28 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026
Home Blog Page 1026

अगले तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें सभी ज़रूरी काम

कोमल झा| Navpravah.com

बैंको के जितने भी जरूरी काम है उसे आज ही पूरा कर ले कल यानी शनिवार, रविवार और सोमवार को बैंक तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक शनिवार को चौथा शनिवार होने से बैंकों में अवकाश रहेगा. रविवार को साप्ताहिक और सोमवार को ईद होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा. अब बैंक सीधा मंगलवार यानी 27 जून को खुलेंगे.

लोगों को बैंकों के तीन दिन के अवकाश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इतने लंबे अवकाश के कारण कई बार एटीएम भी खाली हो जाते हैं जिस कारण लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है और मंडियों में अनाज की भरपूर आवक हो रही है, ऐसे में किसानों को भुगतान के लिए भी भटकना पड़ सकता है.

विभाग का कहना है कि इन छुट्टियों के मद्देनजर बैंक प्रबंधनों के जरिए ATM मशीनों में पर्याप्त कैश की व्यवस्था रखी जाएगी. ग्राहकों को छुट्टियों के जरिए कैश की जरूरत पूरी की जा सके और ATM में कमी न पड़े. लेकिन इसके बावजूद लोग जरूरत से ज्यादा कैश निकालते हैं और इस वजह से कैश की समस्या हो सकती है. इससे पूर्व की छुटि्टयों में भी कैश की परेशानी सामने आई थी.

तीन दिन लगातार बैंक बंद रहने से ATM से पैसे निकाले जाने के कारण ATM में भी पैसे की किल्लत हो सकती है. ऐसे में कैश की किल्लत से निपटने का सबसे आसान तरीका है डिजिटल पेमेंट. ऑनलाइन और डिजिटल वॉलेट के माध्य में खरीदी करते हुए आप अपने पास रखे कैश को बचा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर यह आपके काम आ सकता है.

स्मार्ट सिटी के लिए 30 और नए शहरों की सूची का ऐलान

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

देश के शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए कदम बढ़ाने के साथ ही अगली सूची के शहरों का ऐलान हो चुका है। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने 30 और शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की घोषणा कर दी है। पहले दौर में 20 शहरों की घोषणा की गई थी।

इन 30 शहरों का चयन प्रतिस्पर्धा के आधार पर किया गया, इनमें तिरुवनन्तपुरम पहले और नया रायपुर दूसरे नंबर पर है। यूपी से इलाहाबाद, अलीगढ़ और झांसी को स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया है।

वैंकेया नायडू ने बताया कि स्मार्ट सिटीज के साथ अमृत शहरों की सूची में शामिल 500 शहरों में भी विकास परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने बताया कि 147 शहरों को इन्वेस्टमेंट ग्रेड भी मिल चुके हैं। स्‍मार्ट सिटी योजनाओं के तहत इन 30 शहरों पर 57, 393 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। इनको मिलाकर अब ऐसे शहरों की संख्‍या 90 से अधिक हो गई है और खर्च की कुल लागत 1,91,155 करोड़ रुपए पड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि निजी क्षेत्र की मनमानी रोकने के लिए नये नियम और मानदंड तय किये हैं, जिसे संसद के अगले सत्र में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिल के मुताबिक गलत काम करने वाले बिल्डर्स के लिए सजा का प्रावधान भी है।

श्रीनगर : नौहट्टा में भीड़ ने मस्जिद के बाहर तैनात DSP अयूब की पीटकर की हत्या

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर एक पुलिस अधिकारी को ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवानी पड़ी। श्रीनगर में गुस्साई भीड़ ने रात के समय DSP मोहम्मद अयूब पंडित की पीट-पीटकर हत्या कर दी। श्रीनगर के नौहट्टा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जामिया मस्जिद के बाहर से पुलिस अधीक्षक अयूब पंडित का शव बरामद हुआ।

जिस वक्त, श्रीनगर की सबसे बड़ी मस्जिद में सैकड़ों लोग नमाज अदा करने में व्यस्त थे, ठीक उसी समय अराजक तत्वों के समूह ने पंडित पर हमला कर दिया। सूत्र के अनुसार, “पुलिस अधिकारी जामिया मस्जिद पर डयूटी पर तैनात था, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।”

सूत्रों के अनुसार, “अधिकारी ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह खुद को बचा नहीं पाया और स्वयं को बचाने के चक्कर में तीन लोग घायल भी हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़ी संख्या में भीड़ के धावा बोलने से पंडित के सुरक्षाकर्मी मौके पर भाग खड़े हुए।

अफगानिस्तान: काबुल बैंक के बाहर कार बम से आत्मघाती हमला, 29 की मौत, 66 घायल

कोमल झा| Navpravah.com

काबुल: अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्कार्घ स्थित न्यू काबुल बैंक की शाखा के बाहर आतंकियों ने बड़ा धमाका कर दिया, जिसमें कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और 66 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

 

प्रांतीय गवर्नर उमर जवाक के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों ने बैंक के बाहर कार से आत्मघाती धमाका किया। उन्होंने बताया कि हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफगानिस्तान में हुए इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। पुलिस हमले का जांच में जुटी है।

GST इफ़ेक्ट: सस्ता होगा राशन, स्मार्ट फोन और कार

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
जीएसटी व्यवस्था यानि वस्तु एवं सेवा कर में टेलीविजन, एयर कंडीशन, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एरेटेड ड्रिंक्स जैसे उत्पाद महंगे होंगे, जबकि स्मार्टफोन, छोटी कारें तथा रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पाद सस्ते होंगे। जीएसटी को एक जुलाई से लागू करने की योजना है।
जीएसटी परिषद द्वारा करीब 1,200 वस्तुओं और 500 सेवाओं की दरों को अंतिम रूप दिया गया है। इनके विश्लेषण से पता चलता है कि साबुन और दंतमंजन जैसे रोजमर्रा के उत्पाद जीएसटी में सस्ते हो जाएंगे, वहीं ताजा फल, सब्जियां, दालें, ब्रेड और दूध को किसी भी कर से छूट दी गई है।
हवाई जहाज के साथ ओला, इकनॉमी श्रेणी में विमान यात्रा कुछ सस्ती हो जाएगी। इसी तरह टैक्सी सेवाएं भी सस्ती होंगी। जीएसटी में इन पर पांच प्रतिशत कर लगेगा, जबकि अभी तक इन पर छह प्रतिशत कर लगता है। जीएसटी में खाद्यान्न भी सस्ता हो सकता है। इन्हें शून्य दर वाली जिंसों की श्रेणी में रखा गया है। अभी कुछ राज्य खाद्यान्न पर दो से पांच प्रतिशत का खरीद कर लगाते हैं जो जीएसटी में समाप्त हो जाएगा।
जीएसटी परिषद ने इसी महीने 1,200 वस्तुओं ओर 500 सेवाओं को 5,12ए 18 और 28 प्रतिशत की चार कर स्लैब में रखा है। कुछ जिंसों मसलन प्रसंस्कृत खाद्य, कनफेक्शनरी उत्पाद और आइसक्रीम पर कर की दर 22 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत पर आ जाएगी, वहीं शैंपू, परफ्यूम और मेकअप उत्पादों के लिए कर की दर मौजूदा के 22 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगी।
वैसे तो रीयल एस्टेट क्षेत्र को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है, लेकिन निर्माणाधीन संपत्तियों पर 12 प्रतिशत की दर से कर लगेगा। अभी इस पर 15 प्रतिशत सेवा कर लगता है। जीएसटी में मोटरसाइकिलें भी कुछ सस्ती हो सकती है। इन पर कर की दर करीब एक प्रतिशत कम होकर 28 प्रतिशत रह जाएगी।
इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर कर की दर 14 से घटकर 12 प्रतिशत रह जाएगी। वहीं सौर पैनलों पर कर में भारी बढ़ोतरी होगी। यह अभी शून्य से पांच प्रतिशत है जो कि जीएसटी में 18 प्रतिशत हो जाएगी। साबुन और टूथपेस्ट पर कर की दर जीएसटी में 25-26 से 18 प्रतिशत पर आ जाएगी।
स्मार्ट फोन ही नहीं आयुर्वेद इलाज और पैक सीमेंट भी सस्ता होगा। इस पर कर की दर घटकर 28 प्रतिशत रह जाएगी, जो अभी 31 प्रतिशत बैठती है। जीएसटी में आयुर्वेदिक दवाओं सहित दवाओं पर कर की दर 13 से घटकर 12 प्रतिशत पर आ जाएगी। स्मार्टफोन भी जीएसटी में सस्ता हो जाएगा। इन पर अभी कर का प्रभाव 13.5 प्रतिशत ह। जीएसटी में इन पर 12 प्रतिशत कर लगाने का प्रस्ताव है।
मनोरंजन, केबल और डीटीएच सेवाओं पर कर की दर कम होगीं राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला मनोरंजन कर जीएसटी में समाहित हो जाएगा और इस पर प्रभावी कर की दर 18 प्रतिशत होगी। फिलहाल इन सेवाओं पर राज्यों में 10 से 30 प्रतिशत का मनोरंजन कर लगता है। साथ ही 15 प्रतिशत का सेवा कर भी लगता है।
जीएसटी सिस्टम में पांच सितारा होटलों पर कर का बोझ बढ़ेगा, जबकि गैर एसी रेस्तरां पर कर घटेगा। फिलहाल नॉन एसी रेस्तरां पर 12.5 से 20 प्रतिशत का राज्य वैट लगता है। वहीं एसी रेस्तरांओं पर राज्य वैट के अलावा छह प्रतिशत का सेवा कर लगता है। जीएसटी व्यवस्था में नॉन एसी और बिना शराब लाइसेंस वाले रेस्तरांओं पर 12 प्रतिशत की दर से कर लगेगा। वहीं एसी और शराब लाइसेंस वाले रेस्तरांओं पर 18 प्रतिशत कर लगेगा। पांच सितारा या उससे अधिक के रेस्तरांओं पर 28 प्रतिशत कर लगेगा।

