28.1 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026
Home Blog Page 1039

UIDAI का दावा, आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी जानकारी अब नहीं होगी लीक!

आधार को बैंक से लिंक करना जरूरी नहीं - सुप्रीम कोर्ट

कोमल झा |Navpravah.com

सरकार आधार कार्ड को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रही है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अध्यक्ष जे.सत्यनारायण ने कहा, “सुरक्षा और निजता को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है, इसके तहत आधार को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए सरकार कदम उठा रही है. इकोनॉमी टाइम्स की खबर के मताबिक सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज आपके आधार कार्ड की जानकारी को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए सरकार कदम उठा रही है.

152518-464789-aadhar700

इकोनॉमी टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है कि सभी सरकारी विभागों को यह निर्देश दिये गए हैं कि अपने विभाग की वेबसाइट का तत्काल रिव्यू करें और सुनिश्चित करें किसी व्यक्ति की निजी जानकारी वेबसाइट पर न दिख रही हो.” सत्यनारायण ने दावा किया है कि लोगों की सुरक्षा के साथ किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। साथ ही यह भी कहा, “इस देश के नागरिकों को इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इसका कितने अच्छे तरीके से और कितना लाभ उठाया जाए तथा इसे और अधिक दक्ष तथा उत्पादक बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।”

आपको बता दें कि सत्यनारायण ने यह बयान रिपोर्ट सेंटर फॉर इंटरनेट एंड सोसायटी (सीआईएस) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के बाद सामने आई है। इस रिपोर्ट में आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसमे कहा गया था कि 13.5 करोड़ भारतीयों की आधार संख्या और व्यक्ति सूचनाएं आधिकारिक पोर्टल से लीक हो सकती हैं। इसपर सत्यनारायण ने यह भी साफ कर दिया है कि देश की आबादी 128 करोड़ है। इसमें से करीब 115 करोड़ लोगों को आधार कार्ड दिए जा चुके हैं।

तमाम सरकारी वेबसाइट्स से आधार कार्ड की जानकारी लीक होने की खबरों के बाद सरकार ने आधार कार्ड में उपलब्ध जानकारी को और सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा संबंधी कुछ और इंतजाम किये हैं. सभी मंत्रालयों को आधार कार्ड और पर्सनल फाइनेंस संबंधी जानकारी को इंक्रिपटेड करने के निर्देश दिये गए हैं. जानकारियों को इंक्रिपटेड करने का आशय यह है कि आधार कार्ड में दर्ज आपकी जानकारी को सर्वर में कोड के जरिए कूटलेखन तरीके से इन्कोड करके रखा जाएगा, जिससे इसे चुराया न जा सके. इस तरीके से आपकी निजी जानकारी पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी और उसका कोई भी गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. गौर हो कि आपकी बायोमेट्रिक डिटेल के आधार पर बना 12 अंक का यूनीक आईडी आधार नंबर आपके बैंक खाते से जुड़ा होता है जिसके जरिये सरकार तमाम सामाजिक कल्याण से जुड़ी स्कीमों की सब्सिडी सीधे खाते में ट्रांस्फर करती है.

आयकर विभाग ने करदाताओं को एसएमएस सुविधा का उपयोग कर आधार संख्या को पैन नंबर से लिंक करने के लिए कहा है. देश के प्रमुख समाचार पत्रों में दिए गए विज्ञापनों में विभाग ने एसएमएस के माध्यम से आधार और पैन को आपस में लिंक करने की जानकारी दी है. इसके लिए किसी व्यक्ति को अपने फोन से बड़े अक्षरों में यूआईडीपीएएन के बाद खाली जगह छोड़कर अपनी आधार संख्या और फिर उसके बाद अपनी पैन संख्या को लिखकर 567678 या 56161 को एसएमएस भेजना होगा.

