27 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 957

सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने किया लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन,

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

लखनऊ में आज से मेट्रो की शुरुआत हो गई है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल राम नाइक ने मेट्रो का उद्घाटन किया। लखनऊ मेट्रो कल से जनता के लिए शुरू हो जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि योजना समय पर पूरी हुई है इसके लिए श्रीधरन जी और उनकी पूरी टीम को बधाई। उन्होंने कहा कि जनता कल से मेट्रो में सफर कर सकेगी, ये लखनऊ वासियों के लिए खूबसूरत तोहफा है। योगी ने कहा कि जल्द ही और शहरों पर मेट्रो चलेगी, सरकार इस ओर काम कर रही है। जल्द ही और कई शहरों के लोगों को मेट्रो की सुविधा मिलेगी।

लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह लखनऊ मेट्रो को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित करते हैं। जिस भी शहर में मेट्रो चलती है, वहां विकास के द्वार खुल जाते हैं। अब लखनऊ में भी और विकास होगा, जिससे जनता को फियदा होगा। राजनाथ सिंह ने लखनऊ मेट्रो के लिए श्री ई श्रीधरन का आभार भी व्यक्त किया।

ब्लू व्हेल गेम: जोधपुर में १७ साल की लड़की झील में कूदी

कोमल झा| Navpravah.com

देश के अलग अलग राज्‍यों से ब्‍लू व्‍हेल गेम के कारण होने वाले कई हादसे सामने आ चुके हैं. देश में ब्‍लू व्‍हेल के कारण होने वाले हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में एक और नया मामला राजस्थान के जोधपुर का है. यहां पर एक 17 साल की लड़की पहाड़ी की चोटी से झील में कूद गई. हालांकि गोताखोरों और पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया. लड़की के बाजू पर पुलिस ने देखा कि चाकू से ब्लू व्हेल बना हुआ है. सोमवार रात में हुई इस घटना में किशोरी को बचा लिया गया है.

किशोरी बीएसएफ के जवान की बेटी है और सोमवार रात घर से यह कहते हुए निकल गई थी कि बाजार जा रही है. माता पिता ने उसके न लौटने पर उसे फोन किया, लेकिन फ़ोन उसने नहीं उठाया किसी अजनबी ने उठाया तो पता चला वह फोन कहीं छोड़ गई है, इसके बाद परिवार ने खोजबीन शुरू किया और इसी दौरान लड़की को झील के आसपास देखा गया. कुछ लोगों ने पुलिस को फ़ोन करके अलर्ट किया.

पुलिस ऑफिसर लेखराज सिहाग ने बताया कि गोताखोर ओम प्रकाश ने लड़की को झील से निकाला. जब उससे यह सब करने का कारण पूछा गया तो उसने चौंका देने वाली बात कही. कि उसने कहा यदि वह ऐसा नहीं करती तो उसकी मां मर जाती. लड़की ने कहा- वो गेम के आखिरी स्‍टेज में थी. अगर मैं ये टास्‍क पूरा नहीं करती तो मेरी मां मर जाएगी. इससे पहले भी ब्‍लू व्‍हेल गेम के कारण होने वाले कई हादसे सामने आ चुके हैं. अब तक इस तरह के 100 केस दर्ज हो चुके हैं.

इस तरह आपके पैसे बचाता है इंडसइंड बैंक !

इस बैंक से नहीं निकलेगा पैसा

कोमल झा| Navpravah.com

सरकारी बैंक समेत देश के लगभग सभी बड़े- बड़े बैंकों ने एटीएम से विद्ड्रॉअल करने पर चार्ज लेना शुरू कर दिया है. ज्यादातर बैंक दूसरे बैंकों की एटीएम से विद्ड्रॉअल पर चार्ज वसूल रहे हैं, इतना ही नहीं बल्कि अपनी एटीएम से भी विद्ड्रॉअल पर भी चार्ज वसूला जा रहा है. लेकिन एक ऐसा बैंक है, जो आपको को अनलिमिटेड विद्ड्रॉअल की सुविधा दे रहा है, बल्कि कई प्रीमियम बैंकिंग सर्विसेज भी फ्री दे रहा है.

हम बात कर रहे हैं इंडसइंड बैंक की. यह बैंक दूसरे प्राइवेट बैंक जैसे एसबीआई, पीएनबी बड़े बैंकों को भी अपनी सर्विसेज के मामले में मात दे रहा है. यह बैंक अपने हर बैंक कस्टमर को कई प्रीमियम सुविधाएं दे रहा है.

