रपति, राज्यपाल या केंद्र तय नहीं कर सकते कि मत विभाजन की मांग मानी जाए या नहीं। उन्होंने राज्यपाल की गतिविधियों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि राज्यपाल ने केंद्र को भेजी किसी रिपोर्ट में संवैधानिक संकट का जिक्र नहीं किया है। हाउस में ही बहुमत का फैसला होता है।

बुलेट ट्रैन की तैयारियां ज़ोरों पर

ब्यूरो 
भारत में बुलेट ट्रेन का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। दरअसल रेल मंत्रालय के आला अधिकारियों, टेक्नीकल स्टाफ,और जापान से आई विशेष समिति की बैठक हुई, जिसमें 2018 में भारत में मुम्बई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का ट्रैक बिछाए जाने की तयारी सम्बंधित तकनीकी विषयों पर चर्चा हुई।
2018 से ट्रैक बिछाये जाने का काम शुरू होगा। ट्रैक मुम्बई से अहमदाबाद के बीच बिछाया जायेगा, जिसपर तेज़ रफ़्तार से बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। इसमें लगभग 96 हजार करोड़ रुपयों का खर्च अनुमानित है, जिसका एक बड़ा हिस्सा 79 हजार करोड़ रुपये जापान द्वारा भारत को बतौर सॉफ्ट लोन दिया जाना है।
भारत में मुम्बई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट 2023-24 तक पूरा करने का लक्ष्य है और बुलेट ट्रेन को इसी वर्ष दौड़ाया जायेगा। बुलेट ट्रेन का काफी हिस्सा जो लगभग 25 किलोमीटर का है ,समुद्र के अंदर से होकर गुजरेगा। इस सम्बन्ध में रेल मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी अनिल सक्सेना ने बताया कि हम इसपर लगातार तकनीकी बैठकें कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हमें काफी ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि बुलेट ट्रेन काफी रफ़्तार से चलेगी। समुद्र के अंदर के हिस्से में चट्टानों की स्थिति और विपरीत परिस्थितियों पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा।
बुलेट ट्रेन में जापान पूरी मदद कर रहा है और इस सम्बन्ध में दिसंबर 2015 में प्रधानमंत्री मोदी और जापान के शिंजो आबे के बीच समझौते भी हुए थे। तमाम चुनौतियों के बीच भारत इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसे देखकर हम कह सकते हैं कि भारत में बुलेट ट्रेन सफलता पूर्वक और जल्द दौड़ना शुरू करेगी।

पत्नी का गला काटकर पति ने टॉयलेट में फ्लश किया, मिली उम्रकैद

ब्यूरो

लन्दन की एक अदालत ने पत्नी का सर काटकर टॉयलेट में फ्लश करने वाले एक मुजरिम पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अंग्रेजी अखबार डेलीमेल यूके के अनुसार पति देम्प्से निब्स ने अपनी पत्नी ज्यूडिथ निब्स की हत्या वर्ष 2014 के अप्रैल माह में कर दी थी। ये दम्पति पिछले तीस वर्षों ने लंदन स्थित अपने फ्लैट में एकसाथ रह रहे थे।

खबर के अनुसार पति ने पत्नी के द्वारा विवाहेत्तर समबंधो का खुलासा करने के बाद इस हत्या को अंजाम दिया। पति देम्प्से पेशेवर क्रेन मशीन का ड्राईवर है। अदालत से मिली सजा में उसे लगभग 21 साल तक जेल में रहना पड़ेगा।
पति का दावा था कि वो कैंसर से पीड़ित है और आत्मरक्षा में उसने अपनी पत्नी ज्यूडिथ पर हमला किया।

डिफेन्स के वकील ने कहा है कि देम्प्से का ये स्वयं मनना है कि वो जेल में सजा के दौरान ही अपनी बीमारी के कारण मर सकता है। जज ने इस बात पर ये कहा कि हत्या के दोषी देम्प्से को अपने किये गए जुर्म का अफ़सोस नहीं है बल्कि वो अपने आराम और ख़ुशी से ही मतलब रखता है। अदालत ने देम्प्से को पत्नी ज्यूडिथ की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

जम्मू-कश्मीर: एकदिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री, छात्रों से कहा ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करें

ब्यूरो
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकदिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू के पास श्रीमाता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी उन लोगों की है, जिनके पास ज्ञान है। इसलिए हमें ज्ञान की ओर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह कटरा (जम्मू कश्मीर) पहुँच कर श्रीमाता वैष्णो देवी तीर्थस्थल बोर्ड द्वारा लगभग 300 करोड़ रुपये की लगात से तैयार अस्पताल का का उदघाटन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में मरीजों के लिए 250 बिस्तर हैं। अस्पताल में कार्डियोलॉजी, कार्डियो-थोराकिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी सहित 20 तरह की दवाइयों और सर्जरी में सुविधाएं उपलब्ध हैं।
अस्पताल के उदघाटन के समय वहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राज्यपाल एन.एन.वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत आदि उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में लघु भारत बसता है। कुछ करने का सपना देखिए, कुछ बनने का नहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विकास के मामले में नए स्तरों को छू रहा है और 80 करोड़ युवाओं के साथ भारत उन तमाम ऊंचाइयों को छू सकते हैं जो हमारी सोच में हो।

