28.2 C
Mumbai
Wednesday, August 5, 2026
Home Blog Page 1189

मोदी ने किया सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल के लिए आवेदन! एडमिट कार्ड हुआ वाइरल

अभिजीत मिश्र,

पीएम नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री बने 2 साल हो चुके हैं, शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जब वो सुर्खियों में न आएं हों। देश के प्रधानमंत्री को बच्चा-बच्चा जानता है लेकिन सीआरपीएफ देश के पीएम को नहीं पहचानती।

सीआरपीएफ की हेड कांस्टेबल की भर्ती के एडमिट कार्ड में पीएम नरेंद्र मोदी का भी एडमिट कार्ड जारी किया गया है। पीएम का एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 15 जुलाई को होने वाली सीआरपीएफ की परीक्षा के लिए सीआरपीएफ की वेबसाइट में मोदी के रोल नंबर और फोटो सहित उनके हस्ताक्षर भी स्कैन किए हुए है।

इस एडमिट कार्ड का नंबर 005615 है और नरेंद्र मोदी का रोल नंबर 2430026090 है। खैर, एडमिट कार्ड में नरेंद्र मोदी की डिटेल्स फ़र्ज़ी है, इसमें इनकी जन्मतिथि 18/10/98 दिखाई गई है और पिता का नाम रारेंद्र मोदी दिखाया गया है। एडमिट कार्ड में मोदी का एड्रेस अमृतसर के एक गांव समरई का दिखाया है, एडमिट कार्ड में ये साफ साफ अक्षरों में लिखा है कि सभी तथ्यों की जांच करने के बाद यह एडमिट कार्ड जारी किया गया है।

इस मामले के सामने आने के बाद सभी अधिकारी इस पर बोलने से कतरा रहे है। सीआरपीएफ ने इस मामले की जांच कर रही है। पहले भी गूगल पर मोदी का नाम टॉप 10 क्रिमिनल्स पर आया था, जिसमे गूगल ने माफ़ी भी मांगी थी।

पोकीमॉन गो नामक गेम बन रहा मौत की वजह!

अभिजीत मिश्र,

कुछ महीनो पहले ही लांच हुए मोबाइल गेम पोकीमॉन गो पूरी दुनिया में छा गया है। गूगल प्ले में इसकी लोकप्रियता से ही इस गेम को आसानी से पहचाना जा सकता है। मगर इस गेम की लोकप्रियता सिर्फ इसका मजेदार होना ही नहीं है।

खबरों की मानें तो लोग इस गेम को खेलते-खेलते जंगल में घुस कर फंस जाते हैं, तो कइयों की झील में घुसने से जान चली गई। कुछ तो अपने पड़ोसी के घर में घुस कर पोकीमॉन को पकड़ते हैं। यह एक वर्चुअल 3D गेम है, इस गेम को इंसटाल करने से पहले ये एप्प वार्निंग देता है कि पोकीमोन पूरी दुनिया में कहीं भी मिल सकते हैं।

ये फोन के कैमरे और गूगल मैप से चलता है, इसमें मोबाइल की स्क्रीन में पोकीमॉन ऐसे दिखता है, जैसे कैमरे में कोई असली ऑब्जेक्ट। मैप में दिख रही लॉकेशन में पोकीमॉन छुपा होता जो कैमरे में भी नज़र आता है। लोग पोकीमॉन की ही तलाश में चलते रहते है और गेम में व्यस्त रहने से उनकी जान पर बन जाती है।

इसी गेम में मगन होने से लोगों के घर में चोरी भी हो जाती है और किसी को पता भी नहीं चलता। इसी के चलते सऊदी में इस गेम को गैर इस्लामी बताते हुए फतवा लगा दिया, तो रुसी वेबसाइट पर इस गेम को सीआईए प्लाट बताया गया है।

कश्मीर में स्थानीय समाचार पत्रों का प्रकाशन फिर से शुरू

अब्दुल फ़हद,

कश्मीर घाटी में आज पांच दिनों के बाद स्थानीय समाचार पत्रों का प्रकाशन फिर से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों के संपादकों और मालिकों से मुलाकात किया और मीडिया पर पाबंदियों को लेकर खेद जताया था।

