29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 426

ICC WC 2019: इंडिया-पाकिस्तान का मैच कल, जानें दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवेन

स्पोर्ट्रस डेस्क. ICC WORLD CUP में 16 जून (रविवार) को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होना है। टीम इंडिया फिलहाल इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, क्योंकि विश्व कप में आज तक कभी भारत पाकिस्तान से हारा नहीं है।

हालांकि बारिश की आशंका बनी हुई है और ऐसे में दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स को निराशा झेलनी पड़ सकती है। टीम इंडिया के रोहित शर्मा और विराट कोहली के खिलाफ देखना होगा कि मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज किस रणनीति के साथ गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा देखना होगा कि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार इमाम-उल हक और फखर जमां को कितना परेशान कर पाते हैं।

सचिन तेंदुलकर ने भी भारतीय बल्लेबाजों को आमिर के खिलाफ अधिक आक्रामक होने की सलाह दी जबकि कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वे आदर्श मानसिकता के साथ मैदान पर उतरें, हालांकि पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे खिलाड़ियों के लिए ये मौका थोड़ा दबाव बढ़ाने वाला होगा। भारत-पाक के बीच क्रिकेट मुकाबला विश्व कप का हो या फिर कोई और मैच, ये कुछ इस तरह का होता है कि फैन्स मैच के नतीजे के हिसाब से नायक और विलेन बना लेते हैं जो ताउम्र बरकरार रहते हैं। अजय जडेजा की 1996 विश्व कप क्वॉर्टरफाइनल में वकार यूनिस की गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हो या फिर सलीम मलिक का ईडन गार्डन्स में 1987 में लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 गेंद में 72 रन की पारी खेलकर 90 हजार से ज्यादा दर्शकों को हैरान करना।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतः रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।

पाकिस्तानः इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (कप्तान), शोएब मलिक, आसिफ अली, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी।

ममता बनर्जी ने मानी डॉक्टरों की मांगे, कहा- काम पर लौटने की अपील की…

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हड़ताल पर गए डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों की हालत खराब है। ममता ने कहा कि आंदोलनकारी डॉक्टरों से उनकी बातचीत विफल हो गई है, लेकिन बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील करती हूं। हजारों मरीज इलाज का इंतजार कर रहे हैं।

ममता ने कहा, “हम उनकी सभी मांगें स्वीकार करते हैं। मैंने अपने मंत्रियों और मुख्य सचिव को डॉक्टरों से मिलने के लिए भेजा था। डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए कल (शुक्रवार) और आज करीब 5 घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वे नहीं आए। आपको संवैधानिक संस्थाओं को सम्मान देना होगा।

इसके आगे उन्होंने कहा, “हमने एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया। हम किसी को पुलिस थाने लेकर नहीं गए। स्वास्थ्य सेवाएं इस तरह से बाधित नहीं होनी चाहिए। मैं कोई सख्त कार्रवाई करने नहीं जा रही हूं। सद्बुद्धि आए।

ये तरीके अपनाने से खत्म हो जाएगी आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध !

हेल्थ डेस्क। मुहं से निकली सांस सुंगधित हो तो सभी के समक्ष हमारा मान बढाती है। लेकिन अगर यही आपको शर्मिंदा कर दे तो कैसे बचेंगे आप। जी हाँ, साँस की दुर्गंध आपको शर्मिंदा कर सकती है। इस दुर्गन्ध से हम न तो किसी व्यक्ति से मिल पाता है और न ही उनसे अच्छे से बात कर पाता है।

सांस की दुर्गन्ध से व्यक्तित्व भी प्रभावित होता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग कई ऐसे तरीको का इस्तेमाल करते है। ऐसे में हम आपके लिए आपको सांस की दुर्गन्ध को स्थायी तौर पर दूर करने के बारे में बताएँगे।

नीम की पत्ती का उपयोग

10-12 नीम की पत्ती को उबाल कर एक गिलास में छान ले। जब पानी ठंडा हो जाये तो इससे गरारा करे। नीम जलन व दर्द को शांत करता है, और रोगाणु रोधक होता है। इसके नियमित सेवन से मुहं की आन्तरिक शुद्धी हो जाती है, और सांस की दुर्गन्ध दूर होती है।

