28 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026
Home Blog Page 1025

व्हॉट्सऐप करेगा आपके पैसे इधर से उधर!

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग ऍप्स में से एक, व्हॉट्सऐप अब आपके लिए एक और बेहतरीन फीचर लेकर आ रहा है। व्हॉट्सऐप अब अपनी सुविधाओं में ‘वॉलेट’ फीचर जोड़ने जा रहा है। यह फीचर यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर आधारित होगा। इसके जरिए यूजर्स जल्दी पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे।

सूत्रों के अनुसार व्हॉट्सऐप भारतीय बैंकों और दूसरे संस्थानों, जैसे कि एसबीआई और नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन से बातचीत कर रहा है। एसबीआई के एक अधिकारी ने बताया, “व्हॉट्सऐप एसबीआई, नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन और अन्य बैंकों के साथ अपने सिस्टम को जोड़ने के लिए लगातार बातचीत कर रहा है।“

उल्लेखनीय है कि स्मार्टफोन कॉन्टैक्ट ऐप ‘ट्रूकॉलर’ और मैसेजिंग एप ‘हाइक’ व्हाट्सऐप से पहले ही यह फीचर अपने ऐप में जोड़ चुके हैं। ट्रूकॉलर ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस शुरू किया था, जबकि हाइक ने अपने नए अपडेट में इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट वॉलेट को लॉन्च किया था। इसके साथ ही हाइक भारत का ऐसा पहला मैसेजिंग ऐप बन गया था, जिसने पेमेंट वॉलेट की सुविधा प्रारंभ की। हाइक अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप के तौर पर नहीं जाना जाता, बल्कि अब ऐप के माध्यम से आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फ्री में इंस्टेंट बैंक-टू-बैंक मनी ट्रांसफर कर सकते हैं।

हाइक पेमेंट वॉलेट के जरिये वो लोग भी पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे जो सक्रिय रूप से किसी बैंक खाते का उपयोग नहीं करते। इसमें यूजर्स ‘वॉलेट टू वॉलेट’ पैसे ट्रांसफर करने के साथ यूनिफाईड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की मदद से बैंक में भी पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। अर्थात पैसे भेजने के लिए सामने वाले यूजर के पास हाइक मैसेंजर का होना भी जरुरी नहीं है। अब यह देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि व्हॉट्सऐप द्वारा लाया जाने वाला फीचर पहले ही से मौजूद हाइक फीचर को कैसे मात देगा।

केजरीवाल और उनकी पार्टी को एक और करारा झटका!

विकास कुमार तिवारी । Navpravah.com

मुंबई,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को चुनाव आयोग ने करारा झटका दिया है। चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के विधायकों की ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले को रद्द करने की याचिका को खारिज कर दी है।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने लाभ के पद मामले में केजरीवाल सरकार के 21 विधायकों की याचिका खारिज कर दी। एक माह पहले ही चुनाव आयोग ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर लिया था। तभी चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के 21 विधायक संसदीय सचिव हैं, जो कि लाभ का पद है, इसलिए उनकी याचिका खारिज की जाती है।

गौरतलब है कि आप विधायकों ने एक याचिका दायर की थी कि जब दिल्ली हाईकोर्ट में संसदीय सचिव की नियुक्ति ही रद्द हो गई है, तो ऐसे में ये केस चुनाव आयोग में चलने का कोई मतलब नहीं बनता। 8 सितंबर 2016 को दिल्ली हाइकोर्ट ने 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द कर दी थी। बता दें कि वही विधायकों की याचिका को राष्ट्रपति ने दिल्ली की संसदीय सचिव विधेयक को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। इस विधेयक में संसदीय सचिव के पद को लाभ के पद के दायरे से बाहर रखने का प्रावधान था।

