लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंदिरा नहर के पास बड़ा हादसा हुआ है। शादी समारोह से वापास लौट रही एक गाड़ी नहर में जा गिरी। इस दौरान उसमें 15 से 16 लोग सवार थे, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में आधा दर्जन बच्चे नहर में बह गए हैं। NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
लखनऊ के नगराम थाना के पटवा खेड़ा गांव के पास इंदिरा नहर में यह बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस फोर्स और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।
अभी तक आधा दर्जन बच्चे नहर में लापता हैं। बच्चों को खोजने के लिए NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। सभी लोग बाराबंकी के लोनी कटरा थाने के सराय पांडे गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
गाड़ी में सवार सभी महिलाओं और पुरुषों को तो सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन बच्चे अभी भी लापता हैं। घटना देर रात की है।
क्राइम डेस्क. एक कार्यक्रम के दौरान डीजे देखने गई 13 वर्षीय किशोरी से रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया। सूचना पर सीओ और बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने के कारण पुलिस ऐहतियातन गांव पर नजर रखे हुए है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी मंगलवार रात गांव में ही एक कार्यक्रम में चल रहे डीजे को देखने के लिए गई थी। इस दौरान कार्यक्रम में ही शामिल होने आया गुड्डू उर्फ राजकुमार निवासी ग्राम गौहनियां थाना बिलसंडा उसको समीप के ही एक प्लॉट पर ले गया। आरोप है कि वहां गुड्डू किशोरी के साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया। किशोरी ने घर जाकर परिजनों को रोते हुए घटना की जानकारी दी।
चूंकि मामला दो समुदायों से जुड़ा था। इसीलिए गांव में यह खबर तुरंत फैल गई। किशोरी के चाचा की सूचना पर सीओ बीसलपुर प्रवीन मलिक, इंस्पेक्टर बरखेड़ा आलोक मिश्रा फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसको हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर बरखेड़ा आलोक मिश्रा ने बताया कि किशोरी के चाचा की तहरीर पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
New Delhi. बढ़ते तापमान के कारण हिमालय के साढ़े छह सौ ग्लेशियर पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार दोगुनी हो गई है।
पानी की क्षति
साइंस एडवांसेज जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक 1975 से 2000 के बीच ये ग्लेशियर प्रतिवर्ष 10 इंच घट रहे थे लेकिन 2000-2016 के दौरान प्रतिवर्ष 20 इंच तक घटने लगे। इससे करीब आठ अरब टन पानी की क्षति हो रही है। कोलंबिया विश्वविद्यालय के अर्थ इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने उपग्रह से लिए गए 40 वर्षों के चित्रों को आधार बनाकर यह शोध किया है। ये चित्र अमेरिकी जासूसी उपग्रहों द्वारा लिए गए थे। इन्हें थ्री डी माड्यूल में बदल कर अध्ययन किया गया।
जलवायु परिवर्तन ग्लेशियरों को निगल रहा
तस्वीरें भारत, चीन, नेपाल व भूटान में स्थित 650 ग्लेशियर की हैं। जो पश्चिम से पूर्व तक करीब दो हजार किलोमीटर में फैले हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन ग्लेशियरों को खा रहा है।
हिमालय क्षेत्र में तापमान एक डिग्री बढ़ा
शोध के मुताबिक 1975-2000 और 2000-2016 के बीच हिमालय क्षेत्र के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई जिससे ग्लेशियरों के पिघलने की दर बढ़ गई। हालांकि सभी ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार एक समान नहीं है। कम ऊंचाई वाले ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। कुछ ग्लेशियर तो पांच मीटर सालाना तक पिघल रहे हैं।
खतरा
-ग्लेशियर पिघलने से ऊंची पहाड़ियों में कृत्रिम झीलों का निर्माण होता है। इनके टूटने से बाढ़ की संभावना बढ़ जाती है जिससे ढलान में बसी आबादी के लिए खतरा उत्पन्न होता है।
-ग्लेशियर से निकलने वाली नदियों पर भारत, चीन, नेपाल, भूटान की 80 करोड़ आबादी निर्भर है। इन नदियों से सिंचाई, पेयजल और विद्युत उत्पादन किया जाता है। ग्लेशियर पिघल गए तो तमाम संसाधन खत्म हो जाएंगे।
60 करोड़ टन बर्फ
हिमालय के 650 ग्लेशियरों में करीब 60 करोड़ टन बर्फ जमी हुई है। उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव के बाद यह तीसरा बड़ा क्षेत्र है जहां इतनी बर्फ है। इसलिए हिमालयी ग्लेशियर क्षेत्र को तीसरा ध्रुव भी कहते हैं।
