28 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026
Home Blog Page 1037

युद्ध के मोर्चे पर महिला जवानों को जाने की मिलेगी इजाजत : जनरल रावत

आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की हो पहचान -बिपिन रावत

कोमल झा| Navpravah.com

 लड़ाई के मोर्चे पर पुरुषों के साथ महिला जवान भी अब कंधे से कंधा मिलाती नजर आएंगी. भारतीय सेना लड़ाई के मोर्चे पर महिला जवानों की तैनाती की अनुमति देने पर तेजी से काम कर रही है.

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा कि लड़ाई की भूमिका में महिला जवानों की तैनाती की अनुमति देनी की प्रक्रिया पर तेजी से काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि महिला जवानों को पहले मिलिट्री पुलिस में भर्ती किया जाएगा.

सेना प्रमुख ने कहा, ‘मैं महिलाओं को जवान के रूप में आते देखना चाहता हूं. मैं इसे जल्द शुरू करने जा रहा हूं. लेकिन सबसे पहले हम महिला जवानों को मिलिट्री पुलिस में भर्ती करेंगे.’

गौरतलब है कि भारतीय सेना में पुरुष प्रधान है और दुनिया के कुछ ही देश ऐसे हैं जो लड़ाई के मोर्चों पर महिला जवानों को तैनात करते हैं. भारतीय सेना में महिला जवानों की तैनाती चिकित्सा, कानून, शिक्षा, सिग्नल और इंजीनियरिंग इकाई में होती है. अब तक महिला जवानों को लड़ाई के मोर्चे से दूर रखा जाता रहा है
सेना प्रमुख ने कहा कि वह महिलाओं को जवान के रूप में भर्ती करने के लिए तैयार हैं और इस मामले को सरकार के साथ उठाया जा रहा है. उन्होंने पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘हम पहले ही प्रक्रिया शुरू कर चुके है.

यमन संघर्ष में 30 लड़ाकों की मौत, ताइज पर कब्जे की कोशिश

कोमल झा| Navpravah.com

यमन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत तेज में विद्रोही शीया हौती सश समूह और यमन सेना के बीच जारी संघर्ष में करीब 30 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए। एक स्थानीय सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा, तेज के हौती नियंत्रण वाले राष्ट्रपति भवन परिसर पर कब्जे के उद्देश्य से दो दिनों से लगातार भीषण संघर्ष शनिवार को भी जारी रहा।

उन्होंने कहा कि शिया हौती विद्रोहियों को परिसर के निकट एक प्रमुख सैन्य अड्डे से भी खदेड़ दिया गया। तेज व पड़ोसी प्रांतों के कई अस्पतालों के स्थानीय चिकित्सकों के अनुसार, लड़ाई में 20 हौती बंदूकधारी और यमन की आधिकारिक सेना के 10 जवान मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि हुथी कहलाने वाले शिया विद्रोहियों ने कल शहर के पश्चिमी हिस्से पर फिर से कब्जा करने की कोशिश की। वहीं दूसरी ओर सउदी नीत गठबंधन ने हुथियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए दर्जन भर से अधिक हवाई हमले किए ।

अधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि यमन में जारी गह युद्ध में हुथी विद्रोही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मान्यता प्राप्त सरकार के साथ जुडे़ लड़ाकों के खिलाफ लड़ रहे हैं । सउदी नीत गठबंधन ने मार्च 2015 में हुथियों के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए ।  उन्होंने बताया कि हुथियों ने एक साल पहले ताइज पर कब्जा कर लिया था लेकिन पिछले सप्ताह ही सरकार समर्थक बलों ने उन्हें पश्चिमी शहर से बाहर कर दिया और ताइज शहर के लिए रास्ता फिर से खोल दिया था ।

भारत-पाक मैच को लेकर यह क्या बोल गए सिद्धू!

