28 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 948

OMG! टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर मोनी रॉय-मोहित रैना का हुआ ब्रेकअप

moni-roy-mohit-rainas-breakup
कोमल झा| Navpravah.com
टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस और ख़ूबसूरत कपल मोहित रैना और मोनी रॉय के फैंस के लिए एक दुख की खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक दोनों के रिलेशनशिप में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. आप को बता दे खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि दोनों ने ब्रेअकप भी कर लिया है. इसका सबूत ये दिया जा रहा है कि इन दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम और ट्विटर से अनफॉलो तक कर दिया है’
हलाकि  आपको पता है कि इसके पहले तक मोनी और मोहित एक दूसरे को टैग करते हुए कई बार ट्वीट्स भी करते थे. मोनी ने कई बार दोनों की साथ में पिक्चर्स भी अपने सोशल हैंडल पर शेयर की थी. लेकिन अब वही सब पुराने पिक्चर्स को डिलीट कर दिया गया है.
सुनने में आ रहा है कि मोनी के बिग बॉलीवुड डेब्यू से ही मोनी और मोहित के बीच दूरियां बढ़नी शुरू हो गई. खबरों के मुताबिक जब से अक्षय कुमार के साथ मोनी को फिल्म ‘गोल्ड’ में हीरोइन का रोल ऑफर हुआ है तभी से ये प्रॉब्लम शुरू हुई है.
वैसे तो टीवी इंडस्ट्री की  माने तो जैसे ये रूल बनता जा रहा है कि जिस भी सितारे को फिल्मों की दुनिया में काम मिल रहा है वो अपने पुराने साथी से ब्रेकअप कर ले रहा है. इसके पहले भी टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स रहे सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ था. सुशांत को फिल्मों में काम मिलते ही अंकिता के साथ उनके ब्रेकअप की खबर आ गई.
मोहित ने एक वेबसाइट से बातचीत में मोनी से हुए ब्रेकअप की खबर पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा ” मैंने आजतक अपने पर्सनल लाइफ पर कभी बात नहीं की है. प्लीज आप मेरी निजता का आदर करिये. ये सभी अनावश्यक ध्यान एकत्र करने वाली खबर हमारी विश्वसनीयता को बर्बाद करती है “

महाराष्ट्र: बीजेपी पार्षद पर रेप का आरोप

bjp
bjp

कोमल झा| Navprabah.com

महाराष्ट्र:  ठाणे के बीजेपी पार्षद दया वसंत गायकवाड़ पर 27 वर्षीय एक महिला को शादी के चुंगल में फसा कर कई बार रेप करने का केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि अपराध में पार्षद का सहयोग करने के लिए एक दंपति पर भी केस दर्ज किया गया है. गायकवाड़ पर धारा 376, 323, 504, 506, और 34 के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक पता चला है. कि पीड़िता और दया गायकवाड़ की 4 जून 2017 को फेसबुक पर मुलाकात हुई थी. उस दिन पीड़िता का जन्मदिन भी था. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दया ने खुद को अविवाहित बताते हुए कहा कि दोनों एक ही जाति से हैं, तो शादी करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. दया के साथ अपना भविष्य उज्जवल देखकर युवती ने सहमति दे दी. इसका फायदा उठाकर गायकवाड युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा. मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब युवती ने एक रात गायकवाड को फोन किया, फोन एक महिला ने उठाया और खुद को गायकवाड की बीवी बताया. युवती के पूछने पर गायकवाड ने स्वीकार किया कि महिला उसकी बीवी थी, लेकिन दोनों में नहीं जमती. वह बहुत जल्दी उसे तलाक देकर युवती से शादी कर लेगा.
ठाणे पुलिस प्रवक्ता सुखदा नारकर के मुताबिक, पीड़ता ने जब थाने में केस दर्ज कराने की धमकी दी तो दया ने एक दंपति अश्विनी और उसके पति मनोज धूमल के साथ षड्यंत्र रचा. दोनों ही राकांपा से जुड़े हुए हैं. उस दंपति ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ता से संपर्क किया. इस मामले के समाधान के लिए उसे अपने घर बुलाया. पीड़िता उनके घर पहुंची.
वहां धूमल दंपति ने उससे कहा कि वह पार्षद से दस लाख रुपये और एक फ्लैट की मांग रखे. उन्होंने वार्तालाप को रिकॉर्ड कर लिया और इसे गायकवाड़ के पास भेज दिया. इसके बाद इस ऑडियो के आधार पर गायकवाड़ ने पीड़िता को धमकी दी और उसे ब्लैकमेल करने लगा. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

