27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 495

शुरू हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तैयारियां 

शुरू हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तैयारियां 
शुरू हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तैयारियां 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शादी को लेकर फैंस की एक्ससाइटमेंट बढ़ती जा रही है।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्‍में शुरू हो गई है। शादी की रस्में पूजा के साथ शुरू हुईं जो दीपिका के होम टाउन बेंगलुरू में हो रही हैं। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने एक पूजा समारोह की तस्वीरें साझा कीं है। 
 
तस्वीरों में दीपिका अपनी हेयर स्टाइलिस्ट गैब्रियल जॉर्जिया के साथ दिखीं और अभिनेत्री ने सब्यसाची के डिजाइन वाले नारंगी कपड़े पहन रखे थे। नथानी ने तस्वीरों के साथ लिखा कि आपको प्यार। आपके लिए बहुत खुश हूं। इसके लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती। आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें। 
 
बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी 21 अक्टूबर को दी। लंबे अरसे से दोनों की शादी की खबरें आ रही थीं, लेकिन दोनों स्टार्स ही इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे थे। आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की बात कबूल ली। अपने नए जीवन की शुरुआत करने की जानकारी स्टार्स ने फैन्स के साथ साझा की। 

तबाही मचाने आ गए हैं अक्षय कुमार, चिट्टी बन देश को बचाएंगे रजनीकांत 

दश में तबाही मचाने आ गए है अक्षय कुमार, चिट्टी बन देश को बचाएंगे रजनीकांत 
दश में तबाही मचाने आ गए है अक्षय कुमार, चिट्टी बन देश को बचाएंगे रजनीकांत 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘Robot 2.0‘ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शानदार टीजर के बाद आया यह ट्रेलर काफी धमाकेदार है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई। सोशल मीडिया पर भी #2Point0TrailerDay, #2Point0TrailerLaunch के साथ यह इवेंट टॉप ट्रेंड में बना रहा।   
 
अक्षय कुमार वैसे तो ये बहुत पहले ही साबित कर चुके हैं क‍ि वो किसी भी रोल में आसानी से ढल सकते हैं। अब नवंबर के अंत में रिलीज होने वाली 2.0 से उन्‍होंने साबित किया है कि वह विलेन भी बढ़‍िया हो सकते हैं, बस मौका उनको ऐसी ही किसी बिग बजट फ‍िल्‍म का मिलना चाहिए जहां किरदार पर फोकस पूरा हो।  
 
फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने के लिए तैयार है| शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म हॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म की तरह लग रही है| यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 29 नवंबर को रिलीज़ होगी| 
 
2.0 के ट्रेलर को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में लॉन्च किया गया है। यह साल 2010 में आई फिल्म ‘रोबोट’ का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ‘सेंटर ऑफ अट्रैक्शन’ होंगे। 
 
ट्रेलर में दिखाई देता है कि कैसे टेक्नॉलजी जो कभी हमारी सेवा करती थी और हमें जोड़ती थी वही हमारी दुश्मन बन जाती है। इस सुपर विलन का मुकाबला करने के लिए चिट्टी को फिर से ऐक्टिव किया जाता है। विलन का मुकाबला करने के लिए चिट्टी 2.0 को लाया जाता है। मानवता को बचाने के लिए चिट्टी और विलन के बीच लड़ाई होती है, इसमें जीतेगा कौन और कैसे यह फिल्म देखने के बाद ही सामने आ सकेगा। 
 
वीड‍ियो से जाहिर है कि फ‍िल्‍म की बड़ी खूबी इसके विजुअल इफेक्‍ट्स ही होंगे। इसके लिए करीब 3000 टेक्‍नीश‍ियंस ने काम किया है। वैसे वीएफएक्‍टस के चलते ही फ‍िल्‍म की रिलीज काफी टली है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है| रजनीकांत, अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में एमी जैक्सन, सुधांशु पांडेय, आदिल हुसैन, रियाज खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं| इस फिल्म को करीब 450 करोड़ की लागत के साथ बनाया गया है| यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म है| 

Zero Trailer Review : लव ट्रायंगल से भरपूर है शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो

Zero Trailer Review : लव ट्रायंगल से भरपूर है शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो
Zero Trailer Review : लव ट्रायंगल से भरपूर है शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
काफी समय से शाहरुख खान की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘जीरो’ के ट्रेलर का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। ‘जीरो’ का ट्रेलर रिलीज हुआ और यह सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इसका ट्रेलर शुक्रवार को उनके जन्मदिन पर रिलीज कर दिया गया।
 
3 मिनट 14 सैकेंड के ट्रेलर में शाहरुख खान-अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के लव ट्रायंगल को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर दिखाया गया है। फिल्म में शाहरुख खान 38 साल के बउवा सिंह की भूमिका में हैं जो अपने लिए दुल्हन ढूढ़ रहे हैं। 
 
ट्रेलर की शुरुआत बउवा सिंह से होती है जो शादी डॉट कॉम के ऑफिस में खड़े हैं और वहां उन्हें दिखती है अनुष्का शर्मा की फोटो जो फिल्म में आफिया के रोल में हैं। आफिया सेरेबरल पलसे नाम की बीमारी से ग्रसित हैं और व्हीलचेयर पर ही रहती हैं। बउवा आफिका की तस्वीर पर फिदा हो जाता है और फिर दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।
 
 इसी दौरान कटरीना कैफ की एंट्री होती है। दरअसल, कटरीना बउआ का बचपन का प्रेम हैं, लेकिन बउआ के बौने रह जाने के कारण कटरीना का रास्ता अलग हो जाता है और वे एक बड़ी स्टार बन जाती हैं। हालांकि कई जगह ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न है कि कहानी के पहलुओं को बदल देते हैं। 3 मिनट और 14 सेकेंड के ट्रेलर में हर तरफ शाहरुख ही दिखाई दे रहे हैं।
 
तीन मिनट का ट्रेलर आपको बांधकर रखता है लेकिन कहीं ना कहीं फिल्म की पूरी कहानी को भी बयां कर देती है। यहां तक की आखिर में दिखाया गया है कि कैसे बउवा कैसे स्पेस शिप में बैठकर चांद का टुकड़ा लेने जाता है। ट्रेलर में अजय-अतुल का म्यूजिक काफी बेहतर है। जहां तक परफॉरमेंस की बात है तो तीनों दिग्गज अपने अपने किरदार में जबर्रदस्त लग रहे हैं। इससे पहले इनकी जोड़ी यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान में नजर आई थी।
 
यह फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं। 

तेज प्रताप यादव के तलाक का फैसला सुनकर उनके पिता लालू यादव की बिगड़ी तबियत

तेज प्रताप यादव के तलाक का फैसला सुनकर उनके पिता लालू यादव की बिगड़ी तबियत
तेज प्रताप यादव के तलाक का फैसला सुनकर उनके पिता लालू यादव की बिगड़ी तबियत
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देने का फैसला किया है, लेकिन तेज प्रताप यादव के इस फैसले से उनके पिता लालू यादव को बड़ा झटका लगा है, खबरों के अनुसार, लालू यादव की तबियत और भी बिगड़ गई है।
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं, बेटे की तलाक की खबर सुनकर लालू यादव का बीपी और शुगर लेवल दोनों बढ़ गया है और रिम्स में फिलहाल वो डॉक्टर्स की टीम की देखरेख में हैं।
तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू यादव से मिलने के लिए रांची के लिए निकल चुके हैं, जानकारी के अनुसार दोनों के बीच रिम्स में अाज मुलाकात हो सकती है, सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप के नाम से रांची के एक होटल में तीन कमरे बुक किए गए हैं, नियम के हिसाब से एक बार में तीन लोग लालू यादव से मुलाकात कर सकते हैं।
वहीं, लालू प्रसाद यादव के परिवार में मचे अंतर्द्वंद के बाद आज की मुलाकात कई मायनों में अहम है, हो सकता है लालू यादव से मुलाकात के बाद कोई और तस्वीर निकल कर सामने आए।
तेज प्रताप यादव ने आज कहा कि, घुट-घुट कर जीने से अच्छा है रास्ता अलग हो जाए, आपको बता दें कि लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से करीब 5 माह पहले ही पटना में शादी हुई थी।

