
आमने-सामने होंगे सलमान और एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या, एक ही दिन रिलीज होंगी फिल्में!

ऑड-इवन: दिल्ली परिवहन मंत्री ने कहा, “ओला और उबर न करे किराये में बढ़ोतरी”
दिल्ली ब्यूरो । Navpravah.com
दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ऑड और ईवेन लागू होने के तहत ऐप आधारित कैब आपरेटर ओला और उबर किराये में बढ़ोतरी नहीं करें। यह बात दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि उन्होंने मुद्दे पर चर्चा के लिए ओला और उबर के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक बुलाई है।
गहलोत ने मीडिया से कहा, ओला और उबर के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक बुलाई गई है, सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आड और ईवेन योजना के दौरान किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं हो।
आड और ईवेन योजना लागू होने के बाद टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर ने कहा कि दिल्ली में अगले सप्ताह समविषम योजना लागू होने तक वह डायनैमिक या सर्ज प्राइजिंग नहीं लगाएगी। दिल्ली में आड और ईवेन योजना 13 नवम्बर स 17 नवम्बर तक लागू की जाएगी।
दिल्ली में 13 नवंबर से आड और ईवेन योजना लागू करने के स्थानीय सरकार के फैसले को केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए उस कार्य बल का समर्थन हासिल नहीं है जो प्रदूषण की आपात स्थिति से निपटने के लिए ऐसे कदम सुझाता है।
पैराडाइज़ पेपर मामला: बोले प्रकाश करात, “नोटबंदी की खुली पोल”
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
पेराडाइज पेपर लीक मामले में माकपा नेता प्रकाश करात ने कहा है कि पेपर लीक होने से जो खुलासा हुआ है, इससे मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी से कालेधन पर रोक लगने के दावे की पोल खुल गयी है।
करात ने माकपा के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रसी के आगामी अंक के संपादकीय लेख में कहा कि इस खुलासे से यह भी साफ हो गया है कि मोदी सरकार कालेधन के खिलाफ किस तरह लड़ रही है, करात ने कहा कि कर छूट के दायरे से बाहर रखे गये देशों में पैसा जमा करना नवउदार पूंजीवाद के दोहरे मानदंडों को दर्शाता है।
करात ने इस मामले के खुलासे का हवाला देते हुये कहा कि कर चोरी के लिये उपयुक्त माने गये ‘‘टेक्स हेवन’’ देशों में कारोबार की अनुमति देने वाले प्रावधानों को दुरुस्त कर सरकार को कालेधन को जमा करने के इन दरवाजों को सख्ती से बंद करना चाहिये।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, भाजपा सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति सहित, एक्टर अमिताभ बच्चन के नाम कर चोरी घोटाले में सामने आए 714 भारतीयों के नामों की सूची में शामिल है।
रपट में गोपनीय ढंग से कर बचाकर सबसे ज्यादा धन विदेशों में जमा करने वाले नागरिकों वाले 180 देशों की सूची में 714 भारतीयों के नामों के साथ भारत का स्थान 19वां है, गुप्त जगहों से प्राप्त एक करोड़ 34 लाख दस्तावेजों से उपर्युक्त आंकड़ों व नामों का खुलासा हुआ है।
फ़िल्म समीक्षा : शादी में ज़रूर आना



