28 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 949

प्रद्युम्न की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट ने किया आरोपी कंडक्टर के झूठ का पर्दाफाश

pradyuman-case-postmortem-report
शिखा पांडे|Navpravah.com

रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुई 7 साल के मासूम बच्चे प्रद्युम्न ठाकुर की मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझती ही जा रही है। हत्या के आरोपी बस कंडक्टर द्वारा कही गई शारीरिक शोषण के असफल प्रयास के बाद हत्या कर देने की बात बिलकुल गलत साबित हुई है क्योंकि, प्रद्युम्न की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसने अलग ही, चौकाने वाला खुलासा किया है।

पोस्टमार्टम करने वाले बोर्ड के सदस्य डॉ दीपक माथुर ने बताया है कि प्रद्युम्न के ऊपर बाथरूम के अंदर लगातार दो बार वार किया गया, जिसकी वजह से गले की नली कट गई। गले की नली कटने की वजह से प्रद्युम्न बाथरूम से बाहर तो आया लेकिन उसक आवाज नहीं निकली। पहली बार जब गले के ऊपर वार किया जाता है तो चीख निकलती है और दूसरी बार में गले की नली कट जाती है।

रिपोर्ट स्टडी के बाद डॉ माथुर का अनुमान है कि, प्रद्युम्न बाथरूम से बाहर निकलते ही दीवार से टकराकर गिर गया। उसने दीवार से उठने की तो कोशिश की, लेकिन नहीं उठ सका। डॉ माथुर के अनुसार अगर प्रद्युम्न के ऊपर दूसरी बार वार नहीं किया जाता तो वो अपनी कक्षा तक पहुंच जाता।

7 साल के इस मासूम बच्चे की हत्या का ये मामला इतना संगीन और पेंचीदा है, कि अभी तक कोई पुख्ता परिणाम निकलकर सामने नहीं आया है। जिस कथित वॉशरूम में प्रद्युम्न की हत्या हुई, उससे मात्र चार कदम की दूरी पर  एक कक्षा एक है। उस कक्षा के भी ठीक सामने कंप्यूटर लैब है। यह वॉशरूम भी मुख्य गैलरी के बिलकुल किनारे पर ही है। महज़ चार कदम पर पानी का नल है। पूरा पैसेज चहल पहल से भरा रहने वाला है, फिर प्रश्न यह उठता है कि इतने चहल पहल के बीच किसी को इतने बड़े अपराध की भनक कैसे नहीं लगी?

जिस एक मिनिट के अंदर इस पूरी घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है, उतने कम समय में ड्राइवर द्वारा ‘अचानक’ ये सब घबराहट में कर देने की बात कतई गले से नीचे नहीं उतरती। सभी पहलू यही इशारा करते हैं कि ये हत्याकांड एक सोची समझा साजिश थी। बाथरूम के अंदर खून के निशानों से लगता है कि हैवान ने उसे बाहर न निकलने देने की पूरी कोशिश की थी लेकिन वो कामयाब नहीं हुआ।

पीएम मोदी और सीएम योगी की फोटो बनाना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी

muslims-momedian-gets-into-trouble
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com 
उत्तर प्रदेश के बलिया में रहने वाली मुस्लिम महिला नगमा ने अपने पति परवेज को खुश करने के लिए पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बनायी थी, लेकिन इन तस्वीरों को देख उसका पति आग बबूला हो गया।
उसके बाद परवेज ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी, मारपीट के बाद उसने अपनी पत्नी को कई दिनों तक टॉर्चर किया और बाद में नगमा को घर से बाहर निकाल दिया।
नगमा ने दोनों नेताओं की तस्वीर अपने पति को खुश करने के लिए पीएम और सीएम की फोटो बनाई थी। लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। जब नगमा के पति ने उसके साथ मारपीट की तब उसकी खुशी गआयब हो गयी।
बता दें कि बलिया गांव निवासी मोहम्मद शमशेर खान की पुत्री नगमा परवीन की शादी बसारिकपुर गांव निवासी परवेज खान के साथ 2016 में हुई थी। ससुराल में ही नगमा ने मोदी और योगी की अपनी पेंटिंग पति परवेज को दिखाई, जिसके बाद गुस्साए पति ने ससुराल वालों के साथ मिल कर पत्नी को मारा-पीटा और अपने मायके भेज दिया।
नगमा के पिता शमशेर पास के थाने मे मुकदमा दर्ज करवाया है। SP अनिल कुमार ने बताया कि सिकन्दरपुर थाना में मुस्लिम महिला के पिता शमशेर खान ने IPC की धाराओं 147, 323 , 506 और 498 के तहत पति समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है और कहा कि जल्द से जल्द कारवाई की जायेगी और नगमा को इंसाफ मिलेगा।

