28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 406

पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू के घर पर आधी रात को चली JCB !

New Delhi। आंध्र प्रदेश में सत्ता की कुर्सी छिनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार देर रात अमरावती स्थित चंद्रबाबू नायडू के घर पर निगम का दस्ता अवैध निर्माण तोड़ने पहुंच गया।

चंद्रबाबू नायडू के इस घर का निर्माण का नाम प्रजा वेदिका है। इसका निर्माण चंद्रबाबू नायडू ने सरकार में रहते हुए कराया है। आरोप है कि इस घर का बड़ा हिस्सा अवैध है। निगम के दस्ते ने प्रजा वेदिका के बाहरी हिस्से में काफी तोड़फोड़ की है।

देर रात तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही चंद्रबाबू नायडू के समर्थक वहां एकत्र हो गए और इसका विरोध शुरू कर दिया। हालांकि भारी संख्या में पुलिस बल ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और निगम का दस्ता अवैध निर्माण को तोड़ता रहा।

बताया जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हैं, बुधवार को वह अपने आवास प्रजा वेदिका में पहुंचेंगे। यहां आपको बता दें लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए थे, जिसमें चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) की करारी हार हुई है। राज्य की जनता ने वाईएसआर को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता सौंपी है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और चंद्रबाबू नायडू के बीच तीखे राजनीतिक रिश्ते रहे हैं।

VIDEO: नमाज के विरोध में बीच सड़क पर BJP कार्यकर्ताओं ने पढ़ी हनुमान चालीसा !

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच राजनीति रस्साकशी का दौर लगातार जारी है। ताजा मामला हावड़ा में देखने को मिला जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यहां बेले खाल में सड़क के बीच में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

BJP कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने यह आयोजन सड़क रोककर नमाज अता करने के खिलाफ किया है। मंगलवार 25 जून को BJP कार्यकर्ताओं ने यह आयोजन हनुमान मंदिर के पास की हर सड़क पर किया। भाजयुमो का कहना है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के राज में किसी भी प्रमुख सड़क को रोकर शुक्रवार की नमाज अता की जाती है, जिससे लोगों को खासी परेशानी होती है।

BJP युवा मोर्चा हावड़ा के अध्यक्ष ओपी सिंह का कहना है, ‘ममता बनर्जी के राज में हमने देखा है कि ग्रांट ट्रंक रोड और अन्य प्रमुख सड़कों को शुक्रवार को नमाज के लिए बंद कर दिया जाता है। इससे लोगों को अस्पताल पहुंचने में, ऑफिस पहुंचने में बाधा होती है। जब तक यह सब चलेगा। हम भी हर मंगलवार को हनुमान मंदिरों के पास की सड़कों पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

पश्चिम बंगाल भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने 24 जून को यह कह कर विवाद पैदा कर दिया कि राज्य में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी ‘उत्तर प्रदेश मॉडल’ का अनुसरण करेगी, जिसके तहत अपराधियों का मुठभेड़ में सफाया करने के लिये पुलिस को खुली छूट दी जाएगी।

मिशन कश्मीर पर गृहमंत्री अमित शाह, अमरनाथ यात्रा की आंतरिक सुरक्षा का लेंगे जायजा !

New Delhi। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी बुधवार से दो दिन जम्मू एवं कश्मीर में रहेंगे। इस दौरान वह सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की राज्यपाल सत्यपाल मलिक के संग सह-अध्यक्षता करेंगे। अपने दौरे के दौरान अमित शाह राज्य की सुरक्षा की स्थितियों का जायजा लेंगे और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार इस सीमांत राज्य में कदम रखने जा रहे हैं। जानकार सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा करना शाह की शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। वह हालांकि राज्य के जम्मू और लद्दाख संभाग का दौरा नहीं करेंगे।

सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के बाद शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकतार्ओं और पंचायत सदस्यों को भी अलग-अलग संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, वे इस दौरान राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात करेंगे और उनके साथ राज्य की वर्तमान सुरक्षा संबंधित स्थिति पर चर्चा करेंगे। चर्चा में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

