29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 432

भगोड़े नीरव मोदी की जमानत याचिका पर पूरी हुई सुनवाई, आज आएगा फैसला

लंदन. ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई पूरी की। नीरव ने निचली अदालत के जमानत देने से इनकार करने के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

हीरा कारोबारी का प्रयास है कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसे भारत को न सौंपा जाए। नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई कर रहीं न्यायमूर्ति इंग्रिड सिमलर ने सुनवाई पूरी की। उन्होंने कहा कि यह मामला महत्वपूर्ण है, इसलिए इस पर विचार करने के लिए कुछ समय की जरूरत होगी और वह बुधवार अपना फैसला सुनाएंगी।

इससे पहले नीरव मोदी की कानूनी टीम ने न्यायमूर्ति सिमलर की अदालत के समक्ष दलील रखना शुरू किया था। उसकी टीम की कोशिश है कि मोदी को न्यायिक हिरासत में जेल में बंद रखने के मजिस्ट्रेटी अदालत के फैसले को पलट दिया जाए।
वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत नीरव मोदी की जमानत की अर्जी तीन बार खारिज कर चुकी है क्योंकि उसको लगा है कि यह हीरा कारोबारी ब्रिटेन से भाग सकता है। नीरव मोदी की वकील क्लेयर मोंटगोमरी ने उच्च न्यायालय में कहा, “हकीकत यह है कि नीरव मोदी विकिलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांजे नहीं हैं, जिसने इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली है, बल्कि सिर्फ एक साधारण भारतीय जौहरी है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की सूची में विराट कोहली एक मात्र भारतीय !

स्पोर्ट्रस डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीटों की फोर्ब्स 2019 सूची में जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। हालांकि कोहली 100 लोगों की सूची में अंतिम पायदान पर हैं। इसमें एक नंबर पर हैं बार्सीलोना और अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोन मेस्सी। सूची की घोषणा मंगलवार को हुई।

फोर्ब्स की सूची के अनुसार, कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर जबकि वेतन और जीत से 40 लाख डॉलर की कमाई होती है। पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर की रही है।

पिछले साल कोहली इस सूची में 83वें स्थान पर थे, लेकिन इस साल वह फिसल कर 100वें स्थान पर आ गए हैं। हालांकि विज्ञापन से उनकी कमाई में 10 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है।

PHOTO: क्या मलाइका अरोड़ा ने पहनी है दीपिका पादुकोण की साड़ी ?

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फैशन स्टाइल उनके फैंस के बीच काफी पापुलर है। इसमें भी सबसे ज्यादा उनके साड़ी लुक की तारीफ होती रहती है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा को सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में साड़ी में नजर आईं। यूं तो मलाइका सफेद प्रिंटेड साड़ी में बहुत जंच रही थीं लेकिन उनकी साड़ी ही ट्रोलिंग की वजह बन गई। दीपिका के फैंस मलाइका को सेम साड़ी पहनने पर ट्रोल कर रहे हैं।

मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी साड़ी फोटो शेयर की है जिसमें वो व्हाइट फ्लोरल वर्क साड़ी में नजर आ रही हैं। मलाइका ने फोटो पर लिखा कि डियर मेनका और विवेक तुम दोनों को बहुत प्यार हमेशा एकसाथ और खुश रहना।

फोटो शेयर करते ही मलाइका को बहुत अच्छे कमेंट आ रहे थे इसी बीच एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘दीपिका की साड़ी’। फिर इसके बाद तो जैसे ट्रोलर्स की लाइन लग गई। कई लोगों ने दीपिका जैसी साड़ी पहनने के लिए ट्रोल किया तो कई लोगों ने कहा आज अच्छा है पूरे कपड़े पहने हुए हैं।

नृपेंद्र मिश्रा बनें PM के मुख्य सचिव तो पीके मिश्रा अपर प्रधान सचिव !

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा अगले पांच साल तक और पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्य सचिव बने रहेंगे। केंद्रीय कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने एक बार फिर से नृपेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड आईएएस अधिकारी) को प्रधानमंत्री का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। यह आदेश भी 31 मई 2019 से प्रभावी हो गया है. कार्यभार के दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रहेगा। बता दें कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नृपेंद्र मिश्रा ही प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव थे। नृपेंद्र मिश्रा को मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 28 मई 2014 को प्रधानमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था।

वहीं, केंद्रीय कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने एक बार फिर से पीके मिश्रा (रिटायर्ड आईएएस अधिकारी) को प्रधानमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इन्हें भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इनका भी यह कार्यकाल 31 मई 2019 से प्रभावी हो गया है। हालांकि, पहले ऐसी खबर थी कि पीके मिश्रा नृपेंद्र मिश्रा की जगह ले सकते हैं।

पहली नियुक्ति में हुआ था बवाल

जब नृपेंद्र मिश्रा को मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री का मुख्य सचिव नियुक्त किया था, तब इस पर विपक्ष ने हंगामा किया था। ट्राई कानून के मुताबिक इसका अध्यक्ष रिटायर होने के बाद केंद्र या राज्य सरकारों से जुड़े किसी पद पर नहीं जा सकता है, मोदी सरकार ने आते ही ट्राई के इस कानून में अध्यादेश के जरिए संशोधन किया और नृपेंद्र मिश्रा की नियुक्ति की।

कौन हैं नृपेंद्र मिश्रा

मिश्रा 2006 से 2009 के बीच ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के अध्यक्ष रह चुके हैं और 2009 में ही रिटायर हुए। आपको बता दें कि ट्राई कानून इसके अध्यक्षों और सदस्यों को पद छोड़ने के बाद केंद्र या राज्य सरकारों में किसी अन्य पद पर नियुक्ति से प्रतिबंधित करता है। कानून का ये प्रावधान, जो मिश्रा को प्रधान सचिव नियुक्त करने के आड़े आ सकता था, मोदी सरकार ने इसके संशोधन के लिए अध्यादेश लागू किया।

ट्राई के पूर्व अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा 1967 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश कैडर के हैं। उन्हें मई में प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था। सरकार ने उस कानून को संशोधन करने के लिए अध्यादेश लागू किया था, जो मिश्रा को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करने से रोक सकता था। मिश्रा ने पुलक चटर्जी का स्थान लिया जो मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव थे।

74 वर्षीय मिश्रा उत्तर प्रदेश के हैं और राजनीति शास्त्र एवं लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर हैं।

मिश्रा की अध्यक्षता में ट्राई ने अगस्त 2007 में सिफारिश की थी कि स्पेक्ट्रम की नीलामी की जानी चाहिए। मिश्रा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले की सुनवाई में दिल्ली की एक अदालत में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में पेश हो चुके हैं।

…जब बंदरिया ने की थी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पिटाई

मुंबई ।। फिल्मी जगत के सितारे अक्सर अपने फैंस के साथ बचपन से जुड़े फनी किस्से शेयर करते देखा गया है। इन सितारों की जिंदगी की ये चटपटी बातें व अनसुने सिक्रेट को जानने के लिए फैंस बहुत उत्साहित रहते हैं। ऐसा ही बचपन से जुड़ा एक फनी वाकया अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 2017 में कपिल शर्मा शो में शेयर किया था। जहां पर प्रियंका ने बताया था कि बचपन में उन्हें एक बंदरिया ने थप्पड़ मारा था।

ये मजेदार वाकया बताते हुए प्रियंका ने कहा था कि मैं नवाबों के शहर लखनऊ में तीसरी कक्षा में थी और हमारे स्कूल के पास एक पेड़ था जहां बहुत सारे मनकी आया करते थे। तो एक बंदरिया ऊपर खड़े होकर पता नहीं, अपने आप को साफ कर रही थी तो मुझे ये बहुत मजाकिया लगा। मैं खड़े होकर हंस रही थी उसके ऊपर जोर जोर से।

मैं हंसते हुए कह रही थी कि hahahaha देखो कैसे अपने आप को साफ कर रही है। वो नीचे आई, उसने मुझे देखा मुझे थप्पड़ मारा और ऊपर चली गई। मुझे एक बंदरिया से थप्पड़ पड़ा। प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा ये मजेदार वाकया सुनकर कपिल शर्मा शो में बैठे दर्शक हंसने लगे।

गुजरात में हाईअलर्ट जारी, चक्रवाती तूफान आज दे सकता है दस्तक !

New Delhi. वायु चक्रवात से निपटने के लिए गुजरात प्रशासन हाईअलर्ट पर है, जिसके गुरुवार को वेरावल के पास समुद्र तट पर दस्तक देने की आशंका है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को कहा कि तटीय इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा। रूपाणी ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा कि कच्छ से लेकर दक्षिण गुजरात में फैली समूची तटरेखा को हाईअलर्ट पर रखा गया है। मौसम संबंधी हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवात 13 जून तक पहुंच सकता है।

एनडीआरएफ की टीमें तैनात

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने गुजरात और दीव में 39 टीमों को पहले से तैनात कर दिया है। हर टीम में करीब 45 कर्मी हैं। बचाव दल नावों, पेड़ काटने वाली मशीनों और दूरसंचार उपकरणों आदि से लैस हैं। थलसेना की 34 टीमों को भी तैयार रखा गया है।

गुजरात और दीव के अधिकारियों ने बुधवार की सुबह से संवेदनशील इलाकों से करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने की योजना बनाई है। इन लोगों के रहने के लिए करीब 700 चक्रवात एवं राहत आश्रय गृह बनाए गए हैं। समीक्षा के बाद गृह मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएं।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शाह ने बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी सभी आवश्यक सेवाओं को बरकरार रखने और चक्रवात से नुकसान होने की स्थिति में तत्काल उन सेवाओं को बहाल किए जाने पर भी बल दिया। मंत्रालय गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक की सरकारों के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव के साथ निरंतर संपर्क में है।

मौसम विभाग कई दिनों से जारी कर रहा बुलेटिन

मौसम विभाग सभी संबंधित राज्यों को नौ अप्रैल से नियमित बुलेटिन जारी कर रहा है। इस बीच कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा ने राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसने तूफान वायु से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया में मुनादी और सामूहिक एसएमएस भेजकर लोगों को तूफान के बारे में चेतावनी देने की व्यवस्था की।

PM मोदी की मंत्रिपरिषद की पहली बैठक आज, तय होगा सरकार का रोडमैप

नई दिल्ली. मोदी सरकार 2 की नई मंत्रिपरिषद की पहली बैठक बुधवार को होगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के रोडमैप के बारे में बता सकते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री मंत्रालयों को चलाने में राज्य मंत्रियों की भूमिका रेखांकित कर सकते हैं और कैबिनेट मंत्रियों से अपने सहायकों को पर्याप्त जिम्मेदारियां देने के लिए कह सकते हैं।

बैठक में सरकार के अगले पांच साल के लिए कार्य योजना पर भी चर्चा हो सकती है। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में मंत्रिपरिषद की बैठक नियमित रूप से होती थी। मंत्री परिषद की बैठक के पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक भी बुधवार को होगी।

अगले सप्ताह से संसद सत्र शुरू होने के साथ ही राज्य मंत्रियों के पास महत्वपूर्ण भूमिका होगी, क्योंकि उनके मंत्रालयों को सदन के पटल पर रखे जाने वाले संसदीय सवालों का जवाब देना होगा।

आज का राशिफल: 12 जून 2019 दिन- बुधवार, इन राशियों में अचानक धन लाभ के योग

आज का राशिफल: 12 जून 2019 दिन- बुधवार, इन राशियों में अचानक धन लाभ के योग

आज का राशिफल

मेष

कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। यात्रा सफल होगी।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

पंचांग: 12 जून 2019 दिन-बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल

पंचांग: 12 जून 2019 दिन-बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- बुधवार

ऋतु:- वसन्त

अयन:- उत्तरायण

मास:- अमांत

पक्ष:- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र:- हस्त

योग:- व्यतीपात

तिथि:- दशमी

दिशाशूल:- उत्तर में

सूर्योदय:- 05:22

सूर्यास्त:- 07:19

राहुकाल:- दोपहर 15:47-17:31

वायुसेना का लापता विमान AN-32 का मलबा मिला, 1 हफ्ते से था गायब

New Delhi। असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के लिए उड़ान भरने के बाद 3 जून को लापता हुए वायुसेना के एंटोनोव AN-32 विमान के संबंध में बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के लीपो से उत्‍तर में 16 किमी दूर 12 हजार फीट की ऊंचाई पर एएन-32 विमान के टुकड़े देखे जाने की पुष्टि की है। वायुसेना के अनुसार यह टुकड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान Mi-17 हेलीकॉप्‍टर द्वारा देखे गए।

वायुसेना के अनुसार अब इस दुर्घटना में घायल और बचने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही कुछ पता चलता है तो सूचना दी जाएगी। बता दें कि असम के जोरहाट से 3 जून को इस विमान में 8 क्रू मेंबरों और 5 यात्रियों ने उड़ान भरी थी।

भारतीय वायुसेना का एंटोनोव एएन-32 विमान असम के जोरहाट से 3 जून को दोपहर में उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। इस विमान में 13 क्रू मेंबर सवार थे।

इस विमान से आखिरी बार दोपहर 1 बजे संपर्क हुआ था। इसके बाद से यह लापता था। वायुसेना के इस विमान ने असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए 3 जून को दोपहर 12:25 बजे उड़ान भरी थी।