28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 408

प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद ईशा देओल ने किया ऐसा काम, यूजर्स करने लगे TROLL !

मनोरंजन डेस्क। एक्ट्रेस ईशा देओल पिछले दिनों दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। ईशा देओल की दूसरी बेटी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इससे पहले ईशा अपनी बेबी शावर को लकर चर्चा में रही थीं। ईशा की छोटी बेट मिराया अब 14 दिन की हो गई है।

इसी बीच ईशा ने खुद के लिए क्वालिटी टाइम निकालते हुए अपना कुछ टाइम सलून में स्पेंड किया और इसी एक फोटो ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसके बाद से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

ईशा ने अपने बालों को नया लुक देने के लिए हेयरकलर कराया है जिसकी फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि आज मेरे बालों में फाइनली 9 महीने के बाद कलर हो पाया।

ईशा का फोटो शेयर करना था कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि इतनी भी क्या जल्दी पड़ी थी। प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद कलर करना हार्मफुल हो सकता है। इतना ही लोगों ने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद बाल झड़ते हैं और ऐसे में ईशा को हेयरफॉल के बाद कलर कराना चाहिए था।

गेंदबाज शमी अहमद को लेकर ये क्या बोल गए AIMIM अध्यक्ष ओवैसी

मुंबई ।। AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्सर अपने राजीनीतिक बयानों को लेकर चर्चा में रहते है,यही नहीं टीवी डिबेट और चुनावी यात्राओं को लेकर अक्सर सुर्खियों बटोरते है। ओवैसी को देश में बड़े राजीनीतिक नेता के रूप में उनके समर्थक देखना चाहते है,उवेसी को वालो का मानना है कि वो उनकी आवाज़ को संसद में उठाते है,उनके चाहने वाले चाहते है की अपनी कॉम की आवाज़ बने और राजनीती में आगे बढ़े। इग्लैंड के आईसीसी विश्वकप ज़ोरो पर है। इसी सिलसिले में ओवैसी ने एक ट्वीट किया है।

ओवैसी वैसे तो सोशल मिडिया से दूर ही रहते है,पर आज उन्होंने क्रिकेट पर बहुत कुछ बोल दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया,लोग इंतज़ार करते है अपने पससंदीदा इंसान का की वो कुछ कहे। इंग्लैंड में पूरी दुनिया की क्वालीफ़ायर टीमें वर्ड कप खेल रही है और अब विश्वकप अपने आखिरी दूर में पहुंच चूका है। प्रत्येक देशों के सपोर्टर अपने अपने तरीके से अपने अपने देश की टीमों का हौसला अफजाई करने में लगी है। और इंडिया की टीम का भी यही हाल है।

इसी दौरान ओवैसी ने भी एक बयान जारी किया है। जो जरूर टीम इंडिया का हौसला ही बढ़ाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की ओवैसी भी कॉलेज के दिनों में क्रिकेटर थे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में टीमें उनकी गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाती थी। उनके साथ खेले क्रिकेटर बताते है कि ओवैसी अपनी दमदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में श्रीनाथ के समानान्तर गेंदबाज भी बताते थे।

और ओवैसी ने इंडियन एक्सप्रेस के लिए कॉलम में अपनी क्रिकेट के प्रति लिखा लेख बताता है कि वो क्रिकेट से कितना लगाव रखता है। ओवेसी अपने लेख में लिखा है कि टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह,भुनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की पेस तिकड़ी हमे विश्वकप में देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी लकी है।

उन्होंने 1983 विश्वकप विजेता कपिल देव के योगदान को भी सराहा इसके अलावा जहीर खान और जवागल श्रीनाथ की गेंदबाजी को भारत के लिए अहम योगदान देने का भी पूरा श्रेय दिया।असद्दुदीन ओवैसी ने लिखा इस तरह की बात कही इसका यकीन हर किसी को नहीं हो रहा है,क्यूंकि ओवेसी के ऐसे बयान बहुत कम ही आते है।

ओवैसी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी लिखा कि उनमे जबरदस्त टेम्परामेंट है। वह ट्विनल विजन की तरह खेल को आगे बढ़ाते है,और गेम को देखते है। ओवैसी ने आगे कहा अब सब कुछ सिस्टेमेटिक हो गई है,अब समय बदल गया है। उन्होंने कहा कि ये भारत की पेस तिकड़ी भारत को विश्वकप जीताने में योगदान देगी क्योंकि ये भारतीय तिकड़ी बेस्ट बॉलिंग यूनिट है। उन्होंने कहा यकीनन तीनों को एक साथ बॉलिंग करते हुए देखना युवा पीढ़ी के लिए गौरव की बात होगी।