निम्बू का प्रयोग

निम्बू को ले और उसे आधा काट ले। इसे हल्के हाथ से दांतों व् मसुडो पर रगड़े। नीम्बू में पाए जाने वाला विटामिन सी मुहं के आन्तरिक ऊतको को संकुचित कर, उनमे से विषेले पदार्थ को बाहर कर दांतों और मसुडो को मज़बूत बनाता है, जिसकी वजह से सांस की दुर्गन्ध की परेशानी दूर होती है।

नमक का प्रयोग

गुनगुने पानी में नमक डालकर इस पानी का प्रयोग गरारे के रूप में करे। नमक में पाए जाने वाले तत्व मुहं की मृत कोशिकाओं को निकालकर इस परेशानी को दूर करता है।

तुलसी के पत्ते का प्रयोग

तुलसी के पत्तो को उबालकर कुछ देर के लिए ढक दे। पानी जब ठंडा हो जाये तो इस पानी से गरारे करे। तुलसी के पत्तो में जो तत्व पाए जाते है वह मुहं के कीटाणुओं को दूर देते है। इसका प्रयोग नियमित रूप से करे, क्योकि यह एक अच्छा माउथफ्रेशनर है।

गुलाबजल का प्रयोग

एक गिलास ठन्डे पानी में गुलाब जल डाले, और मुहं में 10 सेकंड रखने के बाद बिना कुल्ला करे निकाल दे। यह एक एंटी बायोटिक तथा एंटी सेर्टिक जैसा प्रभाव डालता है। इसकी प्राकर्तिक सुगंध सांसो में ताजगी देती है।

UP में विधानसभा चुनाव अपने दम पर अकेले लड़ेगी कांग्रेस: सिंधिया

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस को राज्य में मजबूत किया जाएगा और 2022 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी की जाएगी। ज्योतिरादित्य ने लोकसभा सीटवार समीक्षा के बाद पत्रकारों को बताया, “कांग्रेस को मजबूत करना हमारी एकमात्र प्राथमिकता है। 2022 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी करेंगे।” प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि इसका फैसला नेतृत्व ही करेगा।

सिंधिया ने कहा, “जो चुनाव परिणाम सामने आए हैं, बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं। कार्यकर्ताओं की राय लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। अब कार्यकर्ताओं को हार-जीत का चक्कर छोड़कर मिशन 2022 के लिए लगना होगा।” उपचुनाव के बारे में उन्होंने कहा, “अगले चरण में उपचुनाव की एक-एक सीट के बारे में स्थानीय नेतृत्व से चर्चा करके प्रत्याशियों के बारे में फैसला किया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन के पुनर्गठन के बारे में निर्णय लेंगे। अच्छे प्रत्याशियों को आगे करके फैसला लिया जाएगा।”

इससे पहले सिंधिया ने करीब साढ़े छह घंटे तक लोकसभा सीटवार चुनावी नतीजों की समीक्षा की। उन्होंने दो-दो लोकसभा सीटों की एक साथ बैठक की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और सिंधिया से संबद्ध दोनों सचिव रोहित चौधरी और धीरज गूर्जर मौजूद थे। बैठकों में जिला-शहर अध्यक्षों ने बाहरी प्रत्याशियों द्वारा स्थानीय संगठन से तालमेल न करने की बात कही।

इस एक्ट्रेस पर आया जसप्रीत बुमराह का दिल, जानें कोन है ये लड़की

स्पोर्टस डेस्क. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्‍लैंड में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 खेल रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ उन्‍होंने अच्‍छी गेंदबाजी की थी और टीम इंडिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी. लेकिन अभी सोशल मीडिया और मेनस्‍ट्रीम मीडिया के एक हिस्‍से में उनके अफेयर की अटकलें हैं.

बताया जा रहा है कि बुमराह एक्‍ट्रेस अनुपमा परमेश्‍वरन को डेट कर रहे हैं. अनुपमा साउथ की फिल्‍मों में काम करती हैं. अगर यह सच है तो सिनेमा और क्रिकेट की जुगलबंदी यहां भी जारी रहती दिख रही है.

