27.9 C
Mumbai
Friday, August 7, 2026
Home Blog Page 1159

नितीश ने पीएम मोदी से की मुलाक़ात, बाढ़ पर हुई चर्चा

अमित द्विवेदी,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर राज्य में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर चर्चा की। उन्होंने पीएम मोदी से लगभग आधे घंटे तक बातचीत की। जानकारी के मुताबिक़, नितीश ने मोदी से फरक्का बाँध को लेकर भी बात की।

बिहार में गंगा और सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते बिहार में बाढ़ की स्थिति है और जनता बेहद परेशान है। उन्होंने फरक्का बाँध की समस्या को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि फरक्का बांध में काफी मात्रा में गाद जमी हुई है, जिसकी वजह से बांध का पानी बिहार के अंदरुनी इलाकों में आ जाता है और यहां बाढ़ के हालात बन जाते हैं।

बिहार में आई बाढ़ की वजह से नदी के किनारे के जिलों बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। हालाँकि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही बाढ़ प्रभावित इलाके की हरसंभव मदद की बात कही है।

आंदोलन करके करोड़पति बना हार्दिक, कर रहा ऐशो आराम!

अमित द्विवेदी,

पटेलों के लिए आरक्षण की मांग करने वाले हार्दिक पटेल को उनके ही साथियों ने घेरना शुरू कर दिया है। हार्दिक के सहयोगी चिराग और केतन पटेल ने हार्दिक पर आरोप लगाया है कि वह समाज के पैसों से ऐश कर रहा है। यही नहीं, उसके साथियों ने यह भी आरोप लगेगा कि आंदोलन में जिनकी मृत्यु जो गई थी, उनके पैसे भी हार्दिक ने हड़प लिए और खुद करोड़पति बन गया।

पटेलों के हित में लड़ाई के नाम पर हार्दिक करोड़पति बन गया। यह आरोप लगाया है पाटीदार आरक्षण समिति के ही कुछ प्रमुख सदस्यों ने। इन लोगों ने हार्दिक को लिखे एक खत में यह भी धमकी दी है कि यदि समय रहते हार्दिक संभला न तो उसके और भी कई राज़ हैं, जो खोले जाएंगे।

हार्दिक के नेतृत्व में हुए आंदोलन में चिराग और केतन पटेल भी प्रमुख रूप से शामिल रहे। लेकिन अब धीरे धीरे सारा मामला सामने आ रहा है। इन दोनों ने कहा कि आंदोलन के पैसों को हड़पकर हार्दिक और उसके चाचा करोड़पति हो गए और ऐशो आराम की ज़िन्दगी जीने लगे। उन्होंने कहा कि पटेलों के लिए लड़ाई करने की बात कहने वाला हार्दिक अब मंहगी गाड़ियों और ऐशो आराम की चीज़ों में सिमट गया। उसका दायरा बढ़ा तो उसने समाज के पैसों का मात्र दुरुपयोग किया।

पाटीदार आरक्षण समिति की कोर कमिटी के एक सदस्य चिराग पटेल ने कहा कि हम जेल गए तो हमपर क़र्ज़ का बोझ बढ़ गया। हम परिवार नहीं चला पा रहे और हार्दिक जेल जाते ही हीरो बन गया और उसकी लाइफ ही बदल गई।

पाटीदार समाज के ही कुछ कोर कमिटी के सदस्यों के इन आरोपों से हार्दिक की कलई खुलती नज़र आ रही है। हालांकि इस मामले पर अभी तक हार्दिक की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पहले खुद 10 बच्चे पैदा करें भागवत -अरविन्द केजरीवाल