छोटे द्वीप खतरे में
ग्लेशियर पिघलने से हर साल आठ अरब टन पानी बर्बाद हो रहा है। उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव में बर्फ पिघलने से समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे कई छोटे द्वीपों पर खतरा बढ़ेगा।
राशिफल: 20 जून 2019, इन राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी खत्म होगी
आज का राशिफल
मेष
स्वार्थ की भावना रहेगी। दिन सुस्ती भरा भी हो सकता है। स्वास्थ का ध्यान रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य ना करें। किसी बात पर मायूस भी हो सकते हैं।
वृष
कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा।
मिथुन
सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा।
कर्क
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
सिंह
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।
कन्या
कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।
तुला
कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। घर बाहर पूछ परख होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा।
वृश्चिक
वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।
धनु
यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
मकर
अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टाले। विवाद न करें।
कुंभ
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर सहायता से कार्य होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।
मीन
धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।
वाशिंगटन। अमेरिका में एक किशोरी ने 90 लाख डॉलर की लालच में आकर अपनी बेस्ट फ्रेंड की हत्या कर दी। मामले की जांच करने वाले अधिकारियों के अनुसार, अलास्का की रहने वाली 18 वर्षीय डेनाली ब्रेह्मर की इंडियाना निवासी 21 वर्षीय डेरिन शिल्मिलर से ऑनलाइन दोस्ती हुई।
शिल्मिलर ने ऑनलाइन खुद को बेहद धनी व्यक्ति टाइलर बताया। उसने ब्रेह्मर को इस बात के लिए तैयार किया कि वह अगर अपनी ‘बेस्ट फ्रेंड’ की हत्या कर देती है तो वह उसे 90 लाख डॉलर की राशि देगा।
अदालत में दायर दस्तावेजों के अनुसार ऑनलाइन बातचीत के दौरान दोनों ने अलास्का में किसी के बलात्कार और हत्या के संबंध में चर्चा की थी। शिल्मिलर ने ब्रेह्मर को वादा किया था कि यदि वह वारदात का वीडियो और तस्वीरें उसे भेजती है तो उसे 90 लाख डॉलर या उससे ज्यादा राशि मिलेगी।
अधिकारियों का कहना है कि ब्रेह्मर ने इस काम में अपने साथ चार और लोगों को जोड़ा। सभी ने मिलकर सिंथिया हॉफमैन की हत्या करना तय किया। उन्होंने बताया कि दो जून को 19 वर्षीय हॉफमैन को अपने साथ पहाड़ चढ़ने के लिए ले गए। उन्होंने उसके हाथ पैर बांधे, फिर उसके सिर में पीछे से गोली मारी और उसे नदी में फेंक दिया। उसका शव चार जून को मिला।
अधिकारियों ने बताया कि ब्रेह्मर ने इस पूरे घटनाक्रम के दौरान शिल्मिलर को हॉफमैन की स्नैपचैट तस्वीरें और वीडियो भेजे। बीते शुक्रवार ग्रैंड ज्यूरी ने सभी छह आरोपियों को प्रथम श्रेणी हत्या का दोषी ठहराया और इसके साथ ही संबंधित अन्य मामलों में भी इन्हें दोषी पाया गया।
हेल्थ डेस्क। गर्मी के मौसम में जब-जब गर्मी का एहसास होता है, तब-तब ध्यान छाछ, गन्ने का रस और नींबू पानी की तरफ जाता है। गन्ना तो होता है इसी सीजन के लिए है, जो गर्मी से राहत देता है। ज्यादातर लोग गन्ने का मीठा-मीठा जूस पीना ही पसंद करते है।
इसका मीठा फ्लेवर सभी को बहुत अच्छा लगता है, लेकिन आपको बता दें कि गन्ना सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गन्ने का जूस न सिर्फ लू यानी हीट स्ट्रोक से बचाता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों को भी दूर रखता है। जानिए उन बीमारियों के बारे में, जिनमें गन्ने का सेवन फायदेमंद होता है।
मीठा-मीठा गन्ना और उससे बना जूस यूटीआई इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है और किडनी स्टोन से भी निजात दिलाता है। साथ ही यह किडनी को सही तरह से फंक्शन करने में मदद करता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गन्ना आपके लिए फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार, गन्ने के जूस में ग्लाइसीमिक इंडेक्स बेहद कम होता है और इसकी वजह से ये बॉडी मेटाबॉलिज्म तो हेल्दी बनाए ही रखता है साथ ही वजन को भी मेनटेन करने में मदद करता है।