संगम नगरी की सौम्या पाण्डेय को आईएएस में चौथी रैंक

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
सिविल सेवा परीक्षा 2016 में सौम्या पाण्डेय ने चौथी रैंक हासिल कर संगम नगरी का मान बढ़ाया है। डॉक्टर साधना पाण्डेय एवं आरके पाण्डेय की बेटी सौम्या ने अपने पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में टॉप फाइव में जगह बनाई है। सौम्या के पिता शहर मे कोचिंग संचालक हैं और माँ डाक्टर हैं।
unnamed
इससे पूर्व इलाहाबाद की इवा सहाय ने 2009 में लड़कियों में पहली और ऑल इंडिया में तीसरी रैंक हासिल की थी। अपनी सफलता से खुश सौम्या ने कहा कि अब यह धारणा टूट गई है कि सिविल सेवा में मात्र बड़े शहरों के ही अभ्यर्थी सफल होते हैं।
सौम्या ने मुख्य परीक्षा में भूगोल को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना। सौम्या का कहना है कि भूगोल प्रशासनिक सेवा के लिए सबसे रिलिवेंट सब्जेक्ट है, इससे जीएस की तैयारी में मदद मिली। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होने के बाद भी सौम्या ने मानविकी के सब्जेक्ट से सफलता हासिल कर यह भ्रम तोड़ दिया है कि इंजीनियरिंग के विषय स्कोरिंग होते हैं। सौम्या कहती हैं, हर विषय नंबर देते हैं, जरूरी है कि आपकी विषय पर पकड़ कैसी है।
सौम्या ने बताया कि मैंने 2015 में MNNIT इलाहाबाद से बीटेक कंप्लीट किया। उसके बाद एक साल तैयारी की, उस एक साल की तौयारी में ध्येय कोचिंग सेंटर का बहुत बड़ा रोल था। मैंने यहां से GS की तैयारी की थी। मेरे पैरेंट्स और परिवार ने बहुत साथ दिया। मम्मी-पापा से हर तरह का साथ मिला। इसके साथ साथ भगवान का आशीर्वाद था और थोड़ा सा लक भी साथ था, इसलिए पहली बार में ही यह सफलता मिली।

अर्थव्यवस्था की साख हुई मजबूत: अरुण जेटली

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
केंद्र वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस वार्ता के दौरान वित्त मंत्रालय के तीन साल का लेखा-जोखा दिया। इस दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि तीन सालों में हमने दुनिया में अपनी अर्थव्यवस्था की विश्वसनीयता फिर से स्थापित की।
n06(3)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त मंत्रालय के तीन साल का लेखा-जोखा दिया।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि यह तीन साल वैश्विक मंदी की वजह से चुनौती भरा रहा। अरुण जेटली ने बताया कि अर्थव्यवस्था के सामने तीन साल में बड़ी-बड़ी चुनौतियां आई।
जेटली ने कहा कि आज की सरकार कठिन फैसले ले रही है, जबकि पहले फैसले नहीं लेने वाली सरकार थी। प्रेस वार्ता के दौरान अरुण जेटली ने कहा कि हमें विरासत में खराब अर्थव्यवस्था मिली थी और तीन साल में मॉनसून भी कम था।
वित्त मंत्रालय के तीन साल का लेखा-जोखा पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राज्यों की आर्थिक व्यवस्था सुधरी है। उन्होंने कहा कि हमने 14वें वित्तीय आयोग के सुझाव को माना है और राज्यों को मजबूती दी गई है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी और GST के अलावा विपक्ष के पास कोई और मुद्दा नहीं है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हमने नोटबंदी के जरिए कालेधन की अर्थव्यवस्था को खत्म किया।
तीन साल का लेखा-जोखा पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार वाली व्यवस्था को समाप्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में तेजी का लाभ गरीबों को देने की कोशिश की गई है।
वन रैंक-वन पेंशन पर अरुण जेटली ने कहा कि ऐसे कई पुराने मुद्दे पेंडिंग थे, डिफेंस प्रॉक्योरमेंट पॉलिसी नई बनी।

भारत और रूस के बीच हो सकता है अटॉमिक क़रार!