बुमराह और अनुपमा एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. तेज गेंदबाज ने अनुपमा के कई ट्वीट भी लाइक कर रखे हैं.

पिछले दिनों बुमराह से प्रेम प्रसंग को लेकर अनुपमा से एक प्रेस कांफ्रेंस में सवाल भी किया गया था. हालांकि उन्‍होंने डेटिंग से इनकार करते हुए कहा था कि वे दोनों अच्‍छे दोस्‍त हैं.

23 साल की अनुपमा ने साउथ की कई बड़ी फिल्‍मों में काम किया है. उन्‍हें 2015 में रिलीज हुई प्रेमम से काफी पहचान मिली. इसके बाद सतामनम भवति, नटसर्वभूमा और वनधि ओकादे जिंदगी जैसी फिल्‍मों में भी काम किया है. वे तीन अवार्ड भी जीत चुकी हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुमराह सोशल मीडिया पर केवल अनुपमा को ही फॉलो करते हैं.

इससे पहले बुमराह का नाम राशि खन्‍ना से भी जुड़ा था. राशि मद्रास कैफे जैसी फिल्‍म में जॉन अब्राहम के साथ काम कर चुकी हैं.

UPSSSC: भर्ती परीक्षा में धांधली करने वालों पर लगेगा 3 साल का बैन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए सीबी पालीवाल कमेटी की रिपोर्ट पर अमल शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली या गड़बड़ी करने वालों को परीक्षा से तीन साल के लिए प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। इस संबंध में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आदेश जारी कर दिया है।

आयोग के सचिव आशुतोष मोहन चतुर्वेदी ने जारी आदेश में कहा है कि वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे परीक्षार्थी यानी मुन्ना भाई के पकड़े जाने पर संबंधित परीक्षार्थी को तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसी तरह प्रवेश पत्र में हेराफेरी कर दूसरे को बैठाने पर भी तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। उत्तरपुस्तिका या ओएमआर शीट की अदला-बदली करने पर दो साल के लिए प्रतिबंधित करने की व्यवथा की गई है।

इसके साथ ही परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य प्रतिबंधित सामान साथ रखने या इसका उपयोग करने पर एक साल के लिए प्रतिबंधित करने की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों द्वारा ओएमआर शीट की प्रति कक्ष निरीक्षक को न देकर अपने साथ ले जाने पर भी कार्रवाई की व्यवस्था की गई है। संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। इसी तरह अपने साथ प्रश्न पत्र ले जाने वाले अभ्यर्थी को एक वर्ष के लिए परीक्षा से प्रतिबंधित करने पर फैसला हुआ है। आयोग अन्य मामलों में अलग से फैसला लेने में स्वतंत्र होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दी ये नसीहत !

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में सीएम योगी ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्मार्ट सिटी के रूप में डेवलप होने के लिए कार्य करें, नोएडा ग्रेटर नोएडा एवं यमुना का समावेशी विकास हो यानी ग्रामों को भी विकास में सम्मिलित किया जाए. ग्रामों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम तथा सिक्योरिटी अरेंजमेंट आदि की व्यवस्था की जाए.

सीएम ने साथ ही ये निर्देश भी दिए कि स्थानी नौजवानों को रोजगार से जोड़ा जाए. कंपनियों से सीएसआर के अंतर्गत धन राशि प्राप्त कर स्थानीय लोगों के लिए स्किल डेवलपमेंट कराया जाए. प्राधिकरणों की आय को बढ़ाया जाए खर्च कम किया जाए. नोएडा ग्रेटर नोएडा एवं यमुना क्षेत्र के अंतर्गत साफ-सफाई कूड़ा निस्तारण जलापूर्ति सीवरेज की व्यवस्था स्मार्ट सिटी के अनुसार की जाये. प्राधिकरणों में रिक्त पदों को भरे जाने का कार्य किया जाएगा, हिंडन नदी की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई.