उत्तर प्रदेश: केंद्र और प्रदेश की तनातनी में मर रहे किसान, ग्रामीण इलाकों से हो रहा पलायन

अनुज हनुमत
ये चित्र पाठा की बरदहा नदी का है जिसने कभी गाँव वालों का साथ नही छोड़ा पर इस विकराल और प्रचण्ड गर्मी ने इसको भी सुखा दिया। आस पास के गाँवो में इस मौसम की ही तरह घरों में भी सूखे ने पाँव पसारना शुरू कर दिया है। किसान पलायन करने पर मजबूर है, घरों में ताले लटकते मिलना अब आम बात हो गई है। तापमान 50° पहुँचने वाला है। धरती सूख चुकी है, आस पास के क्षेत्र को मिलाकर कुछेक नदियां हैं उनमें से ज्यादातर ने दम तोड़ दिया है।
गाँव में जो कुँए हैं, शायद ही इस महीने के अंत तक पानी दे पाये क्योंकि जल स्तर लगभग समाप्त हो गया है। ये पूरी स्थिति पाठा के एक गाँव की नही बल्कि सैकड़ो गाँवों की है, जहाँ सूखे ने किसानों की हालत बद से बदतर कर रखी है। आस पास के गाँव वालों का कहना है कि हमें अभी मीलों चलकर पानी लाना पड़ता है। पर इस महीने के अंत तक वो पानी भी नहीं
मिलेगा, तब हम क्या करेंगे!
Navpravah-image
पाठा क्षेत्र में बमुश्किल कुछ ही तालाब हैं, जिनमें से इक्के दुक्के में ही कुछ पानी बचा होगा। अगर मौसम की हालत यही रही तो वो भी नही बचेंगे। इस विकराल सूखे से निपटने के लिए अभी तक सरकार की तरफ से भी कोई ठोस रणनीति नही बनाई गई है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चित्रकूट का दौरा किया था और इस सूखे से निपटने के लिए हर मुमकिन मदद करने का आश्वासन भी दिया था। पर अभी तक वो आश्वासन महज एक राजनीतिक मरहम ही नजर आ रहा है।
इसके इतर प्रदेश सरकार का एक दूसरा चेहरा भी सामने आ रहा है, जिसमें प्रदेश की अखिलेश सरकार इस सूखे का ठीकरा केंद्र पर फोड़ रही है। प्रदेश सरकार आरोप लगा रही है कि केंद्र सूखे से निपटने के लिए कुछ नहीं कर रहा। अभी केंद्र की भाजपा सरकार ने करोड़ों का बजट बुन्देलखण्ड को दिया है पर अभी सबसे बड़ी समस्या पानी की है, जिससे जिंदगी का अस्तित्व जुड़ा है।
कुछ भी हो पर केंद्र और प्रदेश की राजनीतिक छींटाकशी के बीच वास्तव में उन किसानों का क्या होगा जो इस कठिन परिस्थिति में भी सरकार की मदद का इन्तजार कर रहे हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि अभी तो इस मौसम की शुरुआत है, क्या होगा आने वाले दो महीनों में ?

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे जम्मू-कश्मीर, कई कार्यक्रमों में होंगे शरीक

ब्यूरो,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन सेरेमनी को संबोधित करने और बाकी के निधारित कार्यक्रमों में शिरकत करने जम्मू-कश्मीर पहुँच गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा में श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशलियटी अस्पताल का उदघाटन किया। उदघाटन के बाद वे खेलकूद परिसर का भी उदघाटन करेंगे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा के पास रियासी जिले में 300 करोड़ रुपये की लागत से 230 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का निर्माण कराया गया है।
हालाँकि इस अस्पताल में 15 मार्च से ही लोगों के लिए नि:शुल्क ओपीडी सेवा और डायग्नोस्टिक टेस्ट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आठ अप्रैल से ही अस्पताल में पूर्ण रूप से कार्य शुरू हो गया था। प्रधानमंत्री लगभग साढ़े बारह बजे श्री माता वैष्णो देवी मल्टीपर्पज स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का भी उदघाटन करेंगे।

आज का राशिफल -19/04/2016

प्रोफ़ेसर एम. तिवारी

(खगोल शास्त्री)

⚜मेष (Aries): गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है।

⚜वृष (Tauras): शराब से दूर रहें, क्योंकि इससे आपकी नींद में खलल पड़ेगा और आप गहरे आराम से महरूम रह सकते हैं। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें।

⚜ मिथुन (Gemini): आज अतीत के ग़लत फ़ैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आप ख़ुद को अकेला पाएंगे और सही-ग़लत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। दूसरों की सलाह लें। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

