
शादी का झाँसा देकर नाबालिग़ लड़कियों का सौदा करने वाले शेखों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

ट्रम्प के साथ मित्तल व टाटा विश्व के ‘ग्रेटेस्ट लिविंग बिज़नस माइंड्स’ में शामिल

सिक्किम में भारी बारिश, भूस्खलन से पाँच की मौत

मेक्सिको भूकम्प: एक ही स्कूल के 21 बच्चों सहित कुल 250 लोगों की मौत

खुले में शौच नहीं जाना, नही तो लग जाएगा 75 हजार रुपये का जुर्माना
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
मध्य प्रदेश में खुले में शौच को रोकने के लिए तरह-तरह के दंड दिए जा रहे हैं, कहीं शिक्षक निलंबित हो रहा है तो कहीं पत्नी के खुले में शौच की सजा पति को मिल रही है। नया मामला बैतूल जिले का है, जहां ग्राम पंचायत ने खुले में शौच जाने वाले एक परिवार पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
सूत्रों के अनुसार बैतूल जिले के आमला विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रंभाखेड़ी में कुंवरलाल साहू के परिवार में दस लोग हैं। यह परिवार खुले में शौच करता था। पंचायत द्वारा कई बार हिदायत दी गई, इसके बावजूद उन्होंने खुले में शौच जाना बंद नहीं किया। जिसके बाद पंचायत की सरपंच रामरती बाई और रोजगार सहायक कुंवरलाल ने बड़ा कदम उठाया। इस परिवार पर प्रति व्यक्ति 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जोड़कर एक माह का 75 हजार रुपये जुर्माना का नोटिस दिया गया है।
रोजगार सहायक कुंवर लाल के मुताबिक, एक माह पूर्व हिदायत दी गई थी, जिसे इन लोगों ने नहीं माना। इसलिए एक परिवार पर 75 हजार रुपये और अन्य 43 ग्रामीणों पर भी अलग-अलग जुर्माना किया गया है, उन्हें नोटिस दे दिए गए हैं।
डेरा प्रमुख राम रहीम अब करेगा मजदूरी
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
शानो-शौकत के साथ जीने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा अब रोहतक की सुनारिया जेल के अहाते में सब्जियों की खेती करेगा, उसकी दैनिक मजदूरी 20 रुपये तय की गई है।
हरियाणा की जेलों के महानिदेशक के.पी. सिंह ने कहा कि दुष्कर्मी इंसां करोड़ों खर्च कर लोगों को देवदूत होने का झांसा देने वाला और पाप की कमाई से आलीशान महल खड़े कर उनमें रंगरेलियां मनाने वाला डेरा प्रमुख अब मजदूरी कर 20 रुपये रोजाना कमाएगा। के.पी. सिंह ने कहा कि 20 साल सश्रम कारावास की सजा पाए राम रहीम के साथ जेल में सामान्य कैदियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उसे अगले महीने जेल के अहाते में सब्जियां उगाने का काम सौंपा जाएगा।
सिंह ने कहा, जेल के नियम के अनुसार, कैदी से खून के रिश्ते के दो लोग फोन पर बात कर सकते हैं, फोन नंबर का पुलिस द्वारा सत्यापन किए जाने के बाद कैदी को बात करने की अनुमति मिलती है। गुरमीत के दो फोन नंबर हैं, जिनमें से एक हनीप्रीत के नाम से और दूसरा उसका खुद का है। हनीप्रीत का नंबर पहुंच के बाहर है और गुरमीत ने अपना फोन डेरा में ही छोड़ दिया है।
मेक्सिको सिटी में आया विनाशकारी भूकंप, अब तक 32 लोगों की मौत
इंद्रकुमार विश्वकर्मा । Navpravah.com
मेक्सिको सिटी में मंगलवार, 19 सितंबर को शक्तिशाली भूकंप का झटका आया, जिससे दो करोड़ लोगों की आबादी वाला शहर थर्रा गया। यह भूकंप 1985 के विनाशकारी भूकंप की 32 वीं बरसी पर आया है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.1 थी, जबकि मेक्सिको के सीस्मोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र पड़ोसी प्यूब्ला प्रांत में चियाउतला डि तापिया से सात किलोमीटर पश्चिम में था।
भूकंप की वजह से दहशत में आए लोग सड़कों पर निकल आए। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। घनी आबादी वाली मैक्सिको सिटी और आसपास के राज्यों में भूकंप की वजह से देखते ही देखते कई इमारतें ध्वस्त हो गईं और हर ओर मलबा नजर आने लगा। मेयर मिगुएल एंजल मानसेरा ने जानकारी दी कि अकेले राजधानी में 44 जगहों पर इमारतें ध्वस्त हुई हैं।
बचाव कर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रयासरत हैं। शहर के दक्षिण में एक प्राथमिक स्कूल की इमारत आंशिक रूप से ध्वस्त हो गई। बचाव कर्मी वहां देख रहे हैं कि कहीं कोई बच्चा मलबे में तो नहीं फंसा है। कुछ परिजन का कहना है कि उन्हें अंदर फंसी दो लड़कियों के व्हाट्सएप संदेश मिले हैं।
‘मसूद अजहर को इतनी हमदर्दी है, तो रोहिंग्याओं को रख ले पाकिस्तान’- गिरिराज सिंह
कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और घुसपैठ का जिक्र करते हुए गिरिराज ने कहा कि भारत में और घुसपैठियों को सहने की क्षमता नहीं है, इसलिए रोहिंग्या मुसलमानों को जाना होगा। केंद्रीय मंत्री ने साफ़ कहा कि रोहिंग्या अवैध प्रवासी हैं, जो भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
केंद्रीय मंत्री ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मसूद अजहर को रोहिंग्या मुसलमान इतने प्रिय हैं तो बेहतर होगा कि पाकिस्तान उन्हें रख ले। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान की सरकार के समर्थन वाला उस देश का आतंकी नेता अजहर यह कह रहा है तो पाकिस्तान की सरकार को उन्हें ले जाना चाहिए।”
बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को रोहिंग्या शरणार्थियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। सरकार ने कोर्ट को बताया है कि अवैध रोहिंग्या शरणार्थी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। हलफनामे में रोहिंग्या शरणार्थियों के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से कनेक्शन होने की बात करते हुए उन्हें किसी कीमत में भारत में रहने की इजाजत नहीं देने की बात कही गई है।
उधर आतंकी मसूद अजहर रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में खड़ा हुआ है। उसने इस मुद्दे पर दुनियाभर के मुसलमानों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि हमें जल्द ही कुछ करना चाहिए। उसने कहा, “ये म्यांमार मुस्लिमों का बलिदान ही है कि पूरी दुनिया में मुस्लिम समाज एक जुट हो गया है।” मसूद अजहर के इन्हीं बयानों से भड़के गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान को मुफ्त की यह सलाह दी है।
