राम मंदिर मामला: भाजपा ने झाड़ा पल्ला, कहा, “हम कुछ नहीं कर सकते”

यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा, रामजन्म भूमि का मामला कोर्ट में है इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते
यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा, रामजन्म भूमि का मामला कोर्ट में है इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते
ब्यूरो उत्तर प्रदेश | Navpravah.com
राम जन्मभूमि के मामले पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण यूपी की योगी सरकार और केंद्र सरकार कुछ नहीं कर सकती है।
केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से दावा किया है कि कोर्ट का फैसला आते ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या को राम मन्दिर बनाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन देरी सिर्फ कोर्ट के फैसले में हैं। राम मंदिर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं।
केशव प्रसाद मौर्य का बयान ऐसे समय में आया है, जब योगी सरकार की ओर से अयोध्या में भव्य राम की प्रतिमा बनाने का ऐलान किया गया है। कल अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा, अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं।

बिहार: लालू के बेटे तेज़प्रताप ने दायर की पत्नी से तलाक़ की अर्जी

तेज प्रताप ने दायर की पत्नी से तलाक़ की अर्जी
तेज प्रताप ने दायर की पत्नी से तलाक़ की अर्जी
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर में खटपट की खबर तेज हो गयी है, अब तक यह बात तेज प्रताप यादवऔर उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव को लेकर सामने आ रही थी, हालांकि अब लालू यादव के घर के अंदर से अलग ही चौंकाने वाली खबर आ रही है।
खबरों के अनुसार, तेजप्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या रॉय से तलाक ले रहे हैं, उन्होंने ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए फैमि‍ली कोर्ट में अर्जी भी दे दी है।
कहा जा रहा है क‍ि तेज प्रताप और ऐश्‍वर्या पि‍छले चार महीने से साथ नहीं रह रहे हैं, ऐश्‍वर्या चंद्रि‍का राय की बेटी हैं, तेजप्रताप ने उमाशंकर द्वि‍वेदी की कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।
इस मामले में अब  29 नवंबर को सुनवाई होगी, बताया जाता है कि तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच काफी अनबन चल रही थी, जिसके बाद तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी के साथ नहीं रहने का फैसला किया है।
जब इस बारे में तेज प्रताप यादव से पूछा गया तो उन्होंने मीडिया को बताया कि, तलाक की अर्जी दायर करने की खबर सही है, उन्‍होंने कहा मैंने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है, मैं घुट-घुटकर जी रहा था, घुट-घुटकर जीने से कोई फायदा नहीं है।
बता दें कि कोर्ट में तलाक की अर्जी देने के बाद आखिरकार शनिवार को तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू यादव से मिलने के लिए रांची के लिए निकल चुके हैं, मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच रिम्स में आज मुलाकात हो सकती है।

मधु कोड़ा को लेकर कांग्रेस पार्टी में मतभेद, सामने आया नया मामला

मधु कोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने के मामले में एक नया पेंच
मधु कोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने के मामले में एक नया पेंच

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

कांग्रेस ने कल ऐलान किया था कि मधु कोड़ा और उनकी पत्नी गीता कोड़ा विधिवत पार्टी में शामिल हो गए हैं, वहीं, मधु कोड़ा का भी बयान आया था कि वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, उनकी पार्टी जय भारत समानता पार्टी का विलय कांग्रेस में हो गया है, लेकिन इस पर अब झारखंड मेें नई राजनीतिक देखने को मिल रही है।

अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा है कि, मधु कोड़ा पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं, उन्होंने कहा कि मधु कोड़ा की पार्टी जय भारत समानता पार्टी का विलय कांग्रेस में हो गया है, उनकी पत्नी गीता कोड़ा भी कांग्रेस में विधिवत शामिल हो गई हैंं, लेकिन मधु कोड़ा पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।

इस बारे में राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि जब मधु कोड़ा की पूरी पार्टी का ही विलय कांग्रेस में हो गया है तो उनके बाहर रहने का क्या मतलब है, जब पूरी पार्टी कांग्रेस में है तो उनके नेता का कांग्रेस में न होना कैसे संभव है।

