‘आप’ कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी के खिलाफ किया प्रदर्शन और फूंका उनका पुतला
गोरखपुर: बच्चों के लिए मसीहा बने डाॅक्टर कफील
भारत-चीन की हुई फ्लैग मीटिंग, रही बेनतीजा

अपने और बच्चे के लिए मौत मांग रही है ये महिला
हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही भारतीय सेना
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना पर लगातार हमले हो रहे हैं, एक ओर घाटी के कुपवाड़ा में आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया तो दूसरी ओर पुंछ में एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है।
पाक की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है, पुंछ के नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई है, इस गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई, पुलिस ने बताया कि घटना जिले का बालाकोट सेक्टर के में घटित हुई है, मृतक महिला की पहचान रुकैया बी. के रूप में हुई है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के सुबह पांच बजे भारी गोलीबारी की, लेकिन भारतीय जवान भी गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं, दोनों तरफ से अभी तक गोलीबारी जारी है।
कुपवाड़ा जिले में सेना के कैंप पर गोलीबारी से एक जवान घायल हो गया, घायल जवान को एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है, आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सेना और पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
अभिनव बिंद्रा ने लगाई ट्रॉल करने वालों की क्लास
शिखा पांडेय | Navpravah.com
आज भारतीय खेल के इतिहास का एक स्वर्णिम दिन है। आज से ठीक 9 वर्ष पहले अभिनव बिंद्रा ने ओलंपिक खेलों में भारत के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। भारत को व्यक्तिगत मैडल दिलाने के बावजूद अभिनव अपने एक फॉलोवर के द्वारा ट्रॉल किए गए और उसका उन्होंने उचित जवाब देकर सबका मुंह बंद कर दिया।
शुक्रवार को अपने पदक की 9 वीं वर्षगाँठ पर अभिनव ने ट्वीट किया, “11/08/08 जिस चीज़ को मैं याद करता हूँ व प्रशंसा करता हूँ , वह है यह लंबी यात्रा व प्रक्रिया। स्वर्ण पदक तो उस लंबी यात्रा का परिणाम है।” इस ट्वीट पर एक फॉलोवर ने उन्हें ट्रॉल करते हुए कहा कि वह मैडल मात्र एक तुक्का था, जो गलती से भारत की झोली में आ गया। अभिनव को खुद को उस मैडल का वास्तविक हक़दार साबित करने के लिए और एक बार ओलंपिक्स में मैडल जीतकर दिखाना चाहिए।
इस मैसेज का बड़ा ही रोमांचक जवाब देते हुए अभिनव ने लिखा कि भले ही यह एक तुक्का हो, पर अब मुझसे मेरा मैडल कोई नहीं छीन सकता। उनके इस रोचक जवाब के बाद उस फैन ने उनको धन्यवाद व ढेर सारी शुभकामनाएं दीं व कहा कि ईश्वर बिंद्रा को इतनी शक्ति दें कि वे अपने जैसे अन्य शूटर बना सकें।
आपको याद दिला दें किअभिनव बिंद्रा ने यह पदक बीजिंग ओलंपिक्स में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग इवेंट में जीत था। बीजिंग ओलंपिक्स में चौथे स्थान पर क्वालीफाई करने के बावजूद वे 104.5 अंकों के साथ फाइनल में भारत के लिए व्यक्तिगत मैडल जीत पाने में सफल रहे। स्वतंत्रता के बाद से भारत ने मात्रा 5 स्वर्ण पदक जीते थे और सभी पदक हॉकी में मिले थे।
शतक से चूककर भी राहुल ने बनाया रिकार्ड
पीयूष चिलवाल । Navpravah.com
श्रीलंका के पल्लीकेले स्टेडियम में चल रहे भारत और श्रीलंके तीसरे और आखिरी मैच के पहले दिन में भारत ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए। पिछले मैच की तरह इस मैच में भी शिखर धवन और लोकेश राहुल का शांदार प्रदर्शन जारी रहा। शिखर धवन ने शतक जमाते हुए 119 रन बनाए और लोकेश राहुल 85 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
पिछले मैच की तरह इस मैच में भी शतक बनाने से चूके लोकेश राहुल ने अपने नाम लगातार 7 शात अर्धशतक बनाने का रिकाॅर्ड अपने नाम किया है। वे भारत के पहले और दुनिया के छठे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने यह रिकार्ड अपने नाम किया है। उनके अलावा पांच और ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम यह रिकार्ड दर्ज है। उनमें एंडी फ्लावर, सर एवर्टन वीक्स, कुमार संगाकारा, क्रिस रोजर्स और शिव नरैन शामिल हैं।
भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 42, अजिंक्या रहाणे ने 17, आर अश्विन ने 31 और पुजारा ने 8 रन का योगदान दिया। जबकि पहले दिन का खेल खत्म होने पर रिद्धिमान साहा और हार्दिक पांड्या क्रमशः 13 और 1 रन पर नाबाद हैं। वहीं श्रीलंका की तरफ से पुष्पकुमारा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। सदाकन और फर्नांडो के खाते में क्रमशः 2 और 1 विकेट आए।
तीरंदाज़ी विश्वकप में कांस्य पदक से भी चूका भारत, जर्मनी से हारा
शिखा पांडेय । Navpravah.com
विश्वकप तीरंदाजी प्रतियोगिता के चौथे चरण में आज भारत को निराशा हाथ लगी है क्योंकि भारतीय तीरंदाजों का अभियान बिना किसी पदक के समाप्त हो गया है। पुरुष कंपाउंड वर्ग में तीसरे स्थान latest newsके लिये खेले गये मैच में आज भारत को जर्मनी से 225-227 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारतीय टीम टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रही और जर्मनी को कांस्य पदक मिला।
पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम में अभिषेक वर्मा, अमन सैनी और अमनजीत सिंह ने 57 अंक बटोरे, जिसमें जर्मनी का भी स्कोर समान रहा। दूसरे दौर के बाद जर्मन टीम ने 115-111 से बढ़त बना ली। तीसरे और आखिरी दौर में जर्मनी के तीरंदाजों ने छह में से चार पर दस अंक का निशाना लगाया। इस राउंड में भारतीय टीम ने 58 अंक जुटाए, जो जीत के लिये काफी नहीं थे। इस वजह से विश्व कप के चौथे चरण में भारतीय तीरंदाजी टीम को खाली हाथ लौटना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि शंघाई में विश्व के पहले चरण में भारतीय कंपाउंड टीम को एक स्वर्ण पदक मिला था जबकि अंताल्या में हुये दूसरे चरण के मुकाबले में टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।
इससे पहले अभिषेक वर्मा, अमन सैनी और अमनजीत सिंह की पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय तिकड़ी ने स्पेन को 228-222 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ने 13वीं वरीयता प्राप्त स्वीडन को 231-229 से हराया था। बढ़िया प्रदर्शन कर रही यह भारतीय टीम सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका से 228-233 से हार गई। इसके बाद कांस्य पदक जीतने के लिए टीम को जर्मनी पर जीत दर्ज करनी थी लेकिन इसमें उसे नाकामी हाथ लगी।
गोरखपुर अस्पताल मामला: अब खुली नींद, BRD प्रिंसिपल निलंबित
उदासीन है योगी सरकार -मायावती
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित BRD मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने के चलते बच्चों की मौत का आंकड़ा अब 60 के पार पहुँच गया है। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद भी BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं, इससे पहले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर हमला बोला था। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को BRD मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे को लेकर अपना बयान जारी किया है।
मायावती ने कहा कि, भाजपा में गलतियों को स्वीकार करने की आदत नहीं है, मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और मासूम बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी को कड़ा एक्शन लेना चाहिए, ऑक्सीजन सप्लाई मामले में सरकार की उदासीनता है।
यूपी कांग्रेस के नेताओं का दल शनिवार को गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचा, मेडिकल कॉलेज पहुंचे कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश सरकार को मौतों का जिम्मेदार बताया, साथ ही जिला प्रशासन और मेडिकल प्रशासन पर आंकड़े छुपाने समेत,
मृतकों के परिजनों को जबरन एंबुलेंस में भरकर घर भेजने का आरोप भी लगाया।
वहीं लोगों ने यह भी कहा कि, जिला प्रशासन और मेडिकल प्रशासन ने इस घटना का सही-सही आंकलन मीडिया तक नहीं पहुंचाया, वहीँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यह आरोप लगाया है कि, 7 मरीजों की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है, गोरखपुर की घटना दुखद है, गोरखपुर के मेडिकल कालेज में आधुनिक सुविधाएं मिलनी चाहिए, वहां पूरे पूर्वांचल, नेपाल और बिहार से भी बच्चे इलाज के लिए आते हैं, सरकार इन चीजों पर ध्यान नही दे रही है, जो एक सोचनीय विषय है।