चुनाव आयोग ने बताया है कि यह मामला 13 मार्च, 2015 का है, जब आप ने अपने 21 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया था, जो कि आप विधायकों के पास 8 सितम्बर 2016 तक था। बता दें कि 19 जून 2015 को प्रशांत पटेल नाम के एक वकील ने राष्ट्रपति के पास आप के संसदीय सचिवों की सदस्यता रद्द करने के लिए आवेदन दिया था, और शिकायत करते हुए कहा था कि यह लाभ का पद है, इसलिए आप विधायकों की सदस्यता रद्द हो जानी चाहिए।

चुनाव आयोग के पास एक मई 2015 में जनहित याचिका भी डाली गई थी। जनहित याचिका को आधार बनाकर चुनाव आयोग ने इन विधायकों को मार्च 2016 में सभी विधायकों को नोटिस देकर बुलाया था।

बताया जा रहा है कि 20 आप विधायकों पर केस चलेगा, जबकि विधायक जरनैल सिंह पर नही चलेगा, क्योंकि वह जनवरी 2017 में विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। अब चुनाव आयोग में अंतिम सुनवाई शुरू होगी। आप विधायकों को अब साबित करना होगा कि वे संसदीय सचिव के तौर पर लाभ के पद पर नहीं थे।

ब्रेकिंग न्यूज़ : “सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 5 जवान घायल 3 की गंभीर गंभीर’

अनुज हनुमत । Navpravah.com

सुकमा,

एक बार फिर छत्तीसगढ़ के सुकमा में जवानों के साथ बड़ी वारदात हुई है। आज नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में अर्धसैनिक बल के 5 जवान घायल हो गए। घायल जवानों में 3 की हालत गंभीर है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पांचों घायल जवानों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

बता दें कि खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। और ज्यादा ब्योरे की प्रतीक्षा है। इस मुठभेड़ से पहले, स्पेशल टास्क फोर्स और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम ने नरायणपुर जिले के अबूझमाढ़ इलाके में एक मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को ढेर किया था।

मक्का के मस्जिद में नाकाम हुआ बड़ा आतंकी हमला

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने बताया कि मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का में मस्जिद अल हराम में आतंकी हमले को उनके सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों और एक संदिग्ध के बीच गोलीबारी हुई और संदिग्ध ने खुद को एक मकान के अंदर विस्फोट से उड़ा लिया।

सऊदी अरब की समाचार वेबसाइट अल अरबिया ने देश के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मंसूर अल तुर्की के हवाले से बताया कि एक महिला सहित पांच लोगों को कल मक्का में गिरफ्तार किया गया है। ग्रेंड मस्जिद दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है, यह हमला उस वक्त हुआ जब लाखों लोग दोपहर की नमाज़ पढ़ने के एकत्रित हुए थे। मस्जिद में लोग रमज़ान के आखिरी शुक्रवार की नमाज़ के लिए जुटे थे।

गृह मंत्रालय ने बताया कि तीन आतंकी समूह मक्का में हमले की साजिश रच रहे थे, इनमें से दो आतंकी समूह मक्का का और तीसरा आतंकी समूह जेद्दा का है। अल अरबिया ने बताया कि आत्मघाती हमलावर मक्का के अजयाद अल मसाफी में एक मकान में छिपा हुआ था, उसने सुरक्षा बलों पर गोली चलाई और फिर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।

अमेरिका सहित तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, ट्रम्प से होगी पहली मुलाक़ात

अनुज हनुमत । Navpravah.com

नई दिल्ली।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद डोनाल्ड ट्रम्प से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली मुलाकात को लेकर सभी को बेसब्री से इन्तजार था। इसी इन्तजार को खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका सहित तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा पर आज रवाना हो गए हैं। इस यात्रा को भारत के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो भारत, अमेरिका से पाकिस्तान पर आतंकवाद रोकने के लिए दबाव बनाने की बात कहेगा।

