26 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 970

रूठी पत्नी को भरी सभा में गाना गाकर मनाया इस जिंदादिल इंसान ने

आनंद रूप द्विवेदी | Navpravah.com

 

‘हाथ छूटे भी तो रिश्ते नहीं छोड़ा करते…’ गुलज़ार साहब की इस पंक्ति में हज़ारों भावनाओं का समावेश है. भावनाएं, जिनकी आड़ में पनपती है, ज़िन्दगी की इबारत और निहित है, सम्पूर्ण विश्व की संरचना का सार.

छोटी बातों पर रिश्ते तोड़ लेने की बात बेहद आम हो चुकी है. खाने में नमक ज्यादा हुआ तो पति पत्नी आपस में दो शत्रु राज्यों के राजाओं सा व्यवहार करने लगते हैं. तूतूमैंमैं तो हर घर की बात है लेकिन क्या इस तूतूमैंमैं के कारण दो जीवनों का गठबंधन तोड़ दिया जाना चाहिए? हरगिज़ नहीं. विवाह एक संस्था है. ये मात्र दो शरीरों का या दो दिलों का मिलन नहीं वरन दो समुदायों, परिवारों का गठबंधन होता है.

पारिवारिक मसलों की अदालतों में अक्सर ये सवाल उठता है कि यदि वैवाहिक संस्था इतनी ही जटिल थी तो इस संस्था की नींव रखने का फैसला किया ही क्यों हुआ. स्वयं पारिवारिक विधि और विधिवेत्ताओं, न्यायाधीशों का सबसे पहला और सशक्त प्रयास शादी न टूटने देने का होता है.

ऐसा ही एक मामला झांसी के परिवार परामर्श केंद्र में सामने आया है, जहां एक पति अपनी रूठी हुई पत्नी को गाना गाकर मनाता दिख रहा है. एक वीडियो के रूप में इसे शेयर किया जा रहा है. वीडियो में पति बदलापुर फिल्म का ‘न सीखा मैंने जीना’ गीत गाकर पत्नी को मनाता है. वो भी भरे परामर्श केंद्र में. पति की इस बेबाक छवि के आगे पिघलती हुई पत्नी रिश्ते पर पड़ी भूल की धूल को झाड़ते हुए पति के कंधे में अपना सर रख देती है. पति बेहद सुरीले स्वर में पूरा गीत गाता है जिसे पत्नी सप्रेम शांत भाव से विव्हल होकर सुन रही है. गीत के अंत में परामर्श केंद्र में ख़ुशी की लहर दौड़ जाती है और दोनों को मिठाई खिलाई जाती है.

वीडियो आपको गुदगुदा सकता है, हंसा सकता है. लोग इसका मज़ाक भी उड़ा सकते हैं, लोग ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं. लेकिन, जिंदगी की सच्चाई के किनारे से गुजरता हुआ ये वीडियो अगर आप शांत भाव से देखेंगे तो आपके दिल को भी छू जायेगा. जीवन में झगड़ों की बजाय यदि प्रेम हो तो आपके सामने आने वाली कठिन परिस्थितियाँ भी सर झुकाकर सलाम करेंगी.

देखें वीडियो:

 

 

रामरहीम की जेड लेवल सिक्योर्टी वापस, आठ गार्ड्स के खिलाफ़ देशद्रोह का केस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने साध्वी के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया. जिसके बाद रामरहीम के सुरक्षाकर्मियों ने कोर्ट की अवमानना करते हुए उसे जेल तक ले जाने से इंकार कर दिया. इन गार्ड्स में 6 सरकारी और 2 प्राइवेट सुरक्षा कर्मी थे.

 

अदालत के आदेश के विपरीत जाने के लिए इन सुरक्षा कर्मियों पर पंचकुला सेक्टर 8 थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई कोर्ट के फैसला आने के बाद तक रामरहीम की जेड श्रेणी सुरक्षा वापस नहीं ली गई थी, और सुरक्षा कर्मी बाबा की जी हुजूरी में लिप्त पाए गये. कोई बैग उठाकर चल रहा था तो कोई उच्चतम कोटि की सुरक्षा प्रदान कर रहा था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ रामरहीम अपनी प्राइवेट गाडी में ही सेना मुख्यालय जाना चाहता था, जिसे लेकर आईजी के साथ सुरक्षा कर्मियों के द्वारा बदतमीजी करने की भी खबर आई थी. डीजीपी बीएस संधू ने इस दुर्व्यवहार की पुष्टि की थी. सरकार को जब इस भूल का अहसास हुआ कि राम रहीम को जेड श्रेणी सुरक्षा दी जा रही है तो फौरन सुरक्षा वापस ली गई.

