29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 827

भाजपा के चमचे हो गए हैं नितीश कुमार- राजद नेता शिवानंद तिवारी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

राष्ट्रिय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवानन्द तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान अजान की आवाज आने पर भी वो बोलते रहे। उन्होंने कहा कि नितीश कुमार अब भाजपा के चमचे हो गए हैं और अब उन्होंने धर्मनिरपेक्षता के प्रति अपनी कटिबद्धता को छोड़ दी है।

राजद के उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए इस बयान के बाद जदयू ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि 1980 के भागलपुर दंगों में सैकड़ों लोगों की जान लेनेवाले दोषियों को आश्रय देने वालों का शिवानंद तिवारी ने  साथ दिया है। आरजेडी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने नितीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पहले नितीश अपने भाषण के दौरान अगर अजान होती थी, तो थम जाते थे, पर राज्य की राजधानी में एक पुल का उद्घाटन करने पहुंचे नितीश के भाषण के दौरान अजान हो रही थी पर नितीश नहीं रुके।  
 
अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि जब नितीश कुमार भागलपुर दंगों के आरोपियों को न्याय के कठगरे में लेकर आये थे, तब राजद सरकार ने आरोपियों को आश्रय देने का काम किया था। शिवानंद तिवारी दोषियों को बचाने वालों का साथ दे रहे हैं। 

भाजपा से संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है- राहुल गाँधी 

कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस पर बोलते राहुल गाँधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का आज 133वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के 133वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष के रूप में पहली बार ध्वजारोहण किया है। राहुल ने ध्वजारोहण के बाद बाहर निकलते वक़्त केंद्र सरकार पर गंभीर हमला बोला है। राहुल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार संविधान पर हमला कर रही है और भाजपा से संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।   

कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कई बड़े नेता मौजूद रहें। राहुल ने सरकार पर आगे आरोप लगाते हुए कहा कि केंद सरकार पर फायदे के लिए झूठ बोलने का सहारा लेती है।

आगे राहुल ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान खतरे में है। केंद्र सरकार देश के संविधान पर लगातार हमला बोल रही है और संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। भाजपा शासित केंद्र सरकार इस मूल विचार पर काम करती है कि राजनितिक फायदे के लिए यह सरकार झूठ का सहारा ले सकती है। 
 
राहुल ने आगे केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया था, उस पर आज खतरा मंडराने लग गया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी है और भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी इसी विचार के साथ आगे बढ़ेगी। 

पाक ने कुलभूषण के परिवार को प्रचार-प्रसार के तौर पर इस्तेमाल किया- सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज ने कुलभूषण मामले में दिया बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ पाकिस्तान में मुलाकात के दौरान किए गए अमानवीय व्यवहार पर देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज अपना बयान राज्यसभा में दिया है। उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगते हुए कहा कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के परिवार की मुलाकात को प्रचार-प्रसार के तौरपर इस्तेमाल किया है ।

25 तारीख को जाधव के परिवार वाले उनसे पाकिस्तान की जेल में मुलाकात करने गए थे। इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तान की सरकार ने जाधव के परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार किया था। जिसके कारण इस समय पूरे देश में गुस्से का माहौल है। वहीं इस मुद्दे को लेकर कल दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ था। जिसके बाद ही आज देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सदन में सबके सामने इस मामले पर बयान देना पड़ा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान ने सिर्फ कुलभूषण जाधव की पत्नी का ही अपमान नहीं, बल्कि पाकिस्तान ने उनकी माता की भी चूड़ियां, मंगलसूत्र और बिंदिया निकलवा ली थी।

आगे स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं कर सकता है, इस बारे में हमने राजनयिक स्तर पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि हमने कल ही पाकिस्तान को इस बारे में नोट भेजा है। सुषमा ने कहा कि मुलाकात के वक्त जाधव काफी दबाव में थे। उन्होंने कहा कि जूती में जिस चिप की बात पाकिस्तान कर रहा है, वह बेबुनियाद है। जूते के जरिए जासूसी का आरोप पूरी तरह से गलत है।

विदेशमंत्री ने कहा कि परिवार तक मीडिया को पहुंचने की इजाजत नहीं थी। पाकिस्तान में कुलभूषण के परिवार के साथ मानवाधिकार का उल्लंघन हुआ है। उन्हें जाधव की पत्नी ने बताया कि वह अस्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि कुलभूषण जाधव को राहत देने की सरकार पूरी कोशिश करेगी ।

पाकिस्तान की ‘गंदी सोच’ का एक और सबूत

अमित द्विवेदी । Navpravah.com

पाकिस्तान अपनी गंदी सोच का सबूत बार-बार देता नज़र आ रहा है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने कुलभूषण जाधव की माँ और पत्नी से अशोभनीय प्रश्न कर बेइज़्ज़ती की। लेकिन हद तो तब हो गई, जब इन पत्रकारों की पाकिस्तानी सरकार ने हौसला आफ़ज़ाई की और कहा कि आप सभी ने अच्छा काम किया है।