अभिजीत मिश्र । Navpravah.com

चार यूरोपीय देशों के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को रूस पहुँचे। मोदी रूस में होने जा रहे सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में सम्मलित होंगे और वहीं रशिया के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात करेंगे।

मोदी और पुतिन की इस मुलाकात से दोनों देशों के बीच कई करार होने की संभावना है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण तमिलनाडु और कड़नकुलम में न्यूक्लियर प्लांट की अंतिम 2 यूनिट को बनाने के लिए भारत रशिया की मदद चाहता है।

इसके अलावा भारत और रूस के बीच तकनीक, रेलवे ओर कल्चरल एक्सचेंज समेत 12 और करार होने है।

अगर भारत और रूस के बीच में ये एटॉमिक करार हो गया, तो भारत को इससे बहुत फायदा मिलेगा। भारत में रूस के द्वारा बनाये गए 2 यूनिट से 1000 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा।

भारत वहीं चीन के वन रोड वन बेल्ट (OROB) की भी बात करेगा, चीन के इस कदम से पूरे रुस में चीन का विरोध हो रहा है। रूस पहुँचते ही मोदी ने ट्वीट किया कि
मैं ऐतिहासिक शहर सेंट पीटर्सबर्ग पहुँच गया हूं, इस दौरे से काफी उम्मीदें है। यहां आने का मकसद दोनों देशों के रिलेशनशिप को मजबूत करना है।

रूस के एम्बेसेडर पंकज सरन का कहना है कि पिछले 3 सालों से दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध है ओर मोदी और पुतिन के बीच की केमिस्ट्री काफी अच्छी है।

दोनों देशों के बीच 7.7 अरब के कारोबार हुए हैं और आने वाले इस समय में इसे 25 अरब करने का लक्ष्य रखा है।

भारतीय सेना की कार्यवाही में पाक के 5 जवान ढेर, 6 ज़ख़्मी

अभिजीत मिश्र । Navpravah.com

नॉशेरा ओर बट्टल सेक्टर में भारतीय सेना ने कार्यवाही के दौरान पाकिस्तान के 5 सैनिकों को मार दिया है और खबर आई है कि पाक के 6 सैनिक फायरिंग में घायल हुए है।

पाकिस्तान के बार बार सीज़फायर के उल्लंघन से परेशान इंडियन आर्मी ने आज पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखा दिया। भारत के रक्षा विशेषज्ञ ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने सेना की कार्यवाही को सराहा है और पत्थर का जवाब गोली से देने की बात की है।

बीडी मिश्रा ने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को भारत के खिलाफ भड़का रहा है, और अफगानिस्तान में हुए हमले में भी पाकिस्तान की सीक्रेट सर्विस एजेंसी आईएसआई का हाथ बताया है।

पाकिस्तान को बार बार वॉर्निंग देने के बाद भी पाक लगातार सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा था और सुबह से फायरिंग कर रहा था, इसी उल्लघन के जवाब में भारतीय आर्मी ने ये ये कदम उठाया और पाक को उसकी सीमा से वाकिफ़ करा दिया।

GDP में भारी गिरावट, नोटबंदी बना बड़ी वजह

अभिजीत मिश्र । Navpravah.com

केंद्र सरकार के द्वारा बताए गए जी डी पी रेट से साफ पता चलता है कि देश की जीडीपी में भारी गिरावट हुई है। देश की जीडीपी गिर कर 6.1 हो गई, जो कि पिछले साल से 0.9 प्रतिशत कम है।

केंद्र सरकार के द्वारा लिए गए नोटबन्दी के फैसले को ही इस गिरावट की असली वज़ह माना जा रहा है। सरकार के द्वारा आये आंकड़ो के मुताबिक वर्ष 2017 के जनवरी से ले कर मार्च तक में ही देश की विकास दर चौपट हो गई थी।

नोटबन्दी के दौरान सरकार ने अपने निर्णय को ले कर कई सारी उम्मीदें लगाई थी और अनुमान लगाया था कि देश की जीडीपी 7 प्रतिशत से ज्यादा हो जाएगी, मगर यहाँ मामला उल्टा पड़ गया और सरकार की सारी उमीदों पर पानी फिर गया।

जीडीपी रेट के आंकड़े आते ही सारी विपक्ष पार्टिया अपनी अपनी राय बताते हुए सरकार की असफलता पर निंदा की है।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार के निर्णय की विफल होने और जीडीपी रेट गिरने पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, देश में बेरीज़गारी बढ़ रही है और जीडीपी घट रही है, सरकार अपनी असफलता को छुपाने के लिए कई सारे मुद्दों को उठा रही है।

एक तरफ देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने G-20 की बैठक में कहा है कि सत्र 2017-18 तक भारत की जीडीपी बढ़ कर 7.5 प्रतिशत हो जाएगी, और साथ ही साथ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का जीएसटी का निर्णय देश मे कई सारे बदलाव लाएगा ओर गांव और छोटे शहरों में बहुत से निवेश कर के बड़ी बड़ी समस्याओ का समाधान  किया जाएगा, जिसमे बेरोज़गारी, बिजली और पानी की समस्या पर ज़ोर दिया है।

अभी तक केंद्र सरकार का जीडीपी रेट गिरने पर कोई भी बयान नही आया है, और सरकार की इस चुप्पी से जनता का सरकार से ऊपर से भरोसा उठता नज़र आ रहा है।

अयोध्या धाम की सदा उपेक्षा होती रही -योगी आदित्यनाथ

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राम नगरी अयोध्या के दौरे पर थे। जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मणिराम छावनी स्थित दिगंबर अखाड़ा पहुंचे, दिगंबर अखाड़ा के महंत नृत्यगोपाल दास ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का संबोधन करते हुए कहा कि भारत आस्था का देश है, अगर आस्था देखनी है तो आप सभी धामों के दर्शन करें। काशी में जाते हैं तो वहां हर-हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ती है और मथुरा में राधे-राधे और अयोध्या से जुड़ा है राम का नाम।
images
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस कार्यक्रम में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, अयोध्या धाम की सदा उपेक्षा होती रही, धर्म को संकीर्ण दायरे में नहीं रखना चाहिए। मणिराम दास छावनी ने अयोध्या को बहुत कुछ दिया है।
अयोध्या में अब हर वर्ष रामलीला का आयोजन किया जायेगा, हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं। जनकपुर धाम तक सड़क का निर्माण किया जायेगा, जहाँ रामलीला होती है वहां भगवान राम सदैव रहते हैं। अयोध्या में तो रामलीला होनी ही चाहिए।
राम घाट की सौंदर्यीकरण की व्यवस्था की जाएगी।
सरयू नदी में पानी की कमी नहीं होने देंगे, सिंचाई विभाग को घाटों पर धारा लाने के लिए कहा गया है, जन सुविधाओं के विकास का भी कार्य किया जायेगा। अयोध्या के विकास की दृष्टि से 350 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, मुझे पता है कि आप लोग क्या जानना चाहते हैं। अयोध्या के लिए तो मै भी एक संत हूँ और संतो को दिया जाता है उनसे माँगा नही जाता। अयोध्या ने धार्मिक जगत को बहुत कुछ दिया, संयास लेने का कार्य सेवा से प्रारम्भ होता है।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास के पास शक्तिशाली बम धमाका हुआ है, अफगान स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस धमाके की वजह से कम से कम 80 लोगों की मौत, जबकि 325 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि, भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं, कहा जा रहा है कि इन धमाकों से जर्मन और ईरानी दूतावास निशाने पर था।