अनलिमिटेड एटीएम विद्ड्रॉअल: इंडसइंड बैंक की वेबसाइट के मुताबिक बैंक के कस्टमर देश के किसी भी हिस्से में रहे, बैंक की एटीएम से अनलिमिटेड विद्ड्रॉअल कर सकते हैं. कस्टमर द्वारा विद्ड्रॉअल किये जाने पर उनसे किसी भी तरह का चार्ज नहीं वसूला जाएगा.

फ्री चेक पिकअप : आपको बैंक फ्री चेक पिकअप की सुविधा भी दे रहा है. यह सुविधा सभी कस्टमर को एक दिन में एक बार मिलेगी. इस तरह से आप घर बैठे ही अपना चेक जमा कर सकते हैं.

कैश पिकअप : चेक पिकअप के अलावा बैंक आपके घर से कैश भी पिक करेगा. इसके लिए आपको सिर्फ बैंक को इसकी जानकारी देनी होगी है. बैंक एग्जीक्यूटिव आपके घर आकर कैश पिक करेगा और आपके अकाउंट में डिपोजिट भी कर देगा. इस सुविधा का लाभ भी एक दिन में एक बार लिया जा सकता है और एक दिन में अधिकतम 1 लाख रुपए तक कैश बैंक पिक कर सकता है.

कैश डिलीवरी : इंडसइंड बैंक न सिर्फ कैश पिक करेगा, इतना ही नहीं बल्कि वह आपकी जरूरतमंद और निर्देश कैश की होम डिलीवरी भी करेगा. बैंक के मुताबिक कस्टमर एक दिन में इस सुविधा का लाभ एक बार ही ले सकेंगे. आप को बता दे इस दौरान वह 1 लाख रुपए तक कैश मंगवा सकते हैं.

आप की सीधी होगी बात जब भी आप बैंक कस्टमर केयर से बात करते हैं, पहले तो आपको कुछ मिनटों तक आईवीआर को झेलना पड़ता है. इसी में ही आपके कई मिनट खर्च हो जाते हैं. इंडसइंड बैंक ने इसका भी अपने कस्टमर के लिए खास ख्याल रखा है. बैंक की मानें तो कस्टमर केयर को कॉल करेन पर कस्टमर की सीधे बैंक एग्जीक्यूटिव से बात होगी. उन्हें आईवीआर को सुनकर समय बरबाद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

चेक के फोटो मिलेंगे एक महीने के दौरान आपने जितने भी चेक जारी किए, उतने ही चेक के फोटो आपको बैंक स्टेटमेंट के साथ मिलेंगे. इससे आपके पास न सिर्फ इश्यू किए गए चेक्स की कॉपी रहेगी, बल्कि आपको इन्हें याद रखने के लिए मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी.

युवक ने लड़की की तस्वीर की वायरल, चढ़ा रेड ब्रिगेड के हत्थे, जमकर हुई धुनाई !

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला आज के समय मे आम हो गया है. आज हर दूसरा शख्स लड़की की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने को तैयार रहता है. ऐसा ही ताजा मामला लखनऊ में सामने आया है, जहां एक मनचला युवक रेड ब्रिगेड की वीरांगनाओं के हत्थे चढ़ गया. रेड ब्रिगेड की वीरांगनाओं ने न केवल इस मनचले की जमकर धुनाई की बल्कि उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

दरअसल लखनऊ निवासी,  राजेश (बदला हुआ नाम) और पिंकी (बदला हुआ नाम) दोनों पारिवारिक दोस्त थे. राजेश का पिंकी के घर साधारणतया आना जाना लगा रहता था.  महीनों पहले राजेश ने पिंकी के मोबाइल से कुछ अतरंग फोटो चुरा लिए. जिसके बाद वो  पिंकी को धमकाने लगा कि उसके साथ वो सम्बंध बना ले नही तो वे फोटो वायरल कर देगा.

पिंकी ने उसे लगातार मना किया. तब कुछ दिन पहले राजेश ने पिंकी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और उसकी फोटो डाल दी.  इतना करने के बावजूद जब राजेश के  मन को शांति नहीं मिली तो  उसने पिंकी की आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सऐप  पर भी वायरल कर दी.

मामला हद से बढ़ता देख लड़की ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी. मामला रेड ब्रिगेड की वीरांगनाओं को पता चला तो इस समूह की लड़कियो ने अच्छे से उस लड़के की धुनाई करने के बाद गोमतीनगर पुलिस को सौप दिया।

देखें वीडियो:

 

रेड ब्रिगेड एक संस्था है, यह लखनऊ मे है, जो महिलाओं को आत्म रक्षा की ट्रेनिंग देती है. अबला को सबला बनने की सीख देती इस संस्था का उद्देश्य महिलाओं को इस काबिल बनाना है कि वो अपनी सुरक्षा कर सकें व अपने हक के लिए लड़ सकें.

ब्रिक्स 2017: ‘भारत-चीन के मध्य सीमा पर शांति बनाये रखने को बनी सहमति’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चीन में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मध्य तकरीबन एक घंटे तक चली लम्बी वार्ता में कुछ अहम फैसले लिए जाने की अटकलों को अब स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.

दरअसल भारत और चीन के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई इस वार्ता में दोनों देशों के मध्य सीमा विवाद पर विस्तृत चर्चा हुई है. चीन और भारत दोनों ने सीमा सीमा पर शान्ति बहाल रखने पर विस्तार से चर्चा की साथ ही ये तय हुआ कि दोनों देशों के सीमा विवाद बातचीत के जरिये बिना किसी विवाद के सुलझाए जायेंगे.

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया. आतंकवाद पर ब्रिक्स सम्मेलन में प्रमुख रूप से चर्चा हुई है.  इससे पहले ब्रिक्स सम्मेलन के महामंच पर भी पाकिस्तान के आंतकी चेहरे पर मुहर लग चुकी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के जरिये चीन से द्विपक्षीय वार्तालाप के विषय में जानकारी भी दी.

ओह! 200 की नोट के लिए अभी और करना होगा इंतज़ार

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

आरबीआई ने पिछले हफ्ते 200 रुपये के नोट जारी किए थे और लोग बेसब्री से 200 की नोट का इंतज़ार भी कर रहे हैं, लेकिन इसे अभी एटीएम के जरिए लोगों तक पहुंचने में 2-3 माह का वक्त लगेगा।

पिछले साल नवंबर में की गई नोटबंदी के बाद बैंकों ने एटीएम मशीनों को नए नोटों के उपयुक्त कराया था। कुछ बैंकों ने एटीएम कंपनियों से कह भी दिया है कि वे मशीनों को उसके उपयुक्त बनाने के लिए नए नोट का परीक्षण शुरू कर दें।

जानकारी के मुताबिक एटीएम बनाने वाली कंपनियों ने कहा है कि उन्हें आरबीआई से 200 रुपये के नए नोट के अनुरूप एटीम में बदलाव करने के बारे में कोई दिशानिर्देश नहीं मिला है।

200 रुपये के नोट अभी चुनिंदा आरबीआई दफ्तरों और कुछ बैंकों में उपलब्ध हैं। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने कहा है कि उन्हें 200 रुपये के नए नोट मिले हैं।

तेजाब हमले से झुलसा बरेली का एक परिवार

 कोमल झा | Navpravah.com
बरेली: बीते कुछ महीने दो सगी बहनों पर तेजाब से हमले का मामला अभी लोग दिल से उतार भी नहीं पाये थे. कि फिर से एक बार बरेली तेजाब के मामले ने सब के दिल को दहला कर रख दिया. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक परिवार पर तेजाब से हमले का मामला सामने आया है. तेजाब का हमला परिवार पर उसके घर में ही किया गया. तेजाब के हमले में परिवार के दो सदस्य झुलस गये हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
फरीदपुर पुलिस अधिकारी ने बताया कि करनपुर गावं में एक परिवार पर तेजाब से हमला किया गया है. उन्होंने बताया कि श्रीपाल यादव का परिवार अपने घर में सो रहे थे. रविवार सुबह पड़ोसी गांव का दूध वाला आया तो श्रीपाल की पत्नी श्रीवती सोकर उठीं. तब अचानक से उसने अपना पेट देखा तो तेजाब से झुलसा हुआ था. इसके बाद जब उसने घर के अन्य सदस्यों को आवाज दी तो सब गहरी नींद में सोये हुए थे. इसके बाद जब श्रीपाल को उठाया गया तो पाया कि उसके भी हाथ झुलसे हुए थे. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो दारोगा मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. कोतवाल राजेश सिंह, सीओ एमपी अशोक व फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर आ गई. मौके से नमूने लिए. दोनों अफसरों ने झुलसे हुए लोगों को नहलवाने को कहा. नहाने के बाद भी सुधीर व श्रीवती ही हालत में सुधार नहीं हुआ.
पुलिस को मौके पर पांच शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं. वहां से नमूने लिए गए हैं. पुलिस ने रंजिशन तेजाब से हमले की आशंका जताई है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है.  श्रीपाल ने बताया कि उनके मकान का हाल ही में निर्माण हुआ है. इसमें दरवाजे नहीं लग पाए हैं. परिवार ने किसी से कोई रंजिश होने से भी इंकार किया है.