 

भारत सरकार की बड़ी कामयाबी, ब्रिटेन में दाऊद की 43 हज़ार करोड़ की सम्पत्ति ज़ब्त

India's great success, Dawood's property worth 43 thousand crores in Britain seized
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
1993 मुंबई बम धमाकों के मास्‍टरमाइंड और अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम को ब्रिटेन ने बड़ा झटका दिया है. ब्रिटेन में दाऊद की करीब 43 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है. दाऊद इब्राहिम के खिलाफ भारत सरकार की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.
ब्रिटेन के अखबार बर्मिंघम मेल ने फोर्ब्स बिजनेस मैग्जीन के हवाले से लिखा है कि कोलंबिया के ड्रग तस्कर पाब्लो एस्कोबार के बाद दाऊद दुनिया का दूसरा सबसे अमीर क्रिमिनल है. इससे पहले ब्रिटेन की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि दाऊद ब्रिटेन में 21 फर्जी नामों से रह रहा है.
उसके 21 नामों में अब्दुल, शेख, इस्माईल, अब्दुल अजीज, अब्दुल हमीद, अब्दुल रहमान, शेख, मोहम्मद, इस्माईल, अनीस, इब्राहिम, शेख, मोहम्मद भाई, बड़ा भाई, दाऊद भाई, इकबाल, दिलीप, अजीज, इब्राहिम, दाऊद, फारूकी, अनीस इब्राहिम, दाऊद, हसन, शेख, कासकर, दौद हसन, शेख इब्राहिम, मेमन कासकर, दाऊद हसन, इब्राहिम मेमन, दाऊद इब्राहिम, साबरी दाऊद, साहब, हाजी, और सेठ बड़ा शामिल हैं.
ब्रिटेन के वार्विकशायर में दाऊद के होटल हैं. जबकि मिडलैंड में दाऊद की कई रिहायशी प्रोपर्टी हैं. पिछले महीने ही यूके ट्रेजरी विभाग ने एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें दाऊद के पाकिस्तान में तीन ठिकानों को जिक्र किया गया था. लंदन की प्रॉपर्टीज में सेंट जॉन वुड रोड, होर्नचर्च, एसेक्स, रिचमोंड रोड, टॉम्सवुड रोड, चिगवेल, रो हैम्पटन हाई स्ट्रीट, लंदन, लांसलोट रोड, थार्टन रोड, स्पाइटल स्ट्रीट, डार्टफर के बड़े-बडे रिहयाशी कॉम्पलैक्स और कामर्शियल बिल्डिंग्स शामिल हैं.
दाऊद की संपत्ति जब्त करने की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई और लंदन यात्रा के दौरान शुरू हुई. दाऊद इब्राहिम को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित करने के साथ ही उसके दुनिया भर में फैले तमाम बिजनेस और प्रॉपर्टी को जब्त करने का काम किया जा रहा है.
भारत सरकार ने कई देशों को दाऊद की संपत्तियों के बारे में पुख्ता जानकारियां दी हैं. जिसके बाद दाऊद को नेस्तनाबूद करने के लिए संबधित सरकारें कार्यवाही कर रही हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 1993 में हुए बम धमाकों के मामले में विशेष टाडा अदालत ने बीते दिनों सारे दोषियों को अपनी गुनाहो की सजा सुना दी गई है. साल्वे ने संवाददाताओं से कहा कि विशेष न्यायाधीश ने हत्या, हथियारों एवं गोला-बारूद की आपूर्ति, धमाके का षडयंत्र रचने जैसे गंभीर अपराधों में दोषियों पर जुर्माने भी लगाए. सभी छह दोषियों को विशेष अदालत ने 16 जून को दोषी करार दिया था जिसमें से एक मुस्तफा दोसा की 28 जून को मौत हो चुकी है.

