आखिर ऐसा क्या हुआ की इस बात पर रणवीर सिंह हो गए ट्रोल – शख्स ने कह दिया बदतमीज एक्टर, वीडियो हुआ वायरल 

आखिर ऐसा क्या हुआ की इस बात पर रणवीर सिंह हो गए ट्रोल - शख्स ने कह दिया बदतमीज एक्टर, वीडियो हुआ वायरल 
आखिर ऐसा क्या हुआ की इस बात पर रणवीर सिंह हो गए ट्रोल - शख्स ने कह दिया बदतमीज एक्टर, वीडियो हुआ वायरल 

रणवीर सिंह जितने एनर्जेटिक और मस्तमौला एक्टर है शायद ही बॉलीवुड में कोई और हो। उनके एनर्जेटिक बिहेवियर पर हर कोई फ़िदा है। फैंन्स ने हमेशा से  रणवीर सिंह को हस्ते हुए ही पाया है। उन्हें कभी भी किसीने गुस्से में नहीं देखा है। 

लेकिन ऐसा क्या हो गया की रणवीर सिंह को आया  गुस्सा और इस गुस्से के कारण उनका वीडियो हुआ वायरल और वो ट्रोल। दरअसल एक आदमी ने रणवीर सिंह पर निशाना साधते हुए एक वीडियो वायरल किया है और इस वीडियो में रणवीर उस पर गुस्से में चीखते दिखाई दे रहे हैं। रणवीर पर निशाना बनाते हुए इस शख्स ने एक वीडियो शेयर किया और साथ ही रणवीर सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके परिवार के सामने असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया।
 
हालांकि इस वीडियो में रणवीर सिंह की आवाज क्लियर नहीं है और सही तरह ये पता नहीं लग पाया है कि आखिर एक्टर ने क्या कहा है। दरअसल  वो रास्ते में ही मौजूद और कार से कहीं जा रहे थे। वो आदमी रणवीर की गाड़ी को देखकर उनके पीछे चलने लगा और वीडियो बनाने के लिए तेज गति से बगल में गाड़ी चलाने लगा।
 
फिर क्या था रणवीर सिंह को गुस्सा आ गया और उन्होने गाड़ी का सीसा नीचे किया और लताड़ लगा दी। ये पूरा वाक्या एक एक कैमरे में कैद हो गया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर को सड़क पर सिविक सेंस सीखाते हुए कोई वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं और बीते दिनों जब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया था जिसमें अनुष्का सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले को सबक सीखा रही थीं, तब उन्हें भी उलटा विवाद का सामना करना पड़ा था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.