28.6 C
Mumbai
Sunday, August 9, 2026
Home Blog Page 1095

एके 47 लेकर घूमते शख़्स को देखते ही करो शूट -मनोहर पर्रिकर

शिखा पाण्डेय,

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार (19 नवंबर) को बीजेपी की चुनावी रैली ‘विजय संकल्प महामेला में कहा कि उन्होंने सुरक्षा बलों को कह रखा है कि AK-47 लेकर घूमते दिखने वाले किसी भी शख्स को वह गोली मार सकते हैं। कार्यक्रम में पर्रिकर ने भारतीय आर्मी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए सेना की भी खूब प्रशंसा की।

पर्रिकर ने कहा, “मैंने सुरक्षा बलों के सभी जवानों को निर्देश दे रखा है कि वह एके-47 रखने वाले किसी भी शख्स को शूट कर सकते हैं, क्योंकि साफ है उसके इरादे अच्छे नहीं होंगे।” इससे पहले 500 और 1000 रुपए के उच्च मूल्य वाले नोट बंद करने के बाद आतंकवाद के खात्मे के विषय में पर्रिकर ने कहा था, “पहले दरें तय थीं। सुरक्षा बलों पर पथराव के लिए पांच सौ रूपये और किसी अन्य काम के लिए एक हजार रूपये। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के वित्तपोषण को खत्म कर दिया।”

पर्रिकर गोवा के फतरोदा के हाई स्कूल में हो रही रैली में गए थे। पर्रिकर ने यह भी कहा कि 1986 में बफोर्स स्कैम के बाद कांग्रेस की हिम्मत नहीं थी कि वह कोई हथियार खरीद सके। रैली में उन्होंने विधानसभा चुनावों के विषय में भी बात की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी 25 से 26 सीटें जीतेगी। पर्रिकर ने यह भी कहा कि फतरोदा के लोगों को बीजेपी के केंडिडेट को ना जिताने की गलती फिर से नहीं दोहरानी चाहिए।

गौरतलब है कि इस वक्त फतरोदा से विजय सरदेसाई विधायक हैं। वह निर्दलीय उम्मीदवार हैं। पर्रिकर ने विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने नोटबंदी का विरोध किया था जिसका दुनिया भर के लोग समर्थन कर रहे हैं। पर्रिकर ने कहा कि लोगों को बीजेपी को फिर से गोवा में सत्ता में लाने में मदद करनी चाहिए।

‘रॉक ऑन 2’ के पिट जाने से दुखी हैं श्रद्धा कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क,

नोट बंदी को कारण मानें, या कोई और कारण, यंगस्टर्स द्वारा मोस्ट अवेटेड रही फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म को मिली मिश्रित प्रतिक्रिया से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बेहद दुखी हैं। श्रद्धा ने कहा, “यह बेहद दुःख की बात है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कमाल नहीं कर पाई। काश फिल्म और ज़्यादा सफल होती और लोग इसे और ज़्यादा पसंद करते।”

ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल, इंडिया में श्रद्धा ने अपना दुःख व्यक्त करते हुए कहा, “आप किसी फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं और अपना सारा समय फिल्म की सफलता के लिए समर्पित करते हैं। इसके बाद एक शुक्रवार आता है और फिल्म के भाग्य का फैसला कर के चला जाता है।” श्रद्धा का मानना है कि लोगों की प्रतिक्रिया मिश्रित है और उन्हें उम्मीद है कि लोग फिल्म पसंद करेंगे।”

श्रद्धा कपूर, जिन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग ही नहीं, अपना सिंगिंग टैलेंट भी जम कर दिखाया है, उन्होंने बताया कि उन्हें लाइव परफॉर्म करना बहुत पसंद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें लाइव परफॉर्म करने के अन्य ऐसे मौके मिलते रहेंगे।

गौरतलब है कि 11 नवंबर को रिलीज़ हुई फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में श्रद्धा कपूर के अलावा फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, पूरब कोहली और शशांक देसाई मुख्य भूमिका में हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित और शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा है, जो 2008 में आयी फिल्म ‘रॉक ऑन’ का सीक्वल है।

स्क्रिप्ट की डिमांड होगी, तो नंगा भी हो जाऊँगा -गुरमीत चौधरी

एंटरटेनमेंट डेस्क,

बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों में इंटिमेट सीन्स को बिलकुल वास्तविक बनाने के लिए हर बोल्ड काम कर गुज़रने के लिए राज़ी हो जाते हैं। फिल्म ‘वजह तुम हो’ में बेहद  बोल्ड सीन्स परफॉर्म कर चुके बॉलीवुड एक्टर गुरमीत चौधरी का कहना है कि यदि स्क्रिप्ट डिमांड करेगी तो मैं रोल के लिए नंगा होने तक को तैयार हूं। बता दें कि ‘वजह तुम हो’ में गुरमीत के साथ एक्टर शरमन जोशी, रजनीश दुग्गल, सना खान और शर्लिन चोपड़ा भी नजर आएंगी।

गुरमीत ने कहा, “अगर राजकुमार हिरानी मुझसे कहेंगे कि मेरे पास तुम्हारे लिए एक रोल है और तुम्हें उसके लिए नेकेड होकर दौड़ते हुए मेरे पास आना है, तो मैं बेशक नंगा होकर दौड़ते हुए उनके पास जाऊंगा। अब आप जरा कल्पना कीजिए कि यदि मैं रियल लाइफ में नेकेड होकर दौड़ने को तैयार हूं तो मैं फिल्म के लिए क्या कुछ कर सकता हूं।”

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए गुरमीत ने कहा, “मैं एक बहुत ही जोशीला एक्टर हूं। मैं अपने किरदार में यकीन करता हूं और अपने हर किरदार के लिए 100 परसेंट देने के लिए तैयार रहता हूं। यदि कभी किसी रोल के लिए मुझसे नंगा होने की मांग की जाएगी, तो मैं वह भी करूंगा, नंगा होने में भी कोई हर्ज नहीं है।”

गुरमीत ने कहा कि जो रिस्पॉन्स उन्हें मिल रहा है, उससे वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगता है, जब लड़कियां उनसे कहती हैं कि मैं बहुत हॉट लग रहा हूं। मुझे अच्छा लगता है क्योंकि मैं एक बहुत शर्मीला इंसान हूं, लेकिन कोई तारीफ करता है तो वाकई बहुत अच्छा लगता है।

गौरतलब है कि गुरमीत की फिल्म ‘वजह तुम हो’ इसी साल 2 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। उनके बॉलीवुड करियर की यह दूसरी फिल्म है, इससे पहले वह फिल्म ‘खामोशियां’ में नजर आए थे।

खातों में ज़्यादा नकदी जमा कराने वालों की खैर नहीं, आयकर विभाग भेज रहा नोटिस

 

सौम्या केसरवानी,

मोदी सरकार ने कालाधन कुबेर और भ्रष्टाचारियों की नकेल कसना शुरू कर दिया है। नोटबंदी के बाद से ही वे लोग मोदी सरकार पर निशाने पर आ गये हैं, जो बेईमान बनकर देश को लूटने में लगे हुये थे। मोदी सरकार अब जमीन के सौदागरों पर भी नजर रख रही है।

अब आयकर विभाग के अधिकारी बैंक में ज्यादा रूपये जमा कराने वाले लोगों से यह पूछेंगे कि आखिर वे इतने रूपये कहां से लाये, ऐसे लोगों को आयकर विभाग ने नोटिस भेजना भी शुरू कर दिया है।

एक दिन में पचास हजार और अधिकतम ढाई लाख रूपये जमा करने की सीमा तय कर रखी है, यदि इसके बाद किसी ने भी इससे ज्यादा रकम बैंकों में जमा कराई तो फिर उसकी खैर नहीं। नोटिस मिलने के बाद ज्यादा रूपया जमा करने के मामले में जवाब तो देना ही पड़ेगा, वहीं यह बताना आवश्यक होगा कि आय के स्त्रोत कौन-कौन से है। कालाधन कुबेरों को घेरने के लिये आयकर विभाग अधिकारियों के पास अधिकार दे दिये गये हैं।

दिल्ली: सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, ट्रेन में बदमाशों ने महिला को लूटा फिर किया बलात्कार

आनंद रूप द्विवेदी,

राजधानी दिल्ली के शाहदरा से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच एक महिला से रेप और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस घटना ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर से पोल खोल कर रख दी है।

पुलिस के मुताबिक ट्रेन के महिला कोच में कुछ 5 महिलाएं सवार थीं, जिसमें से 4 शाहदरा स्टेशन पर उतर गईं। उसी जगह से 3 अज्ञात लोग कोच में सवार हुए। जानकारी के मुताबिक 2 लोग महिला का बैग छीनकर भाग गए जबकि एक ने महिला के साथ बलात्कार और मारपीट की।

ये वारदात दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस में हुई। 32 वर्षीय महिला किसी कार्यक्रम में शरीक होने दिल्ली आई थी। महिला की आवाज़ सुनने पर 2 कॉन्स्टेबल्स ने युवक को महिला का उत्पीड़न करते देखा और मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी की शिनाख्त 25 साल के शाहबाज नाम से हुई है। पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली है।

उपलब्धि: मंगलयान द्वारा खींची गई तस्वीर नेशनल जियोग्राफिक मैगज़ीन के कवर पेज पर

शिखा पाण्डेय,

मंगलयान ने इस हफ्ते ऑर्बिट में अपने तीन साल पूरे करने के साथ साथ एक और उपलब्धि पाई है। मंगलयान द्वारा खींची गई मंगल ग्रह की एक तस्वीर को नेशनल जियोग्राफिक की जानी-मानी मैगजीन के कवर पेज पर छापा गया है। 2000 रुपए के नए गुलाबी नोट पर जगह बनाने में सफल रहे इस मंगलयान की यह अगली बड़ी उपलब्धि है।

आपको बता दें कि तमाम बड़े बड़े देशों की अपेक्षा मंगलयान पर लगे कम कीमत वाले कैमरे ने दर्जन भर तस्वीरें खींची थीं, जिनमें से एक को मैगजीन का कवर बनाया गया है। मंगलयान द्वारा ली गई इस तस्वीर की खासियत यह है कि मंगलयान से पहले दुनियाभर के देशों ने मंगल के लिए लगभग 50 से ज्यादा मिशन किए, लेकिन कोई भी मंगलयान जितनी साफ फोटो नहीं खींच पाया।

गौरतलब है कि भारत ने अपने मंगल मिशन पर कुल 450 करोड़ रुपए खर्च किए थे। उस मिशन का नाम ‘मार्स ओर्बिट मिशन’ रखा गया था। 24 सितंबर 2014 को भारत ने अपना अंतरिक्ष यान मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर इतिहास रच दिया था। यह उपलब्धि हासिल करने के बाद भारत दुनिया में पहला ऐसा देश बन गया, जिसने अपने पहले ही प्रयास में ऐसे अंतरग्रही अभियान में सफलता प्राप्त की थी।

प्रतिष्ठित ‘टाइम पत्रिका’ ने भारत के ‘मंगलयान’ को 2014 के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में शामिल भी किया था। इसे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक ऐसी उपलब्धि बताया गया था, जो भारत को ‘अंतरग्रहीय अभियानों’ में पांव पसारने का मौका प्रदान करेगी।

टाइम ने मंगलयान को ‘द सुपरमार्ट स्पेसक्राफ्ट’ की संज्ञा दी गई थी। पत्रिका ने कहा, ‘‘कोई भी मंगल ग्रह पर पहली कोशिश में नहीं पहुंचा। अमेरिका नहीं कर सका, रूस नहीं कर पाया और न ही यूरोपीय देश कर पाये, लेकिन 24 सितंबर को भारत ने ऐसा कर दिखाया। ऐसा तब हुआ जब मंगलयान लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर गया, एक ऐसी उपलब्धि जो कोई अन्य एशियाई देश हासिल नहीं कर पाया।’’

पटरी से उतरी पटना-इंदौर एक्सप्रेस, हादसे में 63 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा जख्मी

अनुज हनुमत,

पुखरायां। कानपुर के पास पुखरायां में पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस भीषण हादसे में 63 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 150 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

स्थानीय रेल अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। सुबह करीब 3 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन हादसे का शिकार हुई। हादसा इतना बुरा था कि एक बोगी दूसरी बोगी के ऊपर चढ़ गई।

बताया जा रहा है कि इंदौर से पटना जा रही इस ट्रेन में 14 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें दो बोगियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसमें एक स्लीपर और एक जनरल बोगी है। स्लीपर बोगी में लगभग 70 लोग मौजूद थे वहीं जनरल बोगी में 100 से ज्यादा लोग थे।

तानाशाह मुसोलिनी की तरह बर्ताव है मोदी का, जनसामान्य की हालत ख़राब -मणिशंकर अय्यर

अनुज हनुमत,

नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष का चौतरफा दबाव झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर एक के बाद एक बड़े नेता द्वारा हमला किया जा रहा है। खास तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने का कोई भी मौका कांग्रेस नहीं छोड़ना चाहती है और इसे लेकर मणिशंकर अय्यर, दिग्विजय सिंह और संदीप दीक्षित जैसे कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी को फिर निशाने पर लिया।

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने तो मोदी की तुलना तानाशाह शासक मुसोलिनी से कर दी। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मोदी ने खुद को दिखाने के लिए किसी से राय नहीं ली, जैसा मुसोलिनी करता था ताकि खुद को दिखा सके। नतीजा आम आदमी को मुश्किलें ही मुश्किलें हैं।

मणिशंकर ने कहा कि इनकी बर्बादी शुरू हो चुकी है। उन्होंने नोटबंदी के फैसले को मोदी के राजनीतिक पतन की शुरुआत करार दिया। दरअसल, नोटबंदी के फैसले के खिलाफ अय्यर ने कहा कि विरोध पार्लियामेंट में हीं नहीं हर बैंक-एटीएम की कतार में देख सकते हैं। कुछ चंद लोगों को शिकार बनाने के लिए इन्होंने पूरा एक बोफोर्स गन निकाल लिया। जनता खुद से पूछ रही है कि इस व्यक्ति के लिए हमने वोट क्यों डाला? देश की बर्बादी शुरू हो चुकी है।

उधर, कांगेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी नोटबंदी के फैसले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि बिना प्लानिंग के ये कदम उठाया गया। ये परेशानी कम से कम 24 महीने और चलेगी। इससे काला धन वाले नहीं बल्कि आम लोग परेशान हुए हैं।

पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि इस फैसले से आम आदमी परेशान हो रहा है। सरकार बदलने का समय आ गया है। वित्त मंत्री बदलने का समय आ गया है। सरकार चाहती है कि जो जज बने वो सरकार और संघ के दुमछल्ले हों, ऐसा नहीं होगा।
गौरतलब है कि मोदी सरकार ने काले धन और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोट अमान्य करने का फैसला किया था। इस फैसले के बाद देश भर में बैंकों और एटीएम के बाहर रुपये बदलवाने और एटीएम से पैसा निकालने वालों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।

शाहिद और मीरा राजपूत के राज़ का जल्द होगा पर्दाफ़ाश, ‘कॉफ़ी विद करण’ में नज़र आएगा कपल

शिखा पाण्डेय,

फिल्‍ममेकर करण जौहर के सेलेब्रिटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन में जल्द ही आप शाहिद कपूर और उनकी खूबसूरत पत्‍नी मीरा राजपूत की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े राज़ जान पाएंगे।

डीएनए में छपी खबर के अनुसार, जल्‍द ही इस शो में शाहिद और मीरा एक साथ नज़र आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि चर्चा तो यह भी है कि यह एपिसोड मिड-दिसंबर में प्रसारित होगा, तब तक शाहिद अपनी आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ के फर्स्‍ट शेड्यूल की शूटिंग कर लेंगे। अगर ऐसा होता है, तो शाहिद और मीरा पहली बार किसी टीवी शो में एकसाथ नजर आयेंगे।

जैसा कि आप जानते हैं, ‘कॉफी विद करण’ में मेहमानों को कभी मस्‍ती-मजाक तो कभी करण के बोल्‍ड सवालों का भी सामना करना पड़ता है। फैंस भी इस शो को बेहद पसंद करते हैं। बता दें कि हाल ही में शाहिद पिता बने हैं और वो अपनी प्‍यारी बेटी मीशा के साथ ज्‍यादा से ज्‍यादा वक्‍त बिता रहे हैं। हाल ही में उन्‍हें मुंबई एयरपोर्ट पर पत्‍नी और बेटी के साथ देखा गया था।

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’,जिसमें शाहिद दीपिका पादुकोण के पति के किरदार में नजर आयेंगे, उसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। फिल्‍म में रणवीर सिंह भी मुख्‍य भूमिका में हैं।

पाकिस्तान के नापाक इरादे का खुलासा, कर रहा परमाणु हमले की तैयारी!

अमित द्विवेदी,

 

अक्सर भारत को अपने परमाणु हथियारों का रौब दिखाकर हमले की धमकी देने वाले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के इरादों से भारत ही नहीं, पूरा विश्व चिंतित है। हैंस एम क्रिस्टेन्सन और रॉबर्ट एस नॉरिस द्वारा तैयार रिपोर्ट में इस बात का अनुमान लगाया गया है कि पाकिस्तान के पास 130 से 140 परमाणु हथियार हो सकते हैं।

पाकिस्तान लगातार अपनी क्षमता बढ़ाने में लगा हुआ है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वह एफ-16 सहित अपने लड़ाकू जेट विमानों को परमाणु हमला करने के लिए भी तैयार कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, सेना की चौकियों और एयर बेस के उपग्रह चित्रों से पाकिस्तान की तैयारियों का पता चलता है। वह लगातार अपनी नाभिकीय क्षमता बढ़ाने में लगा हुआ है। वह परमाणु हथियार और विखंडनीय सामग्री का उत्पादन बढ़ा रहा है। उसकी क्षमता अमेरिकी अनुमान से कहीं ज्यादा है।

वैज्ञानिकों ने कहा है कि यदि इस्लामाबाद इसी तरह से अपनी क्षमता बढ़ाता रहा, तो 10 साल बाद वह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियार संपन्न देश बन जाएगा। आपको बता दें कि 1999 में अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी का अंदाज़ा था कि पाकिस्तान के पास 2020 तक 60-80 परमाणु बम हो सकते हैं।