कांग्रेस देश की पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेत्री इंदिरा गाँधी की जन्मशती मना रही

congress-celebrates-the-birth-anniversary-of-former-prime-minister-and-congress-leader-indira-gandhi
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेत्री इंदिरा गाँधी की जन्मशती मना रही है। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इंदिरा गाँधी के जन्मशताब्दी कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में किया गया था, इसके साथ ही कार्यक्रम में यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, मणिशंकर अय्यर समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। साथ ही JNU में इतिहास की प्रोफ़ेसर मृदुला मुखर्जी भी कार्यक्रम में शामिल थीं।
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कार्यक्रम का संबोधन करते हुए कहा कि, मंच पर बैठे लोग नेता हैं, लेकिन जो लोग सामने बैठे हैं वो असली ताकत है। यह बात राज बब्बर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कही थी।
राज बब्बर ने आगे कहा कि, हमारे पास है राजीव गांधी, इंदिरा गांधी हैं, जिन्होने देश के लिये जान दी थी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह,बिस्मिल, देश भक्त थे। कुछ लोग केवल नारेबाजी करते है राष्ट्रवादी बनने के लिये, जबकि वो राष्ट्रवादी नहीं हैं।

ऋषि कपूर ने राहुल गांधी को कहा, ‘बकवास न करें’

राहुल गाँधी ने कहा १० दिन में कर्ज माफ़ करेंगे
सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता ऋषि कपूर अपने बड़बोलेपन की वजह से एक बार फिर सुर्खियों मे छा गए हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर अपना सीधा निशाना साधा है। हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में बर्कले स्थ‍ित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में राजनीति में परिवारवाद पर भाषण दिया। अपने स्पीच में उन्होंने तमाम दूसरे उदाहरण देते हुए अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का भी नाम लिया। इसी बात पर एक्टर ऋषि कपूर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कई ट्विट किए।
दरअसल, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी खुद नेपोटिज्म का उदाहरण होते हुए कहा, ‘देश की कई पार्टियां नेपोटिज्म से घिरीं हुई हैं… अखिलेश यादव हों या करुणानिधी के बेटे स्टालिन सब नेपोटिज्म ही हैं… यहां तक कि अभिषेक बच्चन भी। देश चलेगा कैसे बिजनेस की बात करें, तो अंबानी परिवार का ही नाम आता है। कुछ ऐसे ही इंफोसिस के साथ है।’
ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी को जवाब देते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी, भारतीय सिनेमा के 106 सालों में कपूर परिवार का योगदान 90 सालों का रहा है। और हर जनरेशन को मेरिट के आधार पर जनता ने चुना है। ईश्वर की कृपा से हमारी चार पीढि़यां हैं। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, रणधीर कपूर और रणबीर कपूर। इस सबके बावजूद आप इसे अन्यथा लेते हैं। परिवारवाद के बारे में बकवास न करें। आपको मेहनत से लोगों की इज्ज्त और प्यार पाना होगा, न कि जबर्दस्ती और गुंडागर्दी से।’