पीरियड के दौरान होने वाली ऐंठन से छुटकारा पाने का ये है आसान उपाय

हेल्थ डेस्क। पीरियड यानी माहवारी में महिलाओं को काफी दर्द और शरीर में ऐंठन की समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार महिलाओं को दर्द इतना होने लगता है कि उन्हें दवा खानी पड़ती है, लेकिन कई घरेलू उपायों से इस कष्ट को कम किया जा सकता है, ये तरीके बेहद कारगर साबित होते हैं। पीरियड के दौरान गर्भाशय में मांसपेशियों के तीव्र संकुचन से ऐंठन होने लगती है |

रक्तस्राव शुरू होने के सामान्यतः 1-2 दिन पहले से ऐंठन शुरू हो जाती है। यह सामन्यतः पेट के निचले हिस्से में या पेल्विक भाग में महसूस की जाती है। इसका दर्द पीठ, जांघों और पेट के ऊपरी भाग तक जा सकता है। साथ ही महिलाएं सिरदर्द, थकान भी महसूस करती हैं। अगर आपको कम या ज्यादा ऐंठन होती है हो तो इन उपायों का प्रयोग करें।

हीट का उपयोग करें, ऐसे कई प्राकृतिक उपचार हैं, जिनसे मासिकधर्म संबंधी ऐंठन में राहत मिलती है। इनमें से सबसे सामान्य और आसान तरीका है- हीट का उपयोग। यह तरीका दर्द निवारक दवाओं से ज्यादा कारगर है। हीट के चलते ऐंठन उत्पन्न करने वाली संकुचित मांसपेशियों को विश्राम मिलता है। आपको अपने पेट के निचले हिस्से में हीट लगाना चाहिए। आप अपनी पीठ के निचले हिस्से में भी हीट लगा सकते हैं | इसके लिए एक हीटिंग पैड या हीट पैच का उपयोग करें |
शरीर में ज्यादा ऐंठन है तो गर्म पानी से स्नान करना चाहिए। इससे बॉडी को काफी आराम मिलता है।

अपना ध्यान बांटें। अगर आपको तेज ऐंठन हो रही हो तो हीट पैच समेत अन्य कारगर उपाय करने के साथ ही ध्यान भटकाने का प्रयास करें। अच्छे दोस्तों से मिलें, किताब पढ़ें, कंप्यूटर गेम खेलें, मूवी या टीवी शो देखें, मतलब ऐसा काम करें जिससे ध्यान बंट जाए।

एक्यूपंक्चर पीरियड में होने वाली ऐंठन में बेहद कारगर उपाय है। 2000 सालों से भी अधिक समय से इसे दर्दनिवारक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस विधि में, बाल के समान पतली सुइयों को शरीर में लगाया जाता है, इससे विशेषकर पीरियड में दर्द कम होता है।

पीरियड में कई बार दर्द असहनीय हो जाता है। जब ऐसा महसूस हो तो तुलसी का पत्तों का सेवन करें। इसे चाय में डालकर भी प्रयोग किया जा सकता है। चाय चुनते समय बेहद ध्यान रखें। रास्पबेरी, कैमोमाइल और अदरक वाली चाय ऐंठन से राहत दिलाने के लिए सूजन विरोधी क्षमता रखती है, इसलिए इनका प्रयोग करें।

पीरियड के दौरान कमर में खासतौर पर ज्यादा दर्द होता है। कई बार पूरी शरीर में ही ज्यादा दर्द होता है। ऐसे में जैतून और नारियल तेल को गुनगुना करके उसकी मालिश करें, काफी आराम मिलेगा।

शरीर दर्द, थकान और पेट दर्द दूर करने के लिए दूध में हल्दी मिलाकर पिएं, इससे काफी आराम मिलता है। हल्दी दूध से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिससे आराम मिलता है।

पीरियड के दौरान ठंडी चीजों के सेवन से बचें। दूध से बने उत्पाद कम प्रयोग करें और मांसाहार के साथ दाल का सेवन भी न करें। इन सभी चीजों से गैस बन सकती है, जो पीरियड दर्द काफी बढ़ा देती है।

पीरियड के दौरान विटामिन बी, ई, सी और फोलेट जैसे कई सप्लीमेंट्स लेना भी फायदेमंद रहेगा। इस दौरान हरी पत्तेदार सब्जियां भी काफी फायदेमंद होती है।

