प्रयागराज. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को अगले साल से हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रमाणपत्र मिलेंगे। अंग्रेजी में स्पेलिंग की त्रुटि को लेकर दायर एक याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 9 फरवरी 2019 को 2020 की परीक्षा से प्रमाणपत्रों के प्रारूप में बदलाव के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है।
1947 में देश की आजादी के बाद बोर्ड अपना सारा काम देवनागरी लिपि में कर रहा था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र हिन्दी भाषा में ही जारी होते थे। लेकिन बाद में कम्प्यूटर का उपयोग शुरू होने पर बोर्ड ने अंकपत्र/प्रमाणपत्र का स्वरूप बदल दिया।
बोर्ड ने 2005 में हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अंकपत्र व प्रमाणपत्र जारी करने का निर्णय लिया था। उस वर्ष से दोनों भाषाओं में अंकपत्र व प्रमाणपत्र जारी होने लगे। इनमें यूपी बोर्ड व परीक्षा का नाम तो दोनों भाषाओं में है लेकिन अभ्यर्थी का नाम, पिता व मां का नाम, वर्ग, स्कूल का नाम, विषय का नाम, श्रेणी आदि तमाम सूचनाएं सिर्फ अंग्रेजी में लिखी होती है। हाईकोर्ट के आदेश पर अब अंकपत्र सह प्रमाणपत्र पर अंकित सभी सूचनाएं दोनों भाषाओं में होंगी।
क्या थी समस्या
मनीष द्विवेदी नाम के अभ्यर्थी की याचिका पर अंकपत्र सह प्रमाणपत्र को दोनों भाषाओं में जारी करने का आदेश हुआ है। दरअसल मनीष ने 2010 में हाईस्कूल और 2012 में इंटर की परीक्षा पास की थी। लेकिन दोनों के अंकपत्र सह प्रमाणपत्र में उसके नाम व उपनाम की स्पेलिंग गलत थी। संशोधन करने के बाद भी त्रुटि रह गई और उसने फिर संशोधन के लिए अनुरोध किया तो बोर्ड ने इनकार कर दिया। जिस पर उसने याचिका दायर की।
यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव के अनुसार, हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र सह प्रमाणपत्र को दोनों भाषा में छापने के आदेश हाईकोर्ट ने दिए है। 2020 की परीक्षा से आदेश का अनुपालन किया जाएगा। उसके लिए प्रारूप में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।
मनोरंजन डेस्क. अभिनेता टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘पद्मावत’ में रणवीर सिंह पर फिल्माए गए गाने ‘खलीबली’ पर कुछ अलग अंदाज में थिरके। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर ‘खलीबली’ पर डांस करते नजर आए, लेकिन इस पर नाचने का उनका अंदाज बिल्कुल किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन (Michael Jackson) जैसा था।
टाइगर माइकल जैक्सन के मशहूर ब्रेक डांसिंग स्टाइल में इस गाने पर परफॉर्म करते नजर आए। इस वीडियो के कैप्शन में टाइगर ने लिखा कि विश्वास नहीं होता कि ऐसा हुए अभी नौ साल बीत चुके हैं! मुझे तो लगता है कि खिलजी भी अपना ताज आपको ही दे देते। राजाओं के राजा माइकल जैक्सन। बहुत जल्द चले गए।
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
माइकल जैक्सन का निधन साल 2009 में हुआ था। कथित तौर पर उनका निधन लॉस एंजेलिस स्थित अपने निवास स्थान पर तीव्र प्रोपोफोल और बेंजोडाइजेपाइन के नशे से हुई थी।
नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी पर ”एक परिवार के अलावा किसी और के योगदान को महत्व नहीं देने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इसके विपरीत वह ”लकीर छोटी करने की बजाय अपनी लकीर लंबी करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों को जनता द्वारा सरकार की ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय नीति का अनुमोदन करार दिया।
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”कई दशकों बाद देश ने एक मजबूत जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के कल्याण के साथ देश को आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम करती रहेगी।”
कांग्रेस का नाम लिये बिना मोदी ने कहा कि सदन में कहा गया कि ”हमारी ऊंचाई को कोई कम नहीं कर सकता..। उन्होंने कहा, ” हम दूसरे की लकीर छोटी करने में विश्वास नहीं करते, हम अपनी लकीर लंबी करने के लिए जिंदगी खपा देते हैं ।