आम जनता को विकास का अहसास होना चाहिए

इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित मंत्रियों अधिकारियों को कहा कि विकास की प्रक्रिया में स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ हमें स्थानीय लोगों के शिक्षण के लिए, यहां के उद्योगों में योग्यता अनुसार उनके समायोजन के लिए भी काम करने की आवश्यकता है. हमें यहां के स्थानीय लोगों के बारे में सहानुभूति पूर्वक सोचना चाहिए कि औद्योगिक विकास के साथ उनका विकास कैसे हो सकता है? इसके लिए यहां साफ-सफाई जलापूर्ति की व्यवस्था, सुरक्षा के साथ पार्क, ओपन जिम जैसे बदलाव लोगों को सुकून देने का काम करेगा.

स्थानीय लोगों में पैदा करें विश्वास

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्राधिकरण जो कार्यक्रम बनाएं वह समयबद्ध हो. जेवर में एयरपोर्ट के साथ बहुत चीजें आ रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक सिटी डेवलप हो रही है, लेकिन इसमें इस तरह की प्रक्रिया अपनाई जाए कि स्थानीय लोग यह विश्वास कर सकें कि वह भी इस विकास प्रक्रिया से लाभान्वित होंगे. यहां आते ही बाहर के लोगों को परिवर्तन का एहसास हो, यहां की बुनियादी सुविधाओं के माध्यम से, ट्रैफिक व्यवस्था के माध्यम से और सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से. गाजियाबाद मेरठ के नगर निगमों को भी अथॉरिटीज के साथ मिलकर बुनियादी सुविधाओं के लिए काम करना चाहिए.

मिशन 2022 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जानें प्रियंका गांधी का यूपी प्लान

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फैसला किया है कि वो जनता से जुड़ने के लिए दिल्ली में हर मंगलवार और गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। खासतौर से यूपी का कार्यकर्ताओं से।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अगस्त में यूपी का दौरा कर सकती हैं। साथ ही कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष और ज़िला अध्यक्षों की जल्द नियुक्ति पर विचार कर रही हैं। फिलहाल प्रियंका गांधी प्रदेश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रही हैं। ये सारी तैयारी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए की जा रही है।

अभी पिछले दिनों लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रियंका गांधी ने रायबरेली में हुई कांग्रेस की पहली बड़ी समीक्षा बैठक में पार्टी के प्रदर्शन का ठीकरा कुछ कार्यकर्ताओं पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया। हालांकि उन्होंने सभी की हौसला आफजाई भी की और लोकसभा चुनाव में मिली हार भूलकर नए सिरे से पार्टी को ताकतवर बनाने में जुटने का आह्वान भी किया।

भुएमऊ गेस्ट हाउस में 40 जिलों के हारे पार्टी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें पता है कि कई कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया। मुझे और आपको पता है किसने क्या किया। हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। यूपी में 2022 में होने वाले चुनाव के लिए तैयारी अभी से शुरू करें।

आंदोलनकारी चिकित्सकों ने ममता के प्रस्ताव को ठुकराया, अभी जारी रखेंगे प्रदर्शन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों को राज्य सचिवालय में बैठक के लिए बुलाया जिसे डॉक्टरों ने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि यह उनकी एकता को तोड़ने की एक चाल है। ममता ने चार दिनों से सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सामान्य सेवाओं को बाधित करने वाले गतिरोध का हल खोजने के लिए बैठक बुलाई थी।

वरिष्ठ चिकित्सक सुकुमार मुखर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चिकित्सकों के नहीं आने पर उन्हें शनिवार शाम पांच बजे राज्य सचिवालय नाबन्ना में मिलने का समय दिया। मुखर्जी, आंदोलन में शामिल नहीं हुए अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ ममता से मिलने गए और इस समस्या का हल निकालने के लिए सचिवालय में मुख्यमंत्री के साथ दो घंटे तक बैठक की। इसके बाद ममता ने मेडिकल एजुकेशन के निदेशक प्रदीप मित्रा तीन-चार जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए सचिवालय में बुलाने के लिए कहा।