सूत्रों ने कहा, इस दौरान अमित शाह अमरनाथजी गुफा मंदिर भी जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा पहली जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी। भाजपा सूत्रों ने कहा कि शाह गुरुवार को पार्टी नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों, मुख्यधारा की पार्टियों के नेताओं, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों और पंचायत सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष क्या कोई खास मांग रखेंगे, एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने आईएएनएस से कहा, हम हमेशा राज्य स्तर के मुद्दे उठाते रहे हैं। पाटीर् नेतृत्व से मुलाकात के दौरान हम अन्य समस्याएं भी उठाएंगे। हम यह मांग करेंगे कि विधानसभा सीटों का परिसीमन नए सिरे से कराया जाए।

अमित शाह का घाटी दौरा पहले 3० जून को ही तय था, लेकिन केंद्रीय बजट संबंधी कार्यों में व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

सक्सेज मंत्र: जिंदगी की समस्याओं से मुक्ति पाने का ये है सरल उपाय

सक्सेज मंत्र. एक व्यापारी था। उसके पास तीन ऊँट थे जिन्हें लेकर वो शहर-शहर घूमता और कारोबार करता था। एक बार कहीं जाते हुए रात हो गयी तो उसने सोचा आराम करने के लिए मैं सराय में रुक जाता हूं और सराय के बाहर ही अपने ऊँटो ने को बांध देता हूं। व्यापारी अपने ऊँटो को बांधने लगा। दो ऊँटो को उसने बांध दिया लेकिन जब तीसरे ऊँट को बांधने लगा तो उसकी रस्सी खत्म हो गई।

जिंदगी की समस्याओं से मुक्ति

तभी उधर से एक फकीर निकल रहे थे उन्होंने व्यापारी को परेशान देखा तो उससे पूछा- क्या हुआ? परेशान हो? मुझे बताओ क्या परेशानी है, शायद मैं तुम्हारी कुछ मदद कर सकूं।

व्यापारी ने कहा: बाबा, मैं पूरा दिन घूमते हुए थक गया हूं। अब मुझे सराय के अंदर जाकर आराम करना है लेकिन इस तीसरें ऊँट को बांधने के लिए मेरी रस्सी कम पड़ गयी है।

फ़कीर ने जब व्यापारी की समस्या सुनी तो वह बड़े जोर जोर से हंसने लगा और व्यापारी को कहा- इस तीसरे ऊँट को भी ठीक उसी तरह से बांध दो जैसे तुमने 2 को बांधा है।

फकीर की यह बात सुनकर व्यापारी थोड़ा हैरान हुआ और बोला रस्सी तो खत्म हो गई है।

इस पर फ़कीर ने कहा- हां तो मैने कब कहा कि इसे रस्सी से बांधो, इस तीसरे ऊँट को कल्पना की रस्सी से ही बांध दो।

व्यापारी ने ऐसा ही किया। उसने ऊँट के गले में काल्पनिक रस्सी का फंदा डालने जैसा नाटक किया और उसका दूसरा सिरा पेड़ से बांध दिया। जैसे ही उसने यह अभीनय किया, तीसरा ऊँट बड़े आराम से बैठ गया।

व्यापारी ने सराय के अंदर जाकर बड़े आराम से नींद ली और सुबह उठकर वापस जाने के लिए ऊँटो को खोला तो सारे ऊँट खड़े हो गये और चलने को तैयार हो गया लेकिन तीसरा ऊँट नहीं उठ रहा था। इस पर गुस्से में आकर व्यापारी उसे मारने लगा। फिर भी ऊँट नहीं उठा इतने में वही फ़कीर वहा आया और बोला अरे इस बेजुबान को क्यों मार रहे हो?