⚜कर्क (Cancer): अगर बच्चा परीक्षा में बहुत अच्छा न कर सके तो उसे फटकारें नहीं, बल्कि अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उसे उत्साहित करें। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा।

⚜सिंह (Leo): अपनी सेहत के बारे में ज़रूरत से ज़्यादा चिंता न करें। निश्चिंतता बीमारी की सबसे बड़ी दवा है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों।

⚜कन्या (Virgo): आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। होशियारी से निवेश करें। पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे बच्चों से निराशा होगी। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है।

⚜तुला (Libra): भावनाओं का ज्वार तेज़ी पर होगा – आपका व्यवहार आस-पास के लोगों को भ्रमित करेगा – अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो।

⚜वृश्चिक (Scorpio): दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है।

⚜धनु (Sagittarius): परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।

⚜मकर (Capricorn): आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी, कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

⚜कुम्भ (Aquarius): आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।

⚜मीन (Pisces): अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर कोई बड़ी चीज़ होने वाली है, जो आपके और आपके परिवार के लिए उल्लास लेकर आएगी। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।

 

(प्रोफ़ेसर एम. तिवारी प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं दस महाविद्याओं के ज्ञाता हैं। अपनी समस्याओं का हल प्राप्त करने के लिए आप पंडित जी से 09919499991 पर संपर्क कर सकते हैं।)

 

गुजरात में इंटरनेट सेवा शुरू

ब्यूरो

पाटीदार आंदोलन के चलते गुजरात में इंटरनेट सेवा रोक दी गई थी, जिसे आज से शुरू कर दिया गया। राज्य के कई प्रमुख शहरों में पाटीदार आन्दोलनों की वजह से माहौल भयावह हो गया था। आंदोलन और भी हिंसक स्वरुप न ले ले इसलिए एहतियातन प्रशासन ने यह कदम उठाया था।

गुजरात की आम जनता इंटरनेट सेवाओं के बंद हो जाने की वजह से काफी परेशान थी, जिसे अब राहत मिली है। इंटरनेट की हर काम में बढ़ती उपयोगिता के चलते निर्भरता बढ़ गई है, जिसकी वजह से इसके ज़रिए होने वाले तमाम काम रुके थे। डिजिटल प्लेटफर्म पर काम करने वाले सूरत के कुछ युवाओं ने बताया कि इंटरनेट के बंद हो जाने के चलते हम जैसे पंगु हो गए थे। उन्होंने बताया कि आजकल ज़्यादातर लोग इंटरनेट का इस्तेमाल मोबाइल के ज़रिए करते हैं।

जेल में बंद पटेल समुदाय के नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर समुदाय की विशाल रैली ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने दो भवनों में आग लगा दी और कुछ पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद महेसाणा शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था और इंटरनेट सेवा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

100 शहरों में लांच होगा हाउसफुल-3 का ट्रेलर

एंटरटेनमेंट डेस्क 

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म हाउसफुल-3 के निर्माताओं ने बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े ट्रेलर लॉन्च की योजना बनाई है। पहली बार इस फिल्म का ट्रेलर 100 शहरों में एक साथ, एक ही समय पर दिखाया जाएगा। इस तरह अलग-अलग शहरों के तकरीबन 50 हजार लोग फिल्म के ट्रेलर को एक ही समय पर देखेंगे।

फिल्म की स्टारकास्ट अक्षय कुमार, रितेश देशमुख,अभिषेक बच्चन,जैकलीन फर्नांडिज़, नरगिस फ़ाखरी, लिज़ा हेडन के अलावा फिल्म की यूनिट के सभी प्रमुख सदस्य विशेषकर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर इस बड़े लॉन्च इवेंट में मुंबई में एक ही मंच पर दिखाई देंगे। देश के 100 बड़े शहरों में जब ट्रेलर बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा तब उनमें बी और सी टायर के कुछ शहर भी होंगे। इनमें ग्वालियर, कोटा, उदयपुर, रायपुर,राजकोट, सूरत, नासिक, पटना, गया, रांची, जमशेदपुर और बनारस आदि शामिल हैं। ट्रेलर के अंत में फिल्म की स्टारकास्ट इस फ्रेंचाइज के प्रसंशकों को एक स्पेशल मैसेज भी देगी।

हाउसफुल-3 की टीम ने प्रसंशकों के उत्साह को देखते हुए अपना स्पेशल मैसेज तैयार किया है। एक बड़ी कामयाबी की श्रृंखला बनाने वाली इस फ्रेंचाइज फिल्म ने दर्शकों के मन में अच्छी-खासी जिज्ञासा जगा दी है। फैन्स जानना चाहते हैं कि इस बार उनके लिए क्या विशेष है। इरोज़ इंटरनेशल और एनजीई’एस की हाउसफुल-3 को इस बार साजिद-फरहाद की जोड़ी डायरेक्ट कर रही है। फिल्म 3 जून को रिलीज होगी।