27 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 958

पीएम मोदी ने ब्रिक्स में गर्माया आतंकवाद का मुद्दा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

डीडी न्यूज़ में प्रकाशित खबर के मुताबिक चीन में आज से चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन में भारत को बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। चीन चाहता था कि भारत इस मंच पर पाक के खिलाफ आतंकवाद का मुद्दा न उठाए, लेकिन ब्रिक्स देशों की ओर से जो घोषणापत्र का मजमून सामने आया है, उसमें आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई है। साथ ही पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन की भी कड़ी निंदा की गई है।

यह घोषणापत्र इसलिए भी अहम है, क्योंकि चीन कई बार जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर पर यूएन द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने की दिशा में अड़ंगा लगा चुका है। खबर के अनुसार, शायमेन डिक्लेरेशन में लिखा है, ‘हम ब्रिक्स देशों समेत पूरी दुनिया में हुए आतंकी हमलों की निंदा करते हैं। हम सभी तरह के आतंकवाद की निंदा करते हैं, चाहे वो कहीं भी घटित हुए हों और उसे किसी ने अंजाम दिया हो। इनके पक्ष में कोई तर्क नहीं दिया जा सकता। हम क्षेत्र में सुरक्षा के हालात और तालिबान, आईएसआईएस, अलकायदा और उसके सहयोगी, हक्कानी नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा, जैश ए मोहम्मद, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और हिज्ब-उत-ताहिर द्वारा फैलाई हिंसा की निंदा करते हैं।’

बाद में विदेश मंत्रालय की सचिव प्रीति सरन ने बताया कि सभी ब्रिक्स नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की। आतंकवाद के मुद्दे पर सहयोग बढ़ाने की बात कही। प्रीति के मुताबिक, पहली बार ऐसा हुआ है कि आतंकी संगठनों के नामों का खास तौर पर जिक्र किया गया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि पीएम ने ब्रिक्स की बैठक में सभी देशों को एकजुटता से निर्णय लेने की अपील की। पीएम मोदी ने सुरक्षा परिषद में बदलाव की भी बात की। इसके अलावा पीएम ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन का मुद्दा सभी देशों के सामने उठाया।

केजरीवाल पर गिरी गाज, हाई कोर्ट ने ठोंका ₹5,000 का जुर्माना

.

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

अरविन्द केजरीवाल पर एक बार फिर से गाज गिर गयी है, दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने दिल्ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना अरुण जेटली द्वारा दायर मान‍हानि के मामले में जवाब देने में देरी करने लगाया गया है। अदालत ने इस मामले में सख्‍ती दिखाते हुए जुर्माना वसूलने का आदेश जारी किया है।

25 अगस्‍त को भी हाई कोर्ट ने केजरीवाल को इसलिए फटकार लगायी थी, कि उन्‍होंने कोर्ट के एडवांस सुनवाई के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए थे। 23 अगस्‍त को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केजरीवाल से पूछा था कि क्या आपने यह कहकर झूठ बोला था कि उन्होंने इस मामले की एक सुनवाई में अपने वकील से वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ अप-शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा था।

2015 में ही अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पांच बड़े नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था, केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि अरुण जेटली ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का मुखिया रहते हुए भ्रष्टाचार किया था। इसी आरोप के खिलाफ जेटली ने अरविंद केजरीवाल पर 10 करोड़ के मानहानि का केस भी दर्ज किया था।

चीन पहुँचे पीएम मोदी, जिनपिंग ने किया स्वागत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन के श्यानमेन शहर पहुंचे। तीन दिवसीय इस शिखर सम्मेलन के पहले दिन ब्रिक्स देशों के नेताओं से उनकी मुलाकात होगी।

सुबह 8 बजे अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सेंटर पहुंचे प्रधानमंत्री जहां पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता बेहद गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिले। साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमर और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा का भी स्वागत चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग द्वारा किया गया।

पहले दिन सुबह प्रधानमंत्री ने नेताओं से मुलाकात की। फिर रूस के राष्ट्रपति पुतिन से पीएम मोदी की मुलाकात हुई। दोपहर 2 बजे के आसपास पीएम मोदी ब्राजील के प्रेसिडेंट माइकल टेमर से एक औपचारिक मुलाकात करेंगे। दोपहर ढाई बजे पीएम मोदी ब्रिक्स की ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करेंगे। साथ ही शाम को ब्रिक्स के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रधानमंत्री शामिल होंगे।

भारत में भी शुरू हुई ‘व्हाट्सऐप बिज़्नेस सेवा’