क्रिसमस विरोधियों पर गरजे सिद्धू

कोमल झा| Navpravah.com

भारत-पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिए रविवार खेले जा रहे मैच के लिए शुभकामनाएं देते हुए हमारे चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराना पवित्र गंगा नदी में स्नान करने जैसा है। पाकिस्तानी को हराना हमारे लिए गर्व की बात होगी। सिद्ध ने एएनआई से बातचीत में कहा, “जहां देश की साख का सवाल होता है, वहां अगर पाकिस्तान से मैच जीत जाओ तो ऐसा समझो, गंगा नहा लिए, सारे पाप धुल गए।” मेरी शुभकामनाएं भारतीय टीम के साथ है। यह हमारे के लिए बहुत गर्व की बात होगी अगर हम पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीत जाते हैं।

sidhu

भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे मुकाबले को लेकर न सिर्फ भारत और पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक टीवी पर नजरें लगाए रहते हैं। एजबेस्टन में पाकिस्तान और भारत आमने-सामने है। इस मुकाबले का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दोनों देशों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भले ही पाकिस्तान 3 में से 2 बार भारत को मात दे चुका है लेकिन ये बात भी भूली नहीं जा सकती कि पड़ोसी मुल्क टूर्नामेंट जीतना तो दूर कभी इसके फाइनल तक में भी नहीं पहुंच सका है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए मुकाबलों को देखा जाए तो दोनों दिग्गज टीमों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। यह भारत के लिए पॉजिटिव फैक्टर है। भारत और पाक के बीच खेले जाने वाला हाई वोल्टेज मुकाबला शुरू हो गया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतते हुए फिल्डिंग करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन मैदान में है। हालांकि बारिश मैच में खलल डाल सकती है। इस मैच का इंतजार दोनों मुल्कों के फैंस को बेसब्री से है लेकिन अगर इसके चलते मैच के ओवरों में कटौती भी हुई तो इस मुकाबले का रोमांच जरूर कुछ कम हो सकता है।

रोडीज राइजिंग: कंटेस्टेंट श्वेता मेहता ने अपने साथी कंटेस्टेंट जिब्रान फिरदौस पर लगाया यौन शोषण का इल्जाम

कोमल झा| Navpravah.com

टेलीविजन पर युवाओं के बीच लोकप्रिय रिएलिटी टीवी शो ‘एमटीवी रोडीज राइजिंग’ के सेट पर सेक्सुअल हरासमेंट का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक शो की कंटेस्टेंट श्वेता मेहता ने एक दूसरे कंटेस्टेंट जिब्रान फिरदौस डार पर सेक्सुअल हरासमेंट करने का आरोप लगाया है। श्वेता ने शो के बाकी कंटेस्टेंट्स और टीम लीडर्स से कहा कि जब वह अपने कमरे में शो के लिए तैयार हो रही थीं तभी जिब्रान उनसे पूछे में घुस गए और कमरे की लाइट बंद कर दी। इससे मुझे काफी असहज महसूस हुआ।

Shweta-Mehta.

श्वेता का आरोप सुनने के बाद टीम लीडर रणविजय ने जिब्रान से कहा,  ‘तुम्हें किसी लड़की की इजाजत के बगैर उसके कमरे में जाने का अधिकार नहीं है. अगर तुम्हारी बहन अपने कमरे में कपड़े बदल रही हो और कोई लड़का जो उससे पहली बार मिला हो, अगर उसकी इजाजत के बिना कमरे में घुसे तो तुम्हें कैसा लगेगा.’

श्वेता की टीम लीडर नेहा धूपिया ने कहा कि तुम लड़कों के कमरे में क्यों नहीं गए. वहीं टीम लीडर निखिल चिन्नप्पा ने कहा, ‘मैं तुम्हें अभी शो से बाहर निकाल दूंगा. तुम्हें पता है कि रेप कल्चर क्या है. तुम इसी के एक जीते-जागते उदाहरण हो’.

श्वेता के इन आरोपों को सुनकर एक और कंटेस्टेंट जागृति झा ने कहा, “जिब्रान ने मुझसे कहा था कि अगर मेरी ड्रेस दो इंच और छोटी होती तो और मजा आता।” शो के कंटेस्टेंट्स के इन आरोपों को सुनकर जिब्रान ने ऐसे रिएक्ट किया जैसे कि वह होश में ही ना हो। इसके बाद शो के गैंग लीडर्स ने जिब्रान को शो से बाहर निकाल दिया।