जानिए क्या है मोदी सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना? एक बार के इंवेस्टमेंट पर डबल बेनिफिट्स

बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत अगर बेटी की उम्र 10 साल से कम है तो उसके नाम पर बैंक अकाउंट खुलवा कर उसके भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

इस योजना के तहत निवेश करने पर आपकी बेटी का भविष्य सुरक्षित होगा, जिसपर 8।1 फीसदी का ब्याज मिलता है। इसमें निवेश करने पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

इस स्कीम के तहत कम से कम 250 रुपये और अधिकतम कोई भी राशि जमा कर सकते हैं। इस तरह सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने पर पहला आपको टैक्स बेनिफिट मिलता है, साथ ही आपकी बेटी का भविष्य भी सुरक्षित होता है।

सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी कुछ प्रमुख बातें

1। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पोस्ट ऑफिस और किसी भी बैंक में अकाउंट खुलवाया जा सकता है।

2। यह अकाउंट 21 वर्षों के लिए या फिर जब तक लड़की की शादी नहीं हो जाती है तब तक ऑपरेटिव होगा।

3। 18 वर्ष के बाद उसकी पढ़ाई के लिए 50 फीसदी तक विदड्रॉल किया जा सकता है।

4। एक लड़की के नाम पर एक ही अकाउंट खुलवाया जा सकता है।

5। एक वित्त वर्ष में कम से कम इस अकाउंट में 250 रुपये और अधिकतम 1।5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।

6। इस अकाउंट पर 15 सालों तक पैसे जमा किए जा सकते हैं।

7। 15 सालों तक जमा करने के बाद 6 सालों के लिए इस अकाउंट में पैसे नहीं जमा किए जाते हैं। अकाउंट खोलने की तारीख के 21 सालों बाद यह मैच्योर होता है। अगर, उसकी शादी पहले हो जाती है, तो भी पूरे पैसे निकाले जा सकते हैं।

8। अगर किसी लड़की की शादी हो जाती है तो उसके नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ऑपरेट नहीं होगा।

9। NRI लड़की के नाम पर यह अकाउंट नहीं खुलवाया जा सकता है।

10। इस अकाउंट में जितना जमा किया जाता है उसका फायदा सेक्शन 80C के तहत उठाया जा सकता है। अकाउंट मैच्योर होने पर यह टैक्स फ्री है।

साली से देकर देह-व्यापार करवाता था जीजा, पोल खुली तो गला घोंटकर मार डाला !

नई दिल्ली। पति से रिश्ते खराब होने के बाद जीजा के पास रहने आई साली को नेश का इंजेक्शन देकर देह व्यापार करवाता था। साली के देह व्यापार की पोल खुलने पर जीजा ने उसका गला घोंटकर मार डाला। घटना के 9 दिन बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया है।

इस वारदात का खुलासा करते हुए रविवार को एसएसपी सुनील मीणा ने बताया कि हत्याकांड में शामिल आरोपी जीजा और साले को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल बिजली का तार और युवती के गहने बरामद किए गए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

उत्तराखंड के रामनगर कोतवाली में रविवार को एसएसपी सुनील मीणा ने बताया कि चोरपानी निवासी सोनू सिंह देह व्यापार का धंधा करता है। साल 2005 में सोनू की पहली शादी मीना नाम की युवती से हुई। इसके बाद उसके संपर्क में नूरपुर बिजनौर निवासी रुखसार उर्फ प्रिया आई। दोनों में संबंध बने तो उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। छह माह पहले रुखसार अपने दो बच्चों को लेकर मुरादाबाद चली गई। इसके बाद रुखसार की छोटी बहन जन्नत उर्फ निखत सोनू के संपर्क में आई। जन्नत की शादी दिल्ली से हुई थी। इन दिनों उसकी अपने पति से अनबन चल रही थी। इसके चलते वह नौ जून को रामनगर आकर सोनू संग रहने लगी।

इस बीच सोनू ने उसे नशे का इंजेक्शन लगाकर देह व्यापार करवाया। होश आने पर जन्नत ने शिकायत मां से करने की बात कही तो सोनू ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 14 जून को वह जन्नत के साथ पीरूमदारा में किराये के मकान पर पहुंचा। यहां पहली पत्नी मीना के भाई गुड्डू के साथ मिलकर उसने बिजली के तार से गला घोंटकर जन्नत की हत्या कर दी। इसके बाद उसके चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया। इसके बाद शव ले जाकर नंदपुर गांव स्थित सिंचाई नहर में फेंक दिया।