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

व्हाट्सऐप बिज़्नेस सेवाओं की शुरूआत भारत में कर दी गयी है। काफी समय से इस बारे मे सबको खबर थी, इसी हफ्ते Whatsapp ने भी इस बारे में ऐलान कर दिया कि वह जल्द ही अपनी यह सर्विस शुरू करनी जा रहा है।

व्हाट्सएप ने बताया है कि एक पीले चैटबॉक्स में बिजनेस कंपनियों से सीधे बातचीत भी कर सकेंगे। इन चैट मैसेज को डिलीट नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा यदि कोई यूजर किसी कंपनी से बात नहीं करना चाहता तो वो उसें ब्लॉक भी कर सकता है। फैक्टर डेली की एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप ने अपनी इस सर्विस की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है। कहा जा रहा इस सर्विस को सबसे पहले बुक माई शो के साथ शुरू किया गया है।

Whatsapp Business सर्विस बुक माई शो के अलावा कैब प्रवाइडर ओला और होटल रूम कंपनी ओयो भी करने जा रही है। इसके बाद हो सकता है कि है जल्द ही ओला भी OTP मैसेज और इनवॉइस व्हाट्सएप के जरिए भेजें।

इस रिपोर्ट के अनुसार एक यूजर द्वारा बुक माय शो का व्हाट्सएप पर कन्फर्मेशन मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर भी शेयर किया गया है। इसमें लिखा है कि `हम इस चैट पर आपको टिकट का कन्फर्मेशन भेजेंगे। अगर हमारे मैसेज नहीं पाना चाहते तो `Stop`लिखकर भेजें।`

पकड़ा गया नोएडा का ‘नटवरलाल’

न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
दिल्ली से पास नोएडा के बिसरख कोतवाली पुलिस ने रॉ का एजेंट बनकर कई लोगों को ठगने वाले इंजीनियर नटवरलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह लोगों के लाखों रुपये हड़प चुका है. उसने 10 दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी की फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी से एक मैनेजर की होंडा सिटी कार चोरी की थी.
आप को बता दें वारदात के समय वह सीसीटीवी में कैद हुआ था. पुलिस ने आरोपी नटवरलाल के पास से एक कार बरामद की है. उसने उस कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की गिरफ्त में आया नटवरलाल राजदेव दास कोलकाता का निवासी है. वह नोएडा सेक्टर-72 स्थित गेस्ट हाउस में रह रहा था. बीटेक पास कर चुका नटवरलाल एक कंपनी में इंजीनियर की नौकरी भी कर चुका है. 24 अगस्त को दिनदहाड़े उसने गौर सिटी की सोसाइटी में घुसकर पार्किंग से एक मैनेजर की होंडा सिटी कार चोरी की थी. इस बीच वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था. वह शूट-बूट पहनकर अंदर घुसा था. उसके गले में एक आईडी कार्ड भी था.
पुलिस ने बताया कि उसने एसेंट कार नोएडा से चोरी की थी. वह कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था. पुलिस के मुताबिक लखनऊ के हजतरगंज थाने में नटरवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है. वह रॉ का एजेंट बनकर लोगों से ठगा करता था. उस समय  जेल भी गया था. वह करीब 18 महीने तक जेल में रहा जिसके बाद जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आ गया. लखनऊ से नोएडा आ गया. यहां आकर उसने एनसीआर के लोगों को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया. इसी बीच पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

लखनऊ के दो दिवसीय यात्रा पर जायेगें, गृहमंत्री राजनाथ सिंह

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
गृहमंत्री राजनाथ सिंह 4 सितंबर को लखनऊ का दो दिवसीय दौरा करेंगे, जिसमें वह लखनऊ में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री के कार्यक्रम के अनुसार 4 सितंबर को दोपहर 1 बजे वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
उसके बाद 1.30 बजे सशस्त्र सीमा बल लखनऊ में पृथक पारिवारिक आवास परिसर का उद्घाटन करेंगे। ये परिसर शहीद पथ पर गोमती नदी के किनारे और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पास बनाया गया है।
इसके बाद पर्यटन भवन में ‘नया भारत करके रहेंगे’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। फिर रेजिडेंटल वेलफेयर का तुलसी गंगा मंडप में कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगें।
फिर 5 सितंबर को गृह मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11 बजे लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद दोपहर 2 बजे तक गृह मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
एसएसबी लखनऊ के सहायक प्रचार अधिकारी आर के सिंह ने ऊक निजी पत्रिका को बताया कि सशस्त्र सीमा बल लखनऊ में पृथक पारिवारिक आवास परिसर जोकि शहीद पथ पर गोमती नदी के किनारे और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पास बनाया गया है उसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेगें और गृहमंत्री की यह यात्रा लखनऊ के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इससे लखनऊ वासियों को बहुत ही फायदा होगा।