‘कानून को हाथ में लेने वालों को कानून कतई नहीं बख्शेगा’ :पीएम मोदी के मन की बात

शिखा पाण्डेय | Navpravah.com

 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 35वें संस्करण की शुरुवात हरियाणा में हुए हिंसक प्रदर्शन से की।

मोदी ने गुरमीत राम रहीम के समर्थकों द्वारा फैलाये गए आतंक और  हरियाणा सरकार की लापरवाही पर एकदम कड़ा रुख़ अपनाते हुए कहा कि यह देश अहिंसावादी देश है। हिंसा फैलाने वाले किसी सी भी व्यक्ति या समूह को न देश बर्दाश्त करेगा, न सरकार। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले को कानून कतई नहीं बख्शेगा। बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा बनाये गए संविधान का पालन करते हुए हर किसी को कानून के सामने झुकना होगा।

इसके बाद मोदी ने भारत के विभिन्न त्योहारों का ज़िक्र करते हुए देश को ‘मिच्छामि दुक्कडम’ कहा। मोदी ने कहा कि हमारे शास्त्र भी यही कहते हैं कि क्षमा ही वीरों का धर्म है। मोदी ने शेक्सपियर की मर्चेंट ऑफ़ वीनस का भी ज़िक्र किया। पीएम ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी, ओणम व ईद-उल-जुहा की भी बधाई दी। उन्होंने त्योहारों को टूरिस्ट्स के आकर्षण का भी कारण बताया और उसे और बढ़ावा देने का आह्वान किया।

मोदी ने कहा कि त्यौहार आस्था , विश्वास और उल्लास का ही नहीं, स्वच्छता का भी प्रतीक हैं। स्वच्छता को व्यक्तिगत नहीं, सामाजिक स्वाभाव बनाना आवश्यक है। पीएम ने देश में इको फ्रेंडली गणेश मूर्तियों के द्वारा इन्वायरमेंट के प्रति देशवासियों में आई जागरूकता की प्रशंसा की व मीडिया के प्रयासों की भी सराहना की।

मोदी ने उस इंजीनियर युवक का भी ज़िक्र किया जिसने मिट्टी से बनी गणेश मूर्तियों व गमलों में उन मूर्तियों के विसर्जन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई ताकि उसमें पौधे उगाये जा सकें। पीएम ने कहा कि इस बार 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के 3 वर्ष पूरे होंगे। इन तीन वर्षों में 2, 30,000 गांवों ने खुद को खुले में शौच से मुक्त गांव घोषित किया है। गुजरात के बनासकाठा में पिछले साल आई बढ़ के बाद फैली गंदगी को साफ़ करने वाले ‘जमीयत उलेमा ए हिन्द’ संगठन की प्रशंसा करते हुए पीएम ने बताया कि इस संगठन ने 3 मस्जिदों ही नहीं, 22 मंदिरों की सफाई कर देश में स्वच्छता के साथ-साथ एकता व सौहार्द्रता की भी मिसाल कायम की है।

मोदी ने देशवासियों से स्वच्छता के लिए श्रमदान करने का आह्वान किया ताकि लोग समय निकालकर अपने आस पास के परिसर को स्वच्छ बनाएं। मोदी ने देशवासियों से ‘स्वच्छता ही सेवा’ की मुहिम चलाने की गुज़ारिश की। मोदी ने कहा कि  स्वच्छता अभियान में अपने 15 दिनों के योगदान से हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