अभी कुछ दिनों पहले ही रोडीज के 8वें सीजन की विनर रहीं आंचल खुराना ने एक रेस्त्रां मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आंचल ने यह शिकायत उनके और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने के लिए दर्ज कराई थी। इस बारे में एक अखबार से बातचीत करते हुए आंचल ने बताया, “मुझे बहुत झटका लगा जब उन्होंने कहा कि उन्होंने मेरा कार्ड खो दिया है। मैंने उसके मालिक से कहा कि उन्हें केयरफुल रहना चाहिए, जिससे शायद उसकी ईगो हर्ट हो गई। उसने और कुछ बाउंसर्स ने हमारा पीछा किया। इसके बाद हमारे साथ बदतमीजी की और हमसे मारपीट की।”

सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्नेहा उलाल अब करेंगी वापसी

कोमल झा| Navpravah.com

सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्नेहा उलाल पिछले चार सालों से फिल्मी दुनिया से गायब है. साल 2005 में जब सलमान खान की फिल्म ‘लकी’ आई तो इसमें दिखने वाली स्नेहा उलाल के खूब चर्चे हुए. चर्चे की वजह थी स्नेहा उल्लाल की शक्ल का ऐश्वर्या राय की शक्ल से मिलना. हालांकि, इस फिल्म और ऐश्वर्या राय से शक्ल मिलने के बावजूद अभिनेत्री को कुछ खास फायदा नहीं हुआ.

sneha-ullal

अपनी शक्ल-ओ-सूरत को लेकर स्नेहा ने खूब सुर्खियां बटोरी. साल 2014 में आई तमिल फिल्म में अभिनेत्री दिखाई दी थीं. उसके बाद से अभिनेत्री लाइम-लाइट से गायब हो चुकी थीं. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अब लगभग चार साल बाद अभिनेत्री दोबारा एक टॉलीवुड फिल्म के साथ पारी की शुरुआत कर रही हैं.

हाल ही में हैदराबाद टाइम्स से बातचीत में स्नेहा उल्लाल ने कहा, ”मैं एक बात साफ कर देना चाहूं कि यह ‘वापसी’ नहीं है. वापसी तब होता जब आप किसी चीज को जानबूझकर छोड़ देते हैं और दोबारा वापस आने की कोशिश करते हैं. लेकिन मैंने कभी भी इंडस्ट्री को नहीं छोड़ा. मैं अपने हेल्थ प्रॉबल्म की वजह से फिल्मों से दूर थी. मेरे कई फैंस मुझ पूछ रहे थे कि मैं कहां हूं. मैं चार सालों तक कहां गायब थी. मैं फिल्में क्यों नहीं कर रही थी. ठीक है अब मैं यहां हूं.”

स्नेहा ने बताया कि उन्हें ‘ऑटो-इम्यून डिसऑर्डर’ था. उन्होंने कहा, ”यह एक खून से जुड़ी हुई बीमारी है जिसमें मेरा अपना इम्यून सिस्टम ही मुझे बीमार रखता था. मेरा खून इतान कमजोर हो गया था कि मैं अपने पैर पर 30 से 40 मिनट से अधिक खड़ी नहीं रह सकती थी. इसी की वजह से मुझे फिल्म करना रोकना पड़ा और अपने इलाज पर ध्यान देना शुरू किया, क्योंकि ऐसे वक्त में फिल्म करना सही नहीं था.”

अभिनेत्री ने आगे कहा, ”कुछ ऐसा भी समय आया जब मैं अच्छी नहीं दिखती थी, इसलिए मैंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया. मैंने इवेंट अडेंट करना बंद  कर दिया. कई अवार्ड फंक्शन को मिस किया, क्योंकि आप अभिनेत्री हैं और आपको हमेशा अच्छा दिखना होता है.”

लंदन में आतंकी हमला, 6 की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

कोमल झा| Navpravah.com

सेंट्रल लंदन के इलाक़े में स्थित लंदन ब्रिज और बरो मार्कट में शनिवार रात हुए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है. इसके अलावा, ब्रिटेन की पुलिस ने कहा है कि उसने तीन हमलावरों को गोली मार दी है. इससे पहले सेंट्रल लंदन के इलाक़े में स्थित लंदन ब्रिज पर पैदल चल रहे लोगों पर एक वैन से हमला हुआ. लंदन ब्रिज के पास के बरो मार्केट में छुरेबाजी की भी ख़बरें हैं. पुलिस ने इन घटनाओं को ‘आतंकवादी हमले’ करार दिया है.

इन हमलों में 50 से ज़्यादा घायल हुए हैं. बीते तीन महीने में लंदन में ये तीसरा हमला है. लंदन हमले पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “लंदन में हुआ हमला स्तब्ध कर देने वाला है. हम इसकी निंदा करते हैं. मृतकों के परिवारवालों के लिए हमारी सहानुभूति है. हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश ब्रिटेन के साथ खड़ा है. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा है कि अमरीका ब्रिटेन को हर मुमकिन मदद देगा. लंदन ब्रिज पर शनिवार रात को स्थानीय समय के अनुसार 10 बजकर आठ मिनट पर एक सफेद वैन ने लंदन ब्रिज पर पैदल चल रहे कई लोगों को टक्कर मारी. ये इलाका और पास के रेलवे स्टेशन बंद कर दिए गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन पुल के फ़ुटपाथ पर चढ़ गई थी.

घटना के समय मौका-ए-वारदात पर मौजूद बीबीसी संवाददाता हॉली जोन्स ने बताया कि वैन की रफ्तार 50 मील प्रति घंटे की रही होगी. पुलिस के मुताबिक कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घटना स्थल पर कई ऐम्बुलेंस भेजी गई हैं. पुलिस ने गोलियां चलने की पुष्टि की है.

घायल लोगों का लंदन ब्रिज पर ही उपचार किया जा रहा है और उन्हें घटनास्थल से हटाया जा रहा है. बरो मार्केट में सशस्त्र पुलिस तैनात है.  ये मार्केट लंदन ब्रिज के दक्षिणी किनारे पर है. पुल और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. ट्रेनें लंदन ब्रिज और बरो स्टेशन पर रुके बगैर सीधे आगे जा रही हैं. पुलिस बरो मार्केट में पड़ने वाले बार और रेस्तरां खाली करा रही है. सप्ताहांत में ये इलाका काफी भीड़-भाड़ भरा होता है. ख़ासकर शनिवार रात को.

पुलिस की नौकाएं टेम्स नदी में तलाशी अभियान चला रही हैं कि हमले के दौरान कोई पुल से नदी में न गिर गया हो. प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे और लंदन के मेयर साकिब खान को घटना के बारे में नियमित अपडेट मुहैया कराई जा रही है और उन्होंने इस विषय पर आपात बैठक बुलाई है. प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे सरकार की कोबरा इमर्जेंसी कमिटी की रविवार को मीटिंग करेंगी. लंदन के मेयर भी इस मीटिंग में शरीक होंगे.

जीएसटी पर क्यों भड़के कमल हसन, कर दी फ़िल्म जगत को छोड़ने की बात!

अभिजीत मिश्र । Navpravah.com
एक तरफ देश के सभी राज्य जीएसटी बिल पर अपनी मुहर लगा चुके हैं, दूसरी तरफ अभिनेता कमल हसन इससे काफी नाराज़ नज़र आ रहे हैं। साउथ फिल्म जगत के सुपर स्टार कमल हसन का मानना है कि जीएसटी लागू होने से देश की सिनेमा इंडस्ट्री पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो वे ज़िन्दगी भर के लिए फ़िल्म जगत को अलविदा कह देंगे।
kamal-hassan-90
महानायक कमल हसन ने वित्तमंत्री अरुण जेटली से गुज़ारिश की है कि सिनेमा टिकट पर जीएसटी की दर को सिर्फ 12 से 15 फीसदी ही रखा जाए, वर्ना सिनेमा जगत को बड़ा भारी नुकसान सहना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने धमकी देते हुए यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वो अपनी फील्ड को सदा के लिए छोड़ देंगे। कमल हसन ने यह भी कहा कि नोटबन्दी का उद्देश्य भारत से भ्रष्टाचार और काले धन को खत्म करना था, मगर जीएसटी बिल देश को और पीछे ढकेल देगा।
उल्लेखनीय है कि कमल हसन ने सिनेमा की टिकट पर जीएसटी दर सिर्फ 12 से 15 प्रतिशत करने की मांग की है, मगर सरकार इसे बढ़ा कर 28 प्रतिशत करने की सोच रही है। इससे दर्शको को सिनेमा टिकट खरीदने पर काफी जेब ढीली करनी पड़ेगी और महंगाई बढ़ जाने से दर्शकों की संख्या में भी भारी गिरावट होगी, जिससे ज़ाहिर है कि सिनेमा इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान झेलना होगा। अब देखना यह है कि क्या सरकार कमल हसन की गुज़ारिश पर अमल करेगी या अपने बनाये हुए बिल को लागू कर देगी।