शिखा पाण्डेय,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू जनसंख्या से जुड़े बयान पर हमला करते हुए कहा कि हिंदुओं को नसीहत देने से पहले भागवत खुद 10 बच्चे पैदा करें और उनकी परवरिश कर के दिखाएँ। केजरीवाल ने आज एक के बाद एक ट्वीट कर भाजपा, कांग्रेस, रिलायंस सभी को एक साथ निशाने पर लिया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “हिंदुओं को भड़काने से पहले भागवत जी खुद 10 बच्चे पैदा करके और उनकी अच्छी परवरिश करके दिखाएं।” एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस, भाजपा और रिलायंस पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, “कांग्रेस सरकार भी अंबानी की जेब में थी, मोदी सरकार भी अंबानी की जेब में है।”

केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से राष्ट्रवाद पर की गई टिप्पणी को लेकर परोक्ष रूप से उन पर निशाना साधकर कहा, “राष्ट्रवाद की आड़ में जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनतंत्र को कुचल तानाशाही लाना चाहते हैं, उनके खिलाफ एकजुट होना आवश्यक है।”

उल्लेखनीय है कि भागवत ने शनिवार को शिक्षकों की एक सभा को संबोधित करते हुए हिंदुओं के सन्दर्भ में विवादित बयान दिया था,” जब दूसरों की आबादी बढ़ रही है तो आपको किस कानून ने रोक रखा है?”

पीवी सिंधु, साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर और जीतू राय को ‘खेल रत्न पुरस्कार’

शिखा पाण्डेय,

केंद्र सरकार द्वारा इस बार के ‘खेल रत्न’ पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस बार 4 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ से नवाज़ा जाएगा।

रियो में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक, स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर और रेसलर जीतू राय को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।

अर्जुन अवार्ड के लिए शिवा थापा, रजत चौहान, ललिता बाबर, अपूर्वी चंदेला, अजिंक्य रहाणे, सौम्यजीत घोष, सौरव कोठारी, रघुनाथ वीआर, अमित कुमार, गुरप्रीत सिंह, सुब्रत पॉल, रानी, संदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह तथा वीनेश फोगाट को चुना गया है।

इसके अतिरिक्त बिश्वेश्वर नंदी, प्रदीप कुमार, महावीर, नागापुरी रमेश, सागरमल दयाल, राजकुमार शर्मा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा।

भारतीय रेल गूगल की मदद से अपनी विरासत का करेगी डिजिटल मंचों पर प्रदर्शन

शिखा पाण्डेय,

भारतीय रेल द्वारा डिजिटल मंचों पर अपनी विरासतों को प्रदर्शित करने तथा उनके डिजिटाइजेशन के लिए गूगल से साझेदारी की गई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार,” गूगल रेलवे की विरासतों को डिजिटाइज करने और उनकी मुफ्त यूनिवर्सल ऑनलाइन पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए उनका डिजिटल स्टोर तैयार करने में रेलवे की मदद करेगा।”

इस को लेकर जल्द ही राष्ट्रीय रेल संग्रहालय और गूगल कल्चरल इंस्टीट्यूट (जीसीआई) के बीच एक करार पर दस्तखत होंगे। जीसीआई एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है जो वैश्विक सांस्कृतिक विरासत को ऑनलाइन मीडियम से सामने लाने के लिए सांस्कृतिक संगठनों के साथ साझेदारी करता है। जीसीआई ऑनलाइन उपकरण तैयार करता है और उन्हें संस्थानों को अपनी सांस्कृतिक परिसंपत्तियां प्रदर्शित एवं साझा करने के लिए उपलब्ध कराता है। वर्तमान में भारतीय रेलवे के पास पुलों, भाप इंजनों, भवनों, कलाकृतियों और संग्रहालयों जैसी ढेरों विरासत हैं जिन्हें दुनिया भर के दर्शकों के लिए प्रदर्शित किया जा सकता है।