बताया जा रहा है कि, जब तक मधु कोड़ा के ऊपर लगे चार्ज खत्म नहीं हो जाते तब तक वह कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे, वहीं, उनकी पत्नी गीता कोड़ा को विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

बता दें कि, मधु कोड़ा के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबर के बाद ही बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया भी आने लगी थी, बीजेपी के नेता और नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में इतनी लिप्त की उसमें अच्छे लोग जा ही नहीं सकते, उनके लिए असली घर वही था, इसलिए डुबकी लगाने गए हैं।

#Metoo: एम.जे. अकबर की बढ़ी मुश्किलें, एक और पत्रकार ने लगाया आरोप

एम.जे. अकबर
एम.जे. अकबर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यौन शोषण और महिलाओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ #MeToo कैम्पन के तहत कई महिलाओं ने अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार को बताया है, इसी विवाद में फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर एक और महिला पत्रकार ने एक अंतरराष्ट्रीय अखबार से बातचीत के दौरान कई खुलासे किए हैं।

नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) की चीफ बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगोई ने वॉशिंगटन पोस्ट से बात के दौरान पत्रकारिता के शुरुआती दिनों की कहानी को बयां करते हुए कहा है, जब मैं 22 साल की थी, तो मैंने दिल्ली में एक इंटरनेशनल अखबार के साथ काम करना शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि, उस वक्त एमजे अकबर हमारे लिए एक बड़ा नाम हुआ करते थे, दो प्रमुख राजनीतिक किताबों के लेखक और महज एक दशक में एशिया के दो प्रमुख अखबार संडे मैगजीन और टेलीग्राफ के संपादक, हमारे लिए उनके साथ काम करना बड़ी जिम्मेदारी हुआ करती थी।

40 साल की उम्र में भी अकबर अखबार कौशल से भरपूर थे, अखबार में काम करने के दौरान उन्होंने हमारे द्वारा लिखी गई कॉपी को लाल-स्याही से भरे मोंट ब्लैंक कलम से चिह्नित किया. फिर उन कॉपी के प्रिंटआउट को फाड़कर उन्हें कचरे के ढेर में फेंक दिया. इसके बाद वह हम पर जोर से चिल्लाए. जर्नलिस्ट ने कहा कि अखबार में काम करने के दौरान ऐसा कोई दिन नहीं था जब वह हम पर चिल्लाते नहीं थे. उन्होंने कहा कि शायद वह हमें अपने मानकों पर आंकते थे और हम उस पर खरे नहीं उतर पाते थे. 

उन्होंने कहा, मैं आज भी उनकी भाषा, वाक्यांश और उनके मौखिक दुर्व्यवहार को याद करती हूं, ठीक है वो मेरे सीखने का दौर था, शायद यही सोचकर मैं शांत रही, महज 23 साल की उम्र में मुझको एशियन ऐज के ओप-एड पेज का संपादक का कार्यभार मिला।

गोगोई ने कहा कि, इस पेज पर काम करने के लिए मैंने शीर्ष स्तंभकारों, भारतीय राजनीति के दिग्गजों और बौद्धिक समाज, जैसे जसवंत सिंह, अरुण शौरी और नलिनी सिंह से बातचीत की, पर उस वक्त मैं इस बात को नहीं जानती थी कि छोटी सी उम्र में जिस काम से मैं प्यार करती हूं, उसके लिए मुझको इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

आगे बात बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरी दोस्त तुषिता को आज भी वो पल भूले नहीं भूलता है जब अकबर ने पहली बार मेरा शोषण किया था, 1994 की बात है, जब उन्होंने मुझे अपने ऑफिस बुलाया और दरवाजे को बंद कर दिया, इसके बाद मैंने अकबर को अखबार का ओप-एड पेज दिखाया, जिसे मैंने बनाया था, तभी अचानक अकबर ने मुझे किस करना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि, उस वक्त मुझको लाल चेहरे, उलझन केे बीच शर्मिंदा होते हुए लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया, तुषिता को आज भी मेरा चेहरा याद है कि मैं कैसी दिख रही थी, तुषिता एकमात्र ऐसी शख्स है, जिसके साथ मैंने यह सब कुछ शेयर किया था।

मुंबई में हुई इस घटना के बाद जब मैं वापस दिल्ली आई तो पता चला मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी, लेकिन मैं अखबार को छोड़ नहीं सकती थी, अगले दिन मैं वापस 8 बजे अखबार के कार्यालय पहुंची और 11 बजे तक अपना सारा काम खत्म किया।

उन्होंने कहा कि वह इतने सालों के बाद एमजे अकबर के बारे में इसलिए लिख रही थी, क्योंकि वह जानती कि वह पीड़ा कैसी होती है, जब उच्च पद पर बैठे लोग आपका शोषण करते हैं, उन्होंने कहा कि वह अब अपनी कहानी #Metoo के जरिए बाकी महिलाओं के समर्थन में लिख रही हैं।

SC की टिप्पणी से अपमानित हुआ हिंदू -RSS

RSS का बड़ा बयान
RSS का बड़ा बयान
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
मुंबई में पिछले तीन दिन से चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक आज खत्म हुई। बैठक के खत्म होने के बाद संघ के सरकार्यवाहक भैयाजी जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर जरुरत पड़ेगी तो हम एक बार फिर 1992 जैसा आंदोलन करेंगें।
भैयाजी जोशी ने कहा कि अयोध्या को लेकर पिछले 30 साल से हम आंदोलन कर रहे हैं, सामूहिक रूप से समाज की अपेक्षा है कि अयोध्या में राम मंदिर बने, इसमें कानूनी बाधाएं हैं, हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट हिंदू समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपना फैसला देगा।
2010 में इलाहाबाद कोर्ट के फैसले के बाद से ही ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है, जब मामला 3 सदस्य पीठ के पास पहुंचा, हम चाह रहे थे कि दिवाली से पहले कुछ शुभ समाचार मिलेगा, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इसे टाल दिया है, ये उनका अधिकार है।
उन्होंने कहा कि, हम सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की उपेक्षा नहीं करते है, लेकिन न्यायालय की जिम्मेदारी बनती है कि वे लोगों की भावनाओं का सम्मान करे, अगर कोई विकल्प नहीं बचता है, तो सरकार को इस पर भी विचार करना ही पड़ेगा।
भैयाजी जोशी ने कहा कि, हम हमेशा कार्यकारी मंडल की बैठक में हम समीक्षा करते हैं, शाखा के विकास की बात होती है, पिछले 6 वर्षों से एक गति से आगे बढ़ रहे हैं, इतने समय में डेढ़ गुना काम बढ़ा है। आपको बता दें कि आज ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस बैठक के खत्म होने पर संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी, भागवत के अलावा शाह कई अन्य संघ नेताओं से भी मिले।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कल रात हुए कत्ल की घटना पर सबके साथ किया जबाब तलब

इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 31 अक्टूबर/ 01 नवम्बर की रात को PCB छात्रावास में घटी सुमित शुक्ला के कत्ल की घटना को काफी गंभीरता से संज्ञान में लिया है।

कुलपति के आदेश पर आज दोपहर 2:00 बजे रजिस्ट्रार ने एक साथ विश्वविद्यालय के पांच बड़े प्रशासनिक अधिकारियों से जबाब तलब करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है।

रजिस्ट्रार ने pcb हॉस्टल के सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, इसके अलावा pcb छात्रवास के वार्डन के साथ साथ विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर, चीफ सिक्योरिटी ऑफीसर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है।

छात्रावास के सुपरिटेंडेंट से 48 घंटों के अंदर जवाब मांगा गया है, अगर उन्होंने जवाब नहीं दिया तो विश्वविद्यालय प्रशासन यह मान कर चलेगा कि उनके पास कहने को कुछ नहीं है, ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय नियमों के हिसाब से कार्रवाई करेगा।

उधर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर को जारी पत्र में उनसे इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट तो मांगी ही गई है, साथ में उन्हें कहा गया है कि वे जिला प्रशासन के साथ मिलकर गंभीरतापूर्वक काम करें और भविष्य में ऐसे किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए सुरक्षा के कड़े कदम उठाएं।