28 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 941

बलिया : देश पर फिर कुर्बान हुआ एक और लाल

balliya-another-soldiers-dead
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
बलिया के लाल राम प्रवेश यादव ने आज वतन खातिर अपनी जान कुर्बान कर दी है, बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव के रहने वाले शहीद राम प्रवेश यादव जम्मू कश्मीर के रामबन जिले मे बनिहाल पट्टी शिविर मे तैनात थे, इस दौरान आतंकवादियों से देश की रक्षा करते हुए उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी।
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए बलिया के लाल ने अपनी जान कुर्बान कर दी, फिलहाल शहीद के परिजनों को उनकी शहादत की सूचना दे दी गई है, सूचना पर मिलने पर शहीद राम प्रवेश यादव के घर में जहाँ मातम छाया हुआ है, वहीँ उनके बलिया के उभाव थाना क्षेत्र स्थित उसके पैतृक गांव टंगुनिया में भी सन्नाटा पसरा है।
परिजनो के साथ-साथ पूरा गांव शहीद राम प्रवेश यादव के पार्थिव शरीर के आने का इन्तजार कर रहा है, पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा किये गए सीजफायर उल्लंघन में 15 सितंबर को बलिया का एक लाल शहीद हुआ था, जिसके बाद BSF के ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह पार्थिव शरीर 16 सितम्बर पैतृक गांव नारायणपुर पहुंचा था, जहाँ उनके मासूम बेटे ने अपने शहीद पिता को मुखाग्नि दी थी।

“बुन्देलखण्ड का सूखा जल्दी ही नजर आएगा फ़िल्मी पर्दे पर , फिल्म कड़वी हवा का फर्स्ट लुक जारी”

first look for kadvi hawa

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

बुन्देलखण्ड का सूखा दिल्ली के लिए हमेशा से ख़ास रहा है क्योंकि जैसे ही सूखे की स्थिति आती है दिल्ली से पत्रकारों की टोली भी हाजिर हो जाती है । लेकिन अब फ़िल्मी पर्दे पर भी बुन्देलखण्ड का सूखा जल्द ही नजर आएगा ।

जी हां ‘आई एम कलाम’ और ‘जलपरी’ जैसी फिल्में बनाने वाले नील माधव पांडा एक और सेंसिबल फिल्म के साथ सामने आने वाले हैं ।  उनकी यह जल संकट पर आधारित फिल्म ‘कड़वी हवा’ का फर्स्ट लुक आज सोशल मीडिया के माध्यम से रिलीज किया गया । आपको बता दें कि फिल्म की कहानी सूखाग्रस्त बुंदेलखंड की है और यह सच्ची कहानी पर आधारित है जिसे लेकर फिल्म निर्देशक काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं । जानकारी के अनुसार, फिल्म में जलवायु परिवर्तन पर फोकस किया गया है और फिल्म के फर्स्ट लुक में सूखे का दृश्य दिखाया गया है जिसमे अभिनेता संजय मिश्रा नजर आ रहे हैं । फिल्म में मुख्य भूमिका निभा संजय मिश्रा काफी संजीदा एक्टर के रूप में ख्याति प्राप्त हैं ।

बहरहाल , फिल्म की कहानी बुजुर्ग नेत्रहीन शख्स और युवा बैंक लोन रिकवरी एजेंट की है ।  बुजुर्ग का रोल संजय मिश्रा ने किया है तो रिकवरी एजेंट के किरदार में रणवीर शौरी नजर आएंगे । सबसे खास बात ये है कि कड़वी हवा फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होगी । इसकी घोषणा नील ने अपने ट्विटर एकाउंट के माध्यम से पोस्टर रिलीज करते हुए की । दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है लेकिन बुन्देलखण्ड में इस फिल्म को न के बराबर ही लोग देख पाएंगे क्योंकि यहाँ ज्यादा सिनेमाघर नही हैं । यानी बुन्देलखण्ड के अधिकांश लोग खुद की जिंदगी की सच्चाई को फ़िल्मी पर्दे पर नही देख पाएंगे ।

लखनऊ विवि: छात्रों ने की तोड़फोड़, मेस बंद

lucknow-university-demolition-of-students-mess-closure
अनुज हनुमत|Navpravah.com
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से लेकर लखनऊ विवि तक कुछ भी ठीक नही चल रहा है । आपको बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय के सेंट्रल मेस में मंगलवार की रात हुए छात्रों के हंगामे और तोड़फोड़ के बाद इसे बंद कर दिया गया है ।
 फ़िलहाल इसकी वजह से विश्वविद्यालय के हॉस्टल्स में रहने वाले सैंकड़ों छात्रों को खाना नहीं मिल पा रहा । जिसके बाद अभी और हंगामे की आशंका है। बहरहाल , विश्वविद्यालय प्रशासन ने तोड़ाफोड़ के आरोपी 18 छात्रों और बाहरी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है ।
उधर , मेस संचालन को लेकर वीसी प्रो एसपी सिंह ने मेस कमेटी के लोगों साथ बैठक की । जिसके बाद निर्णय लिया गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन एक बार और टेंडर करके मेस संचालन की कोशिश करेगा । इसके बाद भी अगर स्थिति नहीं सुधरी तो एलयू में हमेशा के लिए मेस की सुविधा बंद कर दी जाएगी ।
अगर ऐसा होता है तो छात्रों और विवि प्रशासन के बीच गतिरोध और बढ़ने की उम्मीद है । आपको बता दें कि एलयू की सेंट्रल मेस का उद्घाटन इसी साल 14 अगस्त को राज्यपाल राम नाईक और डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने किया था । करीब 3.5 करोड़ रुपए की लागत से बनी मेस के उद्घाटन के एक महीने में ही बंद होने की नौबत आ गई ।
छात्रों ने मेस के खाने को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की थी, उनका कहना है कि मेस का खाना खाने गुणवत्ता में सही नहीं था । अब देखना होगा की आने वाले दिनों में विवि की तस्वीर क्या रुख अख्तियार करती है ।

अखिलेश यादव पर बरसे खेल मंत्री चेतन चौहान, लगाए ये गम्भीर आरोप

sports-minister-chetan-chauhan-who-is-on-the-charge-of-akhilesh-yadav
योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के 6 महीने पूरे कर लिए हैं । इस बीच विपक्षी पार्टियों द्वारा खासकर सपा द्वारा सरकार के ऊपर कई बड़े आरोप लगाये गए हैं । इस बीच सरकार द्वारा भी उन आरोपो का जवाब दिया जा रहा है ।
बुधवार को बदायूं के उझानी कस्बे में ‘खेलो इंडिया’ के तहत खिलाड़ियों को सम्मानित करने पहुंचे खेल मंत्री चेतन चौहान ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की तो वहीं अखिलेश यादव पर तमाम आरोप भी लगाए ।
चेतन चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव ने आधी अधूरी परियोजनाओं का शिलान्यास करके वाहवाही लूटने की कोशिश की । अखिलेश ने प्रदेश में माफिया पैदा किए और उनको संरक्षण भी दिया ।
उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव ने बिना बिल्डिंग और डॉक्टर के कैंसर अस्पताल का उद्घाटन कर दिया, इसी प्रकार अखिलेश यादव ने कई अधूरी योजनाओं का भी शिलान्यास कर दिया । खेल मंत्री यहीं नही रुके उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार पादर्शी तरीके से काम कर रही है।
 खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा बनाए रखने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे. खेल प्रतिभा को निखारने के लिए संबंधित संसाधनों की जरुरत पड़ेगी उन्हें पूरा करने की हम कोशिश करेंगे । फ़िलहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि सपा की तरफ से क्या जवाब दिया जायेगा ।

इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला – “दूसरी शादी के लिए धर्म बदलना अब गैरकानूनी”