प्रधानमंत्री ने कहा, ” आपकी ऊंचाई आपको मुबारक हो। आप इतने ऊंचे चले गए हैं कि जमीन दिखना बंद हो गयी है। आप इतने ऊंचे चले गए हैं कि आप जड़ों से उखड़ गए हैं। आप इतने ऊंचे चले गए हैं कि आपको जमीन के लोग तुच्छ लगने लगे हैं।
कांग्रेस पर प्रहार जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ” आपका और भी ऊंचा होना मेरे लिए संतोष और आनंद की बात है। चर्चा के दौरान सोमवार को सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भले ही 52 सीटें मिली हो, लेकिन ”उसकी ऊंचाई कम नहीं हो सकती जैसे कोई व्यक्ति यदि दुबला-पतला हो जाए तब भी उसका कद कम नहीं होता।
विपक्ष विशेषकर कांग्रेस ने चर्चा के दौरान मोदी सरकार पर पिछली कांग्रेस नीत सरकारों की उपलब्धियों को पूरी तरह नकार देने का आरोप लगाया था। इन आरोपों पर मोदी ने कहा कि उनकी चुनौती है कि कोई भी ऐसा साक्ष्य दिखा दें कि 2004 से 2014 तक शासन में बैठे हुए लोगों ने कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी या नरसिंह राव सरकार की तारीफ की हो।
उन्होंने कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा, ”इस सदन में बैठे हुए इन लोगों ने तो एक बार भी मनमोहन सिंह जी का जिक्र तक नहीं किया, अगर किया हो तो बताएं ।
उन्होंने राजग सरकार के कार्यकाल में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिये जाने का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, ” हमे सुनाने का हक़ उन्हीं को है जिन्होंने किसी को स्वीकार किया हो। वरना इनके कार्यकाल में नरसिंह राव जी को भारत रत्न मिलता, मनमोहन सिंह जी को भारत रत्न मिलता, लेकिन ये परिवार से बाहर किसी के बारे में सोच ही नहीं सकते ।
पूर्व की सरकारों के योगदान को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए मोदी ने कहा कि शायद वह पहले प्रधानमंत्री हैं जिसने लालकिले की प्राचीर से दो बार कहा कि आजादी के बाद जितनी सरकारें रहीं, उन सभी का देश में योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि बार-बार हमें यह सुनाया जाता है। बार-बार मत बोलिए। हम किसी के योगदान को नकारते नहीं हैं। हम सवा सौ करोड़ देशवासियों की बात करते हैं तो उसमें सभी आ जाते हैं।
मोदी ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि आज 25 जून है और (1975 में) इस रात को ”देश की आत्मा को कुचल दिया गया था। देश के मीडिया को दबोच दिया गया था। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान देश के महापुरुषों को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। पूरे देश को जेल बना दिया गया था। सिर्फ इसलिए क्योंकि किसी की सत्ता नहीं चली जाए।
मोदी ने कहा कि इस दिन का बार बार स्मरण करते रहना इसलिए भी जरूरी है ताकि इस पाप के रास्ते पर चलने का कोई साहस भी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया का मजाक उड़कार कुछ लोगों को भले ही रात को अच्छी नींद आ जाए लेकिन इससे देश का भला तो नहीं हो पाएगा। मेक इन इंडिया का आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। हमारा सपना नया भारत बनाना है जिसके लिए मेक इन इंडिया जरूरी है ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण में इस बात का एक खाका खींचने का प्रयास किया गया है कि हम भारत को कहां ले जाना चाहते हैं, कैसे ले जाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित, सशक्त, समृद्ध, समावेशी राष्ट्र का सपना हमारे देश के अनेक महापुरुषों ने देखा है। उसे पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध होकर, अधिक गति, अधिक तीव्रता के साथ हम सबको मिलजुलकर आगे बढ़ना, समय की मांग और देश की अपेक्षा है।
करीब एक घंटे के भाषण में मोदी ने कहा कि आज के वैश्विक वातावरण में यह अवसर हमें खोना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1951 में कहा था कि कर्तव्यों को पहले स्वीकार करें तो अधिकार अपने आप मिलेंगे।
चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान के संदर्भ में मोदी ने कहा कि हमें इसलिए कोसा जा रहा है कि हमने अमुक अमुक व्यक्ति को जेल में क्यों नहीं डाला?
उन्होंने कहा,” ये इमरजेंसी नहीं है कि किसी को भी जेल में डाल दिया जाए, ये लोकतंत्र है। ये काम न्यायपालिका का है। हम कानून से चलने वाले लोग हैं और किसी को जमानत मिलती है तो वो इंजॉय (आनंद उठाये) करे। हम बदले की भावना से काम नहीं करेंगे।
प्रधानमंत्री के जवाब के बाद सदन ने राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया। साथ ही विपक्ष द्वारा इस प्रस्ताव पर लाये गये सभी प्रस्तावों को ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया।
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा में हिंसा और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर बीजेपी सांसद एस. एस. अहलूवालिया की अगुवाई में बीजेपी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधमंडल ने मंगलवार की शाम को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपनी रिपोर्ट सौंपी है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में हिंसा में गुरूवार को दो लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार को क्षेत्र में भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हिंसा को रोकने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी थी।
राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने भाटपाड़ा की घटना की निंदा करते हुए कहा, “मेरा मानना है कि सभी को शांति लाने में सकारात्मक योगदान देना चाहिए .. पश्चिम बंगाल में शांति होनी चाहिए, ताकि लोग प्रगति कर सकें।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक तीन-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हिंसाग्रस्त भटपारा शहर का दौरा कर एस. एस. अहलूवालिया की अगुवाई में पूरी स्थिति का जायजा लिया।
नई दिल्ली ।। शनिवार को ENGLAND में जब अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो अंतिम ओवर में अमरोहा के तेज गेंदबाज मोहम्मद श’मी ने निरंतर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज हैट्रिक बनाई थी। मैच भारत की झोली में आ गया। इस पर पूरे देश के साथ ही अमरोहा में जमकर जश्न मनाया गया।
जोश से लबरेज श’मी के समर्थकों ने इंटरनेट पर भी श’मी के फोटो शेयर कर अपनी खुशी का इजहार किया। एक समर्थक ने मोहम्मद श’मी की वाइफ हसीन जहां के Whatsapp ग्रुप पर भी श’मी के फोटो डाल दिए। यह फोटो देखकर हसीन जहां के तेवर तल्ख हो गए।
उन्होंने फोटो भेजने वाले शख्स के नाम का उल्लेख करते हुए लिख दिया कि इस की फोटो मेरे ग्रुप में नहीं डालो। हसीन के एक समर्थक ने फोटो भेजने वाले शख्स को ब्लॉक करने की भी सलाह दी।
हसीन जहां के Whatsapp ग्रुप पर इस तरह के कमेंट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अधिकांश लोगों का यही कहना है कि व्यक्तिगत लड़ाई अपनी जगह होती है, मगर श’मी की गेंदबाजी से जब देश को जीत मिली हो तो उनके खिलाफ इस तरह के कमेंट नहीं किए जाने चाहिए।
मोहम्मद श’मी के लिए शब्द प्रयोग किए जाने पर हसीन जहां ने कहा कि जब श’मी कुछ भी नहीं थे तो उनके लिए न सिर्फ दुआएं कीं, बल्कि हर मुश्किल में उनका साथ दिया। मगर जब वह बुलंदी पर पहुंच गए तो आधी रात को हमें उनके घर से मासूम बेटी के साथ निकाल दिया गया। बोलीं- श’मी की सफलता से हमें जलन नहीं होती। लेकिन जिस तरह का कोई चरित्र नहीं होता उसी तरह श’मी का भी चरित्र नहीं है। इसके सुबूत भी हमारे पास हैं। इसीलिए मैंने उन्हें लिखा है।
मुंबई ।। कल अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच में World Cup का 31वां मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में बांग्लादेश के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने पहले तो अपने बल्ले से कमाल किया और फिर उसके बाद गेंदबाजी से कमाल करके इस World Cup में इतिहास ही रच दिया।
हसन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए और जैसे ही उन्होंने अपना 23वां रन पूरा किया। इसके साथ ही है इस World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इनके 35 रन पूरे होते ही इनके विश्वकप कैरियर में 1000 पूरे हो गए। इनसे पहले अब तक कोई भी बंगलादेश का खिलाड़ी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है।
