
पत्रकार रामचंद्र ने खोली थी बाबा राम रहीम की पोल

‘सेमीफाइनल हारीं साइना, सिंधु से उम्मीद बरक़रार’ :वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप
जापानी प्रतिद्वंद्वी नोजोमी के खिलाफ इस मुकाबले में साइना को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। साइना ने पहला गेम तो आसानी से जीत लिया, लेकिन बाद के दोनों गेम नोजोमी न्र जीत लिए व फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
उल्लेखनीय है कि साइना ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 2015 के बाद दूसरा मेडल सुनिश्चित किया है, भले ही वह कांस्य पदक है। 2015 में साइना ने स्पेन की कैरोलिना मारिन के हाथों फाइनल गंवाया था। इस वजह से उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। साइना तब इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं।
‘पंजाब में नहीं हुई कोई मौत’ :CM अमिरंदर सिंह
राम रहीम की गिरफ़्तारी से टेंशन में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन!
दअसल ऑट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन में पंजाबी और सिख समुदाय के काफी लोग रहते हैं, जो पंजाब हरियाणा और आसपास के इलाकों में साल भर यात्रा करते हैं। इसी के चलते इन तीनों देशों की सरकारों ने अपने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है। तीनों देशों की सरकारों की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि भारत में सफर करने वाले उसके नागरिक भीड़ का हिस्सा कतई न बनें और एक साथ कहीं जमा न हों। एडवायजरी के मुताबिक, हिंसा के चलते कई मुख्य सड़कों को बंद कर दिया गया है। कई जगहों पर लोकल और रेल ट्रांसपोर्ट बाधित है।
ऑस्ट्रेलियाई एडवायजरी में नागरिकों को उच्च श्रेणी की सतर्कता बरतने का कहा गया है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय की एडवायरी के मुताबिक, भारत में सफर करने वाले लोग स्थानीय प्रशासन की ओर से मिलने वाले हर निर्देश का पालन करें। इसके मुताबिक, इंडिया में जो भी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं, वह 30 अगस्त तक हाई अलर्ट पर रहें। चंडीगढ़ में इंटरनेट सर्विस कुछ समय के लिए बंद कर दी गई है। मीडिया पर नजर बनाए रखें और सभी जरूरी एहतियात बरतें।
ब्रिटेन द्वारा अपने नागरिकों के लिए जारी सेफ्टी एडवायजरी में कहा गया है कि राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद आगे हिंसा फैलने की संभावना है। भारत मेंं सफर करने वाले अपने नागरिकों से ब्रिटेन सरकार ने कहा कि वे लोकल आथॉरिटी के निर्देशों का पालन करें और जिस कंपनी के जरिए इंडिया में सफर कर रहे हैं, उसके टच में रहें। इतना ही नहीं, चंडीगढ़ स्थित ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन और ब्रिटिश काउंसिल ऑफिस को 28 तारीख तक के लिए बंद कर दिया गया है।
कनाडा ने भी अपने नागरिकों से उच्च स्तर की सतर्कता बरतने को कहा है। कनाडा सरकार ने अपने नागरिकों से कहा कि राम रहीम की गिरफ्तारी से फैले तनाव के चलते सड़क, बिजली,पानी इंटनेट सबकुछ ठप है। अगर आप प्रभावित इलाकों या उसके आसपास हों, तो सतर्क रहें और कहीं भी आने जाने से बचें।
STIC ग्रुप के चेयरैमैन सुभाष गोयल ने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया कि राम रहीम पर अपराध साबित होने के बाद हुई हिंसा का असर टूरिज्म बिजनेस पर दिखना शुरू हो गया है। गोयल के अनुसार कई कस्टमर्स ने गोल्डेन ट्राइंगल पैकेज कैंसिल कर दिया है, जिस पैकेज में अमृतसर और राजस्थान को शामिल किया जाता है। कुल्लू-मनाली के पैकेज भी कैंसल हुए हैं। कई इंटरनेशल कस्टमर ने भी अपनी बुकिंग आगे बढ़ा दी है। गोयल ने बताया कि अगर यह हिंसा जारी रही, तो उसका टूरिज्म इंडस्ट्री पर बेहद नकारात्मक असर होगा। खासकर पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में इसके सबसे ज्यादा असर की संभावना है।
गौरतलब है कि राम रहीम के जेल जाने के बाद फैली हिंसा में अब तक करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पंजाब और हरियाणा में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यूपी के कुछ जिलों और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी धारा 144 लागू है।