‘Jab Harry Met Sejal’ new song: Shah Rukh Khan and Anushka Sharma give a Punjabi tadka to the upbeat ‘Radha’ song

After treating the audience with three of its mini-trailers, the makers of ‘Jab Harry Met Sejal’ have come up with its first song ‘Radha’. Shah Rukh Khanalong with Anushka Sharmaand Imtiaz Ali launched the song at Ahmedabad and interestingly by inviting women named Sejal from the city.

In this song, SRK, who plays Harry in the film, spreads the essence of Punjab. The peppy song starts with a cute conversation between Harry and Sejal (played by Anushka), where Harry asks Sejal whether she knows why Punjabi singers always sing in a high pitch.

कश्मीर: बारामुला में सेना ने मार गिराए हिजबुल के दो आतंकी, सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश

One terrorist killed in pulwama J&K
One terrorist killed in pulwama J&K

कोमल झा| Navpravah.com

श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के एक इलाके में एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को बुधवार (21 जून) को मार गिराया और कुछ घंटे बाद घाटी के दूसरे हिस्से में दो और आतंकवादियों को घेर लिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर में मंगलवार (20 जून) रात शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

 

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी जिले के सोपेरा के पज़ल्पोरा गांव स्थित एक घर के अंदर छिपे थे. उन्होंने बताया कि मौक से दो हथियार बरामद किए गए हैं और इलाके में अभियान अभी जारी है.

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार (20 जून) रात इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात को खोजबीन अभियान रोक दिया गया था लेकिन सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा रखा ताकि आतंकवादी वहां से भाग न पाएं. उन्होंने बताया कि अभियान आज सुबह फिर शुरू किया गया और वहां छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के स्थान से दो एके राइफल, पांच एके मैगजीन, एके राइफल की 124 गोलियां, एक हथगोला और एक थैला बरामद किया गया है. इस बीच पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के एक इलाके में बुधवार (21 जून) शाम करीब छह बजे सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का जवाब दिया जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितने आतंकवादी वहां छिपे है लेकिन वहां दो आतंकवादियों के छिपे होने की खबर है.

इस बीच, सेना ने जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान समथर्ति आतंकवादियों की घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी है. जम्मू से प्राप्त खबर के मुताबिक सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलओसी पर तैनात सतर्क सैनिकों ने आज (बुधवार, 21 जून) पल्लनवाला सेक्टर में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी. हमारे सैनिकों ने उन पर गोलीबारी की , इसके जवाब में दूसरी ओर से भी गोलीबारी हुई और फिर वे नियंत्रण रेखा पार भाग गए.

योग ‘आसन’ के चक्कर में कनफ़्यूज हुई कांग्रेस

जटाशंकर पाण्डेय । Navpravah.com
देश में अपनी डूबती साख को बचाने के कठोर प्रयास में लगी कांग्रेस पार्टी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने प्रचार के लिए एक खास प्रकार का आसान किया, शवासन। जी हाँ! मामला मध्यप्रदेश के मंदसौर का है, जहाँ इस समय किसान आंदोलन चरम सीमा पर है। पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों और कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए किसानों ने कई अलग-अलग स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शवासन किया।
लगे हाथ कांग्रेस पार्टी भी उनके नक़्शे कदम पर चलती नज़र आई व किसानों से अलग, कांग्रेस ने भी सरकार के विरोध में शवासन किया। अब सरकार द्वारा योग दिवस मनाने का विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी यह बात तो भूल ही गई कि ‘शवासन’ भी तो ‘योग’ का ही एक हिस्सा है!
दरअसल हरदा में आम किसान यूनियन ने भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ शवासन किया। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी किसानों ने अलग से शवासन किया। इसी बीच राजधानी में प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी दफ्तर के सामने शवासन किया। यादव का आरोप है कि राज्य का किसान बदहाली के दौर से गुजर रहा है। अपना हक मांगने पर उन्हें गोली मार दी जाती है। उन्हें फसलों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, मगर सरकार लापरवाह बनी हुई है। उन्होंने सरकार के रवैए और किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शवासन किया।
गौरतलब है कि राज्य के किसानों ने 1 से 10 जून तक कर्ज माफी और फसल के उचित दाम की मांग को लेकर आंदोलन किया था। इस दौरान 6 जून को मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में पांच और पिटाई से एक किसान की जान चली गई थी। इसके बाद बीते 9 दिनों में कर्ज और सूदखोरी से परेशान 15 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