Respecting the National Anthem and the National Flag is the Constitutional duty - Allahabad High Court
अनुज हनुमत| Navpravah.com
देश की न्यायपालिका द्वारा धार्मिक मामलों में लगातार अहम फैसले दिए जा रहे हैं । आज एक और अहम फैसले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी भी शादीशुदा व्यक्ति या महिला द्वारा दूसरी शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना वैध नहीं माना जा सकता ।   कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे विवाह की कानून की नजर में कोई मान्यता नहीं है ।
 इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पहली शादी से तलाक हुए बिना दूसरी शादी करना भी गैरकानूनी है । ऐसा विवाह शून्य और अवैध माना जाएगा । फ़िलहाल कोर्ट ने यह फैसला जौनपुर की विवाहित महिला द्वारा दूसरे धर्म के पुरुष से विवाह करने के लिए धर्म परिवर्तन करने के मामले में सुनाया । कोर्ट ने महिला को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार करते हुए उसकी गिरफ्तारी पर रोक की मांग को भी खारिज कर दिया ।
आपको बता दें कि जौनपुर की खुशबू बेगम उर्फ़ खुशबू तिवारी और उसके कथित पति अशरफ की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने यह आदेश दिया । याचिका का विरोध कर रहे अधिवक्ता विनोद मिश्रा ने कहा कि दोनों के खिलाफ जौनपुर में एनसीआर दर्ज है. कोर्ट ने नूरजहां बेगम उर्फ़ अंजलि मिश्रा केस का हवाला देते हुए याचिका ख़ारिज करते हुए शादी को शून्य करार दे दिया. साथ गिरफ्तारी पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया । फिलहाल इस फैसले के आते ही धर्म बदलकर दूसरी शादी करने वालो की खैर नही होगी ।

प्रवासी भारतीयों से देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ खड़े रहें – राहुल गांधी

राहुल गाँधी ने नरेन्द्र मोदी पर बोला हमला
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में असहिष्णुता की बढ़ती घटनाओं को लेकर अमेरिका में भी चिंता बढ़ रही है। राहुल ने कहा कि प्रवासी भारतीयों से देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ खड़े रहें।
राहुल ने इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने अमेरिका के अपने मौजूदा दौरे के दौरान प्रशासन के लोगों और रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों के सदस्यों से मुलाकात की, जिन्होंने मुझसे पूछा, “भारत में सदियों से कायम सहिष्णुता का क्या हुआ? सौहार्द का क्या हुआ?” राहुल ने कहा कि देश की विभाजनकारी राजनीति भारत की छवि को विदेशों में धूमिल कर रही है।
उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे प्रवासियों को भारत को बांटने वाली शक्तियों के खिलाफ खड़े होना चाहिए। दुनियाभर में लोक लुभावनवाद असहिष्णुता चरम पर है और विश्व चिंतन में है कि क्या भारत के पास शांति बहाली के उपाय हैं।
राहुल ने आगे अपने भाषण में कांग्रेस को प्रवासी भारतीयों की पार्टी बताया। उन्होंने कई नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख किया, जो देश का नेतृत्व करने के लिए विदेशों से स्वदेश लौटे थे। कहा कि प्रवासी भारतीय, जहां बसे हैं, उसी स्थान से या फिर स्वदेश लौटकर देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।
टाइम्स स्क्वायर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 2000 लोगों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम विदेशों में रह रहे भारतीयों में पार्टी की छवि को उबारने के प्रयास का हिस्सा है। कांग्रेस की तुलना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवासी समुदाय में अच्छी पैठ है। लेकिन शिक्षण क्षेत्र और मीडिया में कांग्रेस समर्थक अधिक हैं।

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी और डीप्टी सीएम संसद की सदस्यता से दे सकते हैं इस्तीफ़ा

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली में मौजूद हैं। खबरों के मुताबिक, आज सीएम योगी और केशव मौर्य संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। दोनों नेता एमएलसी के रूप में 18 सितम्बर को शपथ भी ले चुके हैं।

ख़बरों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। हालाँकि इसके पहले भी इस्तीफे की ख़बरें आती रहीं हैं, लेकिन उन्होंने इसका खंडन किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ 5 बार से गोरखपुर के सांसद हैं। वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य फूलपुर से सांसद रहे हैं।

दिल्ली के दौरे के बाद सीएम योगी गोरखपुर के लिए रवाना होंगे, सीएम योगी दोपहर 3 बजे गोरखपुर यूनिवर्सिटी से निकलकर गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। जहाँ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलश स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 1.35 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऋण मोचन कार्यक्रम के लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र बाँटेंगे।