मोदी ने मन की बात कार्यक्रम से जुड़ने व अपने सुझाव देने के लिए लाखों लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने पुणे की अपर्णा का वॉइस मेसेज शेयर करते हुए कहा कि हम बड़े शोरूम्स , होटल्स में बेफिक्र पैसे उड़ाते हैं और गरीब सब्जीवाले, रिक्शा वाले मेहनतकश लोगों से मोल भाव कर उनका अपमान करते हैं जो बेहद गलत व शर्मनाक है।

29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए पीएम ने देश के बच्चों व युवाओं से आग्रह किया कि वे आउटडोर खेलों के प्रति जागरूक हों, जो उन्हें फिजिकली फिट रखने के लिए आवश्यक हैं। पीएम ने बताया कि खेल मंत्रालय द्वारा खेल व खिलाड़ियों को ट्रेनिंग व प्रोत्साहन देने के लिए एक पोर्टल 28 अगस्त को लांच किया जायेगा। मोदी ने उन 6 महिला नेवी ऑफिसर्स को भी शुभकामनाएं दीं, जो INS तारिणी के साथ विश्व का परिभ्रमण कर देश को गौरवान्वित करेंगी।

5 सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस पर बदलाव का संकल्‍प लेने की अपील करते हुए उन्‍होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्‍णन के शिक्षण के प्रति समर्पण को याद किया। शिक्षको की भूमिका की बात करते हुए पीएम ने कहा कि अपने छात्रों में सृजनात्मक भाव और ज्ञान का आनंद जगाना ही एक शिक्षक का सबसे महत्वपूर्ण गुण है। उन्होंने गुज़ारिश की कि इस बार जब शिक्षक दिवस मनाएँ, तब हम सब ‘एजुकेशन तो एम्पॉवर’ का संकल्प करें। ट्रांसफॉर्मेशन में शिक्षक की बड़ी भूमिका होती है। पीएम ने कहा कि ‘टीच तो ट्रांसफॉर्म’ का मंत्र लेकर चलें।

पीएम ने कहा,  “28 अगस्‍त को जन धन योजना के तीन साल पूरे हो जाएंगे। यह दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों में चर्चा का विषय है। इस योजना से 30 करोड़ लोगों को जोड़ा गया है। इसमें गरीबों द्वारा 65 हजार करोड़ कर रकम जमा है।” मोदी ने कहा कि रुपे कार्ड से गरीब भी अपने आपको अमीरों के स्तर पर पाता है। इससे समाज में समानता का भाव उत्पन्न हुआ है।

सीएम योगी निकले पूर्वांचल के दौरे पर

New Delhi : Chief Minister of Uttar Pradesh, Yogi Adityanath arrives at Parliament in New Delhi on Tuesday.PTI Photo by Subhav Shukla(PTI3_21_2017_000063B)
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
सीएम योगी ने कल बलिया, आजमगढ़ के दौरे के बाद वाराणसी का दौरा भी किया था, सीएम योगी के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है।
सीएम योगी ने आज वाराणसी में कैंट थाने का निरीक्षण किया, इसके बाद दीन दयाल अस्पताल, एसटीपी और ट्रेड फैमिली सेण्टर का निरीक्षण भी सीएम योगी करेंगे। इसके अलावा संकल्प से सिद्धि कार्यकम में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर वाराणसी में समीक्षा बैठक की, योगी ने अधिकारियों को विकास कार्यों पर अधिक से अधिक ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाया जायेगा, जिससे जनता को लाभ हो और सभी को सरकारी गतिविधियों का पता भी चले।
इस दौरान उन्होंने अख़बारों के संपादकों और कई कॉलेज के प्रधानाचार्यों से भी सीएम योगी ने मुलाकात की, जिसमें सीएम ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की बात कही व शिक्षा व्यवस्था मे मूल-चूक परिवर्तन लाने की बात की।
सीएम के निर्देश के बाद कशी विश्वनाथ को केंद्र मानते हुए पावन पथ बनाया जायेगा, नौ दुर्गा और नौ देवी के मंदिरों के सर्किट के रूप में पावन पथ बनाने की योजनाओं पर भी बातचीत की।

अब एकदम सस्ते में मिलेगा जियो सेट टॉप बॉक्स

न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

रिलायंस ने पूरे भारत में धूम मचा रखा है, एक के बाद एक ऑफर, ग्राहकों को दे रहा है। रिलायंस जियो फोन और सिम के बाद जियो लाया है, एक जबरदस्त फायदे भरी डील। रिलायंस जियो ने बाजार में अपनी ऐसी छवि बना दी है कि शायद ही कोई भूल पाएगा, क्योंकि रिलायंस जियो मुफ्त नेट, मुफ्त कॉल, मुफ्त मैसेज सब कुछ मुफ्त दे रहे हैं और हर दिन इसके उपयोगकर्ता बढ़ते जा रहे हैं।

अब रिलायंस जियो ने यह प्लान बनाया है कि वह जियो सेट टॉप बॉक्स भी मार्केट में लेकर आएगा और सस्ते दामों पर ही बेचेगा। अभी इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाली है, कुछ शहरों में ट्रायल के लिए इसे बेचा जा रहा है, जसके लिए कोई शुल्क भी नही लिया जा रहा है।

इस सेट अप बाक्स का शुरूआती प्लान 185 रुपये से शुरू होगा और यह बहुत से प्लान लेकर आएंगे। हर एक प्लान के अलग अलग रेट होंगे जैसे गोल्ड प्लान,प्लैटिनम प्लान, सिल्वर प्लान, my प्लान, आदि और सभी प्लान में अलग-अलग फीचर्स होंगे और उनके हिसाब से इनकी कीमत तय की जायेगी।

रिलायंस ‘जिओ सेट टॉप बॉक्स ‘यानि जियो टीवी लेकर आ चुके हैं ,उसका भी जियो सिम की तरह पहला वेलकम ऑफर 6 महीने के लिए मुफ्त दिया जाएगा इस बात की अभी तक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि जिस तरह सिम के अंदर पहले वेलकम ऑफर और फिर न्यू ईयर ऑफर दिया गया था उसी तरह सेट अप बॉक्स में भी पहले छह महीने के लिए फ्री प्लान दिए जाएंगे और 6 महीने के बाद ही प्लान के चार्ज लिए जाएंगे यह जियो टीवी का बस कुछ हीं दिनों में ऑफिशियल लांच किया जाएगा।

पुलवामा: आतंकियों से 15 घंटे चली मुठभेड़, 8 जवान शहीद 3 आतंकी ढेर

न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

आतंकियों ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा पुलिस लाइन पर साल का सबसे बड़ा हमला किया, आतंकी गोलियां बरसाते हुए जिला पुलिस लाइन में घुस गए। 15 घंटे की मुठभेड़ में चार सीआरपीएफ व चार पुलिसकर्मियों समेत आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और सात घायल हो गए।

सुरक्षाबलों ने भी 3 आतंकियों को मार गिराया, दो एसपीओ लापता बताए जा रहे हैं, पुलिस लाइन में मुठभेड़ के दौरान परिसर में स्थित दो इमारतें पूरी तरह तबाह हो गईं। इस बीच आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे पुलवामा जिले में इंटरनेट व मोबाइल सेवा बंद कर दी है। दूसरी ओर दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में पुलवामा मुठभेड़ के बाद हालात की समीक्षा की गई।

जानकारी के अनुसार स्वचालित हथियारों से लैस आत्मघाती आतंकियों का एक दल सुबह करीब चार बजे ग्रेनेड दागते और फायरिंग करते हुए जिला पुलिस लाइन परिसर में दाखिल हो गया। अचानक हुए इस हमले की शुरुआत में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अन्य सुरक्षाकर्मियों ने गोलियों की आवाज सुनते ही पोजीशन ली ओर जवाबी फायर किया।

सुरक्षाबलों की कार्रवाई शुरू होते ही आतंकी जिला पुलिस लाइन मुख्यालय परिसर के भीतर बने आवासीय ब्लॉक की तरफ भागे। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सी-ब्लॉक की ओर घेर लिया। इसी दौरान ब्लॉक के अंदर फंसे पुलिस अधिकारियों, जवानों व उनके परिजनों को बाहर निकालने का अभियान भी शुरू कर दिया गया। अंदर एक एएसपी, दो डीएसपी रैंक के अधिकारियों के अलावा राज्य पुलिस विशेष अभियान दल के पुलवामा प्रभारी का परिवार भी फंसा था, आतंकियों की गोलियों की बौछार के बीच ही पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के पैरा कमांडो ने इन लोगों को सुरिक्षत बाहर निकाला गया, लेकिन दो एसपीओ उस जगह फंस गए, जहां आतंकियों ने पोजीशन ली थी।

अधिकारियों ने बताया कि एक पुलिसकर्मी सुबह शहीद हो गया था, इस दौरान 14 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिनमें से सात ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिला पुलिस लाइन में स्थित सुरक्षाबलों द्वारा स्थापित इलेक्ट्रॉनिक सर्वेलांस सेंटर और राज्य पुलिस का विशेष अभियान दल का पुलवामा मुख्यालय आतंकियों के निशाने पर था। परिसर में स्थित सर्वेलांस सेंटर के जरिये ही दक्षिण कश्मीर में सक्रिय आतंकियों और उनके ओवरग्राउंड नेटवर्क की गतिविधियों की निगरानी होती थी और यहीं से आतंकरोधी अभियानों का संचालन होता था।

सुरक्षाबलों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था कि जैश-ए-मुहम्मद का आत्मघाती दस्ता कश्मीर में किसी बड़े हमले को अंजाम देने वाला है। अंदाजा था कि आतंकियों का निशाना श्रीनगर शहर में या फिर उसके आसपास स्थित कोई बड़ा प्रतिष्ठान या हाईवे हो सकता है।

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप्स: सिंधु ने सेमीफाइनल जीता, गोल्ड मैडल के लिए आज होगी भिड़ंत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com


भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने ग्लास्गो में खेले जा रहे वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का सेमीफाइनल जीतकर फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु ने चीन की 19 वर्षीय खिलाड़ी चेन यू फेई को 21-13, 21-10 से हराया। अब फाइनल मुकाबले में सिंधु का सामना दुसरे सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल को हराने वाली जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहरा से होगा। फाइनल रविवार शाम को खेला जाएगा।
48 मिनट तक चला यह सेमीफाइनल मुकाबला सिंधु के लिए बेहद आसान साबित हुआ क्योंकि उनकी प्रतियोगी चीनी खिलाड़ी चेन यू फेई सिंधु के सामने कोई चुनौती नहीं पेश कर पाई। सिंधु ने दोनों ही सेट बड़ी सहजता से जीत लिए। इस जीत के साथ सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीनी खिलाड़ियों के खिलाफ अपना अजेय अभियान जारी रखा।

ओकुहरा ने शनिवार को ही खेले गए एक दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साइना नेहवाल को तीन सेटों में ,12-21, 21-17, 21-10 से हराया। था। खुद ओकुहरा भी वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली जापानी खिलाड़ी हैं।

उल्लेखनीय है कि 2013 और 2014 में खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिंधु ने ब्रांज मेडल जीता था। भारत की ओर से अबतक किसी भी शटलर ने गोल्ड मेडल पर कब्जा नहीं किया है। 2015 में साइना नेहवाल ने इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता था और सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। अब पूरे देश को उम्मीद है कि सिंधु भी इस फाइनल मुकाबले में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनें।

चीन की चिन्दीगीरी, तिरंगे में लपेटकर भेजे जूते

न्यूज़ डेस्क ।  Navpravah.com

डोकलाम विवाद के बाद चीन के कारोबारी भारत में व्यापार भी करना चाहते हैं और भारत का अपमान भी कर रहे हैं। अल्मोडा, उत्तराखंड के एक व्यापारी ने चीन के जूते मंगवाए थे, दिल्ली के डिस्ट्रीब्यूटर ने चीन से आया माल जैसा का तैसा अल्मोड़ा भेज दिया। यहां जब खोलकर देखा, तो जूते भारत के राष्ट्रध्वज तिरंगा में लपेटकर भेजे गए थे। जूतों के बॉक्स पर तिरंगा बना हुआ था। इस पैकिंग के सामने आने के बाद विरोध शुरू हो गया है।

उत्तरखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थानीय दुकानदारों ने चीन से जूते मंगाए थे लेकिन जब उसकी पैकिंग खोली तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि कंपनी ने तिरंगे की पैकिंग में जूते भेजे थे। मामला बढ़ता देख अल्मोड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अल्मोड़ा की एसएसपी के अनुसार जिस बॉक्स में जूते भेजे गए हैं, उसके ऊपरी हिस्से में तिरंगा बनाया गया है। वहीं नीचे के हिस्से में मंदारिन भाषा में कुछ लिखा है। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। इस मामले में उधमसिंह नगर के एसएसपी ने रुद्रपुर के तमन्ना ट्रेडर्स से भी पूछताछ की है। पूछताछ में ट्रेडर ने पुलिस को बताया कि उसने दिल्ली के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर से जूतों की ये खेप मंगाई थी। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस दिल्ली के डिस्ट्रीब्यूटर से भी पूछताछ करेगी,ताकि जूते चीन के किस शहर से आए हैं।

तिरंगे के अपमान के इस मामले में स्थानीय दुकानदार बिशन बोरा की शिकायत पर रुद्रपुर के सप्लायर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तिरंगे बॉक्स में चीन से आए जूतों से सियासत भी गरमा गई है।

Nokia Edge : ‘3 GB RAM और कीमत सिर्फ़ 6,999 रूपये’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
एक समय था जब नोकिया दुनिया में सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली कंपनी थी, लेकिन स्मार्टफोन के समय में भी वो कीपैड वाली फोन बेचना चाह रही थी जो की मुमकिन नहीं था। फिर बाद में एंड्राइड और विंडोज से नोकिया स्मार्टफोन के दुनिया में कदम रखी लेकिन यहाँ भी सफलता हाथ नहीं लगी।
लेकिन कहीं न कहीं नोकिया के चहेते अब भी नोकिया के स्मार्टफोन्स का इंतेजार कर रहे हैं और अब उन्हें अब ज्यादा इंतेजार करने की भी जरुरत नहीं है क्योंकि नोकिया अब वापस आ रही अपने दमदार स्मार्टफोन का साथ।
नोकिया ने अभी “नोकिया एज” नाम की फोन की घोषणा की है जो अभी किसी भी फोन से दिखने में और फीचर्स में भी दमदार है। उनके मुताबिक़ इस फोन की 5.5 इंच की फुल HD डिस्प्ले होगी और मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी की रैम भी होगी इसमें 1.8 ghz प्रोसेसर के साथ 16 जीबी इंटरनल मेमोरी होगी, और 3500 mAh की बैटरी भी होगी।
नोकिया एज में 13 मेगापिक्सेल का बैक और 5 मेगापिक्सेल की फ्रंट कैमरा होगी जो की बहुत ही कमाल की होने वाली है और सिक्यूरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और इस फोन की कीमत 6,999 रूपये होगी।

ऋषि कपूर की साइबर सेल में शिकायत, बच्चे का अश्लील वीडियो ट्वीट करने का आरोप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

मशहूर अभिनेता व ट्विटर से चर्चित बने रहने वाले ऋषि कपूर थोड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल ऋषि कपूर ने ट्विटर पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसके चलते उनपर पुलिस कम्प्लेंट की गई है. ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक बच्चा क्यू में आगे खड़ी एक महिला के पोस्टीरियर पर थप्पड़ मार रहा है. वीडियो में महिला प्रतिक्रिया स्वरुप पीछे खड़े एक वयस्क को थप्पड़ मार देती है. बच्चा फिर यही हरकत दोहराता है.

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ऋषि ने कैप्शन दिया है ‘स्मार्ट एलेक’. वीडियो को भारी संख्या में लोगों ने पसंद किया है और कमेंट्स भी किये हैं.

वीडियो पोस्ट करने के बाद मुंबई स्थित जय हो फाउंडेशन  ने साइबर सेल में कम्प्लेंन कर दी है. साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग को भी शिकायत भेजी गई है.  जय हो फाउंडेशन द्वारा भेजे गये इस शिकायत पत्र में ये मांग की गई है कि अभिनेता द्वारा पोस्टेड विडियो अभद्र व बच्चों के प्रति  अश्लीलता को बढ़ावा देने वाला है , अतः ऋषि कपूर के विरुद्ध पोक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए.

जय हिन्द फाउंडेशन द्वारा प्रेषित शिकायत पत्र