28 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 986

बिहार : चारों तरफ बाढ़ ही बाढ़, नदियाँ ऊफान पर

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
सीमांचल क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बिहार के किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार जैसे जिलों में भयावह बाढ़ आ गई है। वहीं इससे राज्य में लाखों लोगों पर अचानक आसमान से संकट आ गिरा है।
राहत और बचाव कार्य के लिए 320 एनडीआरएफ कर्मी  के साथ सेना को भी लगाया गया है, भारी वर्षा के कारण कई नदियां उफान पर हैं, चारों तरफ पानी ही पानी, गांवों में पानी भर गया है। बिहार समेत कई और राज्यों मे भी बाढ़ के पानी से कोहराम मचा हुआ है।
इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों में गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच और बाराबंकी जिलों का दौरा किया था, लेकिन अब खुद सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में कहर बनती जा रही नदियाँ अपनी सीमायें तोड़ती हुई घरों में घुसने लगी हैं।
भारी बारिश के चलते नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, इस दौरान मुख्यमंत्री के गढ़ गोरखपुर में भी नदियाँ अपना कहर बरपा रही हैं।
गोरखपुर में डोमिनगढ़ रेगुलेटर लीक होने से नदियों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।
जिसके बाद बहरामपुर और अन्य कई मुहल्लों में हालात बहुत ही खराब हो चले हैं, रेगुलेटर लीक होने से इन मुहल्लों के करीब 10 हज़ार घरो में पानी घुसा हुआ है।

नाइजीरिया के मैदुगुरी मे बम विस्फोट, 29 की मौत

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के मैदुगुरी में कल बम विस्फोट हुए, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गयी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गये, नाइजीरिया मिडिया के अनुसार मैदुगुरी के एक बाजार में एक महिला ने खुद को बम से उड़ा लिया, जिससे आस पास भगदड़ मच गयी, इस विस्फोट 29 लोग जान गवा बैठे और 100 से अधिक लोग घायल हो गये।
नाइजीरिया के एक अधिकारी ने बताया कि दो आत्मघाती हमलावर थे, जिनमें से एक ने एक शरणार्थी शिविर के पास खुद को उड़ा लिया और एक महिला ने मैदुगुरी के बाजार में खुद को बम से उड़ा लिया। हाल के महीनों में नाइजीरिया में आत्मघाती हमलावरों ने सैकड़ों लोगों की जान ली है।

अवैध खनन करने पर देना होगा इतना ‘जुर्माना’!

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश के भीतर हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद कैबिनेट ने चर्चा कर सूबे में नई खनन नीति का निर्धारण किया था। साथ ही सरकार ने यह दावा भी किया था कि, यह नई खनन नीति सूबे में हो रहे अवैध खनन को रोकने में कारगर भूमिका निभाएगी।
योगी सरकार ने छठी कैबिनेट मीटिंग में अवैध खनन को रोकने के लिए नियमावली बनायी थी, जिसके तहत खनन माइनिंग प्लान बनाने की योग्यता तय की गयी थी, अब माइनिंग इंजीनियरिंग डिग्री धारक भी पात्र होंगे। इसके अलावा भू-तत्व विषय के परास्नातक भी खनन माइनिंग प्लान बनायेंगे, जिसके लिए सरकार ने डिग्री के साथ ही 5 साल का अनुभव भी अनिवार्य किया था।
इससे पहले भारतीय खान ब्यूरो से मान्यता प्राप्त संसथान माइनिंग की योजना बनाते थे, इसके साथ ही योगी सरकार ने अवैध खनन के लिए मिलने वाली सजा में 20 गुना बढ़ोत्तरी कर दी है, जिसके तहत 25 हजार के जुर्माने को बढ़ाकर 5 लाख किया गया है। साथ ही 6 महीने की सजा को भी बढ़ाकर 6 साल कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग में ईंटा-भट्टा संचालकों को भी बड़ी राहत दी थी, जिसके तहत अब भट्टा संचालकों को 24 फ़ीसदी 18 फ़ीसदी ही विलम्भ ब्याज दंड देना होगा।

RIL व BP पर सरकार ने लगाई 1700 करोड़ की पेनल्टी

शिखा पाण्डेय | Navpravah.com

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस इंडस्‍ट्री लिमिटेड (आरआईएल) और उसकी पार्टनर कंपनी बीपी को सरकार ने तय सीमा से कम नेचुरल गैस प्रोडक्शन के लिए दोषी करार फिया है। इसी के चलते सरकार ने इन दोनों कंपनियों पर 264 मिलियन डॉलर (करीब 1700 करोड़ रुपए) की नई पेनल्‍टी लगाई है।