प्रशासन द्वारा कथित तौर पर प्रतिबंधित समाचार पत्रों सहित अधिकांश स्थानीय समाचार पत्र प्रकाशित होने शुरू हो गए। साथ ही समाचार पत्र वितरक और हॉकर अपने कामों पर लौट गए। समाचार पत्र के एक वितरक ने बताया, “यह अच्छा है कि समाचार पत्रों का प्रकाशन एक बार फिर से शुरू हो गया। हम न केवल व्यापारिक दृष्टिकोण से खुश हैं, बल्कि इससे घाटी की तथ्यात्मक सूचना का भी प्रसार होगा जहां पर अफवाहों का बाजार गर्म है।

पुलिस द्वारा कथित तौर पर कुछ प्रिंटिंग संस्थानों पर छापेमारी और समाचार पत्रों की जब्ती के साथ प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने की घटना के बाद शनिवार से घाटी में अंग्रेजी, उर्दू या कश्मीरी किसी भी भाषा में समाचार पत्रों का प्रकाशन नहीं हो रहा था।

पत्रकारों ने प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन का भी आयोजन किया था और इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया था और अपना काम बंद कर दिया था।

गुजरात में पीड़ित दलितों से मिले राहुल

अब्दुल फ़हद,

राहुल गांधी ने दलित परिवारों से मुलाकात की, जिन्हें एक मृत गाय की खाल उतारने के लिए पीटा गया था। गांधी ने उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पीड़ितों के एक रिश्तेदार के मुताबिक, राहुल गांधी ने परिजनों के साथ करीब 40 मिनट बिताए और कहा कि इस तरह की घटनाएं भारत में हो रही हैं, इससे वह ‘शर्मिंदा’ हैं। कांग्रेस नेता कुमारी शैलता और गुरुदास कामत के साथ यहां आए राहुल ने पीड़ितों के परिजनों के साथ चाय भी पी।

उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को गिर-सोमनाथ जिले के उना कस्बे के निकट इस सुदूर गांव में कथित रूप से मृत गाय की खाल उतारने के लिए दलित युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी।

राहुल ने पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही और हर संभव मदद का ऐलान किया। बाद में राहुल राजकोट के लिए रवाना हो गए, जहां पिटाई से घायल पीड़ितों का इलाज चल रहा है। दलितों पर हमले के संबंध में अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

रजनी की ‘कबाली’ का कमाल, रिलीज़ से पहले ही कमाई के गाड़े झंडे

अब्दुल फ़हद,

आज शुक्रवार को सुपर सितारे रजनीकांत की कबाली रिलीज हो गई। साउथ के तमाम सिनेमा घर पूरे हफ्ते के लिए एडवांस में फुल हैं। इस मौके पर 22 जुलाई को तमिलनाडु में कुछ निजी कंपनियों ने छुट्टी भी घोषित कर दी है, जिससे कर्मचारी फिल्म देख सकें। बल्कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने इस दिन को ‘कबाली डे’ घोषित करके उस दिन कोई शूटिंग न रखने का फैसला किया है।

इस दिन राज्य में चारों तरफ त्योहार जैसा माहौल है। फिल्म में 65 वर्षीय रजनीकांत एक एंटी-हीरो अंडरवर्ल्ड डॉन बने हैं। राधिका आप्टे उनकी प्रेमिका के रोल में हैं। उससे भी अहम बात ये है कि 160 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म रिलीज से पहले सेटेलाइट और संगीत अधिकार, इंटरनेट राइट्स वगैरह  बेंचकर 300 करोड़ रुपये अपनी जेब में डाल चुकी है। विश्व भर में फिल्म 5 हजार थियेटरों में रिलीज हो रही है। जिसमें से 1200 थियेटर उत्तर और मध्य भारत के हैं। साउथ के हर थियेटर में फिल्म लगेगी।

कबाली के क्रेज का विदेश में भी यह हाल है कि अमेरिका के 400 थियेटरों में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दो घंटे में सारे टिकट बिक गए। दक्षिण में अनेक थियेटरों में हाउस फुल के बोर्ड अभी से लगे हैं। बल्कि तमिलनाडु के कई होटलों में तो कबाली और रजनीकांत के नाम पर स्पेशल मेन्यू और कई विशेष डिश तैयार हैं।

ट्रेन का सफ़र हुआ और सुहाना,चिकन बिरयानी 50 रुपये में, मटर पनीर 45 रुपये में!