कल ये बैठ नहीं रहा था तो तुम परेशान थे और आज जब ये आराम से बैठा है तो भी तुमको परेशानी है। इस पर व्यापारी ने कहा महाराज- मुझे देर हो रही है और ये है कि उठ नहीं रहा है।

फ़कीर ने कहा- अरे भाई कल इसे बांधा था अब आज इसे खोलोगे तभी उठेगा न…

इस पर व्यापारी ने कहा- मैंने कौनसा इसे सच में बाँधा था, केवल बंधने का नाटक किया था।

फ़कीर ने कहा- कल जैसे तुमने इसे बाँधने का नाटक किया था वैसे ही आज इसे खोलने का भी नाटक करो।

व्यापारी ने ऐसी ही किया और ऊँट पलभर में उठ खड़ा हुआ।

अब फ़कीर ने पते की बात बोली। जिस तरह ये ऊंट अदृश्य रस्सियों से बंधा था उसी तरह लोग भी पुरानी रीति रिवाजों से बंधे रहते हैं। ऐसे कुछ नियम हैं जिनके होने की उन्हें वजह तक पता नहीं होती लेकिन लोग फिर भी उनसे बंधे रहते हैं और दूसरों को भी बांधना चाहते हैं। परिवर्तन प्रकृति का नियम है और इसलिए हमें रुढ़ियों के विषय में न सोचकर अपनी और अपने अपनों की खुशियों के बारें में सोचना चाहिए।

राशिफल: 26 जून 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की होगी बरसात

राशिफल: 26 जून 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की होगी बरसात

आज का राशिफल

मेष

घर बाहर पूछ परख होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा। समय शुभ होगा।

वृष

वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।

मिथुन

सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा।

कर्क

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

सिंह

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर सहायता से कार्य होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।

कन्या

कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा।

तुला

यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक

अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टाले। विवाद न करें।

धनु

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मकर

धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

कुंभ

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मीन

बुरी सुचना मिल सकती है। स्वास्थ का ध्यान रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य ना करें।

पंचांग: 26 जून 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल

पंचांग: 26 जून 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- बुधवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- अमांत

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:- उत्तर भाद्रपद

योग:- शोभन

तिथि:- नवमी

दिशाशूल:- उत्तर में

सूर्योदय:- 05:28

सूर्यास्त:- 07:18

राहुकाल:- सुबह 07:12 से 08:56

मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी लगाकर संसद पहुंचीं नुसरत जहां, बांग्ला में ली शपथ

नई दिल्ली। एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां काफी दिनों से चर्चा में हैं। लोकसभा चुनाव में मिली जीत और फिर शादी को लेकर सुर्खियों बटोरने वाली नुसरत जहां आज वह पहली बार संसद पहुंचीं।

इस दौरान नुसरत जहां ने माथे पर सिंदूर, हाथों में मेहंदी और चूड़ा पहना हुआ था। नुसरत आज यानी 25 जून को संसद में शपथ लेने पहुंचीं। एक्ट्रेस से सांसद बनी नुसरत ने शपथ लेने के बाद स्पीकर ओम बिड़ला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नुसरत ने 17वीं लोकसभा में चुनाव जीतकर संसद तक का रास्ता तय किया है। वहीं नुसरत के साथ बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने भी मंगलवार को संसद में शपथ ली। मिमि चक्रवर्ती ने कुछ इस अंदाज में शपथ ली। मिमि भी नुसरत से कुछ कम ग्लैमरस अंदाज में नहीं दिखीं।

शादी के बाद पहली बार संसद पहुंची नुसरत जहां बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मांग में सिंदूर, हाथ में चूडा और बेहद खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी। वहीं मिमी इस दौरान सफेद सूट में नजर आईं। दोनों एक्ट्रेस जैसे ही संसद पहुंची सारे कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए।

वहीं ये पहली बार नहीं है जब इन दोनों एक्ट्रेस ने संसद में लाइमलाइट बटोरी है। इससे पहले भी दोनों अपने ग्लैमरस अवतार में संसद में नजर आ चुकी हैं। पहली बार जब ये दोनों संसद पहुंची थीं तो सांसद नुसरत और मिमी का ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

बता दें कि नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन संग 19 जून को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की है। शादी में व्यस्तता के चलते नुसरत जहां संसद सत्र के पहले दिन शपथ लेने नहीं पहुंच सकी थीं।

मेहुल चौकसी की नागरिकता रद्द करेगी एंटीगुआ सरकार, वापस भेजेगी भारत !