दोनों कंपनियों पर यह एक्‍शन 2015-16 में केजी-डी6 फील्‍ड से टारगेट से कम नेचुरल गैस प्रोडक्‍शन के चलते लिया गया है। ऑयल मिनिस्‍ट्री के एक अफसर ने बताया कि इस तरह दोनों कंपनियों पर कुल पेनल्‍टी बढ़कर 3.02 अरब डॉलर हो गई।

केजी-डी6 ब्‍लॉक में धीरूभाई- 1 और 3 गैस फील्‍ड से गैस प्रोडक्‍शन पर प्रतिदिन 80 मिलियन स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर उत्‍पादन होना चाहिए। लेकिन, 2011-12 में वास्‍तविक प्रोडक्‍शन केवल 35.33 mmscmd, 2012-13 में 20.88 mmscmd और 2013-14 में 9.77 mmscmd रोजाना रहा। बाद के साल में प्रोडक्‍शन लगातार गिरता गया और यह 4 mmscmd के निचले स्‍तर पर आ गया। हालांकि रिलायंस और उसकी पार्टनर कंपनियों बीपी और निको रिसोर्सेस यह दलील देती आई हैं कि रेत और पानी की वजह से गैस उत्पादन घटा है।

उल्लेखनीय है कि सरकार और रिलायंस के बीच प्रोडक्शन शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट (पीएससी) है। इसके तहत, गैस की बिक्री से मिलने वाली रकम में से आरआईएल और उसकी सहायक कंपनी बीपी पूंजीगत और ऑपरेटिंग खर्च के बराबर की रकम अपने पास रख लेती है। बाकी बचे पैसे का कंपनी और सरकार के बीच बंटवारा होता है। पेनल्टी लगाने का मतलब है कि कंपनी अपने खर्चों में यह रकम नहीं जोड़ पाएगी। इससे सरकार के मुनाफे की रकम बढ़ जाएगी। अफसर के अनुसार, सरकार ने लागत निकालने के बाद अतिरिक्‍त 175 मिलियन डॉलर के प्रॉफिट शेयर पर दावा किया है।

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस बारे में आरआईएल और बीपी को भेजे गए ई-मेल का जवाब  अब तक नहीं आया है। दोनों कंपनियों ने पिछले कुछ सालों में पूंजीगत और ऑपरेटिंग खर्च के बाद बची रकम को चैलेंज किया है। इस मसले को उन्होंने इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन में उठाया है, जहां इसे खत्‍म करने की मांग की है। उनका कहना है कि पीएससी के तहत ऐसे किसी भी तरह के दंड का प्रावधान नहीं है।

पीएससी के तहत सरकार ने कंपनियों की तरफ से 457 मिलियन डॉलर, 2011-12 में 548 मिलियन डॉलर, 2012-13 में 729 मिलियन डॉलर, 2013-14 में 579 मिलियन डॉलर और 2014-15 मिलियन डॉलर की लागत को खारिज कर दिया है। यानी, गैस बेचने के बाद मिली रकम में से कंपनियों ने इन रकम को लागत बताया है। अब 2015-16 में टारगेट मिस करने पर 264 मिलियन डॉलर की कास्‍ट को सरकार ने खारिज कर दिया है। अफसर ने बताया कि 2016-17 में भी आउटपुट टारगेट से कम था इसलिए कास्‍ट डिस्‍अलाउंस अगले साल कैलकुलेट की जाएगी।

सिएरा लीओन में जमीन धंसने से 400 लोगों की मौत, 600 लापता

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

 

पश्चिम अफ्रीका के देश सिएरा लिओन से एक बेहद दर्दनाक खबर आई है. डीडी न्यूज़ में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक़ सिएरा लीओन की कैपिटल फ्रीटाउन व उससे सटे हुए इलाकों में धरती धंस जाने के कारण तकरीबन 400 लोगों के मारे जाने की कहब है. लगभग 600 लोग अभी भी लापता हैं. अंतर्राष्ट्रीय संस्था द रेडक्रॉस के प्रवक्ता अबूबकर तारावली ने कहा कि कम से कम 3000 लोग बेघर हो गये हैं.

जमीन धंस जाने के कारण इलाके के काफ़ी मकान जमीदोंज हो गए हैं.लोगों के परिवार बेहद परेशान हैं साथ ही इस उम्मीद में हैं कि लापता लोगों की सूचना उन्हें जल्द मिल जाएगी.

दरअसल एक दिन पहले सिएरा लीओन में भरी बैश के कारण बाढ़ आई थी जिसके कारण जमीन धंस गई. लापता लोगों की तलाश लोकल अथॉरिटीज द्वारा लगातार जारी है. आपदा राहत कार्य और बचाव कार्यों में खराब मौसम और बर्बाद रास्तों की वजह से भी भारी दिक्कतें आ रही हैं. खबर के अनुसार हादसे के वक़्त लोग सो रहे थे. इस इलाके में काफ़ी मकान अवैध रूप से निर्मित है.