जाधव की माँ और पत्नी से पाकिस्तानी मीडिया ने बेहद अटपटे सवाल पूछे। पत्रकारों ने सारी हदें पार करते हुए उनपर ज़ुबानी हमले कर बेज़्ज़ती की। ऐसी शर्मनाक हरकत करने वाले पत्रकारों को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने शुक्रिया कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने पत्रकारों को थैंक्स नोट भेजा है। पाकिस्तान के कृत्य की भर्त्सना भारत ही नहीं, लगभग पूरे विश्व में हो रही है।

दरअसल पाकिस्तान में मौत की सज़ा पाए भारत के पूर्व नौसेनाधिकारी कुलभूषण जाधव से मिलने पहुंचीं उनकी मां तथा पत्नी को पाकिस्तानी पत्रकारों की ओर से ज़ुबानी हमले झेलने पड़े। इस्लामाबाद में कुलभूषण जाधव से मिलने के बाद उनकी पत्नी से एक पत्रकार ने पूछा, “आपके पतिदेव ने हज़ारों बेगुनाह पाकिस्तानियों के खून से होली खेली, इस पर क्या कहेंगी…?

मीडिया में पाकिस्तानी पत्रकारों की बदसलूकी की बात सामने आने के बावजूद पाकिस्तान अपने पत्रकारों की पीठ थपथपा रहा है। इस पूरे मामले में पाकिस्तान का गंदा चेहरा सबके सामने आ चुका है। लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी पाकिस्तान बैकफ़ुट पर नज़र नहीं आ रहा है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

कुलभूषण जाधव मामले में आज संसद में बयान देंगी सुषमा स्वराज।

अनंत हेगड़े के खिलाफ आज कांग्रेस संसद में करेगी धरना।

पाकिस्तान में हुई बदसलूकी से नाराज़ कुलभूषण की माँ और पत्नी।

मुस्लिम महिलाओं के लिये खुशखबरी, आज सदन में पास होगा तीन तलाक़ बिल।

हिमाचल में कांग्रेस राज में दोबारा बहाल हुए कर्मियों की जाएगी नौकरी।

तानाशाह किम जोंग ने अपनी बहन को पोलित ब्यूरो में किया शामिल

दिल्ली में एक मॉडल के साथ हुआ गैंग रेप, पोलिस ने 3 लोगों को लिया हिरासत में।

केरल जेल में बंद कैदियों के भी बनेंगे अब आधार कार्ड।

जीएसटी से रेवेन्यू घटा, 3 महीनों में 50000 करोड़ का कर्ज लेगी सरकार।

एशेज टेस्ट: कुक ने बनाये 150 रन, इंग्लैंड के 6 विकेट पर 312 रन।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

पुरुष भी होते हैं कास्टिंग काउच का शिकार- प्रियंका चोपड़ा

हेगड़े देश से माफ़ी मांगे, नहीं तो पीएम उनको मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें- गुलाम नबी आजाद 
 
सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कुलभूषण जाधव को बताया आतंकवादी। 
 
आज बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का 52वां जन्मदिन।

जयराम ठाकुर ने ली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, बने 14वें सीएम।

मालेगांव ब्लास्ट केस: कर्नल श्रीकांत पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मकोका हटा, IPC की धाराओं के तहत चलेगा केस।

दिल्ली और मुंबई को तबाह कर कश्मीर जीतना चाहता है अलकायदा।

दाऊद इब्राहीम ने छोटा राजन को मारने की दी सुपारी।

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 22 साल पुराना मुकदमा वापस लेने का उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया फैसला। 

एशेज टेस्ट: एलेस्टर कुक के 32वें शतक की बदौलत इंग्लैंड की स्थिति मजबूत, बनाये 2 विकेट खोकर 192 रन।

मालेगांव बमब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित पर से हटा मकोका, आईपीसी के धाराओं के तहत चलेगा केस 

साध्वी और पुरोहित पर से मकोका कानून हटा

राजेश सोनी | Navpravah.com

साल 2008 के मालेगांव बमब्लास्ट केस में कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा को कोर्ट ने राहत देते हुए उन पर लगे मकोका को हटा दिया है। अब मालेगांव ब्लास्ट में कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा पर आईपीसी के धाराओं के तहत केस चलेगा। इनमें हत्या और अपराधिक साजिश रचने की धाराएँ भी शामिल हैं।
 
2008 के मालेगांव ब्लास्ट के बाद ही देश में भगवा आतंकवाद नाम का शब्द सबसे पहले इस्तेमाल हुआ था। इस मामले में 20 नवंबर 2008 को मकोका लगा दिया गया और एटीएस ने 21 जनवरी 2009 को पहला आरोप पत्र दायर किया था। जिसमें 11 गिरफ्तार और 3 फरार आरोपी दिखाए गए, लेकिन उसके बाद इस केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA को सौंप दी गई। इस केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। एनआइए ने 4 साल बाद कोर्ट में 31 मार्च 2016 को कोर्ट में एक नया आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें रिटायर रमेश शिवाजी उपाध्याय, समीर शरद कुलकर्णी, अजय राहिरकर, राकेश धावड़े, जगदीश महात्रे, कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी, रामचंद्र कालसांगरा और संदीप डांगे के खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा किया गया। 
 