पीएम मोदी आज पुर्तगाल में-

पीएम मोदी पुर्तगाल के लिस्बन में प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा से मिलेंगे। कोस्टा के साथ अपनी बैठक में मोदी हाल में हुई दोनों के बीच चर्चा के आधार पर विभिन्न संयुक्त कदमों और फैसलों की समीक्षा करेंगे। फ़िलहाल दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने, विशेष रूप से आर्थिक सहयोग, विज्ञान एवं तकनीक, अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग और लोगों के बीच आपसी संबंधों को और बेहतर बनाने पर चर्चा करेंगे।

आतंकवाद-निरोध और परस्पर हितों के अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी द्विपक्षीय सहयोग को गहन बनाने के तरीकों पर विचार करेंगे। मोदी पुर्तगाल में भी भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद करेंगे। मोदी पुर्तगाल में देश के महत्पूर्ण सीईओ से मिलेंगे।

अपनी यात्रा के दूसरे दिन वह 25 एवं 26 जून को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगें। जहाँ प्रधानमंत्री मोदी 26 जून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। वह ट्रंप के साथ आतंकवाद, एच-1बी वीजा नियमों में संभावित बदलावों को लेकर भारतीय चिंताओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मोदी और ट्रंप के बीच रक्षा संबंधों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और आथर्कि संबंधों को मजबूत करने पर मुख्य जोर होगा। दोनों नेताओं की यह पहली बैठक होगी। मोदी अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के सीईओ और कारोबारी प्रतिनिधियों से 25 जून को मुलाकात करेंगे। उस दौरान व्यापार और निवेश पर चर्चा होगी।

पीएम मोदी 27 जून को नीदरलैंड में रहेंगे, जहां उनकी प्रधानमंत्री मार्क रुट्टे और राजा विलेम एक्लेस्जेंडर और रानी मैक्सिमा से औपचारिक भेंट होगी। भारत और नीदरलैण्ड दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। कुलमिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा भारत की विदेश नीति को लेकर अहम मानी जा रही है, लेकिन विपक्ष का कहना है कि हमारे प्रधानमंत्री साहब को अब घूमने की आदत बन गई जिसे रोकना मुश्किल।

ब्रेकिंग न्यूज- J&K: डी॰एस॰पी॰मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, नॉर्थ श्रीनगर के SP को हटाया गया”

अनुज हनुमत । Navpravah.com

श्रीनगर।

गुरुवार की रात श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में शबे कद्र के मौके पर तैनात डीएसपी अयूब पंडित की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। अयूब पंडित जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा में लगे थे, ताकि नमाज पढ़ने आए लोगों को दिक्कत न हो, लेकिन यहां पर मौजूद कुछ लोगों की भीड़ ने उन्हें बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला। अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। श्रीनगर उत्तरी क्षेत्र के एसपी सजाद खालिक भट्ट को हटा दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

गुरूवार को श्रीनगर में एक दिलदहलाने वाली घटना घटी। गुरूवार शाम श्रीनगर में शबे कद्र को लेकर काफी गहमा गहमी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नौहट्टा में रात करीब साढ़े बारह बजे कुछ लोगों ने जामा मस्जिद के नजदीक एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में देखा, वह मस्जिद से बाहर आ रहे लोगों की कथित तौर पर तस्वीरें ले रहा था। उन्होंने बताया कि लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने अपनी पिस्तौल से कथित तौर पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पत्थरों से खूब पीटा और और उसे अधमरी हालात में करीब के एक थाने में फेंक दिया। इसके बाद जब जांच की गई,तो पता चला की यह डीएसपी रैंक के अधिकारी मोहम्मद अयूब पंडित हैं। अयूब पंडित उस वक्त इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे। इलाके में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए अयूब की वहां तैनाती की गई थी।