OMG! प्रियंका चोपड़ा होंगी आमिर खान की पत्नी !

कोमल झा| Navpravah.com
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान और बॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, दोनों एक साथ नज़र आएंगे फिल्म ‘सैल्यूट’ में। आप को बता दें कि इस फिल्म में आमिर एस्ट्रानॉट राकेश शर्मा की भूमिका अदा करेंगे। इस फिल्म में प्रियंका आमिर की पत्नी की भूमिका निभा सकती हैं। लेकिन.. फिलहाल प्रियंका ने फिल्म को हामी नहीं भरी है।
बता दें, आमिर की यह फिल्म 2018 मई, जून तक फ्लोर पर जाएगी। कोई शक नहीं कि यदि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और आमिर खान की जोड़ी बन जाती है.. तो यह किसी धमाके से कम नहीं होगा। इस फिल्म का निर्देशन महेश मथाई करेंगे। अगर सब कुछ फाइनल हो गया तो पर्दे पर पहली बार आमिर और प्रियंका की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म के लिए आमिर खान, सिद्धार्य रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला ने हाथ मिलाया है। फिल्म का नाम होगा- सैल्यूट। सिद्धार्थ रॉय कपूर इसे अपने नए प्रोडक्शन हाउस RKF बैनर तले रिलीज करेंगे।
 हालाँकि कुछ दिन पहले ही प्रियंका भारत वापस लौटी थीं और माना जा रहा था उनके यहाँ आने की एकमात्र वजह सिर्फ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुस्ताखियाँ’ है। जिसके प्रियंका को मेन लीड रोल के लिए फाइनल किया जाना है। यह फिल्म अमृता प्रीतम की जिंदगी पर आधारित है और इस फिल्म में अमृता के किरदार के लिए प्रियंका का नाम सामने आ रहा था। वहीं लीड हीरो के लिए शाहरुख खान का नाम सामने आया लेकिन बात नहीं बन पाई।

राम रहीम के डेरा से मिले हथियार

HoneyPreet

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

बलात्कार मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम की करतूतें एक के बाद एक करके सामने आ रही हैं। अब सिरसा के डेरा से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

गुरमीत राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय म हरियाणा पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस को यहां भारी संख्या में तरह-तरह के हथियार बरामद हुए हैं। राम रहीम के जेल जाने के बाद से खुलासों का दौर जारी है। हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में छापेमारी की। राम रहीम पर एक साध्वी के साथ बलात्कार का आरोप साल 2002 में लगा था, एक गुमनाम लेटर के जरिए साध्‍वी ने इस बात का खुलासा किया था।

सीबीआई ने इस मामले की जाँच की और जांच में आरोप सही पाए गये और सीबीआई की विशेष कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया और उन्हें 20 साल जेल की सजा सुनाई गई।

जम्मू के बारामुला जिले में दो आतंकी ढेर

terrorist attack on jawans in shopiyan

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान दो आतंकी ढेर हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में ये दोनों आतंकी मारे गए।

एक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक इन आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि यह लोग स्थानीय थे। इन्हें सोपोर के बाहरी इलाके शंकर गुंड में मारा गया। अधिकारी ने बताया कि इनके क्षेत्र में होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के घेराव करके आतंकियों पर गोलीबारी की की तैयारी की कि तभी आतंकवादियों ने जिसके बाद मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

बताया जा रहा है मुठभेड़ में मरे दोनो आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस हमले मे मौके पर 2 एके-47 और 1 इंसास राइफल भी बरामद हुई है। बता दें कि 26 अगस्‍त को कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले में भी सुरक्षा अभियान के दौरान जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन विदेशी आतंकवादी मारे गए थे।