शिखा पाण्डेय

अब ट्रेन का सफ़र चटपटे ज़ायकेदार भोजन के साथ और भी सुहाना बन जायेगा। आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास खुशखबरी लेकर आया है। ‘रेडी टू ईट’ सर्विस के तहत आईआरसीटीसी आपके लिए आपकी पसंद का मेन्यू लेकर आ रहा है और वो भी बाजार से आधे दाम पर।

आपको सुनकर विश्वास हो या न हो, पर आपको बता दें कि ‘रेडी टू ईट’ मेन्यू में आपको चिकन बिरयानी 50 रुपये में, राजमा चावल 40 रुपये में, मटर पनीर 45 रुपये में, वेजिटेबल बिरयानी 40 रुपये में, लेमन राइस 35 रुपये में और उपमा 40 रुपये में मिलेंगे।

इस सर्विस के लिए आईआरसीटीसी ने डीआरडीओ के साथ रिटोर्ट टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का एग्रीमेंट किया है। रिटोर्ट टेक्नोलॉजी के जरिए खाना 6 महीने तक ताजा रखा जा सकता है। इस स्कीम की औपचारिक शुरुआत अक्टूबर से की जाएगी, लेकिन लोगों में इसके प्रचार की शुरुआत हो गई है। सर्विस के प्रचार के दौरान चिकन बिरयानी हो या दाल चावल या फिर राजमा चावल सब कुछ 32 रुपये में दिया जा रहा है। लेकिन ये दाम सिर्फ सर्विस के प्रोमोशन के लिए है।

आईआरसीटीसी अपने खजाने से भरपाई करते हुए पैसेंजर्स को सस्ता रेडी टू ईट खाना देने जा रही है। एक ओर रेलवे का दावा है कि यात्री किरायों पर वो भारी सब्सिडी देती है, जिसमें कटौती की जरूरत है। दूसरी ओर आईआरसीटीसी यात्रियों को रेडी टू ईट खाने के लिए सब्सिडी दे रही है। हालांकि कंपनी के मुताबिक शुरुआती 6 महीनों के बाद अगर डिमांड बढ़ती है तो खाने के दाम बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। आपको बता दें कि रेडी टू ईट सर्विस के लिए रेलवे ने आईटीसी और एमटीआर समेत दूसरी कंपनियों से भी बात की थी, लेकिन कंपनियों की तरफ से ज्यादा दाम लगाए जाने की वजह से डील नहीं हो पाई।

अगले सप्ताह ब्रिटेन की यात्रा पर जाएँगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

शिखा पाण्डेय

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अगले सप्ताह ब्रिटेन की यात्रा पर जानेवाले हैं।भागवत वहाँ कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। तमाम कार्यक्रमों के अंतर्गत वे ब्रिटेन और यूरोप के हिन्दुओं की एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार पहली बार आरएसएस प्रमुख ब्रिटेन में हिन्दुओं की इतनी बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।

कल रात एक पुस्तक के विमोचन के लिए आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने बताया, “मैं ब्रिटेन में कई क्रायक्रमों में हिस्सा लेने के लिए 26 जुलाई को लंदन के लिए उड़ान भरुंगा।” सूत्रों के अनुसार हिन्दू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) की स्वर्ण जयंती पर आयोजित समारोहों के तहत भागवत हिन्दुओं की सभा में शामिल होंगे।

आरएसएस सूत्रों ने बताया, “वह लंदन के बाहरी हिस्से ल्यूटन के करीब हर्टफोर्डशायर काउंटी शोग्राउंड में होंगे जहां 29 से 31 जुलाई तक महाशिविर का आयोजन किया जायेगा और जिसके साथ ही साल भर तक चलने वाले एचएसएस के स्वर्ण जयंती समारोहों की शुरुआत होगी।”