पहचान होने से पहले लोगों का दावा था कि ये शख्स किसी खुफिया एजेंसी का एजेंट था। कोई घटना न हो इसके लिए लोगों ने इसे पकड़ लिया। मामला तब बिगड़ गया जब अयूब पंडित ने अपनी पिस्टल निकाल कर हवा में फायरिंग कर दी और तीन लोग जख्मी हो गए।  इसके बाद भीड़ ने पकड़कर उन्हें पीट दिया और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इतना ही नहीं मीडियकर्मियों को भी यहां से हटा दिया गया है।  पुलिस का कहना है कि हत्यारों की जल्द ही पहचान करके उन्हें सजा दी जाएगी।

आखिर क्यों भूलती जा रही है कांग्रेस ‘संजय गांधी’ को ?

विकास कुमार तिवारी । Navpravah.com
आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि है। कभी कांग्रेस के उत्तराधिकारी रहे स्वर्गीय संजय गांधी को आज उसी कांग्रेस ने केवल ट्वीट तक सीमित कर दिया है। आज ही के दिन संजय गांधी की प्लेन क्रैश में मृत्यु हो गई थी। ठीक 7 बजकर 58 मिनट पर उन्होंने प्लेन को टेक ऑफ करके 5,7 मिनट तक करतब दिखाए उसके कुछ ही देर मे प्लेन का इंजन बंद हो गया और नीचे देश की सबसे शक्तिशाली नेता इंदिरा के पुत्र संजय नहीं, बल्कि संजय का शव मिला था।
 
राजीव और संजय गाँधी दोनों को गति और मशीनों से गहरा लगाव था। एक ओर जहाँ राजीव विमानन नियमों का पालन करते थे, वहीं संजय विमान को कार की तरह चलाया करते थे, कलाबाज़ी करते थे। राजीव गांधी ने एक दिए हुए साक्षात्कार में कहा था कि संजय जोशीला इंसान था। उसे विमान चलाना अच्छा लगता था पर वह उसका अभ्यस्त नहीं था।
देश की सत्ता में कांग्रेस की बिखरती हुई बागडोर को संभाल कर संजय ने आपातकाल के बाद न बस कांग्रेस को ऊबारा था, बल्कि इंदिरा के अंदर भी संजय द्वारा तेजी से मुखर होकर कार्य करने के कारण जोश भरा था। आज उस कांग्रेस ने संजय को मात्र एक औपचारिकता मान लिया है। कांग्रेस अपना इतिहास भूल सकती है, पर संजय का किया गया योगदान कांग्रेस को हमेशा इतिहास में खींचेगा। वैसे कहा जाता है कि राजनीति में ना कोई अपना होता है और ना कोई पराया। जरुरत के हिसाब से यहां रिश्ते भी बदलते रहते हैं। संजय ही थे जिन्होंने कांग्रेस को युवाओं से जोड़ा था। संजय की भाषा में जोश था, वे प्रखर वक्ता थे। संजय केवल मेनिका गांधी के पति नहीं, कांग्रेस की ऊर्जा थे।

पाकिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट, 11 की मौत,20 घायल

कोमल झा| Navpravah.com

बलूचिस्तान में शुक्रवार को पुलिस के आईजी कार्यालय के नजदीक एक शक्तिशाली बम विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए.

 


यह दुर्घटना प्रांतीय राजधानी क्वेटा में प्रांतीय पुलिस महानिरीक्षक एहसान मेहबूब के कार्यालय के पास हुई. डीसीपी अब्दुल रज्जाक चीमा ने मीडिया को बताया कि हमले की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.

टीवी फुटेज में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कारें एवं सड़कों पर कांच के टुकड़े बिखरे नजर आ रहे थे.पाकिस्तान ने इस हमले का आरोप एक बार फिर भारतीय खूफिया एजेंसी रॉ पर लगाया है. डीआईजी अब्दुल रज्जाक चीमा ने मीडिया को बताया कि हमले की तहकीकात की जा रही है.

