29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 433

G-20 सम्मेलन से चीन ने बनाई दूरी तो डोनाल्‍ड ट्रंप उठाएंगे ये कदम !

वर्ल्ड डेस्क. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस महीने जापान में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में उनसे मुलाकात नहीं करेंगे तो वह 300 अरब डॉलर मूल्य के चीनी उत्पादों पर आयात शुल्क लगा देंगे। अगर शी जी20 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे तो वह चीन पर तत्काल नए कर लगा देंगे।

उन्होंने कहा, “चीन समझौता करना चाहता है। मैं जितना चाहता हूं वे उससे भी अधिक चाहते हैं कि समझौता हो, लेकिन हम देखेंगे कि क्या होती है। चीन समझौता करेगा क्योंकि उन्हें समझौता करना होगा।

शी के साथ जापान में वार्ता करने के बारे में उन्होंने कहा, “हमारी मुलाकात की उम्मीद है और अगर ऐसा होता है तो ठीक और अगर ऐसा नहीं होता तो देखिए, हमारे दृष्टिकोण में जो सबसे अच्छा समझौता हो सकता है वह है 600 अरब डॉलर पर 25 प्रतिशत।

ट्रंप ने कहा, अगर हमारा समझौता नहीं होता और हम समझौता नहीं करते तो हम आयात शुल्क बढ़ा देंगे।

ट्रंप ने मई में 200 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया था और जी20 में शी के साथ कोई समझौता नहीं होने की स्थिति में चीन से आयातित अन्य उत्पादों पर भी शुल्क लगाने की धमकी दी थी।

अभिनेत्री आम्रपाली के साथ CM योगी से मिले भोजपुरी स्टार निरहुआ

लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लडऩे वाले भोजपुरी फिल्म के स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने आज भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। लोक भवन में सीएम योगी आदित्यनाथ से करीब 25 मिनट तक मुलाकात करने के बाद निरहुआ काफी प्रसन्न लग रहे थे।

अभिनेता निरहुआ साथ में अभिनेत्री आम्रपाली की यह मुलाकात प्रदेश में भोजपुरी फिल्म इंस्टीट्यूट बनाने का लेकर मानी जा रहा है। अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आजकल दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ तथा आम्रपाली लखनऊ में ही हैं।

निरहुआ ने लखनऊ में भोजपुरी फिल्म इंस्टीट्यूट को लेकर सीएम से चर्चा की। योगी आदित्यनाथ ने इनको जल्द ही मंजूरी देने का आश्वासन दिया है। निरहुआ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें आजमगढ़ की जनता से बहुत प्यार मिला। चुनाव हारने के बाद उन्होंने अपने राजनैतिक भविष्य को लेकर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।

आजमगढ़ से लोकसभा का चुनाव लडऩे वाले निरहुआ ने कल ही अलीगढ़ में ढाई वर्ष की बच्ची की हत्या को लेकर दुख जताया था। उन्होंने अलीगढ़ में बच्ची को प्रताडि़त कर जान से मारने वाले दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने बच्ची की तस्वीर साझा की है और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। निरहुआ भोजपुरी के सफल कलाकारों में से एक माने जाते है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपना एक स्थान बनाया है।

उपचुनाव के सहारे यूपी विधानसभा का रास्ता तैयार करने में जुटी BSP !

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी उपचुनाव के सहारे वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का रास्ता तैयार करने की तैयारी में जुट गई है। लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद से उत्तर प्रदेश में नंबर दो की हैसियत मिलने से मायावती को लगने लगा है कि पार्टी उपचुनाव में भी बहुत ज्यादा सीटों पर सफलता हासिल कर लेगी और अगले विधानसभा चुनाव में भी बाजी मार सकती है।

लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा के उपचुनाव में भी बसपा के लिए हारने को कुछ है नहीं, जीतने को सारा मैदान और लड़ने का भरपूर माद्दा भी है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर और सपा-कांग्रेस गठबंधन से अकेले लोहा लेकर भी मायावती अपना ‘बेस वोट’ बचाने में सफल रहीं हैं। इसीलिए बसपा मुखिया ने गठबंधन के बैगर ही उपचुनाव में अकेले हाथ अजमाने की सोची है। बसपा प्रमुख मायावती के पास उपचुनाव की 11 में से कम से कम चार सीटों पर जीत की उम्मीदें सजाने का आधार जरूर है।

राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि गठबंधन में दोनों दलों के बीच यह सहमति बनी थी कि सपा लोकसभा चुनाव में मायावती को प्रधानमंत्री के तौर पर पेश कर अपनी रजामंदी देगी, जबकि बसपा 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के पद का समर्थन करेगी। बसपा केंद्र की राजनीति में रहेगी और सपा उप्र की सियासत को संभालेगी। इसीलिए गठबंधन भी बना था, लेकिन चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने से दोनों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

हालांकि, भविष्य की राजनीति के लिए मायावती शायद अभी समीक्षा और संगठन की ताकत परखने के मूड में हैं। शायद इसीलिए उपचुनाव के लिए गठबंधन तोड़ने के बाद भी सपा से पूरी तरह ब्रेकअप न होने की बात कहकर फिर हाथ मिलाने का विकल्प खुला रखा है। उपचुनावों के नतीजे काफी हद तक एक इशारा कर ही देंगे कि अब अकेले सियासी सफर बसपा के लिए मुश्किल होगा या सामान्य।

बसपा की इस समय विधानसभा में महज 19 सीटें हैं, जबकि पार्टी ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें सपा को 47 और कांग्रेस को महज 7 सीटें ही मिली थीं। बसपा के नेताओं का कहना है कि उनके पास 2022 के चुनाव में रणनीति बनाने के लिए ठीकठाक वक्त है।

पिता ने की पिटाई तो 12 साल के बेटे ने निकाला तमंचा मार दी गोली !

अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पिटाई से क्षुब्ध 12 वर्षीय एक किशोर ने पिता को तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप ले जख्मी पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने आरोपी किशोर का भी मेडिकल कराया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सूरजपुर निवासी नरेश मजदूरी करता है। उसकी बड़ी बेटी प्रियंका गर्मी की छुट्टियों में मायके आई हुई थी। पुलिस के मुताबिक उसके 12 वर्षीय बेटे ने बहन के पर्स से मंगलवार को दो हजार रुपये चुरा लिए थे। इसे लेकर भाई बहन में काफी झगड़ा हुआ। जब नरेश को चोरी की जानकारी हुई तो उसने बेटे की पिटाई कर दी। इस दौरान डंडे से उसका सिर फट गया। पिता की पिटाई से बेटा इतना नाराज हुआ कि वह कहीं से तमंचा लाया और पिता पर फायर कर दिया।

इस अप्रत्याशित घटना से घर में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी नरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। नरेश की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिंगर अदनान सामी का ट्विटर एकाउंट हैक, पाक पीएम की लगाई तस्वीर

मनोरंजन डेस्क. बिग बी अमिताभ बच्चन के बाद अब सिंगर अदनान सामी का ट्विटर एकाउंट हैक हो गया है। अदनान के ट्विटर अकाउंट पर भी अमिताभ के हैक अकाउंट की तरह ही पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो लगा दी गई है।

मीडिया की खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि तुर्की के पाकिस्तान समर्थक ग्रुप अयालडिज़ टिम ने ही अदनाना का ट्विटर अकाउंट हैक किया है। हालांकि अदनान के नाम से एक और ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज पोस्ट किया गया है और इसमें लिखा कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है।

गौरतलब है कि जिस ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है, उसका ट्विटर हैंडर @AdnanSamilive है। इसकी पोस्ट में लिखा गया है कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है और आप मुझे इस अकाउंट पर कॉटैक्ट करें।

हालांकि, उस अकाउंट पर भी पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की ही फोटो लगी हुई है। जबकि, कवर फोटो पर तुर्की के ग्रुप अयालडिज़ टिम का फोटो लगा हुआ है। बता दें कि इस अकाउंट में ट्विटर का वेरिफाइड ब्लू टिक भी नहीं नजर आ रहा है।

इससे पहले सोमवार की रात अमिताभ बच्चन के प्रोफाइल में जब अचानक पाकिस्तान पीएम इमरान खान की तस्वीर नजर आने लगी तो उनके प्रशंसकों ने ट्विटर पर ट्वीट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ।

…और प्यासे ही रह जाना है!