दयाशंकर सिंह की जुबान काटकर लाएँ, 50 लाख का इनाम ले जाएँ”- बसपा नेता

अब्दुल फ़हद

बीएसपी की चंडीगढ़ इकाई की अध्यक्ष जन्नत जहान ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले निलंबित बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह की जुबान काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने 20 जुलाई को मायावती पर अभद्र टिप्पणी की थी। दयाशंकर सिंह ने मायावती को कहा था कि वो पैसे लेकर टिकट देती हैं। उसके बाद बहुत ही अभद्र टिप्पणी में दयाशंकर ने मायावती के टिकट बाटने के तरीके पे सवाल उठाये थे। जिसके बाद से पूरे देश में विरोध हो रहा है। बयान के बाद बीजेपी ने दयाशंकर सिंह को यूपी उपाध्यक्ष समेत सभी पदों से हटा दिया।

इधर लखनऊ के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में भी मायावती पर दयाशंकर की अभद्र टिप्पणी का असर दिख रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीएसपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

नासा ने की ‘जीवन की संभावना’ वाले दो ग्रहों की खोज

ब्यूरो

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के खगोलविदों ने पहली बार हमारे सौरमंडल से बाहर पृथ्वी के आकार के ग्रहों के आसपास के वायुमंडलों की खोज की और उन्होंने 40 प्रकाश वर्ष की दूरी पर संभावित तौर पर रहने योग्य दो गैर सौरीय ग्रह (एक्सोप्लैनेट्स) पाये।

खगोलविदों ने टीआरएपीपीआईएसटी-वन बी और टीआरएपीपीआईएसटी-वन सी की खोज की, जहां अन्य गैसीय वायुमंडलों की तुलना में हाइड्रोजन की मात्रा बहुत अधिक नहीं होने की संभावना जतायी गयी है। नासा के हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी का इस्तेमाल करते हुए खगोलविदों ने इस खोज को संभव बनाया।

अमेरिका में स्पेस टेलिस्कोप साइंस इंस्टीट्यूट की निकोल लेविस ने बताया, “गला घोंटने वाले हाइड्रोजन हीलियम के स्तर में कमी के कारण इन ग्रहों के जीवों के निवास योग्य होने की संभावना बढ़ जाती है।” ये ग्रह एक लाल बौने तारे की परिक्रमा करते हैं जो कम से कम 50 करोड़ वर्ष पुराना है।

टीआरएपीपीआईएसटी-वन बी 1.5 दिन में लाल बौने तारे का एक चक्कर लगाता है जबकि टीआरएपीपीआईएसटी-वन सी 2.4 दिन में एक चक्कर लगाता है। इस अध्ययन का प्रकाशन ‘नेचर’ नामक जर्नल में किया गया है।

दिल्ली में सेक्स रैकेट का खुलासा, बड़े अफसरों को की जाती थी विदेशी लडकियां सप्लाई!

संवाददाता,

दिल्ली के दक्षिणी इलाके में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस रैकेट का सरगना पीएन सान्याल 63 साल का बुजुर्ग व्यक्ति है। अपनी उम्र की आड़ में ये बड़े बड़े अफसरों को विदेशी लडकियां सप्लाई करवाता था, जिसमें से कई बड़े सांसदों का भी नाम सामने आया है।

सान्याल को दक्षिणी दिल्ली को सफदरगंज एन्क्लेव से गिरफ्तार किया गया है। खबर मिली है कि सान्याल आर्मी के बड़े अफसरों और सांसदों को लडकियां सप्लाई करता था। सान्याल के घर पर कुछ सांसदों के नाम की फ़र्ज़ी लेटर हेड भी बरामद हुए है। छापे मारी करने पर उसके घर में एक रुसी महिला भी मिली है।

सान्याल खुद को सांसद बता कर कई सरकारी दफ्तरों में अपना काम निकलवाता था। सूत्रों के मुताबिक इस कांड में कुछ बड़े लोगों के भी नाम आगे आ सकते हैं।
घर से मिले दस्तावेज की पुलिस जांच कर रही है और पता लगा रही है कि फ़र्ज़ी लेटर हेड का इसने कहाँ-कहाँ इस्तेमाल किया है।