बिजनेस डेस्क। एंटीगुआ-बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्तन ब्राउन ने सोमवार को कहा कि मेहुल चौकसी (60) की नागरिकता जल्द रद्द कर उसे भारत भेजा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक ब्राउन ने कहा- ऐसा नहीं है कि हम आर्थिक अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध करवाने की कोशिश कर रहे हैं। हम तय प्रक्रिया का पालन करते हैं। भारत सरकार को इस बारे में बता दिया है। अपराधियों के भी मूलभूत अधिकार हैं। चौकसी का मामला कोर्ट में है। लेकिन, मैं भरोसा दे सकता हूं कि चौकसी के सभी कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद उसका प्रत्यर्पण कर दिया जाएगा।

मेहुल 13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी है। पिछले साल फरवरी में घोटाले का खुलासा हुआ था। उससे पहले ही मेहुल विदेश भाग गया था। उसने जनवरी 2018 में ही एंटीगुआ और बारबुडा के सिटिजनशिप बाय इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम (सीआईपी) के तहत वहां की नागरिकता हासिल कर ली थी। भारतीय एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी हैं। एंटीगुआ की अदालत में मेहुल के मामले की सुनवाई अगले महीने होगी।

चौकसी ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसकी सेहत ठीक नहीं है। पिछले साल सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने लंबा सफर करने से मना किया है। भारतीय एजेंसियां चाहें तो एंटीगुआ आकर पूछताछ कर सकती हैं। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कहा कि चौकसी को मेडिकल सुपरविजन में भारत लाने के लिए एयर एंबुलेंस देने के लिए तैयार हैं।

यूपी: पड़ोसी ने 14 साल की लड़की को बनाया अपनी हवस का शिकार !

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जि़ले के बुढाना शहर में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 14 साल की लड़की से कथित रूप से अगवा कर बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार को तब हुई जब लड़की घर के पास से एक हैंडपंप से पानी लेने गई थी।

क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश ने सिंह ने बताया कि सोनू और उसके भाई कृष्ण ने लड़की को अपनी कार में जबरन बैठाकर उसे एक घर में ले गए।

उन्होंने बताया कि सोनू ने लड़की का बलात्कार किया जबकि कृष्ण दरवाजे पर चौकीदारी करता रहा। आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में बड़ौत रोड पर फेंक कर भाग गए। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। वे अभी फरार हैं।

महान क्रिकेटर ब्रायन लारा के सीने में अचानक उठा दर्द, मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ब्रायन लारा को मंगलवार को मुंबई के परेल में ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्रायन लारा को अस्पताल में भर्ती क्यों किया गया इसे लेकर हॉस्पिटल पदाधिकारियों ने तो कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन सूत्रों ने कहा कि सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें भर्ती कराया गया है।

लारा को करीब 12:30 बजे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया। सूत्रों ने बताया कि जिस वक्त उन्हें दर्द का अनुभव हुआ वह पास के एक होटल में एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। लारा इन दिनों स्टार स्पोर्ट्स पर आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की कमेंट्री कर रहे हैं, जिसके लिए वह मुंबई में हैं।

बता दें कि ब्रायन लारा की गिनती अपने वक्त के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। ब्रायन लारा दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में 400 रन बनाए हैं, इसके साथ ही एक पारी में 500 रन बनाने का कीर्तिमान भी उनके नाम है। 50 वर्षीय लारा ने 1990 से 2007 के बीच 131 टेस्ट और 299 वनडे मैच खेले।