कोतवाल रवि सैनी ने बताया मुखबिर ने कांस्टेबल अशोक कांबोज और तालिब हुसैन को बताया कि दिल्ली से एक महिला गायब है। उसका जीजा रामनगर में रहता है। शक पर पुलिस ने सोनू को उठाकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।

युवती को बंधक बनाकर 4 दिनों तक दुष्कर्म, 2 सगे भाई गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां युवती को 4 दिन तक बंधक बनाकर सगे भाईयों ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

युवती की शिकायत पर दिल्‍ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 376डी, 377 और 506 के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, मामले की तफ्तीश जारी है।

सूत्रों के अनुसार, 22 वर्षीय पीडि़ता मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया है कि पारिवारिक झगड़ों से परेशान पीडि़ता घर से भाग कर 16 मई को दिल्‍ली आ गई थी। उसने अपने बयान में बताया कि दिल्‍ली पहुंचने के बाद वह एक दिन निजामुद्दीन इलाके में रुकी। जिसके बाद वह रिक्‍शे से लाजपत नगर पहुंच गई।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को दिए बयान में पीडि़त महिला ने बताया है कि लाजपत नगर पहुंचने के बाद वह चाय पीने के लिए एक दुकान में पहुंची। इसी दौरान, दुकान की मालकिन से उसकी काम को लेकर बात हुई। दुकान की मालकिन ने उसे इलाके की कोठियों में काम दिलाने का वादा किया। पीडि़ता ने अपने बयान में बताया कि दुकान की मा‍लकिन ने हमदर्दी जाहिर करते हुए उसे अपने घर में रात रुकने के लिए कहा।

उसने बताया कि रात में दुकान की मालकिन के दोनों बेटे घर पहुंच गए। जिन्‍होंने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्‍कर्म और अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि आरोपी युवती का लगातार चार दिनों तक शारीरिक शोषण करते रहे। इसी बीच, एक दिन पीडिता मौका पाकर घर से भागने में कामयाब हो गई। उसने पड़ोसियों को अपनी आपबीती बताई।

सूत्रों के अनुसार, पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। अमर कालोनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 376डी, 377 और 506 के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है।

भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पिओ, PM से वार्ता में आतंकवाद और व्यापार होगा अहम मुद्दा

New Delhi. अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल पोम्पिओ आज नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने को लेकर भारतीय नेतृत्व से बातचीत करेंगे। उनका यह दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 28-29 जून को जापान के ओसाका में जी20 शिखर वार्ता से इतर होने वाले वाली मुलाकात से पहले हो रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने 21 जून को बताया था कि अपनी यात्रा के दौरान पोम्पिओ विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। कुमार ने कहा, “हम इस दौरे को दोनों पक्षों के लिए रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और परस्पर हित वाले मामलों पर उच्च स्तरीय बातचीत जारी रखने के महत्त्वपूर्ण अवसर के तौर पर देख रहे हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान भारत और अमेरिका के मध्य सामरिक साझेदारी के ”एक महत्वाकांक्षी’ एजेंडे पर चर्चा करेंगे। पोम्पिओ 24 से 30 जून तक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार देशों- भारत, श्रीलंका, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने 13 जून को अपने एक बयान में कहा था कि पोम्पिओ की हिंद-प्रशांत के चार देशों की यात्रा का मकसद अमेरिका की महत्वपूर्ण देशों के साथ साझेदारियों को और मजबूत करना है ताकि मुक्त और निर्बाध हिंद-प्रशांत के साझा लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

पोम्पिओ नयी दिल्ली से कोलंबो जाएंगे जहां वह ईस्टर के मौके पर हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ श्रीलंका के लोगों के प्रति अमेरिकी एकजुटता भी प्रदर्शित करेंगे। इसके बाद पोम्पिओ जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में ओसाका जाएंगे। यात्रा के अंत में वह दक्षिण कोरिया जाएंगे।

ममता बनर्जी को फिर तगड़ा झटका, BJP ने जिला परिषद पर किया कब्जा

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक समेत कई सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से भगवा दल ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की दक्षिण दिनाजपुर जिला परिषद पर अपना नियंत्रण कायम कर लिया।

दक्षिण दिनाजपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता बिप्लब मित्रा भी भाजपा में शामिल हो गए। मित्रा के अलावा, दक्षिण दिनाजपुर जिला परिषद के 18 में से 10 सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के विधायक विल्सन चांपरामेरी दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए।