मुझे पूजा-पाठ नहीं आता, योगी को राज-पाठ- अखिलेश यादव

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा जारी श्वेत-पत्र को ‘सफेद झूठ की किताब’ बताया है।
अखिलेश ने कहा कि योगी आदित्यनाथ से राजपाठ नहीं संभल रहा है।

सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि जिस तरह मुझे पूजा करना नहीं आता, ठीक उसी तरह योगी जी को सरकार चलाना नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक कुछ बदलाव न कर सकने वाली भाजपा आने वाले चुनाव में एक बार फिर कोई अफीमी मुद्दा उठाकर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।

अखिलेश ने एक शेर पढ़ते हुए योगी पर तंज किया और कहा कि कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ भाजपा ने बहुत भद्दा मज़ाक किया है। सरकार ने सूबे के किसानों को धोखा दिया है। सपा अध्यक्ष ने किसानों को कर्जमाफी के नाम पर मिलने वाले 19 पैसे और एक पैसे के सर्टिफिकेट पर कहा कि योगी सरकार को सर्टिफिकेट बांटने की इतनी जल्दी है कि वह देख भी नहीं रही कि उस पर लिखा क्या है!

दरअसल सीएम योगी ने मंगलवार को कहा था कि 99 फीसद गन्ना किसानों को मुआवजा दिया गया है, इसी के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार सफेद झूठ बोल रही है। सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को न्यौता दिया कि वह उनके गांव आएं और बताएं कि किस पेड़ पर कौन सा फल लगेगा। उन्होंने कहा कि हमसे कोई यह न कहे कि हम किसान के बारे में नहीं जानते।

लगे हाथ जेल की धूल फांक रहे राम रहीम को भी लपेटते हुए अखिलेश ने कहा कि राम रहीम के साथ सभी प्रमुख भाजपा नेताओं की तस्वीरें हैं, इसलिए भाजपा दूसरे मुद्दे (श्वेत-पत्र) उठा रही है। उन्होंने कहा, “मुद्दाविहीन यह पार्टी चुनाव के वक्त ऐसा बहकाने वाला कोई अफीमी मुद्दा लाएगी, जिससे बाकी सारे मुद्दे किनारे हो जाएंगे। हम जनता को इससे सावधान करना चाहते हैं।” अखिलेश ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने अपने छह महीने का कार्यकाल पूरा होने से पहले पिछली सरकारों के कामकाज पर जो श्वेत-पत्र जारी किया है, वह सफेद झूठ की किताब है। जो सरकार पिछले छह माह में खुद कुछ नहीं कर सकी, वह बहकाने के लिए श्वेत-पत्र ला रही है।

अखिलेश ने कहा कि अगर कोई उनसे मंत्रोच्चार करने या पूजा का इंतजाम करने को कहे, तो वह शायद नहीं कर सकेंगे। ठीक उसी तरह मुख्यमंत्री योगी राजपाठ नहीं चला पा रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता को बहकाकर और धोखा देकर सत्ता में आई योगी सरकार के पास विकास की कोई योजना नहीं है।

लकनऊ मेट्रो की शुरुआत पर अखिलेश यादव ने पूछा कि जो मेट्रो सपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई, वह बीजेपी का सपना कैसे हो सकती है? उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सीएम योगी ने दिन में ऐसा सपना देखा, मुझे झांसी में मेट्रो का इंतजार रहेगा। अखिलेश यादव ने सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को भी लाचार बताते हुए कहा कि सरकार अस्पतालों में लोगों की हिफाजत नहीं कर पा रही और आए दिन कई लोग मेडिकल लापरवाही का शिकार हो रहे हैं।

हाइकोर्ट ने ममता बनर्जी को दी चेतावनी, ‘न फैलाएं धार्मिक भेदभाव’