अधिकारी ने बताया कि यह साझेदारी न केवल एनआरएम को ऑनलाइन एक्सेसिबल बनाएगी और वर्चुअल टूर मुहैया कराएगी बल्कि यह इस नेशनल ट्रांस्पोर्ट के पूरी धरोहर स्टोर के डिजिटाइजेशन में मदद भी पहुंचाएगी।  इस स्टोर में 20 से अधिक संग्रहालय, सैकड़ों भाप इंजन, डिब्बे, स्टेशन बिल्डिंग, और पुल शामिल हैं। उन्होंने कहा इनके ऑनलाइन हो जाने के बाद टूरिजम बड़े पैमाने पर बढ़ेगा।

कश्मीर के हालात पर चिंतित मोदी, विपक्षी नेताओं से की मुलाक़ात

ब्यूरो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कश्मीर की मौजूदा स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं। प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के विपक्षी नेताओं के एक शिष्टमंडल के साथ संविधान के दायरे में स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा,” पिछले कई दिनों से जो कुछ हो रहा है, उसमें जान गंवाने वाले हमारे ही अंग हैं। हमारे युवा, सुरक्षा बल, अथवा पुलिस, भले ही किसी की भी जान जाये, यह हमारे लिए परेशान करने वाली बात है।”

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में शिष्टमंडल से मुलाकात में प्रधानमंत्री ने राज्य में व्याप्त स्थिति पर गहरी चिंता एवं पीड़ा जतायी तथा घाटी में सामान्य स्थिति कायम किये जाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जम्मू कश्मीर राज्य के साथ है। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी राजनीतिक दलों को जनता से संपर्क साधना चाहिए और इस बात से अगवत कराना चाहिए।

मोदी ने जम्मू कश्मीर की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए सभी राजनीति दलों से मिलकर काम करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमें संविधान के दायरे में समस्या का एक स्थायी एवं टिकाऊ समाधान निकालने की आवश्यकता है।” प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

उल्लेखनीय है कि नेशनल कांफ्रेस नेता उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की। उसने घाटी में वर्तमान संकट के समाधान के लिए एक राजनीतिक दृष्टिकोण अपनाये जाने तथा पूर्व की गलतियों की पुनरावृत्ति नहीं होने देने को कहा। आपको बता दें कि कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के आठ जुलाई को मारे जाने के बाद से, अर्थात पिछले 44 दिनों से अशांति कायम है।

बहन मायावती को एक और शॉक,बसपा के कद्दावर ब्राम्हण नेता ब्रजेश पाठक भाजपा में शामिल!

शिखा पाण्डेय,

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने आने से पहले कई ऐसे बदलाव लाया है, जिसे सुनकर अच्छे अच्छों के होश उड़ गए हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को फिर एक ज़ोर का झटका ज़ोर ही से लगा है। अब बसपा के कद्दावर ब्राह्मण नेता ब्रजेश पाठक ने अपना दल बदल कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

बसपा से बर्खास्त ब्रजेश पाठक ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दरअसल कुछ दिनों से ऐसी चर्चा चल रही थी कि वे पार्टी छोड़ सकते हैं। इन खबरों के बीच आज उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया और झटपट उन्होंने आशंका को हक़ीक़त में बदल दिया।

पाठक का जाना मायावती के लिए बड़े नुकसान की खबर है क्योंकि वे पार्टी में बड़े ब्राह्मण नेता थे। हरदोई के रहने वाले ब्रजेश पाठक की उन्नाव संसदीय क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ है। वे उन्नाव से सांसद भी रह चुके हैं। ब्रजेश पाठक एक बाहुबली नेता हैं। इसलिए ज़ाहिर सी बात है कि उनके भाजपा में आने से उनके समर्थक भी भाजपा के साथ आ जायेंगे।

पाठक से पहले बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी पार्टी छोड़कर भाजपा के साथ आ गये और उन्होंने मायावती पर आरोप लगाया कि वे दलितों के नाम पर राजनीति करती हैं लेकिन उन्हें दलितों की कोई चिंता नहीं है।

पूनम पाण्डेय का यह एक्सपीरियंस उड़ा देगा आपका होश

एंटरटेनमेंट डेस्क,

सुर्ख़ियों में आने के लिए अक्सर ऊल जलूल हरकतें करने वाली पूनम पाण्डेय ने इस बार भी ऐसा ही कुछ किया है। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनका एक यूट्यूब वीडियो है। वीडियो में पूनम ने ‘threesome’ पॉर्न देखने का अपना अनुभव शेयर किया है।

आपको बता दें कि अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरों, वीडियोज और बयानों के चलते चर्चा में रहने वाली पूनम पाण्डेय हाल ही में एक बार फिर वर्चुअल रियालिटी सेट से पॉर्न वीडियो देखने की वजह से और उससे जुड़ा अपना एक्सपीरियंस यू ट्यूब पर शेयर कर के सुर्ख़ियों में आ गई हैं।

पूनम ने जो वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो में वे पॉर्न देखती नजर आ रही हैं और पूनम ने वीडियो में ‘threesome’ पॉर्न के अनुभव अपने फैंस के साथ शेयर भी किए हैं।

गौरतलब है कि पूनम ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी विदेशी दोस्त के प्राइवेट पार्ट से खेलती नज़र आई थीं। पूनम का यह वीडियो फेसबुक से लेकर यूट्यूब और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हुआ था।

 https://youtu.be/vbwHddieebs

जेएनयू: फिल्म देने के बहाने शोध छात्रा का किया बलात्कार

अमित द्विवेदी,

दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बलात्कार का मामला सामने आया है। दर्ज शिकायत के मुताबिक जिस छात्रा का बलात्कार हुआ है, वो विश्वविद्यालय से ही शोध (पीएच.डी.) कर रही है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, छात्रा ने कुछ माह पहले फेसबुक पर लिखा कि किसी के पास सैराट फिल्म है क्या? कुछ दिन बाद अनमोल रतन नाम के एक छात्र ने मैसेज भेजा था कि उसके पास यह फिल्म है।

फिल्म देने के बहाने इस छात्र ने लड़की को हॉस्टल में बुलाया। शिकायत के अनुसार, लड़का उसे कमरे में लेकर गया और उसे बेहोशी की दवा पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया।

जानकारी के मुताबिक, यह छात्र एआईए संगठन का कार्यकर्ता भी है। यह घटना शनिवार रात को जेएनयू के बह्मपुत्र हॉस्टल में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 506 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सऊदी में भारतीय बेरोज़गार कामगारों को सुषमा ने कहा- “खर्चे की चिंता न करें, घर आ जाएं”

शिखा पाण्डेय,

सऊदी अरब में जिन कामगारों की नौकरी जा चुकी है और जिन्हें अब तक हिसाब नहीं मिला है, उनसे सरकार ने तत्काल भारत लौट आने की अपील की है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भुगतान नहीं किए गए बकाए का दावा दायर करें और तत्काल स्वदेश लौट आएं। उन्होंने कहा कि सभी के वापस आने का खर्च सरकार वहन करेगी।

सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब में उन कामगारों से अपील किया, जो वहाँ कंपनियों के बंद होने के चलते निकाल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनरल वीके सिंह भारतीयों की समस्या को निपटाने के लिए सऊदी अरब गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि यथाशीघ्र सारे मामले सुलझा लिए जाएं। हम प्रक्रिया में लगे हैं। उन्होंने कामगारों को सलाह दी कि सभी अपने क्लेम दर्ज कराकर भारत लौट आएं।

सुषमा स्वराज ने कहा कि सऊदी सरकार से हमारी बातचीत चल रही है। जब भी मामले का निपटारा हो जाएगा, उन्हें पूरा हिसाब सऊदी सरकार दे देगी। स्वराज ने कहा कि दावे के निपटारे में अधिक समय लग सकता है। फिलहाल लंबे समय तक सऊदी में रहकर इंतज़ार करने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए वे तत्काल भारत की ओर रुख करें। कामगार खर्चे की चिंता न मारें। सरकार स्वयं सभी के आने के खर्चे वहन करेगी।