चीमा ने कहा, ”हम हमले की वजह के बारे में कुछ नहीं कह सकते, जांच अभी जारी है.” उन्होंने कहा, ”सुरक्षा अधिकारियों ने सुहादा चौक पर एक कार को रोकने की कोशिश की और उसके कुछ ही देर बाद ब्लास्ट हो गया. हालांकि हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाएं हैं कि ब्लास्ट का सोर्स कार ही थी या नहीं”.

सिविल अस्पतला के एक डॉक्टर फरीद सुमलान ने बताया कि हमले में 11 लोग मारे गए हैं. मारे गए लोगों में चार पुलिस अधिकारी और घायल हुए लोगों में नौ सुरक्षा अधिकारी हैं. हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है.बलूचिस्तान, बलूच राष्ट्रवादियों और इस्लामी चरमपंथियों के उग्रवाद का सामना कर रहा है.

नामांकन दाखिल, पक्की है रामनाथ कोविंद की जीत!

विकास कुमार तिवारी । Navpravah.com
राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय गठबंधन के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की जीत तय मानी जा रही है। हालांकि विपक्ष की ओर से कोविंद के सामने मीरा कुमार की चुनौती है, जिन्हें विपक्षी पार्टियों ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। संयोग ऐसा बना है कि राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार दलित वर्ग से हैं, शुक्रवार को रामनाथ कोविंद ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अमित शाह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे।
शिवसेना तथा जम्मू एवं कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सहित राजग के पास सांसदों व विधायकों के इलेक्टोरल कॉलेज का 48.93 फीसदी समर्थन है, गठबंधन से बाहर की पार्टियों जैसे तेलंगाना राष्ट्र समिति (2 फीसदी), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (5.39 फीसदी), वाईएसआर कांग्रेस (1.53 फीसदी), जनता दल (युनाइटेड) के 1.91 फीसदी मतों को मिलाकर राजग आधा मत आसानी से प्राप्त कर लेगा, ऐसे में कोविंद की जीत तय है।
अभी एनडीए बहुत ही मजबूत स्थिति में है, केंद्र की बीजेपी सरकार के साथ अन्य दलों का समर्थन भी है। 29 में से कम से कम 14 राज्यों में बीजेपी की सरकार है, बीजेपी की मौजूदा दौर में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश और असम में सरकार है, इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश में सहयोगी दलों की सरकार है। पार्टी के पास लोकसभा में 280 सांसद, राज्यसभा में 56 सांसद और विधानसभाओं में 1382 विधायक हैं।

पुलिस अधिकारी की हत्या कश्मीर के बद्तर हालात का परिचायक : राहुल

राहुल गाँधी ने पीएम से पूछा नौवां सवाल

कोमल झा| Navpravah.com

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या इस बात को दर्शाता है कि जम्मू एवं कश्मीर के हालात ‘बद्तर’ हो चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नाकामी के कारण राज्य को कई दशक पीछे जाते हुए देखना ‘हृदय विदारक’ है।

राहुल ने ट्वीट किया, “पुलिस उपाधीक्षक अयूब पंडित की हत्या बेहद खराब हालात का परिचायक है। इस खौफनाक घटना पर दुख जताने के लिए शब्द नहीं हैं।” उन्होंने कहा, “भाजपा-पीडीपी की पूरी तरह नाकामी के कारण राज्य को कई दशक पीछे जाते हुए देखना ‘हृदय विदारक’ है।”

उन्होंने कहा, “भाजपा-पीडीपी की पूरी तरह नाकामी के कारण राज्य को कई दशक पीछे जाते हुए देखना ‘हृदय विदारक’ है।”

उल्लेखनीय है कि एक भीड़ ने श्रीनगर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद आक्रोश फैल गया और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस अपराध को ‘विश्वास की हत्या’ करार दिया।

पुलिस उपाधीक्षक का शव नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद के बाहर शुक्रवार सुबह पड़ा मिला, जहां गुरुवार रात उनकी हत्या की गई थी।