अब चीनी सैनिक भी बने ‘पत्थरबाज’!

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

देश के सिक्किम राज्य के डोकलाम इलाके के दावे को लेकर भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन 15 अगस्त को चीनी सैनिकों ने डोकलाम विवाद की आग में घी डालने का काम किया है। बताया जा रहा है कि, लद्दाख क्षेत्र में दो जगहों पर चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की।

चीनी सैनिकों ने पहली कोशिश फिंगर फोर और दूसरी कोशिश फिंगर फाइव में की, लेकिन भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों की दोनों ही कोशिशों को नाकाम कर दिया है। हालाँकि, भारतीय सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जिसके बाद चीनी सैनिकों की ओर से भारतीय सैनिकों पर पत्थरबाजी की गयी, जवाब में भारतीय सेना के जवानों ने भी चीनी सैनिकों पर पत्थरबाजी की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस पथराव में दोनों ओर के सैनिक घायल हो गए हैं, यह पूरा विवाद 16 जून से सिक्किम के डोकलाम इलाके से शुरू हुआ था। जहाँ भारतीय सेना ने चीनी सेना को डोकलाम में सड़क बनाने से रोक दिया था। जिसके बाद चीन की ओर से यह सफाई जारी की गयी थी कि, वह अपने इलाके में सड़क बना रहा है।

मामले में बातचीत को लेकर भारत ने साफ़ कहा है कि, बात तभी होगी जब दोनों देशों की सेनाएं वापस जाएँ। वहीँ चीन का कहना है कि, भारतीय सैनिक चीन की सीमा में घुसे इसलिए भारत को अपनी सेना वापस बुलानी चाहिए।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन, फहराया तिरंगा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के दिन एक जिले के कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करते हुए केरल के एक सरकारी स्कूल में ध्वजारोहण कर दिया.

मोहन भागवत ने केरल के पलक्कड़ जिले की कलेक्टर पी मेरिकुट्टी ने कल एक मेमो जारी कर आदेश दिया था कि ‘कर्नागी अम्मन स्कूल’ एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल है जिस कारण प्रोटोकाल के मुताबिक़ केवल निर्वाचित प्रतिनिधि या स्कूल के ऑफीसर्स ही ध्वजारोहण करने का अधिकार रखते हैं.

उक्त मेमो में ये कहा गया था कि राज्य सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों में किसी राजनेता द्वारा ध्वजारोहण सही नहीं है. कोई शिक्षक या लोगों द्वारा चुना गया व्यक्ति ही ध्वजारोहण कर सकता है.

कलेक्टर की इसी आदेश की अवमानना करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने स्कूल जाकर ध्वजारोहण किया. आरएसएस प्रमुख ने भाषण के दौरान कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बलिदान देने वालों को याद करना हमारा कर्तव्य है, और हमें वही प्रतिबद्धता अपनी जीवन में लानी है. आरएसएस द्वारा केरल सरकार के इस निरंकुश शासन की भर्त्सना भी की गई.

गर्दिश में कॉमेडियन कापिल शर्मा के तारे, अब सिद्धू भी छोड़ रहे हैं साथ!

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com

कॉमेडियन कापिल शर्मा के सितारे गर्दिश में नज़र आ रहे हैं। एक के बाद एक पुराने साथी उनका साथ छोड़ते नज़र आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर के शो छोड़कर जाने के बाद से शो की स्थिति संभली नहीं और अब खबर आ रही है कि शो के लाफ्टर किंग सिद्धू शो से अलग होने वाले हैं।

पिछले दिनों कपिल को लेकर कई खबरें आईं। इस दौरान उनका सुनील ग्रोवर के साथ झगड़ा हुआ। वहीं खबर आई कि कपिल ने बड़े स्टार जैसे शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल के साथ शूटिंग टाल दी। अब खबर है कि नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों कपिल से खासा नाराज हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ में अब तक तो नवजोत सिंह सिद्धू के ठहाकों की गूंज सुनाई देती रही है,लेकिन अब कहा जा रहा है कि कपिल के शो में सिद्धू की जगह अब अर्चना पूरण सिंह नजर आएंगी।

इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में स्पॉटबॉय के हवाले से लिखा है, “कॉमेडी की शाम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर अर्चना पूरण सिंह नजर आएंगी।” रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू की तबियत इन दिनों खराब चल रही है, इसके चलते अर्चना अब सिद्धू की जगह लेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू और अर्चना एक दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं। रिपोर्ट के ही मुताबिक सिद्धू ने इस विषय में कपिल को फोन किया और इस बारे में बात भी की है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का टेलीविजन चैनल ‘सोनी एंटरटेनमेंट’ के साथ करार एक साल के लिए बढ़ गया है। सोमवार को इसकी घोषणा की गई। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि अभिनेता सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर के शो से हटने के बाद इसकी रेटिंग गिर रही है। कपिल ने शो के करार को एक साल बढ़ाए जाने पर खुशी जताते हुए अपने एक बयान में कहा, “मैं इतने साल में दर्शकों की ओर से दिखाए गए प्यार और समर्थन से बेहद खुश हूं। ये भरोसा और साथ ही हमें अपने काम को जारी रखने और लोगों के चेहरों पर खुशी लाने के लिए प्रेरित करता है।” वहां शो के एक साल के बढ़ने का करार सामने आया, तो यहां सिद्धू के अलग होने की अटकलें। अब ये तो अगले कुछ एपिसोड्स ही बताएँगे कि कपिल के इस शो में सिद्धू के ठहाके गूंजते हैं या खामोश हो जाते हैं।

सरकार ने सभी वेबसाइट्स को दिए निर्देश, जानलेवा गेम्स के लिंक्स तुरंत हटाएं

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com

रूस से निकलकर दुनिया भर में गोते लगा रहा विनाशकारी ‘ब्लू व्हेल’ गेम अब भारत में भी अपना असर दिखा रहा है, जिसके चलते केंद्र सरकार ने इस जानलेवा गेम को देश से खदेड़ने का निश्चय किया है। इसके तहत सरकार ने गूगल, फेसबुक, व्‍हाट्सएप, इंस्‍टाग्राम, माइक्रोसॉफ्ट और याहू इत्यादि सभी साइट्स को कई लोगों की आत्‍महत्‍या का कारण बन चुके ब्‍लू व्‍हेल गेम की लिंक्‍स हटाने का निर्देश दिया है।

मिनिस्‍ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने 11 अगस्‍त को इस संबंध में इन सभी साइट्स को एक लेटर भेजा है। इसमें सरकार ने इन कंपनियों को ब्‍लू व्‍हेल चैलेंज और इसी तरह के दूसरे गेम्‍स की लिंक को साइट से हटाने के लिए कहा है। यह लेटर कानून और सूचना प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद के निर्देश मिलने के बाद भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि यह एक खतरनाक गेम है, जिसमें 50 दिन तक अलग-अलग टास्‍क करने को दिए जाते हैं। आखिर में ये टास्‍क‍ गेम खेलने वाले को आत्‍महत्‍या करने के लिए प्रोत्‍साहित करता है। इस गेम में प्‍लेयर को हर टास्‍क पूरा करने पर फोटो शेयर करने के लिए कहा जाता है।

इलेक्‍ट्रोनिक डिपार्टमेंट ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए लेटर में लिखा कि गेम का एडमिनिस्‍ट्रेटर सोशल मीडिया के जरिए बच्‍चों को ये गेम खेलने के लिए उत्‍साहित करता है। इस गेम के चलते बच्‍चे काफी खतरनाक स्थिति में पहुंच जाते हैं, जहां ये गेम उनकी जान भी ले लेता है। मुंबई और वेस्‍ट मेदनापुर में इस गेम की वजह से मौतें होने की रिपेार्ट्स भी सामने आई हैं, जिसके चलते यह निर्देश दिया गया है।

गूगल डूडल में प्रदर्शित हुआ सबीना कार्निक का पेपर आर्ट

आनन्द रूप द्विवेदी | Navpravah.com

भारत की स्वतंत्रता दिवस की सत्तरवीं वर्षगाँठ के उत्साह में चार चाँद लगाने आया है गूगल. जी हाँ. आज के गूगल डूडल में भारतीय स्वतंत्रता दिवस को कुछ इस तरह से दर्शाया गया है कि देखकर आपको गर्व महसूस होगा.

सबीना कार्निक कृत आज का गूगल डूडल

गूगल डूडल में भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर, अशोक चक्र के साथ पार्लियामेंट को को बेहद सुन्दर अंदाज़ में डिजाइन किया गया है. साथ ही तिरंगे के खूबसूरत रंग इसमें हर्ष का प्रतीक लग रहे हैं.

ये गूगल डूडल दरअसल मुंबई की फेमस आर्टिस्ट सबीना कार्निक ने बनाया है जो पेपर आर्ट में सिद्धस्त मानी जाती हैं. गूगल के मुताबिक़ कार्निक ने इस डूडल को डिजाईन करने में अपनी ख़ास पेपर तकनीक का ही इस्तेमाल किया है. कार्निक के अनुसार, “चार महीने पहले गूगल द्वारा संपर्क किया गया और आज स्वतंत्रता दिवस के दिन मेरी  इस  कलाकृति को डूडल के तौर पर प्रस्तुत किया गया, मुझे अपनी इस कलाकृति को गूगल द्वारा प्रदर्शित किये जाने को लेकर बेहद प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है.”

 

Featured PC:  facebook page of Sabeena Karnik