इसके बाद जब शकीब अल हसन ने गेंदबाजी की तो उन्होंने 10 ओवर में मात्र 29 रन देकर पांच बहुमूल्य विकेट चटकाए। बांग्लादेश के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने World Cup में एक मैच में पांच विकेट हासिल किए हैं।
अगर हम World Cup की बात करें तो एक पारी में 50 रन और पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड अब तक सिर्फ युवराज सिंह के नाम ही था। लेकिन अब यह रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम भी हो गया है।
लाइफस्टाइल डेस्क। शादी के कुछ समय तक तो कपल्स का गोल्डन पीरियड होता है। दोनों को एक दूसरे का साथ बहुत अच्छा लगता है, लेकिन कुछ समय के बाद तकरार होने लगती है, जिस वजह से रिश्ते में दूरियां आने लगती है। बहुत सारे कपल्स में तो विवाद इतना बढ़ जाता है कि अच्छी खासी चल रही शादीशुदा जिंदगी भी बर्बाद होने लगती है।
रिश्ते में आई इस खटास के पीछे छोटी छोटी बाते वजह होती हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन सी वो बातें हैं जो हमें सोने से पहले अपने पार्टनर के साथ कभी नहीं करनी चाहिए।
सोने से पहले ऑफिस या रिश्तेदारों की बातें
रात को डिनर करने के बाद बहुत सारी महिलाएं पति से दफ्तर की या रिश्तेदारों की बातें करने लगती हैं। दिन भर काम करने के बाद आप दोनों के पास एक दूसरे से बात करने का यही समय होता है। ऐसे में इस समय का सही इस्तेमाल करें। ऑफिस या रिश्तेदारों की बातें लेकर बैठना आपके पार्टनर को इरिटेट कर सकता है। इस वक्त को एक दूसरे के साथ प्यार भरी बातें करके बिताएं।
गलतियों का टोकरा लेकर न बैठ जाएं
अगर आप रात को सोने से पहले अपने पार्टनर को उसकी पूरे दिन की गलतियों का चिठ्ठा सुनाने लगेंगे तो वो आपसे बोर हो जाएंगे। ऐसा कर आप खुद उनके और अपने बीच दूरियां पैदा कर रहे हैं। अगर आपको उनसे कोई शिकायत है तो उन से किसी और समय या वीकेंड पर इस पर बात करें। एक दूसरे के साथ रिश्तों को अच्छे बनाएं रखने के लिए अब कभी दोबारा रात को सोने से पहले न करें इस बारे में चर्चा।
गुड नाइट किस भी जरूरी
माना आप दिनभर के काम के बाद बहुत थक जाते हैं, लेकिन सोते समय अपनी पत्नी को गुड नाइट बोलकर सोएं। पत्नियों को पति की यह बात बेहद बुरी लगती है कि वो रात को उनसे बिना कुछ कहें सो जाते हैं। सोने से पहले आपको अपने पार्टनर को गुड नाइट किस जरूर देनी चाहिए। ऐसा करने से आपका रिश्ता और गहरा होगा।
पीठ करके सोना
पत्नियों को पति की इस आदत से भी बेहद परेशानी होती है कि वो रात को सोते वक्त उनकी तरफ अपनी पीठ करके सोएं। ऐसा करने की जगह आपको एक दूसरे को हग करके सोना चाहिए।
उत्तर प्रदेश ।। जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों ने आतंक’वादियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए उनका सफाया कर रहे हैं। ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सुरक्षा बल आतं’कियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। 16 जून तक 2019 तक सुरक्षा बलों ने 113 आतं’कियों का मार गिराया है। हालांकि इस दौरान 18 नागरिकों की भी मौत हुई है। ये जानकारी मोदी सरकार के मंत्री किशन रेड्डी ने मंगलवार को लोकसभा में दी।
लोक सभा में पेश किए गए आंकड़ों में बताया गया कि 2018 में जवानों ने 257 आतंकि’यों को मार गिराया था, जबकि 2017 में 213 और 2016 में 150 आतं’कियों मारे गए थे। यानी बीते तीन वर्षों में 733 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं।
मंत्री रेड्डी ने बताया कि सरकार ने आतं’कियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। आतंकवाद का मुकाबला करने में सुरक्षा बल प्रभावी और निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं। सुरक्षा बल उन व्यक्तियों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं जो आतंकवादियों को समर्थन देते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का विरोध करते हैं।