वैसे तो कैंसर एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन गन्ने का सेवन इस बीमारी में कारगर साबित होता है। आयुर्वेद के अनुसार, गन्ने में फॉसफॉरस, आयरन, मैग्निशियम, कैल्शियम और पोटैशियम की अत्यधिक मात्रा होने की वजह से यह अल्कलाइन होता है। यही प्रॉपर्टी को कैंसर को दूर रखने में मदद करती है। दरअसल इस अल्कलाइन नेचर में कैंसर सेल्स सर्वाइव नहीं कर पाते। स्टडीज के अनुसार, गन्ने का रस प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर में काफी कारगर रहा है।
वर्तमान में ज्यादातर लोगों को यूरियन इंफेक्शन की शिकायत है। जिन लोगों को टॉइलट जाते वक्त जलन होती है, उनके लिए गन्ना रामबाण है। साथ ही यह हीट स्ट्रोक से भी बचाता है।
वाशिंगटन। अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शानहान (56) ने इस्तीफा दे दिया है। अपने खिलाफ घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला सामने आने के बाद शानहान ने यह निर्णय लिया। बतौर रक्षा मंत्री उनकी नियुक्ति पर मुहर के लिए जल्द ही सीनेट में सुनवाई होनी थी।
जेम्स मैटिस के अचानक इस्तीफे के बाद गत जनवरी में उन्हें कार्यवाहक रक्षा मंत्री बनाया गया था। शानहान के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्क एस्पर को कार्यवाहक रक्षा मंत्री बनाए जाने की घोषणा की है। वह सोमवार को कार्यभार संभालेंगे।
शानहान ने कहा है कि निजी कारणों से उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया। वह नहीं चाहते कि उनके बच्चों के जख्म दोबारा ताजा हो।
अमेरिकी मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि संघीय जांच एजेंसी एफबीआइ शानहान और उनकी पूर्व पत्नी के बीच घरेलू हिंसा से जुड़े नौ साल पुराने मामले की जांच कर रही है। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए थे। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि शानहान के नाबालिग बेटे ने 2011 में कथित तौर पर अपनी मां पर बेसबॉल बैट से हमला किया था।
टेक डेस्क। Motorola ने पिछले साल सितम्बर में One Power लॉन्च किया था। यह कंपनी का देश में पहला Android One पर आधारित फोन था। फोन को RS 15,999 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही कंपनी ने हैंडसेट की कीमत में Rs 1000 की कटौती की थी। अब, ब्रांड ने डिवाइस पर एक और प्राइज कट की घोषणा की है। यह प्राइस कट Rs 2000 का किया गया है।
Motorola One Power अब Flipkart पर Rs 12,999 में उपलब्ध है। इस के साथ, एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीद पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अतिरिक्त 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिल रहा है। हैंडसेट को EMI पर खरीदने पर एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड यूजर्स को Rs 250 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
फीचर्स
Motorola One Power में 6।2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया जाता है। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4GB+64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। फोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
फतेहपुर. उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार की दोपहर चांदपुर थाना इलाके के जहानाबाद मार्ग पर सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस और विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें सात यात्रियों की मौत हो गई। जबकि करीब 35 लोग घायल हुए हैं। यह घटना बिलारी मोड़ पर हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया है। घायलों को कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया है। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है।
जहानाबाद जा रही थी बस
प्राइवेट बस बुधवार की दोपहर फतेहपुर से वाया अमौली होकर जहानाबाद जा रही थी। बस में करीब 50 लोग सवार थे। बस अमौली से पहले कौह मोड़ के पास पहुंची थी कि, अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक ड्राइवर केबिन में ही फंस गया। उसे केबिन काटकर बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद से अमौली सठिगवां रोड पूरी तरह से जाम लग गया।
सीएम ने समुचित इलाज के दिए निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में सात लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों के उपचार के लिए निर्देश दिया है।