सुलतानपुर- पानी के लिए तड़पती माँ के साथ 8 वर्ष के बेटे का परिसर में चारों तरफ घूमना। निराश हो फिर पेड़ के छांव में छोटी सी दीवार का सहारा लेना और आस पास खड़े लोगों से पूछना की यहां पानी मिलेगा क्या? घर से पानी लेकर चली थी और बोतल खाली हो गयी। तभी माँ और बेटे की प्यास की तड़प देख बगल खड़ा एक युवक दौड़कर गेट के बाहर जाता है भीड़ भाड़ से सनी हुई सड़क को कठिनाई से पार करता है और पानी खरीद कर ले आता है।

ये हाल सुलतानपुर जिले के प्रधान डाकघर का है। जहां वाटर कूलर लगने का स्थान तो बना है पर वहां ऐसे कूलर रखे है जो हवा देते देते खराब हो चुके हैं। परिसर में लगा एक मात्र चापाकल सूख चुका है। फर्स्ट फ्लोर पर लगा वाटर कूलर की हालत देख लगता है कि वो चलना ही भूल चुका होगा। डाककर्मी भी खरीद कर पानी पीते है। स्किन झुलसा देने वाली भीषण गर्मी में भी निरंकुश प्रशासन और बड़े बड़े दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों का यही हाल है।

लोग इस भीषण गर्मी में सचल जल प्याऊ चलाते है ताकि लोगों की प्यास बुझाई जा सके। जगह जगह सर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। वही दूसरी ओर कुर्सी पर बैठे लोग अपने उपभोक्ताओं की प्यास की तड़प नही देख पाते हैं। और बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि तो इस तरह की बात सोचते ही नही है।

जिस शहर में लोगों को जीने के अधिकार से जुड़े प्यास बुझाने के लिए सरकारी दफ्तरों में भी खरीद कर ही पानी पीना हो तो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जनता की कितनी चिंता है अंदाजा लगाया जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मिशन प्रधान डाकघर में जल समस्या को दूर करने की शिकायत जिला डाक अधीक्षक से पत्र लिखकर की है और जल्द से जल्द इसे दूर करने की मांग की है।

मिशन के चेयरमैन कौशलेंद्र इंदिरा शुक्ल का कहना है कि मेरे ये समझ नही आता कि नौकरशाह और राजनीतिज्ञ इतने निरंकुश कैसे हो जाते हैं कि प्यास की तड़प नही देख पाते हैं। मानवधर्म में ऐसी गिरावट निम्नतम है।

फोटो- फाइल

30 हजार अरब रुपए के कर्ज में डूबा पाकिस्तान, इमरान ने दिया अल्‍टीमेटम

इस्लामाबाद. प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान के लोगों से कर माफी योजना का लाभ उठाने और 30 जून तक अपनी अघोषित संपत्तियों का खुलासा करने को कहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा है कि वे अपनी बेहिसाबी संपत्ति की घोषणा कर देश के विकास में योगदान करें जो गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहा है।

वित्त वर्ष 2019-20 के बजट से पहले राष्ट्र को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि यदि हमें महान देश बनना है तो हमें खुद को बदलना होगा। खान ने कहा, ‘‘मैं आप सभी से अपील करता हूं कि हम जो आय घोषणा योजना लाए हैं आप उसका हिस्सा बनें। यदि हम कर भुगतान नहीं करेंगे तो अपने देश को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के पास अपनी बेनामी संपत्ति, बेनामी बैंक खातें तथा विदेशों में रखे धन की घोषणा करने के लिए 30 जून तक का समय है। खान ने कहा कि 30 जून के बाद आपको इसके लिए और मौका नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी एजेंसियों के पास बेनामी खातों तथा बेनामी संपत्तियों की पूरी सूचना है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पाकिस्तान के लोगों पिछले दस साल में पाकिस्तान का कर्ज 6,000 अरब रुपये से बढ़कर 30,000 अरब रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके पास पहले उपलब्ध नहीं थी। इसलिए इसका लाभ उठाएं। पाकिस्तान को लाभ दें और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करें। उन्हें एक मौका दें कि वे इस देश को खुद के पैरों पर खड़ा कर सकें और यहां के लोगों को गरीबी से बाहर निकाल सकें।

सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है खीरे का अधिक सेवन !

