29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 546

पढ़ाई के साथ कमाई के हुनर विकसित करने की जरूरत है – धर्मेंद्र प्रधान  

धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान


सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि देश में युवाओं को रोजगारपरक और उत्पादक शिक्षा की जरूरत है, जिसके लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, कौशल विकास का संबंध आंकाक्षाओं से है और युवाओं में उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप उनका कौशल विकास करने की आवश्यकता है। युवाओं में पढ़ाई के साथ-साथ कमाई करने का हुनर विकसित करने की जरूरत है।

उन्होंने जर्मनी का उदाहरण देते हुए कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई थी और एक दीवार खींच कर जर्मनी को दो भागों में बांट दिया गया था, लेकिन वहां की संस्कृति में कोई दीवार पैदा नहीं हुई और लोगों की आकांक्षाओं में कोई कमी नहीं दिखी, जिसके बदौलत आज प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जर्मनी आगे है।

प्रधान ने कहा कि, हमें भी नवोन्मेषी संस्कृति विकसित करने और समाज की मांग के अनुरूप वैश्विक स्तर के नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बायोमास से बायोफ्यूल बनाने की योजना शुरू की है, जिसमें पर्यावरण संबंधी समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

इस मौके पर जयपुरिया ग्रुप के चेयरमैन शिशिर जयपुरिया ने कहा कि, वह युवाओं को रोजगार परक शिक्षा प्रदान करने के लिए उनमें कौशल विकास पर विशेष ध्यान देते हैं, और इसके कारण उनके संस्थान से पास हुए छात्र-छात्राओं को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ता है।

अय्यर ने फिर से PM मोदी को लेकर दिया विवादित बयान

ManiShankar iyer commented on PM Modi
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। भाजपा और पीएम मोदी को लेकर तीखे बयान देने वाले मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर भी बवाल मचना तय है।
इससे पहले उन्होंने गुजरात चुनाव के समय भी पीएम के खिलाफ अभद्र शब्द इस्तेमाल किए थे, इसके बाद पीएम मोदी ने उनके शब्दों को ही पूरे गुजरात चुनाव के दौरान प्रचार में इस्तेमाल किया था। अब मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के 2002 के गुजरात दंगाें को लेकर दिए गए बयान को याद किया है।
मणिशंकर अय्यर ने कहा, मैंने नहीं सोचा था कि 2014 से एक सीएम जो मुसलमानों को पिल्ला समझता है, वह पीएम बनेगा। जब उनसे पूछा गया कि आपको उस घटना का दुख है, तो उन्होंने कहा था कि एक पिल्ला भी गाड़ी के नीचे आ जाए तो दिल में चोट लगती है।
मैंने सोचा कि जिस आदमी ने ऐसा कहा, जो दंगों के 24 दिन तक मुस्लिमों के कैंप में नहीं गया। अहमदाबाद मस्जिद उस दिन पहुंचा जब पीएम वाजपेयी आए, उस दिन जाना मजबूरी थी।
ये पहली बार नहीं है, जब मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे पहले वह गुजरात चुनाव में उनके खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं, उनकी उस टिप्पणी पर बवाल मचने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Ranveer Singh की इतनी बड़ी STARDOM | Ranveer Singh को देख Fans हुए पागल | हो गया Traffic Jam

Ranveer Singh की इतनी बड़ी STARDOM | Ranveer Singh को देख Fans हुए पागल | हो गया Traffic Jam
Ranveer Singh की इतनी बड़ी STARDOM | Ranveer Singh को देख Fans हुए पागल | हो गया Traffic Jam

Ranveer Singh की इतनी बड़ी STARDOM | Ranveer Singh को देख Fans हुए पागल | हो गया Traffic Jam

Salman Khan फिल्म BHARAT के लिए Malta में कर रहे है Hard Work Out | Katrina Kaif | Ali abbas Zafar

Salman Khan फिल्म BHARAT के लिए Malta में कर रहे है Hard Work Out | Katrina Kaif | Ali abbas Zafar
Salman Khan फिल्म BHARAT के लिए Malta में कर रहे है Hard Work Out | Katrina Kaif | Ali abbas Zafar

Salman Khan फिल्म BHARAT के लिए Malta में कर रहे है Hard Work Out | Katrina Kaif | Ali abbas Zafar

बाग़ी 3 में टाइगर श्रॉफ़ के साथ अक्षय कुमार की एंट्री

Baaghi 3 में Tiger Shroff के साथ Akshay Kumar की Entry | Hrithik Roshan | Akshay Kumar
Baaghi 3 में Tiger Shroff के साथ Akshay Kumar की Entry | Hrithik Roshan | Akshay Kumar

Baaghi 3 में Tiger Shroff के साथ Akshay Kumar की Entry | Hrithik Roshan | Akshay Kumar

Kangana Ranaut ने SALMAN KHAN का बना दिया मजाक | कह दी इतनी बड़ी बात | Salman Khan | Kangana Ranaut

कंगना ने सलमान को बोली ये बात

Kangana Ranaut ने SALMAN KHAN का बना दिया मजाक | कह दी इतनी बड़ी बात | Salman Khan | Kangana Ranaut

कोलकाता: BJP समर्थकों की बस पर हमला, अमित शाह को रोकने की तैयारी

अमित शाह के समर्थकों के बस पर हमला

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज कोलकाता में रैली करेंगे, वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस यानी एनआरसी के खिलाफ पूरे राज्य में धिक्कार दिवस मनाएगी।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में टीएमसी कार्यकर्ता अमित शाह की रैली का विरोध किया, इस दौरान उन्होंने पुतले फूंकते हुए उनकी रैली के विरोध में नारेबाजी भी की। अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए कोलकाता आ रहे बीजेपी समर्थकों की बस पर हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कल रात कोलकाता जा रही बीजेपी समर्थकों से भरी बस पर पश्चिमी मिदनापुर के चंद्रकोर में हमला किया।