कलयुग के ‘भक्त’ और ‘ भगवान’- भाग 3

जटाशंकर पाण्डेय | Navpravah.com

‘राम’ और ‘रहीम’ शब्दों पर ऐसा बट्टा बिठाया है इन तथाकथित साधुओं ने, की खुद भगवन राम और रहीम सोच रहे होंगे की काश हम पुनः नाम करण करा पाते।
‘साधू बन के डाका डाला!’ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को साध्वी बलात्कार मामले में सी बी आई अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। सजा का ऐलान होते ही गुरमीत राम रहीम जमीन पर बैठ कर फूट फूट कर रोया, रहम की भीख मांग रहा था। सजा सुनने से पहले भी बाबा सी बी आई जज के सामने काफी गिड़गिड़ाया, लेकिन  जज साहब के ऊपर इसका कुछ भी असर नहीं पड़ा। जब आप सिंहासन पर विराजमान थे, तब आपने लाखों करोड़ों लोगों का शोषण किया, लाखों करोड़ों लोगों की बद्दुआएं लीं। सत्य ही कहा गया है,

“निर्बल को न सताइये, जाकी मोटी हाय”।

यही हाय लग गई बाबा जी को। ऐसे लोगों को क्षमा मांगना , रहम की भीख मांगना या रोना क्या शोभा देता है! जो खुद को भगवान मानता था, लाखों लोग जिसके भक्त थे, हज़ारों गुर्गे थे, जो एक इशारे पर दंगा भड़काने को आमादा थे। खुद का इतना बड़ा साम्राज्य है, इतने खतरनाक हथियार के भंडार हैं, सभी पड़ोसी राज्य जिनका लोहा मानकर अपनी पुलिस व्यवस्था को टाइट रखे हुए हैं, जिसके चलते पड़ोसी राज्यों के स्कूल कालेज बंद करवा दिए गए थे,वो न्यायालय प्रांगण में घुटने टेक कर रो रहा है! ये कैसा भगवान?

भगवान कृष्ण के ऊपर कितनी भी विपदा आई , वे जरा भी घबराए नहीं। भगवान राम को राज्य मिलते मिलते 14 साल का वनवास मिला, जिसे उन्होंने हँसते हँसते स्वीकार कर लिया, जरा भी चिंता मुख मंडल पर नहीं दिखी, वो भगवान थे। अपने आप को भगवान कहने वाले इन कथित भगवानों को भगवान का ज़रा भी ध्यान है, कि भगवान के गुण क्या क्या हैं? भगवान राज्य के पीछे,भगवान सुख के पीछे भगवान वासना के पीछे नहीं भागते। ‘परहित सरस धरम नहीं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।’ अपने आप को भगवान बताने वाले ये बाबा जी अगर खुद की आत्मा से पूछें कि ये वास्तव में क्या हैं , तो शायद सही जवाब मिलने की कुछ संभावना बने।

इंसान को अगर यह महसूस हो जाए कि मैं गलत रास्ते पर हूँ या जा रहा हूँ, तो शायद उसके जीवन में सुधार आ सकता है, लेकिन गलत होने के बावजूद भी उसे यह विश्वास रहे कि मैं ही सही हूँ, तो सुधार असंभव है। लाखों लोगों की भावनाएं, श्रद्धा,भक्ति, आस्था किसी इंसान के साथ जुड़ जाने के बाद उसे अगर केवल इतना ध्यान रहे कि लोग मुझे भगवान के रूप में पूजते हैं, मुझे उनकी आस्था को कभी ठेस नहीं पहुँचाना, तो वह भगवान भले ही नहीं है, लेकिन इंसान जरूर बन जाएगा। वह, लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुँचे, उनका विश्वास न टूटे, ऐसे ही काम करेगा।  ठीक इसके विपरीत किसी आसुरी प्रवृत्ति के मानव से लाखों लोगों की श्रद्धा आस्था और भावनाएं जुड़ जाए, और  वह अभिमान में , मद में, माया में अंधा हो जाए, तो वह क्या करेगा? वही, जो राम रहीम, आसाराम और रामपाल ने किया।