काबुल में भारतीय दूतावास के पास धमाका, 80 लोगों की मौत, 350 घायल

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास के पास शक्तिशाली बम धमाका हुआ है, अफगान स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस धमाके की वजह से कम से कम 80 लोगों की मौत, जबकि 325 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि, भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं, कहा जा रहा है कि इन धमाकों से जर्मन और ईरानी दूतावास निशाने पर था।
kabul-main
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस धमाके के बाद दुख व्यक्त किया है, पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हम काबुल में हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा करते हैं, हमारी सांत्वना सभी पीड़ितों के साथ है।
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट कर भारतीय दूतावास के लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है, धमाके से भारतीय दूतावास की इमारत को थोड़ा नुकसान पहुंचा है, खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं, लेकिन हमारे सभी लोग सुरक्षित हैं।
सिक्योरिटी वाले डिप्लोमेटिक एरिया में हुए धमाके के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, ये धमाके बुधवार सुबह स्थानीय समयानुसार 8.30 बजे के करीब हुए हैं, जब इलाके में खासी भीड़ होती है। चश्मदीदों के अनुसार, घटनास्थल पर शव बिखरे पड़े थे और पूरे इलाके में घना धुंआ निकल रहा था। दर्जनों कारें सड़क पर ही फंस गईं, क्योंकि घायल लोग और घबराई स्कूली छात्राएं सुरक्षा के लिए उनकी आड़ ले रही थीं।
इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक तालिबान पर ही जा रही है, अफगानिस्तान में फिर से सिर उठा रहे इस आतंकी संगठन ने अपने हमले तेज दिए हैं। इससे पहले मार्च में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों ने अमेरिकी दूतावास के पास स्थित एक मिलिट्री हॉस्पिटल को निशाना बनाया था, हमले में 30 लोगों की मौत हुई थी।
काबुल हाल के दिनों में कई आतंकी हमलों का शिकार रहा है, इससे पहले फरवरी महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट में हुए आत्मघाती बम धमाके में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी। हमला उस सड़क पर हुआ जो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिकी दूतावास की तरफ जाती है, इन धमाकों ने अफगानिस्तान में बढ़ते असुरक्षा के माहौल को फिर जाहिर किया है।

RBI जल्द ही जारी करेगा एक रुपये के नए नोट

आरबीआई रिपोर्ट
शिखा पाण्डेय । Navpravah.com
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आज ऐलान किया गया है कि जल्द ही भारत सरकार द्वारा 1 रुपए मूल्य की नई नोट जारी की जायेगी। 1 रुपए के इस नए नोट की छपाई भारत सरकार द्वारा की जा चुकी है। आरबीआई के मुताबिक एक रुपए के नए नोट पर ‘सागर सम्राट ऑयल रिग’ की तस्‍वीर होगी। एक रूपये का ये नया नोट गुलाबी और हरे रंग का होगा, हालांकि इसमें कुछ और कलर कॉम्बिनेशन भी होंगे। इस नए नोट के अलावा पुराने नोट व सिक्के भी लीगल टेंडर में रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ये तमाम जानकारियां अपनी वेबसाइट पर साझा की हैं।
rbi-7592
नए नोट की अन्य खास विशेषताएं-
– एक रूपये के नए नोट पर अशोक स्तंभ बना होगा, जिसमें सत्‍यमेव जयते नहीं लिखा होगा।
– नोट पर अंक में 1 लिखा होगा जो कि बीच में होगा और छुपा होगा।
– करंसी पर मल्टी टोनल वाटरमार्क होंगे।
– करंसी को सीधा करने पर दाईं ओर भारत लिखा हुआ दिखेगा, जो हिडेन वर्ड के रूप में होगा।
– नए नोट का आकार आयताकार होगा और नोट का साइज़ 9.7 x 6.3 cm होगा।
– पेपर का वजन 90 GSM होगा। नोट के पेपर की थिकनेस 110 माइक्रोंस होगी।
– नई करंसी पर मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस के सेक्रेट्री शशिकांता दास का हस्ताक्षर होगा, जो बाई-लिंगुअल होगा।
– इस पर रुपए के सिंबल के साथ 1 रुपए के नए क्वॉइन का रेप्लिका भी प्रिंट होगा।
आपको बता दें कि एक रुपये के नोट भारत सरकार जारी करती है, जिस पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं, जबकि बाकी करेंसी नोट्स रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया जारी करता है और उन पर RBI गवर्नर के दस्तखत होते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 1994 में एक रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी, क्योंकि इसका लागत मूल्य इसकी कीमत से अधिक था। यह छपाई दोबारा 2014 में शुरू की गई। 2015 में छपी नोट भी हरे व गुलाबी रंग की ही थी और इसके पीछे भी ‘सागर सम्राट ऑयल रिग’ की ही तस्वीर थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब छपने वाली प्रत्येक नई नोट का लागत मूल्य लगभग 94 पैसे होगा।