दिल्ली: दिल्ली सरकार को NGT ने लगायी फटकार, नवम्बर 13 से 17 ऑड इवन लागू

प्रद्युम्न मर्डर का आरोपी छात्र था पॉर्न ऐडिक्ट, स्कूल के बैग में लाता था चाकू
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
8 सितम्बर को हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र प्रद्युम्न की हत्या हुई थी, जिसके बाद मामले में पुलिस ने सबसे पहले बस कंडक्टर को शक के आधार पर हिरासत में लिया था।
बाद में प्रद्युम्न के पिता ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसके बाद मामले की जांच को CBI को सौंप दिया गया था, वहीँ CBI ने बुधवार को मामले में प्रेस कांफ्रेंस की थी, प्रेस कांफ्रेंस में सीबीआई ने बताया कि, प्रद्युम्न की हत्या उसी के स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के छात्र ने की है।
पकड़े गए छात्र का एक साल से मानसिक इलाज चल रहा है, वह बहुत ही बदमाश और उद्दंड किस्म का छात्र है। उसके सहपाठियों का आरोप है कि वह हमेशा मारपीट पर उतारू रहता था, स्कूल बैग में चाकू लाता था, इतना ही नहीं स्कूल में पोर्न फिल्म भी देखता था।
उनके सहपाठियों ने नाम सामने न आने की शर्त पर बताया कि वह अपनी उम्र के सामान्य लड़कों से अधिक भारी है, इतना ही नहीं वह छोटी-छोटी बातों पर दूसरे छात्रों पर हाथ उठाने को तैयार रहता था, वह पढ़ाई और खेल में भी ठीक नहीं था।
सीबीआई सूत्रों का कहना है कि आरोपी छात्र ने स्कूल बंद कराने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है। वह पढ़ाई में कमजोर में था, इसलिए स्कूल में होने वाली परीक्षा और पैरेंट्स-टीचर मीटिंग को टालना चाहता था, उसने अपने दोस्तों से भी कहा था कि वे परीक्षा की तैयारी न करें, क्योंकि स्कूल में छुट्टी होने वाली है।
सीबीआई का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी चाकू ले जाते दिखाई दिया है, उसने टॉयलेट में जाकर मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखी। उसी समय उसकी नजर प्रद्युम्न ठाकुर पर पड़ी और उसने चाकू निकाला और प्रद्युम्न का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
गुजरात चुनाव: ममता बनर्जी ने कहा, “बीजेपी पहले ही हार मान चुकी है”
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर मीडिया से बातचीत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि गुजरात के हाई वोल्टेज चुनाव को लेकर बीजेपी डरी हुई है और हार मान चुकी है।
ममता बनर्जी ने कहा कि, गुजरात में किसी भी तरह सत्ता में बने रहने के लिए पूरी केंद्रीय सरकारी मशीनरी को झोंक दिया गया है। केंद्र सरकार के सारे मंत्री, एजेंसियां और केंद्रीय बल गुजरात में हैं, ऐसा क्यों? अगर उन्हें भरोसा है तो सब जनता पर छोड़ देना चाहिए।
ममता ने सवाल करते हुए कहा कि, अगर बीजेपी ने गुजरात में इतना काम किया है तो आपको लोगों पर विश्वास करना चाहिए। बीजेपी गुजरात में नैतिक तौर पर हार चुकी है। आपको एक चुनाव वाले राज्य में सभी केंद्रीय मंत्रियों, यहां तक कि प्रधानमंत्री और पूरी सरकारी मशीनरी को भेजने की जरूरत पड़ी?
‘मोदी विरोधी फ्रंट’ खड़ा करने की कोशिशों के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा कि ‘हम साथ हैं, डीएमके, AAP, आरजेडी जैसी पार्टियां और यहां तक कि एनडीए के शिवसेना जैसे सहयोगी भी उनका विरोध कर रहे हैं। हमारे बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सब का एक समान एजेंडा होना चाहिए और वो है लोगों का हित और इसके लिए हम सब एक हैं।
हिमाचल प्रदेश: 68 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदान में किसी तरह की अड़चन न आए, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम कर लिए गये हैं।
हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करवाने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है, उन्होंने बताया कि यदि मतदान केंद्रों पर ज्यादा लोग होंगे तो मतदान का समय भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर केंद्र पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात होंगे, प्रदेश में 11300 पुलिस के जवान तैनात किए गए है, जबकि 5430 होमगॉर्ड के जवान राज्य से तैनात हैं, जबकि एक हजार होमगॉर्ड उत्तराखंड से बुलाए गए हैं।
प्रदेश में विधानसभा चुनावों में 399 मतदान केंद्र ऐसे है, जो अतिसंवेदनशील हैं और इन पर निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन केंद्रों पर पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है, सीसीटीवी कैमरों से इन मतदान केंद्रों पर भी नजर रखी जायेगी।
वीरभद्र सिंह का ये आखिरी चुनाव है, वे हिमाचल में 6 बार मुख्यमंत्री बने। इतना ही नहीं, वह 25 साल की उम्र में सांसद बनने का इतिहास भी रच चुके हैं। वीरभद्र 80 साल के उम्र के पढ़ाव पर हैं, हिमाचल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा वीरभद्र सिंह ने एक निजी चैनल से बताया कि यह उनका आखिरी चुनाव है, इसके बाद जीवन में वे कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे।
बहुत पैशनेट हैं कृति – राजकुमार राव





गुजरात चुनाव: राहुल पहुँचे सूरत, लगे मोदी-मोदी के नारे
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के सूरत पहुंचे, जहाँ उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात की और नोटबंदी तथा जीएसटी को लेकर उनकी शिकायतें सुनीं। लेकिन उन्हें तब असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब न्यू टेक्सटाइल मार्केट में कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इससे कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हाथापाई तक की स्थिति बन गयी।
राहुल गांधी ने सूरत में एम्ब्रॉयडरी वर्कर्स से भी मुलाकात की, इस मुलाकात के बारे में एक एम्ब्रॉयडरी वर्कर ने बताया, ‘राहुल ने उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उनके साथ एम्ब्रॉयडरी पर भी हाथ आजमाया, हमें उनसे मिलकर काफी खुश हुए।
सूरत पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा कि जीएसटी के पांच स्लैब काम नहीं कर सकते उन्होंने कहा, ‘हमने टैक्स की अधिकतम सीमा 18% पर रखने की मांग की थी, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई, जीएसटी में सुधार की जरूरत है।
कपड़ा कारोबार के लिए मशहूर सूरत में राहुल गाधी ने डाई कारखाने में कारीगरों के साथ भी वक्त बिताया और नोटबंदी के कारण उन्हें हुईं दिक्कतें सुनी, उन्होंने कहा कि कभी सूरत चीन को टक्कर दे रहा था, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी ने सूरत की कमर तोड़ दी।
राहुल गांधी ने आज सुबह ही नोटबंदी की सालगिरह पर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘नोटबंदी एक त्रासदी है, हम उन लाखों ईमानदार भारतीयों के साथ हैं, जिनका जीवन और जीविका पीएम के विचारहीन कदम से बर्बाद हो गया, अच्छे दिन की जगह बुरे दिन आ गये हैं, जनता परेशान है।’