मेरठ: छात्र को गोली मारकर भाग निकले अपहरणकर्ता

कॉन्स्टेबल की गोली से ऐप्पल के मैनेजर की हुई मौत
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com 
मेरठ: आए दिन छात्रों के साथ हो रही घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. अभी दिल्ली में रायन इन्टरनेशनल स्कूल के प्रद्युमन हत्याकांड की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि हाल मे ही एक और घटना मेरठ जिले से 10 वीं कक्षा के छात्र की कथित तौर पर अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है.
बदमाशों ने थाना भावनपुर में नंगलासाहू-नवीपुरा मार्ग के पास इस घटना को अंजाम दिया. ग्रामीणों ने जब बदमाशों को खेतों में घेरा तो वे छात्र को गोली मारकर भाग निकले. बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि इंचौली के नवीपुरा गांव निवासी रणवीर का बेटा शिवा उर्फ भोलू (16) किला परीक्षितगढ़ के सरस्वती स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था. सोमवार शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों और गांव के लोगों ने तलाश शुरू कर दी.
एक खेत में छात्र को बंधक बनाए बदमाशों को देख ग्रामीणों ने जब घेरने की कोशिश की तो वे शिवा को गोली मारकर फरार हो गये. परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच और कई थानों के पुलिस बल को लगाया गया है.

कंगना रनौत पर प्रियंका चोपड़ा का पलटवार

priyanka-chopra-overturned-on-kangana-ranaut
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
कंगना रनौत हाल के कुछ इंटरव्यूज की वजह से सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं. पहले बॉलीवुड में ‘नेपोटिज्म’ को लेकर, फिर एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन के लिए बेबाक बयान दे रही हैं. कुछ लोगों ने कंगना की इस बेबाक जुबान को सराहा, तो किसी ने पागल कहा, कई लोगों ने कहा कि कंगना वुमेन कार्ड खेल रही हैं.
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में कंगना कहती हैं, ’मैं बहुत ही क्रिएटिव हूं. मैं अलग तरह का मटीरियल बना सकती हूं और उसे फ्रेश टेक बना सकती हूं. मैं डायरेक्ट करना चाहती हूँ और मैं लिखना भी चाहती  हूं. इससे मुझे पता चलेगा कि मैं कैसे ग्रो कर रही हूं.  अगर यह काम नहीं भी करुँगी, तो भी इससे ये पता चल सकेगा कि मैं कितनी दूर तक जा सकती हूं या मेरे अंदर कितनी क्षमता है.’
कंगना आगे कहती हैं कि सेल्फसफ़िशिएन्ट होना कोई इतना मुश्किल काम नहीं है. मेरे पास ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो खुद का इको सिस्टम बनाएगा. वहीं कंगना के कॉमेंट को लेकर जब प्रियंका से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने काम से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि मैं प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हूं बाकि कामों के लिए मैं एक्सपर्ट्स के साथ ही काम करना चाहूंगी.’
प्रियंका आगे कहती हैं, ‘मैं ऐसा नहीं सोचती हूँ, कि सब कुछ मुझे करना है, मेरा नाम सब जगह होना चाहिए. फिल्म मेकिंग कोई रॉकेट साइंस नहीं है. यह वह है, जिसमें कुछ ग्रेट पीपल साथ आते हैं और एक टीम की तरह काम करते हैं. वहीं प्रियंका ने कंगना की एक बात पर सहमती जताई. उन्होंने कहा कि हां कुछ डायरेक्टर्स का अपना ही इगो होता है. प्रियंका ने कहा, ‘सिर्फ डायरेक्टर्स के साथ ही नहीं, एंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री के बाकी और लोगों के साथ भी ऐसा है. मैं किसी को सजेशन दे सकती हूं। अगर उन्हें ये सही लगता है तो उसे वह ले सकते हैं. अगर उन्हें ठीक नहीं लगता है तो कोई नहीं, मैं टॉक्सिक एन्वायरमेंट में काम नहीं कर सकती.‘