रोहिंग्या मुसलमान परिवारों के प्रति मायावती ने जताई सहानुभूति

mayawati-expresses-sympathy-to-rohingya-muslim-families
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com 
बसपा प्रमुख मायावती ने हजारों अत्यन्त गरीब और असहाय रोहिंग्या मुसलमान परिवारों के प्रति संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। सरकार से अपील कि, की उनके प्रति मानवता एवं इंसानियत के नाते सख्त रवैया नहीं अपनाए।
पड़ोसी देश म्यांमा में अशान्ति व हिंसा के कारण भारत में शरणार्थी बनकर पनाह लेने वाले हजारों अत्यन्त गरीब और असहाय रोहिंग्या मुसलमान परिवारों के प्रति संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त करते हुए भारत सरकार से कहा कि उनके प्रति मानवता एवं इंसानियत के नाते सख्त रवैया नहीं अपनाना चाहिए और न ही राज्यों को इसके लिए मजबूर किया जाना चाहिए.
मायावती ने एक बयान में कहा कि म्यांमा के सीमावर्ती राज्य में अशान्ति फैली हुई है, जिसके कारण लाखों रोहिंग्या मुसलमानों ने बंगलादेश में शरण ली है तथा कई लोग भारत के विभिन्न राज्यों में भी शरणार्थी बनकर भी रह रहे हैं।
उनके प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का रवैया पूरी तरह से स्पष्ट नहीं होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है.
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इन शरणार्थियों के प्रति सहानुभूति दिखाना चाहिए। भारत की सरकार को म्यांमा एवं बांगलादेश की सरकार से वार्ता करके रोहिंग्या मुसलमानों के मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिये, उनकी मुश्किलें कम करना चाहिए, ताकि उनका पलायन रुक सके।
गृह मंत्रालय कह चुका है कि वह रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में नहीं आने देगें, उन्हें वापस लौटा दिया जायेगा, भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है, सीमा पर सरकार ने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।
12वीं सदी के शुरुआती दशक में रोहिंग्या समुदाय  म्यांमार के रखाइन इलाके में आकर बस तो गया, लेकिन स्थानीय बौद्ध बहुसंख्यक समुदाय ने उन्हें अभी तक नहीं अपनाया है। 2012 में रखाइन में कुछ सुरक्षाकर्मियों की हत्या के बाद रोहिंग्या और सुरक्षाकर्मियों के बीच व्यापक हिंसा भड़क गई थी, अब फिर 25 अगस्त को हुआ, जिसमें रोहिंग्या मुसलमानों ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया, जिससे वहाँ हिंसा फार भड़क गयी।