कर्नल पुरोहित की पत्नी का बयान- 

अब कर्नल पुरोहित पर से मकोका हटने के बाद उनकी धर्मपत्नी अपर्णा पुरोहित का बयान आया है। उन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि उनके पति पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं और मुझे विश्वास है कि उनपर लगे सभी आरोपों से वे जल्द बरी हो जाएंगे।

 
गोरतलब है कि यह ब्लास्ट 2008 में मालेगांव में हुआ था। इस ब्लास्ट में 6 लोग मरे थें और 101 लोग जख्मी हुए थे। विस्फोटक को एक मोटरसाईकिल में फिट कर के ब्लास्ट किया गया था। पुलिस ने मोटर साईकिल के नंबर के आधार पर सबसे पहले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार किया था। उसके बाद ही कर्नल पुरोहित सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

अटेंडेंस अनिवार्य करने पर गरमाए JNU छात्र, कहा, “यह गुरुकुल नहीं है” 

अटेंडेंस को लेकर JNU छात्रों का आक्रोस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
 
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में अब एक नए मुद्दे पर बवाल मच गया है। स्टूडेंट्स के लिए अटेंडेंस अनिवार्य घोषित कर दी गई है। प्रशासन के इस फैसले से छात्र काफी नाराज नजर आ रहे हैं और इस फैसले का पुरज़ोर विरोध कर रहे हैं। 

जेएनयू प्रशासन ने सभी स्कूलों के डीन और सभी सेंटर्स के चेयरपर्सन को कहा है कि सभी छात्रों के लिए अटेंडेंस जरूरी की जाए। यूनिवर्सिटी की इवैल्यूशन ब्रांच ने सर्कुलर जारी कर बताया कि अटेंडेंस को अनिवार्य करने का प्रपोजल 1 दिसंबर को हुई अकैडमिक काउंसिल (एसी) की मीटिंग में मंजूर हुआ था। जबकि जेएनयू छात्रों ने इस  प्रस्ताव को ख़ारिज करते हुए कहा है कि इस प्रकार का कोई भी प्रस्ताव मंजूर नहीं किया गया है। 

बता दें कि जनवरी 2018 से शुरू होने वाले कोर्सेस के लिए मिनिमम अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है। यह पहली बार होगा जब हर एक छात्र की अटेंडेंस रिकॉर्ड की जाएगी। JNUSU की प्रेसिडेंट गीता कुमारी ने बताया कि यह फैसला बेकार और गैरजरूरी है, क्योंकि एम.फिल, पीएचडी छात्रों की तो नियमित क्लासेस नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा कि हम एडल्ट्स हैं, हम क्लास मिस करते हैं और अगर इससे हमारा भविष्य खराब होता है, तो इसे हमारे ऊपर ही छोड़ दीजिए। हम किसी स्कूल या गुरुकुल में नहीं हैं, जो हमें हर सुबह किसी रोल कॉल का जवाब देना होगा।

वहीं कई छात्र इस फैसले को जेएनयू की ‘परंपरा’ के खिलाफ बता रहे हैं। एक निजी अखबार से बातचीत में JNUSU की वाइस प्रेजिडेंट सिमोन जोया खान ने बताया कि छात्रों या शिक्षकों के साथ हुई एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग में अटेंडेंस को लेकर कोई बातचीत ही नहीं हुई थी। अटेंडेंस की बात एजेंडा में थी ही नहीं। उन्होंने आगे बताया कि छात्रों की अटेंडेंस को मोनिटर करना जेएनयू की परंपरा पर हमला है। जबकि छात्र हमेशा से ही नियमित रूप से क्लासिस अटेंड करते रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि यूनिवर्सिटी ने अभी यह निर्धारित नहीं किया है कि कितनी फिसदी अटेंडेंस अनिवार्य होगी।

वाल्मीकि समाज ने निकाली सलमान की शवयात्रा 

सलमान खान के पुतलों की निकाली शवयात्रा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा वाल्मीकि समाज पर की गई टिप्पणी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान के अजमेर में वाल्मीकि समाज के लोगों के ने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ का विरोध किया और सलमान के पुतले की शवयात्रा निकाल कर अपना आक्रोश जताया है।

आगे वाल्मीकि समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया है। समाज की ओर से जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी प्रधानमंत्री के नाम दिया गया, जिसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के नाम भी दी गई। वाल्मीकि समाज की मांग है कि सरकार सलमान खान पर दबाव बनाए कि वाल्मीकि समाज पर जिस तरह से उन्होंने सार्वजनिक टिप्पणी की है, उसी तरह सार्वजनिक रूप से वे समाज से माफी मांगे, अन्यथा उनके खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज करके सजा का प्रावधान करें।
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सलमान के घर के बाहर वाल्मीकि समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया था और उनकी प्रशासन से सलमान की मांफी मांग की थी।