प्रद्युम्न के साथ हुए ‘हादसे’ ने पूरे देश के अभिभावकों को डरा दिया -संजय दत्त

'Misery' with Pradyuman scared the parents of the whole country
कोमल झा | Navpravah.com 
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर संजय दत्त का कहना है कि हर समय माता-पिता अपने बच्चे के लिए चिंतित रहते है. मेरे भी तीन बच्चे है, मैं भी किसी न किसी वजह से अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहता हूँ. रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के मासूम प्रद्युम्न के साथ हुए हादसे को लेकर संजय ने कहा, “यह डरावना है..मेरा मतलब अब तो बच्चे स्कूल में भी सुरक्षित नहीं हैं.. गुड़गांव  में जो एक छोटे बच्चे के साथ हुआ वह किसी भी माता-पिता को डरा सकता है. जहां तक बच्चों की बात है तो हर किसी को बहुत सोच समझ कर रहना होगा. बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह माता-पिता के लिए डरावना समय है.”
अपने निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव का सामना कर चुके अभिनेता संजय दत्त का कहना है कि उन्होंने अपने अनुभवों से काफी सबक सीखे हैं और उनकी बेगुनाही सामने है. रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के मासूम प्रद्युम्न के साथ हुए हादसे को लेकर संजय ने कहा, “एक पिता के रूप में वह हमेशा अपने बच्चों को समझाते हैं कि वे अपना काम पूरा करके घर लौट आएं, क्योंकि आज कल बाहर का माहौल सही नहीं है.” पिछले साल जेल से रिहा होने के बाद फिल्म ‘भूमि’ से संजय दत्त फ़िल्मी जगत में वापसी कर रहे हैं.
फिल्म ‘रॉकी’ (1981) से बॉलीवुड में शानदार प्रदर्शन कर लोगों के दिलों में तो अपनी जगह बना ली, लेकिन उसी बीच नशे की लत लग जाने के कारण निजी ज़िंदिगी में जैसे संकट को अपने ऊपर डाल लिया हो. उसके बाद तो और भी हालत बिगड़ गई. फिर अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और वह दोषी करार दिए गए थे.
संजय से पूछा गया कि अपने जीवन के उन खराब दिनों से क्या सीखा तो संजय ने कहा, “बहुत कुछ…मैंने बहुत कुछ सीखा. मैं उस वक्त बेगुनाह था, मैं अभी भी बेगुनाह हूं, लेकिन जीवन से कुछ सबक सीखा है.” उनकी आने वाली फिल्म ‘भूमि’ पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है और संजय ने चिंता जाहिर की कि कैसे लड़कियों के प्रति बढ़ते अपराध के मद्देनजर एक पिता के रूप में वह खुद को लाचार व कमजोर महसूस करते हैं.
यह पूछे जाने पर कि उनका जीवन परेशानियों से भरा रहा है, ऐसे में क्या वह जीवन के किसी अध्याय को फिर से लिखना पसंद करेंगे, तो संजय ने कहा, “नहीं.”  लंबे अर्से बाद कैमरे के सामने आने को लेकर नर्वस होने के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने फौरन जवाब दिया कि उन्होंने नर्वस महसूस नहीं किया.
संजय हिंदी सिनेमा के विकास को सकारात्मक मानते हैं. उन्होंने कहा कि यह उद्योग अब ज्यादा पेशेवर हो गया है और फिल्में समय पर बनती हैं, जो बेहद अच्छी बात है. वह अभिनेता तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर-3’ में काम करने को लेकर उत्साहित हैं.