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय, पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष तथा पार्टी महासचिव और राज्य के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्टी में शामिल हुए। तीन बार के विधायक चांपरामेरी पश्चिम बंगाल में कलचीनी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल में भाजपा में शामिल होने वाले चांपरामैरी तृणमूल कांग्रेस के पांचवें विधायक हैं। इसके अलावा, माकपा का एक और कांग्रेस का एक विधायक भी भगवा दल में शामिल हो चुका है।

रॉय ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में शामिल होने को ‘भूकंप’ करार देते हुए कहा कि दक्षिण दिनाजपुर की जिला परिषद की अध्यक्ष लिपिका रॉय समेत इसके लगभग सभी सदस्य पार्टी में शामिल हो गये।

मित्रा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ‘निरंकुश तरीके’ से काम कर रही है और इसका लोगों से संपर्क खत्म हो गया है। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फरहाद हाकिम ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले लोग मौकापरस्त हैं और आने वाले दिनों में वे पछताएंगे।

धोनी के कारण विश्वकप जीतना हुआ मुश्किल, जानिए क्यों

मुंबई ।। World Cup 2019 में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। वह अपराजित है, लेकिन इसी बीच अफगानिस्तान के विरूद्ध मुकाबले के दौरान भारतीय टीम की कुछ कमियां उजागर हो गई हैं।दरअसल मौजूदा World Cup में रोहित,कोहली जैसे खिलाड़ी तो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अफगानिस्तान के विरूद्ध मुकाबले के दौरान भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर कमजोर दिखा।

मध्यक्रम में आमतौर धोनी संघर्ष करते दिखे, उन्होंने 52 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, इसके अलावा मैच में केदार जाधव भी संघर्ष करते दिखे। भारतीय टीम ने वह मुकाबला भले ही 11 रन से जीत लिया हो, लेकिन धोनी की ऐसी बल्लेबाज़ी ने भारतीय टीम की स्वभाविक रूप से चिंता बढ़ाने का काम किया है। World Cup के आने वाले मुकाबलों में धोनी की यह धीमी पारी भारत के लिए परेशानी भी बन सकती है।

खासतौर से नॉकआउट दौर में जब टीम इंडिया किसी टीम से भिड़ेगी तो वहां टीम इंडिया के हर तरह से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वैसे भी टॉप ऑर्डर के बाद टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपनी टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति तक लेके जाए। लेकिन उसके लिए धोनी और बाकी सभी मध्यक्रम बल्लेबाज़ों को अपना जलवा दिखाना होगी।

लीग मुकाबलों की बात की जाए तो भारतीय टीम के 4 मुकाबले और बाकी हैं जिसमें वेस्टइंडीज, इंग्लैंड , बांग्लादेश और श्रीलंका के विरूद्ध उसे भिड़ना है। इन मैचों में भी भारतीय टीम के हरविभाग को बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाना होगा तब जाकर ही जीत दर्ज हो पाएगी।मौजूदा World Cup में भारत की वर्तमान स्थिति के आधार पर उसे खिताब का दावेदार कहा जा रहा है।

 

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर लगाए कड़े प्रतिबंध, सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शा

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इन प्रतिबंधों से ईरान के सर्वोच्च नेता और अन्य अधिकारी अमेरिकी क्षेत्र में किसी भी बैंकिंग सुविधा के लाभ नहीं उठा पाएंगे।

ईरान ने कहा था कि उसने गुरुवार को क्षेत्र में अमेरिका के एक ड्रोन को मार गिराया गया है, जिसके कुछ दिन बाद ट्रंप ने नए प्रतिबंध लगाने का कदम उठाया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को जवाबी सैन्य हमले के आदेश को वापस ले लिया था। ट्रंप ने अपने ओवल दफ्तर में पत्रकारों के साथ संक्षिप्त बातचीत में कहा, ‘हम ईरान या किसी भी देश के साथ संघर्ष नहीं चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे यह कह सकता हूं कि हम ईरान को परमाणु हथियार कभी भी हासिल नहीं करने देंगे।’

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जिस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, वो ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाएगा और ईरान के सर्वोच्च नेता तथा अन्य अधिकारियों को बैंकिग सुविधा के लाभ लेने से रोकेगा। उन्होंने वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन की मौजूदगी में आदेश पर हस्ताक्षर किए।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मेरे ख्याल से हमने बहुत संयम दिखाया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम भविष्य में भी सयंम दिखांएगे।’ उन्होंने कहा, ‘हम तेहरान पर दबाव बढ़ाना जारी रखेंगे।