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन व उसके अगले ही दिन मुहर्रम को लेकर हमेशा की तरह फिर विवाद खड़ा हो गया है। इसी के तहत दो धर्मों के त्योहारों की तारीख के टकराव को उन धर्मों का टकराव बनाने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता हाई कोर्ट ने जम कर खरी खरी सुनाई है।
बुधवार को कोर्ट ने सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा, “आप दो समुदायों के बीच दरार पैदा क्यों कर रही हैं? दुर्गा पूजन और मुहर्रम को लेकर राज्य में कभी ऐसे स्थिति नहीं बनी है। उन्‍हें साथ रहने दीजिए।” इस मामले में पैदा हुए विवाद पर कोर्ट गुरुवार को फैसला सुनाएगा।
दरअसल विसर्जन पर समय की पाबंदी को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में ममता बनर्जी के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। ये याचिका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 23 अगस्त को किए गए ट्वीट को केंद्र में रखकर की गई थी, जिसमें दशमी के दिन 6 बजे तक ही विसर्जन की इजाजत दी गई थी। उसका कारण अगले दिन ‘मुहर्रम’ को बताया गया था। लिहाज़ा, विसर्जन पर रोक लगा दी गई  थी और विसर्जन 2 तारीख से किए जाने के आदेश दिए गए थे।
इसके बाद हाईकोर्ट के दखल के बाद ममता बनर्जी सरकार को मूर्ति विजर्सन की तय समय सीमा के फैसले को बदलना पड़ा था। राज्य सरकार ने विजयदशमी के दिन विसर्जन की समय सीमा जो पहले 6 बजे तक निर्धारित कर दी गयी थी, उसे बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि ममता के फैसले को लेकर ‘यूथ बार एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया’ ने याचिका दायर की थी। इस याचिका में कहा गया कि मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट के लाखों फॉलोवर हैं और ये समुदाय विशेष के तुष्टिकरण के लिए बड़े समुदाय के धार्मिक रस्म-रिवाज के साथ ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे भावनाएं आहत होने के साथ सद्भाव बिगड़ने की भी आशंका है। इतना ही नहीं, यह संविधान की धारा 14, 25 और 26 का भी उल्लंघन है।
आपको याद दिला दें कि पिछले साल भी ममता बनर्जी के इसी तरह के आदेश पर विवाद खड़ा हुआ था और यह मामला कोर्ट में पहुँचा था। उस समय भी कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगते हुए कहा था कि धर्म का राजनीतिकरण न किया जाए और तुष्टीकरण की इस नीति पर लगाम कसी जाए। कोर्ट ने यह याद भी दिलाया था कि 1982 और 1983 में दशमी और मुहर्रम इसी तरह एक दिन आगे पीछे पड़े थे, तब कोई पाबंदी नहीं लगाई गई थी और न ही कोई समस्या खड़ी हुई।

हनी सिंह ने ट्विस्टर पर 4 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा छुआ!

एंटरटेनमेंट डेस्क । Navpravah.com
सोशल मीडिया की दुनिया में यो यो हनी सिंह को भारत का सबसे प्रसिद्ध गायक माना जाता है. संगीत के इस दिग्गज ने ट्विटर पर 4 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा छू लिया है। फेसबुक पर 30 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स के आंकड़े के साथ हनी सिंह को भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व में से एक माना जाता है। यह बात वाकई में काफी दिलचस्प है कि हाल ही कोई गाना रिलीज ना होने के बावजूद, यो यो हनी सिंह के प्रसंशको की संख्या बढ़ते ही जा रही है।
जब भी भारत में रैप या हिप-हॉप संगीत का नाम आता है तो सभी के दिमाग मे पहला नाम हनी सिंह का ही आता है।
गायक को हाई हील्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, डोप शोप, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट आदि जैसे सुप्रसिद्ध गानों के लिए जाना जाता है और वास्तव में हनी भारत के सबसे पसंदीदा संगीत कलाकारों में से एक बन गए हैं।
हनी सिंह के पिछले ब्लॉकबस्टर गीत “धीरे धीरे से” के बाद उनकी वापसी के लिए दर्शकों के बीच प्रत्याशा दोगुनी बढ़ गयी है। उनके अनुयायियों को अक्सर अपने पसंदीदा गायक-संगीतकार के प्रति प्यार और शुभकामनाएं न्यौछावर करते हुए देखा गया है। हनी सिंह वर्तमान में अपने आगामी एल्बम ‘राइज एंड शाइन’ के रिलीज के लिए तैयार हैं।