अब कंगना के विडीओ ने किया बवाल

कंगना रनौत ने शादी को लेकर मांगी मोहलत
कोमल झा । Navpravah.com

एक्ट्रेस कंगना रनौत की इन दिनों इंडस्ट्री में चारों तरफ चर्चा हो रही है। पहले फ़िल्मी दुनिया में नेपोटिज्म को लेकर इसके बाद एक इंटरव्यू को लेकर कंगना सुर्खियों में छाई रहीं। लगता है कंगना को सुर्खियों मे रहना पसंद है तभी तो अब कंगना ने यूट्यूब के कुछ कॉमेडियन्स के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया है। वीडियो में करण जौहर की फिल्म और उनकी फिल्मों के हीरो पर कॉमेंट किया गया है। वहीं इस वीडियो में ऋतिक रौशन पर भी कटाक्ष किया गया है। कंगना ने एआईबी के साथ मिलकर ये वीडियो यूट्यूब पर उतारा है। वीडियो में नेपोटिज्म और सेक्सिज्म पर भी वार किया गया है।
करण जौहर के द्वारा बनी फिल्मो पर कॉमेंट हो और भला करण न बोले तो हम आप को बता दे.कि वहीं इस बीच करण जौहर का एक ट्वीट सामने आया। करण ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘डियर टैलेंट, उम्मीद है कि तुम ओवर कॉन्फिडेंस और भटकाने वाला मायावी आकर्षण से दूर रहो। यह हानिकारक हो सकते हैं। क्या तुमको दिखाइए नहीं दे रहा है।’ अब माना तो यही जा रहा है कि यह ट्वीट तो कंगना के लिए लिखा गया है। ट्वीट पढ़कर ऐसा लग रहा है जैसे कंगना इन दिनों जो भी कर रही हैं उसको लेकर करण कंगना को अपने ट्वीट्स के जरिए कुछ मेसेज देना चाह रहे हैं।
अब करण के इस ट्वीट को देख कर साफ़ साफ़ पता चल रहा है, कि ट्वीट कंगना के लिए हो और इस ट्वीट को  लेकर लोगों के मन में काफी कुछ चल रहा है। वहीं ट्विटर पर लोगों कहा कि ‘करण कंगना पर ट्वीट करना बंद कीजिए, और मानिए कि आप ऐसे हैं।’ वहीं संध्या नाम की यूजर कहती है, ‘मूवी माफिया, क्या उन्होंने  कभी नॉन इंडस्ट्री कास्ट को अपनी फिल्म में लिया, शायद मुझे याद नहीं।’ वहीं काफी यूजर्स ने कंगना के इस वीडियो को तारीफ की है। लोगों ने कहा कि वाकई इंडस्ट्री में एक्ट्रेसिस के साथ ऐसा होता है।
बता दें, कंगना ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘इस इंडस्ट्री में ऐसी भी महिलाएं हैं जो कहती हैं एक्ट्रेसिस थिएटर में क्राउड खींच कर नहीं ला सकतीं, जो हीरो कर सकते हैं। ऐसे में वह बराबर पैसो की कैसे मांग सकती हैं। यहां सुधार की कोई आशा नहीं है। पर्सनली कहूं, मेरा लॉजिक यह है कि हम भी साल के 365 दिन लगातार मन लगाकर काम करते हैं, जैसे कोई एक्टर करता है। ऐसे में कैसे मेल स्टार से कम देना ठीक है? कंगना इतना ही कह कर कैसे रुक सकती है, वह आगे कहती ‘यह इंडस्ट्री सिर्फ चार हीरोज के कंधे पर नहीं टिकी है। या सिर्फ 4 एक्टर्स के लिए ही नहीं बनी हैं। जो पिछले कुछ दशकों से यहां जमे हुए हैं। मैं यहां बेशक ज्यादा पुरानी नहीं हूं, लेकिन 10 सालों में मैंने काफी कुछ अचीव किया है।

अहमदाबाद: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ रोड शो करेंगे पीएम मोदी

PM Modi will make roadshows with Japan's Prime Minister Shinzo Abe
सौम्या केसरवानी । Navpravh.com
आज जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं, अपनी भारत यात्रा के दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे अहमदाबाद पहुंचेंगे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनका स्वागत करेंगे।
प्रधानमंत्री शिंजो आबे दो वजहों से भारत के दौरे पर हैं। एक ओर जहाँ वे मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, साथ ही पीएम शिंजो भारत-जापान वार्षिक समिट में भी शिरकत करेंगे।
जापान भारत को 0.1 ब्याज पर 50 सालों के लिए करीब 88 हजार करोड़ रुपये का कर्ज दे रहा है। गौरतलब है कि, यह बहुत ही सस्ता कर्ज है। मेक इन इंडिया के तहत साल 2025 तक देश में सस्ती बुलेट ट्रेन बनेंगी, जिससे देश का इम्पोर्ट का पैसा बचेगा।
भारत में बुलेट ट्रेन 2022 तक चलाये जाने की बात कही जा रही है, इस दौरान मुंबई-अहमदाबाद के 508 किमी के रूट पर बुलेट ट्रेन चलायी जाएगी। बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ़्तार 320 किमी प्रति/घंटा होगी। मुंबई से अहमदाबाद के सफ़र के दौरान बुलेट ट्रेन सिर्फ 12 स्टेशनों पर रुकेगी।
बुलेट ट्रेन का किराया 2700 से 3000 के बीच रखा जा सकता है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट दोनों देश की जरुरत है, जापान इससे पहले इंडोनेशिया का मेट्रो प्रोजेक्ट हासिल करना चाहता था, जो चीन को मिल गया, जिसके बाद जापान के लिए भारत का मेट्रो प्रोजेक्ट काफी अहम हो गया है।
आज पीएम मोदी-शिंजो आबे की मुलाकात के दौरान भारत-जापान के बीच 15 करार होंगे, ये करार कुल 5 लाख करोड़ रुपये के होंगे। भारत और जापान के बीच डिफेन्स, ऑटोमोबाइल और ट्रांसपोर्ट जैसे सेक्टर में होंगे। इसके साथ ही करार के तहत 15 कम्पनियाँ गुजरात में इन्वेस्ट भी करेंगी। जापान भारत का तीसरा सबसे बड़ा इन्वेस्टर है, भारत में मौजूदा समय में जापान की करीब 1200 कम्पनियाँ ऑपरेट करती हैं।