हेल्थ डेस्क. हम आपको बता दें गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन करने से कई तहर के फायदे होते हैं। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें पानी और घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे हाइड्रेशन को बढ़ावा देने और वजन घटाने में मदद करने के लिए आदर्श बनाते हैं। खीरे में विटामिन ए, विटामिन सी और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है।

जानकारी के लिए बता दें खीरे में अच्छे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं और विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। लेकिन विटामिन सी के अधिक सेवन से उसकी प्राकृतिक एंटी एंटीऑक्सीडेंट की प्रकृति के खिलाफ प्रो-ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है। यह शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। खीरे का ज्यादा सेवन करने से किडनी की कार्यशैली प्रभावित होती है।

इसी के साथ इससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पेट में ऐंठन और गैस। इसके अलावा खीरे का अधिक सेवन शरीर में सूजन की वजह बन सकता है। खीरे में पाए जाने वाले उच्च पोटेशियम तत्व की वजह से हाइपरकलेमिया की समस्या हो सकती है। हाइपरकलेमिया एक मेडिकल स्थिति है। खीरे के बारे में माना जाता है कि इसमें कूलिंग एफेक्ट अधिक होता है जो सांस की समस्या के लिए नुकसानदायक होता है।

बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है रोजाना कच्चे केले का सेवन, जानें फायदे

हेल्थ डेस्क. केले के फायदों के बारे में सभी जानते पर पर कच्चे केला भी कम फायदेमंद नहीं होता है। सेहत के लिए कच्चे केले बहुत ही लाभकारी होते हैं। आज हम इसी के कुछ लाभ बताने जा रहे हैं जिससे आपको भी मदद मिलेगी।

कच्चे केले मे पोटेशियम होता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को तो मज़बूत बनाता तो है ही और इसके साथ यह दिनभर के लिए हमे सक्रिय बनाये रखता है। केले को आप ब्यूटी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चे केले बच्चों के दिमाग को तेज गति प्रदान करती है। इसके साथ इसमें विटामिन बी6, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कोशिकाओं को पोषण देता है।

केले मे पोटेशियम होता है जो रक्त संचार को ठीक रखता है और ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देता है।

कच्चे केले को रोज़ाना खाने से हड्डिया मज़बूत बनाया जा सकता है। केले मे खास प्रोबायोटिक होता है जो हड्डियों में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है।

मैग्नीशियम होने की वजह से केले को पचाना आसान होता है और यह मेटाबॉलिज़्म को दुरुस्त रखा जा सकता है।

कच्चे केला जठाग्नि को बढ़ाता है और साथ ही आमाशय और आंतो की सूजन को कम करता है।

बच्चो को रोज़ाना कच्चे केले का सेवन कराना चाहिए क्योकि यह विटामिन और प्रोटीन का खज़ाना है जो उनके लिए इस बढ़ती उम्र में फायदेमंद होता है।

प्रेमी युगल को कुछ दबंगों ने बनाया अपना शिकार, हुए अरेस्ट

मुंबई ।। छत्तीसगढ़ राज्य में जहां डैम के किनारे बैठे प्रेमी-युगल को पीछे से आकर कुछ लोगों ने अपना निशाना बना लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। ये मामला बिलासपुर जनपद का बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, प्रशांत पांडे पिता शिवकुमार पांडे(22) कॉलेज छात्र है। शनिवार को वह कोटा फिरंगीपारा में रहने वाली प्रेमिका सोनू मरकाम के साथ बाइक से कोरी डेम घूमने गया था।

शाम लगभग साढ़े 4 बजे दोनों डेम के पास मुख्य मार्ग के किनारे बैठे थे। तभी ग्राम कुंआरीमुंड़ा निवासी गुरजीत सिंह उर्फ बंटी और उसका साथी शेर सिंह उर्फ गुड्डा निवासी शहडोल उसके पास पहुंचे और जेब में रखे रुपए मांगने लगे।

प्रशांत ने रुपए नहीं होने की बात कही तो दोनों ने मिलकर प्रशांत की पिटाई की और पॉकेट से 1100 रुपए कैश, डेबिट कार्ड और 1 स्मॉर्टफोन लूटकर ले गए। प्रशांत ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 394 के अंतर्गत केस दर्ज किया।