राजद की ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली
भारी डिमांड के चलते बंद हुई ‘फ्री’ जियो फोन की प्री-बुकिंग
शिखा पाण्डेय | Navpravah.com
रिलायंस जियो द्वारा ‘फ्री’ जियो फोन की प्री-बुकिंग फिलहाल रोक दी गई है। कंपनी के अनुसार लाखों लोग पहले ही इस फोन की प्री-बुकिंग करा चुके हैं। कंपनी ने यह जानकारी भी नहीं दी है कि अगली बार बुकिंग विंडो कब ओपन होगी। हालांकि रिलायंस जियो की वेबसाइट पर लिखे एक संदेश में बताया गया है कि जियो फोन की बुकिंग दोबारा कब शुरू होगी, इस बारे में जल्द ही जानकारी दी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि जियो फोन की बुकिंग खिड़की गुरुवार को शाम साढ़े पांच (5:30 पीएम) बजे खुली थी, लेकिन हैवी डिमांड के कारण साइट पर ज़बरदस्त ट्रैफिक बढ़ गई और साइट मिनटों में ही ठप हो गई। ऐसे में जियो वेबसाइट और ऐप के जरिए जियो के फीचर्ड फोन बुक करने वालों को काफी असुविधा हुई। हालांकि हालात पर बहुत ही जल्द नियंत्रण पा लिया गया। इसके बाद काफी सारे लोग मात्र 500 रुपए के भुगतान पर फोन की प्री बुकिंग करा पाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी डिमांड के चलते प्री-बुकिंग को रोका गया है। उम्मीद है कि जैसे जैसे डिमांड पूरी होती जाएगी, बुकिंग को दोबारा शुरू किया जाएगा।
क्या है जियो फोन की खासियत-
जियो फोन की प्री बुकिंग के लिए कस्टमर्स को 500 रुपये देने होंगे। प्री बुकिंग के बाद, इसे खरीदते वक़्त कस्टमर्स को 1,000 रुपये और देने होंगे। कुल मिलाकर 1500 रुपये में आपको यह फीचर्ड 4जी फोन मिलेगा। हालांकि कंपनी 1,500 रुपये को सिक्योरिटी डिपॉजिट बता रही है, जिसे तीन साल के बाद आप हैंडसेट लौटाकर ले सकते हैं।
वैसे आधिकारिक तौर पर इसके स्पेसिफिकेशन्स तो नहीं आए हैं, लेकिन हाल में ही इसके फीचर्स लीक हुए थे, जो कुछ इस प्रकार हैं-
-इस फोन में 4जीबी की इंटरनल मेमरी होगी। इसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 128GB तक किया जा सकता है।
-इसका रियर कैमरा 2MP होगा। इसके अलावा इसमें जियो टीवी समेत कंपनी के दूसरे ऐप्स भी होंगे।
-यह फोन 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
-कंपनी ने इसके साथ एक खास केबल का ऐलान किया था, जिसके जरिए मोबाइल को केबल और आम टीवी से कनेक्ट करके इसके कंटेंट टीवी पर देख सकते हैं। अभी साफ नहीं है कि ये खास केबल कब तक मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि केबल के लिए कस्टमर्स को दूसरा प्लान लेना होगा।
फिर दो टुकड़ों में बंटेगा पाकिस्तान !
शुक्रवार को वकीलों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवाज शरीफ ने पनामा पेपर्स मामले में उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जांच में देश की खुफिया एजेंसियों के हिस्सा बनने की आलोचना की। इसी दौरान शरीफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जनादेश का सम्मान नहीं किया गया, तो पाकिस्तान 1971 की तरह टूट जाएगा। शरीफ ने यह आशंका लाहौर हाईकोर्ट के उस फैसले के एक दिन बाद जताई है, जिसमें शरीफ और उनके पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से न्यायपालिका विरोधी टिप्पणियों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
नवाज शरीफ ने आगे कहा, ” मैं पाकिस्तान में लोकतंत्र की सर्वोच्चता की लड़ाई लड़ रहा हूँ और मैं तब तक चैन से नहीं बैठूँगा जब तक आवाम की मदद से अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लूँ। लोकतंत्र के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति वैश्विक बहिष्कार वाली हो सकती है। ऐसे हालात में देश फिर बंट सकता है।
नवाज शरीफ ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार आइएसआइ और मिलिट्री इंटेलीजेंस के प्रतिनिधियों को ऐसे मामले की जांच के लिए ज्वाइंट इंवेस्टीगेशन एजेंसी का हिस्सा बनाया गया, जो न तो आतंकवाद से जुड़ा था और न ही उसका राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई लेना-देना था। देश के 70 वर्षों के इतिहास में सभी 18 प्रधानमंत्रियों को कार्यकाल पूरा किए बिना ही घर भेज दिया गया।
विदेशी मामलों के जानकार कमर आगा ने एक अख़बार से बातचीत के दौरान इस विषय में पूछे जाने पर बताया कि नवाज़ के बयान को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। नवाज शरीफ ये बातें इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अमेरिका लगातार पाकिस्तान को चेतावनी दे रहा है। जबकि, पाकिस्तान उसकी अनदेखी कर चीन से अपने संबंध बढ़ा रहा है।
आगा के अनुसार अमेरिकी से फंडिंग बंद होने के बाद चीन पाकिस्तान को फंडिंग मुहैया करा रहा है। चीन दरअसल इसमें केवल अपना उल्लू सीधा करना चाहता है। वो चाहता है कि अफगानिस्तान में तालिबान और मजबूत हो और इसके लिए उसने पाकिस्तान को मोहरा बनाया है। अब अगर अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रति और सख्ती बरती और ब्लूचिस्तान में जिस तरह का पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है उसे हवा दी, पाकिस्तान टूट सकता है।
कमर आगा के अनुसार चीन पाकिस्तान में ग्वादर पोर्ट बना रहा है। इसके साथ ही गुलाम कश्मीर से होते हुए आर्थिक गलियारे का भी निर्माण कर रहा है। आगा का मानना है कि पाकिस्तान ठीक नॉर्थ कोरिया की राह पर चल रहा है। ऐसे में जिस तरह से लगातार ब्लूचिस्तान में राष्ट्रवादी प्रदर्शन और अलग देश की मांग हो रही है उसे देखते हुए आनेवाले दिनों में वहां पर अमेरिकी हितों का टकराव निश्चित है।
कमर आगा का मानना है कि पनामा पेपर लीक मामले में फंसे नवाज शरीफ की आज जो स्थित हुई है, उसके लिए कहीं ना कहीं सेना जिम्मेदारी है। सेना का पाकिस्तान की न्यायपालिका पर गहरा वर्चस्व है। जैसा पाकिस्तान की सेना चाहती है, वहां की न्यायपालिका वैसा ही करती है। कमर आगा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनज़ीर भुट्टो की ही तरह मजबूत लोकतंत्र के पक्षधर हैं। आगा के अनुसार जिस रैली में बेनजीर को मौत के घाट उतारा गया था, उसी रैली में बेनजीर ने कहा था कि वो दोबारा सत्ता में आती हैं, तो आर्मी को बैरक में भेज देंगी, जिसके बाद बेनजीर का क्या हाल हुआ दुनिया ने देखा। ऐसे में नवाज की बातों को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
राम रहीम का बैग उठाने के आरोप में डिप्टी एडवोकेट बर्खास्त
ऋषि कपूर का ट्वीट: “राधे माँ, गुरमीत, आसाराम,नित्यानंद को सज़ा दे सरकार’
अमित द्विवेदी | Navpravah.com
एक ओर जहां बाबा राम रहीम के अनुयाइयों ने हिंसा का तांडव मचा रखा था वहीँ दूसरी ओर सोशल मीडिया में तमाम सेलिब्रिटी अदालत के फैसले की तारीफ में जुटे थे तो कुछ हिंसक घटनाओं की निंदा करने में. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर ऋषि कपूर अपने ट्विट्टर एक्टिविटीज़ के लिए हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं.
हाल ही में उन्होंने बाबा राम रहीम पर किये गये अदालत के फैसले के बाद ट्विटर पर कुछ अन्य विवादित धर्म प्रचारकों को आड़े हाथों लिया. ऋषि कपूर ने बकायदे फोटो पोस्ट करते हुए लिखा हैकि, ‘ धर्मांध लोगों का अंधविश्वास ऐसे फर्जी लोगों पर है. राधे माँ, गुरमीत, आसाराम , नित्यानंद जैसे लोगों को सरकार द्वारा दण्डित किया जाना चाहिए’.
Frauds.Blind faith in con people.Government must punish these fraudsters.Sukhwinder Kaur(Radhema)Gurmeet,Asaram,Nityananda.All Criminals! pic.twitter.com/1Sm2gqagBq
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 25, 2017
इसके पहले ऋषि कपूर ने हिंसक घटनाओं के सम्बन्ध में भी ट्वीट किये और कहा कि इन सभी नुक्सान की भरपाई बाबा की संपत्ति से किया जाना चाहिए.
Attach all Dera properties and sell them to compensate the national loss by arson and vandalism. Shame Gurmeet followers. No respect for you pic.twitter.com/Tgl03SYTpt
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 25, 2017

