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि शनिवार की योजना से राज्य की राजधानी कोलकाता को बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि कोलकाता को छोड़कर, हम एनआरसी के विरोध में पूरे राज्य में रैलियां आयोजित करेंगें।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आज कोलकाता में होने वाली रैली से पहले आयोजन स्थल के आसपास बीजेपी विरोधी पोस्टर-बैनरों की रातों-रात भरमार हो गई है, पार्क स्ट्रीट के सामने मायो रोड पर ऐसे बैनर लगे देखे गए जिन पर लिखा था- ‘ANTI-BENGAL BJP GO BACK ‘ (बंगाल विरोधी बीजेपी वापस जाओ)।

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह टीएमसी से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली में आने वाले और फिर यहां से वापस जाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दें।

केरल में बारिश से तबाही, और बिगड़ सकते हैं हालात

केरल में भारी बारिश, और बढ़ सकती है परेशानी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केरल में लगातार जारी मूसलाधार बारिश से हालात और बिगड़ गए हैं, पिछले 48 घंटों से हो रही बरसात ने सारे बांध तोड़ दिए। लबालब भर जाने के बाद इडुक्की डैम के दरवाजे खोल दिए गए, जिसके बाद इसमें पानी के स्तर में कुछ कमी आई है‌।

राज्य में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कई मंत्रियों सहित विपक्षी दल के नेताओं ने इडुक्की, वायनाड, कलीकट और कोच्चि का हवाई दौरा किया है, वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल केरल का दौरा करेंगे।

राज्य में बारिश से बिगड़े हालात के चलते कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वायनाड में 14 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी किया गया है, तो इडुक्की में 13 अगस्त तक के लिए चेतावनी जारी की गई है। पिछले दो दिनों में दस हजार से ज्यादा लोगों को 157 राहत शिविरों में भेजा गया है।

बाढ़ और बरसात के पानी की वजह से जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। ऐसी ही एक घटना कन्नूर जिले हुई, जहां भूस्खलन की वजह से दो मकान अचानक भरभराकर ढह गए। केरल के इडुक्की जिले में बरसात और बाढ़ की तबाही सबसे ज्यादा है।

IIT बॉम्बे में बोले पीएम मोदी, “असली चुनौती कर रही है इंतजार”

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के 56वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरा देश आईआईटी छात्रों से प्रेरणा लेता है और विदेश में भी हमारे छात्र कामयाब हैं।

छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए पीेएम मोदी ने ये भी कहा कि असली चुनौती बाहर आपका इंतजार कर रही है। पीएम ने कहा, आज इस अवसर पर सबसे पहले मैं डिग्री पाने वाले देश-विदेश के विद्यार्थियों और उनके परिवारों को बधाई देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, आज जो डिग्री आपको मिली है, ये आपकी निष्ठा और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। याद रखिए कि ये सिर्फ एक पड़ाव भर है, आपने आज तक जो हासिल किया है, उसे पाने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने स्टार्ट-अप योजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि, स्टार्ट अप की जिस क्रांति की तरफ देश आगे बढ़ रहा है, उसका एक बहुत बड़ा माध्यम हमारे आईआईटी हैं। आज दुनिया IIT को यूनीकॉर्न स्टार्ट अप्स की नर्सरी तक मान रही है, ये एक प्रकार से तकनीक के दर्पण हैं, जिसमें दुनिया को भविष्य नजर आता है।

उन्होंने आगे कहा कि IIT को देश और दुनिया इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में जानती है, लेकिन आज हमारे लिए इनकी परिभाषा थोड़ी बदल गई है, ये सिर्फ टेक्नोलॉजी की पढ़ाई से जुड़े स्थान भर नहीं रह गए हैं, बल्कि आईआईटी आज इंडियाज इंस्ट्रूमेंट और ट्रांसफोर्मेशन बन गए हैं।

‘यमला पगला दीवाना फिर से’ का ट्रेलर हुआ आउट, हंस-हंसकर हो जायेंगे लोट पोट

Yamla Pagla Deewana trailer out now
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com
फिल्म ऐक्‍टर धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल एक बार फ‍िर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फ‍िल्‍म ‘यमला पगला दीवाना फ‍िर से’ का ट्रेलर र‍िलीज हो गया है।
 
ट्रेलर में धर्मेंद्र, बॉबी देओल और सनी देओल की मजेदार कॉमेडी नजर आ रही है। ट्रेलर में तीनों बाप बेटे की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। फिल्म दीवाना फिर से कॉमेडी और मस्ती से भरपूर है।
 
साथ ही यमला पगला दीवाना फिर से के ट्रेलर में कृति खरबंदा का बोल्ड अवतार नजर आ रहा है। फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा का मशहूर ‘खामोश’ डायलॉग भी सुनाई दे रहा है। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा, रेखा, सोनाक्षी और सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। 
 

ट्रेलर के अनुसार, यह कहानी है एक पंजाबी पिता और उसके दो बेटों की, जो कि एक केस के सिलसिले में गुजरात जाते हैं। धर्मेंद्र को इस फिल्‍म में अपने आसपास अप्‍सराएं नजर आती हैं,  जबकि बॉबी देओल को गुजराती कृति खरबंदा से प्‍यार हो जाता है।

ऐसे में इस पूरे पंजाबी परिवार को गुजराती बनना पड़ता है। इन सब के बीच काफी कॉमेडी भी होती है। ‘यमला पगला दीवाना फ‍िर से’ 31 अगस्‍त को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी।