30 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 448

सारा अली खान के गाने पर इन दो लड़कियों ने मचाया धमाल, देखें Video

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म ‘सिंबा’ का एक गाना ‘आंख मारे’ इंटरनेट पर अब तक हंगामा मचाता नजर आ रहा है। T-series द्वारा 5 दिसंबर को यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 54 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस गाने में रणवीर सिंह के साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्‍यादा युवाओं में बढ़ गया है कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्‍टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।

17 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

इसी क्रम में इन दिनों इंटरनेट पर इसी गाने पर डांस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे Aleesha Malik नाम के एक यू-ट्यूब चैनल द्वारा 11 जनवरी को अपलोड किया गया था। बता दें, इस वीडियो में कुल 2 लड़कियों ने जबरदस्त डांस किया है। इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और साथ ही काफी प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं।

इस वीडियो में परफॉर्म कर रही हैं लड़कियों के डांस के मूव्‍स ऐसे हैं, जो आपका दिल जीत लेंगी। इस वीडियो में परफॉर्म कर रही लड़कियों ने इस गाने में सारा अली द्वारा किए गए डांस को एक अलग एंगल से पेश किया है। इसलिए लोगों को इनका डांस काफी पसंद आ रहा है।

UP BEd JEE 2019 का रिजल्ट आज, यहां देखें अपना स्कोर बोर्ड

करियर डेस्क. उत्तर प्रदेश बीएड की राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2019) का रिजल्ट मंगलवार को आएगा। इस बार मेरिट से पहले सभी परीक्षार्थियों के स्कोर बताए जायेंगे। आठ ही आज ही आंसर की जारी होगी। इस बार महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड यूनिवर्सिटी ने बीएड प्रवेश परीक्षा को आयोजित किया है।

दरअसल इस बार मेरिट लिस्ट बाद में जारी होगी। किसी भी तरह की आपत्तियों को दूर करने के बाद ही यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। लिहाजा मूल्यांकन से असहमत परीक्षार्थी विश्वविद्यालय को आपत्ति भेज सकेंगे। यह आपत्तियां दूर करके 27 या 28 मई को रैंकिंग जारी की जाएगी। एक जून से काउंसलिंग शुरू होगी।

इस बीएड प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को आयोजित की गई थी। रिजल्ट 15 मई तक घोषित होने थे, लेकिन किसी वजहों से इसमें देरी हुई।

Exit Poll पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश !

Lucknow. लोकसभा चुनाव के मतगणना से पहले हुए Exit Poll के नतीजों के बाद कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, Exit Poll के मुताबिक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मिलकर कोई कमाल नहीं दिखा पाए।

Exit Poll के बाद कांग्रेस महासचिव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, प्यारे कार्यकर्ताओं, बहनों और भाईयों, अफवाहों और Exit Poll से हिम्मत मत हारिए। ये आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं।

इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बनती हैं। स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग सेंटर में डटे रहिए और चौकन्ने रहिए। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत फल लाएगी।

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान समाप्त होने के बाद रविवार को विभिन्न एजेंसियों के Exit Poll सामने आए। Exit Poll के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए 2019 के लोकसभा चुनाव में 336 सीटें जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ रहे यूपीए को महज 82 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है।

यूपी: BJP को वोट देने पर पत्नी को फावड़े से काट डाला !

गाजीपुर. गाजीपुर में बसपा और बीजेपी को वोट देने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। बीजेपी को वोट देने से नाराज तरवनिया गांव निवासी युवक रामबचन ने सोमवार सुबह फावड़े से अपनी पत्नी नीलम (25) की हत्या कर दी। हालांकि मायके वालों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को दोनों क बीच वोट डालने को लेकर विवाद हुआ था। पति बसपा को वोट डालने को कह रहा था, लेकिन नीलम ने बीजेपी को वोट दिया। इसी को लेकर सोमवार सुबह फिर विवाद हुआ। जिसके बाद रामबचन ने फावड़े से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फावड़े के साथ शव के पास ही खड़ा रहा। भीड़ जुटने के बाद वह वहां से चला गया।

मां की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने देर शाम आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया।

बता दें खानपुर थाना क्षेत्र के सिंगारपुर के गहिरा बस्ती निवासी इशू राम की बेटी नीलम की शादी 19 जून 2014 को रामबचन से हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटी नैंसी (3) और एक बेटा एमपी (डेढ़ साल) पैदा हुए। रविवार रात तक दोनों के बीच वोट डालने को लेकर विवाद चलता रहा। सुबह सात बजे के करीब विवाद इतना बढ़ा कि रामबचन ने नीलम की हत्या कर दी।

राशिफल: 21 मई 2019 दिन- मंगलवार, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

राशिफल: 21 मई 2019 दिन- मंगलवार, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज का राशिफल

मेष

आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाने की आवश्‍यकता है। हालांकि आज आय की तुलना में खर्च अधिक होने के योग हैं। हो सकता है कि किसी पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी।

वृषभ

आज किस्मत आपके ऊपर मेहरबान है। आज आपको मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ मिलेगा। लेकिन ध्‍यान रखें कि व्‍यवहार में किसी तरह का अभिमान न आने दें। सभी की मदद के लिए तत्‍पर रहें, इससे आपको खुशी मिलेगी। कार्यों में रोमांच का अनुभव होगा।

मिथुन

आज कार्य की व्यस्तता अधिक रहेगी। इसके अलावा धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी या व्‍यवसाय में नई तकनीक की जानकारी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति संतुलित रहेगी।

कर्क

भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लेकिन इस दौरान लापरवाही न बरतें। सोच-विचार करके ही काम करें, लाभ मिलेगा। आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी।

सिंह

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की स्थिति हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी निर्णय लेते समय भावुकता में न बहें। जल्दबाजी और उलझन में लिए गए निर्णय से नुकसान हो सकता है।

कन्या

विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात और उनकी उपस्थिति से आपको प्रसन्‍नता होगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो आज प्रयास कीजिए। सफलता मिलेगी।

तुला

नौकरी-व्‍यवसाय में आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और आनंद बना रहेगा।

वृश्चिक

कई दिनों से चली आ रही मन की बेचैनी आज शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु

खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। अन्‍यथा रिश्‍तों में मन-मुटाव की स्थिति हो सकती है।

मकर

कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। रिश्‍तों में मधुरता आएगी। प्रतियोगिता परीक्षा और नौकरी के इंटरव्यू में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।

कुंभ

ग्रहों की चाल से आपको लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी और चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा।

मीन

लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा पा सकेंगे। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। परिवार में बड़े-बुजुर्गों का साथ रहेगा।

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, ये रहा आज का भाव

बिजनेस डेस्क। पेट्रोल-डीजल के रेट में सोमवार को आई तेजी के बाद मंगलवार को भी भाव में बढ़ोतरी हुई। लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के रेट में तेजी देखी गई। दिल्ली समेत चारों महानगरों में मंगलवार को पेट्रोल 5 पैसे महंगा हुआ।

इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल का भाव 71.17 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को डीजल की कीमत में 9 से 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। इसी के साथ दिल्ली में डीजल 66.20 रुपये के स्तर पर देखा गया। पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा में पेट्रोल में करीब 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई थी।

पेट्रोल-डीजल का रेट

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के रेट क्रमश: 71.17 रुपये, 76.76 रुपये, 73.22 रुपये और 73.84 रुपये के स्तर पर आ गए। दूसरी तरफ डीजल के भाव में 9 से 10 पैसे की तेजी आई। इस तेजी के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भाव क्रमश: 66.20 रुपये, 69.34 रुपये, 67.93 रुपये और 69.95 के स्तर पर देखे गए। एनसीआर के गुरुग्राम में पेट्रोल 71.39 रुपये और नोएडा में 70।88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

14MP कैमरा के साथ Redmi Note 7S लांच, कीमत आपके बजट में

टेक डेस्क। Redmi Note 7S स्मार्टफोन Launch कर दिया गया है। फोन Flipkart, Mi।com, और Mi Home पर सेल के लिए मई 23 से उपलब्ध होगा। फोन Rs 10999 शुरूआती कीमत में पेश किया गया है।

Redmi Note 7S की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स में 6.3 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 SoC 4000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 7S की स्पेसिफिकेशन्स Redmi Note 7 से मिलती-जुलती हैं।

Redmi Note 7S के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs। 10,999 और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs। 12,999 है। दोनों वैरिएंट्स Onyx Black, Ruby Red, और Sapphire Blue कलर में आते हैं।

Xiaomi भारत में Redmi Note 7S की सेल Flipkart, Mi।com, और Mi Home stores पर 23 मई से शुरू करेगा। फोन Mi Studio और Xiaomi partner रिटेल स्टोर्स पर भी भविष्य में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Redmi Note 7S भारत में Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के बाद Redmi Note 7 सीरीज का तीसरा मॉडल है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

ड्यूल-सिम Redmi Note 7S में 6।3 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन MIUI10 के साथ Android Pie पर काम करता है। P2i स्प्लैश-रेसिस्टेंट कोटिंग के साथ स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। Redmi Note 7S में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC के साथ 4GB रैम दी गई है।

फोटोज और वीडियोज के लिए, Redmi Note 7S ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 5MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में AI पोर्ट्रेट मोड और AI फेस अनलॉक के साथ 13MP सेंसर दिया गया है।

स्टोरेज के मामले में, Redmi Note 7S में 32GB और 64GB के स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। इन्हे माइक्रोएसडी कार्ड की अदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Redmi Note 7S में 4000mAh की बैटरी के साथ क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Lenovo Z6 Youth Edition 22 मई को होगा लांच, जानें खूबियां

टेक डेस्क। Lenovo Z6 Youth Edition 22 मई को लांच होने वाला है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपकमिंग फोन का प्री-आर्डर वेब पेज रोल-आउट कर दिया है। Lenovo Z6 Youth Edition, Z6 Pro स्मार्टफोन का लो-एन्ड वैरिएंट हो सकता है।

बताया जा रहा है की यह फोन Z6 Pro की तुलना में किफायती हो सकता है। Lenovo Z6 Youth Edition को मई 22 को पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन की स्पेसिफिकेशन्स को कंपनी के प्री-आर्डर पेज पर पहले से ही रिवील कर दिया है।

अपकमिंग Lenovo Z6 Youth Edition में Waterdrop डिस्प्ले Notch के साथ फोन के टॉप और साइड में पतले बेजल होंगे। Lenovo प्री-आर्डर पेज के अनुसार, Z6 Youth Edition का डिस्प्ले HDR 10 को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कैमरा के अलावा, फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा।

ये अरबपति चुकाएगा 400 ग्रेजुएशन छात्रों का 70 करोड़ रुपए का लोन

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका में अरबपति निवेशक रॉबर्ट स्मिथ ने 400 ग्रेजुएशन के छात्रों को जबरदस्‍त तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि वह इन छात्रों का 10 मिलियन डॉलर (करीब 70 करोड़ रुपए) का लोन चुकाएंगे। यह खबर सुनने के बाद छात्रों और उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

स्मिथ ने स्नातक के छात्रों को बताया कि कैसे उन्होंने अपने आकर्षक करियर की शुरुआत की। उन्होंने छात्रों को समझदारी और सफलता के बारे में बताया।

स्मिथ ने कहा कि मेरा परिवार आपके छात्र ऋण को खत्म करने के लिए एक अनुदान बनाने जा रहा है।

मोरहाउस के अध्यक्ष डेविड थॉमस ने कहा कि स्मिथ की घोषणा को सुनने के बाद कमरे में मौजूद लोग चौंक गए। छात्रों के माता-पिता एक-दूसरे को गले लगाने के लिए उठ खड़े हुए। थॉमस ने बताया कि कॉलेज में करीब 396 स्नातक छात्र थे। ट्यूशन, कमरे और बोर्ड और अन्य लागत पर करीब 48,000 डॉलर प्रति वर्ष उनका खर्च था।

22 वर्षीय फाइनेंस ग्रेजुएट डियोन्टे जोन्स को वाशिंगटन में उनकी मां ने अकेले पाला। वह कॉलेज से स्नातक करने वाले अपने परिवार में पहले शख्स हैं। उन्होंने शैक्षणिक छात्रवृत्ति के बाद लगभग 25,000 डॉलर छात्र ऋण लेकर जमा किए थे।

शिवपाल यादव को झटका, नतीजे आने से पहले ही प्रसपा प्रत्याशी ने दिया इस्तीफा !

Lucknow. लोकसभा चुनाव और आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने से पहले प्रगतिशील Samajwadi Party (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव में मतदान होने के बाद प्रसपा प्रत्याशी दिलीप बघेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

 

शिवपाल यादव ने दिलीप बघेल को उत्तर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया था। रविवार को उपचुनाव के लिए यहां मतदान सम्पन्न हुआ। सोमवार को दिलीप बघेल ने प्रसपा से इस्तीफा दे दिया। बघेल ने प्रसपा नेताओं पर चुनाव में सहयोग न देने का आरोप लगाया है।

दिलीप बघेल का आरोप है कि प्रसपा युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष जिस इलाके में रहते हैं, वहां प्रसपा का बस्ता तक नहीं लगाया। चुनाव में जनसंपर्क के दौरान प्रसपा महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने भी साथ नहीं दिया। उधर, प्रसपा पदाधिकारी ने बघेल के आरोप निराधार बताए हैं।