पुलिस हिरासत से फरार साध्वी जयश्री गिरी राजस्थान से गिरफ्तार

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
गुजरात की अपराधी साध्वी जयश्री गिरी को क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। साध्वी एक सप्ताह पहले मेडिकल पेरोल पर बाहर आने के बाद पुलिस निगरानी के बीच अहमदाबाद के एक मॉल से फरार हो गई थी, उसके खिलाफ हत्या, अपहरण और वसूली के कई मामले दर्ज हैं।
अहमदाबाद से फरार होने वाली साध्वी जयश्री गिरी को गुजरात पुलिस पिछले एक सप्ताह से तलाश कर रही थी। आज गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उसे राजस्थान के उदयपुर नाथद्वार टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया है।
साध्वी को साबरमती सेंट्रल जेल से 10 दिन की मेडिकल पेरोल पर इलाज के लिए रिहा किया गया था। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में लाया गया था। उत्तर गुजरात के मुक्तेश्वर मठ की पूर्व महंत साध्वी जयश्री गिरी इसी दौरान अहमदाबाद के एक मॉल से पुलिसवालों को चकमा देकर 14 जून को फरार हो गई थी।
तबसे उसे पुलिस तलाश कर रही थी, गिरफ्तारी के वक्त साध्वी जयश्री गिरी के साथ एक छोटा बच्चा भी था.श, पुलिस के मुताबिक साध्वी अपने बच्चे को इस लिये अपने साथ रख रही थी ताकि किसी को उस पर शक ना हो।
फरार होने से पहले उसने पुलिसकर्मियों को विश्र्वास में लेकर पहले अहमदाबाद के मॉल में बाहुबली 2 फिल्म देखी थी, इसके बाग शॉपिंग के नाम पर वह पुलिस वालों को चकमा देकर भाग निकली थी, इस घटना के बाद साध्वी की निगरानी में तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबति कर दिया गया था।

फिलीपींस: आतंकियों ने किया पूरे गांव पर कब्जा, लोगों को बनाया बंधक

कोमल झा| Navpravah.com

दक्षिणी फिलीपींस में बुधवार तड़के ISIS से प्रेरित कुछ बंदूकधारियों ने एक गांव पर कब्जा कर लिया और भागने के लिए मानव ढाल के रूप में लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस इंस्पेक्टर रियलान मैमन ने बताया कि सरकारी सुरक्षा बलों को मालागकिट गांव पर कब्जा करने वाले बंगसमोरो इस्लामिक फ्रीडम फाइटर्स (बीआईएफएफ) के दर्जनों बंदूकधारियों से निपटने के लिए भेजा गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने पांच लोगों को बंधक बनाकर भागने के लिए मानव ढाल की तरह उनका इस्तेमाल किया।

मैमन ने रेडियो स्टेशन से कहा कि बंदूकधारियों ने सुबह लगभग 5 बजे गांव पर हमला किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और बीआईएफएफ के बीच संघर्ष में अज्ञात संख्या में नागरिक फंसे हैं।इससे पहले पुलिस ने कहा था कि सशस्त्र लोगों ने पिगकावायन कस्बे के एक स्कूल पर हमला किया गया है। यह कस्बा मारावी के दक्षिण-पूर्व में स्थित हैं, जहां सुरक्षा बलों और बीआईएफएफ आतंकवादियों के बीच 23 मई से संघर्ष जारी है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में आईएस की मौजूदगी के चलते और अधिक हमलों की चेतावनी जारी की है। सुरक्षा बलों ने मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट (एमआईएलएफ) से वैचारिक मतभेदों के कारण अलग हुए बीआईएफएफ को फिलीपींस का एक विद्रोही समूह करार दिया है। बीआईएफएफ आतंकवादी संगठन आईएस का समर्थक है।