आसुरी प्रवृत्ति वाले व्यक्ति को अगर लाखों लोगों की श्रद्धा,आस्था और विश्वास मिल जाय तो उसके अहंकार को इतना बल मिलेगा कि उसकी आसुरी प्रवृत्ति और प्रबल हो कर उभरेगी। भक्त प्रह्लाद,राजा बलि ये असुर परिवार में पैदा हुए थे, लेकिन इनके अंदर दैवीय प्रवृत्ति थी, जिसके कारण इनके कर्मो की सराहना हुई।  किसी भी शुभ कार्य में गौरी- गणेश के पूजा के बाद राजा बलि की पूजा होती है, जबकि बलि असुर परिवार से थे।

आज के ये कथित बाबा और साध्वी, जो अपने को भगवान का दर्जा दिए हुए हैं, जो मानव परिवार में पैदा हुए और उनकी प्रवृति आसुरी है, ऐसे भगवान के वेश में छुपे दानव अपने जीवन में वही करेगें जो राम रहीम ने किया,जो आशा राम ने किया। अब इनके भक्तों को भी क्या कहा जाय? इतना अंधविश्वास, जिसके बल पर राम रहीम 1200 करोड़ की प्रॉपर्टी खड़ी कर गया! हमारे शास्त्रों में भगवान भक्तों पर कृपा करते हैं,वो कृपालु होते हैं लेकिन आज भक्तों की कृपा से भगवान ऐश करते हैं। आशाराम,राधे माँ, राम रहीम, रामपाल  व अन्य कई ऐसे ही भगवान हैं, कुछ के घड़े भर गए, कुछ के बाकी हैं।

अगर मानव बस इतना सा भाव समझ ले,कि भक्त और भगवान के बीच अगर भावना का तालमेल बैठ जाए, तो वहां शब्दों का कोई महत्त्व ही नहीं रह जाता। बिन कहे, बिन सुने सारी बातें हो जाती हैं, क्योंकि भक्त और भगवान के बीच जो है, वो बस भाव है। ये भाव खुद भक्त भगवान तक पहुंच सकता है, बिना फल, फूल, आरती, पूजा,आडंबर, बाबा, काबा, साधू, पंथी, पीर के। बस डायरेक्ट कनेक्शन जोड़ने की देर है।

ऐसा अनोखा फेस्टिवल जिसमें पूरा शहर जला दिया जाता हैं!

कोमल झा| Navpravah.com

दुनियाभर में ऐसे कई तरह के फेस्टिवल होते हैं. जो अपने आप में अलग होते हैं. इन फेस्टिवल की खासियत ही इन्हें एक दूसरे से हटकर बनाती है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसे फेस्टिवल के बारे में सुना है या देखा हैं. जिसमें लोग पूरा शहर को ही जलाकर राख कर देते हैं. हैरानी की बात तो ये है कि ऐसा करने पर लोगों को शुभकामनाये भी दी जाती है और उनकी तारीफ भी की जाती है. हलाकि ये पूरा फेस्टिवल रेगिस्तान में आयोजित किया जाता है, जहां सबकुछ जलने के बाद रेत पर राख का सिर्फ काला रंग ही फैला होता है.

31 साल पहले शुरू किए गए इस फेस्टिवल में पहली बार सिर्फ 80 लोग ही आए थे. लेकिन बाद में ये इतना पॉपुलर हुआ और लोगो के बीच ये फेस्टिवल के बारे में फैलने लगा जिससे कि हर साल ये संख्या बढ़ती ही गई. यहां पर लोग आते हैं और खुद का शहर बसाते हैं. वो कई कलात्मक वाहन और दूसरी कला से जुड़ी चीजें बनाते हैं. इस दौरान नाचना-गाना भी होता है और कला की प्रदर्शनी भी होती है.

ये अनोखा फेस्टिवल अमेरिका के नेवादा प्रांत में स्थित ब्लैक रॉक डेजर्ट में आयोजित किया जाता है. इस फेस्टिवल का नाम बर्निंग मैन फेस्टिवल है, जिसमें हर साल हजारों के तादाद में लोग वहाँ पहुंचते हैं. इस बार भी इसमें करीब 70 हजार लोगों ने शिरकत ली. यहां आने वाले लोग अपने हिसाब से पहले शहर बनाते हैं और फिर फेस्टिवल के अंत में वो खुद अपने हाथों से ही सबकुछ जला देते हैं.