बीआरडी मेडिकल कालेज मे हुई घटना की आज हुई सुनवाई

brd-college-13-dead-in-24-hours
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com 
गोरखपुर ‘बीआरडी’ मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत के मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई की, इस मामले में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने आज कोर्ट में सीलबन्द रिपोर्ट पेश की।
हाईकोर्ट ने उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को मामले में जांच के निर्देश दिए थे, जिसके बाद उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने आज कोर्ट में जांच की सीलबन्द रिपोर्ट पेश की।
मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस डी बी भोसले और जस्टिस एम के गुप्ता की खंडपीठ कर रही है।
हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 18 सितम्बर को होगी, इस मामले में 11 सितम्बर को एक और आरोपी डॉ सतीश ने कोर्ट में सरेंडर किया था,
अब तक इस मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
इनमें से पांच आरोपी अब तक गिरफ्त में आ चुके हैं, इस मामले में अब तक पूर्व प्रिंसिपल डॉ. राजीव मिश्रा और उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, डॉ. कफील खान, असिस्टेंट संजय त्रिपाठी और अब डॉ सतीश को गिरफ्तार किया गया है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 10 व 11 अगस्त को आक्सीजन की वजह से ज्यादा बच्चों की मौत होने के बाद गोरखपुर के जिलाधिकारी को जांच सौंपी गई थी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से लेकर कई अन्य जिम्मेदार डॉक्टरों को लापरवाही का तो दोषी माना गया था।

राहुल गाँधी ने अपनी राजनीतिक पीड़ा व्यक्त की -स्मृति ईरानी

rahul-gandhi-shows-political-paint
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने अमेरिका के बर्कले विश्वविद्यालय में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं की कड़ी आलोचना की. जिसके बाद भाजपा ने भी इसपर पलटवार करते हुए इसे राहुल गाँधी की राजनीतिक पीड़ा बताया. सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम मोदी की बुराई करना राहुल गाँधी की पुरानी आदतों में शुमार है. दरअसल यह गाँधी की राजनीतिक पीड़ा है, जिसे उन्होंने एक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर व्यक्त किया.
स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गाँधी ने यह बात खुद स्वीकार की है कि २०१२ में कांग्रेस को अहंकार हो गया था, जिसकी वजह से देश में उनकी पार्टी का यह दुर्दशा हुई. उन्होंने कहा कि दरअसल राहुल कांग्रेस के नाम पर पार्टी अध्यक्षा सोनिया गाँधी के नेतृत्व पर भी प्रश्न उठा रहे हैं. ईरानी ने आगे कहा कि राहुल गाँधी असल दुनिया से बहुत दूर रहते हैं. अगर उन्हें सफलता और विफलता की यथास्थिति को समझना है, तो उन्हें एक बार अमेठी जाकर देखना चाहिए. उन्हें आसानी से यह समझ में आ जाएगा कि उनके और उनकी पार्टी को लेकर जनता की क्या राय है. भारत को सुनहरा भविष्य देने की बजाय अगर अमेठी के विकास की चर्चा करते तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता.
वंशवाद पर राहुल द्वारा की गई टिप्पणी पर भी स्मृति ने खरी-खोटी सुनाई, उन्होंने कहा कि भारत में वर्त्तमान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तीनों प्रमुख पद पर आसीन लोग गरीब और किसान परिवार से आते हैं, और अपनी मेहनत और मशक्कत से इस मुकाम पर पहुंचे हैं. उन्होंने राहुल को नाकाम वंशवादी बताया, जो हमेशा सही मामलों पर गलत टिप्पणी करते हैं. जीएसटी मसले पर स्मृति ने कहा कि इस मामले पर वे बोलने लायक नहीं है, अगर होते तो अपनी सरकार में भी ये पास करा लेते.
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बर्कले विश्वविद्यालय में नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारे देश में इस समय लोग हिंसा और नफरत की राजनीति कर रहे हैं. भावुक अंदाज़ में उन्होंने कहा कि हिंसा को मुझसे बेहतर कौन समझ सकता है. हिंसा में ही मैंने अपने पिता और अपनी दादी को खोया है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन से पहले बम मिलने से अफरा-तफरी

mumbai-stampede-president-condoles
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
यूपी के कानपुर जिले में राष्ट्रपति के आगमन से पहले बम मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के आलाधिकारी बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंचे। बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल करने मे जुट गयी है।
सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर इलाके में दो देशी बम मिलने से हड़कम्प मच गया, बम मिलने की सूचना पर अफसरों के कान खड़े हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा, जांच में पुलिस अधिकारियों ने देशी बम होने की बात बताई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गयी है, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 सितंबर को राष्ट्रपति का कानपुर आगमन प्रस्तावित है। वह इस दिन स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता अभियान पर प्रधानों को संबोधित करेगें।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, जिलाधिकारी ने कार्यक्रम पर सहमति दे दी है। इसके साथ ही वह अपने पैतृक गांव भी जा सकते हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार रामनाथ कोविंद जिले में अपने पैतृक गांव कानपुर देहात जनपद के डेरापुर तहसील के परौंख भी जा सकते है।

आज शिक्षामित्रों को मिल सकती है राहत

today-you-can-find-the-relief-from-shikshamitra
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज कैबिनेट मीटिंग बुलाई है, इस बैठक में शिक्षामित्रों के मानदेय के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के आसार हैं। शिक्षामित्रों के प्रदर्शन को देखते हुए ये कैबिनेट मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है।
शिक्षामित्रों का दल सीएम से मुलाकात भी कर चुका है, आज की कैबिनेट मीटिंग में मानदेय के प्रस्तावों में संशोधन के आसार हैं।
अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए प्रस्तावित कानून यूपीकोका पर अध्यादेश या विधेयक के मसौदे को मंजूरी मिलने के भी आसार हैं।गाजियाबाद मेट्रो और कानपुर मेट्रो से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने के आसार हैं।
नई औद्योगिक नीति के दिशानिर्देशों पर भी अंतिम मुहर लग सकती है, बैठक लोकभवन में शाम 5 बजे शुरू होगी। इसमें कैबिनेट मंत्रियों के अलावा सीएम योगी भी शिरकत करेंगे।
लखनऊ सैनिक स्कूल का नाम बदलकर कैप्टन मनोज पांडेय के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित हुआ, गाजियाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के लिए संशोधित डीपीआर का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है, राज्य के विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भर्ती और प्रमोशन पैटर्न में बदलाव का प्रस्ताव भी पारित हुआ।
नगर विकास विभाग की 13वीं वित्त आयोग की शिफारिशों पर मिले धन को खर्च करने की दो आडिट रिपोर्टों को मंजूरी का प्रस्ताव भी पारित होगी।

जल्द ही मुकेश अंबानी की बेटी ईशा करेंगी अपना बॉलीवुड डेब्यू

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्‍द ही बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वाली हैं। ईशा फिल्म में आपको एक्टिंग करती नज़र नहीं आएंगी, क्योंकि वे फिल्म को प्रोड्यूस करने वाली हैं। फिल्‍म में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे। ईशा इस फिल्‍म को करण जौहर के साथ प्रोड्यूस करनेवाली हैं। फिल्‍म का नाम ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ है।

सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले करण के घर पर ईशा और अक्षय की मुलाकात हुई थी। दुनिया के 10 सबसे रईस उत्तराधिकारियों की सूची में शामिल ईशा अंबानी को यह प्रोजेक्ट बहुत अच्छा लगा। तभी ईशा ने इस प्रोजेक्‍ट को लेकर हामी भरी थी। अक्षय, करण और रेशमा शेट्टी की फाइनल मीटिंग 29 अगस्त को अक्षय के घर पर हुई थी। उल्लेखनीय है कि पहले इस फिल्‍म को सलमान खान और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस करनेवाले थे, लेकिन किन्‍हीं करणों से वे इस प्रॉजेक्ट से अलग हो गए।

दरअसल करण और अक्षय के अलावा अजय देवगन और राजकुमार संतोषी भी पिछले काफी समय से ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ की स्क्रिप्‍ट पर काम कर रहे हैं। अजय देवगन ‘सन ऑफ सरदार-बैटल ऑफ सारागढ़ी’ नामक एक फिल्‍म बनाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। अजय देवगन का कहना है कि ये बहुत ही बड़ा प्रोजेक्‍ट है और इसे बनने में कम से कम दो साल और लगेंगे। इ‍सलिए हम इस फिल्‍म के बारे में ज्‍यादा बात नहीं कर सकते।

फिल्म में अजय 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों के दस हजार अफगान सिपाहियों से टक्कर लेकर सारागढ़ी के किले को फतेह करने की कहानी को पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं। पिछले दिनों खबरें ऐसी भी थी कि अजय देवगन फिल्‍म का नाम बदल सकते हैं लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।