जवानों को इस साल सबसे बड़ी सफलता 23 मई को मिली थी, जब जाकिर मूसा को एक मुठभेड़ में मार गिराया गया था। जाकिर मूसा को कश्मीर के त्राल में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया था। मूसा आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व कमांडर था और अब अलकायदा से जुड़ा समूह चलाता था।
जवानों ने 2018 में जम्मू और कश्मीर में सक्रिय अबु मतीन, अबु हमास, समीर अहमद भट उर्फ समीर टाइगर, सद्दाम पड्डार, अबु कासिम, अबु माविया, मन्नान वानी, मेहराजुद्दीन बांगरू, सब्जार अहमद सोफी, जावेद नट और जहूर अहमद ठोकार जैसे आतंकवादियों को मार गिराया था।
एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने तक जो आतंकी मारे गए हैं उनमें 25 विदेशी और 76 स्थानीय हैं। ये आतंकी जैश ए मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे।
टेक डेस्क। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का एक्सपीरियंस और बेहतर करने के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी 4 नए फीचर्स को जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर पेश करने वाला है।
अगर ऐप की लोकप्रियता की बात करें तो इसके उपभोक्ता 1।5 अरब से ज्यादा हो गए हैं। इसमें डार्क मोड समेत ऑनलाइन स्टेटस छुपाने और पैसे के लेन-देन जैसे फीचर्स शामिल हैं। इन फीचर्स से यूजर एक्सपीरियंस दोगुना हो जाएगा।
WhatsApp के 4 नए फीचर्स
Dark Mode
WhatsApp पर डॉर्क मोड ऑन करने के बाद यूजर्स की आंखों पर कम स्ट्रेन पड़ेगा। यह मोड रात में ज्यादा काम आएगा। इस फीचर के तहत फोन की बैटरी भी कम खर्च होगी। फिलहाल यह सुविधा कंपनी के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं कराई गई है। लेकिन जल्द ही इसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाने की खबर आ रही है।
स्टेटस करें Hide
कंपनी जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर पेश करने की तैयारी में है जिसके जरिए यूजर्स अपना ऑनलाइन स्टेटस छुपा पाएंगे। इस फीचर के जरिए लोग अपने लास्ट सीन, रीड और रिसीप्ट स्टेटस पर पूरा नियंत्रण रख पाएंगे।
हेल्थ डेस्क। स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यवर्धक आहार लेना बेहद जरूरी है। अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करके ही बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि बीमारियां आपसे दूरे रहे तो हरी सब्जियों के साथ ही सलाद और सूप को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, बाहर के खाने से बचें और बेसन और मेदे की जगह साबूत अनाज को ज्यादा मात्रा में डाइट में शामिल करें।
सलाद के तौर पर टमाटर जरूर लें। टमाटर त्वचा और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होता है। टमाटर में लायकोपिन होता है जो दिमाग की कोशिकाओं की वृद्धि में सहायक होता है। आप चाहें तो टमाटर का सूप पी सकते हैं। अगर आप सलाद में सिर्फ खीरा ही खाते हैं तो अब से टमाटर को भी शामिल करें।
आहार में साबुत अनाज लें। साबुत अनाज से आपको पेट में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगा। दरअसल, साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन व मिनरल्स होता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।
अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। हरी सब्जियों में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, फॉलेट व फाइटो न्यूट्रिएन्ट्स होता है जो दिमाग के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। आप सलाद और सूप के तौर पर हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। हरी सब्जियों में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, फॉलेट व फाइटो न्यूट्रिएन्ट्स होता है जो दिमाग के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। आप सलाद और सूप के तौर पर हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।