फेस्टिवल के आखिरी दिन ये लोग खुद की बनाई कला को जला देते हैं. ऐसा वो यहां की फिलॉस्फी के कारण करते हैं, जिसमें माना जाता है कि खुद ही अपनी बनाई रचना को जलाकर अहं भी राख हो जाता है. यहां लोगों को अपने तरीके से जीने की आजादी दी जाती है. उन पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगाया जाता है, ताकि वो सही मायने में आजादी का मतलब समझ सकें.

इस फेस्टिवल का सिर्फ एक ही नियम है, जो कम हैरान करने वाला नहीं है. यहां पर ऐसी किसी भी चीज का उपयोग नहीं कर सकते हैं, जो पर्यावरण को नुकसाना पहुंचाए. इस नियम के कारण ही यहां पर प्लास्टिक के सामान से लेकर फ्यूल वाहन तक बैन हैं. आप यहां पर सिर्फ साइकिल या पैदल ही घूम सकते हैं.

अपनी ही फिल्म देखकर क्यों रोने लगती हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने साइन की अगली फिल्म
दीपिका पादुकोण

कोमल झा| Navpravah.com

वैसे तो दीपिका पादुकोण को चाहने वालो की कमी नहीं है इन दिनों सिर्फ अपनी फिल्म पद्मावती को लेकर ही चर्चा में नहीं हैं. वह इस समय सोशल मीडिया पर अपने 20 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने का जश्न भी मना रही हैं. आप को बता दे हाल ही में उनके ट्वीटर पर 20 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए है. कहा जा रहा है कि अब वह सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एशियाई महिला बन गई हैं.

दीपिका ने अपनी खुशी ट्वीटर पर जाहिर की. उन्होंने लिखा- क्योंकि मैं आपसे प्यार करती हूं और आप मुझसे बहुत प्यार करते हैं. इस खुशी को हमसब मिलकर सेलिब्रेट करते हैं. अपने फैंस का खुश करने के लिए और शुक्रिया कहने के लिए दीपिका ने उनसे 20 सवाल पूछने के लिए कहा.

इन सवालों के जवाब में जो बातें सामने आईं वह भी काफी खास है. एक फैन ने उनसे उनकी स्टेट ऑफ माइंड के बारे में पूछा. इस पर दीपिका ने कहा कि वह इन दिनों बहुत खुश हैं.

अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार के बारे में पूछे जाने पर दीपिका ने कहा कि वह फिल्म पद्मावती में अपने रोल को सबसे चुनौतीपूर्ण मानती हैं. इन सब सवाल-जवाब के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि वो अपनी फिल्म पीकू को देखते हुए रोने लगी थीं.

उनसे पूछा गया कि उनके आत्मविश्वास का राज क्या है, दीपिका ने कहा कि उनके मम्मी-पापा, बहन और उनके दोस्तों की वजह से उनमें इतना कॉन्फिडेंस है.
फिल्म ‘पद्मावती’ एक ऐतिहासिक लव स्टोरी है. जिसमें रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं. दीपिका रानी पद्मावती और शाहिद उनके पति राजा रतन सिंह की भूमिका निभाएंगे. यह फिल्म अगले साल रिलीज होनी है.

नये रेलमंत्री बने पीयूष गोयल, प्रभु की हुई छुट्टी

न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने मंत्रिमंडल का तीसरी बार विस्तार किया और उसके थोड़ी देर बाद 2014 से रेल मंत्री रहे सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वे अब रेल मंत्री नही रहेंगे, जिसके बाद ही चर्चा होने लगी कि नये रेल मंत्री कौन होगा?

आज के विस्तार में चार राज्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है और नौ नए राज्यमंत्री बनाए गए हैं। राष्ट्रपति भवन हुए शपथग्रहण समारोह के बाद अब सभी को जिम्मेदारी दी जा रही है। बताया जा रहा कि अरुण जेटली बतौर वित्तमंत्री जापान में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

नरेंद्र मोदी मं‍त्री मंडल में केरल, कर्नाटक, दिल्‍ली, राजस्‍थान, बिहार और उत्‍तर प्रदेश के नये चेहरों को जगह दी गई है। बताया जा रहा है कि यह सारी तैयारी ‘मिशन 2019’ को ध्‍यान में रखकर किया गया है।

मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेद्र प्रधान को प्रमोशन दिया गया है। उन्हें राज्यमंत्री से कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। अनंत हेगड़े, वीरेंद्र कुमार और हरदेव सिंह पुरी को मंत्री बनाया गया है। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह तथा पूर्व गृह सचिव और बिहार के आरा से सांसद आरके सिंह को भी मंत्री बनाया गया है।