उत्तराखंड सरकार ने फिर से शुरू की 108 आपातकालीन सेवा

uttarakhand-goverment-gain-started-108-emergency-facility
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
देहरादून उत्तराखंड में 108 आपातकालीन सेवा को राज्य सरकार ने कई महीने बाद धन उपलब्ध करवा दिया है, राज्य में कई जगह पर 108 आपातकालीन सेवा अपने कर्मचारी तक को महीने की पगार तक नहीं दे पायी थी जिसके कारण उत्तराखंड में 108 आपातकालीन सेवा से राज्य की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
लेकिन अब राज्य सरकार ने 108 आपातकालीन सेवा को धन उपलब्ध करवा दिया है जिसके कारण राज्य में फिर से 108 आपातकालीन के वाहन सड़को पर दौड़ते हुए नज़र आएंगे। देहरादून राज्य में 108 आपातकालीन सेवा के संचालन को सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा 6 करोड़ रूपये की राशि अवमुक्त की गई है।
इस आशय का शासनादेश अपर सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय ने महानिदेशक स्वास्थ्य के लिए जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य के दुर्गम तथा दूरस्थ क्षेत्रों में सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। आपातकालीन सेवा 108 राज्य के सभी क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के प्रसव काल के दौरान उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँचाने की दिशा में यह सेवा महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। 108 आपातकालीन सेवा अपनी 138 एम्बुलेंस गाड़ियों तथा टिहरी में 1 एम्बुलेंस बोट के सहायता से सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य इमर्जेन्सी की अवस्था में निःशुल्क सेवा प्रदान कर रही है।

एमजी रामचन्द्रन की स्मृति में सरकार जारी कर रही है 100 व 5 रुपये के नए सिक्के

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

भारत सरकार करेंसी के मामले में नित नए सरप्राइज़ेस लेकर आ रही है। 500 रुपये, 2000 रुपये, 200 रूपये, 50 रुपये के नए नोटों के बाद अब सरकार 100 रुपये व 5 रुपये के सिक्के लांच कर रही है। तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की जन्मशती के अवसर पर यह 100 रुपये और पांच रुपये का सिक्का जारी करने का फैसला लिया गया है।

क्या है 100 रुपये के सिक्के की खासियत-

-सौ रुपये का सिक्का 44 मिलीमीटर का होगा। इसका वजन 35 ग्राम होगा।

-इसके अगले भाग पर अशोक स्तंभ बना होगा जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। अशोक स्तंभ के एक ओर भारत और एक ओर इंडिया लिखा होगा।

-सिक्के के पिछले भाग पर एमजी रामचंद्रन का फोटो होगा। फोटो के नीचे 1917-2017 लिखा होगा।

-सौ रुपये का सिक्का चार धातुओं को मिलाकर बनेगा। इसमें चांदी 50 फीसद, तांबा 40 फीसद, निकल पांच फीसद और जस्ता पांच फीसद होगा।

5 रुपये के सिक्के की खासियत-

-पांच रुपये का सिक्का 23 मिलीमीटर का होगा। इसका वजन 6 ग्राम का होगा।

-पांच रुपये का यह नया सिक्का तीन धातुओं तांबा 75%, जस्ता 20% और निकल 5% से मिलकर बना होगा.

-इसके अगले भाग पर अशोक स्तंभ बना होगा जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। अशोक स्तंभ की एक ओर भारत और एक ओर INDIA लिखा होगा। इसके नीचे अंकों में 5 लिखा होगा।