जानिए किस क्रिकेटर ने वायरल की खुद की सेक्स टेप

अभिजीत मिश्र । Navpravah.com
श्रीलंकाई पूर्व क्रिकेटर एवं कैप्टन सनथ जयसूर्या ने खुद की ही सेक्स टेप को वायरल कर दिया है। इस सेक्स टेप में सनथ अपनी पूर्व पत्नी मलिका सिरिसेनागे के साथ नज़र आ रहे हैं।
unnamed
प्रमुख श्रीलंकाई समाचार कोलोंबो गजेट के अनुसार, श्रीलंकाई क्रिकेट टीम सेलेक्टर सनथ जयसूर्या ने अपना सेक्स टेप अपनी पूर्व पत्नी के किसी बड़े व्यापारी से शादी करने के प्रतिशोध में वायरल कर दिया। मलिका पेशे से ऐरहोस्ट्रेस एवं फेमस एक्ट्रेस है, और सनथ जयसूर्या की तीसरी पत्नी थीं।
सनथ से तलाक़ लेने के बाद मलिका ने बड़े व्यापारी से शादी कर ली। इसी खबर से बौखलाए सनथ ने यह वीडियो इंटरनेट में शेयर कर दिया। सनथ जयसूर्या श्रीलंका के डिप्टी मिनिस्टर ऑफ लोकल एंड रूरल डेवलोपमेन्ट भी रह चुके हैं। इस हरकत से कई समुदाय के लोग सनथ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है और उन्हें श्रीलंका क्रिकेट टीम के सेलेक्टर पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल जयसूर्या इस बारे में कुछ भी टिप्पणी नही दे रहें है और न ही मलिका ने वायरल हुए अपने वीडियो पर कुछ कहा है।

मध्य प्रदेश किसान आंदोलन, भड़के किसानों ने जमकर काटा बवाल

अभिजीत मिश्र । Navpravah.com

महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन खत्म हो चुका है, मगर मध्य प्रदेश में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में चल रहे ‘किसान असहयोग आंदोलन’ के तीसरे दिन किसान हिंसक हो गए और पूरे शहर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। शहर के ए.बी. रोड में भड़के हुए किसानों ने चक्का जाम कर दिया और बसों में भी तोड़ फोड़ की। उन्होंने करीब 5 गाड़ियों को जला कर राख कर दिया और दर्जनों गाड़ियाँ तोड़ दीं।

उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। रतलाम जिले में सब्जी बेचने वालों और किसानों की बीच लड़ाई हो जाने से रतलाम का माहौल भी बिगड़ गया। भड़के दुकानदारों को संभालने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की।

उज्जैन में भी 300 दुकानों को आंदोलन के नाम पर नष्ट कर दिया गया। जहाँ खाचरौद में किसानों ने लोडेड ट्रक रोक कर, उसमें भरे सारे टमाटर सड़क पर फेंक दिए, वहीं कई अन्य जगहों पर दूध और घी को बहा कर अपना गुस्सा दिखाया।

अब तक हुई इस हिंसा में 2 पुलिस के सिपाही और 5 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। पत्थर बाज़ी में एसएसपी रूपेश दुबे भी घायल हो गए हैं। फिलहाल मध्यप्रदेश पुलिस ने भड़के व्यापारियों और किसानों को काबू में कर लिया है और करीब 8 लोगों की गिरफ्तारी की है।

जनता को बेवक़ूफ़ बना रही है मोदी सरकार -ग़ुलाम नवी आज़ाद

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

केंद्र सरकार द्वारा अपनी तीन साल की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहा। उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। इसके तहत यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे।

अपने संबोधन में आजाद ने कहा, “हम जगह-जगह जा कर NDA सरकार की नाकामी गिना रहे हैं।” कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार द्वारा देश की जनता को लगातार गुमराह किया जा रहा है। मीडिया के माध्यम से ये बरगला रहे हैं। जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि ये जो तमाम उद्घाटन हुए हैं, इनकी शुरुआत UPA सरकार में हुई थी, लेकिन इनकी वाह-वाही मोदी सरकार लूट रही है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर हमला बोलने के लिए प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।