जूनियर डॉक्टरों के संयुक्त मंच के एक प्रवक्ता ने कहा, “यह हमारी एकता और आंदोलन को तोड़ने की चाल है। हम राज्य सचिवालय में किसी बैठक में शिरकत नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री को यहां (एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) आना होगा और कल एसएसकेएम अस्पताल के दौरे के दौरान उन्होंने हमें जिस तरह से संबोधित किया, उसके लिये बिना शर्त माफी मांगनी होगी।

गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने पश्चिम बंगाल में आंदोलनरत डॉक्टरों के प्रति एकजुटता जताते हुये शुक्रवार से चार दिन के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के प्रति हिंसा को रोकने के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने का आग्रह किया।

आज का राशिफल: 15 जून 2019, जानें कैसा बीतेगा आज का दिन शनिवार

आज का राशिफल: 15 जून 2019, जानें कैसा बीतेगा आज का दिन शनिवार

आज का राशिफल

मेष

आज बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। ऐसा कोई मददगार भी आपको मिल सकता है, जो आपको नई शुरुआत करने का मौका देगा। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। अपनी बात कहने में आप सफल हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से ली गई सलाह आपके लिए कारगर हो सकती है।

वृष

मनोरंजन या पिकनिक के प्लान आपके सामने आ सकते हैं। खुद कोई नया प्लान भी बना सकते हैं। ज्यादातर काम अकेले करना चाहेंगे। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है और बड़े फायदे के योग बन रहे हैं। छोटे-छोटे कामों की सूची बना लें। निवेश से भी फायदा हो सकता है। प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है।

मिथुन

करियर में सफलता के लिए आपके दिमाग में कोई न कोई नया विचार चलता रहेगा। पैसों का कोई उलझा मामला सुलझाने का आपको दूसरा मौका भी मिल सकता है। जहां तक संभव हो सारा काम आज ही निपटा लें। एक बार में एक काम ही हाथ में लें। सफलता मिल सकती है। नया दौर भी शुरू हो सकता है। आज ही कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं।

कर्क

नौकरी बदलने का इरादा है, तो उस बारे में विचार करें। कुल मिलाकर करियर में आगे बढ़ने के लिए छिटपुट कदम उठा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुरानी चुनौतियों से मुक्ति भी मिल सकती है।

सिंह

किसी की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार का कोई विवाद या तनाव सुलझाने के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन और उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। फल की चिंता न करें। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। निवेश या बचत का कार्यक्रम जारी रखें

कन्या

आपको कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। विपरीत लिंग के लोगों के साथ रहने से जरूरी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपका आकर्षण भी बढ़ सकता है। सम्मान की चिंता हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में भी फायदा हो सकता है। परिवार से भी मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव खत्म हो सकता है।

तुला

आपके लक्ष्य साफ रहेंगे। पैसों का कोई पुराना मामला बाकी है, तो उसे निपटाने की कोशिश करें, सफलता भी मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा मिल सकती है। नयापन भी महसूस हो सकता है।

वृश्चिक

नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। पुराना काम समेटने और नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। हर फैसला सोच-समझ कर करें। कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।

धनु

पैसों के कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने में कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। किसी सामूहिक काम से आप करियर में आगे बढ़ सकते हैं। अचानक कोई पुराना दोस्त भी आपकी मदद कर सकता है

मकर

जिस काम को पूरा करने के बारे में आपने सोचा न होगा वो आज पूरा हो जाएगा। सितारे आपके फेवर में रहेंगे। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। पुराने बेजान रिश्तों में मधुरता आ सकती है। दोस्तों की मदद से करियर में आगे बढ़ सकते हैं

कुंभ

आप ऐसा कुछ करेंगे, जिससे आपके खर्चे कम हो सकते हैं। आसपास की कोई छोटी यात्रा हो सकती है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कामों के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे।

मीन

आज आप का दिन हिम्मत और कॉन्फिडेंस रहेगा। साथी के फैसले लेने में आज आप मदद करेंगे। पैसों के कुछ मामले सुलझाने होंगे। कहीं से पैसों की व्यवस्था भी हो सकती है। धैर्य रखें, परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं।